शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में क्यों उतरी पाकिस्तान की बलूच आर्मी, क्या है कनेक्शन?

[ad_1]

Sharmistha Panoli Controversy: सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली के गिरफ्तारी के खिलाफ कई लोगों ने आवाज उठाई थी. इसमें आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हैं. हालांकि अब ये मुद्दा राष्ट्रीय स्तर का नहीं बल्कि इंटरनेशनल हो चुका है. पहले डच नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने शर्मिष्ठा को अपना समर्थन दिया था और पीएम मोदी से उनकी रिहाई की अपील की थी. अब इसमें एक नया नाम बलूचिस्तान सेना का जुड़ गया है.

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से X पर लिखा गया है कि शर्मिष्ठा नाम की एक हिंदू लड़की को पाकिस्तान के खिलाफ बोलने के कारण गिरफ्तार किया गया, जो एक तथाकथित लोकतंत्र में बहुत शर्मनाक है, जहां एक लड़की को बोलने की आजादी नहीं दी जाती. भारत सरकार को तुरंत उसकी रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए. बलूच आर्मी ने ये भी कहा कि पाकिस्तान और उसके समर्थक भारत में भी मौजूद हैं.

बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली को शुक्रवार दोपहर 30 मई को हरियाणा के गुरुग्राम से  कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया था. वह लॉ की स्टूडेंट है. हालांकि, 22 22 वर्षीय शर्मिष्ठा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को बाद में डिलीट करके माफी भी मांगी थी. उसने पोस्ट में माध्यम से सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुए दावा किया था कि कुछ बॉलीवुड हस्तियां ऑपरेशन सिंदूर पर चुप हैं. इस पोस्ट के कारण उन्हें इंटरनेट पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. ऑनलाइन काफी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

शर्मिष्ठा पर क्या बोले AIMIM नेता वारिस पठान?

शर्मिष्ठा पनोली से जुड़े मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान ने आरोप लगाया कि इसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है और नफरत फैलाई जा रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर #ArrestSharmistha जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. इसके अलावा कंगना रनावत ने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर आवाज उठाई और उन्हें तुरंत रिहा करने की बात की.



[ad_2]

आज 1 जून, 2025 से इन वित्तीय नियमों में होंगे बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

[ad_1]

New Rules from 1st June, 2025: आज से जून का महीना लग गया और 1 जून, 2025 से ही कई नए वित्तीय नियम लागू नियम लागू होने वाले हैं, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज ही से ATM ट्रांजैक्शन चार्ज, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स, फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट और आधार अपडेट फीस जैसी कई चीजें बदल जाएंगी. आप आज हम इन बदलावों और इनका आप पर क्या असर पड़ेगा इस बारे में बताने जा रहे हैं- 

क्रेडिट कार्ड को लेकर बदले नियम

1 जून से क्रेडिट कार्ड को लेकर लागू हुए नए नियम के मुताबिक, अगर आपके क्रेडिट कार्ड की ऑटो-डेबिट पेमेंट फेल हो जाती है, तो 2 परसेंट तक की पेनाल्टी लगाई जाएगी. जैसे कि अगर आपने अपने मोबाइल में ऑटो डेबिट सेट कर रखा है और यह फेल हो जाता है, तो बैंक आपसे 2 परसेंट तक का चार्ज वसूलेगा.

इसके अलावा, 1 जून से इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज लगेगा. कुछ बैकों ने क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी और इंटरनेट जैसे यूटिलिटी बिल भरे जाने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने के संकेत दिए हैं. इसके साथ ही साथ कैशबैक को लेकर भी नियम बदले जा सकते हैं. इतना ही नहीं, आज से क्रेडिट कार्ड से फ्यूल खरीदने पर भी एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. 

ATM से पैसा निकालना होगा महंगा

1 जून से डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर ATM से पैसा निकालना भी महंगा हो जाएगा. नए नियमों के तहत, अगर आप फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपका विदड्रॉल चार्ज बढ़ सकता है. यानी कि एटीएम से बार-बार कैश निकालना अब जेब पर भारी पड़ सकती है. 

फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर

1 जून, 2025 से बैंक FD पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं. मौजूदा समय में, बैंक FD पर अमूमन 6.5 परसेंट से 7.5 परसेंट के बीच रिटर्न देते हैं. अब RBI के रेपो रेट में कटौती किए जाने की उम्मीदों के बीच एफडी पर इंटरेस्ट घट सकता है. वैसे कई छोटे बैंक पहले ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरें कम कर चुके हैं. 

EPFO 3.0 आज से लॉन्च 

नए EPFO 3.0 सिस्टम का आज लॉन्च होगा वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. इससे सब्सक्राइबर्स को बैंक जैसी सुविधाएं मिलेंगी जैसे कि PF का पैसा ATM से निकाला जा सकेगा, KYC अपडेट, क्लेम सेटलमेंट में आसानी होगी. 

कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम

आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 24 रुपये कम हो गई है. इससे होटल, रेस्टोरेंट या ढ़ाबा चलाने वालों को फायदा होगा. ऑपरेश्नल कॉस्ट कम होगा, तो फायदा ग्राहकों को भी होगा. 

फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख

अब मुफ्त में 14 जून, 2025 तक ही आधार अपडेट हो पाएगा. इसके बाद ऑनलाइन आधार अपडेट कराने पर 25 रुपये और सेंटर पर जाकर अपडेट कराने में 50 रुपये लगेंगे. 

म्यूचुअल फंड्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम

मार्केट रेगुलेटर सेबी के मुताबिक, 1 जून 2025 से ओवरनाइट और लिक्विड म्यूचुअल फंड स्कीम्स में रिडेम्प्शन के लिए नई कट-ऑफ टाइमिंग सेट की गई है. यानी कि अब दोनों के लिए कट-ऑफ टाइम अलग-अलग तय किए गए हैं. अब ऑफलाइन रिडेम्प्शन रिक्वेस्ट दोपहर के 3 बजे तक जमा करनी होगी, जबकि ओवरनाइट स्कीम्स में  रिडेम्प्शन करने वाले निवेशक शाम के 7 बजे तक रिडेम्प्शन रिक्वेस्ट जमा करा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें:

जून के महीने में पूरे 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाकर काम निपटाने का सोच रहे हैं तो हॉलिडे लिस्ट पर डालें एक नजर

[ad_2]

दांत है या फौलाद! 12 साल के बच्चे ने दांतों से उठा ली एक साथ 7 ईंटें..वीडियो देख घूम जाएगा माथा

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई करतब लोगों को चौंका देता है, लेकिन इस बार जो वायरल हो रहा है, वो हैरान नहीं कर रहा बल्कि लोगों को हिला रहा है. जी हां, एक वीडियो ने सबकी नजरें और दिमाग दोनों फाड़ दिए हैं, जिसमें सिर्फ 12 साल का बच्चा सात ईंटों के भारी-भरकम बंडल को अपने दांतों से पकड़कर उठाता हुआ दिखाई दे रहा है. न कोई बेल्ट, न कोई मशीन, न ही कोई मदद. सिर्फ नन्हे-से जबड़े, छोटी-सी गर्दन और एक ऐसा हौसला जो किसी पहलवान से कम नहीं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि “ये बच्चा नहीं, लौह मानव का ट्रेलर है.”

फौलादी बच्चे ने दिखाया खतरनाक करतब

भीड़ खड़ी है, कैमरे चालू हैं, लेकिन इस बालक की निगाहें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं अपने मिशन पर. वो झुकता है, दांतों से पकड़ता है, फिर जैसे शरीर को स्टील की तरह लॉक कर देता है. और फिर ईंटों का बंडल ऊपर उठ जाता है. कुछ सेकंड के लिए पूरा माहौल शांत हो जाता है. फिर तालियां, शोर और वीडियो में कैद एक अविश्वसनीय क्षण जो अब वायरल तूफान बन चुका है. वीडियो में दिख रहा बच्चा मामूली कपड़ों में है, लेकिन उसका करतब बिल्कुल भी मामूली नहीं.

सात ईंटो का वजन केवल दांतों से उठाया

सात ईंटों का वजन औसतन करीब 12 से 14 किलो हो सकता है और उसे सिर्फ अपने दांतों से पकड़कर उठाना ये कोई जिम में ट्रेंड शख्स भी शायद न कर पाए. लेकिन इस लड़के के चेहरे पर न कोई डर है, न थकान, सिर्फ फोकस और फौलादी इरादा. वो ईंटों के बंडल को उठाकर कुछ सेकंड तक थामे रहता है, फिर धीरे से नीचे रखता है.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ने थाम ली सांसे

वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई का AURA 99999 है. एक और यूजर ने लिखा…पापा की परियां कब करेंगी ये सब. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे दादा, मेरी तो सांसे रुक गई थी एक पल के लिए.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


PBKS बनाम MI क्वालीफ़ायर-2 में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी तगड़ी भिड़ंत, देखें टॉप-5 बैटल

[ad_1]

Top 5 Battle in PBKS vs MI Qualifier-2: आज, 1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2025 फाइनल में जाने के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम क्वालीफ़ायर-1 में हार गई थी, जहां उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी जबकि हार्दिक पण्ड्या एंड टीम ने उसी पिच पर एलिमिनेटर मैच में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था. आज जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट को जल्दी विकेट निकालने होंगे तो पंजाब से प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

प्रियांश आर्य बनाम ट्रेंट बोल्ट

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डालते हैं, और अधिकतर वह पहले ही ओवर में विकेट भी निकालते हैं. प्रियांश आर्य पर शुरुआत में बोल्ट पर संभलकर खेलना होगा. ये लड़ाई रोमांचक होगी, क्योंकि प्रियांश का खेल धीमा नहीं बल्कि शुरुआत से अटैकिंग का है. देखना होगा इस लड़ाई में आज कौन जीतता है. अभी तक प्रियांश ने 15 मैचों में 431 रन बनाए हैं. बोल्ट की बात करें तो उन्होंने 15 मैचों में 21 विकेट लिए हैं.

जोश इंग्लिस बनाम जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को आज नई गेंद थमाई जा सकती है क्योंकि एलिमिनेटर में भी उन्होंने शुरूआती ओवर डाले थे, जबकि इससे पहले वह मिडिल में गेंदबाजी कर रहे थे. ऐसे में जोश इंग्लिस से उनकी सीधी भिड़ंत होगी, वो भी अटैकिंग गेम के लिए जाने जाते हैं. इंग्लिस शुरुआत में नहीं चल रहे थे लेकिन लीग स्टेज के आखिरी मैच में वह अच्छे नजर आए थे. बुमराह ने 11 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और इंग्लिस ने 9 मैचों में 201 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा बनाम अर्शदीप सिंह

पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा को तंग कर सकते हैं. रोहित ने पिछले मैच में 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनके 2 और 12 रन पर आसान कैच भी छूटे थे. अर्शदीप से रोहित को बचकर रहना होगा. अर्शदीप ने अभी तक 15 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. रोहित ने 14 परियों में 410 रन बनाए हैं, इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

काइल जैमीसन बनाम जॉनी बेयरस्टो

लम्बे कद के गेंदबाज काइल जैमीसन और बेयरस्टो के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. बेयरस्टो ख़ास प्लेऑफ मैचों के लिए ही स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं, उन्होंने एलिमिनेटर मैच में 22 गेंदों में 47 रन बनाए थे. काइल को चाहिए कि वह बेयरस्टो को जल्दी आउट करे, नहीं तो एक बार ये टिके तो फिर गेंदबजों की खैर नहीं. हालांकि जैमीसन ने भी 2 ही मैच खेले हैं, और 1 ही विकेट चटकाया है लेकिन वो विकेट विराट कोहली का था.

हार्दिक पांड्या बनाम श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस

एक लड़ाई दोनों टीमों के कप्तानों के बीच देखने को मिलेगी. हार्दिक पांड्या इस सीजन गेंदबाजी में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं, वह अय्यर के सामने गेंदबाजी कर सकते हैं. इस दौरान मार्कस स्टोइनिस भी बल्लेबाजी पर रह सकते हैं तो ये दोनों पांड्या को टारगेट कर सकते हैं. पांड्या ने इस सीजन 14 मटकों में 209 रन और 13 विकेट चटकाए हैं. अय्यर ने 15 पारियों में 516 रन बनाए हैं. स्टोइनिस शुरुआत में नहीं चल रहे थे लेकिन पिछले 2 मैचों में वह अच्छे नजर आए हैं. उन्होंने 9 पारियों में 152 रन बनाए हैं हालांकि वह कोई विकेट नहीं ले सके.

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 (संभावित)

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह. 

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 (संभावित)

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन.

[ad_2]

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेशी ट्रिब्यूनल में चार्जशीट दायर, यूनुस सरकार ने क्या-क्या लगाए आरोप

[ad_1]

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के अभियोजन पक्ष ने जुलाई के जन-विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध किए गए अपराधों के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना पर औपचारिक रूप से आरोप लगाया है. अभियोजन पक्ष ने रविवार (01 जून, 2025) को चार्जशीट दाखिल की.  

मामले में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व आईजीपी चौधरी मामून को भी सह-आरोपी बनाया गया है. इस मुकदमे का बांग्लादेश टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है. 

[ad_2]

ट्रंप को खुश करने के चक्कर में Meta की बड़ी चूक! Facebook पर भड़क उठा नफरत और हिंसा का तूफान

[ad_1]

Meta Facebook: Meta द्वारा कंटेंट मॉडरेशन में ढील देने के फैसले के बाद Facebook पर हिंसा और बदसलूकी से भरे पोस्ट्स में चिंताजनक इज़ाफा देखने को मिला है. यह बदलाव जनवरी 2025 में लागू की गई नई नीति के बाद सामने आया है जिसमें Meta ने कंटेंट हटाने और सख्त निगरानी को कम कर दिया है. Meta की पहली “इंटीग्रिटी रिपोर्ट” के अनुसार, अब Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर हानिकारक कंटेंट की मात्रा तो बढ़ रही है लेकिन कार्रवाई और पोस्ट डिलीट करने के मामले कम हो गए हैं.

हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट में इज़ाफा

Meta की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के अंत में Facebook पर हिंसक कंटेंट की मात्रा 0.06-0.07% थी जो 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 0.09% हो गई. देखने में ये आंकड़े छोटे लग सकते हैं, लेकिन अरबों यूज़र्स वाले प्लेटफॉर्म पर यह एक बहुत बड़ी मात्रा में परेशान करने वाला कंटेंट दर्शाता है. इसी तरह, बुलीइंग और ऑनलाइन उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ी हैं. मार्च 2025 में Facebook पर इस तरह के कंटेंट के शेयर में अचानक उछाल आया जिससे यह दर 0.06–0.07% से बढ़कर 0.07–0.08% हो गई. यह ट्रेंड दर्शाता है कि पहले जो गिरावट आ रही थी, वह अब उल्टी दिशा में जा रही है.

सख्ती में ढील, हटाए गए पोस्ट्स की संख्या में गिरावट

2025 की पहली तिमाही में Meta ने नफरत फैलाने वाले कंटेंट के तहत सिर्फ 34 लाख पोस्ट्स पर एक्शन लिया, जो कि 2018 के बाद सबसे कम आंकड़ा है. स्पैम हटाने की दर भी 730 मिलियन से गिरकर 366 मिलियन पर आ गई. वहीं फेक अकाउंट्स की पहचान और डिलीटिंग में भी गिरावट देखी गई 1.4 बिलियन से घटकर 1 बिलियन.

यह गिरावट इस नई नीति का नतीजा है जिसमें Meta अब केवल गंभीर अपराध जैसे कि चाइल्ड अब्यूज या आतंकवाद से जुड़े कंटेंट पर फोकस करता है जबकि इमिग्रेशन, जेंडर पहचान और नस्ल जैसे संवेदनशील विषयों को अब ‘राजनीतिक चर्चा’ के तहत मॉडरेशन से बाहर रखा गया है.

हेट स्पीच की परिभाषा भी बदली

Meta ने नफरत फैलाने वाले भाषण की परिभाषा को भी सीमित कर दिया है. अब केवल वे पोस्ट हटाए जाते हैं जिनमें सीधे हमले या अमानवीय भाषा हो. पहले जो पोस्ट ‘घृणा, बहिष्कार या हीनता’ जैसी भावनाओं के आधार पर हटाए जाते थे, अब उन्हें हटाने की आवश्यकता नहीं समझी जा रही है.

फैक्ट-चेकिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव

2025 की शुरुआत में Meta ने अमेरिका में अपने थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को बंद कर दिया और उसकी जगह “कम्युनिटी नोट्स” नामक यूज़र-जनरेटेड फैक्ट चेकिंग सिस्टम लॉन्च किया है, जो अब Facebook, Instagram, Threads और Reels में लागू है.

हालांकि Meta ने इस सिस्टम की प्रभावशीलता या उपयोग की कोई आंकड़े नहीं जारी किए हैं, कई विशेषज्ञ इस मॉडल पर सवाल उठा रहे हैं. उनका मानना है कि यूज़र्स द्वारा बनाई गई टिप्पणियां बिना पेशेवर जांच के पक्षपातपूर्ण या भ्रामक हो सकती हैं.

ग़लत मॉडरेशन में 50% की कमी

हालांकि हानिकारक कंटेंट बढ़ा है, लेकिन Meta का कहना है कि गलत मॉडरेशन यानी सही पोस्ट को गलती से हटाने की घटनाएं 50% तक कम हुई हैं. कंपनी का कहना है कि वह ‘ज्यादा सख्ती और बहुत ढील’ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया कि यह आंकड़े कैसे मापे गए.

टीनेज यूज़र्स के लिए बनी रहेंगी सुरक्षा सीमाएं

जहां Meta ने ज्यादातर जगह मॉडरेशन ढीला किया है, वहीं किशोर यूज़र्स (टीन्स) के लिए सख्ती जारी है. नए “टीनेज अकाउंट्स” में ऐसे कंटेंट को फिल्टर किया जा रहा है जो उनके लिए अनुचित हो सकता है. कंपनी यह भी बता रही है कि अब AI आधारित मॉडरेशन सिस्टम इंसानों से भी बेहतर काम करने लगे हैं और कई मामलों में कंटेंट को ऑटोमैटिक रूप से हटा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें:

कल से इन पुराने iPhone और Android पर नहीं चलेगा WhatsApp! यहां चेक करें पूरी लिस्ट

[ad_2]

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 2 June 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, सोमवार, 2 जून 2025 का अंक राशिफल

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 1
2 जून 2025 को मूलांक 1 वालों के लिए आत्मविश्वास से भरे निर्णयों का दिन है.आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें नेतृत्व दिखेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे.आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से लाभ मिल सकता है.सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है.परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा.प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्य से थकावट महसूस हो सकती है.नया काम शुरू करने का विचार आज लाभदायक सिद्ध हो सकता है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 2
2 जून 2025 का दिन मूलांक 2 वालों के लिए आत्ममंथन और भावनात्मक संतुलन का है. आप भीतर से कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं लेकिन निर्णायक होने में समय लगेगा.  नौकरी में बदलाव की संभावना है, किन्तु फैसला सोच-समझकर लें.  पारिवारिक मामलों में आपका योगदान बढ़ेगा.  प्रेम जीवन में ईमानदारी और खुला संवाद आवश्यक रहेगा.  वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी, किंतु फिजूलखर्ची से बचें.  लेखन, कला या काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा.  ध्यान, योग या प्रकृति से जुड़ाव आपको मानसिक रूप से स्थिर बना सकता है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 3
2 जून 2025 मूलांक 3 के जातकों के लिए रचनात्मक और सामाजिक सक्रियता का दिन है. आज आप जिस योजना पर कार्य करेंगे उसमें टीमवर्क का विशेष महत्व होगा. करियर में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपको नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.  प्रेम में उत्साह रहेगा और जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम देखेंगे. आर्थिक दृष्टि से कोई पुराना निवेश आज लाभ देने वाला साबित हो सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. आपके शब्दों और विचारों की सराहना होगी. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 4
2 जून 2025 को मूलांक 4 वालों के लिए अनुशासन, योजना और ठोस निर्णय का दिन है.  किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा. कामकाज में स्थायित्व लाने के लिए आज की गई मेहनत फलीभूत होगी.  परिवार में किसी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलेगा.  प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी बनी रह सकती है, संवाद बनाए रखें.  तकनीकी या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग आज किसी निर्णायक बैठक का हिस्सा बन सकते हैं.  मानसिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन शरीर को आराम देना भी जरूरी है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 5
2 जून 2025 मूलांक 5 वालों के लिए तेज़ गति और नई जानकारियों का दिन है. आज आप जिस कार्य को भी करेंगे, उसमें तुरंत प्रतिक्रिया और निर्णय की आवश्यकता होगी. यात्रा के योग प्रबल हैं, विशेषकर व्यापारिक उद्देश्य से की गई यात्रा लाभदायक होगी.  संचार माध्यम से जुड़े लोग आज विशेष सफलताएं प्राप्त करेंगे.  परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई आयोजन संभव है. प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी.  मोबाइल, इंटरनेट और तकनीक से जुड़ा लाभ हो सकता है.  तेजी से बदलते हालातों में सामंजस्य बनाना जरूरी होगा. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 6
मूलांक 6 के लिए 2 जून 2025 का दिन रिश्तों और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा.  आज घर के किसी सदस्य से जुड़ी खुशी का समाचार मिल सकता है.  कला, फैशन या संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन श्रेष्ठ है.  प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और अविवाहितों को प्रस्ताव मिल सकता है.  आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, विशेषकर साझेदारी से लाभ होगा.  नौकरी में आपकी विनम्रता और सहयोग भावना सराही जाएगी.  घर में साज-सज्जा या नया सामान खरीदने का योग है.  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक संतुलन बनाए रखें. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 7
2 जून 2025 को मूलांक 7 वालों के लिए अंतर्ज्ञान और आंतरिक प्रेरणा का दिन है.  आप एकांत में रहकर किसी विचार या योजना पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे.  आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं.  करियर में निर्णय सोच-समझकर लें, कोई जल्दीबाज़ी नुकसान कर सकती है.  प्रेम संबंधों में पारदर्शिता ज़रूरी है.  पुराने मित्र से संपर्क जीवन में नई दिशा दे सकता है.  तकनीकी या अनुसंधान से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है.  सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 8
मूलांक 8 के लिए 2 जून 2025 मेहनत और कर्म का दिन है. आज आपको अपने पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है, लेकिन पूरी तरह धैर्य और अनुशासन से काम लेना होगा. कानूनी या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खर्च और निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आपको पूरा समर्थन मिलेगा. प्रेम संबंधों में गंभीरता और वचनबद्धता ज़रूरी है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर हड्डी या जोड़ संबंधित परेशानी हो सकती है. परिश्रम ही आज आपकी सबसे बड़ी पूँजी है.

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 9
2 जून 2025 को मूलांक 9 वालों के लिए ऊर्जा, उत्साह और संघर्ष का दिन है. यदि आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन साहसिक निर्णयों के लिए उपयुक्त है. नेतृत्व क्षमता का सही प्रयोग आपको आगे ले जाएगा.  प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के योग हैं. खेल, पुलिस, सेना या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है. परिवार में कोई ज़िम्मेदारी आप पर आ सकती है, जिसे निभाना आवश्यक होगा.  प्रेम संबंधों में जोश रहेगा लेकिन धैर्य रखें.  स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. 

[ad_2]