‘सर आपको कैसे आउट करने का’, बच्चे ने पूछा सवाल, तो रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

[ad_1]

Rohit Sharma Viral Video: मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार IPL चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का नया वीडियो वायरल हो रहा है. रोहित को अपने मस्तीखोर अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए भी जाना जाता है. अब सामने आए नए वीडियो में कुछ बच्चों ने उनसे एक सवाल पूछा, जिसका ‘हिटमैन’ ने मजेदार जवाब दिया है. बता दें कि 1 जून को MI का सामना दूसरे क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स से होने वाला है.

इस वीडियो में युवा फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि, “सर आपको ऐसे आउट करने का?” रोहित ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “नहीं, वो नहीं हो सकता.” रोहित का जवाब सुनने के बाद सभी बच्चे हंसने लगे थे.

MI ने की थी गजब वापसी

मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ तक का सफर शानदार रहा है. आईपीएल 2025 में अपने पहले 5 मैचों में MI सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई थी और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद थी. उसके बाद मुंबई ने लगातार 6 मैच जीतते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. मुंबई की टीम ने 14 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक अर्जित किए और टेबल में चौथे स्थान पर फिनिश किया था. पांच बार की चैंपियन MI अब अपना सातवां फाइनल खेलने की दहलीज पर है, यह तभी संभव हो पाएगा जब दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई को पंजाब पर जीत मिलती है.

मुंबई ने कब खेला था आखिरी फाइनल

मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल खेला था. आईपीएल 2020 में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर कुल पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी. बता दें कि मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती है. पिछले 4 सीजन से MI खिताबी जीत का इंतजार कर रही है. मुंबई के लिए इस बार सूर्यकुमार यादव गजब की फॉर्म में हैं, जो अब तक 15 मैचों में 673 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं प्रिया सरोज? रिंकू सिंह से कर रही हैं शादी; कब हुई थी पहली मुलाकात, कैसे हुआ प्यार

[ad_2]

कर्नल सोफिया कुरैशी को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

[ad_1]

भारतीय सेना में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ रैंक से नहीं, अपने काम और कदमों से पहचाने जाते हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी ऐसा ही एक नाम हैं. वो न सिर्फ सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक टुकड़ी की कमान संभाली, बल्कि उन्होंने देश और दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय महिलाएं जंग के मैदान से लेकर नेतृत्व की हर ऊंचाई को छू सकती हैं. उनका आत्मविश्वास, लीडरशिप और सेवा भाव लाखों युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए मिसाल बन चुका है. लेकिन क्या आपके जहन में कभी आया कि कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी कितनी है. भारतीय सेना में सेवा देने के लिए सरकार उन्हें कितना वेतन देती है? आइए आपको बताते हैं.

कितना मिलता है कर्नल सोफिया कुरैशी को वेतन

इस वक्त कर्नल रैंक पर जो सैलरी मिलती है, वो करीब 1,30,600 रुपये महीना होती है. इसके अलावा उन्हें हर महीने 15,500 रुपये का एक अलग भत्ता (जिसे मिलिट्री सर्विस पे कहते हैं) भी मिलता है. कुल मिलाकर उनका वेतन 1.45 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा खाने-रहने, आने-जाने और दूसरी सुविधाओं के लिए अलग से भत्ते भी मिलते हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी अधिकारी, जो भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका को पुनर्परिभाषित कर रही हैं, उनके लिए यह वेतन संरचना न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि उनके योगदान की मान्यता भी है.

यह भी पढ़ें: <a href=" में लेक्चरर बनने के लिए इतना लोन देता है बैंक, जानें कर्ज चुकाने के लिए मिलता है कितना वक्त?

8वें वेतन आयोग के बाद इतनी होगी बढ़ोतरी!

अब बात करते हैं 8वें वेतन आयोग की, जो आने वाले समय में लागू हो सकता है. माना जा रहा है कि इसके बाद सैलरी में 25% से 30% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसका मतलब है कि कर्नल सोफिया कुरैशी को जो सैलरी अभी 1.45 लाख मिल रही है, वह बढ़कर 1.80 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकती है. 8वां वेतन लागू होने की फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सरकार इसे जल्द ही जनवरी 2026 से लागू कर सकती है.

यह भी पढ़ें: <a href=" 71वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर निकली भर्ती, 2 जून से आवेदन शुरू

[ad_2]

हिमेश रेशमिया ने परेश रावल को किया याद, दिग्गज एक्टर को डेडीकेट किया ‘हेरा फेरी’ का गाना

[ad_1]

Himesh Reshammiya Talks On Paresh Rawal: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल फेमस फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट में काम करने को मना करने के बाद से चर्चा में हैं. एक्टर के इस फैसले के बाद सभी हैरान रह गए हैं. उनके चाहने वाले भी इस बात से बेहद दुखी हैं. हाल ही में फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी एक्टर का अपने कॉन्सर्ट में इसका जिक्र किया है.

हिमेश रेशमिया ने अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परेश रावल की तारीफ की है और एक्टर के फैसले पर दुख जाहिर किया है. फिल्म में उनके किरदार को लेकर भी हिमेश ने बात की है.

हिमेश रेशमिया ने की परेश रावल की तारीफ
हिमेश रेशमिया ने मुंबई में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के बीच परेश रावल का जिक्र किया है. हिमेश ने कहा- ‘हेरा फेरी 1 और हेरा फेरी 2 में परेश रावल की परफॉर्मेंस कमाल की थी.’ सिंगर ने एक्टर की तारीफ में फिल्म ‘हेरा फेरी’ का पॉपुलर गाना ‘जुम्मे रात’ गाया. इसी कॉन्सर्ट में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं हैं.

फिल्म से पीछे हटने को लेकर परेश रावल ने क्या कहा?
‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग करने के बाद एक्टर परेश रावल ने बताया था कि ये उनका खुद का फैसला है फिल्म के डायरेक्टर से किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफ्रेंस नहीं हैं.

क्या है मामला?
फिल्म ‘हेरा फेरी’ का नाम सुनते ही फिल्म के किरदार राजू, श्याम और बाबूराव गणपतराव आप्टे दिलों दिमाग में घूमने लगते हैं. परेश रावल के बाबूराव के रोल को दर्शकों ने जमकर प्यार दिया है. इस किरदार को फिल्म से कहीं ज्यादा पसंद किया जा चुका है. परेश रावल ने अपने इस किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. अब एक्टर ने फिल्म के तीसेर पार्ट से खुद को अलग कर लिया है. बताया जाता है कि एक्टर ने फिल्म की शूटिंंग भी शुरू कर दी थी और फिल्म के लिए 11 लाख रुपये एडवांस फीस भी ले ली थी. जिसके बादअक्षय कुमार ने 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया था.

[ad_2]

बांग्लादेश की करेंसी पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरें, शेख मुजीबुर रहमान हुए ‘गायब’

[ad_1]

Bangladesh New Currency Note: बांग्लादेश ने रविवार (1 जून, 2025) से नए बैंक नोट जारी करना शुरू कर दिया है. इन नए करेंसी नोटों पर अब पूर्व प्रधानमंत्री और संस्थापक पिता शेख मुजीबुर रहमान की फोटो नहीं होगी. इसकी जगह हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरों को तवज्जो दी गई. शेख मुजीबुर रहमान शेख हसीना के पिता भी हैं.

शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने और देश में राजनीतिक संकट के बाद, बांग्लादेश बैंक ने पिछले साल घोषणा की थी कि वे नए नोट जारी करने की दिशा में काम करेंगे. न्यूज एजेंसी एएफपी से बात करते हुए बांग्लादेश बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने कहा कि नई मुद्रा बांग्लादेश के प्राकृतिक परिदृश्य और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करने पर केंद्रित होगी.

अलग-अलग कीमत के नोट किए जाएंगे जारी

उन्होंने कहा, “नई सीरीज और डिजाइन के तहत, नोटों पर कोई ह्यूमन फोटो नहीं होगा, बल्कि नेचुरल लैंडस्केप और पारंपरिक स्थल प्रदर्शित होंगे.” एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक नोटों में हिंदू, बौद्ध मंदिरों, स्वर्गीय जैनुल आबेदीन की कलाकृति और राष्ट्रीय शहीद स्मारक की तस्वीरें शामिल होंगी, जो 1971 के मुक्ति युद्ध के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं.

बांग्लादेश बैंक ने तीन अलग-अलग कीमत के नोट जारी किए हैं. खान ने कहा, “नए नोट केंद्रीय बैंक के मुख्यालय से जारी किए जाएंगे और बाद में देश भर में इसके अन्य कार्यालयों से जारी किए जाएंगे. नए डिजाइन वाले अलग-अलग कीमत के नोट चरणों में जारी किए जाएंगे.”

कब-कब बदली गई बांग्लादेश की करेंसी?

यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश ने अपनी मुद्रा बदली है. 1972 में पाकिस्तान से आज़ाद होने के बाद देश ने अपनी मुद्रा बदली थी. इन नोटों पर नए बने देश का नक्शा छपा था. इन नोटों के बाद, नए मूल्यवर्ग के नोटों पर अवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर रहमान का फोटो छापा गया था.

ये भी पढ़ें: शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेशी ट्रिब्यूनल में चार्जशीट दायर, यूनुस सरकार ने क्या-क्या लगाए आरोप?

[ad_2]

टॉप-10 कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप लाख करोड़ के पार, सबसे ज्यादा बढ़ी LIC की वैल्यू

[ad_1]

M-Cap of Top 4 Indian Firms: पिछले हफ्ते सुस्त रूझान के बावजूद, सेंसेक्स की टॉप 19 सबसे वैल्यूऐबल कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 1,01,369.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इनमें सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को हुआ. एलआईसी का मार्केप कैप पिछले एक हफ्ते में 59,233 करोड़ रुपये बढ़कर 6.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, वह भी तब बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई थी. पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 270.07 अंक या 0.33 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई थी.

इन कंपनियों ने भी कमाया मुनाफा

एलआईसी के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक के मार्केट वैल्यूएशन में भी उछाल आया है. SBI का मार्केट कैप 19,589.54 करोड़ बढ़कर 7,25,036.13 करोड़ हो गया है. जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8,462.15 करोड़ बढ़कर 14,89,185.62 करोड़ हो गया है. इस दौरान भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 14,084.2 करोड़ बढ़कर 10,58,766.92 करोड़ तक पहुंच गया है.

इन्हें हुआ नुकसान

इसके विपरीत TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में गिरावट आई है. 17,909.53 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का वैल्यूएशन 12,53,486.42 करोड़ रह गया है. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,645.85 करोड़ घटकर 19,22,693.71 करोड़ रुपये रह गया है.

इनके अलावा, बजाज फाइनेंस (4,061.05 करोड़ रुपये घटकर 5,70,146.49 करोड़), ICICI बैंक (2,605.81 करोड़ रुपये घटकर 10,31,262.20 करोड़), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (1,973.66 करोड़ रुपये घटकर 5,52,001.22 करोड़) और इंफोसिस (656.45 करोड़ रुपये घटकर 6,49,220.46 करोड़) को भी नुकसान पहुंचा है.

रिलायंस का पोजीशन बरकरार

यहां यह भी बताना जरूरी है कि  7,645.85 करोड़ रुपये की गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूऐबल कंपनी के अपने पोजीशन पर बरकरार रही. इसके बाद HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा.

ये भी पढ़ें:

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते इन दो IPO पर दांव लगा सकेंगे निवेशक, इन 10 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

[ad_2]

बारिश तो होती रहेगी, खाना नहीं रुकना चाहिए! शादी में पानी के बीच बैठकर मटन कोरमा खाता दिखा शख्स

[ad_1]

Trending Video: सोचिए, आसमान से मूसलधार बारिश गिर रही हो, शादी का पंडाल पानी से सराबोर हो चुका हो, कुर्सियां तैरने लगी हों और लोगों की प्लेटों में सब्जी से ज्यादा पानी भर चुका हो. ऐसे हालात में आम इंसान या तो छाता ढूंढता या पंडाल से जान बचाकर भाग लेता. लेकिन नहीं साहब, ये कहानी एक ऐसे वीरभोजी की है, जो अपनी थाली पर ऐसा अडिग बैठा है जैसे अर्जुन ने मछली की आंख पर ध्यान साधा था. पूरी पंगत में भगदड़ मची है, दूल्हा खुद फोटोग्राफर को बचा रहा है, लेकिन इस एक बंदे के लिए जैसे पूरी दुनिया थाली की रोटी और मटन कोरमे में सिमट गई हो.

भरी बारिश और पानी में शादी की पंगत में खाता दिखा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के एक पंडाल का नजारा दिखाई देता है, जो किसी डूबते टाइटैनिक से कम नहीं लगता. बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि टेबलों पर पानी झील की तरह जम गया है. पर वहां बीचोंबीच बैठा एक शख्स है, जो न बारिश देख रहा है न पंगत की अफरा-तफरी.

गुलाब जामुन की तरह फूली रोटियां

वो बस रोटी को पकड़ रहा है, उसे थोड़ी निचोड़ रहा है और सब्जी के कटोरे में डुबोकर निगल जा रहा है. इतना ही नहीं, उसकी थाली में रोटियां गुलाब जामुन की तरह फूल चुकी हैं, पानी में गलकर पूरी तरह से बेकसूर बन चुकी हैं. लेकिन उसके चेहरे पर संतोष का भाव ऐसा है जैसे पांच सितारा होटल में बैठा हो. सब्जी में जब पानी गिर रहा है तो वो उसे आशीर्वाद की तरह स्वीकार कर रहा है. पूरा टेबल बारिश से लबालब है, प्लेटें बहने को तैयार हैं, लेकिन भाई की भूख और हिम्मत टस से मस नहीं हो रही.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स इसलिए कर रहे तारीफ

वीडियो को irfan__shaikh_143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….वो भूखा नहीं है, वो किसी बेटी के बाप का दिल रख रहा है. एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं जन्मों जन्मों का भूखा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुछ भी हो, भूख पहले है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

कन्या राशिफल 2 जून 2025: कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार

[ad_1]

Virgo Horoscope 2 June  2025:  कन्या राशिफल 2 जून, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसके कारक ग्रह बुध और शुक्र माने गए हैं. आइए जानते हैं कि आपकी कन्या राशि क्या कहती है.

कन्या राशि बिजनेस राशिफल – कन्या राशि वालों के व्यापारियों का दिन सफल रहेगा. आय में निश्चितता रहेगी. शत्रुओं का पराभव होगा. कामकाज में सफलता मिलेगी. रूके हुए सारे काम आज पूरे होंगे.

कन्या राशि जॉब राशिफल – कन्या राशि वालों को काम में दक्षता के कारण अच्छे परिणाम मिलेंगे. कन्या राशि वालों को व्यर्थ भागदौड़ करनी रहेगी. काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.

कन्या राशि फैमली राशिफल – कन्या राशि वाले पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन सुख की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी से किसी बात पर नाराज़गी संभव है. दु:खद समाचार मिल सकता है. कन्या राशि वालों को परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. कन्या राशि वालों के परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तनाव संभव है.

कन्या राशि युवा राशिफल – कन्या राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा.

कन्या राशि हेल्थ राशिफल – कन्या राशि वालों को घरेलू तनाव हो सकता है.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

उपाय: बुधवार को तुलसी के पौधे की पूजा करें और हरे मूंग का दान करें.

FAQs

Q1. क्या कन्या राशि वालों को करियर को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे?

A1. हां, कन्या राशि वालों को करियर को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे.

Q2. क्या कन्या राशि वालों को अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते हैं?

A2. हां, कन्या राशि वाले अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

डेविड वार्नर की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी IPL 2025 ट्रॉफी, कौन होगा फाइनल का POTM

[ad_1]

IPL 2025 winner prediction: आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहुंच गई है, अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में से एक टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी. इससे पहले डेविड वार्नर ने आईपीएल विनर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया है कि उनके अनुसार ट्रॉफी कौन सी टीम जीतेगी. उन्होंने ये भी बताया कि फाइनल में आरसीबी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच कौन होगा.

डेविड वार्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया है, वह इस साल ऑक्शन में बिक नहीं पाए थे जिसके बाद वह पीएसएल में खेले थे. वार्नर से एक फैन ने सोशल मीडिया पर आईपीएल संबंधित सवाल पूछा कि, “आपको क्या लगता है, टाटा आईपीएल 2025 का चैंपियन कौन होगा?” इस पर वार्नर ने जवाब दिया.

कौन सी टीम जीतेगी आईपीएल 2025 ट्रॉफी?

आईपीएल के पहले संस्करण से अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन शानदार नजर आ रही है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, हर क्षेत्र में टीम के प्लेयर्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. आरसीबी ने क्वालीफ़ायर-1 में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह पक्की की.

डेविड वार्नर ने भविष्यवाणी करते हुए आरसीबी का नाम लिया. उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है RCB और जोश हेजलवुड प्लेयर ऑफ़ द मैच.” आईपीएल फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. जिसकी दूसरी फाइनलिस्ट आज होने वाले दूसरे क्वालीफ़ायर की विजेता होगी.

आरसीबी ने अंक तालिका में अपना सफर दूसरे स्थान पर रहकर किया था. टीम ने 14 मैचों में से 9 जीते थे, उसके पहले नंबर पर मौजूद पंजाब के बराबर 19 अंक थे लेकिन नेट रन रेट में थोड़ी पीछे थी.

विराट कोहली आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 14 मैचों में 614 रन बनाए हैं. वह अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें नंबर पर हैं, लेकिन अब ऑरेंज कैप नहीं जीत सकते.

जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. पर्पल कैप जीतने के लिए उन्हें फाइनल में 5 विकेट लेने होंगे, जो मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं.

[ad_2]

मोमोज की बर्बादी LIVE: पहले तले, फिर पिघलाए, फिर डुबाए; वायरल वीडियो में चॉकलेट की फजीहत

[ad_1]

सोचिए एक थाली, जिसमें गरमागरम मोमोज हों, वो भी तले हुए, यानी पहले से ही सेहत के गुनहगार. फिर एक हाथ आता है, जो बटर को पिघलाता है, उसमें चॉकलेट डालता है और चॉकलेट सिरप की बौछार कर देता है. आप सोच रहे होंगे कि यहीं कहानी खत्म होगी. लेकिन नहीं जनाब, यहां से तो ‘क्राइम ऑफ द ईयर’ शुरू होता है. उस बटर-चॉकलेट काढ़े में पानी मिलाया जाता है और एक तरह का चॉकलेटी ‘कीचड़’ तैयार किया जाता है. फिर उस कीचड़ में डुबो दिए जाते हैं सारे मोमोज बिना किसी गुनाह के, सिर्फ इसलिए कि कोई स्ट्रीट वेंडर अपनी क्रिएटिविटी को इंस्टाग्राम रील बनाना चाहता था. जी हां, ये घिनौना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद मुमकिन है कि आप अपना फोन बंद कर दें.

शख्स ने बनाए चॉकलेट मोमोज

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यह आग पेट में नहीं, दिल और आत्मा में जल रही है. वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर नजर आता है, जो पहले मोमोज को तेल में तलकर पकौड़े बना देता है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद वह एक पैन में बटर डालता है और जैसे ही उसमें चॉकलेट के टुकड़े गिरते हैं, खाने के शौकीनों के दिल टुकड़ों में बंट जाते हैं. पिघलती चॉकलेट में जब चॉकलेट सिरप और पानी मिलाया जाता है, तो जो दृश्य बनता है, उसे देखकर लगता है कि शायद यह मोमोज नहीं, किसी बचपन की मीठी याद को सरेआम कुचलने की कोशिश है.

इंटरनेट का घुटने लगा दम

वेंडर पूरे आत्मविश्वास से उस पेस्ट में मोमोज डालकर उन्हें चमचे से लपेटता है, मानो यह कोई खास पकवान हो. लेकिन हर लपेटे के साथ इंटरनेट की जनता अंदर ही अंदर घुटती जा रही है. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को “खानपान पर अत्याचार”, “फूड आतंकवाद” और “पेट के दुश्मन की स्ट्रीट पर वापसी” बताया है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स ने भेजी लानत

वीडियो को Humbhifooodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा…इसके लिए नरक में अलग से सजा है. एक और यूजर ने लिखा…ये फास्ट फूड नहीं जिंदगी का लास्ट फूड हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…RIP मोमोज.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज