रूस से सस्ता तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, US ला रहा 500% टैरिफ वाला अब तक का सबसे सख्त कानून
[ad_1]
US Targets Russia Oil Trade Partners: यूक्रेन-रूस जंग के बीच जिस तरह से पिछले हफ्ते मॉस्को ने भारी बमबारी की, उससे बौखलाए वाशिंगटन अब उस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने जा रहा है. इसके लिए उसके तेल के निर्यात को निशाना बनाया जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो भारत को बड़ा झटका लगेगा और सस्ते तेल रुस से नहीं खरीद पाएगा. अमेरिकी सीनेटरों में से एक ने मॉस्को के कच्चे तेल के कारोबार पर बैन लगाने के लिए इस तरह से प्रस्ताव रखा है.
रोजाना करीब 20 लाख बैरल का भारत आयात करता है, जिसकी कीमत फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक, 15.4 करोड़ डॉलर के करीब है. अगर अमेरिकी संसद में ये कानून पास हुआ तो रुस से तेल की आपूर्ति भारत के लिए खतरे में पड़ जाएगी. अमेरिकी सीनेटतर ब्लुमेंथल का कहना है कि भारत और चीन मिलकर दोनों रूस से करीब 70 प्रतिशत तेल का आयात करते हैं. उनका कहना है कि ये बिल फ्रांस, जर्मनी, और ब्रिटेन के साथ काफी गहन चर्चा के बाद  तैयार किया गया, जिन्होंने हाल के समय में रूस के जहाजों पर कुछ कड़े बैन लगाए हैं.
रुस से कच्चा तेल खरीदना होगा मुश्किल
अगर ये प्रस्ताव अमेरिकी संसद में पास होता है तो रुस तेल का आयात भारत के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने जैसे द्वितीयतक प्रतिबंध लगेंगे. अमेरिका ये कानून लाकर खासतौर से रूस और भारत को निशाना बनाने के प्रयास किया है.
भारत की तरफ से वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान करीब 50 अरब डॉलर का रूसी कच्चा तेल खरीदा गया गया जो भारत की तरफ से आयात किए गए कुल कच्चे तेल का करीब 35 प्रतिशत है.
रुस से 39 प्रतिशत तेल का आयात
भारत जिन देशों से तेल का प्रमुख आयात करते हैं, उसमें रूस और इराक समेत अन्य देश हैं. नई दिल्ली की तरफ से मई के महीने में कुल आयात में रूसी तेल का हिस्सा करीब 39 प्रतिशत था. उसके बाद इराक से 22 प्रतिशत तेल आयात किया गया था. न्यूज चैनल CNN का कहना है कि अमेरिका के दोनों ही दल डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के सांसद अमेरिकी बैन को कड़े करने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं. अब तक करीब 80 से ज्यादा सीनेटरों ने इस बिल पर दस्तखत किए हैं.
[ad_2]
ईरान में Mossad एजेंट को फांसी, टारगेट पर कई! ट्रंप की मांग पर आखिर क्यों भड़का मुस्लिम मुल्क
[ad_1]
Relations between America and Iran: इसरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इसरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बहुत जल्द ईरान पर हमले को लेकर फाइनल फैसला ले सकते हैं। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब सिर्फ नेतन्याहू के आदेश का इंतज़ार है।
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने पूरी स्थिति को पलट दिया है। ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु डील की सबसे अहम शर्त पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है, जिससे यह मामला अब परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।
“पूरा कंट्रोल चाहिए”
ट्रंप ने मांग की है कि अमेरिका को ईरान के सभी परमाणु ठिकानों तक बिना रोक टोक पहुंच दी जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जब चाहे इन ठिकानों को नष्ट कर सकता है। ट्रंप का कहना है,’ पूरा एक्सेस चाहिए, जब चाहें निगरानी कर सकें, जो चाहिए वो ले सकें और चाहें तो ठिकाने उड़ा सकें, वो भी बिना किसी जान माल के नुकसान के।”
इसरायल को ट्रंप से मिली राहत
ट्रंप के इस बयान के बाद इसरायल में खुशी की लहर है। नेतन्याहू की यही मांग थी कि अमेरिका ईरान पर खुलकर दबाव बनाए। माना जा रहा है कि ट्रंप की तरफ से मिले इस समर्थन के बाद ही नेतन्याहू ने ईरान पर हमला टालने का फैसला किया है।
ईरान ने जताई कड़ी आपत्ति
ट्रंप की इस शर्त को लेकर ईरान भड़क गया है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार अली शरम खानी ने ट्रंप के प्रस्ताव को ‘एक ख्वाब’ बताया और कहा कि ईरान की परमाणु सीमाएं तय हैं और वो किसी की धमकी में आने वाला नहीं है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले भी ऐसे कई सपने देख चुका है, लेकिन ईरान एक स्वतंत्र और ताकतवर देश है।
सऊदी अरब का दबाव भी सामने आया
खबरों के मुताबिक, ट्रंप ने सऊदी अरब के जरिए भी ईरान पर दबाव बनवाया है। सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने हाल ही में तेहरान का दौरा किया और वहां ईरानी नेतृत्व को साफ शब्दों में कहा,”या तो परमाणु डील करो या युद्ध के लिए तैयार रहो।”
ईरान की डील को लेकर हलचल
ट्रंप की शर्तों के बाद ईरान ने परमाणु डील पर दोबारा विचार करना शुरू किया है लेकिन साथ ही उसने इसरायल को झटका देना शुरू कर दिया है।
इसरायली जासूस को फांसी
ईरान की एक अदालत ने पेड्राम मदनी को जासूसी और भ्रष्टाचार के आरोप में फांसी की सज़ा दी है। आरोप था कि वह इसरायली खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के लिए काम करता था। जांच में सामने आया कि मदनी ने यूरोप में बिटकॉइन और यूरो के जरिए धन का लेन देन किया और वह मोसाद के ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा भी रहा।
मुसाद एजेंटों पर कार्रवाई,
मदनी जैसे कई हाई प्रोफाइल लोगों को मोसाद एजेंट बताकर ईरान लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस पर इसरायल भड़क गया है और जवाबी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार, इसरायल “ऑपरेशन थंडर बोल्ट” शुरू करने की तैयारी कर चुका है। अमेरिका से उसे इस ऑपरेशन के लिए पूरा समर्थन मिलने की गारंटी है। ईरान पर तीसरे हमले से पहले नेतन्याहू सभी संभावित खतरों को खत्म करना चाहते हैं।
[ad_2]
IPL के एक मैच से कितना कमाती हैं MI की मालकिन नीता अंबानी? प्रीति जिंटा की कमाई भी जानिए
[ad_1]
Nita Ambani Income From IPL: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला गया. इस मैच को जीतकर पंजाब की टीम फाइनल में पहुंच गई और मुंबई इंडियंस का सफर इस आईपीएल में खत्म हो गया है. अब 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल खेला जाएगा.
आईपीएल में इन टीमों को खरीदने में फ्रेंचाइची के मालिक करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. लेकिन इसके बाद ये सवाल सामने आता है कि आईपीएल के एक मैच से ही नीता अंबानी और प्रीति जिंटा जैसे टीमों के मालिकों की कितनी कमाई होती है, आइए जानते हैं.
IPL से होती है कितनी कमाई?
इंडियन प्रीमियर लीग एक टूर्नामेंट के साथ ही बहुत बड़ा बिजनेस मॉडल भी है. इस टूर्नामेंट में जहां नए खिलाड़ियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलता है. वहीं इससे नीलामी में खिलाड़ी करोड़ों रुपये भी कमाते हैं. वहीं फ्रेंचाइजी के मालिकों की भी खूब कमाई होती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच में टिकट सेलिंग से होने वाली कमाई का 80 फीसदी हिस्सा टीम के मालिकों के खाते में जाता है. वहीं सभी टीमों की जर्सी पर कई ब्रांड्स के नाम भी छपे होते हैं, इस स्पॉन्सरशिप का पैसा भी फ्रेंचाइजी के मालिकों को मिलता है. इसके अलावा मीडिया राइट्स का एक बड़ा हिस्सा भी टीम के मालिकों के अकाउंट में जाता है.
IPL से मिलती है मोटी रकम
मुंबई-पंजाब के बीच क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को एक साथ एक लाख 35 हजार लोग देख सकते हैं. वहीं आईपीएल के एक मैच की टिकट मैदान की लोकेशन के हिसाब से 3,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक होती है. अगर एक टिकट का प्राइस 3,000 भी रखा जाए तो एक लाख लोगों के आने पर भी 30 करोड़ रुपये की टिकट बिकती हैं. सभी स्टेडियम में सीटिंग कैपेसिटी और टिकटों का प्राइस अलग-अलग होता है. लेकिन इससे एक बात साफ है कि करोड़ों रुपये इनवेस्ट करने वाली फ्रेंचाइजी का भी मोटा मुनाफा होता है.
यह भी पढ़ें
PBKS vs MI Qualifier-2: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी तगड़ी भिड़ंत, देखें टॉप-5 बैटल
[ad_2]
चातुर्मास 2025 में कब से शुरू ? इस बार कितने महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
[ad_1]
Chaturmas 2025: सालभर में चार महीने ऐसे होते हैं जो सिर्फ तप, साधना और ईश्वर की सेवा के लिए समर्पित है. इस दौरान मांगलकि कार्यों पर पूरी तरह रोक रहती है. भक्ति के इन 4 महीनों को चातुर्मास कहा जाता है.
चातुर्मास की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि (देवशयनी एकादशी) के दिन से होती है और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर इसका समापन होता है. आइए जानते हैं चातुर्मास 2025 में कब शुरू होगा और इन 4 महीनों के क्या नियम है.
चातुर्मास 2025 में कब ? (Chaturmas 2025 Start date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चतुर्मास 6 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है. चातुर्मास चार महीने तक लगा रहे है. फिर 1 नवंबर 2025  जब देवउठनी एकादशी पर इसका समापन होगा. चातुर्मास का महीना धर्माचार्यों, साधु-संतों, योगीजनों के लिए बहुत खास होता है. इस दौरान वे एक ही स्थान पर रहकर जप,तप और साधना करते हैं.
चातुर्मास क्या होता है ?
चातुर्मास में सावन, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक माह शामिल होते हैं. इन चार महीनों के लिए श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और सृष्टि का संचालन शिव जी के पास होता है. चातुर्मास लगने के बाद शुभ व मांगलिक कार्य जैसे मुंडन संस्कार, विवाह, तिलक, यज्ञोपवीत जैसे 16 संस्कार बंद हो जाते हैं.
चातुर्मास में नियम
• चातुर्मास में पूरे चार महीने तक मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है. लेकिन ब्रज की यात्रा की जा सकती है. मान्यता है कि चातुर्मास में पृथ्वी के सभी तीर्थ ब्रज में आकर ही निवास करते हैं.
• चातुर्मास में कुछ काम भी वर्जित माने गए हैं, जैसे पलंग पर सोना, नशीले पदार्थों का सेवन, किसी अन्य का दिया भोजन करना, झूठ बोलना, दही खाना, मांस खाना, मूली, बेंगन और साग-पात आदि का सेवन भी वर्जित होते हैं.
• ब्रह्मचर्य और संयम का पालन करें, जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, दीप, छाया आदि का दान करें. जितना हो सके मौन रहने की कोशिश करें.
June 2025 Calendar: जून में 15 महत्वपूर्ण त्योहार, 5 ग्रहों का गोचर, क्या-क्या इस महीने खास जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
‘सोने के लिए तैयार हैं’, एक्ट्रेस से हुई थी रात बिताने की मांग, फिर यूं दिया था करारा जवाब
[ad_1]
Actress Casting Couch Experience: बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री, कई एक्ट्रेसेस को कास्टिंग काउच का दर्द झेलना पड़ा है. इस बारे में कई हसीनाओं ने खुद खुलकर बात की है और अपने साथ हुए दर्दनाक किस्से शेयर किए हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस ने भी अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया था. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने साथ हुए ऐसी गंदी डिमांड का खुलासा किया था.
ये एक्ट्रेस नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘मांझी- द माउंटेन मैन’ में काम कर चुकीं राधिका आप्टे हैं. एक्ट्रेस ने साल 2016 में ही एक इंटरव्यू में अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि उनसे एक फिल्म के बदले रात गुजारने की मांग हुई थी जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया था.
preview
‘कॉल किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की’
बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा था- ‘मुझे लगता है कि एक बार साउथ के एक एक्टर ने मुझे मेरे कमरे के फोन पर कॉल किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की और मैंने उसके साथ बहुत रूखा बर्ताव किया था. मुझे लगता है कि बाद में उसने मुझसे लड़ाई की. लेकिन वैसे भी, मुझे कभी ऐसी रिक्वेस्ट नहीं मिली कि आपको हमारे साथ सोना होगा.’
preview
‘आप उस इंसान के साथ सोना पसंद करेंगी?’
राधिका ने आगे बॉलीवुड को लेकर बात की और कहा था- ‘एक बार मुझे फोन आया और उन्होंने कहा कि वो बॉलीवुड में ये फिल्म बना रहे हैं और मैं चाहता हूं कि आप उनसे मिलें. लेकिन क्या आप उस इंसान के साथ सोना पसंद करेंगी? और मैं हंसने लगी और मैंने कहा कि आप बहुत फनी हैं, आप बहुत मजेदार हैं और मैंने कहा नहीं मैं नहीं हूं. उससे कहो कि वो भाड़ में जाए.’
preview
राधिका आप्टे का एक्टिंग करियर
बता दें कि राधिका आप्टे ने कई वेब सीरीज में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस सेक्रेड गेम्स, घोल, रात अकेली है और नेटफ्लिक्स गर्ल जैसी सीरीज में दिखाई दे चुकी हैं. वे विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ भी काम कर चुकी हैं.
[ad_2]
यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर ड्रोन अटैक, 40 एयरक्राफ्ट तबाह करने का किया दावा
[ad_1]
Ukraine Attack On Russia: यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें रूस के अंदर साइबेरिया में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है. यूक्रेनी ड्रोनों ने कम से कम 40 रूसी विमानों पर हमला किया गया है. इरकुत्स्क क्षेत्र के रूसी गवर्नर ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यूक्रेनी रिमोट-पायलट विमान ने एक गांव में एक सैन्य इकाई पर हमला किया, जो साइबेरिया में इस तरह का पहला हमला है.
यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) की ओर से किए गए एक ऑपरेशन में रूसी संघ के पीछे स्थित हवाई अड्डों पर 40 से ज्यादा रूसी विमानों को निशाना बनाया गया. इसमें ओलेन्या और बेलाया के हवाई अड्डे भी शामिल हैं. न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि इस हमले का उद्देश्य रूस में अग्रिम मोर्चे से दूर स्थित दुश्मन के बॉम्बर्स एयरक्राफ्ट को तबाह करना है. सूत्र ने बताया कि बेलाया एयरबेस पर आग लग गई.
कौन-कौन से एयरक्राफ्ट हुए तबाह?
कीव इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि तबाह किये गये विमानों में टीयू-95 और टीयू-22एम3 बॉम्बर्स एयरक्राफ्ट के साथ-साथ कम से कम एक ए-50 हवाई अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट भी शामिल हैं. आरटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना और नागरिक प्रतिक्रिया दल पहले ही खतरे से निपटने के लिए तैयार हो चुके हैं और ड्रोन लॉन्च सोर्स को ब्लॉक कर दिया गया है. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. यह युद्ध का सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला यूक्रेनी ड्रोन हमला होगा और रूस के लिए एक बड़ा झटका.
यूक्रेन का स्पेशल ऑपरेशन
यूक्रेनी पब्लिकेशन Pravda के मुताबिक, यह स्पेशल ऑपरेशन के तहत शुरू किया गया है, जिसका कोड नेम Pavutyna या वेब है. इसका उद्देश्य रूस की लंबी दूरी की मारक क्षमता को कम करना है. हालांकि यूक्रेन के पास रूस की तरह मिसाइलों का भंडार नहीं है लेकिन उसने अटैकर ड्रोनों का एक बड़ा बेड़ा तैयार कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने पहले भी रूसी सैन्य और तेल प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए किया है.
एसबीयू ने यह नहीं बताया कि हमले में किस प्रकार के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर अपुष्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि कुछ एफपीवी ड्रोन थे, जिन्हें हवाई अड्डों के पास खड़े ट्रकों से दागा गया था.
ये भी पढ़ें: ‘तीसरा विश्व युद्ध होकर रहेगा’, बड़े देश के NSA की बड़ी भविष्यवाणी, ट्रंप भी नहीं कर पाएंगे नजरअंदाज
[ad_2]
मीन राशिफल 2 जून 2025: मीन राशि वालों का सेहत में सुधार होगा
[ad_1]
Pisces Horoscope 2 june 2025: मीन राशिफल 2 जून 2025, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि बिजनेस राशिफल – मीन राशि वाले अपने भाइयों के साथ मिलकर नया बिज़नेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी से लाभदायक सलाह मिल सकती है, जो व्यापारिक दृष्टिकोण से फायदेमंद हो सकती है. रुके कार्यों में गति आएगी. निवेश शुभ रहेगा. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है.
मीन राशि जॉब राशिफल – मीन राशि वालों को काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है, जो नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रासंगिक है. आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. नई परियोजनाओं में भागीदारी का अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला ना लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.
मीन राशि फैमली राशिफल – मीन राशि वालों का पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है. भाइयों के साथ सहयोग का संकेत. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.
मीन राशि हेल्थ राशिफल – मीन राशि वालों का सेहत में सुधार होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का भोग लगाएं.
FAQs
Q1. क्या मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए?
A1. हां, मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए.
Q2. क्या मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है?
A2. हां, मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: मेष राशिफल 2 जून 2025: नौकरीपेशा लोगों को आज रहना होगा सतर्क
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
श्रेयस अय्यर या कोई ‘जादूगर’, पंजाब ने रच डाला इतिहास; MI को 5 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री
[ad_1]
MI vs PBKS Qualifier 2 Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब आईपीएल 2025 के फाइनल में 3 जून को RCB और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होगा. इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए 203 रन बनाए थे, इसके जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह इतिहास में सिर्फ दूसरी बार है जब पंजाब किंग्स फाइनल मैच में पहुंची है. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रनों की पारी खेल पंजाब की जीत में बड़ी भूमिका निभाई
अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में टीम की शुरुआत काफी खराब रही क्योंकि प्रभसिमरन सिंह केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने पारी को संभालना शुरू ही किया था, तभी प्रियांश 20 रनों की कैमियो पारी खेल आउट हो गए. देखते ही देखते पंजाब ने 72 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे.
नेहल वाढ़ेरा और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालते हुए 84 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की.वाढ़ेरा ने 29 गेंद में 48 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर से डटे हुए थे, जिन्होंने 41 गेंद में नाबाद 87 रनों की पारी खेल पंजाब की ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान दिया.
11 साल बाद फाइनल में पंजाब
पंजाब किंग्स ने अभी तक एकमात्र IPL फाइनल साल 2014 में खेला था. उस सीजन KKR ने पंजाब को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी से वंचित रख दिया था. श्रेयस अय्यर को जादूगर कहें या कुछ और, उन्होंने 11 साल बाद पंजाब के फाइनल खेलने के सपने को पूरा किया है. बताते चलें कि अय्यर का यह बतौर कप्तान 5 साल में तीसरा आईपीएल फाइनल होगा.
अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 2020 का फाइनल खेला. वहीं IPL 2024 में उन्हीं की कप्तानी में KKR ने ट्रॉफी जीती थी और अब पंजाब को फाइनल में पहुंचा कर उन्होंने इतिहास रच डाला है. IPL 2025 का फाइनल अब 3 जून को RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें:
BCCI ने खेला नया पैंतरा, विराट को रिटायरमेंट से वापस लाने की आखिरी कोशिश; जानें पूरा मामला
[ad_2]
इंडिगो ने एयरबस के साथ किया बड़ा समझौता, 60 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट लाएगी एयरलाइन
[ad_1]
IndiGo signs MoU with Airbus: भारत की एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने एयरबस के साथ एक नया समझौता (MoU) साइन किया है, जिसके तहत वह अपने वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट ऑर्डर को दोगुना कर 60 एयरबस A350-900 विमानों का ऑर्डर देगी. यह ऑर्डर पहले से लिए गए 30 विमानों के अतिरिक्त है, जो 70 विमानों में शामिल थे.
इंडिगो से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल अप्रैल 2024 में इंडिगो ने पहली बार वाइड-बॉडी विमान अपने बेड़े में शामिल करने का बड़ा फैसला लिया था. कंपनी ने तब 30 एयरबस A350-900 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी 2027 से शुरू होगी. अब इस ऑर्डर को और बड़ा करते हुए कंपनी ने 30 और विमानों को लाने का फैसला लिया है, जिससे कुल संख्या 60 हो गई है.
इंडिगो का नया विमान कितना ताकतवर होगा
जानकारी के अनुसार, ये सभी A350-900 विमान रॉल्स रॉयस के ट्रेंट XWB इंजनों से लैस होंगे. इसके इंजन बेहद कुशल और लंबे रूट्स के लिए काफी अच्छे हैं, जिससे इंडिगो को नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करने में मदद मिलेगी. यह विस्तार इंडिगो को अपने साझेदार इंटरनेशनल एयरलाइंस के हब्स तक अधिक उड़ानें शुरू करने की क्षमता देगा.
मार्च 2025 में कंपनी ने 6 वाइड-बॉडी विमानों को अपने बेड़े में शामिल करना किया था शुरू
इंडिगो से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में इंडिगो ने छह अस्थायी रूप से किराये पर लिए गए वाइड-बॉडी विमानों को अपने बेड़े में शामिल करना शुरू किया था. इन सभी विमानों की डिलीवरी 2026 तक पूरी हो जाएगी. यह कदम कंपनी की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की तैयारी का हिस्सा है.
इंडिगो का यह कदम भारत को विश्व मंच पर देगा नई ऊंचाई
कुल मिलाकर अगर बात करें तो भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है. केंद्र सरकार देश को एक वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है. ऐसे में इंडिगो जैसे कदम भारत को विश्व मंच पर नई ऊंचाई देने वाले साबित होंगे.
[ad_2]