फर्जी खबरों की अब खैर नहीं! रिसर्चर्स ने बनाया ऐसा AI जो झूठ को पल में पकड़ लेता है, जानिए कैसे

[ad_1]

Artificial Intelligence: आज के डिजिटल दौर में सच्चाई से ज्यादा असरदार होती है एक अच्छी तरह सुनाई गई कहानी. कोई भावनात्मक किस्सा, मीम या निजी अनुभव, ये सभी चीज़ें हमारे मन में गहरी छाप छोड़ती हैं और हमारे सोचने का तरीका तक बदल देती हैं. लेकिन जब इन्हीं कहानियों का इस्तेमाल झूठ फैलाने के लिए किया जाए तो यही ताकत खतरनाक बन जाती है. अब रिसर्चर्स ने इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए AI की मदद लेनी शुरू कर दी है. वो अब ऐसे स्मार्ट टूल्स विकसित कर रहे हैं जो फेक और भ्रामक कंटेंट की पहचान करके उसे रोकने में मदद कर सकें.

Disinformation vs Misinformation

मिसइंफॉर्मेशन मतलब गलत जानकारी देना बिना किसी इरादे के जैसे किसी तथ्य को गलती से गलत कहना. वहीं, डिसइंफॉर्मेशन का मतलब होता है जानबूझकर झूठ फैलाना ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके.

हम इंसान शुरू से ही कहानियों के ज़रिए दुनिया को समझते आए हैं. ये कहानियां हमारी सोच, भावनाओं और सामाजिक धारणाओं को आकार देती हैं. यहीं से झूठ फैलाने वाले अपने मिशन की शुरुआत करते हैं, वो ऐसी कहानियां गढ़ते हैं जो सच से ज्यादा भरोसेमंद लगें.

उदाहरण के तौर पर, “प्लास्टिक में फंसी एक कछुए की बचाव कहानी” हमें पर्यावरण डेटा से कहीं ज्यादा प्रभावित करती है. ऐसी ही भावनात्मक कहानियां सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती हैं. अब AI इन कहानियों की बारीकियों, भावनाओं, और टाइमलाइन को समझकर ये तय करता है कि कौन सी कहानी गढ़ी हुई है और किसमें सच्चाई है.

AI कैसे पकड़ता है झूठी कहानियों को?

AI कई स्तरों पर काम करता है

AI यह जांचता है कि कहानी सुनाने वाला व्यक्ति कौन है. उदाहरण: @JamesBurnsNYT नाम सुनते ही भरोसेमंद पत्रकार की छवि बनती है जबकि @JimB_NYC थोड़ा कैजुअल लगता है. ऐसे नामों के ज़रिए कई फेक अकाउंट्स लोगों को भ्रमित करते हैं. AI इन नामों के पीछे की मंशा और पैटर्न को समझता है.

कहानी की टाइमलाइन को समझना

कई बार पोस्ट्स में घटनाएं सीधी रेखा में नहीं होतीं – कहीं से शुरुआत, कहीं फ्लैशबैक, बीच में ज़रूरी बातें छूट जाती हैं. AI अब ऐसी कहानियों में घटनाओं की सही क्रमबद्धता समझने में सक्षम हो रहा है.

संस्कृति का मतलब समझना

कहानी में प्रयोग हुए शब्द, रंग या प्रतीक हर संस्कृति में अलग अर्थ रखते हैं. जैसे, “सफेद कपड़े में खुश महिला” वेस्ट में शादी का प्रतीक हो सकती है लेकिन एशिया के कुछ हिस्सों में यह शोक का संकेत हो सकता है. AI को अब सांस्कृतिक सेंसिटिविटी के साथ ट्रेन किया जा रहा है ताकि ये अंतर पहचान सके.

किसे मिलेगा फायदा?

इंटेलिजेंस एजेंसियां इन टूल्स से फेक कैम्पेन्स का जल्दी पता लगाकर समय रहते प्रतिक्रिया दे सकती हैं. आपदा प्रबंधन एजेंसियां किसी प्राकृतिक आपदा के दौरान फैलाई जा रही गलत सूचनाओं को तुरंत पकड़ सकती हैं. सोशल मीडिया कंपनियां AI के जरिए हाई-रिस्क कंटेंट को ह्यूमन रिव्यू के लिए भेज सकती हैं, बिना ओवर-सेंसरशिप के. शोधकर्ता अलग-अलग समुदायों में फैल रही कहानियों के विकास और प्रभाव को बेहतर ढंग से ट्रैक कर सकते हैं. आम यूज़र को भी फायदा होगा, AI रियल टाइम में उन्हें अलर्ट करेगा कि जो वे पढ़ रहे हैं, उसमें झूठ की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

SIM Swap Fraud: एक चूक और नंबर से हाथ धो बैठेंगे, जानिए कैसे करें बचाव

[ad_2]

ब्राउन शॉर्ट ड्रेस में बीच पर रिया चक्रवर्ती ने दिए ऐसे पोज, फैंस बोले- ‘ये तो लेजेंड है’

[ad_1]

रिया चक्रवर्ती रोडीज में छाई रहीं. मगर उनकी गैंग से कोई रोडीज नहीं जीत पाया है.

रिया चक्रवर्ती रोडीज में छाई रहीं. मगर उनकी गैंग से कोई रोडीज नहीं जीत पाया है.

रिया नहीं बल्कि एल्विश यादव की गैंग रोडीज का ये सीजन जीती है. मगर रिया लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं.

रिया नहीं बल्कि एल्विश यादव की गैंग रोडीज का ये सीजन जीती है. मगर रिया लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं.

रिया ने अपने फिनाले लुक की फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ये फोटोज बीच पर क्लिक करवाई हैं.

रिया ने अपने फिनाले लुक की फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ये फोटोज बीच पर क्लिक करवाई हैं.

रिया के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. उन्होंने अपने लुक को लॉन्ग बूट्स के साथ कंप्लीट किया.

रिया के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. उन्होंने अपने लुक को लॉन्ग बूट्स के साथ कंप्लीट किया.

उन्होंने ओपन हेयर और गोल्डन हुप्स से कंप्लीट किया है. वो खूब पोज देती हुई नजर आईं.

उन्होंने ओपन हेयर और गोल्डन हुप्स से कंप्लीट किया है. वो खूब पोज देती हुई नजर आईं.

रिया की फोटोज पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- द लेजेंड. वहीं दूसरे ने लिखा- रिया चक्रवर्ती तो क्वीन है.

रिया की फोटोज पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- द लेजेंड. वहीं दूसरे ने लिखा- रिया चक्रवर्ती तो क्वीन है.

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया था. अब उन्होंने इस ब्रांड का पहला स्टोर भी खोल लिया है.

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया था. अब उन्होंने इस ब्रांड का पहला स्टोर भी खोल लिया है.

Published at : 02 Jun 2025 10:59 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

बाजार में फिर गिरा सोने का भाव, जानें आज 2 जून 2025 को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

[ad_1]

Gold Price Today 2 June 2025: बाजार में हाल के दिनों में सोने के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिली है. 22 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड 1 लाख रुपये को छूने के बाद इसका दाम तेजी के साथ गिरा है. ऐसे में आज यानी 2 जून को भी सोना खरीदारों के लिए यह एक अच्छी खबर है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,190 रुपये की दर से सोमवार को बिक रहा है. गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 97300 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है. चांदी के दाम में भी गिरावट आयी है और ये 99,800 रुपये प्रति किलो पर आ गया है.

मुंबई में 22 कैरेट सोना कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के सामान भाव पर 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये पर बिक रहा है.

आपके शहर में सोने के लेटेस्ट रेट्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये पर कारोबार कर रहा है. लखनऊ में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह, मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है.

बेंगलुरू में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है. जबकि चेन्नई में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये पर बिक रहा है.

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 89,240 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये पर बिक रहा है. हैदराबाद की अगर बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है.

कैसे तय होता है दाम?

सोने के दाम सिर्फ मांग और आपूर्ति के हिसाब से ही तय नहीं होता है, जैसा की हम अब तक जानते आए हैं. बल्कि इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है, जैसे- वैश्विक बाजार, लंदन का ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट. इसके अलावा, डॉलर में उतार चढ़ावा, भूराजनीतिक तनाव समेत कई फैक्टर इस पर असर डालते हैं. भारत में सोना को खास स्थान है. किसी भी शादी-ब्याह या फिर पर्व त्योहार में इसका होना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उसकी संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: खाता धारकों को अब जीरो बैलेंस पर भी नहीं देना पड़ेगा कोई चार्ज, इस बैंक ने उठाया कदम

[ad_2]

श्रेयस अय्यर के नाम बड़ा रिकॉर्ड, तीन अलग आईपीएल टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान

[ad_1]

<p style="text-align: justify;">आईपीएल-2025 में रविवार को क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी. पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. इससे पहले साल 2014 में टीम ने खिताबी मैच खेला था.</p>
<p style="text-align: justify;">इस सीजन का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.</p>
<p style="text-align: justify;">पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा. अय्यर ने 41 बॉल में आठ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली. इस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब से नवाजा गया.</p>
<p style="text-align: justify;">अय्यर इस सीजन अब तक 16 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 54.82 की औसत के साथ कुल 603 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आ चुके हैं.</p>
<p style="text-align: justify;">इसी के साथ अय्यर ऐसे इकलौते कप्तान बन गए, जिनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग आईपीएल टीमें फाइनल में पहुंची हैं. इससे पहले श्रेयस अय्यर ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, जबकि साल 2024 में केकेआर को फाइनल में पहुंचाया था.</p>
<p style="text-align: justify;">अहमदाबाद के <a title="नरेंद्र मोदी" href=" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए.</p>
<p style="text-align: justify;">मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए.</p>
<p style="text-align: justify;">इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. टीम के लिए कप्तान अय्यर ने सर्वाधिक 87 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की. मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक दो शिकार किए.</p>

[ad_2]

इस देश के पास है ऐसा हथियार जो बदल देगा युद्ध का नक्शा, जानें कैसे करता है काम!

[ad_1]

Fiber Optical Drone: युक्रेन युद्ध में नई तकनीकों का भंडार देखा जा रहा है. वहीं, अब युक्रेन के पास एक ऐसा हथियार देखा गया है जिससे वह पूरे युद्ध का नक्शा ही बदल सकता है. दरअसल, बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, युक्रेन का शहर रॉडिंस्के, युद्धग्रस्त पोक्रोव्स्क से लगभग 15 किलोमीटर उत्तर में है. रूस पिछले साल से इस शहर को दक्षिण से कब्जाने की कोशिश कर रहा है लेकिन यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस को आगे बढ़ने से रोक रखा है. इसलिए रूस ने अपनी रणनीति बदली है और शहर को घेरने के लिए सप्लाई रूट्स काटने लगा है. पिछले दो हफ्तों में, जब यूक्रेन में युद्धविराम के लिए कूटनीतिक प्रयास असफल रहे, रूस ने अपनी आक्रामकता तेज कर दी है और जनवरी के बाद सबसे बड़े हमले किए हैं.

फाइबर ऑप्टिक ड्रोन

इस युद्ध में सबसे नया खतरा फाइबर ऑप्टिक ड्रोन हैं. इन ड्रोन के नीचे कई किलोमीटर लंबा ऑप्टिक केबल जुड़ा होता है जो ड्रोन को नियंत्रित करता है. इसका फायदा यह है कि इसे इलेक्ट्रॉनिक जामिंग से रोका नहीं जा सकता. जब ड्रोन इस युद्ध में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने लगे तो दोनों पक्षों ने इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम लगाए थे लेकिन फाइबर ऑप्टिक ड्रोन के आने से ये सुरक्षा खत्म हो गई है. फिलहाल रूस इस तकनीक में आगे है जबकि यूक्रेन उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

68वीं जगर ब्रिगेड के ड्रोन पायलट वेनिया के अनुसार, “रूस ने हमें इससे पहले इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था जब हम अभी परीक्षण कर रहे थे. ये ड्रोन घरों के अंदर भी घुस सकते हैं और लक्ष्य खोज सकते हैं.” फाइबर ऑप्टिक ड्रोन धीमे होते हैं और केबल पेड़ों में फंस सकता है लेकिन रूस के व्यापक इस्तेमाल की वजह से सैनिकों के लिए यह खतरा और बढ़ गया है. इस खतरे के कारण सैनिक लंबे समय तक अपने स्थानों पर टिके रहते हैं.

रूस ने हाल ही में कुछ इलाके कब्जे में लिए हैं लेकिन डोनेट्स्क क्षेत्र पूरी तरह से लेना आसान नहीं होगा. यूक्रेन ने कड़ी वापसी की है लेकिन उसे हथियार और गोला-बारूद की निरंतर आपूर्ति चाहिए.

यह भी पढ़ें:

चीन का वो वेपन तकनीक जिससे पड़ोसी देशों में चंद सेकंड में मचा सकता है तबाही, क्या भारत को है खतरा

[ad_2]

यूक्रेन ने मचाई तबाही तो फूटा रूस का गुस्सा, एयरस्ट्राइक को बताया ‘आतंकवादी हमला’

[ad_1]

Ukraine Operation: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा मसला अभी तक सुलझ नहीं सका है. यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से अटैक कर दिया. उसने रूस के पांच एयरबेस तबाह किए हैं. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान कई विमान भी निशाने पर आ गए. अब रूस के विदेश मंत्रालय की तरफ से यूक्रेन के ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया आयी है. उसने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के हमले पर कहा, ”कीव शासन ने मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर में स्थित हवाई क्षेत्रों पर एफपीवी ड्रोन का इस्तेमाल करके आतंकी हमला किया है. इवानोवो, रियाजान और अमूर में सैन्य हवाई क्षेत्रों पर हुए सभी आतंकवादी हमलों को नाकाम कर दिया गया. मरमंस्क और इरकुत्स्क क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों के नजदीकी इलाकों से एफपीवी ड्रोन छोड़े जाने की वजह से कई विमानों में आग लग गई.” 

रूस के 40 विमानों को तबाह करने का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऑपरेशन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने रूस पर की एयरस्ट्राइक को ऐतिहासिक बताया है. जेलेंस्की ने अपनी सेना को इसके लिए धन्यवाद भी कहा. यूक्रेन की इस एयरस्ट्राइक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने रविवार को ऑपरेशन के तहत रूसी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले करके लगभग 40 रूसी विमानों को नष्ट कर दिया है. 

जेलेंस्की ने रूस पर अटैक को लेकर क्या कहा

जेलेंस्की ने रूस पर किए अटैक को लेकर कहा, ”आज दुश्मन के इलाके में एक शानदार ऑपरेशन किया गया जिसमें केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरणों को विशेष रूप से टारगेट किया. इस हमले में रूस को काफी नुकसान हुआ. सबसे दिलचस्प बात यह है कि रूसी क्षेत्र में हमारे ऑपरेशन का ऑफिस उनके क्षेत्र में FSB मुख्यालय के ठीक बगल में स्थित था. इस ऑपरेशन में कुल 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

[ad_2]

टॉप IITs में दाखिले की राह हुई साफ, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

[ad_1]

इंजीनियरिंग की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. JEE Advanced 2025 का रिजल्ट आज आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

इस साल JEE Advanced परीक्षा में 1 लाख 90 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा दो पेपरों में हुई थी – पेपर-1 और पेपर-2, दोनों ही 180-180 अंकों के थे, यानी कुल 360 अंकों की परीक्षा थी.

18 मई को हुई थी परीक्षा

JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई को देशभर के 224 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में कराई गई थी. खास बात यह रही कि भारत के साथ-साथ काठमांडू और दुबई जैसे विदेशी केंद्रों पर भी परीक्षा का आयोजन हुआ. इस बार इस परीक्षा का संचालन IIT कानपुर द्वारा किया गया.

JoSAA काउंसलिंग 3 जून से शुरू

रिजल्ट के बाद अब बारी है JoSAA काउंसलिंग 2025 की, जिसके जरिए देशभर के 23 IIT, 32 NIT, 26 IIIT और 47 GFTI संस्थानों में एडमिशन होगा. काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी और यह 3 जून से 28 जुलाई 2025 तक चलेगी.

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए छात्रों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भरनी होगी.

पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 जून को जारी की जाएगी. जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करके सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी.

इसके बाद हर हफ्ते नया राउंड होगा

2nd राउंड: 21 जून

3rd राउंड: 28 जून

4th राउंड: 4 जुलाई

5th राउंड: 10 जुलाई

6th और आखिरी राउंड: 16 जुलाई

बेटियों को मिलेगा 20% आरक्षण

इस साल एक खास पहल की गई है. IIT और NIT में बेटियों के लिए 20 फीसदी अतिरिक्त सीटें रखी गई हैं, जिससे लड़कियों को इंजीनियरिंग के टॉप संस्थानों में ज्यादा मौके मिल सकें. अच्छी बात ये है कि इन सीटों से सामान्य या आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं की गई है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • ‘JEE Advanced Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव रखें.

Direct Link

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

वर्कप्लेस पर इन गलतियों को करने से बचें, वरना नहीं मिलेगा करियर में ग्रोथ

[ad_1]

Workplace Vastu Tips News: अपने करियर में अच्छा काम करना और सफलता पाने की इच्छा हर किसी की रहती है. कार्यस्थल पर खराब चीजें लगाने से ये आपके करियर में गलत प्रभाव डाल सकता है. एक अच्छे करियर के लिए मेहनत के साथ वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. इन नियमों को मानने से आपकी नौकरीपेशा जीवन में बेहतर बदलाव आते हैं. करियर में आगे बढ़ने के लिए कार्यस्थल से संबंधित वास्तु टिप्स के बारे में आज ही जानें.

कार्यस्थल पर अपनी डेस्क के सामने वाली दीवार पर किसी पहाड़ की पेंटिंग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. या इसकी जगह कोई ऐसी फोटो लगाना जिससे आपको निरंतर प्रेरणा मिलती रहे. खाली दीवार रहने से आप अपनी डेस्क पर ज्यादा समय तक बैठने के इच्छुक नहीं होते हैं, और ये कहीं ने कहीं आपको मानसिक रूप से थका देती है.

जल निकायों वाली पेंटिंग लगाने से बचें
करियर में आगे बढ़ने के लिए वास्तु के अनुसार अपनी पीठ के पीछे वाली दीवार पर कभी भी जल निकायों से संबंधित पेंटिंग या किसी भी तरह का पोस्टर नहीं लगाना चाहिए. इस तरह की फोटो लगाने से कार्यस्थल पर आपके सहयोगियों से आपके व्यवहार बिगड़ सकते हैं. अगर आप अपने करियर में तरक्की की राह पर है, तो ऐसी पेंटिंग लगाने से बचें.

कार्यस्थल पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैठने से बचें. भीड़ भाड़ वाले स्थान पर नए विचार आने की संभावना कम होती है. कोशिश करें आप ऐसे लोगों के पास बैठे जो रचनात्मक विचार से भरे हो. ऑफिस में ऐसे लोगों के पास बैठने से रचनात्मक वृद्धि होती है. रचनात्मक विचार पाने के लिए खिड़की वाले स्थान का चयन करें.

कार्यस्थल पर टूटे फर्नीचर के इस्तेमाल से बचें
कार्यस्थल पर फर्नीचर हमेशा आरामदायक होना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक कार्यस्थल में आपकी बैठने वाली जगह लकड़ी की आयताकार या चौकोर (rectangular or square) आकार में होनी चाहिए. ऑफिस में किसी भी टूटी कुर्सी या फर्नीचर पर बैठना आपके करियर ग्रोथ में बाधा बन सकता है. इससे आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. 

कार्यस्थल (Workplace) पर काम करते समय अगर आपके पास टेबल लैंप है तो उसे टेबल के दक्षिण-पूर्व कोने पर रखना सही माना जाता है. ऐसा करने से आपको कई अवसर मिलने के साथ ही वित्तीय लाभ की भी प्राप्ति होती है. आर्थिक उन्नति पाने के लिए इस दिशा में पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है. 

करियर में ग्रोथ पाने के लिए ऑफिस की टेबल रखे साफ
कार्यस्थल पर कभी भी कांटेदार या कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऑफिस में इस तरह के पौधे के इस्तेमाल से व्यक्ति में शांति और आराम का एहसास कम होता है. दूसरा कांटेदार पौधा ऑफिस के कर्मचारियों को घायल भी कर सकता है. इसलिए ऑफिस में कभी भी बिना कांटेदार वाले पौधे ही लगाना चाहिए. 

करियर में अच्छी ग्रोथ पाने के लिए ऑफिस में अपनी टेबल को साफ रखें. गंदी टेबल आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालती है. जो आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है. ऑफिस में तरक्की पाने के लिए ये कुछ ऐसे वास्तु टिप्स थे, जो आपके लिए लंबे समय में फायदेमंद साबित होते हैं. 

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में चाबियों को कहां रखें और कहां नहीं? जानिए वास्तु अनुसार सही दिशा और स्थान

[ad_2]

युजवेंद्र चहल ने लिया सूर्यकुमार यादव का विकेट, आरजे माहवश का एपिक रिएक्शन वायरल

[ad_1]

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ. पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. आरजे माहवश भी मैच देखने गई थीं. आरजे माहवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

खुशी से झूमीं आरजे माहवश

जब युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया तो आरजे माहवश खुशी से झूम उठी. आरजे माहवश ने पंजाब किंग्स की जीत की खुशी जोरों-शोरों से मनाई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब युजवेंद्र चहल सूर्यकुमार यादव का विकेट लेते हैं तो आरजे माहवश सीट से उठती हैं और खुशी से उछल पड़ती हैं.

इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है. वो भी बहुत खुश नजर आती हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आरजे माहवश और प्रीति जिंटा का रिएक्शन फायर है.  

बता दें कि युजवेंद्र और आरजे माहवश के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं. हालांकि, दोनों ने रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म नहीं किया है. हालांकि, दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है. आरजे माहवश ने युजवेंद्र के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. वो युजवेंद्र के लिए पोस्ट करती हैं. युजवेंद्र की तारीफ में आरजे माहवश ने कहा था, ‘वो हमेशा लोगों के लिए होते हैं. वो बहुत केयर करते हैं. मुझे उनकी ये क्वालिटी बहुत पसंद है. काश मैं ये क्वालिटी चुरा पाती.’

युजवेंद्र चहल का कुछ समय पहले ही धनश्री वर्मा के साथ तलाक हुआ है. दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी. लेकिन, 20 मार्च 2025 को तलाक ले लिया था.

ये भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: ‘भूल चूक माफ’ ने दूसरे संडे भी की छप्परफाड़ कमाई, क्या तोड़ पाएगी ‘स्त्री’ का रिकॉर्ड? जानें- कलेक्शन



[ad_2]

जून के पहले हफ्ते लॉन्च होंगे 3 नए धमाकेदार स्मार्टफोन, जानिए उनके नाम और फीचर

[ad_1]

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं,तो यह बिल्कुल सही समय है. जून का पहला हफ्ता स्मार्टफोन बाजार में काफी धमाकेदार होने वाला है. Motorola, , Alcatel और  Tecno जैसे प्रमुख ब्रांड्स अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन सा फोन किस दिन से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इनमें क्या है खास.

Motorola Razr 60,प्रीमियम फोल्डेबल फोन की नई परिभाषा

Motorola अपने लोकप्रिय फोल्डेबल सीरीज फोन का नया वर्जन Razr 60 मार्केट में उतारने जा रहा है. इसकी सेल 4 जून 2025 से मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट शुरू होगी. यह फोन न केवल शानदार डिजाइन के साथ आएगा, बल्कि इसमें पावरफुल प्रोसेसर ,बेहतरीन कैमरा और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. Motorola Razr 60  की 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिेएंट की आपको में मिल जाएगी. उम्मीद है कि यह प्रीमियन सेगमेंट में Samsung Z Flip कड़ी टक्कर देगा.

Alcatel V3 Series 5G की बिक्री 2 जून से

Alcatel ने भी हाल ही में भारतीय बाजार में वापसी करते हुए अपनी नई V3 Series 5G लॉन्च की है. इस सीरीज़ में तीन मॉडल शामिल हैं , Alcatel V3 Classic 5G, V3 Pro और V3 Ultra. इन तीनों स्मार्टफोन्स की सेल 2 जून 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कीमत की बात करें तो यह सीरीज़ बजट से लेकर मिड-रेंज यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है और इनकी शुरुआती कीमत ₹12,999 से लेकर ₹21,999 तक है. यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो किफायती दाम में 5G अनुभव लेना चाहते हैं.

Tecno Pova Curve 5G की सेल और कीमत

Tecno का लेटेस्ट स्मार्टफोन Pova Curve 5G भी अगले हफ्ते बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है. इसकी सेल 5 जून 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहक इसे Tecno की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकेंगे, यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और कर्व्ड डिस्प्ले की चाह रखते हैं. Tecno Pova Curve 5G की कीमत ₹15,999 से ₹16,999 के बीच रखी गई है.

[ad_2]