यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कई हैरतअंगेज और रोमांच से भरे वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ दृश्य इतने रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं कि देखने वाले की सांसें थम जाएं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छों के बाड़े में घुसकर उन्हें मांस खिला रहा है. वो भी बिना किसी सुरक्षा के. न कोई हथियार, न कोई बचाव का इंतजाम और न ही डर का नामोनिशान. चारों तरफ खूंखार, लंबे-चौड़े, भारी भरकम मगरमच्छ हैं जो किसी भी पल जानलेवा हमला कर सकते हैं, लेकिन वो शख्स बिल्कुल शांत और आत्मविश्वास से भरा हुआ नजर आता है, मानो ये उसका रोज का काम हो.

मगरमच्छ के बाड़े में घुसा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर एक संकरे से लकड़ी के रास्ते से होते हुए वह शख्स मगरमच्छों के बाड़े के अंदर पहुंचता है. वहां पहले से कई मगरमच्छ मौजूद हैं. कुछ पानी में डूबे हुए हैं तो कुछ बाहर आकर उसके करीब आ चुके हैं. हर मगरमच्छ की आंखों में शिकारी झलक और शरीर में जबरदस्त ताकत नजर आती है. मगर ये शख्स बगैर डरे, बड़े ही आराम और सलीके से मांस के टुकड़े उठाता है और एक-एक करके मगरमच्छों की ओर बढ़ाता है. और चौंकाने वाली बात ये है कि कोई मगरमच्छ उसे नुकसान नहीं पहुंचाता. वे शांति से मांस लेते हैं, मानो वो शख्स उनका कोई पुराना जानकार हो.

लगता है मगरमच्छों का मिलने वाला है

लोग इस वीडियो को देखकर दंग हैं. कोई इसे बहादुरी की मिसाल बता रहा है तो कोई इसे बेवकूफी की हद करार दे रहा है. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ हैरान हैं, कुछ रोमांचित और कुछ डरे हुए हैं. कई यूजर्स का मानना है कि ये शख्स या तो इन मगरमच्छों को बहुत अच्छे से जानता है या फिर जानबूझकर अपनी जान खतरे में डाल रहा है ताकि इंटरनेट पर लाइमलाइट मिल सके.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स ने कहा बेवकूफी है ये

वीडियो को @Guruji___ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो यमराज का चचिया ससुर लगता है. एक और यूजर ने लिखा…लगता है मगरमच्छ अभी मूड में नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई मर जाएगा, क्यों कर रहा है ऐसी हरकतें.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

4 जून के कार्ड्स क्या कहते हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना बता रही है कि आज भाग्य आपका साथ देगा और योजनाएं सफल होंगी. उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है. भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक होंगे और हर कार्य में आपको लाभ होगा. सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना बता रही है कि आज भाग्य आपका साथ देगा और योजनाएं सफल होंगी. उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है. भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक होंगे और हर कार्य में आपको लाभ होगा. सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

वृष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है और हर कार्य में वांछित परिवर्तन देखने को मिलेंगे. आपका दिन खेलकूद और अन्य एक्टिविटी में भी निकलेगा. किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे. संतान से खुशी का समाचार मिलेगा और भाग्य आपका साथ देगा.

वृष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है और हर कार्य में वांछित परिवर्तन देखने को मिलेंगे. आपका दिन खेलकूद और अन्य एक्टिविटी में भी निकलेगा. किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे. संतान से खुशी का समाचार मिलेगा और भाग्य आपका साथ देगा.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणा के मुताबिक आज का दिन काफी मेहनत और भागदौड़ में बीतेगा. कहीं भी इस वक्त निवेश करने से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है. बार-बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा. कुछ देर के लिए आपको ऐसा लगेगा कि आपको सहारा देने वाला कोई नहीं है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणा के मुताबिक आज का दिन काफी मेहनत और भागदौड़ में बीतेगा. कहीं भी इस वक्त निवेश करने से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है. बार-बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा. कुछ देर के लिए आपको ऐसा लगेगा कि आपको सहारा देने वाला कोई नहीं है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार आज के दिन भाग्य आपका साथ नहीं देगा और कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आप कुछ नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं. अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं. कोई काम की जानकारी आपको मिल सकती है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार आज के दिन भाग्य आपका साथ नहीं देगा और कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आप कुछ नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं. अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं. कोई काम की जानकारी आपको मिल सकती है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना के मुताबिक भाग्य आपका साथ देगा और आय बेहतर रहेगी. परिवार के लोगों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं. घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. अध्यात्मिक उन्नति होगी और आपके ऑफिस में आज कुछ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना के मुताबिक भाग्य आपका साथ देगा और आय बेहतर रहेगी. परिवार के लोगों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं. घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. अध्यात्मिक उन्नति होगी और आपके ऑफिस में आज कुछ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना बता रही है कि आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर होगा. नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से कुछ अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा और आपको अधिक थकान का अनुभव होगा.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना बता रही है कि आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर होगा. नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से कुछ अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा और आपको अधिक थकान का अनुभव होगा.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार आज के दिन किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी. बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान दें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार आज के दिन किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी. बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान दें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के मुताबिक आपको अपने आपको दूसरों के सामने बेहतर ढंग से पेश करना चाहिए. भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी. बेहतर होगा कि इन बातों को अभी के लिए टाल दें और कोई बड़ा फैसला अभी न करें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के मुताबिक आपको अपने आपको दूसरों के सामने बेहतर ढंग से पेश करना चाहिए. भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी. बेहतर होगा कि इन बातों को अभी के लिए टाल दें और कोई बड़ा फैसला अभी न करें.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना के अनुसार आपको कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है कि जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था. कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे. यात्राओं का योग बन रहा है और इनमें आपको सफलता प्राप्त होगी.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना के अनुसार आपको कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है कि जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था. कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे. यात्राओं का योग बन रहा है और इनमें आपको सफलता प्राप्त होगी.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना बता रही है कि आज का दिन काफी भाग्यशाली रहेगा और सफलता प्राप्त होगी. आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाए आपके मन को व्यथित कर सकती है. नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं. आज किसी प्रकार की आशंका को लेकर मन परेशान रहेगा और आपको नुकसान होने का डर सताएगा.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना बता रही है कि आज का दिन काफी भाग्यशाली रहेगा और सफलता प्राप्त होगी. आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाए आपके मन को व्यथित कर सकती है. नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं. आज किसी प्रकार की आशंका को लेकर मन परेशान रहेगा और आपको नुकसान होने का डर सताएगा.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार, आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होगा और किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है. दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा. नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी और आज परिवार के लोग किसी बड़े मामले को सुलझाने में मदद करेंगे.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड के अनुसार, आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होगा और किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है. दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा. नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी और आज परिवार के लोग किसी बड़े मामले को सुलझाने में मदद करेंगे.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना के अनुसार आज के दिन जीवन में कुछ ऐसी चीजों का प्रवेश हो सकता है कि जिनके बारे में आपने नहीं सोचा होगा. इस समय नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए और हर प्रकार की समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. ग्रह-स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड की गणना के अनुसार आज के दिन जीवन में कुछ ऐसी चीजों का प्रवेश हो सकता है कि जिनके बारे में आपने नहीं सोचा होगा. इस समय नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए और हर प्रकार की समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. ग्रह-स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा.

Published at : 03 Jun 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

फाइनल में कौन जीतेगा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड? 5 खिलाड़ी हैं दावेदार; लिस्ट कर देगी हैरान

[ad_1]

Player Of The Match In IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आज 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इन दोनों टीमों में ही कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जिसके चलते मैच विनर बनने के चांस कई प्लेयर्स में नजर आते हैं. आज के मैच में यही खिलाड़ी बेहतर परफॉर्म करके प्लेयर ऑफ द मैच के बड़े दावेदार भी बन सकते हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली ने आईपीएल के 18वें सीजन में कई मैच बेंगलुरु को जिताए हैं. कोहली इस सीजन 14 मैचों में 614 रन बना चुके हैं. इसी के साथ विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. विराट आज के मैच में भी बेहतर परफॉर्म करके प्लेयर ऑफ द मैच बन सकते हैं.

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. श्रेयस ने क्वालीफायर-2 में मैच विनिंग पारी खेली थी. इस मुकाबले में अय्यर ने 87 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाया. आज के मैच में भी पंजाब के कप्तान जलवा बिखेर सकते हैं.

जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood)

जोश हेजलवुड, आरसीबी के सबसे किफायती गेंदबाज हैं. आज फाइनल की प्लेइंग इलेवन में भी ये खिलाड़ी शामिल है. हेजलवुड अपनी टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस सीजन जोश हेजलवुड 11 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं.

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

अर्शदीप सिंह, पंजाब किंग्स के मेन बॉलर में से एक हैं. अर्शदीप अब तक 15 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं. आज के मैच में भी अर्शदीप अपनी धाकड़ गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच बन सकते हैं.

जितेश शर्मा (Jitesh Sharma)

जितेश शर्मा दो मैचों में आरसीबी के लिए कप्तानी कर चुके हैं. जितेश इस सीजन 14 मैचों में 237 रन बना चुके हैं. जितेश, आरसीबी के लिए विकेट कीपिंग भी करते हैं. जितेश शर्मा आईपीएल 2025 में एक बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें

IPL Final 2025 : वो तीन कारण जिसकी वजह से पंजाब किंग्स का आईपीएल खिताब जीतने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानिए

[ad_2]

18 साल, दो वर्जिन… ‘आज की रात’ किसके नाम? PBKS और RCB को लेकर Durex का पोस्ट वायरल

[ad_1]

आईपीएल 2025 का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर भी गर्मी बढ़ती जा रही थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले से ठीक कुछ घंटे पहले ड्यूरेक्स इंडिया ने एक बोल्ड और हटके पोस्ट शेयर किया, जिसने हर किसी को न केवल चौंका दिया बल्कि इंटरनेट के गलियारों में चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया.

पोस्ट में लाल रंग के बैकग्राउंड पर दो शेरों की परछाईं (सिल्हूट) दिखाई गई, जो दोनों टीमों आरसीबी और पंजाब किंग्स के शुभंकर (मास्कट) को दिखाने का तरीका था. इसके साथ एक लाइन लिखी थी जो लोगों को उस तरीके से समझ आई जिस तरीके से समझाने की कोशिश की गई थी. जाहिर है, पोस्ट को देखकर आप भी पेट में गुदगुदी के साथ हंस पड़ेंगे.

कंपनी ने फाइनल की दोनों टीमों को बताया वर्जिन!

यह लाइन सीधे तौर पर तो क्रिकेट से मैच कर रही थी, लेकिन अंदाज ऐसा था जो ब्रांड की स्टाइल के मुताबिक थोड़ा मजाकिया और डबल मीनिंग वाला था. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और कई लोग इसे देखकर मुस्कराने लगे. कुछ को ये मजेदार लगा, तो कुछ ने इसे हद से ज्यादा बोल्ड बताया. ड्यूरेक्स की यह पोस्ट क्रिकेट फैंस की भावनाओं से जुड़ गई. खासकर आरसीबी और पंजाब किंग्स के उन फैंस के लिए जो सालों से अपनी टीम को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते थे. दोनों ही टीमें अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई हैं और यही वजह थी कि इस लाइन का संदर्भ लोगों को तुरंत समझ में आ गया.

अपने अंदाज में ड्यूरेक्स ने जारी किया विज्ञापन

दरअसल, आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ही आईपीएल के जीवन काल से वर्जिन हैं, कहा जाए तो दोनों ने अभी तक जीत के उस चरम सुख का आनंद नहीं लिया है जो बाकी टीमें ले चुकी हैं. इस बार दोनों ओर ही गैर चैंपियन टीमें हैं और आज रात दोनों में सो कोई एक अपने इस सूखे को खत्म करने में सफल होंगी. ड्यूरेक्स इंडिया ने बस इसी बात को अपने प्रोडक्ट के अंदाज में समझाने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

ये तो डार्क से भी डार्क हो गया…

पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई इसे लेकर लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं. मैं तो पहले ही समझ गया था कि राजस्थान इसे इतना जल्दी कैसे जीत गया. एक और यूजर ने लिखा…भाई कुछ तो हिचक खाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो डार्क से भी ज्यादा डार्क हो गया. तो वहीं कई लोगों को कंपनी का ये अंदाज समझ नहीं आया और उन्होंने कंपनी को आड़े हाथों लेकर खरी खोटी भी सुना दी.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

iPhone 17 Pro vs iPhone 17 Air: जानिए 2025 के इन नए iPhones में क्या होगा खास

[ad_1]

iPhone 17 Pro vs iPhone 17 Air: Apple की 2025 में आने वाली iPhone सीरीज़ काफी दमदार साबित हो सकती है. इस बार कंपनी Plus मॉडल की जगह iPhone 17 Air नाम से एक नया वर्जन लाने जा रही है जिसमें पतला डिज़ाइन, नया प्रोसेसर, कैमरा में बड़ा बदलाव और एडवांस्ड AI फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है. iPhone 17 सीरीज़ के सबसे ज़्यादा चर्चित दो मॉडल होंगे – iPhone 17 Pro और iPhone 17 Air. दोनों के सितंबर 2025 में लॉन्च होने की संभावना है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क होगा और कौन-सा मॉडल आपके लिए सही रहेगा.

डिज़ाइन में बदलाव

iPhone 17 Pro

Pro मॉडल में इस बार टाइटेनियम की जगह नया एल्युमिनियम फ्रेम देखने को मिल सकता है. कैमरा डिज़ाइन भी अब चौकोर की जगह रेक्टेंगुलर शेप में आ सकता है और बैक पैनल ग्लास व एल्युमिनियम का मिश्रण हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple सिंगल-मैटेरियल डिज़ाइन भी बरकरार रख सकता है. बेहतर कूलिंग सिस्टम और बड़ी बैटरी के लिए फोन थोड़ा मोटा भी हो सकता है.

iPhone 17 Air

यह Apple का एकदम नया मॉडल होगा, जिसे अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है. इसकी मोटाई लगभग 5.5mm हो सकती है, जो पिछले Plus मॉडल से आधी होगी. इसमें हल्का एल्युमिनियम फ्रेम होगा और संभवतः पीछे की ओर सिर्फ एक ही कैमरा मिलेगा ताकि डिज़ाइन पतला और प्रीमियम बना रहे.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

iPhone 17 Pro

इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट इस्तेमाल हो सकता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. इसके चलते स्पीड और पावर एफिशिएंसी में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. Pro मॉडल में 12GB RAM दी जा सकती है, जो मल्टीटास्किंग और Apple AI टूल्स को स्मूदली चलाने में मदद करेगी.

iPhone 17 Air

Air वर्जन में भी नया A19 चिप मिलेगा, लेकिन ये Pro चिप के मुकाबले थोड़ा हल्का होगा. इसमें 8GB RAM होगी, जो Apple Intelligence फीचर्स को तो सपोर्ट करेगी, लेकिन भारी-भरकम टास्क्स के लिए सीमित हो सकती है.

कैमरा सेटअप

iPhone 17 Pro

इस बार Pro मॉडल में ट्रिपल कैमरा सिस्टम की उम्मीद है – जिसमें 48MP वाइड, 48MP टेलीफोटो (3.5x ज़ूम), और 48MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकते हैं. फ्रंट कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिसे 24MP किया जा सकता है (पहले 12MP था).

iPhone 17 Air

Air मॉडल में पतले डिज़ाइन के कारण सिर्फ एक 48MP रियर कैमरा हो सकता है, लेकिन इसकी क्वालिटी Pro मॉडल के बराबर होने की उम्मीद है. साथ ही इसमें भी 24MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

Pro मॉडल में बैटरी क्षमता बढ़ाई जा सकती है और बेहतर चार्जिंग स्पीड मिल सकती है. MagSafe वायरलेस चार्जिंग फीचर पहले की तरह इसमें भी रहेगा. Air वर्जन में 3000mAh बैटरी मिलने की संभावना है जो 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसमें भी MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट होगा.

यह भी पढ़ें:

पूरे दिन चलाएं AC चलाने पर भी कम आएगा बिजली बिल! बस अपना लें ये 5 आसान टिप्स

[ad_2]

‘लगता था मर जाऊंगी’, इमरान खान संग तलाक पर एक्स वाइफ ने तोड़ी चुप्पी

[ad_1]

Imran Khan Ex-Wife: आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Imran Khan) एक बार फिर अपने तलाक को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल एक्टर की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक (Avantika Malik) ने सालों बाद तलाक को लेकर अपना दर्द बयां किया. अवंतिका ने कहा कि, ‘वो मेरी लाइफ का सबसे बुरा दौर था. उस वक्त मुझे ऐसा लगता था कि मैं खुद को संभाल नहीं पाऊंगी और मर जाउंगी.’

9 साल बाद टूटी थी इमरान-अवंतिका की शादी

इमरान खान और अवंतिका मलिक ने 9 साल की डेटिंग के बाद एक-दूजे से ब्याह रचाया था. दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी. फिर तीन साल बाद कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने. इसके बाद उनके रिश्ते में खटास आने लगी और कपल ने साल 2019 में तलाक ले लिया. तलाक पर इमरान कई बार बात कर चुके हैं. लेकिन अब अवंतिका ने पहली बार इस मुद्दे पर अपना दर्द बयां किया.

अवंतिका ने सालों बाद तलाक पर तोड़ी चुप्पी

नयनदीप रक्षित से बात करते हुए अवंतिका मलिक ने कहा कि, ‘मैं बहुत ही भावुक इंसान हूं. मैंने अपनी शादी बचाने की बहुत कोशिश की थी. इसकी एक वजह ये भी थी कि मेरे माता-पिता की शादी नहीं चली थी. इसलिए मैं अपनी शादी सफल बनाना चाहती थी.’

‘मुझे लगा था मैं मर जाऊंगी’

अवंतिका ने आगे कहा कि, ‘तलाक का टाइम मेरे लिए बहुत मुश्किल वक्त था. वो मेरा सबसे बुरा अनुभव था. जिससे मैं गुजरी थी. तब मुझे लगता था कि मैं खुद को अकेले नहीं संभाल पाऊंगी, मैं मर जाऊंगी. तलाक के काफी वक्त तक में ये स्वीकार नहीं कर पाई थी कि हम दोनों अलग हो गए हैं. हालांकि मैं खुश किस्मत थी कि मेरे पास कई ऐसे लोग थे जो मुझे संभाल रहे थे.’

बता दें कि अवंतिका जहां तलाक के बाद से सिंगल हैं. वहीं इमरान खान एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं. दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें –

बारिश में नुसरत भरूचा ने शेयर की सिजलिंग तस्वीरें, साइड कट ड्रेस में दिखा कर्वी फिगर, फैंस हुए लट्टू

[ad_2]

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने बिगाड़ा चीन का खेल, अब हर मोर्चे पर फेल होता नजर आ रहा है ड्रैगन

[ad_1]

चीन की फैक्ट्री गतिविधियों में मई महीने में अचानक से भारी गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट 2022 के बाद सबसे तेज रही. इसकी वजह अमेरिका की सख्त टैरिफ नीति और वैश्विक व्यापार में बढ़ती अनिश्चितता मानी जा रही है.

फैक्ट्री आउटपुट में 20 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट

Caixin/S&P ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग PMI के सर्वे के अनुसार, चीन का PMI मई में गिरकर 48.3 पर आ गया, जो कि अप्रैल में 50.4 था. यह आंकड़ा पहली बार सितंबर 2023 के बाद 50 के नीचे गया है. आपको बता दें, 50 से ऊपर PMI ग्रोथ का संकेत देता है और 50 से नीचे गिरावट का.

एक्सपोर्ट ऑर्डर में जबरदस्त गिरावट

Caixin ने बताया कि नए एक्सपोर्ट ऑर्डर में गिरावट जुलाई 2023 के बाद सबसे ज्यादा रही. यानि चीन से बाहर सामान भेजने की डिमांड में तेज़ गिरावट आई है. कुल ऑर्डर भी घटे हैं, यानी घरेलू और इंटरनेशनल दोनों जगह डिमांड में गिरावट है.

नौकरी का संकट और बिक्री में सुस्ती

रोज़गार के मोर्चे पर भी बुरा हाल है. रोजगार लगातार दूसरे महीने घटा है और जनवरी के बाद सबसे तेज़ गिरावट देखी गई है. साथ ही फैक्ट्रियों के पास तैयार सामान का स्टॉक चार महीने बाद फिर से जमा होने लगा है क्योंकि बिक्री घटी है और शिपमेंट में देरी हो रही है.

टैरिफ वॉर का असर, ट्रंप ने फिर दिखाई सख्ती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में चीन से आयातित उत्पादों पर 145 फीसदी तक टैरिफ लगा दिए थे, जिन्हें हाल ही में 90 दिन के लिए रोका गया है. लेकिन इसका असर पहले ही दिखने लगा है. अमेरिकी टैरिफ औसतन अब भी 51.1 फीसदी पर हैं, जबकि चीन ने अमेरिकी सामानों पर 32.6 फीसदी ड्यूटी लगाई हुई है.

आधिकारिक और निजी आंकड़ों में अंतर क्यों?

सरकारी PMI डेटा के मुताबिक चीन की फैक्ट्री गतिविधि मई में 49.5 रही, जो थोड़ा बेहतर है, लेकिन अब भी ग्रोथ से नीचे है. यह डेटा महीने के अंत में लिया गया था, जबकि Caixin का डेटा महीने के बीच में लिया गया था, जब टैरिफ छूट का असर शायद पूरी तरह नहीं पड़ा था.

निर्माण और सेवाएं भी सुस्त

चीन की गैर-औद्योगिक गतिविधि जैसे कि कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर का PMI भी गिरकर 50.3 पर आ गया है, जबकि अप्रैल में यह 50.4 था. हालांकि यह अब भी ग्रोथ ज़ोन में है.

रेट कट और लिक्विडिटी का बढ़ना

स्थिति को संभालने के लिए बीजिंग ने मई में बैंक रिजर्व रेश्यो को 50 बेसिस पॉइंट कम किया और नीतिगत ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट की कटौती की. इसका उद्देश्य है बैंकों के पास नकदी बढ़ाना ताकि कर्ज़ आसानी से दिया जा सके.

प्रॉपर्टी सेक्टर भी गिरावट में

चीन की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, रियल एस्टेट. जनवरी से अप्रैल के बीच प्रॉपर्टी निवेश में 10.3 फीसदी की गिरावट आई है. इसके अलावा खुदरा बिक्री भी उम्मीद से कम रही. अप्रैल में सिर्फ 5.1 फीसदी की वृद्धि हुई. कंज्यूमर और होलसेल प्राइसेज लगातार डिफ्लेशन में हैं.

क्या अब चीन को रिफॉर्म की सख्त ज़रूरत है?

Nomura बैंक के चीफ इकनॉमिस्ट Ting Lu ने सीएनबीसी से बात करते हुए कहा कि अब चीन को मजबूरी में बड़े कदम उठाने होंगे. जैसे कि पेंशन रिफॉर्म, बर्थ सब्सिडी और डायरेक्ट कंजंप्शन सपोर्ट. क्योंकि प्रॉपर्टी और एक्सपोर्ट अब ग्रोथ इंजन नहीं रहे.

ये भी पढ़ें: <a href=" पोर्ट्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मई में कंपनी ने 41.8 MMT कार्गो की ढुलाई की, स्टॉक पर दिख सकता है असर

[ad_2]

खान सर और उनकी पत्नी के बीच अचानक आ गया ये शख्स, फिर जो हुआ उसका वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो छाया हुआ है, जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब हो रहा है. बात उस खास मौके की है जब फिजिक्स वाला के मालिक, अलख पांडे, खान सर के भव्य रिसेप्शन में पहुंचे. माहौल था बेहद शानदार, लोगों की भीड़, रंग-बिरंगी रोशनी और हर तरफ खुशियों का समुंदर था. खान सर अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़े थे, जहां वो मेहमानों से मिल रहे थे और खूब हंसी-मजाक हो रही थी. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जो इंटरनेट के गलियारों में वायरल हो गया, जिससे यूजर्स को चर्चाओं का बाजार गर्म करने का एक और मौका मिल गया.

खान सर के रिसेप्शन का मजेदार पल हुआ वायरल

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो ऐसा है कि हर किसी की हंसी छूट जाए! फिजिक्स वाला के मालिक अलख पांडे खान सर के रिसेप्शन पर पहुंचे, जहां माहौल पहले से ही धूमधाम और खुशियों से लबालब था. खान सर और उनकी दुल्हन के बीच जब दोनों की दोस्ताना मुलाकात हो रही थी, तब अचानक फोटो खिंचवाने का पल आया, जो कि अलख पांडे के लिए एक मजेदार मोड़ लेकर आया. अलख सर बिना जाने अचानक ही खान सर और उनकी दुल्हन के बीच खड़े हो गए, जिससे यूजर्स थोड़ा awkward सा महसूस करने लगे. लेकिन असली मजा तब आया जब खान सर ने बड़ी शालीनता और अपनत्व के साथ अपने हाथ बढ़ाकर अलख पांडे को साइड होने में मदद की.

गर्म जोशी से मिले खान सर

यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच गर्मजोशी और दोस्ती की एक प्यारी मिसाल बन गया. इस वीडियो ने साबित कर दिया कि असली याराना और शिष्टाचार किसी भी स्थिति को सहज और हंसमुख बना सकता है. इसके बाद अलख पांडे और खान सर अपनी मस्ती में खो गए और हंसी ठिठोली करते हुए बातें करने लगे. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अलख सर का जलवा है. एक और यूजर ने लिखा…भाई भाई, उधर भाभी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…खान सर अपनी बेगम को घूंघट से अलग नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

सीक्रेट फ्लाइट प्लान, आखिरी समय लैंडिंग चेंज… बांग्लादेश में तख्तापलट वाले दिन कैसे चकमा देकर

[ad_1]

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में तख्तालट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त 2024 को ढाका छोड़कर भारत में शरण लिया था. इस बीच एक बांग्लादेशी अखबार ने दावा किया कि कैसे शेख हसीना ने ढाका छोड़ा और भारत तक आने में किस तरह की सावधानी बरती गई. पहले उनका हेलीकॉप्टर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर उतारने वाला था, लेकिन फिर इस फैसले को बदला गया. शेख हसीना की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें गाजियाबाद में हिंडन एयरफोर्स बेस पर लाया गया.

कोलकाता के लिए रवाना हुईं थी शेख हसीना

अब बांग्लादेश के एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक शेख हसीना मिलिट्री के प्लेन से रवाना हुई थीं. उनकी टीम की ओर से जानबूझकर कर यह फैलाया गया था कि वह कोलकाता के लिए रवाना हुई हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया क्योंकि वह दिल्ली ही आना चाहती थीं. फिर जिस प्लेन से वह आ रहीं थी उसने कोलकाता का ही रूट लिया था.

क्यों बदला गया एयर रूट?

ऐसा इसलिए किया गया ताकि वह विमान बहुत कम देर के लिए बांग्लादेश के एयरस्पेस में रहे. अगर वह दिल्ली के प्लेन से निकलती तो उन्हें लंबे समय के लिए बांग्लादेश की सीमा में रहना पड़ता. शेख हसीना नहीं चाहती थीं कि उनका प्लेन बांग्लादेश एयरस्पेस में ज्यादा देर तक रहे.

नागरिक विमानन सूत्रों ने बांग्लादेशी दैनिक द डेली स्टार को बताया कि ढाका और कोलकाता स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच एक हॉटलाइन है, जिससे एक दूसरे को निकट आ रहे विमानों के बारे में सूचित किया जा सके. जिस प्लेन में गाजियाबाद के लिए उड़ान भरी थी, उसे स्क्वैक कोड नाम दिया गया था. ढाका से उड़ान भरने के बाद कोलकाता को यह सूचना दी गई कि यह ट्रेनिंग वाला प्लेन है. कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ऐसी सूचना इसलिए भी दी गई ताकि ये पता न चल पाए कि विमान में शेख हसीना बैठी हैं.

बंगाल सीमा के पास ट्रांसपोंडर चालू किया गया

ढाका से उड़ान भरने के बाद विमान ने अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए, जो विमान के स्क्वाक कोड, ऊंचाई, गति और स्थान जैसी पहचान संबंधी जानकारी भेजते थे. विमान में शेख हसीना, उनकी बहन और अन्य लोग सवार थे. ट्रांसपोंडरों को केवल बंगाल सीमा के पास ही चालू किया गया. आमतौर पर ऐसा तब किया जाता है जब उड़ान बॉर्डर के करीब होती है. शेख हसीना को 5 अगस्त को बांग्लादेश से सुरक्षित निकालना उनकी सेना के लिए बड़ी चुनौती थी. इस दिन हिंसकर भीड़ ने पीएम हाउस पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी.

[ad_2]

कुंभ राशिफल 4 जून 2025: कुंभ राशि वाले आज मानसिक उलझनों से जूझ सकते हैं, धैर्य से काम लें

[ad_1]

Aquarius Horoscope 4 June 2025: कुंभ राशिफल 4 जून 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.

कुंभ राशि फैमली राशिफल – कुंभ राशि वालों के परिजनों का सहयोग मानसिक रूप से मज़बूती देगा. शादीशुदा जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी. जीवनसाथी की वजह से लाभ, जिससे उन्हें कोई बड़ी ट्रीट देंगे. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. कुंभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

कुंभ राशि लव राशिफल: प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. संवाद में स्पष्टता रखें और गलतफहमियों से बचें. अविवाहित जातकों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं.

कुंभ राशि व्यापार राशिफल: व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें. नए निवेश से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें. पुराने ग्राहकों से लाभ की संभावना है.

कुंभ राशि नौकरी राशिफल: कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. नई परियोजनाओं में भागीदारी से लाभ होगा. प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि हेल्थ राशिफल – कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. इसके कारण तनाव की स्थिति बनी रहेगी.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनिवार को शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंदों को कंबल दान करें.

FAQs

Q1. क्या कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा?

A1.हां, कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा.

Q2. क्या कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है?

A2. हां, कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है.

मीन राशि वालों का सेहत में सुधार होगा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]