ये है IPL के इतिहास का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा खिलाड़ी, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
[ad_1]
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हो रहा है. जब भी IPL की बात होती है, ज्यादातर लोग बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर बात करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस लीग में ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो पढ़ाई के मामले में किसी इंजीनियर या डॉक्टर से कम नहीं? आज हम आपको आईपीएल के इतिहास के सबसे पढ़े-लिखे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं…
रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल के इतिहास के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे प्लयेर आविष्कार साल्वी (Aavishkar Salvi) हैं. आविष्कार साल्वी एक तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने Team India के लिए वनडे मैच खेले हैं और IPL में Delhi Daredevils ओर से खेल चुके हैं. वो भले ही लंबे समय तक IPL में न खेले हों, लेकिन एक वजह से आज भी चर्चा में रहते हैं.
कर चुके हैं Ph.D.
आविष्कार साल्वी ने एस्ट्रोफिजिक्स में Ph.D. (डॉक्टरेट) की डिग्री हासिल की है. इसका मतलब ये हुआ कि वे न केवल क्रिकेट के मैदान में गेंद से तेजी दिखाते हैं, बल्कि विज्ञान की दुनिया में भी गहराई से शोध कर चुके हैं. आविष्कार ने अपनी पढ़ाई को कभी नजरअंदाज नहीं किया. जब बाकी खिलाड़ी मैदान और नेट्स पर समय दे रहे थे, तब साल्वी ने किताबों के साथ भी उतना ही वक्त बिताया.
कब किया था डेब्यू
क्रिकेट के सफर की बात की जाए तो साल्वी ने बांग्लादेश के खिलाफ ODI डेब्यू किया था. उनका डेब्यू 11 अप्रैल 2003 में हुआ था. साथ ही उनका आखिरी ODI मैच भी इसी साल हुआ था. 18 नवंबर 2003 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. इसके बाद वह आईपीएल में Delhi Daredevils (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से खेले. आज उनकी गिनती आईपीएल के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे खिलाड़ियों में होती है.
यह भी पढ़ें: MBA की पढ़ाई अब नहीं रह जाएगी सपना, एजुकेशन लोन से मिलेगी राहत, आसान किस्तों में चुका सकेंगे पैसा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
इस मुस्लिम देश के पास हैं वो पांच खतरनाक वेपन तकनीक जिससे दुश्मनों को मिनटों में मिटा देगा, जान
[ad_1]
Top 5 Weapon Technology: मध्य पूर्व में सऊदी अरब एक ऐसा देश है जो क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है. लेकिन जब उसके चारों ओर यमन, सीरिया, इराक जैसे देश युद्ध की आग में झुलस रहे हों तो रियाद को अपनी सैन्य शक्ति को मज़बूत बनाए रखना अनिवार्य हो जाता है. किंग सलमान इस बात को अच्छी तरह समझते हैं और यही कारण है कि सऊदी सेना आधुनिक तकनीक और ताक़तवर हथियारों से लैस है. आइए जानते हैं वो पांच घातक हथियार जिनकी बदौलत सऊदी अरब अपनी सैन्य रणनीति को अंजाम देता है.
F-15/F-15A/F-15SA फाइटर जेट्स
सऊदी एयरफोर्स की रीढ़ माने जाने वाले ये लड़ाकू विमान अमेरिका द्वारा विकसित किए गए हैं और रियाद के पास लगभग 238 F-15 मौजूद हैं. इनमें 84 आधुनिकतम F-15SA शामिल हैं जो 2010 में अमेरिका से खरीदे गए थे. ये विमान लंबी दूरी तय करने में सक्षम हैं जिसकी वजह से पायलट्स को इराक के उत्तर और यमन के दक्षिण में मिशन के लिए हवा में ईंधन भरवाने की ज़रूरत नहीं पड़ती. ये क्षमता हौथी विद्रोहियों और ISIL के ख़िलाफ़ अभियानों में बहुत मददगार रही है.
Paveway IV Bomb
500 पाउंड वज़नी यह बम अपनी सटीकता और मारक क्षमता के लिए जाना जाता है. ब्रिटेन के साथ सऊदी के रक्षा सहयोग की वजह से सऊदी वायुसेना इसे यमन जैसे संघर्ष क्षेत्रों में सक्रिय रूप से इस्तेमाल करती है. यह बम GPS-निर्देशित तकनीक से लैस है और ख़राब मौसम में भी निशाने पर सटीक वार करता है. F-15 विमान इन हल्के बमों को ज़्यादा मात्रा में लेकर उड़ सकता है जिससे मिशन के दौरान बार-बार बेस पर लौटने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
सऊदी विशेष बल (Special Forces)
सऊदी अरब के कमांडो यूनिट्स, अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की तरह, छिपे हुए अभियानों, प्रशिक्षण, और हथियार आपूर्ति जैसे मिशनों में माहिर हैं. यमन के अदन क्षेत्र में हादी समर्थक बलों को सऊदी विशेष बलों से मिली मदद ने हौथी विद्रोहियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था. अत्याधुनिक युद्ध वाहनों (जैसे MRAP और Enigma) के साथ इन बलों ने ज़मीन पर रणनीतिक बढ़त हासिल की है. सीरिया में ISIL के ख़िलाफ़ लड़ रहे समूहों को प्रशिक्षण देने में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
आर्थिक ताक़त (Cash)
तेल से मालामाल सऊदी अरब के पास अपार धन है जिसे वह सामरिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता है. उसका रक्षा बजट लगातार बढ़ता जा रहा है और वह मध्य पूर्व का सबसे बड़ा हथियार ख़रीदार बन चुका है. 2002 में जहाँ इसका डिफेंस बजट 20 अरब डॉलर था, वहीं अब यह 80 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच चुका है. जब किसी देश के पास इतना पैसा हो तो वह सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि रणनीतिक प्रभाव भी ख़रीद सकता है.
कूटनीतिक प्रभाव (Diplomatic Influence)
सऊदी अरब की असली ताक़त उसका ‘चेकबुक डिप्लोमेसी’ मॉडल है मतलब वो अपने धनबल से अन्य देशों को अपने पक्ष में कर लेता है. मिस्र, पाकिस्तान, बहरीन, जॉर्डन और यहां तक कि अमेरिका भी सऊदी मदद के चलते उसके कुछ न कुछ ऋणी हैं. चाहे आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण हो, सैन्य अड्डों की मेज़बानी हो या ISIL पर हमले सऊदी नेतृत्व क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए पर्दे के पीछे बड़ी चालें चलता है.
यह भी पढ़ें:
चीन का खौफनाक खेल! इस नए हथियार को देख कांप उठा पूरा विश्व, क्या अब बदलेगा युद्ध का भविष्य?
[ad_2]
इस देश में गिर गई सरकार, एंटी मुस्लिम नेता ने वापस लिया समर्थन तो प्रधानमंत्री को देना पड़ा इस्
[ad_1]
Netherland Govt Collapse: यूरोपीय देश नीदरलैंड इस समय राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. नीदरलैंड में दक्षिणपंथी पार्टी PVV ने गठबंधन से बाहर निकलने का ऐलान किया, जिसके बाद वहां के प्रधानमंत्री डिक शूफ को इस्तीफा देना पड़ा. PVV चीफ ने कहा कि उनका पार्टी के सभी मंत्री सरकार से इस्तीफा दे रहे हैं. यह सरकार सिर्फ 11 महीने चल पाई. PVV नेता गीर्ट विल्डर्स के इस कदम से नीदरलैंड में फिर से चुनाव होने की संभावना है.
प्रधानमंत्री डिक शूफ ने दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री डिक शूफ ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा सौंपने से पहले कहा, “हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनके लिए हमें निर्णायक क्षमता की आवश्यकता है.” प्रवासियों के मुद्दे पर दक्षिणपंथी सांसद गीर्ट विल्डर्स ने अपनी पार्टी (PVV ) को नीदरलैंड के सत्तारूढ़ चार दल वाले गठबंधन से अलग किया.
प्रवासियों के मुद्दे पर समर्थन वापस लिया
PVV नेता गीर्ट विल्डर्स ने कहा, “सरकार शरणार्थी संकट पर कोई ठोस फैसला नहीं ले पा रही थी. मैंने सरकार को इस मामले में सख्त नीति अपनाने के लिए समर्थन दिया था, लेकिन सरकार ने इस नीति को और कमजोर किया.” PVV यूरोप की सबसे कट्टरपंथी दक्षिणपंथी पार्टियों में गिनी जाती है. नवंबर 2023 में हुए चुनाव में PVV सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन विल्डर्स खुद सरकार में शामिल नहीं हुए थे.
नीदरलैंड में जुलाई 2024 में गठबंधन सरकार बनी थी. 4 पार्टियों ने सहयोग के बाद नीदरलैंड में सरकार बन पाई थी. अब सरकार अल्पमत में आ गई. पिछले हफ्ते वाइल्डर्स ने 10 सूत्रीय प्लान तैयार किया था, जिसमें शरणार्थियों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद करने, सीरियाई शरणार्थियों को वापस भेजने, सेना से सीमाओं की हिफाजत करने समेत कई कठोर निर्णय लेने के लिए कहा था.
गीर्ट विल्डर्स ने नूपुर शर्मा का किया था सपोर्ट
नूपुर शर्मा विवाद मामले में नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने उनका सपोर्ट किया था. उन्होंने फोन पर उनसे बात भी की थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “नूपुर शर्मा से बहुत अच्छी बातचीत हुई. वह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे स्वतंत्र विश्व के लिए स्वतंत्रता का प्रतीक हैं. पिछले दो वर्षों में उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता की हानि और कानूनी परेशानियां अनुचित है क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.
ये भी पढ़ें : रूस ने 24 घंटे में ही ले लिया यूक्रेन के ड्रोन अटैक का बदला, मार गिराए 1400 से ज्यादा फौजी; क्या है पुतिन का अगला प्लान?
[ad_2]
जितेश शर्मा से दहशत में आ गई थी पंजाब किंग्स, फिर बेंगलुरु ने 19 रनों के भीतर गंवा दिए 4 बड़े विकेट
[ad_1]
'हमने डिप्लोमैसी में भी भारत को हरा दिया...', ऑपरेशन सिंदूर में मात खाए शहबाज ने फिर कराई जगहंसाई; ईरान को कैसे भूल गए पाक PM?
‘हमने डिप्लोमैसी में भी भारत को हरा दिया…’, ऑपरेशन सिंदूर में मात खाए शहबाज ने फिर कराई जगहंसाई; ईरान को कैसे भूल गए पाक PM?
[ad_2]
सज गई अयोध्या, राम जी की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज से शुरू, फोटो में देखें झलक
[ad_1]
Ayodhya Ram mandir: सज गई अयोध्या, राम जी की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज से शुरू, फोटो में देखें झलक
[ad_2]
भारत के सरकारी स्कूल से की पढ़ाई और बन गए दुबई के फार्मा टायकून, कहानी विनोद जाधव की
[ad_1]
“दूसरों को दिखाने के लिए मत जियो, जो अपने हैं, वो जानते हैं कि तुम कौन हो.” यह एक साधारण सी पंक्ति दुबई के फार्मा टायकून विनोद जाधव की सोच और जीवन का असली परिचय देती है. एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के बेटे से लेकर 700 मिलियन दिरहम टर्नओवर वाली फार्मा कंपनी के मालिक बनने तक का उनका सफर न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाता है कि ज़मीन से जुड़े रहकर भी ऊंचाइयों को छूआ जा सकता है.
बचपन से ही शुरू हुआ संघर्ष
पुणे में एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विनोद का बचपन बहुत ही सामान्य था. महंगे स्कूल या किसी पॉश इलाके की परवरिश नहीं थी. परवरिश के साथ जो सबसे मजबूत विरासत उन्हें मिली, वह थी मेहनत की आदत और ईमानदारी की सोच. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के बाद उन्होंने करीब 13 साल तक कई इंडस्ट्रीज़ में लंबा काम किया. गल्फ न्यूज से बात करते हुए वो कहते हैं, “ये 13 साल नहीं, 20 साल के बराबर थे. मैं रोज़ 12–15 घंटे काम करता था.”
5000 से शुरू हुआ सफर
2001 में विनोद ने अपने और एक पार्टनर के साथ मिलकर महज 5,000 रुपये की पूंजी से भारत में एक फार्मेसी फ्रेंचाइज़ी शुरू की. उनकी पत्नी दिन में दुकान संभालती थीं और शाम को वो. 2003 में उन्होंने 2,500 में एक छोटा क्लासिफाइड ऐड दिया, जो फिजी से पहला एक्सपोर्ट ऑर्डर लेकर आया. यहीं से इंटरनेशनल फार्मा वेंचर की नींव पड़ी.
दुबई से मिली सपनों को उड़ान
एक्सपोर्ट से जुड़े सख्त भारतीय नियमों के कारण 2007 में विनोद दुबई आए. दुबई ने उन्हें वही इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पीड दी, जिसकी उन्हें ज़रूरत थी. धीरे-धीरे कंपनी ने वेटरनरी और हर्बल मेडिसिन के क्षेत्र में भी कदम रखा. आज उनकी कंपनी Sava Vet भारत में छोटे जानवरों की दवाओं में सबसे बड़ा ब्रांड है, जिसके पास 20 फीसदी मार्केट शेयर है.
दुबई हिल्स में 40,000 स्क्वायर फीट का महल
आज विनोद दुबई हिल्स एस्टेट में एक 40,000 स्क्वायर फीट का आलीशान घर रखते हैं. यह महल शोरशराबे से नहीं, बल्कि भारतीय और अरब वास्तुकला की सुंदरता और शांति का प्रतीक है. इसमें भव्यता तो है, लेकिन दिखावा नहीं. यह उस सोच का प्रतीक है कि सफलता चुपचाप भी जी जा सकती है.
पैसे का मतलब, सिर्फ कमाई नहीं
विनोद का मानना है कि जब आपकी मूलभूत ज़रूरतें पूरी हो जाती हैं, तब असली सवाल ये होता है कि आप कितनों की ज़िंदगी बदल पा रहे हैं? उन्होंने अपने लिए लक्ष्य तय किया है कि वह 10,000 लोगों को रोजगार देंगे. फिलहाल वो 1,000 नौकरियों तक पहुंच चुके हैं.
नाकामी भी आई, लेकिन सीख बनी ताकत
2010 में उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी शुरू की, जिसमें 800 लोग थे. लेकिन कंपनी फ्लॉप हो गई और करोड़ों का नुकसान हुआ. तब उन्होंने सीखा कि अगर आपके पास कुछ अनोखा देने को नहीं है, तो बिज़नेस का कोई मतलब नहीं. इस सीख ने उन्हें अगले वेंचर में सफल बना दिया.
कैरियर या सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें
कई बार दिक्कत आपके फोन में नहीं, बल्कि कैरियर सेटिंग्स में होती है. नेटवर्क प्रोवाइडर समय-समय पर अपडेट भेजते हैं जो कनेक्टिविटी बेहतर बनाते हैं.
iPhone पर: यदि कोई अपडेट उपलब्ध होगा तो खुद-ब-खुद नोटिफिकेशन आएगा, या Settings > General > About में जाकर मैन्युअली चेक कर सकते हैं.
Android पर: मॉडल पर निर्भर करता है, लेकिन ज़्यादातर फोन में Settings > Network & Internet > Carrier Settings के तहत यह ऑप्शन मिलेगा.
फोन को करें रिस्टार्ट
ये भले ही बेसिक लगे, लेकिन कई बार फोन को रीस्टार्ट करने से नेटवर्क की समस्या हल हो जाती है.
Android पर: पावर बटन (या कुछ मॉडल्स में पावर + वॉल्यूम डाउन) को दबाकर रखें और “Restart” विकल्प चुनें.
iPhone पर: साइड बटन और वॉल्यूम बटन में से किसी एक को साथ में दबाकर रखें जब तक पावर स्लाइडर न आ जाए. ऑफ करें, फिर साइड बटन को दोबारा दबाकर ऑन करें.
SIM कार्ड को निकालकर दोबारा लगाएं
अगर बाकी सब फेल हो जाए, तो आखिरी उपाय है SIM कार्ड को निकालना और दोबारा लगाना. इससे फोन नेटवर्क से नए सिरे से जुड़ने की कोशिश करता है. निकालते समय देखें कि SIM पर धूल या खरोंच तो नहीं. अगर SIM कार्ड खराब लग रहा है तो नया मंगाना बेहतर होगा. सभी फोनों के लिए: SIM ejector tool से कार्ड को निकालें, साफ करें और धीरे से फिर से डालें.
यह भी पढ़ें:
फोन में एक की जगह दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं? गारंटी है आपको नहीं पता होगी वजह
[ad_2]
NEET UG 2025 की आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक, इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
[ad_1]
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) की आंसर की अब आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह आंसर की अपनी वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपलोड की है. जिन छात्रों ने इस साल नीट यूजी परीक्षा दी थी, वे अब अपनी आंसर की डाउनलोड करके देख सकते हैं कि उनके कितने जवाब सही हुए हैं.
अगर किसी परीक्षार्थी को लगता है कि आंसर की में कोई उत्तर गलत है, तो वह ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है. इसके लिए 5 जून की रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है. हर एक सवाल पर आपत्ति जताने के लिए 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा. एनटीए ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए OMR आंसरशीट की स्कैन कॉपी ईमेल के जरिए भेज दी है, जिससे वे अपने दिए गए उत्तरों को भी चेक कर सकें.
यदि कोई छात्र अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट में भी चैलेंज करना चाहता है, तो वहां भी 200 रुपये प्रति सवाल के हिसाब से भुगतान करना होगा. छात्रों द्वारा भेजी गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम करेगी. इन विशेषज्ञों की सलाह पर ही फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी. इसके बाद इसी फाइनल आंसर की के आधार पर नीट का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा.
इस बार आंसर की के साथ-साथ OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी किए गए हैं, जिससे उम्मीदवार अपने जवाब और आंसर की का मिलान आराम से कर सकते हैं.
नीट से मिलती है कई कोर्सों में एडमिशन
नीट के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS जैसे कोर्सों में एडमिशन होता है. इसके अलावा इस परीक्षा के मार्क्स का इस्तेमाल मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के तहत आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल हॉस्पिटल में B.Sc नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए भी किया जाता है.
4 मई को हुई थी परीक्षा
नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी. इसमें कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे और पेपर 720 अंकों का था. हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है. इस साल परीक्षा के लिए 22.79 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 20.80 लाख परीक्षार्थी वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए.
ऐसे करें आंसर की डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘NEET UG 2025 Answer Key’ के लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन करें एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
सबमिट पर क्लिक करें.
आपकी आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी.
ध्यान से सभी उत्तर मिलाएं और PDF को डाउनलोड कर लें.
डायरेक्ट लिंक से करें चेक
[ad_2]
शशि थरूर ने पाकिस्तान को ब्राजील में किया बेनकाब, बोले- ‘अगर इतना ही सीधा है तो फिर…’
[ad_1]
Shashi Tharoor on Pakistan: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार (3 जून) को कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में समस्या भाषा नहीं है, बल्कि सभ्यता और शांति के लिए एक साझा दृष्टिकोण खोजने की जरूरत है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर पाकिस्तान देश में मौजूद हर आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो भारत उसके साथ बातचीत कर सकता है.
ब्राजील में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उनकी टीम ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संदेश को लैटिन अमेरिकी देशों तक सफलतापूर्वक पहुंचाया, जिनमें वे देश भी शामिल हैं जिन्हें कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं.
थरूर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘हम अपने वार्ताकारों से यही कहते हैं कि अगर पाकिस्तान इतना ही निर्दोष है जितना वह दावा करता है, तो वह वांछित आतंकवादियों को पनाह क्यों देता है? आखिर (आतंकवादी) वे (पाकिस्तान में) सुकून से रहने, ट्रेनिंग कैंप चलाने और लोगों को कट्टरपंथी बनाने, हथियारों से लैस करने और लोगों को अपने हथियारों और राइफल का अभ्यास करने के लिए प्रेरित कैसे कर पाते हैं?’’
आप आतंकवाद के बुनियादी ढांचे पर कसें नकेल- शशि थरूर
थरूर ने कहा, ‘हम उनसे हिंदुस्तानी में बात कर सकते हैं. हम उनसे पंजाबी में बात कर सकते हैं. हम उनसे अंग्रेजी में बात कर सकते हैं. पाकिस्तान के साथ साझा आधार तलाशने में कोई समस्या नहीं है. समस्या सभ्यता और शांति के लिए साझा दृष्टिकोण तलाशने की है. हम शांति चाहते हैं, विकास करना चाहते हैं. लेकिन वे हमें अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं. वे हमें परेशान करना चाहते हैं. वे हमें कमजोर करना चाहते हैं. वे भारत को हजारों जख्म देकर खत्म करना चाहते हैं, लेकिन वे इतनी आसानी से खत्म नहीं कर पाएंगे. बेहतर होगा कि वे इस विचार को भूल जाएं.’
ब्रिक्स का एक अलग एजेंडा है- शशि थरूर
ब्राजील 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में इस प्रश्न पर कि क्या भारत को उम्मीद है कि ब्राजील भारतीय नागरिकों के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल पर एक बयान जारी कर सकता है, इस पर थरूर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि ब्रिक्स का एक अलग एजेंडा है. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे एकजुटता व्यक्त नहीं करना चाहते हैं. मुझे नहीं पता और मुझे यह भी नहीं पता कि यह उस मसौदे में है या नहीं जिस पर वे पहले से काम कर रहे हैं.’
जिन्हें गलतफहमी हो सकती है, उन तक भी पहुंचाया स्पष्ट संदेश- शशि थरूर
इस सवाल पर कि क्या देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को मान्यता दे रहे हैं, थरूर ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल अब तक चार देशों- गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा कर चुका है और हम जिन देशों में गए हैं, वहां यह बात बहुत स्पष्ट रही है.
उन्होंने कोलंबिया का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं कहूंगा कि सभी चार देशों में हमें बहुत स्पष्ट सफलता मिली है, अगर यही शब्द है तो मैं सफलता का बखान करना पसंद नहीं करता. इसका फैसला दूसरों को करना है. लेकिन हमने अपना संदेश बहुत स्पष्ट रूप से पहुंचा दिया है, यहां तक ​​कि उन तक भी जिन्हें कुछ गलतफहमी हो सकती है.’
थरूर ने कहा कि कोलंबिया ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत के सैन्य हमलों के बाद जानमाल के नुकसान पर पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला बयान वापस ले लिया है. उन्होंने कहा, ‘अपना संदेश पहुंचाने के परिणामस्वरूप मेरे विचार से हम यह महसूस करते हुए वापस आ पाए हैं कि ये देश हमारी स्थिति को बेहतर ढंग से समझते हैं और आतंकवाद के खिलाफ हमारे संघर्ष के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हैं, जो हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है.’
थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल ब्राजील से जाएगा अमेरिका
वाशिंगटन डीसी की यात्रा से प्रतिनिधिमंडल की अपेक्षाओं के बारे में पूछे गए एक प्रश्न पर थरूर ने कहा, ‘मेरी अपेक्षाएं हैं कि यह एक चुनौतीपूर्ण यात्रा होगी. हमारे समक्ष विभिन्न प्रकार के दर्शक होंगे. चारों ओर फैली कुछ सूचनाओं को देखते हुए, हमें कुछ दिलचस्प और संभवतः चुनौतीपूर्ण प्रश्न मिले हैं, जिनका उत्तर देने में हमें बहुत खुशी होगी.’
थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील में गहन बैठकें कीं, जिससे हमें प्रसन्नता के लिए बहुत कुछ मिला, सरकार के उच्चतम स्तरों और विधायिका दोनों से, सभी स्तरों पर भारत के लिए एकजुटता और सद्भावना की पुष्टि हुई.’’
[ad_2]