देख लो 18 साल वेट किया और तुम अभी से…RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल

[ad_1]

RCB Win IPL 2025: 18 साल लंबा इंतजार… सपनों का पीछा करते हुए हर साल नई उम्मीद, हर साल टूटी हुई उम्मीद… मगर इस बार आखिरकार वो दिन आ ही गया जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने फैन्स की आंखों में आंसू ला दिए वो भी खुशी के. आईपीएल 2025 के फाइनल में जीत दर्ज करके RCB ने इतिहास रच दिया और अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया. विराट कोहली की आंखों में वो चमक थी, जो सिर्फ एक लड़ाके की होती है. सोशल मीडिया पर जश्न का ऐसा तूफान आया कि मीम्स की बाढ़ आ गई. लेकिन इस सबके बीच दिल्ली पुलिस ने भी अपनी चालाकी दिखाते हुए इस मौके को अवेयरनेस का हथियार बना डाला.

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

जब पूरी दुनिया RCB की जीत पर झूम रही थी, तब दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक ऐसा पोस्ट ठोका कि लोग हंसते-हंसते दोबारा जीत का जश्न मनाने लगे. पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने जो लिखा उसे हम आपको आसान करके दिखा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने लिखा… “RCB ने 18 साल तक इंतजार किया, तुम्हें बाइक और कार के लिए सब्र नहीं होता? थोड़ा धैर्य रखो, सही समय आएगा!”

नाबालिगों को मजाकिया अंदाज में मारा तंज

अब बात तो पते की कह दी दिल्ली पुलिस ने… जो टीम 18 साल तक ट्रोल होती रही, इंडियन चोकर्स के नाम से जानी जाती रही, जिसने बार-बार उम्मीदें तोड़ीं वो भी शांत रही, संयम रखा और आखिर में ट्रॉफी उठा ही ली. फिर तुम क्या बाइक के लिए बवाल मचाए हो घर में? गौरतलब है कि आजकल के बच्चे कानूनी उम्र होने से पहले ही बाइक और कार की चाबी के लिए घर वालों से जिद करते हैं जो कि गैरकानूनी है. इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने मजेदार तंज मारा था.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

यूजर्स भी लेने लगे मजे

पोस्ट जैसे ही शेयर किया गया वैसे ही इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ा आ गई. क्या उदाहरण दिया है, क्रिएटिव लोग बैठा रखे हैं सोशल मीडिया टीम में. एक और यूजर ने लिखा….भगवान पर भरोसा हो तो सब कुछ हो जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….विराट कोहली ने जब ट्रॉफी जीती तो बदकिस्मती से वो कप्तान नहीं थे.

यह भी पढ़ें: 18 साल के सूखे पर हुई जीत की बारिश…आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आया उबाल तो यूजर्स ने ले ली मौज


C-DAC में निकली वैकेंसी, 22 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, ये करें अप्लाई

[ad_1]

Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया 'जाने तू या जाने ना...' ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया ‘जाने तू या जाने ना…’ ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

[ad_2]

जीत के बाद बच्चे की तरह रवि शास्त्री की गोद में जा लिपटे विराट..वायरल हो रहा इमोशनल वीडियो

[ad_1]

IPL 2025 का फाइनल महज एक क्रिकेट मैच नहीं था, वो करोड़ों उम्मीदों का विस्फोट था. सालों की थकान, ट्रोल्स की मार, खामोश संघर्ष और एक न खत्म होने वाला इंतजार, सब कुछ एक रात में बह गया जब RCB ने 18 साल बाद पहली बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. स्टेडियम में जश्न का माहौल था, कैमरे चमक रहे थे.

अनुष्का शर्मा अपनी आंखों से बहते हुए गर्व को मुस्कान में छिपा रही थीं और विराट कोहली…वो विराट जो मैदान पर शेर की तरह गरजता है, वो अपनी सबसे कोमल, मासूम और दिल छू लेने वाली भावनाओं के साथ कैमरे में कैद हो गया. उस वक्त जब वह दौड़ते हुए रवि शास्त्री की ओर गए और उन्हें कसकर गले लगाया, मानो बरसों से रुका हुआ जज्बात एक पल में फूट पड़ा.

बच्चों की तरह दौड़े और रवि शास्त्री के गले लग गए विराट

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हर चेहरा मुस्कुरा रहा था, पर सबसे ज्यादा जिस पल ने लोगों के दिल को छू लिया, वो था विराट कोहली और रवि शास्त्री का मिलन. सेरेमनी चल रही थी, कैमरे घूम रहे थे, विराट के इर्द-गिर्द उनका परिवार था. अनुष्का शर्मा और बाकी रिश्तेदार. तभी अचानक विराट की नजर भीड़ के बीच से रवि शास्त्री पर पड़ी. विराट ने जैसे ही उन्हें देखा, उनके चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान आई और अगले ही पल वो दौड़ पड़े. किसी छोटे बच्चे की तरह जो अपने पापा को एयरपोर्ट पर देखकर दौड़ता है और जाकर उनकी गोद में समा जाता है. वही जज्बा, वही मासूमियत, वही पवित्र अपनापन विराट की इस हरकत में झलक रहा था.

रवि शास्त्री ने भी खोली अपनी बाहें

रवि शास्त्री ने भी दोनों बाहें खोल दीं, जैसे कोई पिता अपने बेटे को सीने से लगाता है. विराट ने उन्हें लिपटकर वो सारी थकान, सारी मेहनत, सारे अधूरे पल जैसे उनकी गोद में डाल दिए हों. ये सिर्फ एक गले लगना नहीं था, ये उस दौर का शुक्रिया था जब रवि शास्त्री ने कोच रहते हुए विराट को पंख दिए, आत्मविश्वास दिया और एक आक्रामक बल्लेबाज को टीम इंडिया का मजबूत स्तंभ बना दिया.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…विराट कोहली का ये अंदाज सबसे प्यारा था. एक और यूजर ने लिखा…विराट जैसा खिलाड़ी 100 साल में एक बार पैदा होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…18 साल का सब्र, टूटा नहीं लेकिन बांध. जिंदाबाद विराट कोहली.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप


‘हम इस्लामिक, आप इस्लामिक’, इस मुस्लिम मुल्क को पाकिस्तान ने भेजा मैसेज, फेल हुआ ऑपरेशन सिंदूर

[ad_1]

Indian Delegation in Malaysia: पाकिस्तान ने मलेशिया में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रद्द करवाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कुआलालंपुर सरकार से करारा झटका मिला. पाकिस्तान ने इस्लामी एकता का हवाला देकर मलेशियाई अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रोकने की मांग की थी, लेकिन मलेशिया ने पाकिस्तानी हस्तक्षेप को सिरे से खारिज कर दिया.

पाकिस्तान नहीं चाहता था भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम का आयोजन 
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशियाई अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया, लेकिन यह कारगर नहीं हुआ और प्रतिनिधिमंडल को पूरा समर्थन मिला. प्रतिनिधिमंडल के सभी कार्यक्रम तय योजना के अनुसार ही हुए. इसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा रहा है.

संजय झा के नेतृत्व में पांच देशों का दौरा

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा ने किया. इसमें बीजेपी की अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरूआ, हेमांग जोशी, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल ने जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा किया. इसका उद्देश्य था भारत में हालिया आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करना और पहलगाम हमले के बाद भारत के प्रतिकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दुनिया के सामने रखना.

(खबर अपडेट हो रही है)

[ad_2]

‘मुझे तुम पर गर्व है भाई’, हार्दिक पांड्या ने IPL फाइनल जीतने पर क्रुणाल को दिया स्पेशल मैसेज

[ad_1]

Hardik Pandya Post for Krunal Pandya: क्रुणाल पांड्या आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 17 रन दिए और 2 बड़े विकेट लिए. इसके लिए उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिला. उनके भाई हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है.

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान थे, उनकी टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफ़ायर-2 में पंजाब किंग्स से हारकर बाहर हो गई थी. आरसीबी क्वालीफ़ायर-1 में पंजाब से ही जीतकर फाइनल में पहुंची थी और खिताबी मैच में भी पंजाब को ही हराया. हार्दिक ने क्रुणाल पांड्या की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “अभी मेरी आंखों में आंसू हैं. मुझे तुम पर गर्व है भाई.”

क्रुणाल पांड्या के होने से IPL 2025 में आरसीबी की गेंदबाजी मजबूत नजर आई, वह मिडिल ओवरों में रन गति पर अंकुश लगा रहे थे और ऐसा ही उन्होंने फाइनल में भी किया. उन्होंने सिर्फ 17 रन दिए, बड़े हिट नहीं आने से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बढ़ता गया. क्रुणाल ने आईपीएल 2025 में खेले 15 मैचों में 17 विकेट लिए, उनका इकॉनमी 8.23 का रहा. 

आईपीएल 2025 फाइनल में क्या हुआ

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए. इस पारी में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए, उन्होंने 35 गेंदों में 43 रन बनाए. उनके आलावा कोई बल्लेबाज 30 से अधिक रन भी नहीं बना पाया था.

पंजाब किंग्स की टीम ने धीमी शुरुआत की थी, जो टीम की हार का कारण भी बनी. प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन बनाने के लिए 22 गेंदें खेलीं, प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए. जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (1) के सस्ते में आउट होने से टीम पर दबाव बनता चला गया. शशांक सिंह ने अंत में विस्फोटक पारी खेलकर 30 गेंदों में 61 रन बनाए, लेकिन पंजाब को जीत नहीं दिला पाए. पंजाब लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली.



[ad_2]

हज कितने दिनों का होता है, किस दिन क्या करते हैं? जानें

[ad_1]

Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया 'जाने तू या जाने ना...' ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया ‘जाने तू या जाने ना…’ ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

[ad_2]

आपकी नौकरी खतरे में है? अगले 5 सालों में इन 8 प्रोफाइल्स को AI कर सकता है बाहर! जानिए कहीं आप त

[ad_1]

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ छोटे-मोटे दफ्तर के कामों तक सीमित नहीं रहा. अब यह पूरी इंडस्ट्रीज की तस्वीर बदल रहा है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स का दावा है कि आने वाले 5 वर्षों में दुनियाभर की करीब 40% नौकरियों पर AI का असर पड़ेगा. कुछ प्रोफाइल्स धीरे-धीरे बदलेंगी लेकिन कई नौकरियाँ पूरी तरह गायब भी हो सकती हैं. खास बात ये है कि महिलाओं से जुड़ी नौकरियों पर इसका ज़्यादा असर दिख सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये बदलाव नई नौकरियों के रास्ते भी खोल सकता है.

AI से बदलेगा उद्योगों का चेहरा

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) के अनुसार, AI को अपनाने की रफ्तार तेज़ है. McKinsey की रिपोर्ट बताती है कि ऑटोमेशन के चलते जॉब्स में बड़ा फेरबदल हो सकता है यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियाँ कितनी जल्दी AI टूल्स को अपनाती हैं.

इन 8 नौकरियों पर मंडरा रहा है खतरा

ह्यूमन रिसोर्स (HR)

अब CV छांटना हो या इंटरव्यू डेटा का विश्लेषण AI ये सब कर रहा है. IBM जैसी कंपनियाँ तो कुछ HR स्टाफ की जगह AI को पहले ही काम पर लगा चुकी हैं.

ड्राइवर और डिलीवरी वर्कर्स

सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक तेज़ी से आगे बढ़ रही है. हालांकि भारत में अभी इसके लिए नीति और ढांचा तैयार नहीं है, लेकिन ग्लोबली ये सेक्टर तेज़ी से ऑटोमेट हो रहा है.

एंट्री-लेवल कोडर्स

No-code और Low-code टूल्स की वजह से शुरुआती लेवल के प्रोग्रामिंग जॉब्स खतरे में हैं. Google और OpenAI जैसे दिग्गज AI से साधारण कोडिंग ऑटोमेट कर रहे हैं.

साइबरसिक्योरिटी एनालिस्ट्स

AI अब हैकिंग और साइबर डिफेंस दोनों में उपयोग हो रहा है. साइबर हमले और सुरक्षा दोनों में इंसानों की भूमिका कम होती जा रही है.

सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स

Klarna जैसी कंपनियों ने AI असिस्टेंट के जरिए करोड़ों ग्राहक बातचीत संभाली है. इससे सैकड़ों कर्मचारियों की जगह AI ने ले ली.

रिटेल और रेस्टोरेंट कर्मचारी

कई मेट्रो शहरों में रोबोट वेटर और सेल्फ-चेकआउट सिस्टम आ चुके हैं. McDonald’s और Decathlon जैसे ब्रांड इसे तेजी से अपना रहे हैं.

ऑफिस राइटर्स

ईमेल, रिपोर्ट और मीटिंग नोट्स जैसी लिखने की जिम्मेदारियाँ अब AI निभा रहा है. Zoom जैसे प्लेटफॉर्म्स पर CEO अब AI अवतार में सामने आ रहे हैं.

मार्केटिंग प्रोफेशनल्स

सोशल मीडिया पोस्ट, विज्ञापन डिज़ाइन और डेटा एनालिटिक्स अब AI मिनटों में कर रहा है जहां पहले पूरी टीमें लगती थीं.

नई नौकरियां भी होंगी पैदा

ये बदलाव जितना डरावना लगता है, उतना ही संभावनाओं से भरा हुआ भी है. Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार, ज़्यादातर जॉब्स पूरी तरह खत्म नहीं होंगे बल्कि उनका स्वरूप बदलेगा. रिसर्च ये भी बताती है कि आज की 60% नौकरियां 1940 के दशक में थीं ही नहीं. मतलब साफ है AI नौकरियां छीन नहीं रहा बल्कि उन्हें नया रूप दे रहा है.

यह भी पढ़ें:

फ्री में बनाएं अपनी खुद की AI वीडियो! इस टूल की मदद से हो जाएगा काम आसान, जानें पूरा तरीका

[ad_2]

स्टील और एल्युमिनियम पर 50% टैरिफ आज से होगा लागू, ट्रंप के ऐलान का भारत पर होगा बड़ा असर

[ad_1]

US Tariffs On Steel-Aluminium: अमेरिका में बुधवार से स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क अब दोगुना यानी 50 प्रतिशत कर दिया गया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर हस्ताक्षर करते हुए इसे नवीनतम पहल बताया है. हालांकि, ब्रिटेन के ऊपर टैरिफ की दर 25 प्रतिशत ही रहेगी क्योंकि दोनों देश पहले ही व्यापार समझौता कर चुके हैं और उसमें शर्तों के मुताबिक टैरिफ और कोटा निर्धारित किया जा चुका है.

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में अमेरिकी स्टील प्लांट के कामगारों को संबोधित करते हुए स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ को दोगुना करने का ऐलान किया था. ट्रंप ने कहा था कि कोई भी आपकी इंडस्ट्री को चुराने में सक्षम नहीं होगा.

अब एल्युमिनियन और स्टील पर दोगुना टैरिफ

अमेरिका ट्रेड एक्सपैंशन एक्ट 1962 की धारा 232 के तहत राष्ट्रपति ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से दोगुना कर उसे अब 50 प्रतिशत कर दिया है. यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान साल 2018 में स्टील पर टैरिफ को बढ़ाकर 25 प्रतिशत और एल्युमिनियम पर 10 प्रतिशत किया था. लेकिन इस साल एल्युमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया था.

राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले का भारत पर काफी असर पड़ेगा क्योंकि पिछले साल यहां से करीब 4.56 अरब के स्टील और एल्युमिनियम का अमेरिका को एक्सपोर्ट किया गया था. भारतीय स्टील की अमेरिकी में तेजी से मांग बढ़ रही थी. ऐसे में इस टैरिफ के बाद स्टील की कीमतें अब अमेरिकी में महंगी हो जाएंगी और इसका सीधा असर भारत से होने वाले एक्सपोर्ट पर पड़ेगा.

भारत उठाया जवाब कदम

इधर, भारत भी अमेरिकी टैरिफ के बदले जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी कर ली है. विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ को भेजे नोटिस में भारत ने अमेरिका से आयात होने वाले सामानों पर टैरिफ की दरें बढ़ने के बारे में बता दिया है. हालांकि, अभी उस पर लागू करने के बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. अब जबकि ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ बढ़ा दिया है, ऐसे में देखना है कि भारत कब से जवाब कदम के तौर पर अमेरिका से आयातित सामानों पर टैरिफ बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: कितनी बढ़ेगी आठवें वेतन आयोग में सैलरी और क्या होगा एचआरए? ये है पूरा हिसाब-किताब

[ad_2]

क्या खान सर की दुल्हनिया हिन्दू हैं? मांग में सिंदूर देख नेटिजनस ने उठाए सवाल

[ad_1]

Khan Sir Wife Sindoor: अपने पढ़ाने के अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाले खान सर आजकल अपनी शादी और दुल्हनिया को लेकर चर्चा में हैं. बिहार के खान सर ने पिछले दिनों शादी की थी और फिर उन्होंने रिसेप्शन दिया था. इस दौरान खान सर से ज्यादा सुर्खियां बटोर ले गईं उनकी दुल्हनिया. रिसेप्शन के दौरान खान सर की दुल्हन घूंघट में थी. अभी तक खान सर ने अपनी पत्नी के नाम या उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया है. खान सर की पत्नी की मांग में सिंदूर देखकर लोग उनके हिंदू होने का अंदाज लगा रहे हैं. बता दें कि खान सर ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने नाम का भी खुलासा नहीं किया है. 

मांग में सिंदूर पर सवाल
खान सर की पत्नी लाल जोड़े में रिसेप्शन के दौरान मौजूद थी. उन्होंने बड़ी सी नथनी पहन रखी थी जो कि उनके घूंघट से साफ दिख रहा था. इस दौरान कई नेटिजन्स दावा किया कि उनकी मांग में सिंदूर भी था तो क्या खान सर की पत्नी हिंदू हैं?

Khan Sir Wife Sindoor: क्या खान सर की दुल्हनिया हिन्दू हैं? मांग में सिंदूर देख नेटिजनस ने उठाए सवाल


Khan Sir Wife Sindoor: क्या खान सर की दुल्हनिया हिन्दू हैं? मांग में सिंदूर देख नेटिजनस ने उठाए सवाल

क्या हो सकता है सिंदूर का कारण
बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में मुस्लिम समुदाय से जुड़ी महिलाएं भी श्रृंगार करती हैं. उनके साथ में भी चूड़ी और मांग में सिंदूर देखा जाता है. ऐसे में लोग ये भी चर्चा कर रहे हैं कि हो सकता है बिहार से आने वाले खान सर की पत्नी भी उसी इलाके की हों. वहां ना सिर्फ मुस्लिमों में सिंदूर लगाया जाता है बल्कि शादी के दौरान सिंदूरदान की रस्म भी निभाई जाती है. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इसी तरफ इशारा करते हुए कमेंट किए हैं. 

सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने खान सर की पत्नी के सिंदूर को लेकर सवाल उठाए तो उनके फैंस ने जवाब दिया कि बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी सिंदूर लगाती हैं.

घूंघट पर भी सवाल 
खान सर की पत्नी को घूंघट में देखकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. कई इसे पिछड़ी सोच की निशानी तो कई इसे महिलाओं की आजादी से जोड़ रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों खान सर ने खुद ऑनलाइन क्लास के दौरान खुलासा किया था कि जब भारत-पाकिस्तान का संघर्ष चल रहा था उसी दौरान उन्होंने शादी कर ली थी. शादी में बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे. इसके बाद पटना में खान सर ने रिसेप्शन दिया था. 

ये भी पढ़ें- सूरज ढलने के बाद कुछ नहीं खाती हैं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने फाइनली बता दिया अपना फिटनेस सीक्रेट

[ad_2]

मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की एक खास बात होती है. वो सिर्फ दृश्य नहीं होते, वो एहसास छोड़ते है और जब वीडियो किसी हादसे से जुड़ा हो, तो हर फ्रेम जैसे दिल की धड़कनों को तेज कर देता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ा एक साधारण सा ऑटो और उसका चालक अचानक एक ऐसी घटनाक्रम का हिस्सा बन जाता है, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. वीडियो की शुरुआत में सबकुछ बेहद शांत नजर आता है.

कार ने ऑटोरिक्शा को मारी जोरदार टक्कर

एक मेगा हाईवे के किनारे खड़ा ऑटो, उसका मालिक उसमें झुककर कुछ साफ-सफाई कर रहा है. न कोई अफरा-तफरी, न कोई खतरे की आहट. लेकिन कहते हैं ना, “तूफान से पहले की शांति सबसे घातक होती है” और यही इस वीडियो में अगले ही सेकंड में देखने को मिलता है. वीडियो में दिखता है कि हाईवे के एक किनारे ऑटोरिक्शा खड़ा है. उसका चालक पूरी तल्लीनता से ऑटो की धूल साफ कर रहा है, जैसे हर रोज करता होगा. उसके आसपास कोई चहल-पहल नहीं, माहौल बिल्कुल सामान्य है. अचानक एक तेज़ आवाज और कैमरे की फ्रेम में दाखिल होती है एक बेहद तेज रफ्तार कार, जो पूरी बेकाबू होती हुई सीधे जाकर ऑटो और उसके चालक को उड़ा देती है.

बाल बाल बचा चालक

टक्कर इतनी ज़ोरदार होती है कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ जाते हैं और चारों तरफ प्लास्टिक और मेटल के टुकड़े बिखर जाते हैं. ये एक ऐसा पल होता है जो देखने वाले को अंदर तक हिला देता है. लेकिन चमत्कार जैसा कुछ उस पल होता है जब टक्कर के ठीक बाद जब धूल और मलबा छंटता है, तो देखा जाता है कि ऑटो रिक्शा चालक जिंदा है. न सिर्फ जिंदा, बल्कि चमत्कारिक रूप से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. अब सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर भयंकर हैरानी में हैं कि इतनी जोरदार टक्कर के बाद चालक बच कैसे गया.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जाको राखे साइयां मार सके ना कोय. एक और यूजर ने लिखा…अंधा नहीं ये नशेड़ी था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऑटो वाले को क्यों तोड़ा भाई.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार