पहले कर दिया ऐलान और अब साध ली चुप्पी, क्या बांग्लादेश में फिर टलेंगे चुनाव?

[ad_1]

बांग्लादेश में आम चुनाव को लेकर अनिश्चितता गहराती जा रही है. ह्यूमन राइट्स एंड पीस फॉर बांग्लादेश के अध्यक्ष माजल मुरशिद ने आशंका जताई है कि चुनाव एक बार फिर से टल सकते हैं, क्योंकि अब तक चुनाव आयोग ने कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया है.

मुरशिद ने अपने बयान में कहा कि 5 अगस्त 2024 के बाद से देश में एक साजिशनुमा माहौल बन गया है. सरकार ने अब तक जनता की मांग के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और सभी वर्गों को शामिल करने वाला चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच डॉ. मुहम्मद यूनुस को एक असंवैधानिक तरीके से अंतरिम सरकार का मुखिया बना दिया गया, जबकि संविधान में ऐसी किसी अंतरिम सरकार का प्रावधान ही नहीं है.

मुरशिद ने यह भी बताया कि मुख्य सलाहकार लंदन जाकर BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मिले, जिसके बाद यह कहा गया कि फरवरी 2025 में चुनाव होंगे. लेकिन उसके बाद से हालात स्पष्ट नहीं हैं और चुनाव आयोग भी अब तक चुप्पी साधे हुए है.

खबर में अपडेट जारी है…

[ad_2]

ECIL में सीनियर आर्टिजन की 125 वैकेंसी, ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 7 जुलाई तक करें आवेद

[ad_1]

अगर आप आईटीआई (ITI) पास हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने सीनियर आर्टिजन के 125 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार ECIL की आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 26 जून दोपहर 2 बजे से हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

  • सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-1): कुल 120 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 50 पद
  • इलेक्ट्रिशियन – 30 पद
  • फिटर – 40 पद
  • सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-2): कुल 5 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 1 पद
  • इलेक्ट्रिशियन – 2 पद
  • फिटर – 2 पद

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव होना भी जरूरी है.

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए.
OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को ECIL की ओर से मासिक वेतन 23,368 मिलेगा. यह वेतनमान नौकरी की सुरक्षा और सरकारी सुविधाओं के साथ एक अच्छा पैकेज माना जा सकता है.

कैसे होगा चयन?

आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर सभी आवेदकों को 1:4 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. अगर दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के ITI में अंक समान होते हैं, तो चयन कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा.

कब और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2025 तक ECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए फॉर्म को ध्यान से भरें.

यह भी पढ़ें:  JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होंगे गौतम अडानी, भुवनेश्वर से पुरी के लिए हुए रवाना

[ad_1]

Jagannath Rath Yatra 2025:  ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन 27 जून, 2025 से शुरू हो चुका है. 12 दिन चलने वाली रथयात्रा के चलते देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्त पुरी पहुंचे हुए हैं. इसी क्रम में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन करने के लिए आज पुरी पहुंचने हैं. वह भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं. यहां से वह पुरी के लिए रवाना होंगे. 

अडानी ग्रुप ने शुरू की ‘प्रसाद सेवा’

इससे पहले शुक्रवार को अडानी ग्रुप ने महाकुंभ की ही तरह पुरी में भी भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ का आयोजन किया. इसका मकसद पुरी आए लाखों की तादात में भक्तों को साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है.

उन्होंने एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ”आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम उत्सव है. इस पुण्य अवसर पर, लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी परिवार पूरी निष्ठा और श्रद्धा से समर्पित है. हर भक्त को स्वच्छ, पौष्टिक और प्रेमपूर्वक परोसा गया भोजन मिले, इसी संकल्प के साथ पुरी धाम में हमने ‘प्रसाद सेवा’ आरंभ की है.”

थाली में परोसी जा रहीं ये चीजें 

रथयात्रा के दौरान 8 जुलाई तक इस्कॉन और अडानी ग्रुप की शुरू की गई ‘प्रसाद सेवा’ में भक्तों को दाल, चावल, सब्जी, चपाती और मिठाइयां दी जा रही हैं. इसके अलावा, इस भीषण गर्मी में उन्हें राहत पहुंचाने के लिए फल, फ्रूट जूस और शेक भी वितरित किए जा रहे हैं. ‘प्रसाद सेवा’ के लिए पुरी धाम में इस्कॉन और अडानी ग्रुप ने मिलकर मेगा किचन सेटअप किया है, जहां रोजाना 2 लाख से अधिक लोगों के लिए भोजन पकाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

एक-दूजे के हुए जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें



[ad_2]

‘अगर ट्रंप डील करना चाहते हैं तो…,’ खामेनेई पर US राष्ट्रपति की कमेंट से भड़का ईरान; अराघची न

[ad_1]

Iran-US Relations: ईरान और अमेरिका के बीच संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. हाल ही में ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का बयान इस कूटनीतिक संघर्ष को और अधिक तीखा बनाता है. अराघची ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर अमेरिका वास्तव में ईरान से समझौता चाहता है तो उसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के प्रति अपनी भाषा में सम्मान दिखाना होगा.

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ईरानी लोगों की जटिलता और दृढ़ता हमारे कालीनों की तरह है पर हमारी राष्ट्रीय भावना सीधी और स्पष्ट है. हम अपनी स्वतंत्रता को जानते हैं और किसी को हमारे भाग्य का निर्धारण करने की इजाजत नहीं देते. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की तरफ से ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत तीन ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले की खबरें भी सामने आ रही हैं.

ट्रंप के बयान पर ईरान का रिएक्शन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल ईरान के साथ परमाणु समझौते से अलग होने और अधिकतम दबाव की नीति पर केंद्रित रहा है, लेकिन अब जब अमेरिका कूटनीति और बातचीत कर रहा है तो ईरान इस बदलाव को केवल भाषा में नहीं बल्कि व्यवहार में भी देखना चाहता है. अराघची ने कहा, “अगर ट्रंप वास्तव में सौदा चाहते हैं तो उन्हें खामेनेई और उनके लाखों अनुयायियों का सम्मान करना होगा. इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने ईरान की सारी न्यूक्लिकर ठिकानों को तबाह कर दिया है.

अराघची का बयान संकेत देता है कि ईरान अब महज बातचीत से संतुष्ट नहीं होगा, बल्कि अमेरिका से ठोस बदलाव की अपेक्षा करता है. यह भी ध्यान देने योग्य है कि ट्रंप प्रशासन की पूर्ववर्ती रणनीतियां, जैसे आर्थिक प्रतिबंध और सैन्य दबाव, ईरान की रणनीतिक सोच में विश्वास की कमी पैदा कर चुकी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि खामेनेई को हत्या से बचाया था. दावा किया कि खामेनेई की मौत गंदी तरीके से हो सकती थी. इसके अलावा ट्रंप ने ईरानी सुप्रीम लीडर पर अहसान फरामोश होने का आरोप लगाया और कहा कि खामेनेई इजरायल पर जीत का झूठा दावा कर रहे हैं.

अमेरिका की ओर से कूटनीतिक इशारे

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपने बयान में यह स्पष्ट किया कि अमेरिका अभी भी ईरानी अधिकारियों और उनके मध्यस्थ कतरी प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में है. उन्होंने कहा कि “यह प्रशासन हमेशा कूटनीति और शांति पर केंद्रित रहा है. इससे ये समझ आता है कि ट्रंप प्रशासन ने शायद अपनी रणनीति को थोड़ी लचीलापन देना शुरू किया है. हालांकि, ईरान का यह कहना कि वे धमकियों और अपमानों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

ईरानी विदेश मंत्री ने एक बेहद गंभीर चेतावनी देते हुए कहा, “अगर भ्रम से बड़ी गलती हुई तो ईरान अपनी वास्तविक क्षमताओं का खुलासा करने में संकोच नहीं करेगा.”यह बयान केवल एक कूटनीतिक चेतावनी नहीं है, बल्कि सैन्य तैयारियों का संकेत भी देता है. ईरान पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि वह क्षेत्रीय संतुलन में एक सशक्त और आत्मनिर्भर शक्ति के रूप में खुद को देखता है.

ये भी पढ़ें: Reciprocal Tariffs Deadline: ‘हमारा जो मन होगा हम करेंगे…’, रेसिप्रोकल टैरिफ पर ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी; 9 जुलाई से करेंगे लागू?

[ad_2]

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में हो सकते हैं 3 बदलाव, बुमराह समेत ये खिलाड़ी होंगे बाहर!

[ad_1]

Team India Can Drop These Player Ahead Of 2nd Test: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया. जिसके बाद से टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए भारतीय टीम उन्हें दूसरे मैच में आराम दे सकती है. उनके अलावा टीम के दो और खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है.

बुमराह समेत तीन खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा. यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबैस्टन में होगा. इस मैच में टीम इंडिया तीन बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है.

1- जसप्रीत बुमराह- बुमराह ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. बुमराह ने इस मैच में 44 ओवर डाल दिए थे. बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट झटके थे. वो भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे. बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए टीम इंडिया उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दे सकती है. 

2-  शार्दुल ठाकुर- टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर टीम से बाहर किया जा सकता है. शार्दुल ने पहले मैच में अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया. शार्दुल के बल्ले से दो पारियों में सिर्फ 5 रन निकले. वहीं गेंदबाजी में भी वो कुछ खास नहीं कर सके. शार्दुल ने पूरे मैच में सिर्फ दो विकेट लिए.

3- रवींद्र जडेजा- भारतीय टीम दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम से बाहर कर सकती है. जडेजा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही कुछ खास नहीं किया. जडेजा ने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में नाबाद 25 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में वो सिर्फ एक विकेट ही निकाल पाए.

यह भी पढ़ें-  दक्षिण अफ्रीका को WTC जिताने वाले टेंबा बावुमा की छुट्टी! इस भारतीय को मिली कप्तानी

 

[ad_2]

Pisces Weekly Horoscope 2025: नौकरी, प्यार और परिवार में खुशियां दस्तक देंगी, पढ़ें मीन साप्ताह

[ad_1]

Pisces Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह नया सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे मीन राशि वालों के लिए आने वाला नया सप्ताह कैसा रहेगा.

बात करें मीन (Meen Rashi) की तो, यह राशिचक्र की बारहवीं राशि है, जिसके स्वामी गुरु हैं. ज्योतिष के अनुसार 29 जून-5 जुलाई 2025 तक का समय मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जानते हैं मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Saptahik Rashifal 2025)

  • सप्ताह की शुरुआत आपके लिए भाग्यवर्धक और शुभ संकेतों के साथ हो रही है. यदि आप लंबे समय से रोज़गार की तलाश में थे, तो इस सप्ताह मनचाही नौकरी मिलने की पूरी संभावना बन रही है. भाग्य का साथ मिलेगा और आपके प्रयासों को सफलता का मुकाम प्राप्त होगा.
  • जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह उन्नति और सम्मान लेकर आएगा. कार्यस्थल पर आपके योगदान की सराहना होगी और साथ ही उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप जॉब चेंज या ट्रांसफर की दिशा में प्रयासरत थे, तो इस सप्ताह वह भी सफल हो सकता है.
  • बिज़नेस से जुड़े लोगों को शुरुआत में कुछ छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ और व्यवहारिक बुद्धि से आप इन समस्याओं को कुशलता से सुलझा लेंगे. कुल मिलाकर यह सप्ताह व्यापार की दृष्टि से अत्यंत लाभप्रद रहेगा और आप मनचाही आय अर्जित करने में सफल रहेंगे.
  • पारिवारिक जीवन में भी यह सप्ताह उल्लासमय रहेगा. नवविवाहित जातकों के लिए संतान सुख का योग बन सकता है, जिससे परिवार में आनंद का माहौल बनेगा. किसी प्रिय मेहमान के आगमन से घर में खुशियों की लहर दौड़ेगी. आपको परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे और किसी परिवारजन की उपलब्धि से मन गर्वित और प्रसन्न रहेगा.
  • प्रेम संबंधों की दृष्टि से, यह सप्ताह अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा. आपका लव पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है, जो आपके रिश्ते में प्रेम और उत्साह को और गहरा करेगा. आप दोनों के बीच बेहतर ट्यूनिंग और समझदारी बनी रहेगी, जिससे संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा. विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और सामंजस्य से परिपूर्ण रहेगा. आपके और जीवनसाथी के बीच घनिष्ठ भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलेगा. साथ ही आप दोनों के बीच छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

हम दो हमारे गिन लो! कितने बच्चे हैं आपके? सवाल सुनते ही चाचा ने दिया ऐसा जवाब, नहीं रुकेगी…

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया कभी-कभी ऐसे किरदारों को जन्म देती है जो एक ही लाइन से इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं. एक ऐसा ही करिश्माई किरदार बनकर उभरे हैं जमाल चाचा, जिनकी बेपरवाह हाजिरजवाबी और बिंदास ठाठ-बाट ने उन्हें एक झटके में बना दिया है सिगमा मेल ब्रिगेड का नया नेता. एक यूट्यूबर लड़की ने जैसे ही मासूमियत से सवाल पूछा “चाचा, आपके कितने बच्चे हैं?”  चाचा ने बिना पलक झपकाए ऐसा जवाब दिया कि कैमरा हिल गया, लड़की चुप हो गई और इंटरनेट हंसी के मारे लोटपोट हो गया. अब चाचा हर मीम में हैं, हर कॉमेंट में ट्रेंड कर रहे हैं और बन चुके हैं आम आदमी के सिगमा आइकन.

हम दो हमारे गिन लो पर काम कर रहे चाचा जमाल

वीडियो में एक यूट्यूबर लड़की सड़क पर लोगों से हल्के-फुल्के सवाल कर रही होती है. सबकुछ बढ़िया चल रहा होता है जब तक कि उसका सामना जमाल चाचा से नहीं होता. उम्रदराज, धोती और बनियान में रौबदार चाचा से जब लड़की पूछती है “चाचा, आपके कितने बच्चे हैं?” तो चाचा मुस्कराते नहीं, शर्माते नहीं, सीधे कहते हैं “मैं गिनती नहीं करता!” बस, यही वो पल था जहां वीडियो वायरल होना तय था. लड़की एक पल को हक्का-बक्का रह जाती है और फिर कैमरा झुका लेती है क्योंकि अब सीन चाचा का है.


उस एक लाइन ने इंटरनेट पर महायुद्ध छेड़ दिया है. कोई कह रहा है “सच्चा सिगमा ऐसे ही जवाब देता है”, तो कोई लिख रहा है “गिनती बंद, जिंदगी स्टार्ट!” ये तो बिल्कुल वैसे ही हो गया, हम दो हमारे गिन लो. मीम पेजों पर चाचा ट्रेंड कर रहे हैं, कुछ ने तो उन्हें ‘जनसंख्या विभाग के ब्रांड एंबेसडर’ तक घोषित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स की नहीं रुक रही हंसी

वीडियो को asli.shubhh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चाचा सीधे अनलिमिटेड वाला रिचार्ज कराते हैं. एक और यूजर ने लिखा…चाचा हमारे आदर्श हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा मौज कर दी, जीते रहो.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो


शेफाली जरीवाला के पति का बयान दर्ज किया, डॉक्टर बोले- जवान दिखने के लिए दवा ले रही थीं

[ad_1]

Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से फैंस से लेकर सेलेब्स तक को बड़ा झटका लगा है. एक्ट्रेस की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज दिया गया है. इस बीच मुंबई पुलिस ने उनके पति और एक्टर पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है. पराग ने खुलासा किया है कि शेफाली का पहले से ही इलाज चल रहा था.

मुंबई पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का उनके घर पर ही बयान दर्ज किया है. मामले की जांच के तहत अब तक चार लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें दो नौकर, एक सिक्युरिटी गार्ड शामिल हैं. फिलहाल आगे की जांच अभी चल रही है.

Shefali Jariwala shared very bo*ld photos with husband, se*xy figure shown  in green bik*ini - informalnewz

जवान दिखने के लिए दवा ले रही थीं शेफाली
शेफाली जरीवाला का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया है कि वे पिछले 5-6 साल से जवान दिखने के लिए इलाज करवा रही थीं. वे एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. शेफाली दो दवाइयां ले रही थी जिसमें विटामिन सी और Glutathione शामिल हैं. डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई कनेक्शन नहीं है ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं इसका असर स्किन पर ही होता है. डॉक्टर ने आगे कहा कि शेफाली बहुत फिट थीं और उनसे कभी किसी बीमारी का जिक्र नही किया

Shefali Jariwala Death News Live: Kaanta Laga girl dies at 42 | Know Cause  of Death, Reason, Tributes & Latest News Updates

पराग त्यागी से शेफाली की हुई थी दूसरी शादी
पराग त्यागी शेफाली जरीवाला के दूसरे हसबैंड है. एक्टट्रेस ने पहली शादी 2004 में मीट ब्रदर्स के हरमीत सिंह से की थी. हालांकि पांच साल बाद 2009 में शेफाली ने हरमीत से तलाक ले लिया था. तब एक्ट्रेस ने हरमीत पर घरेलू हिंसा और मेंटली टॉर्चर करने के आरोप भी लगाए थे. हरमीत से तलाक के 6 साल बाद 2015 में शेफाली ने पराग से शादी की. 

शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का पुलिस ने बयान दर्ज किया, डॉक्टर बोले- 'जवान दिखने के लिए दवा ले रही थीं

सेलेब्स ने शेफाली की मौत पर जताया शोक
शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से उनकी करीबी दोस्तों को गहरा सदमा पहुंचा है. कई सेलेब्स ने पोस्ट कर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है. अली गोनी, रश्मि देसाई, काम्या पंजाबी, किश्नर मर्चेंट से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक ने शेफाली की मौत पर दुख जाहिर किया है.

शेफाली को क्यों कहा जाता है ‘कांटा लगा’ गर्ल?
शेफाली जरीवाला ने कई फिल्मों और रिएलिटी शोज का हिस्सा रहीं. लेकिन उन्हें असल पहचान म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से मिला और उन्हें ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से ही जाना जाने लगा. एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 13’, ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ में भी नजर आई थीं.

[ad_2]

अक्टूबर 2025 से इन डिवाइसों में बंद हो जाएगा Windows 10 का सपोर्ट! भारत सरकार ने जारी की चेतावन

[ad_1]

Windows 10 Support: अगर आप अभी भी Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. माइक्रोसॉफ्ट अक्टूबर 2025 में Windows 10 के लिए आधिकारिक सपोर्ट पूरी तरह बंद करने जा रहा है. यानी इस तारीख के बाद यूज़र्स को कोई सिक्योरिटी अपडेट या टेक्निकल सहायता नहीं मिलेगी. इसे लेकर भारत सरकार ने देश के उपयोगकर्ताओं को आगाह करते हुए जरूरी सलाह भी जारी की है.

CERT-In की चेतावनी क्या कहती है?

भारत सरकार की एजेंसी ‘इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम’ (CERT-In) ने 21 जून को एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जिन यूज़र्स के पास Windows 10 चलने वाले डिवाइस हैं, उन्हें समय रहते Windows 11 पर स्विच कर लेना चाहिए, ताकि साइबर सुरक्षा से जुड़े अपडेट मिलते रहें. यदि कोई संगठन या व्यक्ति तुरंत अपग्रेड नहीं कर सकता तो वे Microsoft की “पेड एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट” सेवा का विकल्प चुन सकते हैं.

क्या होगा अगर Windows 10 जारी रखा?

अगर कोई यूज़र Windows 10 पर ही बना रहता है तो उसके सिस्टम को साइबर हमलों का खतरा बढ़ जाएगा. सपोर्ट बंद होने के बाद, सुरक्षा अपडेट ना मिलने से सिस्टम कमजोर हो जाएगा और हैकर्स ऐसे डिवाइस को आसानी से टारगेट कर सकते हैं.

सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

Microsoft के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आज भी दुनिया भर के 60% से ज्यादा विंडोज पीसी अभी भी Windows 10 पर चल रहे हैं. Windows 7 से 10 में अपग्रेड का रास्ता पहले आसान था लेकिन Windows 11 में TPM 2.0 चिप की अनिवार्यता ने करोड़ों पुराने सिस्टम को अपग्रेड से बाहर कर दिया है. ऐसे में यूज़र्स को नया पीसी खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिख रहा.

Windows 11 में क्या खास है?

Windows 11 कोई नया सिस्टम नहीं है लेकिन इसमें लगातार नए AI टूल्स जोड़े जा रहे हैं. इसका इंटरफेस पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक है. स्टार्ट मेन्यू अब बीच में है और कई पारंपरिक फीचर्स ऐप्स के रूप में बदले जा चुके हैं. इसके साथ ही इसका परफॉर्मेंस भी पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव है.

क्या करें अब?

अगर आप Windows 10 यूज़र हैं, तो अभी से योजना बनाना शुरू कर दें. या तो आप Windows 11 वाले सिस्टम में अपग्रेड करें, या अगर संभव हो तो पेड सिक्योरिटी अपडेट प्लान लें. डेटा की सुरक्षा और सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन शॉपिंग करते ही लग सकता है बड़ा चूना! सरकार ने दी चेतावनी, ऐसे बचें नए E-Commerce फ्रॉड से

[ad_2]