सोने की कीमत में आ सकती है बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले गोल्ड पर आई ये रिपोर्ट जरूर पढ़ लें

[ad_1]

Gold Price: सोने की कीमतें अब अपने शिखर पर पहुंच चुकी हैं और अगले दो महीनों में इसमें 12 से 15 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है. ये अनुमान किसी और ने नहीं बल्कि Quant Mutual Fund ने जताया है. हालांकि, फंड का कहना है कि मध्यम और लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए सोना अब भी अहम रहेगा.

गोल्ड में गिरावट की आहट

अभी के हालात देखें तो मंगलवार को रिटेल मार्केट में सोने की कीमत 96,960 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. GST जोड़ने पर ये 99,868 तक पहुंच गई. लेकिन अगर विश्लेषकों की मानें, तो आने वाले हफ्तों में ये कीमतें काफी नीचे जा सकती हैं.

मॉर्निंगस्टार का बड़ा दावा

अमेरिका स्थित वित्तीय विश्लेषक समूह Morningstar ने तो और भी बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले कुछ सालों में सोने की कीमतों में 38 फीसदी तक की गिरावट संभव है.

कीमतें बढ़ीं, तो गहनों की बिक्री घटी

सोने की बढ़ती कीमतों से ज्वैलर्स की बिक्री पर बड़ा असर पड़ा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते 15 दिनों में भारत में सोने के आभूषणों की बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह 5 फीसदी तक कीमतों का उछाल है.

अक्षय तृतीया के बाद घटा उत्साह

IBJA के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहते हैं कि मई के पहले सप्ताह, यानी अक्षय तृतीया के दौरान थोड़ी डिमांड दिखी थी, क्योंकि उस वक्त सोना 92,365 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया था. लेकिन उसके बाद कीमतें फिर से चढ़ने लगीं और इसके चलते खरीदार पीछे हटने लगे.

तो क्यों बढ़ा था सोना?

हाल की तेजी की वजह थी, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई को लेकर डर और भू-राजनीतिक तनाव. अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवादों ने भी निवेशकों को सोने की ओर मोड़ा. लेकिन अब वही फैक्टर कीमतों को नीचे धकेलने का काम कर सकते हैं.

दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच फिर से तनाव गहराता दिख रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर समझौते की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है. इस हफ्ते ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन कॉल की संभावना जताई जा रही है. बाजार इस पर बारीकी से नजर रखे हुए है.

यूरोप भी नाराज

दूसरी ओर, यूरोपीय संघ अमेरिका पर शुल्क कम करने का दबाव बना रहा है. लेकिन अमेरिका स्टील और एल्यूमिनियम पर 50 फीसदी टैक्स लगाने की योजना पर आगे बढ़ रहा है. यही नहीं, अमेरिका अन्य देशों से व्यापार प्रस्तावों पर जल्दबाज़ी में जवाब मांग रहा है ताकि बातचीत तेज़ की जा सके.

क्या करें निवेशक?

Quant Mutual Fund का सुझाव है कि आपके पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी बनी रहनी चाहिए, लेकिन अगले कुछ महीनों के लिए सतर्क रहना बेहतर होगा. जिन लोगों ने ऊंची कीमतों पर खरीदी की है, वे गिरावट के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें.

ये भी पढ़ें: Multibagger Penny Stocks: शेयर मार्केट का पारस पत्थर, सिर्फ 3 हजार लगाया और एक दिन में बनाया 23 करोड़ रुपये

[ad_2]

‘हाउसफुल 5’ अर्ली रिव्यू: अक्षय ने लूटी महफिल, एक्टर ने लगाया कॉमेडी का जोरदार तड़का!

[ad_1]

Housefull 5 Early Review: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ के चारों तरफ चर्चे हैं. फिल्म को लेकर बज बना हुआ है और दर्शकों में ऐसा एक्साइटमेंट है कि उनकी बेसब्री बढ़ती जा रही है. हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने 15 साल का सफर पूरा करते हुए अपनी पांचवीं किस्त सिनेमाहॉल में 6 जून को उतारने वाली है.

फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट इसलिए भी है क्योंकि ये फिल्म दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज होने वाली है. ऐसे में बहुत से लोग फिल्म रिलीज से पहले फिल्म कैसी होगी, कॉमेडी का स्तर कैसा होगा, इस बात का अंदाजा लगाने में लगे हुए हैं. खैर फिल्म कैसी है इस बारे में आप 6 जून को ही पता कर पाएंगे, लेकिन फिल्म का अर्ली रिव्यू आ चुका है तो जल्दी से पढ़ लीजिए और जानिए कि ये फिल्म कैसी हो सकती है.

‘हाउसफुल 5’ का अर्ली रिव्यू
एक्टर-मॉडल कुलदीप गढ़वी ने फिल्म को लेकर रिव्यू पोस्ट किया है. उन्होंने ये बताया है कि ‘हाउसफुल 5’ की सेंसर स्क्रीनिंग देखकर वो ये रिव्यू लिख रहे हैं. उन्होंने फिल्म की थोड़ी सी कहानी बताई है कि फिल्म की शुरुआत कैसी होने वाली है.

इसके बाद वो लिखते हैं, ‘3 अलग-अलग जॉली यानी अक्षय, रितेश और फरदीन के आने से कन्फूयजन की वजह से सिचुएशन बहुत ज्यादा कॉमिक हो जाती है. लेकिन अचानक फिल्म में एक मर्डर के बाद फिल्म में कॉमेडी, ट्विस्ट और सस्पेंस का अच्छा मिक्सचर आता है.’

‘हाउसफुल 5’ में कैसा है एक्टर्स का काम?
गढ़वी ने फिल्म में सभी एक्टर्स की कॉमेडी और एक्टिंग को लेकर भी लिखा है. उन्होंने लिखा है कि ‘अक्षय कुमार जिस तरह से लोगों को हंसाते हैं वो लीजेंड हैं. उन्होंने हर सीन में छाप छोड़ी है.’ इसके अलावा, उन्होंने अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की भी खूब तारीफ की है.

फरदीन खान के बारे में गढ़वी ने लिखा है कि उनकी डायलॉग डिलिवरी और एक्सप्रेशन बहुत शानदार हैं. इसके अलावा फिल्म में मौजूद बाकी की स्टारकास्ट नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ से लेकर संजय दत्त और श्रेयस तलपड़े की एक्टिंग की भी तारीफ की है. उन्होंने फिल्म में मौजूद बाकी एक्ट्रेसेस के काम को भी बढ़िया बताया है.

इसके अलावा, सिनेमैटोग्राफी, एंडिटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन वैल्यू की तारीफ करते हुए उन्होंने फिल्म को 5 में से साढ़े 4 स्टार दिए हैं.

[ad_2]

कभी भी धोखा दे सकता है ये साइलेंट किलर… बाॅडी पर दिखते हैं ऐसे लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर

[ad_1]

हाई कोलेस्ट्राॅल एक साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है, क्योंकि अक्सर इसके सिम्पटम्स साफ ताैर पर नजर नहीं आते. लेकिन कुछ ऐसे संकेत जो शरीर पर दिखते हैं, लेकिन हम उन्हें इग्नोर कर देते हैं. ये लापरवाही भारी पड़ सकती है. हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक तक की वजह बन सकती है. आइए जानते हैं वह काैन से संकेत हैं, जिनके नजर आने पर हमें बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल की मात्रा को लेकर सचेत हो जाना चाहिए…

आंखों के आसपास पीले रंग के धब्बे

आंखों के आसपास या किनारे पीले रंग के पैचेस नजर आ रहे हैं. अगर ऐसा है तो ये ​स्थिति जैंथेलाज्मा हो सकती है. ये पैचेस अक्सर बाॅडी में हाई लेवल कोलेस्ट्राॅल की ओर संकेत देते हैं. इन पैजेस में दर्द नहीं होता लेकिन वे ये दर्शाते हैं कि बाॅडी के ब्लड सर्कुलेशन में कुछ गड़बड़ है.

काॅर्निया में ये बदलाव

अगर आंखों के काॅ​र्निया के आसपास लाइट कलर की रिंग बनती नजर आए तो सतर्क हो जाना चाहिए. उम्र अगर 45 वर्ष से कम है, तो इसे कतई अनदेखा न करें. ये ​स्थिति आर्कन सेनिलिस के चलते हो सकती है, जिसमें आंखों में कोलेस्ट्राॅल जमा होने लगता है. हालांकि ये आंखों की नजर को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन ये बाॅडी में हाई कोलेस्ट्राॅल की ओर सचेत करता है.

शरीर के इन हिस्सों में गांठ

कोहनी, घुटनों, हाथों या नितंबों पर अजीब पीले रंग के उभरते हुए पीले धब्बे नजर आते आएं तो ये बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल की बढ़ी मात्रा के चलते हो सकते हैं. इन्हें जैंथोमा कहा जाता है, जिसमें ​स्किन के नीचे कोलेस्ट्रॉल से भरी गांठें बनने लगती हैं. इनका साइज छोटा या बड़ा हो सकता है, जो शरीर में फैट की अ​धिक मात्रा की ओर इशारा करती हैं.

जोड़ों में दर्द

हाई कोलेस्ट्राॅल सीध जाॅइंट पेन का कारण नहीं बनता, लेकिन ये सूजन की वजह बन सकता है. अगर पैर के अंगूठे या जोड़ों में अचानक सूजन या दर्द होता है, तो यह गाउट हो सकता है. ये ​स्थिति बाॅडी में हाई कोलेस्ट्राॅल के चलते हो सकती है.

पलकों का रंग बदलना

आंखों की पलकों का रंग पीला या हल्का हो रहा है तो ये बाॅडी में लिपिड प्राॅब्लम का संकेत हो सकता है. भले ही ये ​स्थिति जैथेलाज्मा जैसी न हो. इस नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

पेट में दर्द

बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल की मात्रा अ​धिक होने से गाॅल ब्लैडर में पथरी बन जाती है. जिसके चलते पेट में दर्द हो सकता है. थोसी भी चिकनाई युक्त खाना खाने पर ​स्थिति और बिगड़ सकती है. ये हाई कोलेस्ट्राॅल की ओर इशारा करता है.

लगातार थकान महसूस होना

बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल की मात्रा बढ़ने से आर्टरीज ब्लाॅक होने का रिस्क बढ़ जाता है. इससे बाॅडी में ऑक्सीजन के साथ ब्लड का सर्कुलेशन प्राॅपर नहीं हो पाता. जिसके चलते हार्ट संघर्ष करने लगता है. बाॅडी थकी और सुस्त फील करती है.

इन बातों का रखें ध्यान

हाई कोलेस्ट्राॅल के चलते हार्ट अटैक, स्ट्रोक,  एथेरोस्क्लेरोसिस, गाॅल ब्लैडर स्टोन आदि हेल्थ प्राॅब्लम का सामना करना पड़ सकता है.

अगर बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल की बढ़ी मात्रा से संबं​धित कोई लक्षण दिख रहे हैं तो लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाएं.

अपनी डाइट में बदलाव करें. खानपान में अ​धिक फाइबर वाले फूड शामिल करें, तली हुई चीजों की मात्रा कम करें.

रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें.

ये भी पढ़ें: <a href=" के बाद हनीमून नहीं अब बेबीमून प्लान कर रहे हैं कपल, जानें क्या है ये ट्रेंड

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

बेंगलुरु में मची भगदड़ पर RCB का आधिकारिक स्टेटमेंट जारी, टीम की फैंस से खास रिक्वेस्ट

[ad_1]

RCB Statement on Bengaluru Stampede: बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर RCB फ्रैंचाइजी की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी हुआ है. इस स्टेटमेंट में कहा गया कि सभी लोगों की सुरक्षा टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. इस स्टेटमेंट में बताया गया कि जैसे ही भगदड़ की जानकारी मिली तभी सुरक्षा संगठनों की सलाह पर कार्यक्रम की अवधि को छोटा कर दिया गया.

RCB ने अपनी आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया, “दुर्घटना में जान गंवाने वाले और उससे प्रभावित करने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति RCB संवेदना प्रकट करती है. मीडिया में आई उन रिपोर्ट्स पर हम खेद जताते हैं, जिनमें आज दोपहर को बेंगलुरु में फैंस के इकट्ठा होने की बात कही गई. सबकी सुरक्षा और अच्छा स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”

बुधवार शाम IPL 2025 की चैंपियन टीम RCB के लिए ओपन बस परेड करवाए जाने की खबर थी. इस कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हुई थी. घटना के कुछ देर बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुष्टि करके बताया कि इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई है.

RCB फ्रैंचाइजी ने यह भी खुलासा किया कि जैसे ही चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई घटना की जानकारी सामने आई. तभी सुरक्षा संगठनों की सलाह से कार्यक्रम की अवधि को छोटा कर दिया गया था. बुधवार सुबह RCB टीम मैनेजमेंट ने ओपन बस परेड की पुष्टि की थी. मगर दोपहर 11:56 पर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बुधवार को कोई बस परेड नहीं करवाई जाएगी.

इस दुर्घटना के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि लोगों ने उम्मीद जताई थी कि विधान सौधा के बाद RCB टीम ओपन बस में सवार होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना होगी. ये दोनों जगह 1 किमी दूरी पर स्थित हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लोगों के पास टिकट नहीं थे, इसलिए विधान सौधा पर RCB टीम के सम्मान के बाद लोग जल्दी मैदान में एंट्री लेने के लिए दौड़ पड़े थे.

यह भी पढ़ें:

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर क्या बोले विराट कोहली और RCB टीम? 11 की मौत और कई हैं घायल

[ad_2]

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभा

[ad_1]

Love Rashifal: गुरुवार, 5 जून 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज आपका का दिन आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का है. अपने साथी के साथ मजबूत बंधन बनाने पर ध्यान केंद्रित करें. भावनात्मक संबंधों को गहरा करने का यह सही समय है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि आज का दिन आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का महत्व बढ़ेगा. अपने साथी के साथ मजबूत बंधन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं. प्यार जताने के लिए व्यावहारिक और सहायक तरीके अपनाएं.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि आज का दिन आपके और आपके साथी के बीच स्पष्ट और व्यावहारिक संवाद का समय है. अपने रिश्ते के नए पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा. खास मीठे पलों का आनंद लें और रिश्ते को नई दिशा में ले जाएं.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि आज का दिन आपके रिश्ते में व्यावहारिकता और स्पष्टता का समय है. अपने साथी के साथ बातचीत में ईमानदारी और खुलापन महत्वपूर्ण है. भावनाओं को स्पष्टता और सच्चाई के साथ व्यक्त करें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि आज का दिन आपके रिश्ते में गहराई और समझ बढ़ेगी. अपने प्रेमी के प्रति प्यार दर्शाने के लिए सोच-समझकर और व्यावहारिक तरीके अपनाएं. यह दिन प्यार का इजहार करने का बेहतरीन मौका है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि आज का दिन आपके प्रेम जीवन में कुछ खास प्रभाव देखने को मिलेंगे. भावनाओं को साझा करने का नया तरीका खोजें. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से बंधन मजबूत होगा.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि आज का दिन आपके प्रेम जीवन में संवाद का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. अपने साथी के साथ भावनाओं को साझा करने का यह बेहतरीन समय है. समझ और निकटता बढ़ेगी, पुराने मुद्दों को सुलझाने का अच्छा समय है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि आप सिंगल हैं तो आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो आपके दिल को छू जाए. जल्दबाज़ी न करें, पूरी जाँच-पड़ताल के बाद ही कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएं. प्यार में धैर्य और समझदारी को सर्वोपरि रखें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि आज का दिन आपका प्रेम जीवन सहजता और रोमांच से भरपूर हो सकता है. अगर आप सिंगल हैं, तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपकी आत्मा को छू सकता है. आकर्षण के बावजूद जल्दबाज़ी में कोई फ़ैसला न लें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि आज का दिन आप महसूस करेंगे कि रिश्ते में गंभीरता बढ़ रही है. अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर महत्वपूर्ण बातचीत करें. अगर आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जिसमें स्थिरता और परिपक्वता हो.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि आज का दिन आपके प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा. रिश्ते हल्के-फुल्के और रोमांचक महसूस होंगे. साझा गतिविधियों में भाग लेने से बौद्धिक विकास होगा और रिश्ता मज़ेदार और गहरा होगा.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि  आप सिंगल हैं, तो आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो आध्यात्मिक या कलात्मक स्वभाव का हो. गहरे और सार्थक रिश्ते बनाने के लिए यह अच्छा समय है. आपसी समझ और सहानुभूति दिन को खास बना सकती है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! मीन और कर्क राशि होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 5 जून 2025 का लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 4 जून  का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

घर पर मोबाइल टावर लगाकर कमाई का ऑफर? TRAI ने किया बड़ा खुलासा, हो जाइए सावधान नहीं तो हो सकता ह

[ad_1]

TRAI Warning: अगर आपको भी कॉल या मैसेज आ रहे हैं कि अपने घर या ज़मीन पर मोबाइल टावर लगवाकर हर महीने हजारों रुपये कमाएं तो सावधान हो जाइए. TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने इस तरह के फर्जी ऑफर्स को लेकर चेतावनी जारी की है. TRAI के मुताबिक, कुछ ठग खुद को बड़ी टेलिकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Jio, BSNL या Vi से जुड़ा बताकर लोगों को लुभावने ऑफर्स दे रहे हैं. वे दावा करते हैं कि आपकी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने से हर महीने तय कमाई होगी लेकिन असल में यह एक संगठित धोखाधड़ी है.

X पर पोस्ट कर दी जानकारी

TRAI ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करके बताया कि न तो TRAI कोई टावर लगाने के लिए NOC जारी करता है और न ही कोई शुल्क लेता है. ये कॉल्स और SMS पूरी तरह से फर्जी हैं और लोगों को चूना लगाने के मकसद से किए जा रहे हैं. इन ठगों का जाल केवल फोन कॉल तक सीमित नहीं है, वे अखबारों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए भी लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. कई बार वे नकली दस्तावेज़ और फर्जी NOC दिखाकर लोगों से पैसे वसूलते हैं जैसे रजिस्ट्रेशन फीस, पर्यावरण मंजूरी, प्रोसेसिंग चार्ज आदि.

महाराष्ट्र में हो चुकी धोखाधड़ी

हाल ही में महाराष्ट्र के जलगांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति को ऐसे ही एक गिरोह ने करीब 34.63 रुपये लाख की चपत लगा दी. उसे वादा किया गया था कि टावर लगवाने पर हर महीने 20,000 रुपये की आय होगी. मगर असल में उसे नकली सर्टिफिकेट्स और नामी विभागों की फर्जी मोहरों के जरिये ठगा गया.

खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

• किसी भी व्यक्ति या कंपनी की जानकारी दूरसंचार विभाग (DoT) की वेबसाइट से जांचें.
• बिना प्रमाणित दस्तावेज़ों के कोई भी भुगतान न करें.
• संदेहास्पद कॉल, SMS या ईमेल तुरंत TRAI DND ऐप से ब्लॉक करें और या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें.
• किसी भी आकर्षक ऑफर को जांचे-परखे बिना सच न मानें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर! अब छोटे ग्रुप्स में भी कर सकेंगे वॉइस चैट, जानिए कैसे करेगा काम

[ad_2]

रूस के खिलाफ जंग में ब्रिटेन करेगा यूक्रेन की मदद, 2026 तक 1 लाख ड्रोन देने का किया वादा

[ad_1]

[ad_2]

MCA की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए कितनी होगी EMI और कैसे कर सकते हैं आसा

[ad_1]

आज के समय में टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है. अगर आप MCA करना चाहते हैं लेकिन फीस की वजह से पीछे हट रहे हैं, तो घबराइए नहीं. अब कई बैंक और वित्तीय संस्थान आपको एजुकेशन लोन की सुविधा देते हैं, जिससे आप बिना पैसों की चिंता किए अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

अगर आप किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से MCA कर रहे हैं, तो आपको एजुकेशन लोन आसानी से मिल सकता है. अधिकतर बैंक 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देते हैं. कुछ प्राइवेट बैंक और NBFC तो 20-25 लाख रुपये तक का लोन भी दे देते हैं, अगर कॉलेज प्राइवेट और टॉप रैंकिंग का हो. सरकारी कॉलेजों में MCA की फीस जहां 1.5 लाख से 3 लाख रुपये के बीच होती है, वहीं प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस 4 से 10 लाख रुपये तक जा सकती है. ऐसे में एजुकेशन लोन छात्रों के लिए बड़ा सहारा बनता है.

ब्याज दरें और चुकाने की प्रक्रिया

बैंक एजुकेशन लोन पर आमतौर पर 8% से 12% तक की ब्याज दर लगाते हैं. यह दर छात्र के कॉलेज, कोर्स और लोन की रकम के हिसाब से बदल सकती है. अधिकतर बैंक पढ़ाई के दौरान कोई EMI नहीं लेते, यानी आप जब तक कोर्स कर रहे होते हैं, तब तक लोन पर EMI नहीं देनी होती. इसे मोरटोरियम पीरियड कहा जाता है. इस समय में आप पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं. पढ़ाई पूरी करने के 6 महीने से 1 साल के भीतर EMI शुरू करनी होती है.

EMI कैसे बनती है आसान?

मान लीजिए आपने 3 लाख रुपये का लोन लिया और उसे 5 साल में चुकाना है, तो करीब 6,000 से 7,000 रुपये महीने की EMI बनती है. अगर आप 7-8 लाख का लोन लेते हैं, तो EMI करीब 12,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है. आप चाहें तो EMI का समय बढ़ाकर 7 साल भी कर सकते हैं, जिससे मासिक किस्त थोड़ी और कम हो जाएगी.

किन दस्तावेजों की होती है जरूरत?

• कॉलेज का एडमिशन लेटर
• फीस स्ट्रक्चर
• पिछली कक्षा की मार्कशीट्स
• आधार कार्ड, पैन कार्ड
• को-साइग्नर (अभिभावक) की आय का प्रमाण

ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक की बैठक शुरू, रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती संभव!

[ad_1]

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय अहम बैठक 4 जून से शुरू हो चुकी है. इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने एक बड़ा अनुमान पेश किया है, 2025 में RBI रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती कर सकता है. यह अनुमान बाजार की आम राय से दोगुना है, जो सिर्फ 50 bps की कटौती मान रही थी.

RBI गवर्नर के नेतृत्व में बैठक

यह बैठक RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हो रही है और इसका फैसला 6 जून को आएगा. इस बार सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या RBI लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती करेगा. खास बात यह है कि फिलहाल महंगाई दर 4 फीसदी के लक्षित स्तर से नीचे बनी हुई है, जो ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को मजबूत करती है.

अब तक दो बार कटौती

पिछली दो बैठकों में RBI ने कुल 50 bps की कटौती कर रेपो रेट को 6 फीसदी तक ला दिया है. Nomura का कहना है कि अर्थव्यवस्था में मंदी और महंगाई के लक्षित स्तर से नीचे रहने के चलते RBI को और कटौती का मौका मिल सकता है.

Nomura के मुताबिक, GDP ग्रोथ FY26 में 6.2 फीसदी रहने की उम्मीद है (RBI का अनुमान 6.5 फीसदी) का है. महंगाई 3.3 फीसदी रहने का अनुमान है (लक्ष्य 4 फीसदी) का है. इस लिहाज से, नीति दरों को “तटस्थ” नहीं, बल्कि “प्रोत्साहनात्मक ज़ोन” में लाने की जरूरत है.

हर तिमाही 25bps कटौती का अनुमान

Nomura का मानना है कि RBI साल के बाकी बचे चारों मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू (जून, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर) में 25bps की कटौती कर सकता है. इस तरह रेपो रेट 5.00 फीसदी तक आ सकता है. इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी यानी नकदी बनी रहेगी, लगभग 1 फीसदी NDTL के आसपास, जिससे ब्याज दरों का असर जल्दी देखने को मिलेगा.

अमेरिका के फैसलों से RBI नहीं होगा प्रभावित

RBI पहले ही साफ कर चुका है कि उसकी मौद्रिक नीति के फैसले घरेलू आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित होते हैं, ना कि अमेरिका जैसे देशों की नीतियों पर. Nomura का भी मानना है कि भले ही US फेडरल रिजर्व अपनी दरें Q4 तक न बदले, लेकिन RBI अपने रास्ते पर चलेगा, क्योंकि भारत की स्थिति अलग है. वहीं, FY26 में भारत का चालू खाता घाटा (CAD) लगभग 0.6 फीसदी रहने का अनुमान है, जिससे फंडिंग को लेकर कोई बड़ी चुनौती नहीं दिख रही. हालांकि Q1 2025 में GDP ग्रोथ 7.4 फीसदी रही, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे निजी खपत और पूंजीगत खर्च की गति धीमी रही.

शहरी खपत में कमजोरी बनी हुई है

क्रेडिट ग्रोथ और वास्तविक आय की ग्रोथ भी धीमी है. जबकि, वैश्विक अनिश्चितता, चीनी सामान की भरमार और निजी निवेश की सुस्ती भी चिंता का विषय है. फिर भी, कम महंगाई, कमोडिटी कीमतों में गिरावट और सेवाओं की मजबूती भारत की ग्रोथ को थोड़ा संतुलन दे सकती हैं.

3 फीसदी के नीचे आ सकती है CPI

जनवरी से अप्रैल तक CPI महंगाई औसतन 3.6 फीसदी रही है. Nomura का कहना है कि यह और घटकर अगले छह महीनों में 3.0 फीसदी से नीचे जा सकती है. इसके अलावा, खाद्य पदार्थों की कीमतें घटी हैं. मूल महंगाई (core inflation) भी नियंत्रित है. वेतन वृद्धि और इनपुट लागत में भी नरमी है. FY26 में CPI औसतन 3.3 फीसदी रह सकती है, जो कि RBI और बाजार दोनों के 4 फीसदी के अनुमान से काफी कम है.

ये भी पढ़ें: छप्पर फाड़ पैसा देने वाला बिजनेस आइडिया! एक ऑटो रिक्शा खरीदो और बिना चलाए कमाओ 8 लाख रुपये महीना

[ad_2]

Stolen Review: Abhishek Banerjee की Acting लाजवाब, पलक झपकने का मौका नहीं देगी ये फिल्म

[ad_1]

हाल ही में Prime Video पर release हुई इस 90 minutes की film ने audience का दिल जीत लिया है. Film का नाम है ‘Stolen’. Film 4 june को ही release हुई है. कहानी कुछ ऐसी है की इसमें एक lady का बच्चा चोरी हो गया है और समझ नहीं आता चोर है कौन यही कहानी आपको 90 minutes तक seats से बांध कर रखेगी. Film में आपको Abhishek Banerjee, Harish Khanna, Mia Maelzer और Shubham Vardhan कमाल की acting करते दिखेंगे. ‘Stolen’ को Direct किया है Karan Tejpal ने और लिखा है Karan Tejpal, Gaurav Dhingra, Swapnil Salkar ने मिलकर Film को Produce किया है. Anurag Kashyap, Kiran Rao, Nikkhil Advani और Vikramaditya Motwane Gaurav Dhingra ने. यह crime, thrill से भरी है और अगर आप भी crime, thrill जैसी movies के शौकीन है तो यह आपके लिए एक must watch है.

[ad_2]