PAK के परमाणु बम वाले कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को बड़ा नुकसान, अब पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम

[ad_1]

Pakistan Airbase Tender: पाकिस्तानी वायुसेना ने जेएफ-17 फाइटर जेट और सी-130जे सुपर-हरक्युलिस ट्रांसपोर्ट विमानों के स्पेयर पार्ट्स और रिपेयर के लिए नए टेंडर निकाले हैं. माना जा रहा है कि ये वे विमान है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमलों में क्षतिग्रस्त हो गए थे. हमले के दौरान ऐसे वीडियो सामने आए थे जिनमें पाकिस्तानी एयरबेस पर एयरक्राफ्ट धू धू कर जल रहे थे और कुछ विमान उनके पास खड़े थे.

एबीपी न्यूज ने मंगलवार (3 जून) को ही बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को पांच फाइटर जेट सहित एक सी-130जे और एक एरीआई टोही विमान (अवैक्स) सहित कुल 07 एयरक्राफ्ट का नुकसान हुआ था. इनमें कम से कम दो फाइटर जेट डॉग फाइट (6-7 मई) की डॉग फाइट में मार गिराए गए थे और बाकी सभी 9-10 मई को 11 एयरबेस पर हुए हमलों में तबाह किए गए थे.

Pakistan Airbase Tender: PAK के परमाणु बम वाले कमांड सेंटर को बड़ा नुकसान, लड़ाकू विमान JF-17 भी खराब, पाकिस्तानी वायुसेना ने लिया बड़ा कदम

पाकिस्तानी वायुसेना के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तबाह

पाकिस्तान ने एयरक्राफ्ट के रिपेयर के अलावा रेडियो-सेट, पीसी-आइटम्स, डी-लेवल स्पेयर्स और आईटी इक्यूपेंट की खरीद के लिए भी टेंडर निकाले हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने हमले के दौरान बड़ी संख्या में पाकिस्तानी वायुसेना के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को तबाह कर दिया था. मिलिट्री व्हीकल रिपेयर के लिए अलग से टेंडर निकाले हैं.  इसके अलावा पाकिस्तान ने 20 से ज्यादा टेंडर अपने अलग-अलग एयरबेस की मरम्मत के लिए निकाले हैं. इनमें नूर खान एयरबेस, जकोकाबाद, मुरीद, लाहौर, गुजरांवाला, रफीकी इत्यादि के अलावा एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) रावलपिंडी शामिल है.

Pakistan Airbase Tender: PAK के परमाणु बम वाले कमांड सेंटर को बड़ा नुकसान, लड़ाकू विमान JF-17 भी खराब, पाकिस्तानी वायुसेना ने लिया बड़ा कदम

अलग-अलग एयरबेस के लिए निकाले गए टेंडर

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है. हमले के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पाकिस्तान ने कई अलग-अलग एयरबेस के लिए टेंडर निकाले हैं, जो इस प्रकार है.

नूर खान एयरबेस: जेएफ-17 और सी-130 के रिपेयर का टेंडर. साथ ही रेडियो-सेट, पीसी आइटम और डी-लेवल रिपेयर और सर्विस का टेंडर.नूर खान एयरबेस पर पाकिस्तानी वायुसेना का सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का बेस है.

एमईएस रावलपिंडी: मिलिट्री ट्रांसपोर्ट व्हीकल की रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए 35 लाख का टेंडर. इसके अलावा गैरीसन-इंजीनियर ने भी निर्माण, रिपेयर और सप्लाई का अलग से टेंडर निकाला.

सरगोधा: एक बड़ा टेंडर आईटी इक्विपमेंट के लिए निकाला है. सरगोधा में पाकिस्तान का न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने सरगोधा के करीब किराना हिल्स पर बमबारी कर पूरे पाकिस्तान का हिला दिया था.

जकोकाबाद: पाकिस्तानी वायुसेना के जकोकाबाद स्थित शहबाज एयरबेस ने वर्ष 2025-26 के लिए फायरिंग रेंज का टेंडर निकाला है. इस बेस पर हमले के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के एक स्क्वाड्रन लीडर समेत कुल पांच (05) सैनिकों की मौत हो गई थी. अपुष्ट खबरों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या करीब 50 थी. इस बेस पर हुए हमले की तस्वीरें भी सामने आई थी. माना जा रहा है कि हमले के दौरान इस एयरबेस की फायरिंग रेंज को जबरदस्त नुकसान पहुंचा था.

इस्लामाबाद: हेडक्वार्टर चीफ मेंटेनेंस (एयर) ने सभी एयरबेस की साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के लिए टेंडर निकाला है. ठीक इसी तरह के टेंडर, पाकिस्तानी वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के बाद रिसालपुर, कलार-कहार, मियांवाली, मसरूर, फैसल और रफीकी एयरबेस के लिए निकाले गए हैं.

[ad_2]

सड़क पर मौत बनकर टूटा सांड! अधेड़ को सींग से उछाला फिर बुरी तरह घसीटा, कमजोर दिल वाले दूर रहें

[ad_1]

सड़क पर खड़ी एक स्कूटी, पास में टिका एक अधेड़ शख्स और सामने से धीरे-धीरे आता एक सांड. सब कुछ आम लग रहा था, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने हर देखने वाले की रूह तक कांप दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक सीसीटीवी फुटेज लोगों को हैरानी और डर दोनों में डाल रहा है. वीडियो इतना खौफनाक है कि जैसे ही शुरू होता है, सांड बेकाबू होकर अधेड़ शख्स पर टूट पड़ता है. न कोई चेतावनी, न कोई मौका. सीधे जानलेवा हमला. वीडियो इंटरनेट पर लोगों की आत्माओं पर प्रहार कर रहा है. आप भी देखकर सिहर उठेंगे. कमजोर दिल वाले ना देखें.

शख्स पर मौत बनकर टूटा सांड

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का शख्स स्कूटी के पास खड़ा है, शायद किसी का इंतजार कर रहा है. तभी अचानक से एक बेकाबू सांड आता है और बिना कोई उकसावे के उस शख्स पर हमला कर देता है. सांड अपने नुकीले सींगों से उसे जोरदार टक्कर मारता है जिससे वह आदमी सीधे हवा में उछलकर सड़क पर गिरता है. इसके बाद सांड वहीं नहीं रुकता, वह घायल शख्स को बार-बार घसीटता है, धकेलता है और सींग से उठाकर फिर पटखनी देता है.

ये सब कुछ इतने बेहद दर्दनाक और हिंसक अंदाज में होता है कि आस-पास खड़े लोग भी सन्न रह जाते हैं. गली के कुछ कुत्ते और कुछ महिलाएं आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन सांड इतने आक्रोश में होता है कि एक महिला को भी वह जोर का धक्का देकर गिरा देता है.

फिर ऐसे बचाई जान

पूरे इलाके में चीख-पुकार मच जाती है, लेकिन कोई भी सांड के सामने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. कुछ सेकंड बाद एक शख्स हाथ में लठ लेकर दौड़ता है और साहस दिखाते हुए सांड की तरफ लपकता है. कई प्रयासों के बाद वह किसी तरह उस सांड को वहां से भगाता है और घायल अधेड़ की जान बचाई जाती है. वीडियो के अंत में लोग घायल शख्स को उठाकर किनारे ले जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं, कि आखिर आवारा सांडों पर लगाम कब लगेगी?

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

यूजर्स की कांप उठी रूह

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इनके आतंक पर कब लगाम लगेगी. एक और यूजर ने लिखा…बेचारा शख्स, बगैर गलती के कूटा गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लठ लेकर आने वाले शख्स की हिम्मत को सलाम.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

इन पाकिस्तानी यूट्यूबर्स की सुंदरता और फेम ने बना दिया उन्हें ग्लोबल सेंसेशन, देखिए पूरी लिस्ट

[ad_1]

आज के समय में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं बल्कि एक करियर ऑप्शन बन चुका है. कई सेलेब्रिटीज और आम लोग भी इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनकर अपने टैलेंट और लाइफस्टाइल को दुनिया के सामने ला रहे हैं. पाकिस्तान में भी यूट्यूब कम्युनिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, खासकर महिलाओं की भागीदारी इसमें काबिल-ए-तारीफ है.

इस रिपोर्ट में हम आपको पाकिस्तान की 7 सबसे खूबसूरत और दुनियाभर में लोकप्रिय महिला यूट्यूबर्स से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है.

1. फातिमा फैसल

फातिमा फैसल एक मशहूर ब्यूटी और लाइफस्टाइल यूट्यूबर हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 2.6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनकी खूबसूरती और कॉन्टेंट ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई है.

2. हीरा फैसल

हीरा फैसल अपने व्लॉग्स और डेली लाइफ टिप्स के लिए जानी जाती हैं. उनके चैनल पर 2.06 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वह युवाओं के बीच खासा पॉपुलर हैं.

3. रबिया फैसल

रबिया फैसल ब्यूटी टिप्स और मेकअप कंटेंट के लिए मशहूर हैं. उनके चैनल पर 1.65 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. उनकी वीडियोस खासतौर पर लड़कियों को बहुत पसंद आती हैंय

4. ज़ैनब फैसल

ज़ैनब फैसल फैशन और ब्यूटी से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 636 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनकी सादगी और स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं.

5. ZolishVlogs4061 (जोलीश व्लॉग्स)

जोलीश एक लाइफस्टाइल यूट्यूबर हैं और पाकिस्तान में काफ़ी पॉपुलर हैं। उनके चैनल पर 3.04 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। वह अपने व्लॉग्स में रोजमर्रा की जिंदगी को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करती हैं.

6. ऐमन मुनीब खान

ऐमन मुनीब खान अपने डेली व्लॉग्स और पर्सनल लाइफ से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 2.69 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

7. आमना अशरफ़

आमना अशरफ एक ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं. उनके चैनल को 1.66 लाख लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं. उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई है.

ये सात महिलाएं सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि अपने टैलेंट, मेहनत और आत्मविश्वास से लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं. इनका कंटेंट न केवल पाकिस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है.

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: मेष, मीन राशि का शानदार रहेगा आज का दिन, जानें 5 जून का राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)
बिजनेसमैन अपने स्वभाव में विनम्रता और सरलता बनाए रखें. पेरेंटल बिजनेस कर रहे हैं तो सजगता के साथ करें, तभी विस्तार संभव होगा. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स जो घर से दूर रहकर स्टडी कर रहे है, वो किसी भी तरह के नशा करने से बचें साथ ही जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें. सिद्धि योग के बनने से वर्कप्लेस पर कॉन्फिडेंस के साथ आप अपने कार्य को करेंगे. एंप्लॉयड पर्सन की कार्यकुशलता को देखकर उनके कई कॉवर्कर ईर्ष्या कर सकते हैं. आपका मूड किसी बात को लेकर ऑफ हो सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर फैमिली मेंबर के साथ विवाद होने की आशंका है.

वृषभ राशि (Taurus)
आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. सिद्धि योग बनने से वर्कप्लेस पर आप अपने स्मार्ट वर्क और विश्वसनीयता से बॉस को प्रसन्न करने में सफल होंगे. प्रेम संबंध में जुड़े लोग पार्टनर पर शादी का दबाव न बनाएं. बिजनेसमैन उधारी देने से बचें तो बेहतर रहेगा. बात करें घर-परिवार की तो काफी समय के बाद घरवालों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे शाम तक घर का माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा. र्स्पोट्स पर्सन अभी से ही आने वाले प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाएं.

मिथुन राशि (Gemini)
भूमि-भवन के मामले में समस्या आ सकती है. सोशल मीडिया रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन एक्टिव रहें, हो सकता है कि उन्हें कोई धमाकेदार स्टोरी कवर करने का मौका मिले. एंप्लॉयड पर्सन को मौन रहते हुए टारगेट पर फोकस करना होगा. परिवार में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब है तो उनके इलाज में भागदौड़ करने के साथ ही धन भी अधिक खर्च होने की आशंका है. बिजनेसमैन के लिए दिन फेवर में नहीं रहेगा, जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें. लव और मैरिड लाइफ में शक के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है.

कर्क राशि (Cancer)
लव लाइफ में गुड न्यूज मिल सकती है. बिजनेसमैन ने किसी को कर्ज दे रखा है तो वह वापस मिलने की संभावना है. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले आंख बंद करके भरोसा न करें. आपको फ्रेंड के साथ हंसी मजाक करते समय अपनी लिमिट का ध्यान रखना होगा. व्यय होने के आसार है. एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की जिम्मेदारी लेने से पहले अपनी कैपेसिटी का आकलन जरूर कर लेना चाहिए. एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, जिसके चलते आपको प्रमोशन लेटर मिल सकता है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का यूज करते समय आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिद्धि योग के बनने से ऑफिस का कामकाज हल्का होने पर आप अपने कार्य को समय से पूर्व कम्पलीट कर पाएंगे जिससे दिन अच्छा बीतेगा. लवर के साथ जर्नी पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स को सफलता की होड़ में आने के लिए अतिरिक्त फोकस और परिश्रम करना होगा. स्वयं में जबरदस्त बदलाव महसूस करेंगे, एक पल में ऊर्जावान और दूसरे पल में तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं. बिजनेसमैन जल्दी सफलता हासिल करने के लिए शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं. ऑफिस से घर जाते समय फैमिली के लिए कुछ न कुछ लेकर के जरूर जाएं.

कन्या राशि (Virgo)
आपका मन शांत व प्रफुल्लित रहेगा, लवर के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बनेगी. वर्कप्लेस पर आप आत्मबल से युक्त रहेंगे, सहकर्मियों के साथ अहंकार की लड़ाई न करें ऐसा करने से संबंध खराब हो सकते हैं. एंप्लॉयड पर्सन को नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है. आप अपनी क्षमता का आकलन करने के बाद ही वादे करें. स्टूडेंट्स के लिए ज्ञान लाभ लेने का सही समय हैं, अच्छी पुस्तकें पढ़ें. परिवार में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी, रिश्तों को बखूबी निभाने पर आप सबके चहेते बने रहेंगे. बिजनेसमैन को सोच समझकर बड़ा स्टॉक करना चाहिए, क्योंकि बिजनेस में तेजी से बदलाव के आसार हैं.

तुला राशि (Libra)
र्स्पोट्स पर्सन प्रैक्टिस करते समय ट्रैक पर चोटिल हो सकते है. वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है, आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. एंप्लॉयड पर्सन का मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त न होने से मन खिन्न भी हो सकता है. पेरेंट को बच्चों की जिद पर अंकुश लगाना होगा. पुरानी बीमारी के चलते परेशान हो सकते हैं, खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करें. बिजनेस करने वालो के नुकसान की आशंका है इसलिए किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट लेते समय अलर्ट रहें. लव और मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर आप अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
बिजनेसमैन समस्याओं में उलझने के बजाय उनसे बाहर निकलने के उपाय ढूंढें. लव पार्टनर के साथ जो भी गिले शिकवे थे वह दूर होंगे. सिद्धि योग के बनने से पैतृक संपत्ति का विवाद कम होगा और फैसला आपके पक्ष में होगा. अन एंप्लॉयड पर्सन अपने संपर्कों को एक्टिव रखें, जिससे जल्दी ही उनके काम बनेंगे. मैरिड लाइफ में स्थितियां यदि नेगेटिव है, तो सजग हो जाएं. कॉम्पिटिटिव एंड जनरल एग्जाम स्टूडेंट्स को अपनी जी जान से स्टडी में लग जाना चाहिए, क्योंकि यही उनका भविष्य को संवार सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अज्ञात भय के कारण स्टडी पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहने वाला है. ऑफिस में सहकर्मी, जूनियर और सीनियर के साथ अच्छे से व्यवहार करें उनको प्रसन्न रखें. एंप्लॉयड पर्सन को कर्म प्रधान रहना है. आपके द्वारा यदि जाने अनजाने में किसी का दिल दुखी हुआ है तो, उनसे अपनी गलतियों की क्षमा मांग कर दिल का बोझ कम कर सकते हैं. नये रिश्ते को समय दीजिए यदि संभव है तो कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं. बिजनेसमैन के लिए दिन मंद रह सकता है. बिगड़े स्वास्थ्य में आराम मिलने की संभावना है. लव लाइफ में लवर के द्वारा अचानक कोई सरप्राइज मिल सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
र्स्पोट्स पर्सन विश्वसनीय मित्रों के साथ रहने का प्रयास करें. सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के पूर्व में किए गए बिजनेस के छोटे-छोटे निवेशों से लाभ कमा सकेंगे. लव लाइफ में आप सोशली बिजी रहेंगे. कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहें है तो बिना रुके मेहनत करें. ऑफिस में ऑफिशियली वर्क को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो आपके कार्य की सराहना हो सकती है. आपको सुख-सुविधाओं के प्रति रुझान कम रखना है. पैतृक संपत्ति के चलते फैमिली मेंबर के मध्य मनमुटाव हो सकता है. विवाद की स्थिति से बचें साथ ही फैमिली मेंबर को प्रेम से रहने की सलाह दें.

कुंभ राशि (Aquarius)
करियर के फील्ड में असफलता को देखकर परेशान न हो, बल्कि उनसे सीखने का प्रयास करें. लव लाइफ में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है. एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली अन कम्पलीट वर्क को कम्पलीट करने पर जोर दें. पेरेंट के सानिध्य में ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हार्ट पेशेंट सेहत के मामले में ध्यान दें. बिजनेसमैन का किसी गवर्नमेंट ऑफिसर से विवाद संभव है, ऐसी स्थिति बनती है तो आपको पहल करते हुए शांत रहें.

मीन राशि (Pisces)
बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपना नेटवर्क बढ़ाएं. लाइफ पार्टनर को आपके सपोर्ट की जरूरत होगी, यदि साथ नहीं रहते है तो फोन से बातचीत करें. र्स्पोट्स पर्सन मन को एकाग्र चित्त करें, मन को शांत रखने के लिए योग एवं ध्यान करें. सिद्धि योग के बनने से वर्कप्लेस पर कार्य के प्रति समर्पित दिखाई देंगे. कुल में वृद्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आप अपनी योग्यता से आने वाली कठिनाइयों को आसानी से पार कर विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. विवाह योग्य संतान के विवाह को लेकर परेशान हो सकते हैं, धैर्य बनाएं रखे क्योंकि जल्द ही अच्छा रिश्ता आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Hajj 2025: हज कितने दिनों का होता है, किस दिन क्या करते हैं? जानें

[ad_2]

मोदी सरकार कर रही है मोटा खर्च, ब्रोकरेज फर्म ने कहा इन कंपनियों पर हो सकती है पैसे की बारिश!

[ad_1]

केंद्र सरकार का पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) मार्च महीने में जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2025 में सरकार का कैपेक्स खर्च साल-दर-साल आधार पर 68 फीसदी बढ़ा है, जो कि वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान से 3 फीसदी अधिक है. यह संकेत देता है कि भारत सरकार आधारभूत ढांचे और रक्षा क्षेत्र में तेजी से निवेश कर रही है. इससे सड़क, रेलवे और रक्षा से जुड़ी कंपनियों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है.

इन कंपनियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Jefferies की रिपोर्ट के अनुसार, HAL, Siemens, KEI और L&T जैसी कंपनियों को इस खर्च का सीधा फायदा मिलेगा. Siemens को भारतीय रेलवे से 26,300 करोड़ रुपये का लोकोमोटिव ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी की आय और मार्जिन दोनों बढ़ने की उम्मीद है. HAL की कमाई में अगले पांच वर्षों में 19 फीसदी की वार्षिक वृद्धि (EPS CAGR) का अनुमान लगाया गया है. वहीं L&T और KEI को भी इस ऊंचे कैपेक्स से स्थिर और मजबूत विकास की संभावना है.

सड़क क्षेत्र में मार्च ने किया कमाल

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो रोड कैपेक्स में 8 फीसदी की वृद्धि हुई. हालांकि अप्रैल महीने में इसमें 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मार्च में रिकॉर्ड 73 फीसदी की बढ़ोतरी ने साल के आंकड़े को बेहतर बना दिया. यह बताता है कि सरकार ने मार्च में बुनियादी ढांचे पर जमकर खर्च किया है.

रेलवे में अप्रैल में आई रफ्तार

रेलवे सेक्टर में मार्च में कैपेक्स खर्च 4 फीसदी घट गया था, लेकिन अप्रैल में इसमें 4 फीसदी की वृद्धि देखी गई. पूरे साल की बात करें तो रेलवे का कैपेक्स वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित लक्ष्य के अनुसार ही रहा. इसका मतलब है कि सरकार ने रेलवे क्षेत्र को अपनी प्राथमिकता में बनाए रखा है.

डिफेंस कैपेक्स में जबरदस्त उछाल

रक्षा क्षेत्र में भी खर्च में भारी उछाल देखा गया है. मार्च में डिफेंस कैपेक्स में 25 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि अप्रैल में यह बढ़ोतरी 122 फीसदी तक पहुंच गई. यह लक्ष्य से काफी ज्यादा है, जो सिर्फ 13 फीसदी था. प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष में इस्तेमाल हुए ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की सराहना किए जाने के बाद यह साफ है कि सरकार अब घरेलू रक्षा निर्माण पर ज्यादा जोर दे रही है.

राज्यों को मिल रही बड़ी हिस्सेदारी

रिपोर्ट बताती है कि पिछले चार वर्षों में राज्यों को ट्रांसफर होने वाले कैपेक्स में लगातार इजाफा हुआ है. वित्त वर्ष 2020-21 में यह हिस्सा सिर्फ 5 फीसदी था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 17 फीसदी हो गया. सिर्फ मार्च 2025 में ही राज्यों को 33,700 करोड़ का ट्रांसफर किया गया, जो कि संशोधित अनुमान का 125 फीसदी है. मार्च में राज्यों का हिस्सा साल-दर-साल 105 फीसदी बढ़ा.

FY26 बजट में अभी तक सिर्फ 15 फीसदी उपयोग

FY26 के लिए सरकार ने आर्थिक मामलों के विभाग को 44,600 करोड़ कैपेक्स के रूप में आवंटित किए हैं, लेकिन इसमें से अब तक केवल 15 फीसदी खर्च हुआ है. इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में और अधिक खर्च होने की संभावना है, जिससे संबंधित सेक्टरों में और तेजी देखी जा सकती है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस स्टॉक्स पर रखें नजर

इस रिपोर्ट से यह साफ है कि केंद्र सरकार का फोकस अब रोड, रेलवे और रक्षा क्षेत्र के विकास पर है. निवेशकों के लिए यह संकेत है कि वे Siemens, HAL, L&T और KEI जैसी कंपनियों पर नजर रखें, क्योंकि इनके स्टॉक्स आने वाले समय में मजबूत प्रदर्शन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढे़ं: <a href=" Penny Stocks: शेयर मार्केट का पारस पत्थर, सिर्फ 3 हजार लगाया और एक दिन में बनाया 23 करोड़ रुपये

[ad_2]

आलिया भट्ट ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में नहीं किया ये काम, तस्वीरें देख इंप्रेस हुए फैंस

[ad_1]

आलिया भट्ट ने बेस्ट फ्रेंड की शादी से शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, एक्ट्रेस की इस अदा ने फैंस को किया इंप्रेस

[ad_2]

अब कितने भी बच्चे पैदा करें लोग… इस देश की आबादी होने लगी बूढ़ी तो सरकार ने टू चाइल्ड पॉलिसी

[ad_1]

Vietnam Two Child Policy Ended: वियतनाम ने आधिकारिक तौर परलंबे समय से चली आ रही दो बच्चों की पॉलिसी को खत्म कर दिया है. देश की नेशनल असेंबली ने मंगलवार (03 जून, 2025) को उस कानून में संशोधन किया, जिसके तहत परिवारों को एक या दो बच्चे पैदा करने की सीमा तय की गई थी. इसकी पुष्टि बुधवार (04 जून, 2025) को सरकारी मीडिया वियतनाम न्यूज एजेंसी ने की.

वियतनाम ने यह फैसला गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने और बुजुर्ग होती आबादी के बारे में चिंताओं को दूर करने के लिए लिया गया. 1988 में वियतनाम ने कपल के दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके पीछे सोच ये थी कि महिलाएं बच्चों की देखभाल पर कम समय देंगी और काम पर ध्यान केंद्रित करेंगी. इस पॉलिसी की वजह से देश में ऐतिहासिक रूप से कम जन्म दर देखी जा रही है.

वियतनाम की कितनी है जन्म दर?

2021 में वियतनाम की जन्म दर प्रति महिला 2.11 बच्चे थी, जो स्थिर जनसंख्या बनाए रखने के लिए जरूरी स्तर से थोड़ा ऊपर है लेकिन तब से ये लगातार गिरती गई: 2022 में 2.01, 2023 में 1.96 और 2024 में 1.91 हो गई. उप स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थी लिएन हुआंग ने इस साल की शुरुआत में एक सम्मेलन में कहा कि नीतिगत बदलावों और जन जागरूकता अभियानों के बावजूद परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना कठिन होता जा रहा है.

अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि घटती जन्म दर दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रभावित कर सकती है, जिसमें वृद्ध होती आबादी और कार्यबल की कमी शामिल है. उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वह केवल परिवार नियोजन पर ध्यान केंद्रित करने की मानसिकता को बदले और जनसंख्या और विकास जैसे आयामों पर व्यापक दृष्टिकोण बनाए.

चीन भी खत्म कर चुका है एक बच्चे वाली पॉलिसी

वियतनाम अपनी दो-बच्चे की नीति को खत्म करने वाला एकमात्र देश नहीं है. चीन ने भी अपनी लंबे समय से चली आ रही एक-बच्चे की पॉलिसी को खत्म कर दिया है, जो 1979 में शुरू हुई थी. इस नीति में पहले दूसरे बच्चे और बाद में 2021 में तीसरे बच्चे की अनुमति देने के लिए ढील दी गई थी. हालांकि, इन बदलावों से जन्म दर को बढ़ाने में बहुत कम सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: भारत की ‘बह्मोस’ से चीन से टक्कर लेगा छोटा सा मुल्क, आंख दिखाई तो दाग देगा, होगी 700 मिलियन डॉलर की डील

[ad_2]

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर भावुक हुए हरभजन सिंह, जानें क्या कहा

[ad_1]

Harbhajan Singh on RCB Parade Stampede: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. हरभजन ने उन सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की, जिन्होंने इस घटना में जान गंवाई है. भज्जी ने कहा कि इस घटना में जिन भी लोगों को हानि पहुंची है, वो सबके साथ खड़े हैं.

हरभजन सिंह ने कहा, “एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनी. इस घटना में कई लोगों की जान गई और बहुत सारे क्रिकेट फैंस चोटिल हुए हैं. यह क्रिकेट के खेल की भावना पर एक काली छाया की तरह है जो देश में लाखों-करोड़ों लोगों को साथ जोड़े रखता है.

हरभजन ने कहा कि वो इस कठिन समय में सभी चोटिल लोगों के जल्द स्वास्थ होने की कामना करते हैं. साथ ही उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की.

आकाश चोपड़ा ने भी दी प्रतिक्रिया

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी कहा कि वो कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं. आकाश ने कहा कि IPL में एक जीत के लिए विक्ट्री परेड ने कई लोगों की जान ले ली है. उन्होंने कहा, “इस घटना से प्रभावित होने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना. शान्ति.”

यह भी पढ़ें:

बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर राजीव शुक्ला और BCCI सचिव का आया बयान, जानें क्या कहा

टीम इंडिया के खिलाड़ी ने लखनऊ में अचानक कर ली सगाई, कई स्टार क्रिकेटर समारोह में हुए शामिल

[ad_2]

Jio vs Airtel में जबरदस्त टक्कर! कौन सा OTT Pack देगा फ्री में ज्यादा बेनिफिट्स? कंपैरिजन से सम

[ad_1]

Jio vs Airtel: अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स का रोज़ाना इस्तेमाल नहीं करते और बस कभी-कभी ही कुछ देख लेते हैं तो हर महीने सब्सक्रिप्शन के पैसे खर्च करना थोड़ा भारी लग सकता है. ऐसे में Jio और Airtel जैसे टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने अपने रिचार्ज प्लान्स में फ्री OTT एक्सेस जोड़कर यूज़र्स को फायदा देने की कोशिश की है. इन प्लान्स का मकसद है आपके मोबाइल रिचार्ज के साथ ही आपको एंटरटेनमेंट का भी मज़ा देना वो भी एक्स्ट्रा चार्ज के बिना. चलिए जानते हैं कि Jio और Airtel में कौन सा ऑपरेटर ज्यादा बेहतरीन OTT कॉम्बो दे रहा है.

Jio के OTT प्लान्स की झलक

Jio ने कई ऐसे प्रीपेड रिचार्ज पैक लॉन्च किए हैं जिनमें Netflix, Amazon Prime Lite और JioHotstar जैसी पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Jio Netflix प्लान्स

1299 रुपये वाला प्लान: Netflix (Mobile), JioHotstar Mobile/TV (90 दिन), 50GB JioAICloud स्टोरेज, 2GB डेटा/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिनों की वैलिडिटी.

1799 रुपये वाला प्लान: ऊपर जैसे ही फायदे लेकिन डेटा लिमिट 3GB/दिन.

Jio Amazon Prime प्लान

1029 रुपये वाला प्लान: Prime Lite का 84 दिन का एक्सेस, 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग.

JioHotstar प्लान्स

100 रुपये वासा प्लान: 5GB डेटा और 90 दिन का JioHotstar एक्सेस.

195 रुपये वाला प्लान: 15GB डेटा और वही सब्सक्रिप्शन वैधता.

949 रुपये वाला प्लान: 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन के लिए Hotstar एक्सेस.

Airtel के एंटरटेनमेंट प्लान्स की डिटेल्स

Airtel भी Netflix, Hotstar, Zee5 और Amazon Prime जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ शानदार प्लान्स दे रहा है.

Airtel Netflix प्लान्स

279 रुपये वाला प्लान: Netflix Basic, 1GB डेटा, Hotstar, Zee5, Xstream Play – वैधता 30 दिन.

598 रुपये वाला प्लान: 2GB/दिन डेटा, वही OTT फायदे और 28 दिन की वैधता.

1729 रुपये वाला प्लान: 2GB/दिन डेटा, Netflix, Hotstar (3 माह), Zee5 (84 दिन), Xstream – वैधता 84 दिन.

1798 रुपये वाला प्लान: 3GB/दिन डेटा, Netflix, अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन की वैधता.

Airtel Hotstar प्लान्स

कीमतें 398 से शुरू होकर 1029 रुपये तक जाती हैं. सभी प्लान्स में Hotstar, डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और SMS शामिल हैं.

Airtel Prime प्लान्स

838 रुपये और 1199 रुपये के दो विकल्प मिलते हैं जिनमें 84 दिन के लिए Amazon Prime Lite और बाकी टेलिकॉम सुविधाएं शामिल हैं.

Jio vs Airtel: कौन देता है ज्यादा फायदा?

अगर कुल वैल्यू की बात करें तो Airtel की ओर झुकाव ज्यादा है. वह कम कीमत पर Netflix, Hotstar, Zee5 और Xstream जैसी कई सेवाएं एक साथ दे रहा है. Netflix पैकिंग में Airtel आगे है क्योंकि 279 रुपये से शुरू होकर 1798 रुपये तक कई ऑप्शन देता है. Amazon Prime में भी Airtel की जीत 838 रुपये और 1199 रुपये के सस्ते विकल्प हैं, जबकि Jio का केवल 1029 रुपये वाला ही ऑप्शन है. लेकिन जिन्हें सिर्फ Hotstar चाहिए कम दाम में, उनके लिए Jio के 100 रुपये और 195 रुपये वाले प्लान बेमिसाल हैं.

यह भी पढ़ें:

फ्री में बनाएं अपनी खुद की AI वीडियो! इस टूल की मदद से हो जाएगा काम आसान, जानें पूरा तरीका

[ad_2]

CSIR UGC NET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ये रहा NTA का डायरेक्ट लिंक

[ad_1]

CSIR UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से CSIR UGC NET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं. इसके लिए योग्य उम्मीदवार अब एक क्लिक में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए उन्हें एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा. इसे लेकर एनटीए की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून है, यानी इस दिन तक सभी उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन किसी भी हाल में करवाना होगा.

नोट कर लें ये तारीख
CSIR UGC NET June 2025 की परीक्षा 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी. इसके लिए तीन दिन रखे गए हैं, जिसमें 26 से लेकर 28 जुलाई 2025 तक परीक्षा आयोजित होगी. इसके अलावा 24 जून 2025 तक आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी डेट है. अगर किसी को आवेदन में सुधार करना है तो वो 25 जून तक ही कर सकता है.

ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन
योग्य उम्मीदवार ही इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसके लिए एनटीए की तरफ से पूरी शर्तें और गाइडलाइन भी बताई गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा, जिसके बाद होम पेज पर  ‘ज्वाइंट CSIR-UGC-NET जून 2025: रजिस्टर/लॉगिन’ वाला ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें.

इसके बाद नई विंडो में आपको अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा, जिससे आपका रजिस्ट्रेशन होगा. इसके बाद आपको अपनी तमाम डीटेल्स जैसे- शैक्षणिक योग्यता और बाकी चीजें भरनी होंगीं. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको फीस भी भरनी होगी, जिसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो सकता है. इसका प्रिंट आउट निकालकर आप रख सकते हैं.

इस परीक्षा को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए आप NTA की तरफ से जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं, इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर आपको परीक्षा से लेकर एडमिट कार्ड और बाकी तमाम तरह की जानकारी भी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]