मोदी सरकार ने किया वीजा रद्द, फिर भी भारत में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक, अब सुप्रीम कोर्ट से कर
[ad_1]
Pakistani Citizen appealed in SC: गोवा में पिछले नौ साल यानी वर्ष 2016 से दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक ने गुरुवार (5 जून, 2025) को केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में याचिका दायर की है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर पाकिस्तानियों को जारी वीजा रद्द कर दिए थे. इनमें उन लोगों को छूट दी गई थी जिन्हें विशेष रूप से अपवाद के रूप में व्यक्त किया गया था और उनके देश की जाने की समयसीमा तय कर दी गई थी.
पाकिस्तानी नागरिक को कोर्ट ने कहा- वापस जाइए
पाकिस्तानी नागरिक की ओर से पेश अधिवक्ता ने गुरुवार (5 जून) को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की अपील की. अधिवक्ता ने कहा, ‘‘यह मामला एक पाकिस्तानी नागरिक का है जो साल 2016 से गोवा में दीर्घकालिक वीजा पर रह रहा है. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है.’’ इस पर पीठ ने कहा, ‘‘आप वापस जाइए.’’
अधिवक्ता ने कहा- याचिकाकर्ता का भारत में हुआ है जन्म
अधिवक्ता ने कहा कि याचिकाकर्ता वापस जाएगा, लेकिन उसकी बात सुनी जानी चाहिए क्योंकि दीर्घकालिक वीजा में विशेष शर्तें निहित थीं. अधिवक्ता ने पीठ को बताया कि याचिकाकर्ता का जन्म भारत में हुआ था. हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने अधिवक्ता से पूछा कि उनके मुवक्किल ने क्षेत्रीय उच्च न्यायालय का रुख क्यों नहीं किया. इस पर अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस याचिकाकर्ता के पास आई थी, जिसके बाद पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए इसे सूचीबद्ध किया जाएगा.
SC ने नागरिकता के सत्यापन को लेकर 6 लोगों को पाकिस्तान भेजने पर लगाई थी रोक
वहीं, एक अन्य मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने दो मई को अधिकारियों को निर्देश दिया था कि कथित तौर पर वीजा अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने वाले एक परिवार के छह सदस्यों को तब तक पाकिस्तान वापस न भेजें जब तक कि उनकी नागरिकता के दावे का सत्यापन न हो जाए.
[ad_2]
ट्रॉफी जीतें या ना जीतें, IPL से टीमें करती हैं बंपर कमाई, कैसे और कहां से जनरेट होता है पैसा
[ad_1]
How IPL Teams Make Money: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता है. RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी. इस खिताबी जीत के लिए उसे 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली, वहीं उपविजेता पंजाब टीम को भी 13 करोड़ रुपये मिले. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को भी खूब सारा पैसा मिला है. क्या बाकी 6 टीमों को भी कोई पैसा मिला है? यहां जानिए कैसे बिना खिताब जीते IPL की टीम बंपर कमाई कर लेती हैं.
मीडिया राइट्स से होती है मोटी कमाई
BCCI ने 2023-27 सत्र के लिए मीडिया राइट्स (टीवी और डिजिटल राइट्स) 48,390 करोड़ में बेचे थे. आईपीएल टीम के मालिक इन्वेस्टर भी होते हैं क्योंकि जब वो टीम और खिलाड़ियों को खरीदते हैं तो स्पॉन्सर, मर्चेंडाइज की बिक्री से लेकर स्टेडियम में की जाने वाली ब्रांडिंग से भी टीमों की कमाई होती है. इकनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस रकम का 40-50 प्रतिशत हिस्सा इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रैंचाइजियों में बांटा जाता है. रिपोर्ट अनुसार साल 2023 में प्रत्येक टीम को औसतन 467 करोड़ रुपये मिले थे.
स्पॉन्सर्स भी हैं कमाई का जरिया
आईपीएल टीम के मालिक, स्पॉन्सरशिप डील से भी खूब सारा पैसा कमाते हैं. टीम की जर्सी और किटों पर जिन भी कंपनियों के लोगो छापे होते हैं, उनके लिए IPL टीमों की करोड़ों रुपये मिलते हैं. रिपोर्ट्स अनुसार CSK और RCB जैसी बेहद लोकप्रिय टीमों की स्पॉन्सर्स से होने वाली कमाई 100 करोड़ तक जा सकती है.
इसके अलावा जब भी कोई टीम अपने होमग्राउंड पर खेल रही होती है, तब टिकटों से आए रेवेन्यू में फ्रैंचाइजी की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी होती है. खबरों की मानें तो RCB और पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची थीं, जिससे उनकी टिकटों से होने वाली कमाई 50 करोड़ से भी अधिक हो सकती है. चैंपियन बनने के लिए RCB को 20 करोड़ की प्राइज मनी मिली, वहीं उपविजेता पंजाब को 13 करोड़ रुपये मिले थे.
मर्चेंडाइज की बिक्री
चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस जैसी बेहद लोकप्रिय टीम मर्चेंडाइज की बिक्री से मोटी कमाई करती हैं. जैसे कोई फैन टीम की जर्सी, टोपी या कोई अन्य समान खरीदता है तो उससे होने वाली कमाई फ्रैंचाइजी की होती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में मर्चेंडाइज की बिक्री 30 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. इससे इससे टीमों की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ती है.
यह भी पढ़ें:
IPL 2025 से विराट कोहली ने कमाए 27 करोड़ 40 लाख रुपये, जानें कैसे और कहां से हुई इतनी बंपर कमाई
[ad_2]
झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, jacresults.com पर देखें अपना मार्क्स
[ad_1]
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया. अब छात्र अपना परिणाम jacresults.com सहित अन्य वेबसाइट्स पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं. छात्र यहां बताए गए तरीकों के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्र वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना स्कोर चेक कर पा रहे हैं. इस बार लाखों छात्रों ने 12वीं आर्ट्स की परीक्षा दी थी और अब सभी को लंबे इंतजार के बाद उनका रिजल्ट मिल गया है.
झारखंड बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ है. इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम में 95.62 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले अच्छा है.  2024 में आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 93.16% छात्र पास हुए थे. एग्जाम में देव तिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर टॉप किया है. जबकि प्रेरणा कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं. सूरज कुमार और कुमारी ऋतम्वारा तीसरे स्थान पर हैं.
यहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
2. इसके बाद छात्र “JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3. अब छात्र रोल नंबर और रोल कोड डालें.
4. इसके बाद छात्र “सबमिट” बटन दबाएं.
5. फिर छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. अब छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करके अपने पास सेव रखें.
यह भी पढ़ें-
कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास
कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक हुई थीं. इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट के एक सप्ताह बाद जारी किया गया है. साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई 2025 को आया था.
यह भी पढ़ें –
यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
OnePlus 13s भारत में हुआ लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ, जानिए आसान भाषा मे
[ad_1]
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है. ये फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, लेकिन प्रीमियम रेंज (₹60,000+) से थोड़ा कम बजट में. OnePlus 13s को कंपनी ने OnePlus 13 और OnePlus 13R के बीच की कीमत में उतारा है.
OnePlus 13s की भारत में कीमत और उपलब्धता
OnePlus 13s को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट ₹54,999 की कीमत में उपलब्ध है, जबकि 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹59,999 में मिलेगा. यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों जैसे Black Velvet, Green Silk, और Pink Satin में पेश किया गया है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट केवल Black Velvet और Green Silk कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध होगा.
बिक्री की शुरुआत 12 जून से होगी
OnePlus 13s की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू होगी. ग्राहक इसे Amazon, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. फिलहाल फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जिससे ग्राहक पहले ही बुकिंग करा सकते हैं. लॉन्च ऑफर्स के तहत SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ₹5,000 की तुरंत छूट मिलेगी. इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने फोन के बदले ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं. साथ ही, खरीदारों को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा का लाभ भी मिलेगा, जिससे यह प्रीमियम फोन और भी किफायती बन जाता है.
डिज़ाइन और डिस्प्ले
OnePlus 13s में 6.32 इंच की शानदार 1.5K LTPO डिस्प्ले दी गई है, जो देखने में न सिर्फ बेहतरीन है, बल्कि इस्तेमाल के अनुभव को भी खास बनाती है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद लगती है. इसकी 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी साफ़ विज़िबिलिटी देती है, जबकि 2,160Hz PWM डिमिंग आंखों को कम थकान पहुंचाती है, खासकर लंबे इस्तेमाल के दौरान. इसके अलावा, फोन में Aqua Touch 2.0 टेक्नोलॉजी और Glove Mode जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे यह फोन बारिश में या सर्दियों में दस्ताने पहनकर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
• फोन में दिया गया है Qualcomm का नया **Snapdragon 8 Elite चिपसेट
• साथ में है तेज़ LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज
• आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलेगा Android 15 बेस्ड OxygenOS 15
इस फोन में एक खास बदलाव ये है कि OnePlus ने अपने पुराने Alert Slider को हटाकर नया “Plus Key” बटन दिया है. यह एक कस्टमाइज़ेबल बटन है, जिससे आप फ्लैश ऑन करना, कैमरा खोलना या ट्रांसलेशन जैसे कई काम सेट कर सकते हैं.
कैमरा AI फीचर्स
OnePlus 13s में दिए गए कैमरा AI फीचर्स फोटोग्राफी के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाते हैं. इसका AI Detail Boost फीचर फोटो की बारीकियों को उभारता है, जिससे तस्वीरें और ज्यादा शार्प व क्लियर दिखती हैं. वहीं, AI Unblur तकनीक की मदद से धुंधली या हिली हुई फोटो को भी साफ और स्पष्ट बनाया जा सकता है. अगर तस्वीर में अनचाही चमक या रिफ्लेक्शन आ गया हो, तो AI Reflection Eraser उसे आसानी से हटा देता है. इसके अलावा, AI Reframe फीचर तस्वीरों को बेहतर एंगल और फ्रेम में खुद-ब-खुद एडजस्ट करता है, जिससे हर फोटो प्रोफेशनल जैसी लगती है.
कैमरा, हर एंगल से परफेक्ट
OnePlus 13s में दमदार ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो हर एंगल से बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है. इसका 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है, जिससे लो-लाइट में भी क्लियर और शार्प फोटो मिलती है. इसके साथ ही, दूसरा 50MP Telephoto लेंस दिया गया है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम और EIS (Electronic Image Stabilization) सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीज़ों को भी बिना क्वालिटी खोए साफ तरीके से ज़ूम किया जा सकता है. फ्रंट में मौजूद 32MP सेल्फी कैमरा, EIS के साथ आता है और शानदार फोटो के साथ-साथ स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग का भी भरोसा देता है. कुल मिलाकर, OnePlus 13s का कैमरा सेटअप फोटो और वीडियो—दोनों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है.
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 13s में पावर के लिए दी गई है बड़ी और भरोसेमंद 5,850mAh की बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है. इसके साथ आता है 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जो कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में घंटों का बैकअप देने में सक्षम है. यानी अब बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है, जो न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि इस्तेमाल में भी काफी आसान और तेज़ है.
[ad_2]
समुद्र से बाहर निकाला गया भगवान श्री राम का धनुष? वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
[ad_1]
Trending News: सोशल मीडिया की दुनिया एक बार फिर चमत्कार की चमक से झिलमिला उठी है. इस बार मामला समुद्र से निकले एक विशालकाय सोने के धनुष का है, जिसे देख इंटरनेट पर बवाल मच गया है. तस्वीरें और वीडियो इतनी सजीव और प्रभावशाली हैं कि लोग आंखें फाड़कर देख रहे हैं और हाथ जोड़कर प्रणाम करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह कोई मामूली धनुष नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम का दिव्य धनुष है जो अब वर्षों बाद समुद्र की गहराइयों से बाहर आया है.
वीडियो में एक शांत, नीला समुद्र दिखाई देता है और उसके भीतर से आधा निकला एक चमचमाता हुआ सोने का धनुष, जो डूबते सूरज की रोशनी में और भी चमत्कारी नजर आता है. लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आई है जिसे जान सभी चौंक गए हैं.
श्री राम के धनुष की सामने आई सच्चाई
जैसे ही वीडियो की लोकप्रियता बढ़ी, फैक्ट चेकर्स की टीम एक्टिव हो गई और असलियत की परतें धीरे-धीरे सामने आने लगीं. कुछ ही घंटों में कई विश्वसनीय वेबसाइट्स और फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म्स ने इस वायरल क्लिप और तस्वीर की सच्चाई उजागर कर दी. विशेषज्ञों का साफ कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह से AI Generated (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार) है. यानी न तो यह कोई असली समुद्र का दृश्य है और न ही यह कोई वास्तविक धनुष. एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे Midjourney, Runway या DALL·E जैसे टूल्स की मदद से इस तरह के सीन बनाए जा सकते हैं, जो असलियत से भी ज्यादा असली लगते हैं.
इस वजह से सामने आया सच
वीडियो को बारीकी से जांचने पर उसमें कई विजुअल गड़बड़ियां नजर आती हैं, जैसे पानी की लहरें असामान्य दिशा में बहना, प्रकाश की अनुपयुक्तता और धनुष की चमक का बार-बार बदलना. ये सारे संकेत साफ इशारा करते हैं कि यह इंसानी कल्पना का डिजिटल चमत्कार है. अब यूजर्स भी इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान
यूजर्स ने लगाई फटकार
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘सचिन जयसवाल’ ने 1 जून 2025 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “रामायण काल का प्रमाण समुद्र से मिला श्री राम का धनुष.” लेकिन अब सच्चाई सामने आने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई क्यों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हो. एक और यूजर ने लिखा…हद है अंधभक्ति की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…फेक्ट चेक वाले बैठे हैं भाई, पागल नहीं बना सकता तू.
यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप
गौतम अडानी ने 75000 करोड़ का टैक्स देकर भर दिया सरकार का खजाना, पिछली बार से 29 परसेंट ज्यादा
[ad_1]
Gautam Adani: अडानी ग्रुप की कंपनियों ने गुरुवार को अपने टोटल टैक्स कंट्रीब्यूशन में 29 परसेंट की बढ़ोतरी की घोषणा की.  वित्त वर्ष 2024-25 में अडानी ग्रुप के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों ने 74,945 करोड़ रुपये का टैक्स पेमेंट किया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में चुकाए गए 58,104 करोड़ रुपये से 29 परसेंट ज्यादा है. इसमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के साथ-साथ कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी के लिए किया गया पेमेंट भी शामिल है.
इतनी बड़ी रकम में हो जाएंगे कई काम पूरे
अडानी ग्रुप ने बताया, ”वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025 वित्तीय वर्ष) के लिए उसकी लिस्टेड कंपनियों का सरकारी खजाने में कुल योगदान 29 परसेंट बढ़कर 74,945 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ रुपये था.” फाइनेंशियल ईयर 2025 में टैक्स के रूप में सरकार को चुकाए गए 74,945 करोड़ रुपये पूरे मुंबई मेट्रो नेटवर्क को बनाने में आए खर्च के बराबर है, जिसका इस्तेमाल लाखों की तादात में लोग आने-जाने के लिए करते हैं. यह रकम इतना ज्यादा है कि इससे ओलंपिक गेम्स की भी मेजबानी की जा सकती है.
डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इतना रहा योगदान
कुल 74,945 करोड़ रुपये के योगदान में से डायरेक्ट कंट्रीब्यूशन 28,720 करोड़ रुपये, इनडायरेक्ट कंट्रीब्यूशन 45,407 करोड़ रुपये और अन्य योगदान 818 करोड़ रुपये रहा. अडानी ग्रुप ने कहा कि उसकी लिस्टेड कंपनियों में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अडानी सीमेंट लिमिटेड (एसीएल), अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने टैक्स का भुगतान किया है.
बयान में आगे कहा, अडानी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड,अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, अडानी पावर लिमिटेड, अडानी टोटल गैस लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा पब्लिश पब्लिश इंडिपेंडेंट ऐन्यूअल रिपोर्ट के आंकड़े इसमें शामिल हैं. इस आंकड़े में एनडीटीवी, एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज इन तीन दूसरी लिस्टेड कंपनियों द्वारा चुकाया गया टैक्स भी शामिल है, जिनका इन सात लिस्टेड कंपनियों के हाथों है.
ये भी पढ़ें:
4612 करोड़ से बन रहे इस एक्सप्रेसवे से इन 3 राज्यों को होगा फायदा, बस डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे ग्वालियर से आगरा
[ad_2]
चावल धोने से निकला हुआ पानी क्या खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं? जान लीजिए जवाब
[ad_1]
चावल हर घर में बनता है. वेज हो ​या फिर ​डिश नाॅनवेज, दोनों में ही इसका काॅ​म्बिनेशन नजर आता है. कई घरों में तो इसके बिना खाने की थाली ही अधूरी लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल ​जितना शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरा होता है, उतना ही चावल के धोने से निकला पानी भी उपयोगी हो सकता है. इस पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करके न केवल खाने का स्वाद बढ़ाया जा सकता है, ब​ल्कि ये अन्य घरेलू कामों में भी यूज किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे किस तरह यूज किया जा सकता है
ग्रेवी-सूप को गाढ़ा करने में मदद
सूप और ग्रेवी बनाने के दाैरान सबसे बड़ी चुनाैती इसकी कंसिस्टेंसी (गाढ़ापन) को लेकर रहती है. अ​धित पतला होने से इन दोनों ही डिश का न सिर्फ टेस्ट, ब​ल्कि टेक्सचर बिगड़ सकता है. ऐसे में चावल भिगोने या उबालने के बाद बचे हुए पानी का इस्तेमाल इसमें किया सकता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक स्टार्च किसी भी तरल को गाढ़ा करने में मदद करता है, जिससे ग्रेवी और सूप ज्यादा स्वादिष्ट बनते है. चावल का पानी न सिर्फ इन्हें गाढ़ा करेगा, बल्कि उसका स्वाद बढ़ाने के साथ अच्छा टेक्सचर में भी सहायक साबित होता.
रोटी बनेंगी नरम और स्वादिष्ट
उत्तर भारतीय घरों में रोटी के बिना तो खाने की थाली अधूरी है. ऐसे में अगर ये रोटी नरम के साथ स्वादिष्ट बन जाएं तो फिर खाने का स्वाद ही कई गुना बढ़ जाता है. इसके लिए साधारण पानी की जगह चावल भिगोने या उबालने के बाद बचे पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पानी में माैजूद स्टार्च, विटामिन और मिनरल्स आटे को बेहतर बनाते हैं, जिससे रोटियां ज्यादा मुलायम रहती हैं और जल्दी सूखती नहीं हैं.
इडली-डोसा के बैटर में उठेगा अच्छा खमीर
साउथ इंडियन घर पर बनाने का हर किसी को शाैक होता है. ऐसे में इडली-डोसा के लिए सबसे अ​धिक जरूरी है कि अच्छा बैटर. इसको तैयार करने में चावल का पानी मदद कर सकता है. चावल भिगोने या उबालने के बाद बचे हुए पानी का बैटर तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पानी के इस्तेमाल से बैटर में नेचुरल लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है, जिससे फर्मेंटेशन तेज होता है. बैटर में बेहतर खमीर उठता है और इडली-डोसा ज्यादा फूले-फूले और स्पंजी बनते हैं. इसी तरह इसका इस्तेमाल पकाैड़े, चीला आदि तैयार करने में भी किया जा सकता है.
नैचुरल क्लीनर
चावल के पानी का एक नैचुरल क्लीनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. चावल भिगोने या उबालने के बाद बचे हुए पानी में स्टार्च और हल्के एसिडिक गुण गंदगी और चिकनाई हटाने में मदद करते हैं. ऐसे में किचन की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है. ये इको-फ्रेंडली भी होता है, जो केमिकल क्लीनर्स की तुलना में अ​धिक सेफ माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें: <a href=" शरीर के लिए कितना जरूरी… बिना इस ऑर्गन के कैसे कटती है लाइफ, जान लें सबकुछ
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
[ad_2]
हज यात्रा के दूसरे दिन का क्या है महत्व? किसे कहते हैं वुक़ूफ-ए-अराफात, जानें जरूरी बात
[ad_1]
निचली अदालत और हाईकोर्ट ने ठहराया था दोस्त का हत्यारा, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया बरी, पढे़ं 15 साल पुराने मामले का दिलचस्प फैसला
निचली अदालत और हाईकोर्ट ने ठहराया था दोस्त का हत्यारा, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया बरी, पढे़ं 15 साल पुराने मामले का दिलचस्प फैसला
[ad_2]
रुपाली नहीं टीवी की ये एक्ट्रेस हैं हाईएस्ट पेड, एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं लाखों रुपए
[ad_1]
फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री वाले भी अब अपनी तरक्की के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. मेकर्स कई ऐसे शोज ला रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों के अंदर काफी क्रेज दिखाई दे रहा है. अनुपमा में इन दिनों लीप आ चुका है और उसके बाद जो ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं, वो लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
अनुपमा तो महिलाओं का पसंदीदा शो बना हुआ है. वहीं, अनुपमा की भूमिका निभाने वाली रुपाली गांगुली की गिनती भी बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी में होती है.रुपाली एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए चार्ज करती हैं.ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिर्फ फिल्मों का ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स का भी बहुत क्रेज है.
रुपाली की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है
कई शोज हर महीने लॉन्च किए जाते हैं. टीवी पर कई सीरियल्स तो सालों तक चलते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. कई टीवी एक्ट्रेसेस तो ऐसी भी हैं जो खूब नेम और फेम कमाती हैं.रुपाली की बात करें तो दिन पर दिन उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ती जा रही है.
View this post on Instagram
रुपाली थीं टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा के प्रति एपिसोड के लिए रुपाली तीन लाख रुपए चार्ज करती हैं. अभी तक वो टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं. लेकिन, अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रुपाली अब टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं रहीं.
ये एक्ट्रेस बनी टीवी की हाईएस्ट पेड
पाली से ज्यादा चार्ज करने वाली आखिर कौन सी एक्ट्रेस आ गई आप भी जानकर दंग रह जाएंगे. रुपाली गांगुली अनुपमा के लिए एक हफ्ते में 20 से 25 लाख के बीच में चार्ज करती हैं. वहीं, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं रिपोर्ट के अनुसार वो प्रति एपिसोड 18 लाख चार्ज कर रही हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि स्मृति ईरानी है.स्मृति सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं राजनेता भी हैं. स्मृति अब टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से वापसी कर रही हैं.
ये भी पढ़ें:-<a href=" से बाहर आए सनोज मिश्रा, वायरल गर्ल मोनालिसा संग पहुंचे महाकाल, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
[ad_2]