भारत के फील्ड मार्शल कैसे करते थे सैल्यूट? जानें सैम मानेकशॉ ने कहां से की थी पढ़ाई-लिखाई?

[ad_1]

भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का नाम भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. वह न सिर्फ बहादुर सैनिक थे, बल्कि उनके अंदाज और शख्सियत ने उन्हें भारतीय सेना का ‘लिविंग लेजेंड’ बना दिया था. हाल ही में उनके जीवन पर आधारित फिल्म का ऐलान होने के बाद एक बार फिर लोग जानना चाहते हैं कि ये महान फौजी आखिर कौन थे? उन्होंने कहां से पढ़ाई की थी और उनका सैल्यूट करने का तरीका इतना खास क्यों था?

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ कौन थे?

सैम मानेकशॉ भारतीय सेना के पहले अधिकारी थे जिन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई थी. यह रैंक भारतीय सेना में सर्वोच्च होती है और अब तक देश में केवल दो लोगों को ही यह सम्मान मिला है सैम मानेकशॉ और केएम करियप्पा.

सैम मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर में हुआ था. वह पारसी समुदाय से थे. उनके पिता एक डॉक्टर थे और शुरू से ही शिक्षा को बहुत महत्व देते थे. सैम की प्रारंभिक पढ़ाई नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज से हुई थी. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड से मेडिकल की पढ़ाई करनी चाही, लेकिन किस्मत उन्हें सैन्य सेवा की ओर ले गई.

इसे भी पढ़ें- स्मार्ट एजुकेशन और डिजिटल एजुकेशन पर क्या कर रही सरकार? जानें अब तक का पूरा हाल

कहां से शुरू हुई सेना की यात्रा?

सैम मानेकशॉ इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून के पहले बैच के कैडेट्स में से एक थे. उन्हें साल 1934 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में कमीशन मिला और उनकी पहली पोस्टिंग बर्मा (अब म्यांमार) में हुई. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने बहादुरी से लड़ाई की और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वापसी कर सेना में सेवा जारी रखी.

1971 की जंग में निभाई अहम भूमिका

भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में उनकी रणनीति और नेतृत्व ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई और बांग्लादेश का निर्माण हुआ. उनकी सूझबूझ और हिम्मत ने उन्हें एक राष्ट्रीय नायक बना दिया. इसी जीत के बाद उन्हें 1973 में फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजा गया.

यह भी पढ़ें:  JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख

उनका सैल्यूट करने का तरीका क्यों था खास?

दरअसल, आर्मी अफसरों के पास एक स्टिक होती है. जिसे वह शोल्डर के नीचे दबाकर सैल्यूट करते हैं. लेकिन फील्ड मार्शल के पास अशोक स्तम्भ होता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसलिए वह हाथ की जगह अशोक स्तम्भ से सैल्यूट करते हैं.

यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बैटरी की तरह फटा नशेड़ी! ट्रेन की छत पर चढ़ हाई वॉल्टेज लाइन को लगाया हाथ, वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की रूह कांप गई है. वीडियो ऐसा कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं, दिल की धड़कनें थम गईं और शरीर से आत्मा ऐसे बाहर कूदी जैसे ट्रेन से उतरते वक्त कोई यात्री गेट खुलने से पहले कूद पड़े. वीडियो में एक शख्स रेलवे स्टेशन पर खड़े लोको इंजन की छत पर स्टंट करता नजर आता है, लेकिन उसका जो अगला कदम होता है, वह उसे जिंदा इंसान से सीधे भस्म में तब्दील कर देता है. ऐसा नजारा जिसे देखकर कोई भी सिहर उठेगा. अब ये वीडियो लोगों में डर, दहशत और गुस्से की लहर फैला रहा है, साथ ही यह सवाल भी उठा रहा है कि आखिर मौत से भी स्टंट बड़ा कैसे हो गया?

ट्रेन की छत पर स्टंट कर रहा था नशेड़ी!

वायरल हो रहे इस दिल दहला देने वाले वीडियो में रेलवे स्टेशन के एक खंभे के पास खड़ी ट्रेन की छत पर एक नशे में धुत शख्स दिखाई देता है. ऊपर से गर्मी और नीचे से नशे का जोश, उसके दिमाग को इतना सुन्न कर देता है कि वह लोको इंजन की छत को स्टंट का स्टेज समझ बैठता है. कैमरे में कैद फुटेज में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति हाई वोल्टेज ओवरहेड वायर की तरफ हाथ बढ़ाता है, मानो वो तार नहीं किसी पुराने आशिक की चिट्ठी हो, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वो पूरे प्लेटफॉर्म को कंपा देता है.

25000 वोल्ट ने उड़ा दिए परखच्चे

जैसे ही उसका हाथ 25 हजार वोल्ट वाली बिजली की लाइन से छूता है, एक जोरदार धमाका होता है. पूरा प्लेटफॉर्म बिजली की गड़गड़ाहट और चिंगारी से थर्रा उठता है. वीडियो में दिखता है कि कुछ सेकेंड्स के लिए पूरी स्क्रीन सफेद रोशनी से भर जाती है और फिर शख्स का शरीर ऐसे फटता है जैसे कोई लीथियम बैटरी ओवरचार्ज होकर फटी हो. उसके शरीर के हिस्से हवा में उड़ते हैं और नीचे खड़े लोग चीखते हुए इधर-उधर भागते हैं.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

सिहर उठे यूजर्स

वीडियो को @anathnagrik नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…25000 पावर वाले करंट को छूने के बाद केवल राख बचती है. एक और यूजर ने लिखा…जैसी हरकते थीं, अंजाम यही होना था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मेरी तो आत्मा कांप गई.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

सिर्फ 10 मिनट में घर पर ऐसे बनाएं बेबी सेरेलेक, जानें रेसिपी

[ad_1]

Homemade Baby Cerelac Recipe: जब बच्चा छह महीने का होता है तो मां के दूध के साथ-साथ उसे ठोस आहार देना शुरू किया जाता है. यह समय मां के लिए बेहद भावनात्मक और जिम्मेदारी भरा होता है. हर मां यही चाहती है कि उसके बच्चे को पोषण से भरपूर और आसानी से पचने वाला खाना मिले. ऐसे में सबसे पहले जो नाम दिमाग में आता है, वो है, बेबी सेरेलेक. मार्केट में मिलने वाले सेरेलेक में कई बार शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो लंबे समय में बच्चे की सेहत पर असर डाल सकते हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर पर ही महज 10 मिनट में शुद्ध, पोषक और सुरक्षित बेबी सेरेलेक बनाया जा सकता है?

ये भी पढ़े- बच्चों के शरीर से आ रही है गंध? इन नुस्खों से करें इसका इलाज

बेबी सेरेलेक बनाने की आसान रेसिपी 

चावल – 2 बड़े चम्मच

मूंग दाल- 1 बड़ा चम्मच

मसूर दाल – 1 बड़ा चम्मच

गेहूं या रवा– 1 बड़ा चम्मच

मूंगफली – 1 छोटा चम्मच 

बाजरा या रागी – 1 छोटा चम्मच

सभी अनाज और दालों को अच्छी तरह साफ करके धूप में थोड़ी देर सुखा लें

फिर एक-एक करके सूखा भूनें जब तक हल्की खुशबू आने लगे. ध्यान रखें कि जलना नहीं चाहिए

अब इन सभी चीजों को ठंडा होने के बाद मिक्सी में पाउडर बना लें

एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. यह पाउडर 20 दिन तक आसानी से चल सकता है

बच्चे को खिलाने के लिए कैसे बनाएं?

एक छोटा चम्मच पाउडर लें और आधा कप पानी मिलाएं

धीमी आंच पर 4 मिनट तक पकाएं

आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा घी या दूध भी मिला सकते हैं. 

हल्का ठंडा होने पर बच्चे को चम्मच से खिलाएं.

बाजार के विकल्पों से कहीं बेहतर है मां के हाथों से बना सेरेलेक, जो सच्चे प्रेम और पोषण से भरपूर होता है. यह न सिर्फ सस्ता है, बल्कि बच्चे की सेहत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद भी है. तो अगली बार जब आप बेबी सेरेलेक के लिए दुकान जाएं, एक बार खुद घर पर बनाने की सोचें, वो भी सिर्फ 10 मिनट में. दरअसल, बच्चों को बाहर की चीजों से जितना दूर रखें, उतना उनकी सेहत के लिए बेहतर होता है. इसलिए इस सेरेलेक को घर पर जरूरी ट्राई करें.

ये भी पढ़ें: शारीरिक संबंध बनाने के कितने दिन बाद चलता है प्रेग्नेंसी का पता, क्या होती है सबसे पहली पहचान?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

Shefali Jariwala always remembered Kaanta Laga as her favourite song

[ad_1]

<p>हाल ही में Shefali Jariwala, जो ”Kaanta Laga” girl के नाम से मशहूर हैं ,उनकी अचानक मौत ने पूरे Entertainment जगत को झटका दिया है. Shefali Jariwala का एक &nbsp;interview clip viral हो रहा है , जहां उन्होंने अपने super hit gaane ”Kaanta laga” all time iconic song है. उन्होंने &nbsp;बताया की लोग आज भी उन्हें इस song के लिए याद करते हैं, और ये गाना उनके areer &nbsp;का turning point &nbsp;था. shefali ने कहा की जब भी वो perform करती हैं या public events में होती हैं , लोग उनसे इस gaane &nbsp;की demand करते हैं. उन्होंने इस iconic track &nbsp;को अपने लिए एक blessing बताया, जो उन्हें industry में एक पहचान दे गया.</p>

[ad_2]

मीन राशिफल 29 जून 2025: मिलेंगे पुराने दोस्त, लेकिन निवेश और संतान को लेकर रखें संयम, पढ़ें राश

[ad_1]

Pisces Horoscope 29 june 2025: मीन राशिफल 29 जून 2025, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि परिवार राशिफल: आज का दिन पारिवारिक रूप से संतोषजनक रहेगा. लंबे समय से चली आ रही कोई पारिवारिक समस्या सुलझ सकती है. घर में शांति और सौहार्द्र का वातावरण रहेगा. किसी परिजन से आर्थिक या मानसिक सहयोग प्राप्त होगा. बच्चों की ओर से गर्व महसूस कराने वाला समाचार मिल सकता है.

मीन राशि लव राशिफल: प्रेम जीवन में स्थिरता और सुख की अनुभूति होगी. पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. पुराने मनमुटाव समाप्त होंगे और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी. विवाह की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए आज का दिन शुभ है. विवाहित जातकों के लिए दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी.

मीन राशि व्यापार राशिफल: व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. कोई नया अनुबंध या प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है. आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और लाभ के संकेत हैं. यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो आज सहयोगियों से लाभ मिलेगा.

मीन राशि नौकरी राशिफल: ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. ट्रांसफर या प्रमोशन की चर्चाएं तेज़ हो सकती हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और टीम वर्क अच्छा रहेगा.

मीन राशि युवा राशिफल: युवाओं के लिए आज का दिन प्रगति और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कोई रुका हुआ अवसर दोबारा सामने आ सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और किसी प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. रचनात्मक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी.

मीन राशि हेल्थ राशिफल: सेहत अच्छी रहेगी. पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी और ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ महसूस होगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. हल्का योग या ध्यान करने से और भी बेहतर अनुभव होगा. खानपान संतुलित रखें.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: विष्णु भगवान को पीले पुष्प अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप 11 बार करें.

FAQs:

Q1. क्या रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है?
A1. हाँ, आज के दिन पुराने बकायों की वापसी के अच्छे संकेत हैं.

Q2. क्या प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा?
A2. बिल्कुल, आज रिश्ते में परिपक्वता और समझदारी बढ़ेगी, जिससे स्थिरता आएगी.

ये भी पढ़ेः  कुंभ राशिफल 29 जून 2025: कामकाज की समस्याओं से राहत, प्रेम में बढ़ेगी नज़दीकियां, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

उफ्फ ये गर्मी! बंदर को लगी प्यास तो इस तरह मांगा पानी, दयावान आंटी ने यूं दिखाया प्यार, वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर रोजाना अनगिनत वीडियो आते हैं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो सीधा दिल के सबसे कोमल कोने को छू जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंसानियत, करुणा और प्यार की वो झलक दिखाई देती है जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं. वीडियो में एक प्यासा बंदर, एक स्कूली बच्चे के बैग में टंगी पानी की बोतल तक पहुंचने के लिए उछल-उछलकर कोशिश करता है. लेकिन कहानी का सबसे खूबसूरत मोड़ तब आता है जब पास खड़ी एक महिला, बिना किसी डर के, बिना किसी हिचक के, उस बंदर की प्यास बुझाने के लिए आगे बढ़ती है. बिल्कुल एक मां की तरह. इस वीडियो ने इंसानियत की असली परिभाषा को फिर से लोगों के दिलों में जगा दिया है.

पानी की बोतल देख उछलने लगा बंदर

वीडियो किसी स्कूल के बाहर या पार्क जैसी जगह का लगता है जहां कुछ बच्चे अपने बैग के साथ खड़े हैं. अचानक एक बंदर वहां आता है और एक स्कूली लड़के के बैग में टंगी पानी की बोतल की तरफ उछलकर लपकता है. पहले तो लड़का थोड़ा घबरा जाता है, क्योंकि किसी को क्या अंदाजा कि कोई बंदर यूं सीधा बोतल पर झपटेगा. लेकिन जब बंदर दूसरी बार फिर से उसी बोतल की तरफ उछलता है, तो पास ही खड़ी एक महिला की नजर उस पर पड़ती है और वो समझ जाती हैं कि ये कोई शरारत नहीं, प्यास की तड़प है.

फिर महिला ने बुझाई पानी की प्यास

महिला बिना किसी डर के उस बच्चे से बोतल लेती हैं और अपने हाथ की हथेली से धीरे-धीरे पानी निकालकर बंदर को पिलाना शुरू कर देती हैं. बंदर भी पूरे संयम और सादगी से पानी पीता है, जैसे उसे यकीन हो गया हो कि अब उसकी प्यास बुझने वाली है. आसपास खड़े बच्चे, लोग और कैमरा थामे कोई शख्स सभी इस पल को देखकर भावुक हो जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को @TheBahubali_IND नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इंसान मरता देख ताली बजाने वाले जानवर को पानी पीता देख ताली पीट रहे हैं. अद्भुत दृष्य है, आनंद आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मां तो मां होती है, उसे हर बच्चे का मन पढ़ना आता है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो


अब घर बैठे मिलेगी BSNL सिम! खुद करें KYC और बिना लाइन लगाए पाएं नया कनेक्शन, जानें पूरा प्रोसेस

[ad_1]

BSNL SIM: मोबाइल कनेक्टिविटी को आसान और ग्राहकों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने घर-घर सिम कार्ड पहुंचाने की नई सेवा शुरू की है. अब ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए नया प्रीपेड या पोस्टपेड सिम ऑर्डर कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं होगी.

इस सेवा की शुरुआत के साथ BSNL अब रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी निजी कंपनियों की कतार में शामिल हो गया है जो पहले से ही डोरस्टेप सिम डिलीवरी दे रही हैं. हालांकि BSNL ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह सुविधा मुफ्त होगी या नहीं, जबकि निजी कंपनियों की सेवाएं आमतौर पर बिना किसी शुल्क के मिलती हैं.

BSNL सिम कार्ड घर पर कैसे मंगवाएं?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को BSNL के विशेष पोर्टल पर जाना होगा. वहां वे नया मोबाइल नंबर लेने या मौजूदा नंबर को BSNL नेटवर्क में पोर्ट कराने का विकल्प चुन सकते हैं. इससे BSNL को नए ग्राहक जोड़ने में मदद मिलेगी और दूसरे नेटवर्क के यूजर्स के लिए भी स्विच करना आसान हो जाएगा.

प्रक्रिया की शुरुआत एक सरल रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से होती है, जिसमें KYC (Know Your Customer) के लिए पिन कोड, पूरा नाम और एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर देना होता है. इसके बाद उस वैकल्पिक नंबर पर एक OTP भेजा जाता है, जिससे अनुरोध की पुष्टि होती है. इसके बाद जरूरी सेल्फ-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है, तभी सिम जारी की जाती है और आपके पते पर भेजी जाती है.

क्यों जरूरी था BSNL के लिए ये बदलाव?

BSNL इस समय ग्राहकों की संख्या में गिरावट का सामना कर रहा है. ट्राई (TRAI) के अप्रैल महीने के आंकड़ों के मुताबिक, BSNL ने 20 लाख एक्टिव ग्राहक गंवाए और कुल 2 लाख यूजर्स कम हुए. साथ ही, इसका VLR (Visitor Location Register) अनुपात भी महज़ 61.4% रहा, जो कि किसी भी बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के मुकाबले सबसे कम है. यह दर्शाता है कि BSNL के नेटवर्क पर कितने लोग सक्रिय हैं.

इसी संकट से उबरने के लिए BSNL ने यह कदम उठाया है ताकि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोग भी आसानी से नया कनेक्शन ले सकें जहां BSNL के स्टोर सीमित हैं. ग्राहक सेवा केंद्र से इस सेवा से जुड़ी जानकारी और मदद भी ली जा सकती है.

हालांकि BSNL की यह पहल समय के अनुसार सही दिशा में उठाया गया कदम है, लेकिन इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि डिलीवरी और KYC प्रक्रिया कितनी जल्दी और भरोसेमंद तरीके से पूरी होती है. निजी कंपनियों के मुकाबले BSNL को गति और सेवा गुणवत्ता में सुधार करना होगा, तभी वह टेलीकॉम बाजार में दोबारा मजबूत पकड़ बना पाएगा.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने पेश किया नया AI फीचर, मैसेज पढ़ना हुआ और आसान

[ad_2]

पाकिस्तान नहीं सुधरेगा! ऑपरेशन सिंदूर में तबाह आतंकी शिविरों को फिर से बसाया, ISI ने दिया फंड

[ad_1]

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह किए गए आतंकी लॉन्च पैड और प्रशिक्षण शिविरों को पाकिस्तान ने फिर से बनाना शुरू कर दिया है. पुनर्निर्माण की इस प्रक्रिया में आतंकियों को पाकिस्तानी सेना, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और सरकारी अधिकारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है.
 
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार नए सिरे से की जा रही यह गतिविधियां पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और आस-पास के इलाकों खासकर नियंत्रण रेखा (LoC) के करीब केंद्रित है. 

‘घने जंगलों में छोटे, हाई-टेक आतंकी ठिकानों का निर्माण’ 
रिपोर्ट में खुफिया इनपुट के आधार पर दावा किया गया है कि भारतीय सेना की निगरानी से बचने के लिए पाकिस्तान घने जंगलों में छोटे, हाई-टेक आतंकी ठिकानों का निर्माण करा रहा है. इन नए शिविरों का मकसद मई में भारत के सटीक हमलों के दौरान ध्वस्त किए गए बुनियादी ढांचे की भरपाई करना है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), हिजबुल मुजाहिदीन और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) सहित कई आतंकी संगठनों को ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

दोबारा बनाए जा रहे आतंकी शिविरों में वो शिविर भी शामिल हैं, जो पहले लूनी, पुटवाल, टीपू पोस्ट, जमील पोस्ट, उमरांवाली, चपरार फॉरवर्ड, छोटा चक और जंगलोरा जैसे क्षेत्रों में स्थित थे. खुफिया अधिकारियों के मुताबिक आईएसआई अब अपने आतंकी प्रशिक्षण नेटवर्क को कई हिस्सों में बांटने की रणनीति पर काम कर रही है.

‘एक शिविर में 200 से कम आतंकी’
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी आसानी से पहचानी जा सकने वाली सुविधाओं के बजाय नई योजना में कई छोटे शिविर शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 200 से कम आतंकी हैं, जिससे भविष्य में हवाई हमलों की स्थिति में महत्वपूर्ण नुकसान की संभावना कम हो जाती है.

हाल ही में दक्षिणी पंजाब के बहावलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जो जैश-ए-मोहम्मद का जाना-माना केंद्र है. इस बैठक में जैश, लश्कर, हिजबुल मुजाहिदीन और टीआरएफ के टॉप कमांडरों के साथ-साथ आईएसआई के कार्यकर्ता भी शामिल थे.

एनडीटीवी ने बताया कि बहावलपुर ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य लक्ष्य था, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था. इसकी वजह आतंकी समूहों के लिए इसका रणनीतिक महत्व था. बैठक के एजेंडे में परिचालन कमान का पुनर्गठन, हथियारों का पुनर्वितरण इसके अलावा पाकिस्तान के भीतर और जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की भर्ती के प्रयासों को फिर से शुरू करना शामिल था.

ये भी पढ़ें:

नेशनल लॉजिस्टिक्स डे से पहले भारत मंडपम में रेलट्रांस एक्सपो 2025 का आयोजन, 2047 के लिए मेगा प्लान

[ad_2]

सोने के दाम अब गिरेंगे या फिर 1 लाख से बहुत ऊपर चले जाएंगे, यहां समझिए गोल्ड का पूरा गणित

[ad_1]

सोने ने पिछले दो सालों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. अक्टूबर 2022 में जहां इसकी कीमत 1630 डॉलर प्रति औंस थी, वहीं अब यह 3260 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुकी है. यानी लगभग 100 फीसदी का रिटर्न सिर्फ 28 महीनों में. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि इसकी तेज़ी में कुछ ब्रेक लग गया है, क्योंकि बीते कुछ हफ्तों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

क्यों बढ़ी थी सोने की कीमत?

पिछले कुछ सालों में वैश्विक हालात बहुत अनिश्चित रहे हैं, जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका की आर्थिक अनिश्चितता, मध्य-पूर्व में तनाव और दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा भारी मात्रा में सोने की खरीदारी. इन वजहों से निवेशकों ने सोने को एक “सुरक्षित निवेश” मानते हुए खरीदा और इसकी मांग बढ़ी. इसी का नतीजा रहा कि सोने की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं.

हाल में क्यों थमी है रफ्तार?

हाल के हफ्तों में सोने की तेजी थमती नजर आई है. अमेरिका में टैरिफ को लेकर चिंता कम हुई है और इजरायल-ईरान का टकराव भी सिर्फ 12 दिनों में शांति के साथ समाप्त हो गया, जिससे बाजार में डर थोड़ा कम हुआ है. इसके अलावा, अप्रैल में जब सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई थी, तो उसके बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी और अब यह करीब 4 फीसदी नीचे, यानी 96,180 रुपये तक आ गई है.

क्या ये अस्थायी गिरावट है या रैली का अंत?

मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और लंबी अवधि में सोने की मांग फिर से बढ़ सकती है. इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दुनिया भर के कई सेंट्रल बैंक अब भी सोना खरीद रहे हैं. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 43 फीसदी सेंट्रल बैंक अगले 12 महीनों में और ज्यादा सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं.

ब्याज दरों में कटौती से फिर भागेगा सोना?

विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी ब्याज दरें घटती हैं, तो निवेशक ऐसी संपत्तियों की ओर रुख करते हैं जो ब्याज नहीं देतीं, जैसे कि सोना. अमेरिका में सितंबर 2025 से ब्याज दरों में कटौती की संभावना है, और अनुमान है कि 2026 तक कुल 200 से 300 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है. इससे भी सोने की कीमतों में दोबारा तेजी आ सकती है.

डॉलर में कमजोरी और निवेशकों का झुकाव

डॉलर इंडेक्स फिलहाल 100 के नीचे आ चुका है, जो अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी को दर्शाता है. ऐसे समय में निवेशक अक्सर डॉलर को छोड़कर सोने की ओर जाते हैं. यही कारण है कि बैंक ऑफ अमेरिका का अनुमान है कि 2026 तक सोने की कीमत 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है.

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो यह गिरावट एक अच्छा मौका हो सकती है सोने को धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने का. लेकिन ध्यान रहे कि सोना पहले ही काफी ऊंचाई पर है, इसलिए इसमें गिरावट की आशंका भी बनी हुई है. सलाह यही है कि अपने पोर्टफोलियो का 5 फीसदी से 10 फीसदी हिस्सा ही सोने में लगाएं, इससे ज़्यादा नहीं.

सोना अभी भी ‘सुरक्षित निवेश’ बना रहेगा

जब तक दुनिया में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव जारी हैं, तब तक सोना निवेशकों के लिए भरोसेमंद बना रहेगा. सोने की चमक धीमी ज़रूर हुई है, लेकिन पूरी तरह फीकी नहीं पड़ी. जो लोग समझदारी से सोचते हैं, उनके लिए ये वक्त सोने को धीरे-धीरे इकट्ठा करने का है.

ये भी पढ़ें: जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा में गौतम अडानी का ‘सेवा से साधना’ संकल्प… भोजन, पानी से लेकर सुरक्षा तक संभाला मोर्चा

[ad_2]

दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[ad_1]

IND vs ENG 2nd Test Playing XI: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून को हुआ था. पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार मिली थी, जिसके चलते इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. अब दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन ग्राउंड में खेला जाना है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने का प्रयास करेगी. एक तरफ अटकलें हैं कि जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं, वहीं अन्य कई खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में जगह से हाथ धोना पड़ सकता है. यहां देखिए एजबेस्टन में दोनों टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं.

पिच रिपोर्ट

टेस्ट फॉर्मेट की बात करें तो एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर शुरुआत में बल्लेबाज हावी रहते हैं, मगर जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है वैसे-वैसे गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को गति और अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे गेंद सीधी बल्ले पर आती है, लेकिन पिच पुरानी होने के बाद स्लो हो सकती है और असामान्य उछाल भी देखने को मिल सकता है. आमतौर पर एजबेस्टन की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार नहीं मानी जाती है. इस मैदान पर खूब सारे रन बन सकते हैं.

मैच प्रिडिक्शन

एजबेस्टन मैदान पर अब तक कुल 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 18 और टारगेट चेज करने वाली टीम 23 मौकों पर विजयी रही है. अब तक भारत-इंग्लैंड के बीच कुल 137 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से 35 बार भारत और 52 बार इंग्लैंड विजयी रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 8 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें 7 बार इंग्लिश टीम विजयी रही है और एक बार मैच ड्रॉ रहा था.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर.

यह भी पढ़ें:

सफेद कपड़े पहनकर लाल गेंद से ही क्यों खेला जाता है टेस्ट क्रिकेट? हैरान करने वाली है वजह

[ad_2]