Shefali Jariwala’s First Marriage With Harmeet Singh Was Toxic & Abusive! Know The Entire Story

[ad_1]

<p>हाल ही में 2000s की iconic Kaanta Laga girl, Mujhse Shaadi Karogi की actress और साथ ही साथ Bigg Boss 13 की popular contestant Shefali Jariwala अब इस दुनिया में नहीं रहीं. Shefali, जो कि केवल 42 साल की थीं, उनकी death का कारण cardiac arrest बताई जा रही है. उनके पति Parag Tyagi उन्हें Mumbai के Belle Vue hospital में ले गए लेकिन doctors ने उन्हें dead declare कर दिया. Actress ने साल 2004 में अपनी पहली शादी की थी popular musical duo Meet Bros वाले Harmeet Singh के साथ. उनकी यह शादी करीब 5 साल चली और फिर साल 2009 में दोनों का divorce हुआ. एक interview के दौरान Shefali ने अपनी इस शादी के बारे में बात करते हुए domestic violence, mental harassment और शादी में नाखुश रहने के बारे में बताया. यही कारण था कि actress को Harmeet Singh के साथ divorce लेना पड़ा. बाकी details जानने के लिए पूरी video देखें और हमें comment करके अपनी thoughts बताएं.</p>

[ad_2]

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

[ad_1]

Love Rashifal: रविवार, 29 जून 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

चंद्रमा आज आपके पंचम भाव को देख रहा है जिससे प्रेम भावनाएं तीव्र होंगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए पुरानी पहचान से नई शुरुआत संभव है.

उपाय: दुर्गा जी को लाल फूल अर्पित करें.

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  

आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है. यदि किसी बात पर असहमति हो जाए तो शांत रहें. प्रिय को समझाने के लिए सही शब्दों का चयन करें.

उपाय: श्रीकृष्ण को मक्खन चढ़ाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जप करें.

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

मिथुन लव प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी. पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है. सोशल मीडिया से जुड़ी नई जान-पहचान गहराई में बदल सकती है.

उपाय: गौरी-शंकर रुद्राक्ष का दर्शन करें या तस्वीर देखें.

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि भावनाओं में बहने से बचें. आज कोई पुराना साथी फिर से संपर्क कर सकता है. वर्तमान संबंधों में पारदर्शिता रखें नहीं तो भ्रम की स्थिति बन सकती है.

उपाय: चांदी के सिक्के को जल में प्रवाहित करें.

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि आज का दिन रोमांटिक रहेगा. अगर आपने हाल ही में रिश्ते में प्रवेश किया है तो उसमें स्थिरता आने लगेगी. वैवाहिक प्रेम में गर्मजोशी बनी रहेगी.

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” का जप करें.

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि प्रेम जीवन में ठहराव महसूस कर सकते हैं. बातचीत में कटुता से बचें. अगर कोई प्रस्ताव देना चाहते हैं तो आज टालें.

उपाय: हरे वस्त्र पहनें और तुलसी में जल अर्पित करें.

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि शुक्र की कृपा से प्रेम जीवन मधुर रहेगा. पार्टनर की ओर से सहयोग मिलेगा. साथ में भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं.

उपाय: सफेद गुलाब के फूल को मंदिर में चढ़ाएं.


Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि अतीत की बातें फिर से मन को विचलित कर सकती हैं. प्रेमी से पुरानी बातें करने से बचें. समय है नए विश्वास की नींव रखने का.

उपाय: ॐ नमः शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें.


Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि लव लाइफ में साहसिक निर्णय लेने का समय है. जिनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ रहा, वे अब स्पष्ट निर्णय लें. यात्रा में प्रेम का अवसर मिल सकता है.

उपाय: पीले कपड़े पहनें और केले के वृक्ष की पूजा करें.


Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि आज के दिन रिश्ते को लेकर गंभीर सोच बनेगी. विवाह प्रस्तावों पर विचार हो सकता है. प्रेमी का व्यवहार परखने का समय है.

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और काली उड़द दान करें.


Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि दूर रह रहे प्रेमी से मुलाकात हो सकती है. दिन रोमांटिक रहेगा. जीवनसाथी से स्नेह बढ़ेगा. कोई पुराना वादा याद दिला सकते हैं.

उपाय: नीले वस्त्र पहनें और मंदिर में झाड़ू दान करें.


Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर रिश्ता बिगड़ सकता है. संयम रखें और सीधे संवाद करें. अगर नया रिश्ता शुरू करना चाहते हैं तो आज शुभ संकेत मिल सकता है.

उपाय: जल में केसर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें.

Love Rashifal 29 June 2025: रविवार को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें आज का लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 28 जून  का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

B.Arch की पढ़ाई के लिए कितना मिलता है एजुकेशन लोन? जानिए पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में

[ad_1]

अगर आप आर्किटेक्चर (B.Arch) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन पढ़ाई की फीस को लेकर चिंता में हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आजकल ज्यादातर बैंक और वित्तीय संस्थान छात्रों को एजुकेशन लोन की सुविधा दे रहे हैं, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने सपनों की पढ़ाई पूरी कर सकें. खास बात ये है कि B.Arch जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए आसानी से लोन मिल जाता है.

B.Arch एक पांच साल का कोर्स होता है, जिसमें फीस और अन्य खर्च मिलाकर कुल लागत लाखों रुपये तक जा सकती है. ऐसे में एजुकेशन लोन छात्रों के लिए बड़ा सहारा बनता है.

कितनी रकम तक मिल सकता है लोन?

सरकारी और निजी बैंक B.Arch की पढ़ाई के लिए 7.5 लाख रुपये से लेकर 40 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देते हैं. देश के अंदर पढ़ाई करने के लिए ज़्यादातर बैंक बिना किसी गारंटी के 7.5 लाख रुपये तक लोन देते हैं. इससे ऊपर की राशि के लिए गारंटी या को-एप्लिकेंट जरूरी होता है. विदेश में पढ़ाई के लिए लोन की रकम और शर्तें थोड़ी अलग होती हैं.

किन खर्चों को कवर करता है लोन?

एजुकेशन लोन सिर्फ कॉलेज की फीस तक सीमित नहीं होता. इसके तहत छात्रों को हॉस्टल फीस, किताबें, लैपटॉप, यूनिफॉर्म, प्रोजेक्ट वर्क और ट्रैवल खर्च जैसी जरूरी चीजों के लिए भी मदद मिलती है. यानी लोन छात्रों के पूरे शैक्षणिक सफर को कवर करता है.

लोन के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

ब्याज दर और चुकाने की सुविधा

बैंकों की ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं, लेकिन आमतौर पर एजुकेशन लोन पर 8% से 12% तक ब्याज लगता है. सरकारी बैंकों में यह दर थोड़ी कम होती है. कुछ योजनाओं के तहत लड़कियों को ब्याज में छूट भी दी जाती है.

लोन चुकाने की प्रक्रिया आसान होती है. B.Arch कोर्स खत्म होने के बाद छात्रों को आमतौर पर 6 से 12 महीने का समय (मोरेटोरियम पीरियड) दिया जाता है, जिसके बाद ईएमआई शुरू होती है. छात्र अपनी नौकरी लगने के बाद धीरे-धीरे लोन चुका सकते हैं.

किन बैंकों से मिल सकता है लोन?

SBI, PNB, Union Bank, Canara Bank, Bank of Baroda, HDFC Credila, ICICI Bank जैसे बैंक और संस्थान B.Arch कोर्स के लिए एजुकेशन लोन प्रदान करते हैं

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बिजली के दाम अब बाजार में तय होंगे! NSE जुलाई से शुरू करेगा ‘इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स’

[ad_1]

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक बड़ा कदम उठाया है जिससे बिजली जैसे अहम सेक्टर को अब फाइनेंशियल मार्केट में शामिल किया जा रहा है. NSE ने घोषणा की है कि वह 11 जुलाई 2025 से इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स की शुरुआत करने जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए एक खास Liquidity Enhancement Scheme (LES) भी लाई जा रही है.

क्या होता है Electricity Futures?

इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स एक तरह का फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसमें खरीदार और विक्रेता भविष्य की किसी तारीख पर बिजली की कीमत पहले से तय कर लेते हैं. इसमें असल में बिजली की डिलीवरी नहीं होती, सिर्फ कीमतों की हेजिंग या ट्रेडिंग होती है. इसमें हिस्सा लेने वाले लोग हो सकते हैं- ट्रेडिंग मेंबर, कॉरपोरेट खरीदार, बिजली उत्पादक कंपनियां, ट्रांसमिशन कंपनियां या SEBI द्वारा मंजूरी प्राप्त कोई भी वित्तीय संस्था.

NSE का मकसद क्या है?

NSE का मानना है कि भारत जैसे देश में, जहां बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है, वहां पावर डेरिवेटिव्स का बाजार भी बहुत बड़ा हो सकता है. यही वजह है कि मई 2025 में NSE को रेगुलेटर्स से बिजली फ्यूचर्स लॉन्च करने की मंजूरी मिली थी. अब इसे और पॉपुलर बनाने के लिए एक इनसेंटिव आधारित योजना लाई गई है.

Market Makers को मिलेगा मोटा इनाम

LES स्कीम के तहत, NSE दो “मार्केट मेकर्स” (Market Makers – MM1 और MM2) को नियुक्त करेगा, जो इस नए सेगमेंट में लगातार बाय-सेल के भाव डालेंगे ताकि मार्केट में लिक्विडिटी बनी रहे. इसके लिए NSE ने एक बिडिंग प्रक्रिया रखी है और चयनित लोगों को 6 महीने के लिए यह जिम्मेदारी दी जाएगी.

इनाम क्या मिलेगा?

Market Maker 1 (MM1) को हर महीने 85 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. वहीं, Market Maker 2 (MM2) को हर महीने 45 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा. बशर्ते कि वे सभी शर्तों को पूरा करें.

Market Maker बनने की शर्तें क्या हैं?

NSE ने इसके लिए 4 प्रमुख शर्तें तय की हैं- पहली शर्त, कम से कम 5 करोड़ की नेटवर्थ होनी चाहिए. दूसरी शर्त, पिछले एक साल में कोई गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई हो. तीसरी शर्त, सदस्य के पास कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में अल्गो रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. चौथी और आखिरी शर्त ये है कि सदस्य या उसकी ग्रुप कंपनी के पास बिजली क्षेत्र के किसी भी हिस्से में, जैसे जनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, पावर ट्रेडिंग, उपकरण आपूर्ति, या EPC (Engineering, Procurement and Construction) में अनुभव या समझ होनी चाहिए.

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

जो भी मार्केट मेकर्स इस योजना में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें 2 जुलाई 2025 तक NSE में रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

क्या बदलेगा इस नई स्कीम से?

NSE की यह योजना भारत में बिजली के व्यापार को और पारदर्शी, फ्यूचरिस्टिक और वित्तीय रूप से सुरक्षित बना सकती है. इससे बिजली उत्पादक और खरीददार दोनों कीमतों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे और अचानक आने वाले दामों के उतार-चढ़ाव से बच सकेंगे. यह कदम भारत को पावर सेक्टर में ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स के स्तर पर लाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सोना के दाम अब गिरेंगे या फिर 1 लाख से बहुत ऊपर चले जाएंगे, यहां समझिए गोल्ड का पूरा गणित

[ad_2]

शेफाली जरीवाला के निधन पर भावुक हुए शिखर धवन, भारतीय क्रिकेटर ने जो कहा जानकर इमोशनल हो जाएंगे

[ad_1]

Shikhar Dhawan on Shefali Jariwala Death: शनिवार को जैसे ही शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आई, तो फिल्म इंडस्ट्री से लेकर खेल जगत से जुड़े लोग भी चौंक गए. शेफाली सिर्फ 42 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं. उनके आकस्मिक निधन पर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी भावुक प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि शेफाली जरीवाला को 2000 के दशक की शुरुआत में रिलीज हुए ‘कांटा लगा’ गाने ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब पहचान दिलाई थी.

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना प्रकट करके लिखा, “शेफाली जरीवाला बहुत जल्दी दुनिया को छोड़कर चली गईं. आपकी लीगेसी हमारे दिलों और यादों में जिंदा रहेगी. इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.”

शेफाली जरीवाला ‘कांटा लगा’ गाने के बाद भी कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं. वो ‘नच बलिये’ और ‘बूगी वूगी’ जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. वो बिग-बॉस 13 में भी कंटेस्टेंट बनी थीं, जिसमें उन्हें विजेता बनने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन आगे चलकर सिद्धार्थ शुक्ला ने उस सीजन को जीता था.

कैसे हुआ शेफाली जरीवाला का निधन

बताया गया कि 27 जून की रात शेफाली जरीवाला को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था. अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, इस खबर से पूरा फिल्मी जगत हिल गया था.

शिखर धवन की बात करें तो उन्होंने अगस्त 2024 में अंतर्राष्ट्रीय और डोमेस्टिक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था. वो इंडियन प्रीमियर लीग से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 269 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उनके नाम 10,867 रन हैं. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 24 शतक और 55 फिफ्टी भी लगाईं.

यह भी पढ़ें:

अब कभी टीम इंडिया नहीं चाहेगी ऋषभ पंत लगाएं शतक, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप



[ad_2]

‘फिलिस्तीनियों, खाली कर दो गाजा वरना…’, इजरायली सेना ने क्यों जारी की ये वॉर्निंग?

[ad_1]

IDF warns Palestinian in Central Gaza Strip: इजरायल की सेना (IDF) के अरबी प्रवक्ता ने सेंट्रल गाजा पट्टी के कई भागों में रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी की है. इजरायली सेना ने सेंट्रल गाजा स्ट्रीप से इजरायल पर रॉकेट हमले के बाद फिलिस्तीनियों से पूरे इलाकों को खाली करने का कहा है. IDF ने फिलिस्तीनियों को निर्देश दिया है कि वे उस इलाके को खाली कर दक्षिण की ओर चले जाएं. क्योंकि इजरायली रक्षा बल (IDF) उस इलाके में ऑपरेशन चलाने वाली है.

इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर कहा, “IDF इस पूरे इलाके में आतंकवादी संगठनों की सभी क्षमताओं को तबाह करने के लिए जोरदार हमले करेगी. इसके अलावा उन सभी इलाकों पर भी हमला किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल इजरायल पर रॉकेट लॉन्च करने के लिए किया जाएगा.”

इजरायली रक्षामंत्री ने IDF पर हुए हमलों की निंदा की

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शुक्रवार (27 जून) को वेस्ट बैंक में इजरायली रक्षा बल (IDF) के जवानों पर हुए हमले और हिंसा की गंभीर घटनाओं की कड़ी निंदा की है. दर्जनों लोगों ने काफर मलिक गांव के पास इजरायली सेना के जवानों पर हमला कर दिया था. इजरायली सेना पर इस हमले को उस इलाके में फिलिस्तीनियों पर हुए एक हमले के कुछ दिनों के बाद अंजाम दिया गया है.

IDF के जवानों पर हमले के बाद इजरायली रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने एक बयान जारी किया. रक्षा मंत्री ने बयान में कहा, “मैं सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश देता हूं कि वे इस हमले में तुरंत कार्रवाई करें और जैसा कि सभी जगहों पर किया जा रहा है, वैसे ही इसमें शामिल सभी लोगों की तुरंत पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा करें.”

इजरायली रक्षामंत्री ने की अपील

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा, “मैं सभी रब्बियों और सेटेलमेंट नेताओं से अपील करता हूं कि वे इस हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा करें और खुद को ऐसे किसी भी मामले से दूर रखें.”

यह भी पढे़ंः भारत और फ्रांस की ‘शक्ति एक्सरसाइज’, 96 घंटे के साझा फील्ड अभ्यास में इलेक्ट्रॉनिक और ड्रोन वॉरफेयर शामिल

[ad_2]

Shefali Jariwala and Sidharth Shukla Were Good Friends, Relationship Didn’t Last 💔

[ad_1]

<p>हाल ही में popular actress और Bigg Boss Season 13 की contestant Shefali Jariwala, जिन्होंने famous song Kaanta Laga से अपनी पहचान बनाई थी और Salman Khan के साथ Mujhse Shaadi Karogi जैसी blockbuster film में भी काम किया था, अब इस दुनिया में नहीं रहीं. Shefali, जो कि केवल 42 साल की थीं, उनकी death का कारण cardiac arrest बताई जा रही है. इस खबर को सुनकर उनके fans और पूरी entertainment industry को गहरा सदमा लगा है. Shefali, Harmeet Singh के साथ अपने divorce के बाद Sidharth Shukla के करीब आई थीं. दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त बने और फिर उसके बाद कुछ वक्त के लिए एक-दूसरे को date भी किया था. इतना ही नहीं, Bigg Boss Season 13 में भी दोनों की मुलाकात हुई और वहां भी उनका bond काफी ऊपर-नीचे हुआ. लेकिन ultimately, दोनों का रिश्ता नहीं चला और इसके बावजूद दोनों ने इस situation को काफी maturely deal किया और कभी कोई unnecessary allegation नहीं लगाया एक-दूसरे के ऊपर. 2 September 2024 को actress ने Sidharth Shukla के लिए एक heartfelt tribute post किया था और वही उनका Twitter पर आखिरी post भी था. बाकी details जानने के लिए पूरी video देखें और हमें comment करके अपनी thoughts बताएं.</p>

[ad_2]

गौतम अडानी ने लाइफगार्ड्स को कहा स्पेशल थैंक्यू, जानिए जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान क्या हुआ

[ad_1]

पुरी की पवित्र भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में इस बार एक खास दृश्य देखने को मिला जब देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी अपने पूरे परिवार के साथ इस भव्य आयोजन में शामिल हुए. उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण अडानी भी मौजूद रहे. अडानी परिवार ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा में पूजा-अर्चना और ‘प्रसाद सेवा’ में भाग लेकर खुद को सेवा में समर्पित किया. इसके अलावा, इस यात्रा के दौरान उन्होंने लाइफगार्ड्स से भी एक खास मुलाकात की.

लाइफगार्ड्स से मिले गौतम अडानी

रथयात्रा के दौरान गौतम अडानी ने पुरी के समंदर किनारे तैनात लाइफगार्ड्स से भी मुलाकात की, जो हर साल हजारों श्रद्धालुओं की जान बचाते हैं. उन्होंने इन ‘गुमनाम नायकों’ की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे लोग असली सेवा के प्रतीक हैं.

गौतम अडानी ने कहा, ‘आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. इतने प्रवासी लोग आ रहे हैं, उनको इस समुंदर का अंदाज कम होता है, तो आप लोग उनको जीवन प्रदान कर रहे हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद आपका.’

पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के अध्यक्ष मणि शिवा राव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘हम बेहद गर्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि गौतम अडानी जैसे बड़े व्यक्ति हमसे मिलने आए. यह पहली बार है जब किसी उद्योगपति ने हमसे सीधे बातचीत की है.’

समुद्र के किनारे जारी है मौन सेवा

पुरी के समुद्र तट पर हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं, जिनमें से कई अनजाने में समुद्र की लहरों का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में लाइफगार्ड्स बिना किसी प्रचार के दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं. अडानी ग्रुप ने न सिर्फ उन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया है, बल्कि बीच साफ-सफाई के लिए वॉलंटियर्स और प्लास्टिक कचरा हटाने का अभियान भी शुरू किया है.

प्रशासन और सहयोगियों को गौतम अडानी का धन्यवाद

इस अवसर पर गौतम अडानी ने कहा, ‘पुरी रथयात्रा में जो व्यवस्था देखी, उससे साफ है कि ओडिशा सरकार, प्रशासन, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों ने बहुत बेहतरीन काम किया है. मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं.’

‘प्रसाद सेवा’ और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहयोग

गौतम अडानी ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में पहली बार ‘सेवा से साधना’ की शुरुआत की थी और अब जगन्नाथ पुरी की इस भव्य यात्रा में इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. अडानी ग्रुप ने 26 जून से 8 जुलाई तक चलने वाली रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और सेवा कर्मियों के लिए व्यापक सेवा अभियान शुरू किया है, जिसमें प्रसाद वितरण, सुरक्षा किट, टी-शर्ट, साफ-सफाई अभियान और फ्लोरोसेंट जैकेट्स जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बिजली के दाम अब बाजार में तय होंगे! NSE जुलाई से शुरू करेगा ‘इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स’, जानिए कैसे होगा फायदा



[ad_2]

Jobs 2025: 600 से ज्यादा पदों पर सुनहरा मौका, 4 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी mptransco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी mptransco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों में सबसे अधिक भर्ती सहायक अभियंता और लाइन परिचारक की होगी. इसके अलावा विधि अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता के लिए भी पर्याप्त पद खाली हैं. भर्ती की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी.

इन पदों में सबसे अधिक भर्ती सहायक अभियंता और लाइन परिचारक की होगी. इसके अलावा विधि अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता के लिए भी पर्याप्त पद खाली हैं. भर्ती की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी हो सकता है. वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है, जो लगभग 19,500 रुपये से शुरू होकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी हो सकता है. वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है, जो लगभग 19,500 रुपये से शुरू होकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक जा सकता है.

आवेदन शुल्क भी वर्ग के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन शुल्क भी वर्ग के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और कुछ पदों जैसे लाइन परिचारक के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 40 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा 45 वर्ष तक जाती है.

आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और कुछ पदों जैसे लाइन परिचारक के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 40 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा 45 वर्ष तक जाती है.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे. अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं, तो दसवीं की मार्कशीट के आधार पर चयन होगा.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे. अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं, तो दसवीं की मार्कशीट के आधार पर चयन होगा.

Published at : 28 Jun 2025 09:42 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

नौकरी वेब स्टोरीज

[ad_2]