पाकिस्तान के वजीरिस्तान सुसाइड अटैक में PAK आर्मी के 16 जवानों की मौत, TTP ने ली हमले की जिम्मे

[ad_1]

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार (28 जून) को बड़ा सुसाइड बम अटैक हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 16 जवान मारे गए. साथ ही नागरिकों सहित दो दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए. अब इस्लामाबाद ने इस हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया है. अब इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी (पाकिस्तान तालिबान आतंकी ग्रुप) ने ली है.

कैसे हुआ ये बड़ा हमला?

पाकिस्तान के वजीरिस्तान जिले में शनिवार (28 जून) के दिन कुछ आतंकी हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी सैन्य काफिले में घुसा दी. इसकी जानकारी वजीरिस्तान के एक सरकारी अधिकारी ने दी. इस भयंकर विस्फोट के कारण दो घरों की छतें गिर गईं, जिससे 6 बच्चे घायल हो गए. 

पाकिस्तान ने उठाई भारत पर उंगली

वहीं इस हमले को लेकर पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि यह हमला भारत को सपोर्ट करने वाले आतंकवादियों ने कराया है. हालांकि भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मीडिया एजेंसी पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, ‘अपनी हताशा में भारत सपोर्टर कुछ आतंकियों ने विस्फोटक सामानों से भरी गाड़ी को हमारे सैन्य ठिकानों में घुसा दिया.’

भारत ने आरोपों को किया खारिज

पाकिस्तान सेना की तरफ से लगाए गए आरोपों को भारत ने नकार दिया है. रविवार (29 जून) को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमने पाकिस्तानी सेना का एक ऑफिशियल बयान देखा, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान पर हुए हमले के लिए पाकिस्तान ने भारत को दोषी ठहराया है. हम भारत पर लगे इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हैं.

[ad_2]

शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाकर खूब रोए पति पराग, भावुक कर देगा वीडियो

[ad_1]

Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का अंतिम संस्कार बीती शाम मुंबई में किया गया. वहीं आज सुबह एक्ट्रेस के पति पराग ने उनकी अस्थि विसर्जन की रस्म निभाई. इस दौरान पराग अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाए नजर आए. उनका वीडियो देख हर कोई भावुक हो गया.

शेफाली की अस्थि थामे रोते दिखे पराग त्यागी

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद संडे की सुबह एक्टेस के पति पराग त्यागी और उनकी फैमिली श्मशान घाट पहुंची. जहां से उन्होंने शेफाली की अस्थियां ली. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पराह अपनी पत्नी की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते दिखे. वीडियो में शेफाली के पिता भी पराग के साथ नजर आए. दोनों को इस हाल में देखकर फैंस भी भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में उन्हें हिम्मत रखने को कह रहे हैं.

शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाकर खूब रोए पति पराग त्यागी, वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल

पराग ने फैमिली के साथ किया अस्थि विसर्जन

इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में पराग वाइफ शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस की फैमिली भी पराग का साथ देती हुई दिखाई दे रही है. बता दें कि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अस्थियों को समुद्र में बहाया गया है.


कब हुआ शेफाली जरीवाला का निधन?

बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन शुक्रवार की देर रात हुआ. एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया था. जिसके बाद पति पराग उन्हें अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक्ट्रेस के अचानक निधन से उनकी मां और पिता का भी बुरा हाल है. इसके अलावा एक्ट्रेस के दोस्त भी सदमे में हैं. उनके अंतिम संस्कार में पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई और सुनिधि चौहान समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें –

स्टाइलिश आउटफिट में एयरपोर्ट पहुंचीं Malaika Arora, स्वैग में दिए मीडिया को पोज

 

 



[ad_2]

महिला ने बताई गजब की तकनीक! चंद सेकंड्स में ठंडी हो जाएगी धूप में खड़ी कार, वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

जून की धूप, जलता आसमान और उसमें खड़ी आपकी कार. अंदर बैठते ही ऐसा महसूस होता है जैसे किसी भट्टी में कदम रख दिया हो. एसी ऑन करने के बाद भी राहत मिलने में वक्त लगता है और तब तक पसीने से नहाना तय है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस गर्मी में आपकी सबसे बड़ी मुश्किल का बेहद आसान और देसी तोड़ लेकर आया है. वीडियो में एक महिला प्रोफेसर बिना किसी खर्चे और तकनीक के सिर्फ कुछ सेकंड में कार को ठंडा करने का तरीका बता रही हैं, जिसे जानकर हर कोई दंग है.

गर्मी में भट्टी बनी कार को ठंडा करने का प्रोफेसर ने बताया आसान तरीका

तेज गर्मी में धूप में खड़ी कार किसी तंदूर से कम नहीं लगती. कई लोग तो कार में बैठने से पहले एसी चालू कर छोड़ देते हैं ताकि थोड़ी ठंडक मिल सके, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आम सोच को चुनौती देता नजर आ रहा है. इस वीडियो में एक महिला प्रोफेसर गर्म कार को सिर्फ कुछ सेकंड में ठंडा करने की अनोखी तरकीब बताती हैं और वो भी बिना एसी चलाए. वीडियो में प्रोफेसर समझाती हैं कि अगर कार धूप में खड़ी रही है और उसमें बैठते ही आप एसी ऑन कर देते हैं, तो कार को पूरी तरह ठंडा होने में 5 मिनट या उससे ज्यादा भी लग सकते हैं, लेकिन एक स्मार्ट तरीका है जिससे आप उसी कार को महज कुछ सेकंड्स में ही ठंडा महसूस कर सकते हैं.


इस ट्रिक से तुरंत मिलेगी राहत

उनकी ट्रिक है कि सबसे पहले ड्राइवर की सीट के सामने की खिड़की (जो ड्राइवर के अपोजिट साइड हो) को खोल दीजिए. फिर ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलिए और उसे बार-बार खोलकर बंद कीजिए. ऐसा करने से कार के अंदर जमा गरम हवा यानी हीट प्रेशर तेजी से बाहर निकलता है और कार के अंदर बाहर की ठंडी हवा का सर्कुलेशन बनने लगता है. इसका असर कुछ ही सेकंड में महसूस होने लगता है और कार के अंदर बैठना आसान हो जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग अपनी कार पर इसे आजमा चुके हैं और उनका कहना है कि ये ट्रिक वाकई कारगर है. न कोई गैजेट चाहिए, न कोई पैसे खर्च करने की जरूरत. बस थोड़ी समझदारी और कुछ सेकंड का धैर्य.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को fryrsquared नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या यह गर्मी से भरे बेडरूम के लिए भी कारगर सिद्ध होगा. एक और यूजर ने लिखा…ये तरकीब वाकई में कारगर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस तकनीक को बताने के लिए आपका शुक्रिया.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो


स्टॉक मार्केट का जोश हाई है, 2 जुलाई से खुलेंगे 7 नए आईपीओ, 12 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

[ad_1]

अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट में IPO का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कुल 7 नए IPO लॉन्च हो रहे हैं और 12 कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है. इनमें मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट शामिल हैं, जो निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश करने का अवसर देंगे.

अगले हफ्ते खुलने वाले IPOs की लिस्ट

Mainboard IPOs

Crizac Limited IPO

सब्सक्रिप्शन: 2 जुलाई से 4 जुलाई तक

साइज: 860 करोड़ रुपये

पूरी तरह Offer for Sale, 3.51 करोड़ शेयर

Travel Food Services IPO

सब्सक्रिप्शन: 3 जुलाई से 7 जुलाई तक

पूरी तरह Offer for Sale (बुक-बिल्डिंग इश्यू)

SME सेगमेंट के 5 IPOs

Silky Overseas IPO

30 जून – 2 जुलाई

30.68 करोड़ रुपये, 19.06 लाख नए शेयर

Pushpa Jewellers IPO

30 जून – 2 जुलाई

98.65 करोड़ रुपये

53.70 लाख शेयर (Fresh Issue), 13.41 लाख (OFS)

Cedaar Textile IPO

30 जून – 2 जुलाई

60.90 करोड़ रुपये, 43.50 लाख नए शेयर

Marc Loire IPO

30 जून – 2 जुलाई

21 करोड़ रुपये, फिक्स्ड प्राइस इश्यू, 21 लाख शेयर

Vandan Foods IPO

30 जून – 2 जुलाई

30.36 करोड़ रुपये, 26.40 लाख नए शेयर

अगले हफ्ते लिस्ट होने वाली कंपनियों की लिस्ट

1 जुलाई (मंगलवार)

Kalpataru IPO (BSE, NSE)

Ellenbarrie Industrial Gases IPO (BSE, NSE)

Globe Civil Projects IPO (BSE, NSE)

AJC Jewel IPO (BSE SME)

Shri Hare-Krishna Sponge Iron IPO (NSE SME)

Icon Facilitators IPO (BSE SME)

Abram Food IPO (BSE SME)

2 जुलाई (बुधवार)

Sambhv Steel Tubes IPO (BSE, NSE)

HDB Financial IPO (BSE, NSE)

Supertech EV IPO (BSE SME)

Suntech Infra Solutions IPO (NSE SME)

Rama Telecom IPO (NSE SME)

3 जुलाई (गुरुवार)

PRO FX Tech IPO (NSE SME)

Ace Alpha Tech IPO (BSE SME)

Valencia India IPO (BSE SME)

Moving Media Entertainment IPO (NSE SME)

4 जुलाई (शुक्रवार)

Adcounty Media India IPO (BSE SME)

Neetu Yoshi IPO (BSE SME)

निवेशकों के लिए क्या है खास?

कई IPOs पूरी तरह Fresh Issue हैं, यानी पैसा सीधे कंपनी में जाएगा. कुछ IPOs Offer for Sale के जरिए मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने शेयर बेच रहे हैं. SME सेक्टर में भी कई आकर्षक कंपनियां शामिल हैं, जहां जल्दी लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद रहती है. यह समय उन निवेशकों के लिए शानदार है जो लंबी अवधि में ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनना चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को बड़ी राहत! अब 12 साल में बहाल हो सकती है पूरी पेंशन, जानिए क्या बदलने वाला है

[ad_2]

इस भारतीय क्रिकेटर की बेस्ट फ्रेंड थी शेफाली जरीवाला? बर्थडे पार्टी पर डांस का वीडियो आया सामने

[ad_1]

Shefali Jariwala and Prithvi Shaw: शेफाली जरीवाला और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में डांस कर रहे हैं. शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. क्रिकेटर शिखर धवन ने भी शेफाली के निधन पर श्रद्धांजलि दी. बता दें कि शेफाली इसी महीने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भी गई थीं, उन्होंने 6 जून को स्टेडियम से कुछ फोटो शेयर की थी.

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और शेफाली जरीवाला का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हो कि दोनों अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं. इस दौरान शेफाली के पति पराग त्यागी भी वहां मौजूद हैं, वो भी डांस कर रहे हैं. 

पृथ्वी शॉ के 25वें जन्मदिन का वीडियो

ये वीडियो 9 जून 2024 को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इस दिन पृथ्वी शॉ अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे. संभावना है कि ये इसी दिन जन्मदिन पार्टी का वीडियो है. संभावना है कि शेफाली की दोस्ती पृथ्वी की एक्स गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया से होगी, और इस वजह से पृथ्वी उनसे मिले हों. क्योंकि वीडियो में निधि भी नजर आ रही हैं. हालांकि दोनों जिस तरह डांस कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी.

शेफाली जरीवाला इस महीने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी गई थीं, उन्होंने फोटो खिंचवाए और 6 जून को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए. हालांकि वह सिर्फ घूमने गई थी या किसी काम के सिलसिले में, इसकी कोई जानकारी नहीं है.


पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा था, “बहुत जल्दी अलविदा कह गईं, शेफाली जरीवाला. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. प्रार्थनाएं हैं कि इस मुश्किल समय में भगवान उनके परिवार को ताकत दें.”



[ad_2]

ये हैं सबसे बेहतरीन लैपटॉप्स! शानदार परफॉर्मेंस के साथ मिलता है सबसे स्लिम डिजाइन

[ad_1]

Slim Laptops: आज के दौर में लैपटॉप सिर्फ पतले और हल्के ही नहीं, बल्कि काफी पावरफुल भी हो गए हैं. लेकिन हर पतला लैपटॉप क्वालिटी और परफॉर्मेंस में बेहतरीन हो, ऐसा ज़रूरी नहीं. बड़ी टेक कंपनियां अब ऐसे लैपटॉप बना रही हैं जो साइज में तो छोटे हैं लेकिन काम के मामले में किसी भी बड़े सिस्टम को टक्कर दे सकते हैं. अगर आप यात्रा के दौरान काम करना चाहते हैं, वर्क फ्रॉम होम करते हैं या कॉलेज के लिए एक भरोसेमंद डिवाइस की तलाश में हैं, तो ये टॉप स्लिम लैपटॉप्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं.

Apple MacBook Air M1

Apple का MacBook Air M1 वर्जन पतले लैपटॉप्स की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाया है. इसमें Apple का खुद का M1 चिपसेट है, जो शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ देता है. इसका 13.3 इंच का Retina डिस्प्ले आंखों को आरामदायक और विजुअली शानदार अनुभव देता है.

इसका फैनलेस डिज़ाइन इसे बेहद शांत और कूल बनाता है. 8GB RAM और 256GB SSD इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं. Touch ID, बैकलिट कीबोर्ड और iPhone/iPad से आसान कनेक्टिविटी इसे छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए एक शानदार विकल्प बनाते हैं.

Apple MacBook Air M2 (2022)

2022 का MacBook Air M2 डिज़ाइन में और भी पतला और आकर्षक हो गया है. इसमें 13.6 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले है जो क्रिएटिव यूज़र्स को काफी पसंद आएगा. नया M2 चिप इसे और तेज़ बनाता है, जबकि 1080p कैमरा और शानदार स्पीकर सिस्टम वीडियो कॉलिंग और मीडिया स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट हैं. यह सिर्फ 1.24 किलोग्राम वजनी है और इसमें MagSafe चार्जिंग, 2 Thunderbolt पोर्ट्स और हेडफोन जैक भी शामिल है. हालांकि इसकी कीमत M1 मॉडल से थोड़ी ज़्यादा है.

HP 15 AMD Ryzen 3 7320U

HP का यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो बड़ी स्क्रीन और किफायती कीमत की तलाश में हैं. 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD इसे स्टूडेंट्स और ऑफिस वर्कर्स के लिए एक भरोसेमंद चॉइस बनाते हैं. इसमें बैकलिट कीबोर्ड और Wi-Fi 6 सपोर्ट है, जो इसे मॉडर्न यूज़र्स के लिए और भी सुविधाजनक बनाता है. हालांकि इसका प्लास्टिक बॉडी कुछ लोगों को कम प्रीमियम लग सकती है.

Acer Aspire 3 (SmartChoice)

अगर आप एक बजट में स्लिम लैपटॉप खोज रहे हैं, तो Acer Aspire 3 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 15.6 इंच की HD स्क्रीन और Intel Celeron N4500 प्रोसेसर है जो बेसिक इंटरनेट ब्राउज़िंग और ऑफिस वर्क के लिए काफी है. 8GB RAM और 512GB SSD इसमें अच्छी स्पीड देते हैं और BlueLightShield तकनीक लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वालों के लिए फायदेमंद है. वज़न सिर्फ 1.5 किलो है, लेकिन HD डिस्प्ले की क्वालिटी और एंट्री-लेवल प्रोसेसर इसे हेवी टास्क्स के लिए कम उपयुक्त बनाते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या Perplexity बन रहा है नया OpenAI? क्यों Meta और Apple इसे खरीदने को हैं बेचैन

[ad_2]

‘पागलपन से भरा हुआ विनाशकारी फैसला’, ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को एलन मस्क ने बताया अमेरिका के

[ad_1]

Elon Musk Criticised Trump: एलन मस्क ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की खुलकर आलोचना की है. उन्होंने ट्रंप प्रशासन की ओर से प्रस्तावित नए टैक्स और खर्च बिल को पागलपन भरा और अमेरिका के लिए विनाशकारी बताया है. उन्होंने कहा कि यह ड्राफ्ट बिल अमेरिका को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा और लाखों नौकरियों को खत्म कर देगा. कभी ट्रंप के करीबियों में शामिल रहे मस्क अब खुलकर ट्रंप की नीतियों की आलोचना करते नजर आ रहे हैं. 

दरअसल ट्रंप प्रशासन की ओर से लाए जा रहे इस बिल में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो अमेरिका की मौजूदा सामाजिक और आर्थिक संरचना पर गहरा असर डाल सकते हैं. मेडिकेड और फूड स्टैम्प्स जैसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में भारी खर्च कटौती. रक्षा और सुरक्षा बजट में बड़ा इजाफा जैसे, US-मेक्सिको सीमा दीवार को बढ़ाने के लिए 46 अरब डॉलर, 1 लाख प्रवासी डिटेंशन बेड्स के लिए 45 अरब डॉलर, 10,000 नए ICE अधिकारियों की भर्ती, जिनके लिए 10,000 डॉलर साइनिंग बोनस. 350 अरब डॉलर की सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा योजना का हिस्सा आदि शामिल हैं.

भविष्य के उद्योगों के लिए खतरा- मस्क की चेतावनी 

एलन मस्क का मानना है कि यह बिल अमेरिका की भविष्य की टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रीज के लिए घातक हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह बिल भविष्य के उद्योगों को नुकसान पहुंचाकर पुराने उद्योगों को रियायतें देता है. इस बयान के जरिए उन्होंने संकेत दिया कि टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तेजी से उभरती हुई इंडस्ट्रीज के विकास में यह बिल रुकावट बन सकता है.

4 जुलाई तक पास कराएं बिल, ट्रंप का अपने सांसदों को आदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों को आदेश दिया है कि वे 4 जुलाई की राष्ट्रीय अवकाश से पहले इस बिल को सीनेट और हाउस से पारित कराएं. चूंकि रिपब्लिकन के पास दोनों सदनों में बहुमत है, ट्रंप इसे अपना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने में लगे हैं. उन्होंने इस बिल को अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ रणनीति का हिस्सा बताया है, जिसमें देश की सीमाओं को मजबूत करना, गैरकानूनी प्रवासियों को निकालना और सुरक्षा पर खर्च बढ़ाना प्रमुख लक्ष्य हैं.

हर साल 10 लाख प्रवासियों को डिपोर्ट करने की योजना 

इस बिल का सबसे विवादास्पद पहलू है ट्रंप का वादा हर साल 10 लाख लोगों को अमेरिका से निकालने का. यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन अभियान होगा. हालांकि, इस योजना की आलोचना भी बढ़ती जा रही है. मस्क की तरह कई उद्योगपति, मानवाधिकार कार्यकर्ता और कुछ रिपब्लिकन सांसद भी इस पर चिंता जता चुके हैं.

ये भी पढ़ें: न तारीख और न कोई तैयारी… जब बांग्लादेश में चुनाव को लेकर उठे सवाल तो मोहम्मद यूनुस ने कर दिया ये दावा



[ad_2]

8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को बड़ी राहत! अब 12 साल में बहाल हो सकती है पूरी पेंशन

[ad_1]

8th Pay Commission: केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशनभोगियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी में है. अब कम्युटेड पेंशन (Commuted Pension) की बहाली की अवधि 15 साल से घटाकर 12 साल करने की मांग जोर पकड़ चुकी है. यह मांग कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था नेशनल काउंसिल (JCM) की ओर से सरकार को दी गई चार्टर ऑफ डिमांड का हिस्सा है. अगर यह मांग मानी जाती है, तो लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों को जल्दी पूरी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी.

कम्युटेड पेंशन होता क्या है?

जब कोई सरकारी कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे अपनी पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त (लम्प सम) लेने का विकल्प मिलता है. इसे कम्युटेशन ऑफ पेंशन कहा जाता है. इसके बदले में हर महीने मिलने वाली पेंशन से एक तय राशि काट ली जाती है, ताकि सरकार उस लम्प सम रकम की भरपाई कर सके. फिलहाल ये कटौती 15 साल तक होती है, यानी 15 साल बाद ही कर्मचारी को उसकी पूरी पेंशन मिलती है.

क्यों चाहिए 12 साल में बहाली?

कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स का कहना है कि 15 साल की अवधि बहुत लंबी और आर्थिक रूप से नुकसानदेह है. आज के समय में ब्याज दरें काफी कम हो गई हैं, जबकि कटौती का फॉर्मूला पुराना है. इससे रिटायर्ड कर्मचारी अपनी ही पेंशन का बड़ा हिस्सा खो बैठते हैं.

अगर ये अवधि 12 साल की कर दी जाए, तो रिटायर्ड लोगों को जल्दी से पूरी पेंशन मिल सकेगी. इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, खासकर उस समय जब स्वास्थ्य, महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं.

क्या कहता है चार्टर ऑफ डिमांड?

नेशनल काउंसिल (JCM) ने हाल ही में कैबिनेट सचिव को कर्मचारियों की प्रमुख मांगों की सूची सौंपी है. इसमें सबसे बड़ी मांग यही है, कम्युटेड पेंशन की बहाली अवधि 15 साल से घटाकर 12 साल की जाए. सरकार की तरफ से संकेत मिले हैं कि यह मुद्दा 8वें वेतन आयोग के ToR (Terms of Reference) में शामिल किया जा सकता है. इससे उम्मीद और मजबूत हो गई है कि यह बदलाव वाकई लागू हो सकता है.

SCOVA मीटिंग में भी उठा मुद्दा

11 मार्च 2025 को हुई SCOVA (Standing Committee on Voluntary Agencies) की 34वीं बैठक में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठा. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक, पेंशन एवं जन शिकायत) ने की. वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने भी माना कि मौजूदा सिस्टम को ज्यादा न्यायसंगत और व्यावहारिक बनाने की जरूरत है. इसके बाद यह तय किया गया कि यह मांग वेतन आयोग के एजेंडे में शामिल होगी.

8वें वेतन आयोग की स्थिति क्या है?

फिलहाल 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है. परंपरा के अनुसार नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना चाहिए. लेकिन आयोग के सदस्यों के नाम और ToR अभी तय नहीं हुए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि इसमें कुछ देरी हो सकती है. लेकिन कम्युटेड पेंशन बहाली का मुद्दा अब प्राथमिकता में आ गया है.

अगर ये नियम लागू हुआ तो क्या होगा फायदा?

सरकार अगर कम्युटेड पेंशन की बहाली अवधि 12 साल कर देती है, तो यह लाखों पेंशनर्स के लिए राहत की सांस होगी. भले ही 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में समय लग रहा हो, लेकिन इस दिशा में उठाया गया हर कदम सरकारी सेवा दे चुके लोगों के सम्मान और हक का प्रतीक होगा. इसके अलावा, रिटायर हो रहे कर्मचारियों को पूरी पेंशन जल्द मिल जाएगी. उनको स्वतंत्र आर्थिक स्थिति में मदद मिलेगी. स्वास्थ्य, पारिवारिक खर्चों और सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करना आसान होगा और पहले से रिटायर्ड पेंशनर्स को भी राहत मिल सकती है (अगर नियम को पीछे से लागू किया गया).

ये भी पढ़ें: Meesho IPO की तैयारी तेज़, शेयरहोल्डर्स ने दी 4,250 करोड़ जुटाने की मंजूरी, जल्द भरेगा DRHP

[ad_2]

अंपायर के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा महंगा, वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी को ICC ने सुनाई सजा

[ad_1]

WI vs AUS Test: बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 159 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 180 पर ढेर हो गई थी, वेस्टइंडीज भी 190 रन ही बना पाई थी. उन्होंने 10 रन की बढ़त हासिल की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 310 रन बनाकर लक्ष्य 301 रनों का दिया. वेस्टइंडीज 141 रनों पर ऑल आउट हो गई. मैच में अंपायर के कई फैसले विवादित रहें, जो अधिकतर मेजबान के विरोध में गए. इससे नाराज कोच डैरेन सैमी ने अंपायर का नाम लेकर फैसलों पर सवाल उठाए थे.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक थे, उनके 5 फैसले विवादित रहे और इनमें से 4 वेस्टइंडीज के खिलाफ गए. कोच डैरेन सैमी ने प्रेस कांफ्रेंस में नाम लेकर थर्ड अंपायर के फैसलों पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद आईसीसी ने उनको सजा सुनाई.

डैरेन सैमी ने क्या कहा

सैमी ने प्रेस कांफ्रेंस में अंपायर का नाम लेकर कहा था कि ऐसे गलत फैसलों की वजह से मैच हमारे खिलाफ गया. उन्होंने कहा कि क्या इस टीम के खिलाफ कुछ है? जब एक के बाद एक ऐसे गलत फैसले देखते हो तो सवाल तो उठेंगे ही. उनके आलावा कप्तान रॉस्टन चेज ने भी सवाल उठाए थे.

ICC ने लगाया जुर्माना

आईसीसी ने डैरेन सैमी पर डिमेरिट अंक जोड़ा और मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माने के रूप में काटा. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर भी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा. उन्होंने पैट कमिंस को आउट करने के बाद कुछ इशारे किए थे, इस कारण उन्हें सजा दी गई.

वेस्टइंडीज के कप्तान रॉस्टन चेज ने भी अंपायर के फैसलों पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि खिलाड़ियों को गलत करने पर सजा मिलती है लेकिन अंपायर के साथ कुछ भी नहीं होता. दरअसल एक फैसला चेज के खिलाफ भी गया था. टेस्ट के दूसरे दिन पैट कमिंस ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किय, लेकिन उन्होंने इस पर DRS ले लिया. अल्ट्रा एज में दिखा कि जब गेंद बल्ले के पास थी तो कुछ स्पाइक है, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट ही दिया.

थर्ड अंपायर के कई फैसले रहें विवादित

इस टेस्ट में एक नहीं बल्कि थर्ड अंपायर के कई फैसले विवादित रहे. पहले दिन ही ट्रेविस हेड के बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेट कीपर शाई होप के पास गई, इस कैच की जांच हुई तो थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया. वेस्टइंडीज की पहली पारी में एलेक्स कैरी ने शाई होप का एक हाथ से कैच पकड़ा था. अंपायर ने थर्ड अंपायर से इस कैच की जांच करने को कहा, उन्होंने इसे आउट करार दिया जबकि रीप्ले ये नजर आया कि कैच लेते समय गेंद का एक हिस्सा ग्राउंड को छू गया था.

[ad_2]

सरकारी नौकरी की कर रहें है तैयारी! तो अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स मिलेगा फायदा!

[ad_1]

Vastu Tips for Government Job: आज के समय में सरकारी नौकरी हर युवा का सपना बन चुका है. लाखों लोग हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती. ऐसे में मन में सवाल उठता है, क्या मेरी किस्मत साथ नहीं दे रही? 

असल में, वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर और पढ़ाई के वातावरण का असर हमारी ऊर्जा और मनःस्थिति पर पड़ता है. अगर वास्तु सही हो, तो मेहनत और लगन का फल भी जल्दी मिलता है. जानिए ऐसे 5 असरदार वास्तु उपाय, जो सरकारी नौकरी की राह को आसान बना सकते हैं.

पहला उपाय पढ़ाई का स्थान बदलें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जब भी आप पढ़ाई करें तो मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है, जिससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है.

  • वास्तु टिप्स- पढ़ाई की मेज के सामने दीवार पर प्रेरणादायक कोट्स या भगवान सरस्वती की तस्वीर लगाएं.

दूसरा उपाय स्टडी टेबल पर रखें विशेष तरह के फूल 
सरकारी नौकरी में सफलता के लिए पढ़ाई की टेबल पर पीले रंग के ताजे फूल या क्रिस्टल बॉल रखें. यह ब्रह्मा और सरस्वती ऊर्जा को सक्रिय करता है और पढ़ाई में रुचि बनी रहती है.

  • वास्तु टिप्स- फूल सूखने पर तुरंत बदलें, वरना नकारात्मक ऊर्जा फैलती है.

तीसरा उपाय 
घर का दक्षिण-पश्चिम कोना (South-West corner) वास्तु में ‘स्थिरता और करियर’ का कोना माना जाता है. यह जगह गंदी, फैली हुई या अव्यवस्थित न रखें. यहां सफाई और संतुलन बना कर रखें.

  • वास्तु टिप्स- इस कोने में लकड़ी का ग्लोब या मैप रखें, जो आपके लक्ष्य को दर्शाए.

उपाय नंबर चार
हर सुबह पढ़ाई या काम शुरू करने से पहले दीपक जलाकर ‘ऊँ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें. यह मंत्र बाधाएं दूर करने वाला माना जाता है और करियर में स्थिरता लाता है.

  • वास्तु टिप्स- अगर संभव हो तो एक तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में जरूर रखें.

उपाय नंबर पांच शनिवार के दिन करें विशेष उपाय
अगर नौकरी में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्र का जाप करें.

  • वास्तु टिप्स- इस दिन जरूरतमंद को काले चने, लोहे की चीज या काले कपड़े का दान करना भी शुभ होता है.

सरकारी नौकरी सिर्फ पढ़ाई और तैयारी से ही नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और ऊर्जा से भी मिलती है. अगर आप वास्तु के ये छोटे-छोटे उपाय नियमित रूप से अपनाएं, तो आपकी मेहनत और लगन जल्दी रंग ला सकती है. कहते हैं, जब मन, दिशा और ऊर्जा एक साथ हों, तो सफलता खुद रास्ता ढूंढ लेती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]