‘रिफ्यूजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान अभिषेक-करीना क्यों हुए थे प्रोजेक्टर रूम में बंद?

[ad_1]

25 Years Of Refugee: ‘रिफ्यूजी’ को रिलीज़ हुए 25 साल हो चुके हैं. इस फ़िल्म से अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद दोनों ने ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है. वहीं रिफ्यूजी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए, अभिषेक ने हाल ही में एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें और करीना को थिएटर में जाने के दौरान प्रोजेक्टर रूम में बंद होना पड़ा था.

अभिषेक और करीना ने रिफ्यूजी के किया था डेब्यू
दरअसल स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि ‘रिफ्यूजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें और करीना कपूर को प्रोजेक्टर रूम में बंद कर दिय़ा गया था. इसकी वजह बताते हुए एक्टर ने कहा , “मेरे पास बहुत अच्छी यादें हैं! मैं शरारत (2002) के लिए मनाली में शूटिंग कर रहा था. यह 15 अभिनेताओं के साथ एक बहुत बड़ा सेट था, इसलिए मैं 29 जून से पहले मुंबई नहीं आ सका, जो कि रिफ्यूजी की रिलीज से एक दिन पहले था. उन दिनों, प्रमोशनल इवेंट ज्यादा नहीं होते थे , हालांकि मुझे ये एक्सेप्ट करना चाहिए कि बेबो (करीना कपूर, सह-कलाकार) और मैं सिटी का टूर शुरू करने वाले पहले स्टार्स थे.

रिफ्यूजी के प्रीमियर के दिन हुई थी भारी बारिश
हमने पहले एक ऑडियो लॉन्च भी किया था.जिसके बाद जेपी साहब ने 29 तारीख को पहली बार परिवारों को फिल्म दिखाई, जाहिर है, मैं उस रात सो नहीं सका क्योंकि बहुत सारी घबराहट और एक्साइटमेंट थी. प्रीमियर के दिन बारिश हुई. हर कोई घबरा गया क्योंकि प्रीमियर लिबर्टी सिनेमा (साउथ मुंबई में) में था, लेकिन मैंने कहा कि यह शुभ है क्योंकि इस तरह के बड़े दिन पर बारिश को भगवान का आशीर्वाद माना जाता है.”

अभिषेक ने आगे बताया, “हम तीन-चार कारों में गए क्योंकि मेरे परिवार के बहुत से लोग और करीबी दोस्त थे. मैं अपने चाचाजी (अजिताभ बच्चन) और दोस्त सिकंदर (खेर, अभिनेता) के साथ लिबर्टी गया. जुहू में मेरे घर से लिबर्टी तक के रास्ते में जितने भी मंदिर आए, मैं बस एक जल्दी वाले ब्लेसिंग के लिए रुका. पहुंचने से पहले, जेपी साहब ने मुझे फोन किया और कहा कि वे नहीं पहुँचं हैं, लेकिन मुझे प्रीमियर का ख्याल रखने के लिए कहा, मैं घबरा गया क्योंकि यह मेरा पहला मौका था। यह बहुत बढ़िया था क्योंकि पूरी फिल्म इंडस्ट्री वहाँ पहुंच गई थी. वे सभी बिग स्माइल के साथ वहां थे. सबसे पहले मैं मिस्टर चोपड़ा से मिला.

रिफ्यूजी' की स्क्रीनिंग के दौरान अभिषेक-करीना क्यों हुए थे प्रोजेक्टर रूम में  बंद? मजेदार है किस्सा

क्यो करीना संग अभिषेक बच्चन हुए थे प्रोजेक्टर रूम में बंद
बच्चन ने आगे कहा, “प्रीमियर के बाद, डिनर और पार्टी हुई, वह एक लंबी रात थी. मैं सुबह सात बजे सिकंदर के साथ घर वापस आ गया. हम मरीन ड्राइव पर रुके और वहाँ बैठकर उस पल को एंजॉय किया. जब फिल्म रिलीज़ होने वाली थी. दुर्भाग्य से, मुझे अगले दिन मनाली वापस जाना था इसलिए मैं इसको ज़्यादा एंजॉय नहीं कर सका. लेकिन जब मैं तैयार हो रहा था, तो मुझे फ़ोन आया कि ख़राब मौसम के कारण फ़्लाइट कैंसिल हो गई है, इसलिए मेरे पास मुंबई में दो दिन और थे.

 मैं एक्साइटेड हो गया और बेबो को फोन किया. उसने कहा, “चलो थिएटर चलते हैं.” इसलिए हम गेयटी गैलेक्सी और चंदन सिनेमा गए, जो अब वहां नहीं है. ये बहुत ही एक्साइटिंग था! हमें प्रोजेक्टर रूम में बंद होना पड़ा क्योंकि दर्शकों को पता चल गया था कि हम वहां हैं. मेरे अभी भी इसके बारे में बात करते हुए रोंगटे खड़े हो रहे हैं. “

अभिनेताओं को भी बदलना चाहिए
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मेरी फिचर्स स्थिर रहीं हैं. मैं ये मानना ​​चाहूंगा कि बाकी सब कुछ बदल गया है. क्योंकि एक अभिनेता के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह, फ़िल्म पर फ़िल्म न सही, लेकिन साल दर साल, सुधार करे, कुछ नया सीखे और इसे थोड़ा अलग तरीके से करे,. यह मेरी डिसकवरी रही है, एक हद तक. मुझे उम्मीद है कि मैं एक आर्टिस्ट के रूप में डेवलेप होने में कामयाब रहा हूं. दर्शक, स्वाद और फ़िल्में भी बदलती हैं, इसलिए अभिनेता को भी बदलना चाहिए. मैंने ऐसा करने की कोशिश की है, लेकिन यह दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे इसे स्वीकार करते हैं या नहीं.”

ये भी पढ़ें:-बीपी हो गया था लो, फ्रिज का खाना खाकर हो गई थीं बेहोश, शेफाली जरीवाला मौत मामले में पुलिस के चौंकाने वाले नए खुलासे

 

[ad_2]

AGEL के नाम नया रिकॉर्ड, रिन्यूऐबल एनर्जी की कैपेसिटी 15000 मेगावाट के पार

[ad_1]

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने रिन्यूऐबल एनर्जी के सेक्टर में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. गुजरात के खावड़ा में कंपनी ने 1,011.5 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसी के साथ इनकी रिन्यूऐबल एनर्जी जेनरेशन कैपेसिटी 15,539.9 मेगावाट तक पहुंच गई है. 

कंपनी के पोर्टफोलियो में तेजी से विस्तार

अडानी ग्रुप की इस कंपनी के पोर्टफोलियो में 11,005.5 मेगावाट सोलर, 1,977.8 मेगावाट विंड और 2,556.6 मेगावाट विंड-सोलर हाइब्रिड कैपेसिटी कैपेसिटी शामिल है. AGEL भारत की इकलौती रिन्यूऐबल एनर्जी कंपनी है, जिसने खासतौर पर ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

अडानी ग्रीन एनर्जी मौजूदा समय में भारत की उर्जा जरूरतों का 15 परसेंट से अधिक पूरा करती है. भारत की रिन्यूऐबल एनर्जी की जरूरतों को पूरा करने में अडानी ग्रीन विंड एनर्जी का भी 12 परसेंट का कंट्रीब्यूशन है. कंपनी का टारगेट साल 2030 तक 50,000 मेगावाट तक क्लीन और किफायती बिजली उपलब्ध कराना है. 

इस उपलब्धि पर अडानी ग्रीन एनर्जी के CEO आशीष खन्ना कहते हैं, हमारा लक्ष्य 2030 तक अपनी कैपेसिटी को 15,000 मेगावाट से बढ़ाकर 50,000 मेगावाट तक करना है और भारत सहित पूरी दुनिया को सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस मुहैया कराने के अपने मिशन पर अडिग रहना है. 

क्यों ग्रीन एनर्जी पर इतना फोकस कर रही कंपनी? 

अडानी ग्रीन एनर्जी खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूऐबल एनर्जी का प्लांट बना रही है, जिसकी कैपेसिटी 30,000 मेगावाट है. ग्रीन एनर्जी आज और आने वाले कल के लिए प्रदूषण को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बहुत जरूरी है.

सोलर और विंड जैसे ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल से कोयला और पेट्रोलियम जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो जाती है. इससे जल और वायु प्रदूषण कम होता है, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कम होता है. ग्रीन एनर्जी सेक्टर का तेजी से विकास हो रहा है और अडानी ग्रुप इस मौके पर फायदा उठाना चाहता है. इसमें निवेश कर कंपनी पर्यावरण की भी मदद कर रहे हैं और अपने कारोबार का भी दायरा बढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

जिस कंपनी के साथ रतन टाटा ने की थी करियर की शुरुआत, उसे मिला करोड़ों का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला



[ad_2]

रैगिंग पर यूजीसी की बड़ी कार्रवाई! IIT, IIM और AIIMS तक को थमा दिया कारण बताओ नोटिस

[ad_1]

यूजीसी अब सख्त रूप अपना रहा है. अब देश के नामी-गिरामी संस्थानों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है. कई यूनिवर्सिटी को रैगिंग जैसे मुद्दे को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. देशभर के 89 उच्च शिक्षण संस्थानों को यूजीसी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है और उन्हें डिफॉल्टर लिस्ट में डाल दिया है. ये वे संस्थान हैं जिन्होंने अब तक न तो छात्रों से एंटी-रैगिंग शपथपत्र लिया और न ही निर्धारित समय पर अनुपालन हलफनामा जमा किया.

IIT और IIM भी फेहरिस्त में शामिल

डिफॉल्टर लिस्ट में चौंकाने वाला नाम आईआईटी और आईआईएम जैसे टॉप संस्थानों का है. इनमें शामिल हैं. IIT खड़गपुर, IIT बॉम्बे, IIT हैदराबाद और IIT पलक्कड़, IIM मुंबई, IIM रोहतक और IIM तिरुचिरापल्ली. इसके अलावा AIIMS रायबरेली, राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) और अन्य प्रमुख संस्थान भी इस लिस्ट में हैं.

यूजीसी के नियमों की अनदेखी

यूजीसी सचिव डॉ. मनीष जोशी के अनुसार, आयोग की ओर से कई बार संस्थानों को रिमाइंडर भेजे गए थे. एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन और निगरानी एजेंसी ने भी अलर्ट किया, लेकिन इसके बावजूद संस्थान जरूरी कार्रवाई करने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि यह न केवल यूजीसी के नियमों की अवहेलना है, बल्कि छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है.

क्या कहता है नियम?

यूजीसी के एंटी-रैगिंग रेगुलेशन 2009 के तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को हर सत्र की शुरुआत में छात्रों और उनके अभिभावकों से रैगिंग के खिलाफ डिक्लरेशन लेना अनिवार्य है. इसका मकसद छात्रों को एक सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण देना है.

नहीं माने तो होगी कड़ी कार्रवाई

अगर इन संस्थानों ने अगले 30 दिनों में नियमों का पालन नहीं किया, तो यूजीसी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है. इसमें उनकी फंडिंग रोकना, मान्यता रद्द करना और एफिलिएशन खत्म करना जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं. इससे उनके रिसर्च प्रोजेक्ट्स और अन्य वित्तीय सहायता भी प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

डिफॉल्टर लिस्ट में और कौन-कौन शामिल?

  • एनआईपीईआर हैदराबाद
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
  • नालंदा विश्वविद्यालय
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
  • भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Android 16 का बड़ा कदम! नकली मोबाइल टावर से जुड़ते ही मिलेगा अलर्ट, Stingray जैसे जासूसी हमलों

[ad_1]

Android 16: आज के स्मार्टफोन केवल कॉल और मैसेज भेजने के लिए नहीं बल्कि आपकी बैंकिंग डिटेल्स, निजी तस्वीरें और संवेदनशील जानकारियों का खजाना बन चुके हैं. हालांकि हम सुरक्षा के लिए कई कदम उठाते हैं लेकिन कुछ साइबर हमलों से बचना बेहद मुश्किल होता है. ऐसा ही एक खतरनाक हमला है Stingray अटैक, जो नकली मोबाइल टावर बनाकर आपके फोन को फंसाता है और आपकी कॉल और मैसेज चुपचाप इंटरसेप्ट कर लेता है. अब इस खतरे को रोकने के लिए Android 16 में एक नई सुविधा आने वाली है जो यूज़र्स को ऐसे किसी नकली टावर से जुड़ते ही वॉर्निंग देगा.

क्या है Android 16 की नई सुरक्षा सुविधा?

Google ने Android 16 में “Mobile Network Security” नाम का एक नया पेज Safety Center के तहत शामिल किया है, जिसे आप फोन की Settings > Security & Privacy सेक्शन में जाकर एक्सेस कर सकेंगे. इसमें दो मुख्य विकल्प शामिल हैं.

Network Notifications

इस सेटिंग को ऑन करने पर आपका फोन अलर्ट भेजेगा जब भी वह किसी एनक्रिप्टेड नेटवर्क से अनएनक्रिप्टेड नेटवर्क पर स्विच करेगा या जब कोई नेटवर्क आपके फोन के यूनिक आइडेंटिफायर्स (जैसे IMEI) की जानकारी मांगेगा. यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है, लेकिन ऑन करने पर आपको नोटिफिकेशन पैनल और Safety Center में स्पष्ट अलर्ट मिलेगा.

2G नेटवर्क सुरक्षा

यह विकल्प आपको फोन की 2G कनेक्टिविटी को बंद करने का ऑप्शन देता है. 2G नेटवर्क आज के समय में काफी असुरक्षित माने जाते हैं और Stingray अटैक इनमें बेहद आसान होता है. यह सेटिंग भी डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है.

किन डिवाइसेज़ में मिलेगा यह फीचर?

यह नई सुरक्षा सुविधा केवल उन डिवाइसेज़ में काम करेगी जिनमें Android 16 पहले से इनबिल्ट है और जो Android के Radio HAL 3.0 ड्राइवर को सपोर्ट करते हैं. इसलिए जिन पुराने फोनों को बाद में Android 16 का अपडेट मिला है, उनमें यह सुविधा शायद न दिखे. फिलहाल तो Google के Pixel फोन्स में भी यह फीचर नजर नहीं आ रहा है.

साथ ही, Google की हार्डवेयर पॉलिसी के अनुसार, हर स्मार्टफोन निर्माता खुद तय करता है कि कौन-से हार्डवेयर फीचर्स डिवाइस में दिए जाएं. ऐसे में हो सकता है कि कुछ कंपनियां इस फीचर को अपने डिवाइस में न दें.

पहले भी उठाए गए हैं कदम

Google इससे पहले भी Stingray अटैक को रोकने के प्रयास कर चुका है. Android 15 में यह फीचर था कि जब भी कोई नेटवर्क फोन के यूनिक आइडेंटिफायर की मांग करता था, तो यूज़र को अलर्ट मिलता था. Android 12 में भी एक ऑप्शन जोड़ा गया था जिससे यूज़र 2G नेटवर्क को पूरी तरह बंद कर सकते थे.

यह भी पढ़ें:

ये 5 बातें ChatGPT से कभी न पूछें नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

चीन के लिए रूस को धोखा देगा ईरान? पाकिस्तान वाले J-10C फाइटर जेट खरीदने का बना रहा प्लान

[ad_1]

Iran Fighter Jets Deal: इजरायल से संघर्ष के दौरान जिस रूस ने ईरान का खुलकर साथ दिया और इजरायली हमले के साथ-साथ न्यूक्लियर साइट्स पर हुई अमेरिकी एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा की, उसी रूस को चीन के लिए अब ईरान धोखा देने का प्लान तैयार कर रहा है. ईरान ने रूस से 4.5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट Su-35 के लिए डील की थी, लेकिन अब वो चीन के 4.5वीं पीढ़ी के J-10C खरीदने की योजना बना रहा है. यही फाइटर जेट पाकिस्तान एयरफोर्स के पास भी है. 

ईरान को इस समय अपडेटेड फाइटर जेट्स की सख्त जरूरत है. हाल ही में उसने इजरायली हमले का भी सामना किया था, जोकि F-16 और F-35 जैसे शानदार फाइटर जेट इस्तेमाल करता है, जबकि ईरान की एयरफोर्स अभी भी F-4 फैंटम और MiG-29 जैसे पुराने फाइटर जेट पर निर्भर है. इनमें से कई 50 साल से भी ज्यादा पुराने हैं. इसीलिए ईरान चाहता है कि उसे जल्द से जल्द 4.5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट मिल जाएं. 

Su-35 की जगह J-10 क्यों खरीदना चाहता है ईरान? 

डिफेंस सिक्योरिटी एशिया वेबसाइट के मुताबिक, वैसे तो ईरान रूसी Su-35 को ही खरीदना चाहता था और इसके लिए डील भी की थी, लेकिन इसकी डिलीवरी में हो रही देरी के बाद अब ईरान का रुख चीन के J-10C की ओर हो रहा है. ईरान के सैन्य अधिकारियों का मानना है कि इजरायल कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके हमारे पास अपडेटेड फाइटर जेट होने चाहिए. 

J-10C और Su-35 में कौन-सा फाइटर जेट बेहतर?

वैसे तो चीनी J-10C और रूसी Su-35 दोनों ही अपडेटेड फाइटर जेट हैं, लेकिन J-10C एक मध्यम वजन वाला, सिंगल-इंजन वाला जेट है, जबकि Su-35 एक भारी और दो इंजन वाला विमान है. अगर रडार की बात करें तो J-10C में AESA रडार है, जो Su-35 के रडार से बेहतर है. जहां J-10C में PL-10 और PL-15 मिसाइलें हैं, वहीं Su-35 में रूस की खतरनाक R-74 और R-77-1 मिसाइलें तैनात हैं. इसके अलावा सबसे Su-35 की सबसे खास बात है कि Su-35 में अधिक पेलोड क्षमता और इंजन शक्ति J-10C से काफी बेहतर है. 

अमेरिकी F-16 से की जाती है J-10C की तुलना

J-10C को चीन की पीएलए ने साल 2006 में अपने बेडे़ में शामिल किया था. 2025 तक चीन के पास करीब 220 J-10C फाइटर जेट हैं. इस फाइटर जेट की तुलना अकसर अमेरिका के F-16 फाइटर जेट से की जाती है. अगर ईरान औपचारिक रूप से J-10C की डील करता है तो ये डिफेंस मार्केट के लिए बड़ा बदलाव होगा और ये रूस के लिए बड़ा झटका साबित होगा. 

[ad_2]

41 साल के फाफ डुप्लेसिस का विस्फोटक शतक, MLC में बनाया ये रिकॉर्ड

[ad_1]

टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सोमवार, 30 जून को एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ रिकॉर्ड शतक जड़ा. उन्होंने 53 गेंदों में 194.34 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए. इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके जड़े. पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास ने 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. फाफ ने मेजर लीग क्रिकेट में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

डुप्लेसिस का रिकॉर्ड शतक

एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन टेक्सास सुपर किंग्स ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया. पहला विकेट 3 रन पर गिर जाने के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की, उन्होंने 103 रन बनाए. डुप्लेसिस मेजर लीग क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. ये उनका इस लीग का तीसरा शतक है.

फाफ डुप्लेसिस 13 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे. इस उम्र में उनकी इस विस्फोटक पारी को देखकर सभी उनकी सराहना कर रहे हैं. ये उनका इस सीजन का दूसरा शतक है, एक शतक उन्होंने 2024 में जड़ा था. उन्होंने अभी तक मेजर लीग क्रिकेट में 22 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 783 रन बनाए हैं.



[ad_2]

ओवरसीज में ‘सरदार जी 3’ ने मचाया धमाल, दो दिन में कर डाला इतना कारोबार

[ad_1]

Sardaar Ji 3 Box Office Collection Day 3:  दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर की मच अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ का प्रीमियर 27 जून को भारत को छोड़कर दुनिया भर में हुआ.  भारत में इसकी कास्टिंग को लेकर विवाद चल रहा है. उथल-पुथल के बावजूद, हॉरर-कॉमेडी को ओवरसीज में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जहां यह पहले से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है.

सरदार जी 3’ ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन
‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने की वजह से दिलजीत दोसांझ को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. इन सबके बीच ये फिल्म इंडिया में नहीं लेकिन ओवरसीज में रिलीज हुई है और इसे विदेशों में खूब पसंद किया ज रहा है. इस फिल्म ने दो दिन में वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर लिया है. दिलजीत वर्ल्डवाइड ग्लोबल टीम इंस्टा पेज पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक

  • ‘सरदार जी 3’ ने ओवरसीज में रिलीज के पहले दिन 4.32 करोड़ से खाता खोला था.
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने कमाई में तेजी दिखाई और वर्ल्डवाइड 6.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
  • इसी के साथ ‘सरदार जी 3’ की दो दिनों की ओवरसीज में कुल कमाई 11.03 करोड़ रुपये हो गई है.

 


 

‘सरदार जी’ और ‘सरदार जी 2’ ने भी किया था शानदार परफॉर्म
पिछले प्रीक्वल  सरदार जी और सरदार जी 2 की बात करें तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। सरदार जी ने 2015 में रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया था. सफलता के बाद, सरदार जी 2 2016 में रिलीज हुई और कथित तौर पर इसने 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं सरदार जी 3 के भारत में रिलीज न होने के बाद भी ओवरसीज में अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है.

क्यों भारत में हो रहा ‘सरदार जी 3’ का विरोध
सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी की है, जो पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 मासूमों की मौत का बदला लेने के लिए किया गया था. हानिया ने भारत की आलोचना करते हुए स्टोरी पोस्ट की और इस कृत्य को कायरतापूर्ण बताया था. हानिया का ये बयान भारतीयों को पसंद नहीं आया और वे कलाकारों के चयन के लिए निर्माताओं की आलोचना कर रहे हैं. जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं में से एक दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम ने आगे के विवाद से बचने के लिए इसे भारत में रिलीज नहीं किया है. लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग काम कर दिलजीत खूब ट्रोल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 10: ‘सितारे जमीन पर’ का भौकाल, सेकंड संडे खूूब छापे नोट, ‘गजनी’ को दी मात, बना डाला ये रिकॉर्ड



[ad_2]

भाई इस साल में काट लेगा न? पैंट-शर्ट और टाई लगाकर खेत में गेहूं काटने पहुंचा शख्स तो यूजर्स…

[ad_1]

Trending Video: खेती किसानी को लेकर आपने बहुत सी तस्वीरें देखी होंगी. कहीं हल जोतते किसान, कहीं ट्रैक्टरों से खेत समतल करते मजदूर. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो खेती की दुनिया में ऐसा नमूना लेकर आया है, जिसे देख लोग कह रहे हैं… “भाई तू खेती नहीं, एक्टिंग कर रहा है.” पैंट-शर्ट, टाई और स्टाइल से लैस ये जनाब फसल काटने क्या उतरे, खेत को रैंप वॉक का मंच बना दिया. हाथ में चाकू और चाल में ऐटिट्यूड, जैसे किसी फैशन शो के बाद सीधे खेत आकर फोटोशूट कर रहे हों.

टाई, पैंट शर्ट पहन फसल काटने पहुंचा शख्स

इस वीडियो में एक शख्स बिल्कुल ऑफिस जाने वाले हुलिए में फुल पैंट, शर्ट और टाई पहनकर खेत में घुसता है. पीछे खड़ी एक लड़की हाथ में छाता लिए उन्हें धूप से बचा रही है, मानो ये कोई शादी का दूल्हा हो और बारात लेकर पहुंचा हो. किसी बड़े अफसर की तरह उसका स्वागत हो रहा हो. जनाब बड़े ठाठ से एक-एक घास को पकड़ते हैं और अपने हाथ में पकड़े चाकू से ऐसे काटते हैं जैसे घर में आराम से बैठकर भिंडी की सब्जी तैयार कर रहे हों. उसके आस-पास कुछ लोग खड़े हैं, जो शायद उसका हौसला बढ़ा रहे हैं या फिर मन ही मन सोच रहे हैं “भाई, तुझसे ना हो पाएगा.”

फसल ऐसे काटी जैसे घर में भिंडी काट रहा हो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो हर पौधे को ऐसे देखता है जैसे कोई आर्ट पीस हो और फिर बहुत ही धीमी, सजग और नफासत भरी चाल में काटता है ताकि कहीं घास को तकलीफ ना हो जाए. जैसे ही उसने एक घास काटी, सोशल मीडिया पर मीमबाजों का सीजन खुल गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @avanish_du26445 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये भाई तो सदियां लगा देगा खेत काटने में. एक और यूजर ने लिखा…भाई इस साल में काट लेगा न? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई तू सही वक्त देखकर यहां से निकल क्यों नहीं जाता.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो


डेंटिस्ट से करियर की शुरू करने वाली गौतम अडानी की पत्नी प्रीति कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

[ad_1]

Priti Adani Net Worth: देश के दिग्गज उद्योगपति और दुनिया के शीर्ष अमीरों की सूची में शुमार गौतम अडानी से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन उनकी पत्नी प्रीति अडानी के बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं. उनका परिचय बस इतना ही नहीं है कि वो करोड़ों की मालकिन हैं, बल्कि इससे कहीं ज्यादा आज वो सामाजिक बदलाव लाने वाली बड़ी शख्सियत भी हैं. आइये जानते हैं कि आखिर डेंटिस्ट से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी अब क्या कुछ कर रही हैं और इस समय कितनी संपत्ति की मालकिन हैं.

कौन हैं प्रीति अडानी?

मुंबई के एक गुजराती परिवार में 29 अगस्त 1965 में प्रीति अडानी का जन्म हुआ था. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अहमदाबाद में प्रीति अडानी ने सबसे पहले बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की उपाधि हासिल की. इसके बाद उन्होंने अपना करियर बतौर डेंटिस्ट शुरू किया. हालांकि, सामाजिक कार्य शादी के बाद से लगातार उन्होंने करना शुरू कर दिया था.

अडानी फाउंडेशन साल 1996 में शुरू करने के साथ ही देशभर में इसके जरिए उन्होंने स्वास्थ्य, महिलाओं की मदद, नौकरी और गांवों में एजुकेशन पर काम करना भी शुरू कर दिया था. ऐसा माना जा रहा है कि इस समय देश के करीब अठाहर राज्यों के 5700 से ज्यादा गांवों में अडानी फाउंडेशन के जरिए वे इन सामाजिक कार्यों को कर रही हैं. वह समाज सेवा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. 

कितनी संपत्ति की मालकिन प्रीति अडानी?

उनकी संपत्ति करीब 8327 करोड़ रुपये की है, जबकि उनके पति गौतम अडानी की कुल संपत्ति 63.1 बिलियन डॉलर यानी 5.2 लाख करोड़ रुपये की है. भले ही पैसे के मामले में गौतम अडानी अपनी पत्नी से कई गुणा आगे हों, लेकिन उनकी कामयाबी में उनकी पत्नी प्रीति अडानी का ही बड़ा हाथ माना जाता है. 

ऐसा माना जाता है कि जब भी गौतम अडानी कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो उस समय प्रति अडानी हमेशा उन फैसलो में उनके साथ खड़ी रहती है और जरूरी सलाह भी देती रहती हैं. दोनों ने ही असली जिंदगी में कामयाबी की अलग-अलग परिभाषा गढ़ी है. जहां एक तरफ गौतम अडानी की पहचान दुनिया के अमीरों की सूची में है तो वहीं उनकी पत्नी प्रीति अडानी अपने सामाजिक कार्यों की वजह से करोड़ों लोगों के जीवन के बदलने का काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: इन स्टॉक्स को ब्रोकरेज दे रहे खरीदने की सलाह, आज रहेगा फोकस, जानें क्यों लग सकती है लॉटरी

[ad_2]