Lord Alto पर खुद को ‘भगवान’ समझ बैठा शराबी, चलती गाड़ी पर लगाने लगा पुशअप

[ad_1]

सोचिए अगर आप रात के सन्नाटे में सड़क पर सफर कर रहे हों और आपके आगे से एक अल्टो कार गुजरे. लेकिन उसमें बैठा कोई नहीं. हां, कार चल रही हो और उसकी छत पर एक आदमी पुशअप कर रहा हो. कभी स्टंट कर रहा हो, कभी हवा में हाथ फैलाकर ‘टाइटैनिक मोमेंट’ जी रहा हो. सुनने में अजीब लगेगा लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है. जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं, डर भी रहे हैं और गुस्से में भी आ रहे हैं. वीडियो में तेज रफ्तार कार पर सवार ये शख्स अपनी नादानी का पूरा पूरा परिचय देता दिखाई दे रहा है.

Alto कार की छत पर पुशअप्स लगाता दिखा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त एक शख्स चलती हुई अल्टो कार की छत पर चढ़ा हुआ है. ये वही अल्टो है जिसे सोशल मीडिया पर ‘लॉर्ड अल्टो’ कहा जाता है. इस छोटी सी कार पर शख्स ने वो कांड किया कि अब लोग इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. नादानी की सारी हदें पार करते हुए भाईसाहब कार की छत पर पुशअप्स लगाते दिखाई दे रहे हैं. चलती गाड़ी पर पुशअप करना और बीच सड़क पर स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है. खास बात ये है कि कार तेज रफ्तार में है और आस-पास दूसरे वाहन भी गुजरते दिख रहे हैं. लेकिन उस शख्स को न खुद की परवाह है, न दूसरों की.

रील के आगे लगाई जान की बाजी

वीडियो को देखकर यही लगता है कि ये सब सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया है. लेकिन ऐसी हरकतें सिर्फ ट्रेंड के पीछे भागने का नतीजा हैं, जो खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन जाती हैं. कई बार ऐसे स्टंट की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाकर ये युवक कानून के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

भड़के यूजर्स

इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये मजेदार है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स गुस्से में हैं और इस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोग दूसरों की जान के लिए भी खतरा हैं. एक और यूजर ने लिखा…इसे तो सलाखों के पीछे होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई जिम जाने के पैसे नहीं हैं क्या?

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें, गिनाई खूबियां

[ad_1]

Sonakshi Sinha Praises Salman Khan: सलमान खान के साथ दबंग जैसी फिल्मी में काम कर चुकीं सोनाक्षी सिन्हा को कई बार सलमान खान की तारीफ करते देखा गया है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस की बातों ने दिल छू लिया. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हसीना ने बताया कि आखिर वो क्या है जो सुपरस्टार सलमान खान की इस इंडस्ट्री से सबसे अलग बनाता है.

भाईजान की पर्सनैलिटी है लार्जर देन लाइफ
निकिता रॉय की लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू में मेगास्टार की एक ऐसी खासियत पर रोशनी डाली जो उन्हें सबसे अलग बनाता है. सलमान खान जैसी पर्सनैलिटी बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है और वो है शोहरत को लेकर उनका बेपरवाह अंदाज.

एक्ट्रेस ने सोचते हुए कहा, ‘सलमान को बाकियों से क्या अलग बनाता है, पता है? उनकी शोहरत को लेकर बेफिक्री. जैसे उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता कि वो कितने बड़े स्टार हैं. बहुत ही नॉर्मल, बिल्कुल सहज. ऐसा लगता है जैसे उन्होंने स्टारडम को इतनी सादगी से लिया है कि शायद उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो कितने बड़े सुपरस्टार हैं. वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं, अपनी तरह से ज़िंदगी जीते हैं और मुझे यही सबसे ज़्यादा कमाल लगता है.’
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों हैं सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे अलग! एक्ट्रेस ने बताई उनकी सबसे बड़ी खूबी

असल मायने में भाईजान हैं सलमान खान
सोनाक्षी सिन्हा की ये तारीफ उन कई लोगों की भावनाओं से मिलती होगी जिन्होंने सलमान खान के साथ काम किया वह. मेगास्टार ने दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बावजूद खुद को जमीन से जुड़ा हुआ रखा. उनकी दरियादिली, साफ़गोई और जबरदस्त फैन फॉलोविंग के चलते वो आज भी एक रहस्य की तरह हैं.

सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो इमेज और पब्लिसिटी से भरी इंडस्ट्री में बिल्कुल अलग नजर आते हैं. सोनाक्षी सिन्हा के बातों के मुताबिक, सलमान खान की असली ताकत शायद यही है कि वो उस दुनिया में भी सच्चे बने रहते हैं जहां अक्सर लोग दिखावे पर चलते हैं. 

ये भी पढ़ें:-हां, मैं Asexual हूं! सीना ठोक कर जब कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा ने किया था बड़ा खुलासा? बजी थीं खूब तालियां

 

[ad_2]

रुपये की मजबूती के आगे अमेरिकी डॉलर का सरेंडर, जानें भारतीय करेंसी कितनी हुई मजबूत

[ad_1]

Rupee vs Dollar: क्रूड ऑयल की कीमत में नरमी के बीच भारतीय रुपये के सामने लगातार अमेरिकी डॉलर कमजोर पड़ता हुआ दिख रहा है. सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये छह पैसे मजबूत होकर 85.44 प्रति डॉलर पर आ गया. इंटर बैंकिंग फॉरेन करेंसी एक्सचेंज में डॉलर की तुलना में रुपये 85.48 के भाव पर जाकर खुला. फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि अमेरिकी डॉलर ओवरसीज मार्केट में कमजोर पड़ गया है और से 97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जबकि मध्य पूर्व में तनाव में आयी कमी के बाद ओपेक प्लस समूह की तरफ से अगस्त में तेल की सप्लाई बढ़ाने की उम्मीद के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत घटकर 67 डॉलर पर आ गई है.  

मिडिल ईस्ट में कम तनाव से क्रूड ऑयल में नरमी

ईरान और इजरायल में संघर्षविराम की खबर ने तेल बाजार को जबरदस्त राहत पहुंचायी है. इसके बाद क्रूड ऑयल की कीमत जहां एक तरफ गिरी है तो वहीं दूसरी तरफ डॉलर की मांग में कमी की वजह से इसकी वैल्यू में भी गिरावट आयी है.

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 67.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. 

शेयर बाजार में गिरावट

इधर, शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.50 के स्तर पर बंद हुआ था. ऐसे में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 85.44 प्रति डॉलर पर खुलना रुपये में 6 पैसे के इजाफे को दिखाता है. इधर, 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत लुढ़ककर 97.25 पर आ गया.

दूसरी तरफ, डॉमेस्टिक स्टॉक में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 249.03 प्वाइंट फिसलकर 83,809.87 अंक पर आ गया. जबकि निफ्टी 66.90 प्वाइंट गिरकर 25,570.90 के स्तर पर आ गया. 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक बैंक के शेयर में 8 प्रतिशत की गिरावट, गिरा 200 से भी नीचे भाव, डायरेक्टर-सीईओ का इस्तीफा

[ad_2]

आपका पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा? ये पांच आदतें करती हैं इशारा, दिखते ही हो जाएं सावधान

[ad_1]

Relationship Red Flags: किसी भी रिश्ते में पारदर्शिता होना बहुत जरूरी है. खासकर जब आपने किसी से शादी कर ली है या फिर रिलेशनशिप में हों. इसी बीच जब उसी रिश्ते में शक की छोटी सी दरार पड़ने लगे, तो दिल में बेचैनी और मन में सवाल उठने लगते हैं की “क्या वो अब पहले जैसा नहीं रहा?”, “कहीं वो मुझसे कुछ छुपा तो नहीं रहा?” अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल बार-बार उठ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपका शक यूं ही न हो. किसी रिश्ते में धोखा मिलना दर्दनाक होता है, लेकिन अगर आप समय रहते कुछ संकेतों को पहचान लें, तो खुद को समझा सकते हैं कि ये इंसान मेरे लिए ठीक नहीं है और जल्द से जल्द कोई सही फैसला ले सकते हैं. 

ये भी पढ़े- सोनम रघुवंशी की तरह कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा है चीट? ऐसे पहचानें रेड फ्लैग

अचानक फोन से दूरी या जरूरत से अधिक प्राइवसी रखना 

अगर आपका पार्टनर पहले खुलेआम फोन इस्तेमाल करता था, लेकिन अब अचानक फोन को पास से हटने नहीं देता, लॉक लगाता है, मैसेज डिलीट करता है या देर रात चुपचाप चैटिंग करता है तो यह एक रेड सिग्नल हो सकता है. हर कोई प्राइवेसी चाहता है, लेकिन रिश्ते में एकदम से बदला हुआ व्यवहार कुछ छुपाने की ओर इशारा कर सकता है.

समय और रूटीन में बदलाव

अगर आपका पार्टनर बार-बार ऑफिस का बहाना बनाकर देर से आने लगे, फोन उठाना बंद कर दे या अचानक ट्रैवल प्लान करके जाने लगे, तो यह भी संकेत हो सकता है कि वह अपनी जिंदगी में कुछ छुपा रहा है. हर बार ओवरटाइम या बिज़नेस मीटिंग की कहानी सच नहीं होती.

बात-बात में झुंझलाना या दूरी बना लेना

अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा हो जाता है, बहस करने लगता है या आपके सवालों का सीधा जवाब नहीं देता, तो यह भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकता है. ऐसा तब होता है जब किसी और में उनकी रुचि बनने लगे और वे आपको बोझ समझने लगें.

दिखावटी प्यार या जरूरत से ज्यादा केयर करना 

कई बार जब इंसान गलती कर रहा होता है, तो वह उसे छुपाने के लिए दिखावटी प्यार करने लगता है. अचानक गिफ्ट्स, तारीफें या रोमांटिक बातें करने लगना. अचानक बदल गया प्यार कभी-कभी सिर्फ गिल्ट को छुपाने का तरीका होता है. 

फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी में कमी

अगर आपका पार्टनर अब आपके साथ समय बिताने से कतराने लगे, नजरें चुराने लगे, स्पर्श से दूर भागे या रोमांटिक पल कम होने लगें तो यह रिश्ता ठंडा पड़ने का संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, ‘साइलेंट किलर’ की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

परीक्षा देने जा रहे छात्र नदी में फंसे! रुद्रप्रयाग का खौफनाक नजारा देख कांप उठेगी रूह, वीडियो

[ad_1]

कभी-कभी मंज़िल इतनी बड़ी होती है कि रास्ते में मौत भी आ जाए, तब भी कदम नहीं रुकते. ऐसा ही एक जज्बा देखने को मिला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में, जहां दो युवा पीसीएस की परीक्षा देने के लिए उफनती नदी में उतर पड़े. न उनके पास कोई पुल था, न कोई नाव. बस था तो सिर्फ इरादा — परीक्षा में शामिल होने का, अपने सपनों को पाने का. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ एक खतरनाक घटना नहीं, बल्कि उस संघर्ष और जुनून की झलक है जो हमारे देश के युवाओं में आज भी जिंदा है. लेकिन इसमें तस्वीर भी है लापरवाही कि, वही लापरवाही जो प्रशासन और छात्र दोनो ओर से भरपूर की गई.

परीक्षा देने जा रहे छात्र उफनती नदी में फंसे

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आया यह वीडियो दिल दहला देने वाला है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो युवक जान जोखिम में डालकर एक उफनती नदी को पार करने की कोशिश कर रहे हैं. नदी की लहरें बेहद तेज हैं, पानी पूरे वेग से बह रहा है और आसपास कोई स्थायी पुल या सुरक्षित रास्ता नजर नहीं आ रहा. लेकिन इन युवाओं के पास वक्त कम था, क्योंकि उन्हें पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपने केंद्र तक पहुंचना था. जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर थी और कई छोटे पुल बह गए थे.

बावजूद इसके, इन युवाओं ने नदी में कदम रख दिए जिसके बाद वो बुरी तरह से वहां फंस गए. एक युवक ने पहले नदी पार करने की कोशिश की. पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका संतुलन बिगड़ते-बिगड़ते बचा. लेकिन उसने किसी तरह खुद को संभाला. फिर दूसरा युवक भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ा.

लगातार बारिश से टूट गया था पुल

वीडियो में दोनों को नदी पार करते देख आसपास खड़े लोग चिल्ला रहे हैं, उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन शायद परीक्षा की घड़ी सिर पर थी और इनमें जुनून ऐसा कि किसी की बात नहीं सुनी. दरअसल, लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखंड जखोली क्षेत्र में स्थित कुणगाड़ गदेरा पूरी तरह उफान पर आ गया है. बारिश इतनी जबरदस्त हुई कि पोंठी और मुनियाघर के बीच बना मोटर पुल टूट गया. इस पुल के ध्वस्त हो जाने से बांगर पट्टी क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से पूरी तरह कट गया है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान, बोले, हद है

स्थिति यहीं नहीं रुकी. जख्वाड़ी, तल्ली थापला जैसे कई गांवों में भूस्खलन की खबरें भी आ रही हैं. इन इलाकों में जमीन दरकने लगी है, जिससे कई घरों पर संकट मंडरा रहा है. ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है और बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. यूजर्स भी वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जान से बढ़कर कुछ नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…ये मूर्ख हैं, तो इतनी कठिन परीक्षा कैसे पास करेंगे.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो


WhatsApp का नया धमाका! Android यूज़र्स के लिए आया डॉक्युमेंट स्कैनिंग फीचर, लेकिन मिलेगा सिर्फ

[ad_1]

Whatsapp Document Scanner: WhatsApp ने आखिरकार Android यूज़र्स के लिए वह फीचर पेश कर दिया है जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था Document Scanning. हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सिर्फ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स को ही दी जा रही है. iPhone यूज़र्स को यह सुविधा पहले ही मिल चुकी थी लेकिन अब Android प्लेटफॉर्म पर भी इसकी शुरुआत हो चुकी है.

अब थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं

अब यूज़र्स को डॉक्युमेंट स्कैन करने के लिए किसी अलग ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, क्योंकि WhatsApp खुद ही कैमरे से डॉक्युमेंट स्कैन करके उसे PDF फॉर्मेट में बदल देगा, जिसे सीधे किसी भी कॉन्टैक्ट को भेजा जा सकता है. इससे अलग-अलग ऐप्स में जाने की झंझट खत्म हो जाएगी और पूरा प्रोसेस तेज व आसान हो जाएगा.

कैसे मिलेगा यह फीचर?

यह नया फीचर सबसे पहले WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.18.29 में देखा गया था लेकिन तब यह एक्टिव नहीं था क्योंकि डेवलपमेंट फेज़ में था. अब धीरे-धीरे यह फीचर बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. कई यूज़र्स ने लेटेस्ट अपडेट के बाद इस फीचर को एक्टिव होते देखा है.

कहां मिलेगा नया ऑप्शन?

जब आप WhatsApp में attachment आइकन पर क्लिक करेंगे, तो अब आपको “Browse Documents” और “Choose from Gallery” के साथ-साथ एक नया विकल्प “Scan Document” भी दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही आपका फोन कैमरा खुलेगा, जिससे आप डॉक्युमेंट की तस्वीर खींचकर उसे तुरंत शेयर कर सकेंगे.

मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड भी मिलेगा

WhatsApp ने इसमें एक और उपयोगी फीचर जोड़ा है Manual और Automatic स्कैन मोड. मैनुअल मोड में आप खुद तय कर सकते हैं कि डॉक्युमेंट का कौन-सा हिस्सा स्कैन करना है जबकि ऑटोमैटिक मोड में WhatsApp खुद ही डॉक्युमेंट के किनारों को पहचानकर उसे स्कैन कर लेता है. इससे यूज़र को तेज और सटीक रिज़ल्ट मिलेगा.

WhatsApp का एक और नया AI फीचर

इतना ही नहीं, हाल ही में WhatsApp ने एक नया AI-बेस्ड चैट समरी फीचर भी लॉन्च किया है. यह फीचर किसी भी पर्सनल चैट का बुलेट-पॉइंट सारांश बनाकर यूज़र को बता देता है कि बातचीत का मुख्य विषय क्या है – बिना पूरी चैट खोले.

यह भी पढ़ें:

अगर पासवर्ड हो जाए लीक तो Google का ये टूल तुरंत देगा आपको अलर्ट! ज्यादातर लोग नहीं जानते ये फीचर

[ad_2]

ईरान को अमेरिका ने नहीं दिया अरबों डॉलर का ऑफर, परमाणु हथियार से जुड़ी खबर को ट्रंप ने बताया गलत

[ad_1]

<p>ईरान को अमेरिका ने नहीं दिया अरबों डॉलर का ऑफर, परमाणु हथियार से जुड़ी खबर को ट्रंप ने बताया गलत</p>

[ad_2]

इस बच्ची के आगे फैल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस…डांस की अदाएं देख दीवाने हो जाएंगे आप, वीडियो देखें

[ad_1]

Trending Video: कभी-कभी हुनर किसी बड़े मंच या चमकते कैमरे का मोहताज नहीं होता. वो खुद अपनी जगह बना लेता है, चाहे वो गांव की पगडंडी हो या सरकारी स्कूल का आंगन. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी सी बच्ची का डांस वीडियो तूफान मचा रहा है. स्कूल ड्रेस में नंगे पैर वो बच्ची ऐसे एक्सप्रेशंस और अदाएं दिखा रही है कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनें भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएं. वीडियो देख यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे.

स्कूली बच्ची ने किया शानदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिखाई देने वाली यह बच्ची किसी आलीशान स्टेज पर नहीं, बल्कि एक सरकारी स्कूल के मैदान में डांस कर रही है. उसके पीछे स्कूल की बिल्डिंग है, आसपास कुछ बच्चे और टीचर भी खड़े हैं. लेकिन जैसे ही ये नन्हीं परी डांस शुरू करती है, सबकी नजरें ठहर जाती हैं. न कोई झिझक, न कोई बनावटीपन. बस दिल से निकली मुस्कान, चेहरे पर दमकता आत्मविश्वास और हर स्टेप में छुपा टैलेंट. बच्ची ने जिस गाने पर डांस किया है, वो फिलहाल वीडियो में साफ नहीं सुनाई देता, लेकिन उसके मूव्स इतने कातिलाना हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘स्कूल वाली श्रीदेवी’, ‘छोटी रानी मुखर्जी’ और ‘गवर्नमेंट स्कूल की दीपिका’ तक कह दिया. एक्सप्रेशंस की बात करें तो वो इतने नेचुरल हैं कि बॉलीवुड की ट्रेनिंग क्लासेस भी पानी मांगने लगें.


बच्ची के टैलेंट को आगे ले जाने की बात कहने लगे लोग

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे. कुछ लोगों ने यह तक कहा कि उसे आगे बढ़ाने के लिए मदद करनी चाहिए. वहीं कई यूजर्स ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि इस बच्ची की कला को सही दिशा दी जाए. इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि टैलेंट किसी बड़ी सिटी या अमीर बैकग्राउंड का मोहताज नहीं होता. मौका मिले तो यही बच्चे एक दिन बड़े-बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

फिर यूजर्स ने भी कर दी तारीफ

वीडियो को rameshsarthak नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाप रे ये बच्ची है या तूफान. एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है बच्चे, जीती रहो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये कितनी क्यूट बच्ची है, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो


मीन राशिफल 30 जून 2025: करियर में उन्नति का समय, आर्थिक मजबूती, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Pisces Horoscope 30 june 2025: मीन राशिफल 30 जून 2025, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि परिवार राशिफल: आज परिवार में किसी पुराने विवाद को लेकर बातचीत हो सकती है. आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा, वरना बात बिगड़ सकती है. परिजनों से भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की जिद या नाराज़गी आपको असहज कर सकती है. घर का वातावरण ठीक बनाए रखने के लिए संवाद बेहद ज़रूरी रहेगा.

मीन राशि लव राशिफल: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा रहेगी, लेकिन साथी के साथ बेवजह बहस से बचें. आज अपने शब्दों और भावनाओं पर नियंत्रण रखें. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान देना चाहिए, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

मीन राशि व्यापार राशिफल: बिज़नेस में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. निवेश संबंधी कोई निर्णय आज टालना बेहतर रहेगा. पुराने ग्राहक या संपर्कों से काम बन सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें. अगर आप कोई नया व्यापारिक निर्णय ले रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी लें.

मीन राशि नौकरी राशिफल: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन औसत रहेगा. दफ़्तर में अतिरिक्त काम का दबाव रह सकता है, लेकिन आप उसे समय रहते पूरा कर लेंगे. सहकर्मियों से मेलजोल रखें, क्योंकि किसी पुराने सहयोगी से मदद मिल सकती है. अधिकारियों से संबंध संतुलित बनाए रखें.

मीन राशि युवा राशिफल: युवाओं को आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा. पढ़ाई या करियर से जुड़ी योजनाओं पर फोकस बनाए रखें. भावनात्मक उलझनों से दूर रहें और किसी बड़े की सलाह जरूर लें. आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं.

मीन राशि हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज़ से थोड़ा सतर्क रहें. मानसिक थकान या चिंता का असर शरीर पर भी पड़ सकता है. पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने में सावधानी बरतें. दिनचर्या में योग और मेडिटेशन शामिल करना लाभकारी रहेगा.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें और जल में हल्दी मिलाकर अर्घ्य दें.

FAQs
Q1. क्या आज निवेश करना उचित रहेगा?
A1. नहीं, आज का दिन निवेश के लिए अनुकूल नहीं है. फिलहाल योजनाओं पर पुनर्विचार करें और निर्णय कुछ दिन बाद लें.

Q2. क्या परिवार में किसी विवाद का समाधान हो सकता है?
A2. हां, यदि आप धैर्य और शांतिपूर्वक बात करेंगे तो पुरानी गलतफहमियाँ दूर हो सकती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर यशस्वी जायसवाल, रोहित को भी छोड़ देंगे पीछे

[ad_1]

IND vs ENG 2nd Test 2025: 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. शुभमन गिल एंड टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है. पिछली गलतियों को भुलाकर टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी. पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने की दहलीज पर हैं.

यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 101 रन बनाए थे, हालांकि वह दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वह शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 लगाने वाले बल्लेबाज

अभी ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम हैं. उन्होंने 46 पारियों में अपने टेस्ट क्रिकेट के 50 छक्के पूरे किए थे. यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 38 पारियों में 40 छक्के लगाए हैं. वह 10 छक्के लगाकर अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 

बता दें कि यशस्वी का टेस्ट रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रहता है, उन्होंने अभी तक 11 पारियों में 27 छक्के लगाए हैं. सबसे ज्यादा छक्के उन्होंने इसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं. अगर वह दूसरे टेस्ट में भी 10 छक्के नहीं लगा पाए तो भी उनके पास आगे ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा. अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अगली 7 पारियों में 10 छक्के लगाने हैं.

रोहित शर्मा का पीछे छूटना लगभग तय

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट से रिटायरमेंट ली है. उन्होंने 51 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था, जायसवाल का रोहित को पीछे छोड़ना लगभग तय हैं. जायसवाल ने अभी टेस्ट में खेले 20 मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं, वह 2000 टेस्ट रन पूरे करने के भी करीब हैं. टेस्ट में वह अभी तक 5 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं.

एजबेस्टन में कभी नहीं जीती टीम इंडिया

भारत ने इससे पहले इस ग्राउंड पर 8 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 7 इंग्लैंड ने जीते हैं और 1 मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है. अगर शुभमन गिल एंड टीम इस टेस्ट को जीतती है तो ये इस ग्राउंड पर भारत की पहली जीत होगी.

[ad_2]