Capricorn July Horoscope 2025: मकर जुलाई मासिक राशिफल, हर कदम पर सुख और सौभाग्य मिलेगा

[ad_1]

Capricorn July Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जुलाई (July 2025) का महीना मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Makar Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जुलाई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना गुडलक लेकर आ रहा है. इस माह आपको जीवन के हर कदम पर सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी. घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ होगा. माह की शुरुआत में किसी कानूनी मामले में विजय मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

इस दौरान किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का सुख-सौभाग्य प्राप्त होगा. जुलाई महीने के पूर्वार्ध में बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों को मनचाहे प्रमोशन और तबादले का सुख प्राप्त होगा. मनचाहे कार्य समय से पूरे होने पर आपके भीतर अलग ही उत्साह और ऊर्जा का समावेश रहेगा.

जुलाई का महीना वित्तीय दृष्टि से  शुभ रहने वाला है. माह की शुरुआत से ही आपको कारोबार में लाभ होगा. बाजार में आपकी धाक जमेगी. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी. माह के मध्य में ऋण आदि को चुकाने की परिस्थितियां बनेंगी. इस दौरान आपको सट्टा-लाटरी से लाभ प्राप्ति संभव है.

हालांकि किसी भी जोखिम भरी योजना में धन लगाते समय आपको विशेषज्ञों अथवा शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। माह के उत्तरार्ध में अपने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर भारी रहेंगे. इस दौरान आपको लाभ से जुड़े बड़े सौदे करने का अवसर प्राप्त होगा. आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे.

यह समय कांट्रैक्ट एवं कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा. भूमि-भवन एवं वाहन आदि के क्रय का सपना पूरा होगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से जुलाई का महीना अनुकूल रहने वाला है. इस माह स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे.

माह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. संतान की सफलता से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो जुलाई का महीना सेहत की दृष्टि से आपके लिए सामान्य रहने वाला है. इस माह आपके स्वास्थ्य की प्रतिकूलता के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं.

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.

July Vrat Tyohar 2025: जुलाई व्रत-त्योहार 2025 की लिस्ट, नाग पंचमी, देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज कब ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुआ अडानी परिवार, ‘प्रसाद सेवा’ में बंटाया हाथ, देखिए तस्वीरें

[ad_1]

अडानी ग्रुप ने जिस तरह प्रयागराज महाकुंभ में भक्तों के लिए 'प्रसाद सेवा' की व्यवस्था की थी, उसी तरह ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथयात्रा में भी प्रसाद सेवा की व्यवस्था की है. शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी परिवार समेत शामिल हुए. वहां उन्होंने महाप्रसाद सेवा भी की.

अडानी ग्रुप ने जिस तरह प्रयागराज महाकुंभ में भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ की व्यवस्था की थी, उसी तरह ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथयात्रा में भी प्रसाद सेवा की व्यवस्था की है. शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी परिवार समेत शामिल हुए. वहां उन्होंने महाप्रसाद सेवा भी की.

12 दिनों तक चलने वाली इस रथयात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे हुए हैं. गौतम अडानी भी आज प्रभु के दर्शन-पूजन के लिए पुरी पहुंचे. बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस्कॉन के साथ मिलकर पुरी में 26 जून से 8 जुलाई तक रथयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों के लिए 'प्रसाद सेवा' शुरू किया है.

12 दिनों तक चलने वाली इस रथयात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे हुए हैं. गौतम अडानी भी आज प्रभु के दर्शन-पूजन के लिए पुरी पहुंचे. बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस्कॉन के साथ मिलकर पुरी में 26 जून से 8 जुलाई तक रथयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ शुरू किया है.

गौतम अडानी ने इस मौके पर कहा भी कि,

गौतम अडानी ने इस मौके पर कहा भी कि, “हमने महाकुंभ में पहली बार ‘सेवा से साधना’ की कोशिश की थी. आज जगन्नाथ पुरी की इस भव्य यात्रा में हमने इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है.” पुरी की रथयात्रा में उनकी उपस्थिति और सेवा कार्यों के ज़रिए यह संदेश साफ है कि अब कॉर्पोरेट दुनिया भी आस्था और सेवा के संगम में सक्रिय रूप से भागीदार बन रही है.

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन का सौभाग्य पाकर धन्य हुआ. भक्तों के बीच साक्षात भगवान को देखना, विनम्रता, सरलता और करुणा की पराकाष्ठा का अनुभव है. यह रथ यात्रा आस्था, सेवा और एकता का विराट स्वरूप है, जो मन, बुद्धि और आत्मा, तीनों को आनंदित कर देती है.

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन का सौभाग्य पाकर धन्य हुआ. भक्तों के बीच साक्षात भगवान को देखना, विनम्रता, सरलता और करुणा की पराकाष्ठा का अनुभव है. यह रथ यात्रा आस्था, सेवा और एकता का विराट स्वरूप है, जो मन, बुद्धि और आत्मा, तीनों को आनंदित कर देती है.

पुरी की इस पवित्र भूमि पर, लाखों भक्तों के साथ इस अद्भुत अनुभव का साक्षी बनना, सदैव मेरे जीवन की अनमोल स्मृतियों में शामिल रहेगा. मैं प्रदेश सरकार, पुरी प्रशासन और उन हजारों सेवा-समर्पित कर्मियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनके समर्पण और अनुशासन से यह आयोजन इतनी श्रद्धा और भव्यता से संपन्न हो रहा है. महाप्रभु की कृपा पावन राज्य ओडिशा समेत, भारत और भारतवासियों पर सदा बनी रहे. जय जगन्नाथ.'

पुरी की इस पवित्र भूमि पर, लाखों भक्तों के साथ इस अद्भुत अनुभव का साक्षी बनना, सदैव मेरे जीवन की अनमोल स्मृतियों में शामिल रहेगा. मैं प्रदेश सरकार, पुरी प्रशासन और उन हजारों सेवा-समर्पित कर्मियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनके समर्पण और अनुशासन से यह आयोजन इतनी श्रद्धा और भव्यता से संपन्न हो रहा है. महाप्रभु की कृपा पावन राज्य ओडिशा समेत, भारत और भारतवासियों पर सदा बनी रहे. जय जगन्नाथ.’

अडानी ग्रुप द्वारा की जा रही ये सेवा केवल भोजन तक सीमित नहीं है. अडानी ग्रुप ने सफाई कर्मचारियों को फ्लोरेसेंट जैकेट्स, वॉलंटियर्स को टी-शर्ट और सुरक्षा बलों व श्रद्धालुओं के लिए रेनकोट, कैप और छतरियां वितरित की हैं. इसके अलावा, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के साथ मिलकर लाइफगार्ड्स को भी लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे समुद्र किनारे आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

अडानी ग्रुप द्वारा की जा रही ये सेवा केवल भोजन तक सीमित नहीं है. अडानी ग्रुप ने सफाई कर्मचारियों को फ्लोरेसेंट जैकेट्स, वॉलंटियर्स को टी-शर्ट और सुरक्षा बलों व श्रद्धालुओं के लिए रेनकोट, कैप और छतरियां वितरित की हैं. इसके अलावा, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के साथ मिलकर लाइफगार्ड्स को भी लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे समुद्र किनारे आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Published at : 28 Jun 2025 05:11 PM (IST)

बिजनेस फोटो गैलरी

बिजनेस वेब स्टोरीज

[ad_2]