कैसे बनते हैं रॉ एजेंट, कहां होती है भर्ती? जानिए पूरी प्रक्रिया

[ad_1]

भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) को देश की आंख और कान माना जाता है. इसकी स्थापना 1968 में की गई थी और तब से लेकर अब तक ये एजेंसी भारत की सुरक्षा, रणनीति और विदेशी खुफिया मामलों में अहम भूमिका निभाती आ रही है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि रॉ एजेंट बनते कैसे हैं? क्या इसके लिए कोई सीधी भर्ती होती है या फिर चयन का कोई विशेष गुप्त तरीका होता है?

रॉ एजेंट कैसे बनें

असल में, RAW में सीधी भर्ती नहीं होती. रॉ एजेंट बनने के लिए पहले से किसी अन्य सरकारी सेवा में होना जरूरी होता है. मुख्य रूप से इसके लिए सिविल सेवाओं, सशस्त्र बलों (Army, Navy, Air Force), पैरा मिलिट्री फोर्सेस, IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और केंद्रीय सेवाओं (IAS, IPS, IRS वगैरह) के अनुभवी अधिकारियों को चुना जाता है. सबसे ज्यादा रिक्रूटमेंट IPS और IB से होती है. इसके अलावा, कई बार RAW के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन ‘Research and Analysis Services (RAS)’ के जरिए ग्रुप-A स्तर के अफसरों को डेप्युटेशन पर लिया जाता है.

कैसे होती है भर्ती

RAW में जाने के लिए उम्मीदवार को पहले UPSC सिविल सेवा परीक्षा या फिर Defence Services Examination (CDS) के जरिए किसी प्रतिष्ठित सरकारी सेवा में प्रवेश लेना होता है. इसके बाद उन्हें कुछ सालों तक सेवा का अनुभव हासिल करना होता है. अगर अधिकारी की योग्यता, रिकॉर्ड, गोपनीयता और विश्लेषणात्मक क्षमताएं RAW के मानकों पर खरी उतरती हैं, तो उसे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के जरिए इंटरनल स्क्रीनिंग प्रोसेस से बुलाया जाता है. कई बार कैबिनेट सचिवालय के अंतर्गत अलग से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर रिक्रूटमेंट भी की जाती है, लेकिन वो काफी सीमित और गोपनीय होती हैं.

गुमनाम होकर करना होता है काम

इसलिए अगर कोई रॉ एजेंट बनने का सपना देखता है, तो सबसे पहला कदम होता है UPSC, CDS या CAPF जैसी परीक्षा पास करना, फिर सालों तक ईमानदारी से सरकारी सेवा देना और उसके बाद ही चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनना. रॉ में नौकरी न केवल चुनौतीपूर्ण होती है बल्कि यह एक ऐसा कार्यक्षेत्र है, जहां देश के लिए चुपचाप काम करना सबसे बड़ा सम्मान होता है. बिना किसी शोहरत और बिना किसी खुली पहचान के.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रैपर बादशाह की फिटनेस जर्नी, जानें कैसे खाने से लेकर हर चीज पर किया कंट्रोल

[ad_1]

आजकल रैपर बादशाह अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के चलते चर्चा में बने हुए हैं. रैपर बादशाह ने अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान कर दिया है. मशहूर रैपर अपने धमाकेदार गानों, रैपिंग स्टाइल और शानदार लुक्स के लिए तो जाने ही जाते हैं अब उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन से भी फैंस को हैरान कर दिया है. हाल ही में उनके कई वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं, जिसमें वे पहले से काफी पतले और फिट दिखे.

बादशाह का नया लुक देखकर लोग सोचने लगे कि उन्होंने कोई वजन घटाने की दवा ली होगी. ऐसे में खुद बादशाह ने बताया है कि उन्होंने किसी दवा या जल्दी असर करने वाले स्टेरॉयड्स का यूज नहीं किया है बल्कि उनका वजन कम करने का तरीका एकदम नेचुरल था. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसे खाने से लेकर हर चीज पर रैपर बादशाह ने कंट्रोल किया.

कैसी थी रैपर बादशाह की फिटनेस जर्नी

एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया कि मैंने कोई दवा नहीं ली, मेरा वेट इसलिए कम हुआ क्योंकि मैंने अपने खाने पर कंट्रोल किया और लाइफस्टाइल बदली. साथ ही बादशाह ने ये भी बताया कि वजन बढ़ने की वजह से उन्हें स्लीप एपनिया की बीमारी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने डाइट, वर्कआउट और नींद के रूटीन को सुधारकर अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू किया.

बादशाह ने कैसे किया खाने पर कंट्रोल

लोग आमतौर पर सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए बस खाना बंद कर दो या बहुत कम कर दिया जाए, लेकिन बादशाह ने बताया कि ऐसा नहीं है. उन्होंने बताया कि ये भी पता होना जरूरी है हम क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं. बादशाह ने बताया कि उन्होंने भी स्मार्ट तरीके से खाने पर कंट्रोल करना शुरू किया. जिसमें बादशाह ने जंक फूड छोड़ दिए और हेल्दी खाने का तरीका बदला. इससे भूख कम लगेगी और एनर्जी बनी रहेगी. इसके अलावा खाने से पहले पानी पिएं, क्योंकि दो गिलास पानी खाने से पहले पीना भूख कम करता है. इसके अलावा शुगर और फ्राइड खाने को बंद कर दिया. बादशाह ने खाने पर कंट्रोल यानी पोर्टियन कंट्रोल के बारे में बताया कि तय समय पर खाने से शरीर की आदत बन जाती है. बादशाह ने डाइट के बारे में बताया कि प्रोटीन पहले खाएं, डाइट में कार्ब्स कम कर दें, सब्जियों और हेल्दी फैट से पेट भरें, नाश्ते में ज्यादा कैलोरी लें, साथ ही फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च खाएं.

बादशाह का वर्कआउट रूटीन

बादशाह का वर्कआउट रूटीन काफी सिंपल है. इसमें बादशाह ने हर दिन जिम, कार्डियो, और बॉडी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करना शुरू किया. इससे उनका वजन धीरे-धीरे कम होता गया. इसके अलावा उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ का भी काफी ख्याल रखा. रैपर बादशाह ने बताया कि सिर्फ शरीर नहीं, दिमाग का हेल्दी रहना भी जरूरी है. एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि स्ट्रेस को कम करके खुद को मोटिवेट किया जा सकता है. इसके अलावा बादशाह का कहना है कि वजन कम करना इतना मुश्किल नहीं है, अगर आप सही आदतें और लाइफस्टाइल अपनाएं. साथ ही इसके लिए किसी दवा या शॉर्टकट की जरूरत नहीं, सिर्फ सही खाना, एक्सरसाइज और डेली रूटीन बनाए रखने से आप वेट लॉस आसानी से कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – <a href=" वाकई प्लेन की सबसे सेफ सी ट होती है सीट नंबर 11A? जानें क्या है इसका सच

[ad_2]

Android पर कैसे रिकॉर्ड करें कॉल वो भी बिना अलर्ट के! ये है बेहद आसान तरीका

[ad_1]

How to Record Call: कई बार जब हम किसी ज़रूरी कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो कॉल शुरू होते ही वो रोबोटिक आवाज़ “यह कॉल रिकॉर्ड की जा रही है” माहौल ही बिगाड़ देती है. न सिर्फ यह सुनने में अजीब लगता है बल्कि अगर आप चुपचाप किसी बातचीत को सेव करना चाह रहे हैं, तो यह आपकी चाल भी खोल देता है.

लेकिन खुशखबरी यह है कि कई Android फोन्स में एक छुपा हुआ फीचर मौजूद होता है जो बिना कोई अलर्ट दिए कॉल रिकॉर्ड करने देता है. इसमें आपको बस एक हल्की बीप सुनाई देती है, लेकिन सामने वाला कुछ भी नहीं समझ पाता. और खास बात ये – इसके लिए न तो आपको फोन को रूट करने की जरूरत है और न ही किसी संदिग्ध थर्ड-पार्टी ऐप की.

कैसे करें सेटिंग्स में बदलाव?

• सबसे पहले Contacts ऐप खोलें ध्यान दें, Phone ऐप नहीं, बल्कि Contacts.
• ऊपर दाईं तरफ बने तीन डॉट्स पर टैप करें.
• अब Settings में जाएं.
• यहां पर Call Recording या Call Settings जैसा कोई विकल्प खोजें (फोन मॉडल के अनुसार नाम थोड़ा अलग हो सकता है).
• अब देखें कि कोई ऐसा विकल्प है या नहीं जैसे “Play Audio Tone instead of Disclaimer” या “Disable verbal recording alert” जैसे कुछ.

इस विकल्प को ऑन कर दें. बस हो गया! अब जब आप कॉल रिकॉर्ड करेंगे तो वो लंबा रोबोटिक मैसेज नहीं बजेगा – उसकी जगह सिर्फ एक छोटी सी बीप सुनाई देगी जो पुराने ज़माने के लैंडलाइन की तरह लगती है. सामने वाले को इसकी भनक तक नहीं लगेगी. कई देशों में यह छोटी बीप ही कानूनी रूप से पर्याप्त मानी जाती है, जिससे आप किसी पचड़े में भी नहीं फंसते.

ये फीचर क्यों है काम का?

वर्क कॉल्स में मददगार: जब आप मीटिंग के दौरान नोट्स नहीं ले पा रहे हों, तब चुपचाप रिकॉर्डिंग एकदम उपयोगी होती है.

कस्टमर सर्विस से लड़ाई: जब कंपनियां अपने वादों से मुकरती हैं, तब रिकॉर्डिंग आपके पास सबूत बनकर काम आती है.

सुरक्षा और आत्म-संरक्षण: खासकर महिलाओं या ऐसे लोगों के लिए जो किसी खतरे की स्थिति में हों यह फीचर एक डिजिटल सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

यह भी पढ़ें:

अमेरिका ने इस घातक हथियार से ईरान पर किया हमला! जानें किस तकनीक पर करता है काम

[ad_2]

July 2025 Monthly Rashifal: जुलाई 2025 राशिफल, बारह राशियों पर शनि, गुरु, शुक्र और मंगल का असर

[ad_1]

Masik Rashifal: जुलाई 2025 का महीना एक साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है, शनि की वक्र गति, शुक्र का अपनी राशि में प्रवेश, गुरु की दृष्टि और मंगल-केतु की युति जैसी घटनाएं आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगी?

मेष राशि (Aries)
फोकस: वित्तीय संतुलन और पेशेवर अवसर
मुख्य ग्रह: शुक्र, राहु, गुरु

• इनकम और खर्च बराबर रहेंगे, सेविंग प्लान करें
• राहु-केतु के कारण रिश्तों में अत्यधिक आलोचना से बचें
• कंसल्टेंसी, शिक्षा या ट्रैवल से लाभ संभव
• पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, हल्का खाएं
• उपाय: हनुमान चालीसा रोज पढ़ें
• लकी कलर: लाल/ लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (Taurus)
फोकस: पेशेंस और रिलेशनशिप बैलेंस
मुख्य ग्रह: शुक्र, शनि, सूर्य

• करियर में थोड़ा डिले, लेकिन रिलेशनशिप में स्थिरता
• जुलाई 18 से शनि वक्री , आत्मनिरीक्षण बढ़ेगा
• सेरेमनी में शामिल होना सकारात्मक ऊर्जा देगा
• फाइनेंस में हल्की गिरावट, पर लॉन्ग टर्म सेफ
• उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं
• लकी कलर: पिंक / लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini)
फोकस: कम्युनिकेशन, खर्च और इमोशन्स
मुख्य ग्रह: सूर्य, बुध, राहु

• सेल्फ इंडलजेंस और लक्जरी पर खर्च बढ़ेगा
• डॉक्युमेंट साइन करने से पहले ध्यान दें
• कजिन्स या पड़ोसियों से टकराव से बचें
• जिम या वर्कआउट में सावधानी रखें
• उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र धारण करें
• लकी कलर: हरा / लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer)
फोकस: एक्सपेंडिचर, कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास
मुख्य ग्रह: गुरु, सूर्य, बुध

• खर्च और यात्रा अधिक, पर आय का फ्लो जारी
• नेगेटिविटी से बचने के लिए साइलेंस जरूरी
• हेल्थ: स्मॉल एक्सीडेंट्स से सतर्क रहें
• स्टूडेंट्स को रियलिस्टिक प्लानिंग करनी होगी
• उपाय: भगवान शिव को कच्चा दूध चढ़ाएं
लकी कलर: सफेद / लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo)
फोकस: करियर ग्रोथ और रिलेशनशिप बैलेंस
मुख्य ग्रह: गुरु, शुक्र, मंगल

• बिजनेस में ग्रोथ, नेटवर्किंग से फायदा
• मंगल-केतु के कारण पार्टनरशिप में तनाव
• अकेले समय से आत्ममंथन करें
• फाइनेंस में सतर्कता रखें, मायजर बनें
• उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें
लकी कलर: सुनहरा / लकी नंबर: 1

कन्या राशि (Virgo)
फोकस: स्मार्ट वर्क और भविष्य की योजना
मुख्य ग्रह: गुरु, शनि

• करियर में नई ऊँचाई संभव, सोशल नेटवर्क फायदेमंद
• स्टॉक में जोखिम न लें
• लीगल मामलों में राहत
• रिलेशनशिप में शांति बनाए रखें
• उपाय: शनिवार को नीले वस्त्र पहनें
• लकी कलर: ग्रे / लकी नंबर: 8
• तुला राशि (Libra)
फोकस: स्थान परिवर्तन, वित्तीय सुधार
मुख्य ग्रह: शनि, शुक्र
• जॉब ट्रांसफर या रिलोकेशन संभव
• लोन लेते समय समझदारी रखें
• पुराने बॉन्ड्स/पॉलिसी से लाभ
• दांपत्य जीवन में सजगता जरूरी
• उपाय: शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
लकी कलर: क्रीम / लकी नंबर: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)
फोकस: शिक्षा, मानसिक दबाव और रिलीफ
मुख्य ग्रह: सूर्य, केतु, गुरु

• हायर एजुकेशन या फिलॉसॉफी में रुचि बढ़ेगी
• जॉब में अचानक बदलाव संभव
• ब्लड प्रेशर और गुस्से पर कंट्रोल रखें
• रिलेशनशिप में रियल बातचीत जरूरी
• उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं
• लकी कलर: मैरून / लकी नंबर: 9

धनु राशि (Sagittarius)
फोकस: प्लानिंग, आध्यात्म और आत्ममंथन
मुख्य ग्रह: गुरु, सूर्य

• जुलाई मध्य के बाद वल्नरेबिलिटी बढ़ेगी
• बजट और हेल्थ पर ध्यान दें
• रिलेशनशिप में भावनात्मक खुलापन आवश्यक
• स्टूडेंट्स के लिए थोड़ा कठिन समय
• उपाय: ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य नमस्कार करें
• लकी कलर: बैंगनी / लकी नंबर: 3

मकर राशि (Capricorn)
फोकस: नया बिजनेस, हेल्थ और फाइनेंस
मुख्य ग्रह: शनि, सूर्य

• हेल्थ और एक्सपेंस दोनों चिंता का विषय
• रोमांटिक जीवन में कुछ नया
• विदेश यात्रा का योग
• कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले संभव
• उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं
• लकी कलर: काला / लकी नंबर: 4

कुंभ राशि (Aquarius)
फोकस: फाइनेंशियल प्लानिंग और होम बैलेंस
मुख्य ग्रह: गुरु, शुक्र, मंगल

• पुराना लोन क्लियर करने का समय
• रिलेशनशिप में नए विकल्प से बचें
• व्हीकल या होम अपग्रेड पॉसिबल
• मां या नानी की सेहत पर ध्यान दें
• उपाय: कर्पूर से घर में शुद्धिकरण करें
• लकी कलर: नीला / लकी नंबर: 11

मीन राशि (Pisces)
फोकस: बिजनेस एक्सपैंशन और हेल्थ
मुख्य ग्रह: गुरु, बुध

• बिजनेस में सहयोग मिलेगा
• प्रॉपर्टी या फैक्ट्री सेटअप की योजना सफल हो सकती है
• हेल्थ पर ध्यान दें, मेडिकल चेकअप न टालें
• लोन या EMI से राहत संभव
• उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें
• लकी कलर: पीला / लकी नंबर: 12

FAQs
Q1. जुलाई 2025 में कौन-से ग्रह सबसे प्रभावी रहेंगे?
A1. शनि (वक्री), गुरु, शुक्र (स्वगृही), और मंगल-केतु युति इस महीने के प्रमुख ट्रांजिट हैं.

Q2. क्या इस महीने करियर में बदलाव संभव है?
A2. हां, सिंह, कन्या, मीन और वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर शिफ्ट या प्रमोशन की संभावना बन रही है.

Q3. लव लाइफ के लिए कौन-सी राशियां सतर्क रहें?
A3. तुला, सिंह और कुंभ राशि के लिए रिलेशनशिप में टेंशन और संतुलन की चुनौती बनी रहेगी.

लेखक परिचय
(पंकज कश्यप, इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज (ICAS) के सक्रिय सदस्य हैं. उन्होंने वैदिक ज्योतिष और अध्यात्म की गहन शिक्षा गुरु-परंपरा से प्राप्त की है. देवघर के स्वर्ण पदक विजेता डॉ. एम. एन. झा के निर्देशन में उन्होंने न केवल जन्मपत्री अध्ययन, बल्कि वेदांत, यजुर्वेदीय कर्मकांड, और बीज मंत्रों की व्यावहारिक साधना भी की. पंकज का उद्देश्य आधुनिक युग में ज्योतिष को वैज्ञानिक, नैतिक और सार्थक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि रत्न और उपायों के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके.)

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पाकिस्तान के वजीरिस्तान सुसाइड अटैक में PAK आर्मी के 16 जवानों की मौत, TTP ने ली हमले की जिम्मे

[ad_1]

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार (28 जून) को बड़ा सुसाइड बम अटैक हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 16 जवान मारे गए. साथ ही नागरिकों सहित दो दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए. अब इस्लामाबाद ने इस हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया है. अब इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी (पाकिस्तान तालिबान आतंकी ग्रुप) ने ली है.

कैसे हुआ ये बड़ा हमला?

पाकिस्तान के वजीरिस्तान जिले में शनिवार (28 जून) के दिन कुछ आतंकी हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी सैन्य काफिले में घुसा दी. इसकी जानकारी वजीरिस्तान के एक सरकारी अधिकारी ने दी. इस भयंकर विस्फोट के कारण दो घरों की छतें गिर गईं, जिससे 6 बच्चे घायल हो गए.

पाकिस्तान ने उठाई भारत पर उंगली

वहीं इस हमले को लेकर पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि यह हमला भारत को सपोर्ट करने वाले आतंकवादियों ने कराया है. हालांकि भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मीडिया एजेंसी पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, ‘अपनी हताशा में भारत सपोर्टर कुछ आतंकियों ने विस्फोटक सामानों से भरी गाड़ी को हमारे सैन्य ठिकानों में घुसा दिया.’

भारत ने आरोपों को किया खारिज

पाकिस्तान सेना की तरफ से लगाए गए आरोपों को भारत ने नकार दिया है. रविवार (29 जून) को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमने पाकिस्तानी सेना का एक ऑफिशियल बयान देखा, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान पर हुए हमले के लिए पाकिस्तान ने भारत को दोषी ठहराया है. हम भारत पर लगे इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हैं.

[ad_2]

शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाकर खूब रोए पति पराग, भावुक कर देगा वीडियो

[ad_1]

Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का अंतिम संस्कार बीती शाम मुंबई में किया गया. वहीं आज सुबह एक्ट्रेस के पति पराग ने उनकी अस्थि विसर्जन की रस्म निभाई. इस दौरान पराग अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाए नजर आए. उनका वीडियो देख हर कोई भावुक हो गया.

शेफाली की अस्थि थामे रोते दिखे पराग त्यागी

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद संडे की सुबह एक्टेस के पति पराग त्यागी और उनकी फैमिली श्मशान घाट पहुंची. जहां से उन्होंने शेफाली की अस्थियां ली. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पराह अपनी पत्नी की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते दिखे. वीडियो में शेफाली के पिता भी पराग के साथ नजर आए. दोनों को इस हाल में देखकर फैंस भी भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में उन्हें हिम्मत रखने को कह रहे हैं.

शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाकर खूब रोए पति पराग त्यागी, वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल

पराग ने फैमिली के साथ किया अस्थि विसर्जन

इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में पराग वाइफ शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस की फैमिली भी पराग का साथ देती हुई दिखाई दे रही है. बता दें कि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अस्थियों को समुद्र में बहाया गया है.

कब हुआ शेफाली जरीवाला का निधन?

बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन शुक्रवार की देर रात हुआ. एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया था. जिसके बाद पति पराग उन्हें अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक्ट्रेस के अचानक निधन से उनकी मां और पिता का भी बुरा हाल है. इसके अलावा एक्ट्रेस के दोस्त भी सदमे में हैं. उनके अंतिम संस्कार में पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई और सुनिधि चौहान समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें –

स्टाइलिश आउटफिट में एयरपोर्ट पहुंचीं Malaika Arora, स्वैग में दिए मीडिया को पोज

[ad_2]

महिला ने बताई गजब की तकनीक! चंद सेकंड्स में ठंडी हो जाएगी धूप में खड़ी कार, वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

जून की धूप, जलता आसमान और उसमें खड़ी आपकी कार. अंदर बैठते ही ऐसा महसूस होता है जैसे किसी भट्टी में कदम रख दिया हो. एसी ऑन करने के बाद भी राहत मिलने में वक्त लगता है और तब तक पसीने से नहाना तय है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस गर्मी में आपकी सबसे बड़ी मुश्किल का बेहद आसान और देसी तोड़ लेकर आया है. वीडियो में एक महिला प्रोफेसर बिना किसी खर्चे और तकनीक के सिर्फ कुछ सेकंड में कार को ठंडा करने का तरीका बता रही हैं, जिसे जानकर हर कोई दंग है.

गर्मी में भट्टी बनी कार को ठंडा करने का प्रोफेसर ने बताया आसान तरीका

तेज गर्मी में धूप में खड़ी कार किसी तंदूर से कम नहीं लगती. कई लोग तो कार में बैठने से पहले एसी चालू कर छोड़ देते हैं ताकि थोड़ी ठंडक मिल सके, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आम सोच को चुनौती देता नजर आ रहा है. इस वीडियो में एक महिला प्रोफेसर गर्म कार को सिर्फ कुछ सेकंड में ठंडा करने की अनोखी तरकीब बताती हैं और वो भी बिना एसी चलाए. वीडियो में प्रोफेसर समझाती हैं कि अगर कार धूप में खड़ी रही है और उसमें बैठते ही आप एसी ऑन कर देते हैं, तो कार को पूरी तरह ठंडा होने में 5 मिनट या उससे ज्यादा भी लग सकते हैं, लेकिन एक स्मार्ट तरीका है जिससे आप उसी कार को महज कुछ सेकंड्स में ही ठंडा महसूस कर सकते हैं.

इस ट्रिक से तुरंत मिलेगी राहत

उनकी ट्रिक है कि सबसे पहले ड्राइवर की सीट के सामने की खिड़की (जो ड्राइवर के अपोजिट साइड हो) को खोल दीजिए. फिर ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलिए और उसे बार-बार खोलकर बंद कीजिए. ऐसा करने से कार के अंदर जमा गरम हवा यानी हीट प्रेशर तेजी से बाहर निकलता है और कार के अंदर बाहर की ठंडी हवा का सर्कुलेशन बनने लगता है. इसका असर कुछ ही सेकंड में महसूस होने लगता है और कार के अंदर बैठना आसान हो जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग अपनी कार पर इसे आजमा चुके हैं और उनका कहना है कि ये ट्रिक वाकई कारगर है. न कोई गैजेट चाहिए, न कोई पैसे खर्च करने की जरूरत. बस थोड़ी समझदारी और कुछ सेकंड का धैर्य.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को fryrsquared नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या यह गर्मी से भरे बेडरूम के लिए भी कारगर सिद्ध होगा. एक और यूजर ने लिखा…ये तरकीब वाकई में कारगर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस तकनीक को बताने के लिए आपका शुक्रिया.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

स्टॉक मार्केट का जोश हाई है, 2 जुलाई से खुलेंगे 7 नए आईपीओ, 12 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

[ad_1]

अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट में IPO का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कुल 7 नए IPO लॉन्च हो रहे हैं और 12 कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है. इनमें मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट शामिल हैं, जो निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश करने का अवसर देंगे.

अगले हफ्ते खुलने वाले IPOs की लिस्ट

Mainboard IPOs

Crizac Limited IPO

सब्सक्रिप्शन: 2 जुलाई से 4 जुलाई तक

साइज: 860 करोड़ रुपये

पूरी तरह Offer for Sale, 3.51 करोड़ शेयर

Travel Food Services IPO

सब्सक्रिप्शन: 3 जुलाई से 7 जुलाई तक

पूरी तरह Offer for Sale (बुक-बिल्डिंग इश्यू)

SME सेगमेंट के 5 IPOs

Silky Overseas IPO

30 जून – 2 जुलाई

30.68 करोड़ रुपये, 19.06 लाख नए शेयर

Pushpa Jewellers IPO

30 जून – 2 जुलाई

98.65 करोड़ रुपये

53.70 लाख शेयर (Fresh Issue), 13.41 लाख (OFS)

Cedaar Textile IPO

30 जून – 2 जुलाई

60.90 करोड़ रुपये, 43.50 लाख नए शेयर

Marc Loire IPO

30 जून – 2 जुलाई

21 करोड़ रुपये, फिक्स्ड प्राइस इश्यू, 21 लाख शेयर

Vandan Foods IPO

30 जून – 2 जुलाई

30.36 करोड़ रुपये, 26.40 लाख नए शेयर

अगले हफ्ते लिस्ट होने वाली कंपनियों की लिस्ट

1 जुलाई (मंगलवार)

Kalpataru IPO (BSE, NSE)

Ellenbarrie Industrial Gases IPO (BSE, NSE)

Globe Civil Projects IPO (BSE, NSE)

AJC Jewel IPO (BSE SME)

Shri Hare-Krishna Sponge Iron IPO (NSE SME)

Icon Facilitators IPO (BSE SME)

Abram Food IPO (BSE SME)

2 जुलाई (बुधवार)

Sambhv Steel Tubes IPO (BSE, NSE)

HDB Financial IPO (BSE, NSE)

Supertech EV IPO (BSE SME)

Suntech Infra Solutions IPO (NSE SME)

Rama Telecom IPO (NSE SME)

3 जुलाई (गुरुवार)

PRO FX Tech IPO (NSE SME)

Ace Alpha Tech IPO (BSE SME)

Valencia India IPO (BSE SME)

Moving Media Entertainment IPO (NSE SME)

4 जुलाई (शुक्रवार)

Adcounty Media India IPO (BSE SME)

Neetu Yoshi IPO (BSE SME)

निवेशकों के लिए क्या है खास?

कई IPOs पूरी तरह Fresh Issue हैं, यानी पैसा सीधे कंपनी में जाएगा. कुछ IPOs Offer for Sale के जरिए मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने शेयर बेच रहे हैं. SME सेक्टर में भी कई आकर्षक कंपनियां शामिल हैं, जहां जल्दी लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद रहती है. यह समय उन निवेशकों के लिए शानदार है जो लंबी अवधि में ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनना चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को बड़ी राहत! अब 12 साल में बहाल हो सकती है पूरी पेंशन, जानिए क्या बदलने वाला है

[ad_2]

इस भारतीय क्रिकेटर की बेस्ट फ्रेंड थी शेफाली जरीवाला? बर्थडे पार्टी पर डांस का वीडियो आया सामने

[ad_1]

Shefali Jariwala and Prithvi Shaw: शेफाली जरीवाला और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में डांस कर रहे हैं. शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. क्रिकेटर शिखर धवन ने भी शेफाली के निधन पर श्रद्धांजलि दी. बता दें कि शेफाली इसी महीने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भी गई थीं, उन्होंने 6 जून को स्टेडियम से कुछ फोटो शेयर की थी.

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और शेफाली जरीवाला का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हो कि दोनों अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं. इस दौरान शेफाली के पति पराग त्यागी भी वहां मौजूद हैं, वो भी डांस कर रहे हैं.

पृथ्वी शॉ के 25वें जन्मदिन का वीडियो

ये वीडियो 9 जून 2024 को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इस दिन पृथ्वी शॉ अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे. संभावना है कि ये इसी दिन जन्मदिन पार्टी का वीडियो है. संभावना है कि शेफाली की दोस्ती पृथ्वी की एक्स गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया से होगी, और इस वजह से पृथ्वी उनसे मिले हों. क्योंकि वीडियो में निधि भी नजर आ रही हैं. हालांकि दोनों जिस तरह डांस कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी.

शेफाली जरीवाला इस महीने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी गई थीं, उन्होंने फोटो खिंचवाए और 6 जून को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए. हालांकि वह सिर्फ घूमने गई थी या किसी काम के सिलसिले में, इसकी कोई जानकारी नहीं है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा था, “बहुत जल्दी अलविदा कह गईं, शेफाली जरीवाला. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. प्रार्थनाएं हैं कि इस मुश्किल समय में भगवान उनके परिवार को ताकत दें.”

[ad_2]

ये हैं सबसे बेहतरीन लैपटॉप्स! शानदार परफॉर्मेंस के साथ मिलता है सबसे स्लिम डिजाइन

[ad_1]

Slim Laptops: आज के दौर में लैपटॉप सिर्फ पतले और हल्के ही नहीं, बल्कि काफी पावरफुल भी हो गए हैं. लेकिन हर पतला लैपटॉप क्वालिटी और परफॉर्मेंस में बेहतरीन हो, ऐसा ज़रूरी नहीं. बड़ी टेक कंपनियां अब ऐसे लैपटॉप बना रही हैं जो साइज में तो छोटे हैं लेकिन काम के मामले में किसी भी बड़े सिस्टम को टक्कर दे सकते हैं. अगर आप यात्रा के दौरान काम करना चाहते हैं, वर्क फ्रॉम होम करते हैं या कॉलेज के लिए एक भरोसेमंद डिवाइस की तलाश में हैं, तो ये टॉप स्लिम लैपटॉप्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं.

Apple MacBook Air M1

Apple का MacBook Air M1 वर्जन पतले लैपटॉप्स की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाया है. इसमें Apple का खुद का M1 चिपसेट है, जो शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ देता है. इसका 13.3 इंच का Retina डिस्प्ले आंखों को आरामदायक और विजुअली शानदार अनुभव देता है.

इसका फैनलेस डिज़ाइन इसे बेहद शांत और कूल बनाता है. 8GB RAM और 256GB SSD इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं. Touch ID, बैकलिट कीबोर्ड और iPhone/iPad से आसान कनेक्टिविटी इसे छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए एक शानदार विकल्प बनाते हैं.

Apple MacBook Air M2 (2022)

2022 का MacBook Air M2 डिज़ाइन में और भी पतला और आकर्षक हो गया है. इसमें 13.6 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले है जो क्रिएटिव यूज़र्स को काफी पसंद आएगा. नया M2 चिप इसे और तेज़ बनाता है, जबकि 1080p कैमरा और शानदार स्पीकर सिस्टम वीडियो कॉलिंग और मीडिया स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट हैं. यह सिर्फ 1.24 किलोग्राम वजनी है और इसमें MagSafe चार्जिंग, 2 Thunderbolt पोर्ट्स और हेडफोन जैक भी शामिल है. हालांकि इसकी कीमत M1 मॉडल से थोड़ी ज़्यादा है.

HP 15 AMD Ryzen 3 7320U

HP का यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो बड़ी स्क्रीन और किफायती कीमत की तलाश में हैं. 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD इसे स्टूडेंट्स और ऑफिस वर्कर्स के लिए एक भरोसेमंद चॉइस बनाते हैं. इसमें बैकलिट कीबोर्ड और Wi-Fi 6 सपोर्ट है, जो इसे मॉडर्न यूज़र्स के लिए और भी सुविधाजनक बनाता है. हालांकि इसका प्लास्टिक बॉडी कुछ लोगों को कम प्रीमियम लग सकती है.

Acer Aspire 3 (SmartChoice)

अगर आप एक बजट में स्लिम लैपटॉप खोज रहे हैं, तो Acer Aspire 3 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 15.6 इंच की HD स्क्रीन और Intel Celeron N4500 प्रोसेसर है जो बेसिक इंटरनेट ब्राउज़िंग और ऑफिस वर्क के लिए काफी है. 8GB RAM और 512GB SSD इसमें अच्छी स्पीड देते हैं और BlueLightShield तकनीक लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वालों के लिए फायदेमंद है. वज़न सिर्फ 1.5 किलो है, लेकिन HD डिस्प्ले की क्वालिटी और एंट्री-लेवल प्रोसेसर इसे हेवी टास्क्स के लिए कम उपयुक्त बनाते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या Perplexity बन रहा है नया OpenAI? क्यों Meta और Apple इसे खरीदने को हैं बेचैन

[ad_2]