घर में ये डरावनी आवाजें कैसी! परेशान घरवालों ने फ्रिज हटाकर देखा तो उड़े होश, देखें वीडियो

[ad_1]

जरा सोचिए, आप आराम से अपने किचन में जा रहे हों और अचानक आपके फ्रिज के पीछे से अजीब सी सरसराहट सुनाई दे और जब हिम्मत करके फ्रिज हटाएं तो वहां छुपा हो एक ऐसा मेहमान, जिसकी फुंकार सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं! जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक दिल दहला देने वाला वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, जहां एक घर के फ्रिज के पीछे बैठा था भारत का सबसे जहरीला सांप, कॉमन करैत! अब वीडियो अपने रिस्क पर देखें, क्योंकि वीडियो देखने के बाद आपके शरीर में सिरहन दौड़ जाएगी.

घर में फ्रिज के पीछे छिपा बैठा था जानलेवा सांप

ये घटना किसी फिल्मी सीन जैसी लग सकती है, लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में लोगों को लगातार फ्रिज के आसपास से डरावनी आवाजें सुनाई दे रही थीं. पहले तो उन्होंने नजरअंदाज किया, लेकिन जब आवाजें बढ़ने लगीं तो शक गहराया. जब उन्होंने फ्रिज को दीवार से थोड़ा हटाकर पीछे देखा तो जो नजारा सामने आया, उससे पूरे घर में चीख-पुकार मच गई. फ्रिज की प्रोटेक्शन ग्रिल के पीछे आराम फरमा रहा था कॉमन करैत. भारत का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप. इतना जहरीला कि अगर समय रहते इलाज न हो, तो इंसान की जान कुछ ही मिनटों में चली जाए. सबसे डरावनी बात ये कि सांप पूरी तरह शांत बैठा था, लेकिन उसकी मौजूदगी एक Ticking Time Bomb जैसी थी. कब एक्टिव हो जाए, कोई नहीं जानता.


स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू

डरे-सहमे घरवालों ने तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर को कॉल किया. कुछ ही देर में एक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची. स्नैक कैचर ने बड़ी सावधानी और सतर्कता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सांसें थाम देने वाला ये रेस्क्यू कई मिनटों तक चला, जिसमें सांप को फ्रिज के पीछे से धीरे-धीरे बाहर निकाला गया. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही सांप को बाहर निकाला गया, उसका साइज और फुर्ती देखकर देखने वालों की रूह कांप गई.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स हुए हैरान परेशान

वीडियो को adilmirzasnake नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये सांप काफी शांत है, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहते हैं. एक और यूजर ने लिखा…मौत का दूसरा नाम करैत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे बाप रे, मुझे तो देखकर ही डर लग रहा है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो


अमेरिका का हमला फेल, ईरान ने कर दिया खेल! IAEA चीफ का हैरान करने वाला दावा

[ad_1]

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के चीफ राफेल ग्रॉसी ने रविवार (29 जून, 2025) को बताया कि ईरान कुछ महीनों में एनरिच्ड यूरेनियम का उत्पादन कर सकता है. इससे इस बात पर संदेह पैदा हो गया है कि तेहरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के लिए अमेरिकी हमले प्रभावी रहे हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनके हमलों ने ईरान के प्रमुख परमाणु स्थलों को नष्ट कर दिया है, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अगर तेहरान चिंताजनक स्तर तक यूरेनियम का संवर्धन करता है तो वह ईरान पर फिर से बमबारी करने पर विचार करेंगे.

‘कोई यह दावा नहीं कर सकता कि सब कुछ खत्म हो गया’ 
ग्रॉसी ने सीबीएस न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके (ईरान के) पास जो क्षमताएं हैं, वे वहां हैं. आप जानते हैं कुछ ही महीनों में, मैं कहूंगा कि वे सेंट्रीफ्यूज के कुछ कैस्केड घुमाकर एनरिच यूरेनियम का उत्पादन कर सकते हैं, या उससे भी कम. उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो कोई यह दावा नहीं कर सकता कि सब कुछ गायब हो गया है और वहां कुछ भी नहीं है.

मार्गरेट ब्रेनन के साथ रविवार को प्रसारित होने वाले फेस द नेशन शो में उन्होंने कहा कि वो तेहरान के परमाणु हथियार विकसित करने की किसी भी संभावना को खत्म करना चाहता थे. इजरायल ने इस महीने की शुरुआत में ईरान पर हमले शुरू कर दिए, जिससे 12 दिनों तक दोनों एक दूसरे पर हवाई हमले करते रहे और आखिर में अमेरिका भी शामिल हो गया. 

ईरान के यूरेनियम भंडार हटाने को लेकर क्या बोले ग्रॉसी ? 
वहीं, ईरान का कहना है कि उनका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख ग्रॉसी ने कहा कि फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान में साइटों पर हमलों ने ईरान की यूरेनियम को परिवर्तित करने और समृद्ध करने की क्षमता को काफी हद तक पीछे धकेल दिया है.

ग्रॉसी से उन रिपोर्टों के बारे में भी पूछा गया जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिकी हमलों से पहले अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को स्थानांतरित कर दिया था. इस पर जवाब देते हुए ग्रॉसी ने कहा कि हो सकता है कि हमले के दौरान कुछ को नष्ट कर दिया गया हो, लेकिन कुछ को स्थानांतरित भी किया गया हो.

ये भी पढ़ें:

जेल से रिहा हुए सुकांता मजूमदार, TMC ने अपने नेताओं के बयानों से किया किनारा… कोलकाता लॉ कॉलेज मामले में अब तक के बड़े अपडेट

[ad_2]

अगर पासवर्ड हो जाए लीक तो Google का ये टूल तुरंत देगा आपको अलर्ट! ज्यादातर लोग नहीं जानते ये फी

[ad_1]

Google Feature: जिस तरह हम अपने घर की सुरक्षा के लिए दरवाजे पर ताला लगाते हैं उसी तरह ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन हाल ही में सामने आई 16 अरब पासवर्ड लीक होने की घटना ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. ऐसे में घबराने की नहीं सतर्क होने की जरूरत है. बहुत कम लोगों को पता है कि Google के पास एक ऐसा खास टूल है जो आपके पासवर्ड की सुरक्षा पर नजर रखता है और लीक होने पर तुरंत चेतावनी देता है. इस टूल का नाम है Google Password Checkup.

क्या है Google Password Checkup?

जिस तरह कोई डॉक्टर आपके शरीर का चेकअप करता है, उसी तरह यह टूल आपके सेव किए गए पासवर्ड्स का नियमित “चेकअप” करता है और यह जांचता है कि आपके पासवर्ड किसी डेटा ब्रीच या लीक में शामिल तो नहीं हैं. अगर कोई पासवर्ड लीक होता है, तो यह टूल आपको तुरंत अलर्ट भेजता है ताकि आप समय रहते पासवर्ड बदल सकें.

कब काम करता है ये टूल?

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपने अपने पासवर्ड Google Password Manager में सेव किए होंगे. अगर आपके जरूरी पासवर्ड Google में स्टोर हैं, तो यह टूल उन्हें ट्रैक करता है और किसी भी खतरे की स्थिति में आपको तुरंत सूचित करता है.

पासवर्ड कैसे सेव करें Google Password Manager में?

  • अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Google Chrome ब्राउज़र खोलें.
  • दाईं ओर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें.
  • अब “Passwords and Autofill” या “Password Manager” ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां आपको लेफ्ट साइड में Passwords, Checkup, और Settings जैसे विकल्प दिखेंगे.
  • पासवर्ड सेव करने के लिए Passwords पर जाएं और Add पर टैप करें.
  • अगर पासवर्ड पहले से सेव हैं, तो Checkup पर टैप कर सकते हैं.

क्या जानकारी देगा यह चेकअप?

Compromised Passwords सेक्शन में आप देख पाएंगे कि कोई पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं. यह टूल यह भी बताएगा कि आपने किस-किस ऐप के लिए कमजोर पासवर्ड इस्तेमाल किया है. साथ ही, यह आपको यह भी दिखाएगा कि आपने एक ही पासवर्ड कितने अलग-अलग अकाउंट्स में दोहराया है.

मोबाइल पर कैसे करें जांच?

अगर आप फोन में पासवर्ड सेव करते हैं तो Settings > Google > Autofill with Google > Password Manager में जाकर देख सकते हैं कि कहीं आपका पासवर्ड तो नहीं लीक हुआ या कोई कमजोर पासवर्ड तो नहीं सेट किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Trump T1 vs iPhone 16e: ट्रंप का स्मार्टफोन देगा एप्पल को झटका या बनेगा सिर्फ सियासी स्टंट?

[ad_2]

30 जून को कैसा रहेगा दिन, कैसी है सितारों की चाल, पढ़ें टैरो राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ राशि के जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा. इस राशिवालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ राशि के जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा. इस राशिवालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, मिथुन वाले कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, मिथुन वाले कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, वृश्चिक वाले दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, वृश्चिक वाले दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है.

Published at : 29 Jun 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

मगरमच्छ की पीठ पर बैठा था जू कीपर, पलटे शिकारी ने जबड़े में दबोची जांघ, देखें वीडियो

[ad_1]

कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो आंखों के सामने होकर भी यकीन करने लायक नहीं होते. ऐसा ही एक खौफनाक मंजर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रूह कांप जाए. मामला है एक चिड़ियाघर का, जहां जू कीपर मगरमच्छों के बाड़े में पहुंचता है और जो कुछ अगले ही सेकंड होता है वो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगता. कैमरे में कैद इस सीन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और देखने वालों की सांसे थम गई हैं. मगरमच्छ के अचानक हमले का ये वीडियो जिसने भी देखा वो सिहर उठा.

मगरमच्छ के बाड़े में पहुंचा था जू कीपर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जू कीपर मगरमच्छों के बाड़े में आराम से खड़ा है. उसके सामने एक विशाल मगरमच्छ है, जिसकी पीठ पर जू कीपर पूरे आत्मविश्वास से बैठ जाता है. बाहर खड़े सैलानी चौंककर उसे देख रहे हैं. कुछ हैरान, कुछ रोमांचित. जू कीपर मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर उसकी प्रजाति, आदतें और बाड़े की विशेषताएं समझा रहा होता है. हर चीज बहुत नॉर्मल लग रही होती है, लेकिन तभी होता है कुछ ऐसा जिसे देखकर लोगों की चीख तक निकल जाती है.


मगरमच्छ की पीठ पर बैठ देने लगा ज्ञान

जू कीपर को यह अहसास नहीं होता कि उसके पीछे एक और मगरमच्छ धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ रहा है. बिल्कुल खामोशी से, जैसे शिकारी अपने शिकार को दबोचने से पहले करता है. जैसे ही जू कीपर पीछे मुड़ता है, वो मगरमच्छ छलांग लगाकर उसकी ओर बढ़ता है. यह देख जू कीपर घबराकर खड़ा होता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ऐसे में जिस मगरमच्छ की पीठ पर जू कीपर बैठा होता है वो भी गर्दन घुमा कर जू कीपर की जांघ अपने लोहे जैसे जबड़ों में जकड़ लेता है.

खूंखार मगरमच्छ ने अचानक किया हमला

एक सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि अब उसकी जान नहीं बचने वाली. मगरमच्छ की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि जू कीपर का पैर झटकने लगता है. चीख-पुकार मच जाती है, बाहर खड़े लोग सन्न हो जाते हैं. लेकिन फिर चमत्कार होता है. शायद मगरमच्छ की पकड़ सही से नहीं बन पाती, या फिर डर के मारे जू कीपर एक झटके में खुद को खींचकर उससे आजाद कर लेता है. किसी तरह वो मगरमच्छों से दूरी बना लेता है और खुद को बचा लेता है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को naturehuntdiaries नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चाचा आज बच गया, कब तक खैर मनाएगा. एक और यूजर ने लिखा…यमराज छुट्टी पर होंगे, वरना इससे बचना तो नामुमकिन है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसके जबड़े में आने के बाद मौत तय है. चाचा के साथ चमत्कार हुआ है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो


Shefali Jariwala faced trolling for bold attitude, went off radar for 4 yrs to keep study promise

[ad_1]

<p>हाल ही में popular actress और Bigg Boss Season 13 की contestant Shefali Jariwala, जिन्होंने famous song Kaanta Laga से अपनी पहचान बनाई थी और Salman Khan के साथ Mujhse Shaadi Karogi जैसी blockbuster film में भी काम किया था, अब इस दुनिया में नहीं रहीं. Shefali, जो कि केवल 42 साल की थीं, उनकी death का कारण cardiac arrest बताई जा रही है. इस खबर को सुनकर उनके fans और पूरी entertainment industry को गहरा सदमा लगा है. एक दिन Shefali जब अपने college के बाहर घूम रही थीं, तब उन्हें directors Radhika Rao और Vinay Sapru ने देखा और उन्हें लगा कि वह उनके music video जिसका नाम था Kaanta Laga, उसके लिए एकदम perfect match हैं. हालांकि Shefali के parents इस बात के against थे और चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करें, actress ने eventually उन्हें convince कर दिया. यह music video super hit होने के बावजूद Shefali को अपने परिवार वालों से trolling face करनी पड़ी थी. बाकी details जानने के लिए पूरी video देखें और हमें comment करके अपनी thoughts बताएं.</p>

[ad_2]

‘477 ड्रोन और 60 मिसाइल से किया हमला’, रूस के अटैक पर क्या बोला यूक्रेन?

[ad_1]

Russia massive attack on Ukraine: रूस और यूक्रेन के युद्ध का चौथा साल शुरू हो चुका है. इस बीच रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलों से भयानक हवाई हमले को अंजाम दिया है. यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने रविवार (29 जून, 2025) को कहा कि रूस ने यूक्रेन पर रातभर में 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं. अधिकारियों ने रूस के इस हमले को हाल के हफ्तों में किया गया सबसे बड़ा और भयानक हवाई हमला करार दिया है.

वहीं, रूस की ओर से किए गए हमले में एक यूक्रेनी एफ-16 फाइटर पायलट की भी मौत हो गई. वह पायलट रूस के हवाई हमले का जवाब दे रहा था. अधिकारियों ने कहा कि रूस के हमले ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है.

हमने रूस के 211 ड्रोन और 38 मिसाइलों को मार गिराया- यूक्रेनी सेना

यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूस की ओर से किए गए हवाई हमले में हमने 211 ड्रोन और 38 मिसाइलों को मार गिराया. इस बड़े पैमाने पर हुए हमले को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने अपने सभी उपलब्ध साधनों को दुश्मन की हवाई ताकत से लड़ने के लिए तैनात कर दिया.”

वहीं, गवर्नर इहोर टाबुरेट्स ने कहा, “रूस के हवाई हमले देश के कम से कम छह इलाकों में दर्ज किए गए. हवाई हमलों के कारण लोगों के घरों, बुनियादी ढांचों और इंडस्ट्रियल ठिकानों को व्यापक तौर पर नुकसान पहुंचा है. वहीं, यूक्रेन के जिन इलाकों में धमाके सुने गए, उनमें- ल्वीव, पोल्टावा, माइकोलाइव, ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क, चेरकासी और इवानो-फ्रैंकिवस्क शामिल हैं.”

उन्होंने कहा, “चेरकासी में बहुमंजिला बिल्डिंग और एक कॉलेज पर हुए हमलों के कारण करीब छह लोग घायल हो गए और घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. जबकि, इवानो-फ्रैंकिवस्क में एक महिला घायल हो गई और माइकोलाइव और ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क में इंडस्ट्रियल फेसिलिटीज को निशाना बनाया गया.”

यूक्रेन ने की एफ-16 फाइटर जेट के तबाह होने की पुष्टि

वहीं, यूक्रेन ने इस बात की भी पुष्टि कर दी कि रूस के हमले के खिलाफ जारी ऑपरेशन में उसका तीसरा एफ-16 फाइटर जेट भी तबाह हो गया. यूक्रेन के एयर फोर्स ने कहा, “इस ऑपरेशन में शहीद हुए एफ-16 पायलट ने अपने विमान में लगे सभी ऑनबोर्ड हथियारों का इस्तेमाल किया और सात हवाई टार्गेट्स को मार गिराया. लेकिन, जब वह अपने आखिरी टार्गेट को निशाना बना रहा था, तब उसके फाइटर जेट को नुकसान पहुंचा और वह ऊंचाई से गिरने लगा.”

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के वजीरिस्तान सुसाइड अटैक में PAK आर्मी के 16 जवानों की मौत, TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

[ad_2]

ये 5 बातें ChatGPT से कभी न पूछें नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

ChatGPT: 2022 में लॉन्च होने के बाद से ChatGPT ने पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रियता हासिल की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टूल हर दिन 1 अरब बार सर्च किया जाता है जो इसे गूगल से भी तेज़ गति से लोकप्रिय बनाने वाला प्लेटफॉर्म बनाता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से चलने वाला ChatGPT आज राइटिंग, कोडिंग, रिसर्च और कस्टमर सर्विस जैसे कई कामों में लोगों और कंपनियों की मदद कर रहा है. लेकिन इसकी सारी खूबियों के बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके लिए इस पर भरोसा करना सही नहीं होगा.

स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह न लें

भले ही ChatGPT हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये आपका डॉक्टर बन सकता है. कई बार डॉक्टर के पास जाना झंझट लगता है लेकिन किसी बीमारी की पहचान और इलाज के लिए असली डॉक्टर की सलाह ही जरूरी है. ChatGPT से हेल्थ टिप्स लेना आपकी सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

हैकिंग से जुड़ी बातें न पूछें

अगर आप सोचते हैं कि ChatGPT से किसी का सोशल मीडिया या ईमेल हैक करने का तरीका पूछा जा सकता है, तो आप गलत हैं. हैकिंग न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि ChatGPT जैसे AI टूल्स को इस तरह की जानकारी देने से रोका गया है. ऐसे किसी भी प्रयास पर यह आपको सख्ती से मना कर देगा.

कानूनी सलाह लेना खतरनाक हो सकता है

कानूनी मामलों की जटिलता और उनकी गंभीरता को देखते हुए ChatGPT से ली गई लीगल राय आपके लिए गलत साबित हो सकती है. जब तक बात सामान्य जानकारी तक सीमित है, तब तक ठीक है, लेकिन किसी कानूनी कदम से पहले वकील से सलाह लेना ही समझदारी होगी.

फाइनेंशियल या इनवेस्टमेंट फैसले न लें

अगर आप शेयर बाजार या निवेश से जुड़ी भविष्यवाणियां ChatGPT से करवाना चाहते हैं, तो सावधान रहें. AI आधारित जानकारी कई बार अधूरी या पुराने डेटा पर आधारित हो सकती है. ऐसे फैसले लेने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट या खुद जानकारी इकट्ठा करके निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

खतरनाक या हिंसक जानकारी बिलकुल न पूछें

अगर आप बम बनाने जैसी खतरनाक जानकारी ChatGPT से पूछने की कोशिश करेंगे, तो यह तुरंत मना कर देगा. ये टूल सुरक्षा और नैतिकता को सख्ती से मानता है और किसी भी प्रकार की हिंसक या गैरकानूनी जानकारी देने से साफ इनकार करता है.

ChatGPT कहां मदद कर सकता है?

हालांकि कुछ सीमाएं जरूर हैं, लेकिन ChatGPT से आप ढेरों अच्छे काम ले सकते हैं जैसे ट्रैवल प्लान बनवाना, किसी नए शहर की जानकारी लेना, पढ़ाई में मदद पाना, या स्किल्स सुधारना. ये वर्चुअल टीचर की तरह काम कर सकता है आपको समझा सकता है, सवाल बनाकर दे सकता है और आपके जवाबों का विश्लेषण भी कर सकता है.

इतना ही नहीं, ये एंटरटेनमेंट का ज़रिया भी बन गया है. हाल ही में एक वायरल ट्रेंड में लोग ChatGPT की मदद से अपने फोटो को एनीमे स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Meta ने मोबाइल यूज़र्स के लिए पेश किया नया लॉगिन फीचर! जानें कैसे आपकी प्रोफाइल पहले से होगी ज्यादा सुरक्षित

[ad_2]

प्रैक्टिस सेशन है या WWE का रिंग? भारतीय कोच और गेंदबाज के बीच हुई लड़ाई! देखें वीडियो

[ad_1]

Team India Bowling Coach And Player Fighting In WWE Style: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से खेला जाना है. इस मैच के लिए भारतीय टीम जमकर तैयारी कर रही है. भारतीय खिलाड़ी मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल और गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाशदीप WWE स्टाइल में लड़ते दिखाई दे रहे हैं.

मस्ती के मूड में मोर्कल-अर्शदीप-आकाशदीप 

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप, आकाशदीप और कोच मोर्कल मस्ती के मूड में दिखे. मोर्कल WWE स्टाइल में पहले अर्शदीप को चोकहोल्ड करते हैं. इसके बाद उन्हें एल्बो भी मारते हैं. इसके बाद आकाश दीप, अर्शदीप के साथ मिलकर मोर्कल को गिरा देते हैं. फिर मोर्कल उठते हैं और अर्शदीप को पकड़कर, उनके दोनों हाथ पीछे कर देते हैं. इसके बाद मोर्कल उन्हें गुदगुदी करने की कोशिश करते हैं. इन तीनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सीरीज में पिछड़ चुकी है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवा दिया है. टीम इंडिया ने पहले मैच में बल्ले से काफी बढ़ियां प्रदर्शन किया था. लेकिन फील्डिंग और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाजों ने काफी निराश किया. यही वजह रही कि भारतीय टीम 371 रन जैसे बड़े लक्ष्य को भी डिफेंड नहीं कर पाई. इंग्लैंड ने पांचवें दिन आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकेट से जीत लिया. इंग्लैंड सीरीज में इस समय 1-0 से आगे है.

एजबेस्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड है खराब

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर बिल्कुल ही खराब है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. टीम इंडिया ने यहां 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 7 में हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है.

यह भी पढ़ें-

भारत से 97 रनों की हार के बाद, इंग्लैंड टीम को हुआ भारी लॉस; ICC ने इस वजह से लगाया जुर्माना



[ad_2]

विजय केडिया ने गाने में बता दिया करोड़पति बनने का राज, आपको ये वायरल वीडियो जरूर देखना चाहिए

[ad_1]

भारतीय शेयर बाजार के मशहूर निवेशक विजय केडिया ने एक बार फिर अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में वह गाने के जरिए निवेश की समझ दे रहे हैं. इस बार उन्होंने किशोर कुमार के क्लासिक गाने “ज़िंदगी एक सफर है सुहाना” की धुन पर एक नया गीत पेश किया है, “ज़िंदगी को समृद्ध है बनाना”.

यह गाना न सिर्फ दिल को छूता है, बल्कि जेब को संभालने की सलाह भी देता है. सबसे बड़ी बात कि इस गाने में छुपा है सिर्फ 10,000 रुपये हर महीने की SIP से 1 करोड़ रुपये बनाने का गणित. चलिए, इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

20 साल में 1 करोड़ का फंड

स्टॉक मार्केट के निवेशक विजय केडिया अपने इस पोस्ट में गाने में गान के जरिए बड़ी ही सादगी से कहते हैं, ‘बचत से अपनी, इन्वेस्ट करो, SIP को शुरू कर रेस्ट करो. 10 हज़ार महीने, 20 साल लगाना, 12 फीसदी से करोड़ है हो जाना.’

मतलब अगर आप अभी से हर महीने 10,000 रुपये की SIP करते हैं और औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है, तो 20 साल में आपका फंड 1 करोड़ रुपये का हो सकता है. सबसे बड़ी बात कि ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मजबूत वित्तीय भविष्य की धुन है.

खर्च से पहले बचत ज़रूरी है

गाने में केडिया ये भी याद दिलाते हैं कि हम सब ब्रांडेड चीज़ें, EMI पर सामान, पार्टी और दिखावे में बहुत खर्च कर देते हैं. वह कहते हैं कि अगर आप कमाते ही सब खर्च कर देंगे, तो समृद्ध जीवन का सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा.  वो कहते हैं खर्च करने से पहले बचाना सीखो, वरना ज़िंदगी एक कर्ज़ की चक्की बन जाएगी.

समय बीत रहा है, अभी नहीं तो कभी नहीं

केडिया बताते हैं कि जल्दी शुरू करना सबसे बड़ा फॉर्मूला है. उन्होंने पहले एक और वीडियो में बताया था कि अगर कोई युवा साल में सिर्फ 50,000 रुपये भी बचाता है और अच्छी जगह निवेश करता है, तो वह 5 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. फर्क केवल आदत और अनुशासन से पड़ता है.

कमाई नहीं, बचत से बनेगा भविष्य

विजय केडिया का ये संदेश खास तौर पर युवाओं और मिडिल क्लास परिवारों के लिए है. विजय केडिया मानते हैं कि करोड़ों कमाने से ज्यादा ज़रूरी है लाखों बचाना. इसलिए EMI और दिखावे के बजाय SIP और सेविंग की आदत बनाइए. फाइनेंशियल फ्रीडम कमाने से नहीं, स्मार्ट प्लानिंग से आती है

ये सिर्फ गाना नहीं, करोड़पति बनने का प्लान है!

विजय केडिया ने फिर दिखा दिया कि साधारण भाषा और दिल छूने वाले गाने से भी लोग स्मार्ट निवेशक बन सकते हैं. उनका गाना “ज़िंदगी को समृद्ध है बनाना” एक निवेशक के लिए गाइड है, जो हर किसी को कम खर्च, ज्यादा बचत और लंबी सोच की राह दिखाता है. तो अगली बार जब सैलरी आए, तो खर्च करने से पहले एक SIP ज़रूर शुरू करिए. क्योंकि करोड़पति बनने के लिए सिर्फ कदम उठाना बाकी है.

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को बड़ी राहत! अब 12 साल में बहाल हो सकती है पूरी पेंशन, जानिए क्या बदलने वाला है



[ad_2]