अक्टूबर 2025 से इन डिवाइसों में बंद हो जाएगा Windows 10 का सपोर्ट! भारत सरकार ने जारी की चेतावन
[ad_1]
Windows 10 Support: अगर आप अभी भी Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. माइक्रोसॉफ्ट अक्टूबर 2025 में Windows 10 के लिए आधिकारिक सपोर्ट पूरी तरह बंद करने जा रहा है. यानी इस तारीख के बाद यूज़र्स को कोई सिक्योरिटी अपडेट या टेक्निकल सहायता नहीं मिलेगी. इसे लेकर भारत सरकार ने देश के उपयोगकर्ताओं को आगाह करते हुए जरूरी सलाह भी जारी की है.
CERT-In की चेतावनी क्या कहती है?
भारत सरकार की एजेंसी ‘इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम’ (CERT-In) ने 21 जून को एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जिन यूज़र्स के पास Windows 10 चलने वाले डिवाइस हैं, उन्हें समय रहते Windows 11 पर स्विच कर लेना चाहिए, ताकि साइबर सुरक्षा से जुड़े अपडेट मिलते रहें. यदि कोई संगठन या व्यक्ति तुरंत अपग्रेड नहीं कर सकता तो वे Microsoft की “पेड एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट” सेवा का विकल्प चुन सकते हैं.
क्या होगा अगर Windows 10 जारी रखा?
अगर कोई यूज़र Windows 10 पर ही बना रहता है तो उसके सिस्टम को साइबर हमलों का खतरा बढ़ जाएगा. सपोर्ट बंद होने के बाद, सुरक्षा अपडेट ना मिलने से सिस्टम कमजोर हो जाएगा और हैकर्स ऐसे डिवाइस को आसानी से टारगेट कर सकते हैं.
सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
Microsoft के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आज भी दुनिया भर के 60% से ज्यादा विंडोज पीसी अभी भी Windows 10 पर चल रहे हैं. Windows 7 से 10 में अपग्रेड का रास्ता पहले आसान था लेकिन Windows 11 में TPM 2.0 चिप की अनिवार्यता ने करोड़ों पुराने सिस्टम को अपग्रेड से बाहर कर दिया है. ऐसे में यूज़र्स को नया पीसी खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिख रहा.
Windows 11 में क्या खास है?
Windows 11 कोई नया सिस्टम नहीं है लेकिन इसमें लगातार नए AI टूल्स जोड़े जा रहे हैं. इसका इंटरफेस पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक है. स्टार्ट मेन्यू अब बीच में है और कई पारंपरिक फीचर्स ऐप्स के रूप में बदले जा चुके हैं. इसके साथ ही इसका परफॉर्मेंस भी पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव है.
क्या करें अब?
अगर आप Windows 10 यूज़र हैं, तो अभी से योजना बनाना शुरू कर दें. या तो आप Windows 11 वाले सिस्टम में अपग्रेड करें, या अगर संभव हो तो पेड सिक्योरिटी अपडेट प्लान लें. डेटा की सुरक्षा और सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें:
ऑनलाइन शॉपिंग करते ही लग सकता है बड़ा चूना! सरकार ने दी चेतावनी, ऐसे बचें नए E-Commerce फ्रॉड से
[ad_2]
अब आसान हुआ पायलट बनना, DGCA खुद कराएगा RTR परीक्षा, नहीं झेलनी पड़ेगी दो एजेंसियों की दौड़
[ad_1]
अब भारत में पायलट बनने का सपना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रेडियो टेलीफोन रिस्ट्रिक्टेड (RTR) परीक्षा आयोजित करने का अधिकार नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दे दिया है. इससे पहले यह परीक्षा दूरसंचार विभाग द्वारा कराई जाती थी, लेकिन अब पायलटों को दो अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के चक्कर नहीं काटने होंगे.
अब DGCA के पास RTR परीक्षा की जिम्मेदारी
नए नियम के अनुसार, अब डीजीसीए कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) के साथ-साथ RTR सर्टिफिकेट भी खुद ही जारी करेगा. इससे पायलट बनने की प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और आसानी आएगी. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर इस बदलाव की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फैसला भारतीय वायुयान अधिनियम 2025 के तहत किया गया है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू हुआ है.
दोहरी एजेंसी की झंझट खत्म
अब तक पायलटों को कमर्शियल पायलट लाइसेंस डीजीसीए से और RTR सर्टिफिकेट दूरसंचार विभाग के वायरलेस प्लानिंग एंड कोआर्डिनेशन (WPC) विंग से लेना पड़ता था. लेकिन अब यह परीक्षा और सर्टिफिकेट दोनों एक ही जगह यानी DGCA से मिल जाएंगे. इससे युवाओं को पायलट बनने के रास्ते में आने वाली प्रक्रियात्मक बाधाएं कम होंगी और वे आसानी से अपने करियर की उड़ान भर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस
जल्द लागू होंगे नए RTR नियम
मंत्री नायडू ने जानकारी दी कि नए RTR नियमों को 6 महीने के भीतर अधिसूचित कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक सिंगल-विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी हो सकेगी. यह बदलाव भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है.
कौन देता है RTR परीक्षा?
RTR परीक्षा पायलट, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और अन्य वैमानिकी रेडियो ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य होती है. यह परीक्षा उन्हें विमान और हवाई यातायात नियंत्रण से जुड़े रेडियो संचार उपकरणों का संचालन करने के लिए जरूरी होती है. अब तक यह परीक्षा दूरसंचार विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाती थी, लेकिन अब डीजीसीए खुद इसकी जिम्मेदारी लेगा.
युवाओं के लिए बढ़ेगा आकर्षण
इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि अधिक से अधिक युवा अब विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे. जहां पहले दो एजेंसियों की जटिल प्रक्रिया से युवा परेशान हो जाते थे, अब एक ही विभाग के अंतर्गत सब कुछ होना उन्हें राहत देगा.
यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
बैंक जाने से पहले पढ़ें ये खबर, क्या आज शनिवार 28 जून को ब्रांच बंद है या खुला?
[ad_1]
Today Bank Holiday: अगर चेक जमा करने, लोन के लिए अप्लाई करने या लॉकर से जुड़ी जानकारी के लिए आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज 28 जून, 2025 को देशभर में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के कैलेंडर के मुताबिक, बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं. आमतौर पर, बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को छोड़कर वीकेंड में बंद रहते हैं.
इसके अलावा, बैंक नेशनल, रीजनल और धार्मिक त्यौहारों पर बंद रहते हैं. इस आधार पर बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है इसलिए ब्रांच जाने से पहले ग्राहकों को छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. आज 28 जून के बाद 29 जून रविवार को बैंक बंद रहेगा. 30 जून को  मिजोरम में रेमना नी के मौके पर बंद रहेंगे.
नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उठा सकेंगे लाभ
बैंक बंद रहने से घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी. ग्राहक ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे जरूर काम निपटा सकेंगे. हालांकि, ब्रांच में जाकर चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट और कैश जमा करने या निकालने का काम इस दौरान नहीं कर पाएंगे.
जून के महीने में बैंकों की छुट्टियां
• 7 जून (शनिवार) – बकरीद (ईद-उज-जुहा) – पूरे भारत में सभी बैंकों की छुट्टी थी.
• 11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा – सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद थे.
• 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद थे.
• 30 जून (सोमवार) – रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.
ये तो रही जून की बात, जुलाई में बैंक 13 दिन अलग-अलग मौके पर बंद रहेंगे. इनमें 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा, 7 और दिन बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें:
जुलाई में छुट्टियों की भरमार, 13 दिन बैंक रहेंगे बंद; फटाफट चेक करें लिस्ट
[ad_2]
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु हथियार बनाने का काम? इस्फहान का खुला एंट्रेंस गेट; ऐसे हुआ खुलासा
[ad_1]
Esfahan Tunnel Reopened Satellite Images: इस्फहान स्थित ईरान की प्रमुख परमाणु साइट से जुड़ी नई सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा हुआ है. 27 जून को ली गई इन तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा है कि ईरान ने इस्फहान यूरेनियम कन्वर्जन फैसिलिटी के भूमिगत परिसर में स्थित एक टनल के प्रवेश द्वार को फिर से खोल दिया है. इसे पहले सील कर दिया गया था.
इस टनल को फिर से खोलने की वजहों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु तनाव अपने चरम पर है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन कैन ने अमेरिकी सीनेट को जानकारी दी है कि इस्फहान साइट पर हुए अमेरिकी हमले में ‘Massive Ordnance Penetrator’ (बंकर बस्टर बम) का इस्तेमाल नहीं किया गया. इसके बदले एक अमेरिकी पनडुब्बी से टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं.
जनरल कैन ने दी ये बड़ी जानकारी
अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल कैन ने बताया कि इस्फहान की यह परमाणु सुविधा इतनी गहराई पर स्थित है कि बंकर बस्टर बम भी वहां असरदार नहीं होते, इसलिए टॉमहॉक मिसाइलों का उपयोग किया गया.
ईरान के खिलाफ फिर सख्त हुए ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त रुख दिखाया. जब उनसे पूछा गया कि क्या जरूरत पड़ने पर वे फिर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेंगे तो उन्होंने बिना किसी संकोच के कहा, "हां, बिल्कुल, बिना किसी सवाल के."
सीनेट में ट्रंप को मिला समर्थन
सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी को 53-47 का बहुमत हासिल है और उन्होंने ट्रंप के फैसलों का खुले तौर पर समर्थन किया है. अधिकांश रिपब्लिकन सांसदों का कहना है कि ईरान अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है और ऐसे में ट्रंप की निर्णायक कार्रवाई जरूरी है.
इन सांसदों ने पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर कराए गए हमलों का भी समर्थन किया. उनका मानना है कि राष्ट्रपति के पास संकट की घड़ी में तत्काल निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
कुंभ राशि वाहन चलाते समय नजरें हटी, दुर्घटना घटी, पढ़ें पूरा वीकली राशिफल
[ad_1]
Aquarius Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: कुंभ राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है. इसके स्वामी शनि ग्रह है. जानते हैं कुंभ राशि (Kumbh Rashi) वाले जातकों के लिए यह नया सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई  2025 तक का समय कैसा रहेगा और आपको समस्याओं से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.
ज्योतिषाचार्य (India Best Astrologer) से जानें कुंभ राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल विस्तार से (Kumbh Saptahik Rashifal 2025)
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना चाहिए और वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं. ऐसे विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी की शरण में भी जाना पड़ सकता है.
सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी से खूब सावधान रहना होगा, अन्यथा खराब सेहत के कारण आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है. यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में आपकी स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है.
इस दौरान माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा. यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आपको आपकी अपनी आर्थिक स्थिति और क्षमता पर विचार जरूर करना चाहिए अन्यथा वर्तमान में चल रहा ठीक-ठाक कारोबार भी उसके कारण प्रभावित हो सकता है.
सप्ताह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है. इस दौरान आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा और आप उसकी मदद से तमाम परेशानियों का हल खोजने में काफी हद तक कामयाब भी हो जाएंगे. जीवनसाथी का उत्तम सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.
Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा को क्यों कहते हैं गुरु पूर्णिमा ? इसका महत्व जान लें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
इतना मारुंगा न…फाड़ दूंगा! ओवर चार्जिंग की शिकायत पर पेंट्री वालों की यात्री को धमकी, वायरल
[ad_1]
रेल यात्रियों की जेब पर पहले से ही टिकट, खाना और सुविधाओं के नाम पर बोझ डाला जाता रहा है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे पेंट्री स्टाफ के बर्ताव पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री जब ओवरचार्जिंग की शिकायत करता है और पानी की बोतल का बिल मांगता है, तो पेंट्री स्टाफ न केवल उससे बदतमीजी करता है, बल्कि उसे धमकाने और मारने की बात तक कह देता है. इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो देखने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा.
Overcharging की शिकायत पर पेंट्री वालों ने यात्री को धमाकाया
वायरल वीडियो एक ट्रेन के अंदर का है, जिसमें एक यात्री पेंट्री कार के कर्मचारियों से बहस करता नजर आ रहा है. यात्री का आरोप है कि उसे 15 रुपये की एमआरपी वाली पानी की बोतल 20 रुपये में बेची गई, जब उसने इसका बिल मांगा और शिकायत की चेतावनी दी, तो पेंट्री का मैनेजर आपा खो बैठा. वीडियो में मैनेजर को गुस्से में यात्री से कहते सुना जा सकता है “इतना मारूंगा ना, तू पागल हो गया है क्या? तुझे फाड़ कर रख दूंगा!” इस धमकी के बाद वहां मौजूद अन्य पेंट्रीकर्मी भी उस यात्री पर टूट पड़ते हैं और उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करते हैं, जिसमें वह वीडियो बना रहा था.
जमकर की बदतमीजी
यात्री ने आरोप लगाया कि वह सिर्फ इतना चाहता था कि उसे सही दाम पर सामान मिले और उसका बिल भी दिया जाए, लेकिन IRCTC से जुड़े स्टाफ ने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया. मामला यहीं नहीं थमा, पेंट्री वालों ने वीडियो डिलीट करवाने की भी कोशिश की. इस पूरी घटना ने IRCTC की कार्यप्रणाली और ट्रेन में दी जा रही खानपान सेवा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ओवरचार्जिंग की शिकायतें पहले भी आती रही हैं, लेकिन इस तरह की आक्रामकता और धमकी देने की घटना ने यात्रियों के मन में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.
यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो
यूजर्स का खौल उठा खून
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…irctc तुम्हें शर्म कब आएगी. एक और यूजर ने लिखा…ये सब मिली भगत है, रेलवे में ऊपर से सपोर्ट मिला हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों का तो देश निकाला कर देना चाहिए था अब तक.
यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो
विराट-रोहित और अश्विन के बाद, जडेजा की रिटायरमेंट दूर नहीं? दिग्गज ने दिया हैरतअंगेज बयान
[ad_1]
Brad Haddin on IND vs ENG 2nd Test: भारत के सीनियर क्रिकेटर एक-एक कर रिटायरमेंट लेते जा रहे हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से अलविदा ले चुके हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब रवींद्र जडेजा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, जो टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन वनडे और टेस्ट टीम में अब भी खेल रहे हैं. अब एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को सलाह दे डाली है, ये सलाह रवींद्र जडेजा के करियर से जुड़ी है.
एक स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हैडिन ने कहा कि शायद रवींद्र जडेजा के करियर का पतन शुरू हो गया है. उन्होंने कहा, “क्या हम रवींद्र जडेजा का पतन देख रहे हैं? मैं मानता हूं कि वो भारतीय पिचों पर बहुत प्रभाव छोड़ते हैं और यह भी पता है कि भारतीय पिचों पर लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी का सामना करना कितना मुश्किल है. लेकिन मैं नहीं मानता कि वो अब बतौर स्पिनर भारतीय टीम के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं.” ब्रैड हैडिन ने कहा कि वो कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में देखना ज्यादा पसंद करेंगे, जो विकेट लेने में ज्यादा कारगर होंगे.
दूसरे टेस्ट पर भी दी सलाह
ब्रैड हैडिन ने एजबेस्टन में होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम को सलाह दी. उनका मानना है कि अगर नितीश कुमार रेड्डी खेलते हैं तो रवींद्र जडेजा के बजाय टीम इंडिया को अटैकिंग स्पिन यानी कुलदीप यादव का रुख करना चाहिए. हैडिन अनुसार कुलदीप खासतौर पर विदेशी टूर पर जडेजा से ज्यादा कारगर सिद्ध हो सकते हैं.
बताते चलें कि भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत के करीब आकर भी मुकाबला गंवा दिया था. पांचवें दिन भारतीय टीम 371 रनों के विशाल लक्ष्य को भी डिफेंड नहीं कर पाई थी.
यह भी पढ़ें:
IND VS ENG: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, बुमराह समेत इन खिलाड़ियों का होगा पत्ता साफ!
[ad_2]
42 की उम्र में शेफाली जरीवाला का निधन, जानें- अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गईं ‘कांटा लगा गर्ल’?
[ad_1]
Shefali Jariwala Death: मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. कांटा लगा गर्ल की अचानक मौत से हर कोई सदमे में हैं. वहीं फैंस और तमाम सेलेब्स पोस्ट कर एक्ट्रेस की शॉकिंग डेथ पर दुख जाहिर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स क मानें तो शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. इन सबके बीच चलिए यहां जानते हैं शेफाली जरीवाला अपने पीछे कितनी दौलत छौड़ गई हैं.
एक म्यूजिक वीडियो के रातों-रात स्टार बन गई थीं शेफाली
साल 2002 में आए म्यूजिक एल्बम कांटा लगा से शेफाली जरीवाला रातों रात स्टार बन गई थीं. वे कांटा गला गर्ल के नाम से ही मशहूर हो गई थीं. इसके बाद उन्हें फिल्मों और टीवी रियलिटी शोज में देखा गया. वे टीवी के शो बूगी-वूगी, नच बलिए 5 और नच बले 7 में दिखाई दी थी. इसके बाद वे सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आई थीं और इस शो से उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी.
शेफाली जरीवाला नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली जरीवाला की कुल नेटवर्थ करीब 1 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 7.5 करोड़ रुपये है.  हालांकि, इस आंकड़े को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
शेफाली जरीवाला कैसे करती थीं कमाई
शेफाली जरीवाला ब्रांड एंडोर्समेंट, इंस्टाग्राम प्रमोशन, रियलिटी शोज, इवेंट अपीयरेंस के अलावा बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स से मोटी कमाई करती थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल एक्ट्रेस एक शो की फीस लाखों में चार्ज करती थीं. शेफाली जरीवाला 35 से 40 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख तक फीस वसूल रही थीं.
शेफाली जरीवाला की कैसे हुई मौत
शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्हें उनके पति पराग त्यागी और और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक्ट्रेस 42 साल की थीं.
ये भी पढ़ें:-Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद आखिरी पोस्ट हुई वायरल, फैंस बोले- ‘यकीन करना मुश्किल’
[ad_2]
अगर जरूरत पड़ी तो फिर बरसाएंगे बम’, खामेनेई के दावे पर भड़क गए ट्रंप; ईरान को दे डाली सख्त चेता
[ad_1]
US President Donald Trump On Iran: ईरान और इजरायल की बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष के बाद सीजफायर हो चुकी है. हालांकि, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने एक बयान दिया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह ईरान पर दोबारा हमला करने से नहीं हिचकिचाएंगे. ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी हवाई हमलों ने ईरान के प्रमुख न्यूक्लियर प्लांट्स को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. हालांकि ईरान इस दावे को खारिज करता है.
अमेरिका और इजरायल की सबसे बड़ी चिंता यही है कि ईरान कहीं उत्तर कोरिया या पाकिस्तान की तरह परमाणु शक्ति संपन्न देश न बन जाए. हालांकि, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का दावा है कि कोई ठोस नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार ईरान को गंभीर क्षति पहुंची है.
दुनिया में लगभग 3,904 परमाणु हथियार
स्वीडिश थिंक टैंक SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में लगभग 3,904 परमाणु हथियार सक्रिय हैं, जिनमें 90% अमेरिका और रूस के पास हैं. भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया भी परमाणु हथियारों पर काम कर रहे हैं. इस सूची में ईरान का जुड़ना वैश्विक स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हो सकता है. ऐसा अमेरिका और इजरायल का मानना है.
अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट्स और विरोधाभासी दावे
अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का दावा है कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम को स्ट्राइक से पहले नहीं हटाया गया था.इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम अब भी इस्फहान की अंडरग्राउंड सुरंगों में मौजूद है. वहीं, व्हाइट हाउस कहता है कि “कोई सबूत नहीं है” कि यूरेनियम अब भी ईरान में मौजूद है. इन तीनों पक्षों के विरोधाभासी दावे दुनिया को भ्रम की स्थिति में डाल दिया है.
गाजा संघर्ष और अब्राहम समझौता
इजरायल और हमास के बीच गाजा युद्ध अब लगभग खत्म होने के कगार पर है. अमेरिका, इजरायल, UAE और मिस्र के बीच हुए समझौतों के अनुसार, गाजा में एक संयुक्त प्रशासनिक सरकार का गठन प्रस्तावित है. इस कूटनीतिक पहल को अब्राहम समझौते के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना है.
[ad_2]
Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: कन्या, कुंभ की आज रहेगी मौज, धनु और मीन की बढ़ेगी उलझन, पढ़ें अपन
[ad_1]
Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).
मेष राशि (Aries)
वर्कप्लेस पर कंसंट्रेट होकर होकर कार्य करना होगा, वरना कार्य में त्रुटि पाए जाने पर बॉस एंड सीनियर के द्वारा आप पर किसी प्रकार की कार्यवाही की जा सकती है. एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ ज्ञान का अहंकार दिखाने से बचना होगा. र्स्पोट्स पर्सन पुरानी गलती से सीखकर पुनः उसे दोहराने की भूल न करें. फैमिली प्रॉब्लम को लेकर स्टूडेंट्स एंग्जायटी एंड डिप्रेशन में रहेंगे. फैमिली के साथ समय बिताएं और भगवान की भक्ति करें, मानसिक शांति और आध्यात्मिकता का लाभ होगा. आपके पास यदि कोई मित्र मदद की उम्मीद लेकर आता है, तो उसे निराश न करें. स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका दिख रही है. बिजनेसमैन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें. बिजनेसमैन को खासकर अपनों से अलर्ट रहना होगा. इसलिए किसी पर भी आंख मूंद कर अंधा विश्वास न करें.
वृषभ राशि (Taurus)
डे स्टार्टिंग करने से पहले सोचें कि आज आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे आपका पार्टनर अच्छा महसूस करें. बिजनेसमैन किसी अपरिचित या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करने से बचें, वरना कोई गलत कार्य आपके हाथ से हो सकता है.  र्स्पोट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को सफलता हासिल करने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा. दिन आपके लिए बड़प्पन दिखाने का है, इसलिए यदि घर के छोटों से कोई गलती हो गई है तो उसे माफ कर दे. वर्कप्लेस पर आपको कामकाज में अधिक भागीदारी दिखानी होगी, तभी आप सीनियर एंड बॉस की नजरों में आ सकेंगे आपको अपने ज्ञान का बखान करने से बचना होगा, अन्यथा यह आपको दूसरों के सामने छोटा साबित कर सकता है. वाहन चलाते समय अलर्ट रहें साथ ही ट्रैफिक रूल्स का पालन भी करें क्योंकि वाहन दुर्घटना होने के आसार है.
मिथुन राशि (Gemini)
वर्कप्लेस पर ऑफिस के कार्यों में किसी प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से प्रेजेंटेशन करने के कारण सभी आपकी तारीफ करेंगे. लाइफ पार्टनर यदि स्वयं के फील्ड में आगे बढ़ना चाहती हैं, तो उन्हें सपोर्ट करना चाहिए. प्लेयर के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा, उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की सूचना मिल सकती है. बिजनेसमैन का मार्केट में पूराना अटका पैसा पुनः प्राप्त होगा. बिजनेसमैन लगन व मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करेंगे, अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे. स्टूडेंट्स को कंपैरिजन विद अदर से दूर रहना होगा अन्यथा आप अपने ट्रेक से भटक सकते है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य बीतने वाला है, परेशानी वाली कोई बात नहीं है. अभिभावक बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें, उनकी गलतियों पर उन्हें डांटकर नहीं प्यार से समझाएं.
कर्क राशि (Cancer)
हर्षण योग के बनने से विकेंड को देखते हुए बिजनेस में आपके हाथ अच्छा खासा मुनाफा लग सकता है. इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे बिजनेसमैन को अपना बजट पहले से ही तैयार कर लें. स्टूडेंट्स का स्टडी की तरफ झुकाव बढ़ेगा. संतान एवं अपने टेलेंट को अपडेट करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है. वर्कप्लेस पर हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लें, इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय भी बचेगा. बात करें फैमिली की तो आप अपनों के साथ गैरों जैसा व्यवहार न करें उन पर विश्वास करें. ऐसा करने से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. ब्लड प्रेशर पेशेंट अपना ध्यान रखें, नियमित ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और मेडिसिन लेने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें. फिजिकल हेल्थ को लेकर र्स्पोट्स पर्सन परेशान रहेंगे उन्हें किसी र्स्पोट्स इवेंट से बाहर होना पड़ सकता है.
सिंह राशि (Leo)
बिजनेसमैन के पास यदि बिजनेस रिलेटेड प्रोब्लम है तो अलर्ट रहें. बिजनेसमैन का छोटा सा प्रयास बिगड़ते कार्यों को भी बना देगा, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर हताश न हो. वर्कप्लेस पर आपको अपने कामकाज को लेकर अलर्ट रहना चाहिए, आपके बॉस आपके काम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर बिना सोचे-समझे किसी का पक्ष न लें. आपको अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें, इसके साथ ही उन्हें व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतनी होगी. परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसे इग्नोर करें क्योंकि अचानक से घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है. मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
वर्कप्लेस पर कार्य करते समय आलस्य से दूरी बनाकर रखें. एंप्लॉयड पर्सन के नई नौकरी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है. र्स्पोट्स पर्सन को एक्टिव होकर अपने फील्ड में लग जाना चाहिए. अपने कार्यां को समय पर निपटाकर खाली समय फैमिली मेंबर के साथ व्यतीत करें. बिजनेसमैन किसी भी स्थिति में धैर्य न खोएं, धंधे में लाभ हानि तो चलती ही रहती है किंतु धैर्य खोने पर नुकसान भी उठा सकते हैं. हर्षण योग के बनने से बिजनेस रिलेटेड कोई मीटिंग है, तो उसमें सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहें है. सेहत के मामले में आंखों में दर्द और जलन की समस्या सामने आ सकती है.
तुला राशि (Libra)
डे स्टार्टिंग पेड़-पौधों के बीच समय बिताएं, सूरज को नमन करें या अपने इष्ट को प्रणाम करें. बिजनेस में मुनाफा व न्यू प्लानिंग बनाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर बिजनेस में चेंज के बारे में भी सोचेंगे. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स करंट अफेयर को अच्छी तरह से घोट ले एग्जाम में प्रश्न आने की संभावना है, इसलिए जो भी पढ़े अच्छे से पढ़ें. आपको विशेष सलाह दी जाती है कि घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें. फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. वीकेंड पर आपके किसी बेहतर कार्य के लिए आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. एंप्लॉयड पर्सन के कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर उन्हें आनंद की अनुभूति होगी. सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है. र्स्पोट्स पर्सन को स्वयं को फिट रखने में सफल रहेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
हर्षण योग के बनने से नौकरी पेशा वालों को करियर के बेहतर मौके मिलेंगे. एंप्लॉयड पर्सन का मैनेजमेंट वर्कप्लेस पर सबके लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. वीकेंड पर फैमिली मेंबर आपके किसी कार्य को लेकर आप से खुश रहेंगे, जिस कारण सभी बड़ो से स्नेह और सहयोग मिलेगा. आपको मानसिक रूप से बहुत कूल रहना चाहिए. खानपान को लेकर सजग रहें। डाइट चार्ट के अनुसार डाइट लें अन्यथा डेफिशियेंसी की वजह से कई बीमारी शरीर में पनप सकती है. बिजनेसमैन को किसी न्यू कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है. बिजनेस को बढ़ाने के लिए उसका प्रचार करें माउथ पब्लिसिटी भी कारगर साबित होगी इसमें आपके खर्चा भी कम और फायदा भी ज्यादा होगा.
धनु राशि (Sagittarius)
वर्कप्लेस पर वर्कलोड के बर्डन को लेकर कोई डिसीजन लेने से बचें. एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से न चाहते हुए भी सडनली टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है. र्स्पोट्स पर्सन का इगो एंड ओवर कॉन्फिडेंस उन्हें उनके फील्ड में ले डूबेगा इसलिए आप इससे दूरी बनाए रखने में ही फायदा है. बिजनेस में मैन पावर एंड मार्केट की कुछ परेशानियों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है. आपको रिलेशन को बेहतर निभाने के चलते सभी के चहेते बनेंगे और छोटो के रोल मॉडल भी बनेंगे. फैमिली लाइफ में आप अपनी इनकम के हिसाब से सेविंग एंड एक्सपेंडिचर के बीच तालमेल बना कर ही काम करना होगा. बीमार होने पर डॉक्टर की परामर्श लें. हॉलिडे क बाद स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला होगा, इसलिए गंभीर विषयों को ठीक से पढ़े.
मकर राशि (Capriorn)
हर्षण योग के बनने से बिजनेसमैन को बेहतर लाभ प्राप्त होगा. बिजनेस का आर्थिक ग्राफ कुछ ऊंचा उठेगा. र्स्पोट्स पर्सन की चोट रिकवर होने से वो अपने फील्ड में पुन प्रैक्टिस करने के लिए जुट जाएंगे. फैमिली में भाइयों के साथ समय व्यतीत करें, उनके साथ किसी खास विषय पर चर्चा करने से आपको किसी बेहतर निर्णय पर पहुंचने में मदद मिलेगी. वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ अपना तालमेल बनाकर चलने से ऑफिस में हो रहे विवाद की स्थिति पर फुल स्टॉप लगेगा. स्टूडेंट्स के रिजल्ट फेवर में आने से उनको अपनों से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है, जिसे पाकर वह खुशी से झूमते नजर आएंगे. दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, इसलिए उनकी छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाए इग्नोर करना चाहिए.
कुंभ राशि (Aquarius)
मैरिड लाइफ में शांति बनाए रखने का प्रयास करें. संतान की पढ़ाई को लेकर उनके भविष्य की प्लानिंग अभी से करने में जुट जाएं. ऑफिशियली वर्क में मिस्टेक की गुंजाइश न रखें, काम करते समय सावधानी बरतें यही आगे आपके इंक्रीमेंट के द्वारा खोलेगा. एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क कोवर्कर की मदद से पूरे करने होंगे. डायबिटीज पेशेंट है तो इससे संबंधित दिक्कतों को लेकर अलर्ट रहें. पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों की आपसी बॉन्डिंग के चलते बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा.  बिजनेसमैन यदि कोई डील करने जा रहे है तो डील से पहले पुख्ता तैयारी जरूर करें अन्यथा बाद में पछताना नहीं पड़ें. आपके कंधों पर फैमिली की रेस्पोंसिबिलिटी आ सकती है. मनी मैनेजमेंट के बनने से र्स्पोट्स पर्सन टेंशन फ्री होकर अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान दे पाएंगे.
मीन राशि (Pisces)
दिन की शुरुआत में सूर्य को जल चढ़ाएं और “ऊँ सूर्याय नमः“ मंत्र का जाप करें. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को फर्स्ट लेवल क्लियर होगा जिससे वो सेकंड लेवल को क्लियर करने में जुट जाएंगे. पेरेंटल बिजनेस संभालने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा. बिजनेसमैन को डील से संबंधित मामलों में सही फेसले लेने होंगे. फैमिली की कुछ बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी के लिए खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखना होगा. वीकेंड पर हेल्थ के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें. हर्षण योग के बनने से सेल्स मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं, वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रखकर लक्ष्य पाने में सफल होंगे. एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क को पूरी तत्परता के साथ करें. दिन आपके फेवर में रहेगा यदि लाइफ पार्टनर किसी बात पर नाराज हो गए हो तो उन्हें मना ले संभवत वह बात सुनेंगे.
ये भी पढ़ें: भगवान का बीमार होना और मौसी के घर जाना, जानें भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़ी दिलचस्प बातें
[ad_2]