दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[ad_1]

IND vs ENG 2nd Test Playing XI: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून को हुआ था. पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार मिली थी, जिसके चलते इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. अब दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन ग्राउंड में खेला जाना है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने का प्रयास करेगी. एक तरफ अटकलें हैं कि जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं, वहीं अन्य कई खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में जगह से हाथ धोना पड़ सकता है. यहां देखिए एजबेस्टन में दोनों टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं.

पिच रिपोर्ट

टेस्ट फॉर्मेट की बात करें तो एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर शुरुआत में बल्लेबाज हावी रहते हैं, मगर जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है वैसे-वैसे गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को गति और अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे गेंद सीधी बल्ले पर आती है, लेकिन पिच पुरानी होने के बाद स्लो हो सकती है और असामान्य उछाल भी देखने को मिल सकता है. आमतौर पर एजबेस्टन की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार नहीं मानी जाती है. इस मैदान पर खूब सारे रन बन सकते हैं.

मैच प्रिडिक्शन

एजबेस्टन मैदान पर अब तक कुल 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 18 और टारगेट चेज करने वाली टीम 23 मौकों पर विजयी रही है. अब तक भारत-इंग्लैंड के बीच कुल 137 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से 35 बार भारत और 52 बार इंग्लैंड विजयी रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 8 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें 7 बार इंग्लिश टीम विजयी रही है और एक बार मैच ड्रॉ रहा था.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर.

यह भी पढ़ें:

सफेद कपड़े पहनकर लाल गेंद से ही क्यों खेला जाता है टेस्ट क्रिकेट? हैरान करने वाली है वजह

[ad_2]

कितनी है रॉ के नए चीफ पराग जैन की सैलरी, सरकार से मिलेगा मोटा वेतन

[ad_1]

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) को देश की सबसे गुप्त और शक्तिशाली खुफिया एजेंसी माना जाता है, जिसकी जिम्मेदारी बाहरी सुरक्षा से जुड़ी हर सूचना को समय रहते इकट्ठा कर सरकार को देना होता है. इस अहम एजेंसी की कमान अब पराग जैन के हाथ में सौंप दी गई है. केंद्र सरकार ने 1989 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को RAW का नया प्रमुख नियुक्त किया है. वे मौजूदा प्रमुख रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून 2025 को पूरा हो रहा है. पराग जैन का कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा और वे इस पद पर अगले दो वर्षों तक सेवा देंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि रॉ में चीफ रहते हुए पराग जैन को कितना वेतन मिलेगा? आइए आपको बताते हैं.

इतना मिलेगा पराग जैन को वेतन

सरकार ने पराग जैन की नियुक्ति को कैबिनेट अप्वॉइंटमेंट्स कमेटी की मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया. वे इस समय RAW में स्पेशल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें प्रमोट कर एजेंसी की सबसे ऊंची जिम्मेदारी सौंपी गई है. RAW का प्रमुख होने के नाते उन्हें केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट सेक्रेटरी ग्रेड में सैलरी मिलती है, जो Pay Level 18 (Apex Scale) के अंतर्गत आता है. इस स्केल में सरकारी अफसर को 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी मिलती है. इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल फैसिलिटी जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं. इन सभी भत्तों को मिलाकर उनकी कुल सैलरी 3.5 लाख से 4 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: कब आएगा CUET UG का रिजल्ट? कैसे कर पाएंगे सबसे पहले चेक, यहां जानें

1989 बैच के आईपीएस हैं पराग जैन

पराग जैन ने UPSC क्वालीफाई करने के बाद IPS (1989 बैच, पंजाब कैडर) के तौर पर कैरियर की शुरुआत की थी. यह परीक्षा ग्रेजुएट स्तर की शिक्षा पूरी करने के बाद दी जाती है. इसके अलावा पराग किस कॉलेज से पढ़े हैं और कितनी शिक्षा ली है इसकी जानकारी सार्वजनिक रुप से फिलहाल उपलब्ध नहीं है. पराग जैन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को लेकर कई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं. चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों की गतिविधियों पर नजर रखने, आतंकवाद और साइबर वारफेयर से जुड़ी खुफिया सूचनाएं जुटाने में RAW की भूमिका अहम रहती है. 

यह भी पढ़ें: MFA की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है लोन? जानें इसे चुकाने का सबसे आसान तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आंध्र प्रदेश के प्रोफेसर के साथ साइबर ठगी! व्हाट्सएप के ज़रिए करीब 2 करोड़ रुपये गंवाए

[ad_1]

Whatsapp Cyber Fraud: साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है जिसमें आंध्र प्रदेश के एक रिटायर्ड प्रोफेसर करीब 2 करोड़ रुपये की भारी रकम गवां बैठे. ये धोखाधड़ी एक व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए की गई, जिसमें उन्हें निवेश से जुड़े फायदे का लालच देकर फंसाया गया.

जाने-माने प्रोफेसर को बनाया निशाना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित प्रोफेसर डॉ. एम. बैटमैनाबने मुनिस्सामी, जो पहले पांडिचेरी स्थित JIPMER में निदेशक और प्रोफेसर रह चुके हैं, उन्होंने 18 जून को इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप ‘H-10 Nuvama Health Group’ में जोड़ा गया था. ग्रुप में दावा किया गया कि यहां से निवेश से जुड़े इनसाइडर टिप्स और एक्सपर्ट गाइडेंस दी जाएगी. चूंकि प्रोफेसर पहले से ही “नुवामा फंड्स” (पहले Edelweiss के नाम से जाना जाता था) में निवेश कर चुके थे, उन्होंने इस ग्रुप को असली मान लिया.

‘कंगना’ के नाम से महिला ने रचा जाल

कुछ ही समय में, एक महिला ने खुद को “कंगना” बताकर प्रोफेसर से निजी चैट में संपर्क किया. उसने दावा किया कि वह नुवामा की ओर से बात कर रही है और एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा. यह वेबसाइट असली नुवामा फंड्स जैसी दिख रही थी लेकिन पूरी तरह फर्जी थी.

प्रोफेसर ने 19 अप्रैल को पहले 10,000 रुपये निवेश किए और उन्हें 13,000 रुपये का लाभ दिखाया गया. इस छोटे से मुनाफे ने उनके भरोसे को और मज़बूत कर दिया.

2 करोड़ की ठगी, 35 करोड़ का झांसा

इसके बाद पांच हफ्तों में उन्होंने लगभग 1.9 करोड़ रुपये अलग-अलग बार निवेश कर दिए, यह सोचकर कि वे हाई परफॉर्मिंग स्टॉक्स में पैसा लगा रहे हैं. मई के अंत तक, उस फर्जी वेबसाइट पर उनके खाते में 35 करोड़ रुपये दिखाए गए. जब उन्होंने 5 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश की, तो पहले 32 लाख रुपये की प्रोसेसिंग फीस मांगी गई, फिर इसे घटाकर 25% कर दिया गया. उम्मीद में कि कुछ रकम वापस मिल जाए, उन्होंने 7.9 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन फिर भी रकम नहीं मिली.

ठगी का एहसास और पुलिस की मदद

परेशान होकर उन्होंने दोबारा संपर्क किया तो उन्हें एक और व्यक्ति से जोड़ा गया, जो खुद को “आशीष केहैर” नामक सीनियर अफसर बता रहा था. लेकिन धोखाधड़ी जारी रही और अंत में प्रोफेसर को समझ आ गया कि उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है. तब जाकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की.

सावधान रहें

यह कोई पहला मामला नहीं है. बीते कुछ वर्षों में हजारों लोग ऐसे झूठे निवेश के जाल में फंसकर लाखों-करोड़ों रुपये गवां चुके हैं. विशेषज्ञों की सलाह है कि किसी भी सोशल मीडिया विज्ञापन या व्हाट्सएप ग्रुप के बहकावे में न आएं, खासकर जब मुनाफा “बहुत अच्छा” लग रहा हो. याद रखें, असली वित्तीय संस्थान व्हाट्सएप पर इस तरह निवेश सलाह नहीं देते. अनजान नंबरों या ग्रुप्स से आने वाले मैसेजेस को लेकर हमेशा सतर्क रहें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने पेश किया नया AI फीचर, मैसेज पढ़ना हुआ और आसान

[ad_2]

पाकिस्तान में सेना के काफिले पर सुसाइड अटैक, 13 जवान मारे गए; 10 बुरी तरह जख्मी

[ad_1]

Pakistani Army Suicide Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम 13 सैनिक मारे गए हैं. वहीं, 10 सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं. यह हमला उस समय हुआ जब एक सैन्य काफिला उत्तर-पश्चिमी जिले नॉर्थ वजीरिस्तान से गुजर रहा था. यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा के करीब स्थित है और लंबे समय से आतंकवाद प्रभावित रहा है.

हमले में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को काफिले से टकरा दिया, जिससे भारी धमाका हुआ. इस हमले में कई जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) या उससे जुड़े किसी गुट का हाथ हो सकता है. यह क्षेत्र पहले भी ऐसे घातक हमलों का गवाह रहा है. सेना और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में आतंकी हमलों से मौतों की संख्या 2024 में खतरनाक रूप से बढ़ी है. जहां 2023 में आतंकी हमलों में 748 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2024 में यह संख्या 1,081 तक पहुंच गई, जो करीब 45% की वृद्धि है.

इस बढ़ोतरी के चलते पाकिस्तान अब दुनिया में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर आ गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे क्षेत्र चरमपंथी गतिविधियों के केंद्र बन चुके हैं, जहां सुरक्षा बलों और आम नागरिकों दोनों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, इस हथियार को देने से किया इनकार; टेंशन में आ गए शहबाज शरीफ

[ad_2]

Shefali Jariwala’s Family Friend Speaks About Her Sudden Death😔

[ad_1]

<p>Shefali Jariwala की अचानक मौत से सबको झटका दिया है. उनके एक family friend ने बताया की कल रात वह ठीक थी और एकदम से उन्हें cardiac arrest हुआ और उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल लेकर गए. उनके दोस्त से पूछा गया की क्या वो किसी तरह की गोलिया कहती थी जिसपर उनके दोस्त &nbsp;ने बताया की वो किसी भी तरह की गोलिया नहीं खाती थी. उन्होंने बताया कल रात में shefali की death की खबर सुनकर वह जल्दी से आ गए. उन्होंने ये भी बताया की अभी तक shefali के परिवार से उनकी बात नहीं हुई</p>

[ad_2]

गई दुल्हन नाली में! लहंगा पहन बुलेट चला रही थी दीदी, बैलेंस बिगड़ा और हो गया कांड,देखें वीडियो

[ad_1]

दुल्हनें आमतौर पर फेरों की चिंता करती हैं, लहंगे की प्लेट सीधी करती हैं और पंडित जी से पूछती हैं कि अगला स्टेप कौन सा है. लेकिन इस दुल्हन ने शादी के मंडप से पहले ही ऐसा स्टंट कर डाला कि सोशल मीडिया वालों की शादी हंसी से हो गई. जी हां, वायरल हो रहे एक वीडियो में एक दुल्हन लाल जोड़े में बुलेट पर सवार होकर बवाल काटती दिखाई देती है. टशन ऐसा कि बुलेट की भी चेन खिसक जाए. लेकिन साहब स्टाइल का सीन तब साइड हो गया जब बैलेंस गड़बड़ा गया और मैडम सीधे नाली में जा उतरीं. उसके बाद जो हुआ, वो तो किसी कॉमेडी फिल्म का क्लाइमेक्स भी नहीं दे सकता.

लहंगा पहन दीदी ने दिखाया टशन, अगले ही पल हो गया पोपट

वीडियो में लाल लहंगे, भारी गहनों और दुल्हन वाले मेकअप में एक नववधू बुलेट बाइक पर चढ़ती है. बैकग्राउंड में रिश्तेदारों का शोर है, मोबाइल कैमरे ऑन हैं और सबको लग रहा है कि ये पल इंस्टाग्राम पर धमाल मचाएगा. दुल्हन बुलेट स्टार्ट करती है, और इसे अपने होने वाले कांड की तरफ धकेलने लगती है. पहले कुछ सेकंड तक सबकुछ ठीक चलता है. दुल्हन बुलेट पर शेरनी जैसी लगती है. लेकिन तभी, किस्मत की क्लच फिसलती है और बाइक का बैलेंस डगमगाता है. और अगले ही पल धड़ाम!

दुल्हन बुलेट समेत सीधा नाली में जा गिरती है. एक पल को सन्नाटा छा जाता है और फिर कैमरामैन, जिसने अब तक सबकुछ रिकॉर्ड किया था, कैमरा छोड़ कर ‘बचाओ’ मोड में दौड़ जाता है. वीडियो देखकर हर कोई दहाड़े मार मारकर हंस रहा है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बुलेट राजा ही होता है दीदी, रानी बनने की कोशिश मत करो. एक और यूजर ने लिखा…लो गई दुल्हन नाली में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दीदी का मोय मोय हो गया.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो


Warren Buffett ने इन 5 लोगों को दान दिए 50 हजार करोड़ रुपये, जानिए क्या करते हैं ये लोग

[ad_1]

Warren Buffett Net Worth: दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार वॉरेन बफे ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. उन्होंने शुक्रवार को Berkshire Hathaway के करीब 50 हजार करोड़ रुपये (6 अरब डॉलर) मूल्य के शेयर दान कर दिए. ये डोनेशन उनकी अब तक की सबसे बड़ी सालाना दान राशि है. आपको बता दें, वॉरेन बफे साल 2006 से ही इस तरह के बड़े दान करते आए हैं.

किन्हें मिला बफे का यह दान?

बफे ने अपनी कुल 1 करोड़ 23 लाख से ज़्यादा क्लास B शेयर्स दान किए. इसमें से, 94 लाख 30 हजार शेयर्स बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को मिले. जबकि, 9 लाख 43 हजार शेयर्स Susan Thompson Buffett Foundation को दिए गए. वहीं, उनके तीन बच्चों द्वारा चलाए जा रहे तीन फाउंडेशन, Howard G Buffett Foundation, Sherwood Foundation औ NoVo Foundation को 6 लाख 60 हजार शेयर्स प्रत्येक को दिए गए.

दान की कुल राशि अब 5 लाख करोड़ रुपये से भी ज़्यादा

इस नई घोषणा के साथ, वॉरेन बफे अब तक कुल 60 अरब डॉलर से भी ज़्यादा (लगभग 5 लाख करोड़ रुपये) दान कर चुके हैं. फिर भी, Reuters के अनुसार उनके पास अभी भी Berkshire Hathaway में 13.8 फीसदी हिस्सेदारी बची हुई है.

नेट वर्थ में गिरावट, लेकिन फिर भी टॉप 10 में

डोनेशन से पहले बफे की कुल संपत्ति 152 अरब डॉलर आंकी गई थी. इस डोनेशन के बाद वे दुनिया के पांचवे से छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. यह डोनेशन उनके पिछले साल जून में किए गए 5.3 अरब डॉलर और नवंबर में 1.14 अरब डॉलर के पार चला गया.

बफे ने क्या कहा?

94 साल के बफे ने साफ कहा कि वह अभी भी Berkshire Hathaway के कोई भी शेयर बेचने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने 1965 से इस कंपनी की कमान संभाली हुई है, जिसकी वैल्यू अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर है और इसमें Geico, BNSF Railway, Apple और American Express जैसी बड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी है.

मौत के बाद दान की पूरी प्लानिंग तय

पिछले साल बफे ने अपनी वसीयत में यह स्पष्ट किया कि उनकी मृत्यु के बाद 99.5 फीसदी संपत्ति एक चैरिटेबल ट्रस्ट को दी जाएगी. इस ट्रस्ट का संचालन उनके तीनों बच्चे मिलकर करेंगे और उन्हें 10 सालों के अंदर उस पैसे का इस्तेमाल तय करना होगा. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि गेट्स फाउंडेशन को मृत्यु के बाद कोई डोनेशन नहीं मिलेगा.

बफे परिवार की फाउंडेशन्स क्या करती हैं?

Susan Thompson Buffett Foundation, प्रजनन स्वास्थ्य और महिलाओं के अधिकार पर काम करती है. वहीं, Sherwood Foundation, Nebraska राज्य के एनजीओ और प्रारंभिक शिक्षा का समर्थन करती है. जबकि, Howard G Buffett Foundation भूखमरी, मानव तस्करी और वैश्विक संघर्षों पर काम करती है. NoVo Foundation की बात करें तो ये हाशिए पर रह रही लड़कियों, महिलाओं और आदिवासी समुदायों के हक की लड़ाई लड़ती है.

ये भी पढ़ें: सात दिनों के भीतर… कनाडा के डिजिटल सर्विस टैक्स को लेकर भड़के ट्रंप, इस बात के लिए दे दिया अल्टीमेटम

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 29 जून को किन राशियों पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगी चुनौती?

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 29 जून का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा मोड़ लेकर आ सकता है, कोई अचानक धन लाभ करेगा, तो किसी के रिश्ते में दरार पड़ सकती है.

चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने बनाया है ऐसा योग, जो आपके करियर, प्यार, शिक्षा, और सेहत सभी पर असर डालेगा. आइए जानें आपकी राशि के लिए कल कैसा रहेगा दिन. अपनी राशि अनुसार जानें कल का राशिफल.

मेष राशि (Aries)

  • करियर: आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो वह जल्दबाजी में ना लें
  • बिजनेस: आपके कुछ बाहरी लोगों से भी अच्छे संपर्क रहेगे, जिनका आप पूरा लाभ उठाएंगे
  • धन: आप अपने मित्रों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं, जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी वकील से सलाह मशवरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा
  • लव/पारिवारिक: आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. घर परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं
  • उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और गुड़ दान करें
  • लकी कलर: सफेद
  • लकी नंबर: 1

वृषभ राशि (Taurus)

  • करियर: जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें  कोई शुभ सूचना को मिल सकती है. पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे।
  • बिजनेस: अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
  • धन: किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे
  • स्वास्थ्य: मन परेशान हो सकता है.
  • लव/पारिवारिक: भाइयों के साथ आपके संबंधों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो उनमें मधुरता आएगी. जीवन साथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी.
  • उपाय: ऊं आदित्याय नम: का पाठ करें.
  • लकी कलर: गुलाबी
  • लकी नंबर: 5
  • मिथुन राशि (Gemini)
  • करियर: कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपनी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के प्रति बहुत ही सावधान रहना होगा.
  • बिजनेस: कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ा कर अपनी किसी समस्या को आसानी से हल कर पाएंगे.
  • धन: धन संबंधित मामले में मिलाजुला रहने वाला है. आपने यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो  आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे.
  • लव/पारिवारिक: जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी.
  • उपाय: गुड़ घी का दान करें
  • लकी कलर: पीला
  • लकी नंबर: 9

कर्क राशि (Cancer)

  • करियर: आप अपने काम पर पूरी मेहनत करेंगे और निगरानी रखेंगे, तभी आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें  सावधान रहना होगा
  • बिजनेस: किसी तरह का शॉर्टकट न अपनाएं
  • धन: बचत करके चलें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है.
  • स्वास्थ्य: वाहन सावधानी से चलाएं
  • शिक्षा: पढ़ाई से मन भटकेगा.
  • लव/पारिवारिक: आपको भाइयों से संबंधों में कुछ दरार पैदा हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले। किसी बाहरी व्यक्ति से अपने घर संबंधी बातों का जिक्र ना करें। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी.
  • उपाय: चीटियों को आटा खिलाएं
  • लकी कलर: गोल्डन
  • लकी नंबर: 6

सिंह राशि (Leo)

  • करियर: धार्मिक कार्य से जुड़ेंगे जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी.
  • बिजनेस: व्यापार के मामले में मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
  • धन:किसी गलत आदमी का साथ देने से बचें, धन हानि के योग.
  • लव/पारिवारिक: यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो कोई बाहरी व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है.
  • उपाय: शाम को मुख्य द्वार पर घी का दीपक लगाएं
  • लकी कलर: गुलाबी
  • लकी नंबर: 5

कन्या राशि (Virgo)

  • करियर: आपको अपनी मेहनत से आज कुछ आगे बढ़ना होगा. किसी पर आश्रित न रहें अन्यथा काम रुक सकता है
  • बिजनेस: कुछ नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल रहने वाला है
  • धन: ये दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती लेकर आएगा. यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा
  • लव/पारिवारिक: परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.
  • उपाय: गुलाब की पंखुड़ियां जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.
  • लकी कलर: मैहरून
  • लकी नंबर: 3

तुला राशि (Libra)

  • करियर: दि आप किसी निवेश को करने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। आपका कोई रुका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जाएगा.
  • बिजनेस: आप अपने व्यवसाय से जुड़े कामों में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं
  • धन: आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे और उसके लिए कुछ धन भी व्यय करेंगे.
  • लव/पारिवारिक: आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है. यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी.
  • उपाय: शिव जी को केसर अर्पित करें.
  • लकी कलर: लाल
  • लकी नंबर: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • करियर: आप किसी व्यावसायिक कार्य के चलते  छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं.
  • बिजनेस: सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी.
  • धन: वर्तमान स्थितियों में सोच समझ कर कोई निर्णय लेना आपके लिए बेहतर होगा
  • लव/पारिवारिक: परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण आज उनके लिए सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन हो सकता है. आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके कारण कोई वाद-विवाद बन सकता है.
  • उपाय: बच्चों को शिक्षा की चीजें बांटें
  • लकी कलर: नारंगी
  • लकी नंबर: 4

धनु राशि (Sagittarius)

  • करियर: आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव कर सकते हैं
  • बिजनेस: यदि आप किसी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है.
  • धन: आपके अच्छे व्यवहार के कारण आज माहौल खुशनुमा रहेगा. आप अपनी कुछ नीतियों को बनाकर चले, तो आप अच्छा नाम और दाम कमा सकते हैं.
  • स्वास्थ्य: आप किसी से मतभेद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है
  • लव/पारिवारिक: परिवार के साथ शुभ कार्य संपन्न करने की योजना बन सकती है.
  • उपाय: गौ सेवा करें
  • लकी कलर: गुलाबी
  • लकी नंबर: 1

मकर राशि (Capricorn)

  • करियर: आप कार्य क्षेत्र में किसी काम के पूरा होने पर विश्वास बनाए रखेंगे.
  • बिजनेस: आपके किसी काम के पूरा न होने से आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि आपने दूसरों से कुछ ज्यादा उम्मीद लगाई है, तो वह आज पूरी नहीं होंगी.
  • धन: आप धन  संबंधित किसी मामले में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं
  • शिक्षा: विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए अपने गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी
  • लव/पारिवारिक: परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज दूर होगी.
  • उपाय: किन्नर को दान दें.
  • लकी कलर: सिल्वर
  • लकी नंबर: 1

कुंभ राशि (Aquarius)

  • करियर: आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा. आप खुद पर ज्यादा जिम्मेदारी ना लें, नहीं तो बाद में उन्हें आपको निभाने में समस्या हो सकती है.
  • बिजनेस: जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है
  • धन: आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें, नहीं तो समस्या हो सकती है
  • लव/पारिवारिक: प्रेम जीवन जी रहे उन लोगों का आज अपने साथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। दोनों एक दूसरे के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं
  • उपाय: छोटी कन्याओं को दान में कुछ दें
  • लकी कलर: काला
  • लकी नंबर: 2

मीन राशि (Pisces)

  • करियर: आपको आज किसी काम के पूरा ना होने से निराशा हाथ लगेगी।
  • धन: कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा.
  • शिक्षा: । विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.
  • लव/पारिवारिक: आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं. संतान के ऊपर आप ज्यादा बंदिशे ना लगाएं, नहीं तो वह परेशान हो सकती है
  • उपाय: ऊं भास्कराय नम: मंत्र का जाप करें.
  • लकी कलर: हरा
  • लकी नंबर: 6

July Ekadashi 2025 Dates: जुलाई में एकादशी कब-कब है ? नोट करें व्रत की डेट

[ad_2]

अर्शदीप का डेब्यू? सुंदर को भी मिलेगा मौका! जानें दूसरे टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

[ad_1]

India Playing 11 2nd Test Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. टीम इंडिया लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार गई थी. अब उसे हर हाल में दूसरा टेस्ट जीतना होगा. हालांकि, अब यह आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दूसरा टेस्ट खेलना मुश्किल बताया जा रहा है. 

रिपोर्ट्स की मानें तो वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. भारत के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है. खबर यह भी है कि इंग्लैंड एजबेस्टन में तेज गेंदबाजों की मददगार पिच तैयार कर सकता है. दरअसल, आमतौर पर यहां रन बन जाते हैं, लेकिन अब बुमराह के न होने की वजह से इंग्लैंड पिच पर घास छुड़वा सकता है. इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. 

अर्शदीप सिंह का डेब्यू? 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह कौन लेगा? टीम में आकाशदीप और अर्शदीप सिंह हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. अर्शदीप ने भले ही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं.  

वाशिंगटन सुंदर को भी मिलेगा मौका 

ऐसी भी खबर है कि भारतीय मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह वाशिंगटन सुंदर को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकता है. वैसे, टीम में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी मौजूद हैं, लेकिन सुंदर ऑफ स्पिनर के साथ-साथ अच्छी बैटिंग भी करते हैं. ऐसे में उनके खेलने के ज्यादा चांस हैं.

दूसरे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह/जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

[ad_2]

चीन के पास हैं इस नई तकनीक पर काम करने वाले परमाणु हथियार! क्या ईरान से भी बड़ा खतरा है ड्रैगन?

[ad_1]

China Weapons: दुनिया भर में अमेरिका, रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती परमाणु ताकतों के बीच अब चीन भी तेजी से इस दौड़ में आगे बढ़ रहा है. जहां पहले चीन अपेक्षाकृत सीमित परमाणु शक्ति के तौर पर देखा जाता था, वहीं अब पेंटागन और कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक ड्रैगन के पास अनुमानित रूप से 600 से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद हैं. इतना ही नहीं, यह संख्या 2030 तक 1,000 वारहेड्स के पार जा सकती है.

3 साल में 320 से ज्यादा मिसाइल साइलो तैयार

पिछले कुछ वर्षों में चीन ने अपने परमाणु ढांचे को बड़ी ही तेजी से विस्तार दिया है. अब तक उसने 320 से अधिक ठोस ईंधन वाले इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) साइलो तैयार किए हैं. इसके अलावा DF-5 जैसी तरल ईंधन वाली मिसाइलों के लिए भी नए साइलो बनाए गए हैं. यह विस्तार चीन के उस रणनीतिक मकसद की ओर इशारा करता है जिसमें वह अमेरिका और रूस जैसी परमाणु महाशक्तियों की बराबरी करना चाहता है.

नई मिसाइलें

चीन ने अपनी मध्यम दूरी की DF-26 मिसाइल क्षमता को तेजी से बढ़ाया है जो अब DF-21 की जगह ले रही है. इसके अलावा चीन ने अपने कुछ बॉम्बर्स को परमाणु मिशन के लिए तैयार किया है, जिनमें एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल हैं. इससे साफ होता है कि चीन अब ज़मीनी, हवाई और समुद्री – तीनों माध्यमों से परमाणु हमले की रणनीति यानी न्यूक्लियर ट्रायड को सशक्त बना रहा है.

यूरेनियम और प्लूटोनियम का बड़ा भंडार

चीन के पास करीब 14 टन उच्च समृद्ध यूरेनियम (HEU) और 2.9 टन प्लूटोनियम का भंडार है, जो भविष्य में परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही गांसु प्रांत में चीन ने अपने पहले प्लूटोनियम पुनःसंसाधन संयंत्र का निर्माण भी पूरा कर लिया है, जो 2025 तक चालू हो सकता है.

पारदर्शिता की भारी कमी, चिंता की बात

चीन का परमाणु कार्यक्रम जितनी तेज़ी से बढ़ रहा है, उतनी ही कमी है पारदर्शिता में. वह न तो सार्वजनिक रूप से परीक्षणों की जानकारी देता है, न ही सटीक आंकड़े साझा करता है. यह अस्पष्टता वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि गलती से हुए परमाणु युद्ध की आशंका “Launch-on-Warning” नीति के तहत और भी बढ़ जाती है.

वैश्विक शक्ति संतुलन की दिशा में बदलाव

अगर चीन इसी गति से परमाणु हथियार तैयार करता रहा, तो 2030 तक वह अमेरिका और रूस के साथ खड़ा हो सकता है. यह सिर्फ सैन्य शक्ति का मुद्दा नहीं है, बल्कि इससे राजनयिक, सामरिक और वैश्विक संतुलन में भी बड़ा बदलाव आ सकता है.

भारत के लिए बढ़ती चुनौती

भारत, जिसने “No First Use” नीति अपनाई है, के पास फिलहाल लगभग 160 परमाणु हथियार हैं. जबकि पाकिस्तान और चीन दोनों के पास इससे ज्यादा जखीरा है. SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास 160 और चीन के पास करीब 320 हथियार हैं. चीन की पारदर्शिता की कमी और बढ़ता जखीरा भारत के लिए रणनीतिक रूप से एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

चार्जिंग पूरी होने के बाद भी अगर प्लग ऑन छोड़ देते हैं, तो क्या चलता रहता है बिजली का मीटर? जानिए सच

[ad_2]