Jobs 2025: 600 से ज्यादा पदों पर सुनहरा मौका, 4 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी mptransco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी mptransco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों में सबसे अधिक भर्ती सहायक अभियंता और लाइन परिचारक की होगी. इसके अलावा विधि अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता के लिए भी पर्याप्त पद खाली हैं. भर्ती की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी.

इन पदों में सबसे अधिक भर्ती सहायक अभियंता और लाइन परिचारक की होगी. इसके अलावा विधि अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता के लिए भी पर्याप्त पद खाली हैं. भर्ती की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी हो सकता है. वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है, जो लगभग 19,500 रुपये से शुरू होकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी हो सकता है. वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है, जो लगभग 19,500 रुपये से शुरू होकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक जा सकता है.

आवेदन शुल्क भी वर्ग के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन शुल्क भी वर्ग के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और कुछ पदों जैसे लाइन परिचारक के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 40 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा 45 वर्ष तक जाती है.

आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और कुछ पदों जैसे लाइन परिचारक के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 40 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा 45 वर्ष तक जाती है.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे. अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं, तो दसवीं की मार्कशीट के आधार पर चयन होगा.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे. अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं, तो दसवीं की मार्कशीट के आधार पर चयन होगा.

Published at : 28 Jun 2025 09:42 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

नौकरी वेब स्टोरीज

[ad_2]

खलील अहमद की चमकी किस्मत, इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल; इंडिया-ए के दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम

[ad_1]

Khaleel Ahmed News: भारतीय क्रिकेट टीम के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद इंग्लैंड में खेलते दिखेंगे. खलील आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे. खलील अहमद ने इंडिया-ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड में घातक गेंदबाजी की थी. वह भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेल चुके हैं. खलील को काउंटी टीम एसेक्स ने साइन किया है. 

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 2025 सीजन के अंत तक काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप मैच खेलने के लिए एसेक्स के साथ डील साइन की है. 27 साल के खलील अहमद मई के अंत से इंग्लैंड में हैं, वह इंडिया-ए के लिए खेले थे. उन्होंने नॉर्थम्प्टन में पहले मैच में जेम्स रेव, जॉर्ज हिल, क्रिस वोक्स और एसेक्स में अपने साथी जॉर्डन कॉक्स को आउट किया था. 

खलील अहमद ने शनिवार को क्लब द्वारा जारी एक बयान में कहा, “मैंने क्लब के इतिहास के बारे में बहुत कुछ सुना है. मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और तत्काल प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा. मैं चेम्सफोर्ड में खेलने, एसेक्स सदस्यों और प्रशंसकों से मिलने और ऐसा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं, जिस पर वे गर्व कर सकें.”

एसेक्स के क्रिकेट निदेशक क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, “हम भारत ए के लिए उनके प्रदर्शन से प्रभावित थे और हमारा दृढ़ विश्वास है कि वह हमारे पहले से ही बहुत मजबूत सीम अटैक को और मजबूत कर सकते हैं. बाएं हाथ के सीमर के रूप में, वह कुछ अलग पेश करते हैं और वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप दोनों में टीम में एक नया जोश भर देंगे.”

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हुए खलील अहमद ने 63 मैचों में 27.92 की औसत से 92 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4-35 रहा है. वहीं 20 प्रथम श्रेणी मैचों में अहमद ने 27.67 की औसत से 56 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-37 रहा है. 

[ad_2]

आवाज नीचे… अली खामेनेई का मजाक उड़ाने पर भड़का ईरान, कहा- ‘ट्रंप को…’

[ad_1]

Iran on Trump’s Remarks on Khamenei: ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को भविष्य में हमले न करने की चेतावनी दी. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई का मजाक उड़ाया था. इस पर ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वास्तव में ईरान के साथ कोई समझौता करना चाहते हैं तो उन्हें ईरान के सुप्रीम नेता के लिए अपमानजनक और अस्वीकार्य टिप्पणी करना बंद करना होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी को लेकर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करोड़ों सच्चे अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बंद करना चाहिए.”

हम किसी को अपनी तकदीर का फैसला करने की इजाजत नहीं देंगे- अराघची

उन्होंने कहा, “ईरानी लोगों की जटिलता और दृढ़ता हमारे शानदार कालीनों में दिखती है, जो अनगिनत घंटों की मेहनत और धैर्य के बुन जाते हैं. लेकिन एक देश के तौर पर हमारी मूल भावना बेहद सामान्य और स्पष्ट है कि हम जानते हैं कि हमारी कीमत क्या है, हम अपनी आजादी को महत्व देते हैं और हम कभी किसी को अपने भाग्य का फैसला करने की अनुमति नहीं देंगे.”

ईरान-इजरायल के संघर्ष पर बोले ईरानी विदेश मंत्री

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरान-इजरायल के सैन्य संघर्ष को लेकर भी एक बयान दिया है. अराघची ने कहा, “ईरान के महान और ताकतवर लोगों ने दुनिया को दिखा दिया कि इजरायली शासन के पास हमारे मिसाइलों से बचने के लिए अपने डैडी के पास भागने के अलावा कोई और दूसरा तरीका नहीं था.”

इस दौरान, ईरानी विदेशी मंत्री ने एक चेतावनी भी जारी की. उन्होंने कहा, ”अगर कोई गलतफहमी और बड़ी गलतियों की ओर लेकर जाती है तो ईरान अपनी असली क्षमता को दिखाने में किसी तरह का संकोच नहीं करेगा. वह क्षमता ईरान की ताकत को लेकर किसी भी गलतफहमी को निश्चित रूप से खत्म कर देगी.”

यह भी पढ़ेंः ‘फिलिस्तीनियों, खाली कर दो गाजा वरना…’, इजरायली सेना ने क्यों जारी की ये वॉर्निंग?

[ad_2]

Tarot Card Monthly Horoscope: जुलाई का महीना आपके लिए कैसा है? टैरो कार्ड रीडर से जानें मासिक र

[ad_1]

Tarot Card Predictions July 2025: साल 2025 का सातवां महीना जुलाई जल्द ही शुरू होने वाला. सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा यह नया महीना, यहां जानें अपने राशि के अनुसार जानें अपना मासिक टैरो कार्ड राशिफल (Masik Rashifal).

मेष टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के अंदर इस महीने एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आपका प्रदर्शन अत्यंत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा. लोग आपकी ओर आकर्षित भी हो सकते हैं. पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है. विद्यार्थी वर का ध्यान भी अध्ययन में बना रहेगा, छात्रों के लिए समय सफलता दायक है. यदि आप किसी कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमे सफल रहेंगे .

वृषभ टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशिवालों के लिए जुलाई का महीना लव लाइफ के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस महीने आपका किसी के साथ नवीन प्रेम संबंध भी बन सकता है. आने वाले दिन आपके लिए और भी अच्छे रहेंगे. अपनों का साथ मिलने से आपका चित प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है. साझेदारों के साथ व्यवसाय में कुछ समस्या महसूस होगी. आप अपने प्रयासों से व्यवसाय में लाभ कमा सकते हैं, और अपने अधीनस्थों की गलतफहमी दूर कर सकते हैं. कूटनीतिक और संवेदनशीलता के साथ पारिवारिक मामलों में संपर्क करना बेहतर है.

मिथुन टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि जातकों के लिए इस महीने मिलाजुला रहने वाला है. हालांकि, आज आपको व्यवसाय और नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. आपके लिए यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा . समय-समय पर शारीरिक और मानसिक अवसाद की अनुभूति होगी. आपके स्वास्थ्य, शारीरिक और मानसिक, दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है. पैसों का लेनदेन दूसरों के साथ कड़वाहट पैदा कर सकता है, जबकि दुश्मन भी आपको परेशानी दे सकते हैं. पारिवारिक खर्च भी अब बढ़ सकते हैं. आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. पारिवारिक सुख समृद्धि मध्यम रहेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी के कारण कुछ तनाव बना रहेगा. प्रेम संबंधों में बदलाव आएगा.

कर्क टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना आर्थिक मामलों में उत्तम नहीं है. इस महीने आर्थिक दृष्टि से स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं. यदि शीघ्र ही कोई कार्य विस्तार की योजना है तो ऐसे इस माह स्थगित करना ही बेहतर होगा अन्यथा आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. शत्रु पक्ष हावी हो सकता है. इसलिए शत्रुओं से सावधान रहना आवश्यक है. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मध्य है अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी. संतान पक्ष से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसका समाधान माह के अंत तक निकल जाएगा.

सिंह टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, जुलाई का महीना सिंह राशि के लोगों को मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा. मानसिक रूप से यह महीना आपके लिए उत्तम है, आपका दांपत्य जीवन सुख में रहेगा और मनोरंजन के उद्देश्य आप छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास अवश्य करें. भोग विलास की वस्तुओं का आगमन होगा . प्रेम प्रसंग के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा है. घर में धार्मिक उत्सव होने की संभावना है, शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनेगी. वित्त से संबंधित मामलों में प्रगति होगी. व्यवसाय में भी उन्नति हो सकती है. आपको एक ही समय में कई कार्यों को संभालने की आवश्यकता हो सकती है. आप इस महीने कई बार अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बीताएंगे.

कन्या टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों के लिए जुलाई का महीना खुशियां लेकर आएगा. कोई शुभ समाचार मिलने वाला है. दोस्तों और भाईयों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा. नौकरी पेशा व्यक्तियों के भी रुके हुए कामों में तरक्की के आसार हैं. अधिकारी वर्ग से मधुर संबंध बनेंगे. आपकी तारीफ हो सकती है. आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है. व्यवसाय हमेशा की तरह चलता रहेगा, लेकिन व्यावसायिक लाभ रुक सकता है. इस राशि के कुछ लोग वाहन भी खरीद सकते हैं. जबकि कुछ नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है. वैवाहिक संबंधों में खुशहाली आएगी. थोड़े से प्रयासों से ही अपेक्षित लाभ होगा.

तुला टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातक इस महीने बहुत ही शांत मन से विचार करने के बाद ही कोई फैसला लें. जल्दबाजी में किसी कार्य को करना नुकसानदायक हो सकता है. आप अपने कई कार्यों में छोटी समस्याओं और बाधाओं का सामना कर सकते हैं, लेकिन आखिर में आप जो चाहते हैं वह मिल सकता है.इसलिए रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयास करें. अचानक कोई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. दांपत्य जीवन में स्थितियां बेहतर हो सकती हैं. माता-पिता और भाई-बहनों से मदद मिल सकती है. पारिवारिक जीवन आपको आनंद दे सकता है. भाई-बहनों के साथ गलतफहमी हो सकती है. भूमि संपत्ति और वाहन से संबंधित अभिलाषा पूर्ण हो सकती है .

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल 
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है. आपको इस महीने अच्छी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है. साथ ही व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा. आपके व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है, वहीं, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी होने की संभावना है. व्यापारियों को कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए महीना शुभ रहेगा. अधिकारी वर्ग से कोई विशेष सहयोग प्राप्त होगा जिसके द्वारा महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा. आपको सलाह है कि आज वाहन संभाल कर चलाएं.

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि जुलाई का महीना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायक है आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा. साथ ही आज आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा. दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. पिछले कुछ दिनों में बनी योजना आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है. जरूरत पड़ने पर साथ के लोगों से सलाह लेने में संकोच न करें. निवेश के लिए भी समय शुभ है. राजनीतिक कार्य में भी सफलता मिलेगी. जो व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहे हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. आप में से कुछ नए गुण और वाहन खरीद सकते हैं. आप में से कुछ को नई कार्य जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.

मकर टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहने वाला है. इस महीने आपके आसपास के लोगों से बहस हो सकती है. यात्रा के कार्यक्रमों पर अचानक फैसले करने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा. कुछ मामलों में बहुत ही सोच-विचार के बाद ही आपको किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए. किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें. अपना व्यवहार लचीला रखें . बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर फैसला करें. उनसे आपको फायदा भी हो सकता है. आपकी आय ठीक ठाक ही रहेगी, लेकिन आप पेशे या व्यवसाय में लाभ कमा सकते हैं. परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है. पढ़ाई में बच्चे अच्छा कर सकते हैं जिससे देखकर आप बहुत खुश हो सकते है. आपके कुछ कार्य दूसरों के साथ दुश्मनी पैदा कर सकते हैं लेकिन फिर भी आपको सम्मान बना रहेगा. निजी संबंधों में अनबन हो सकती है.

कुंभ टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना पारिवारिक मामलों में आपके पक्ष में रहने वाला है. आज पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वांछित सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन में संबंध मध्यम रहेंगे. आपका अपनी संतान के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा. प्रेमी जनों में संबंध मधुर बने रहेंगे मानसिक रूप से आप मजबूत और सफल रहेंगे. जीवन में कुछ अस्थायी बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है. आप में से कुछ लोगों को नए दोस्त बन सकते हैं. साथ ही आपको नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है. इस महीने विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुकूल सफलता प्राप्त करेंगे.

मीन टैरो मासिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. इस महीने आपके शत्रु पक्ष कमजोर होंगे. व्यापार में उन्नति में मनोवांछित कार्य की पूर्ति होगी. परिवार और दूसरों से भी आपको मदद मिल सकती है. जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें उस महीने रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त होंगे. हालांकि, इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी. इसलिए स्वास्थ्य में मामूली असुविधा होने पर भी तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. इसके अलावा किसी के साथ दुश्मनी न करें.

ये भी पढ़ें: Shadi Muhurat 2025: चातुर्मास के बाद विवाह के लिए हैं सिर्फ इतने मुहूर्त, कब से बजेगी शहनाई जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ब्रह्मोस से लैस, रडार से बचने वाला भारत का नया समुद्री शिकारी, S-500 को भी दे देगा मात

[ad_1]

INS Tamal: रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान संघर्षों ने दुनिया भर के देशों को अपनी सुरक्षा नीति पर फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है. भारत भी इस बदलाव को गंभीरता से लेते हुए अपनी थल, वायु और जल सेना को तेजी से आधुनिक बना रहा है. खासकर समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से भारत की स्थिति बेहद रणनीतिक है एक ओर अरब सागर, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर. वहीं पाकिस्तान और चीन जैसे दो शत्रुतापूर्ण देशों से लगे ज़मीनी सीमाएं इसे और चुनौतीपूर्ण बनाती हैं.

इन तमाम खतरों को ध्यान में रखते हुए भारत नौसेना की ताकत बढ़ाने पर जोर दे रहा है और इसी कड़ी में 1 जुलाई 2025 को भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा देश का नया स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS तमाल.

क्या है INS तमाल की ताकत?

INS तमाल, रूस के साथ मिलकर विकसित किए गए किर्वाक-III क्लास के चार स्टील्थ फ्रिगेट्स में से एक है, जिसकी लंबाई 125 मीटर और वज़न करीब 3900 टन है. इसे भारत और रूस के विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार किया गया है और यह किर्वाक क्लास का आखिरी जहाज होगा जो रूस में बना है. इसके बाद के दो फ्रिगेट गोवा शिपयार्ड में भारत में ही तैयार किए जाएंगे. INS तमाल भारत-रूस की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का अहम प्रतीक है.

स्टील्थ तकनीक और ब्रह्मोस की मारक क्षमता

INS तमाल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये दुश्मन की रडार पकड़ में न आए. यह जहाज अत्याधुनिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल से लैस होगा, जिसकी रेंज 290 से 450 किलोमीटर तक है. इसकी तैनाती सामरिक दृष्टि से बेहद अहम अरब सागर में की जाएगी, जहां से पाकिस्तान के कराची जैसे ठिकाने महज़ कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर हैं.

आधुनिक हेलीकॉप्टर और एयर-डिफेंस से भी बेहतर

यह जहाज कामोव-28 और कामोव-31 जैसे आधुनिक कॉम्बैट हेलीकॉप्टर्स से लैस होगा, जिनकी मदद से यह पनडुब्बी और हवाई खतरों दोनों से निपटने में सक्षम होगा. इसके अलावा इसमें एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, एंटी-सबमरीन टॉरपीडो सिस्टम और इंफ्रारेड बेस्ड स्टील्थ फीचर्स होंगे जो इसे F-35, F-16, J-35A और राफेल जैसे फाइटर जेट्स के हमले से भी सुरक्षित रखेंगे.

खास बात यह है कि समुद्र में इसकी मौजूदगी इसे दुश्मन के अत्याधुनिक S-500 एयर डिफेंस सिस्टम की पकड़ से भी दूर रखती है. यानी INS तमाल न केवल घातक है बल्कि अजेय भी.

भारत की नौसेना को नई धार

भारत ने रूस के साथ 2016 में करीब 21,000 रुपये करोड़ की डील की थी जिसके तहत चार किर्वाक-III फ्रिगेट्स का निर्माण होना था. इनमें से दो रूस में बन चुके हैं, जबकि शेष दो को भारत में तैयार किया जा रहा है. INS तमाल की डिलीवरी इस डील का अहम हिस्सा है, जिसकी लागत लगभग 8000 रुपये करोड़ है. इसमें 26% भारतीय उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें:

भारत का ये पड़ोसी देश जल्द लॉन्च करेगा नई मिसाइल डिफेंस सिस्टम! जानें कितना होगा खतरनाक

[ad_2]

शेनाज ट्रेजरी नहीं पहचान पातीं चेहरे, अजीब सी बीमारी है फिर भी बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम

[ad_1]

Shenaz Treasury Journey: ‘सपनों की नगरी’ मुंबई में जन्मीं शेनाज ट्रेजरी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. शेनाज की जिंदगी एक ऐसी किताब है, जिसमें हर पन्ना नई उड़ान, नई चुनौती और एक अनोखी कहानी लिए हुए है. चुलबुली भूमिका के साथ डेब्यू हो या फेस ब्लाइंडनेस, उनका सफर प्रेरणादायी है. 29 जून 1981 को एक पारसी परिवार में जन्मीं शेनाज ट्रेजरी का सफर शानदार रहा है.

शेनाज ट्रेजरी की कहानी शुरू होती है मुंबई में, जहां एक साधारण पारसी परिवार की लड़की, जिसके बड़े-बड़े सपनों ने कॉलेज की किताबों से निकालकर ग्लैमरस दुनिया में पहुंचा दिया. कॉलेज के दिनों में एक फोटोग्राफर की नजर ने शेनाज को मॉडलिंग की दुनिया में ला खड़ा किया. यह वो पल था, जब किस्मत ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी थी. शेनाज ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में उनकी मुस्कान चमकने लगी.

Birthday Special: शेनाज ट्रेजरी नहीं पहचान पातीं चेहरे, अजीब सी बीमारी है फिर भी बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम

वीजे बनकर छाईं शेनाज

एमटीवी के ‘मोस्ट वॉन्टेड’ प्रोग्राम में बतौर वीडियो जॉकी शामिल हुईं शेनाज की बेबाकी और बिंदास अंदाज ने लाखों दिलों को जीत लिया. शेनाज ने एक्टिंग की शुरुआत साल 2001 की तेलुगू फिल्म ‘एडुरुलेनी मनीशी’ से की थी.

फिर साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और शाहिद कपूर, अमृता राव के साथ ‘इश्क विश्क’ में नजर आईं. फिल्म में उनका किरदार ‘आलिया’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहा. यह न केवल शाहिद कपूर और अमृता राव के लिए बड़ी फिल्म रही, बल्कि उनके लिए भी सफलता के दरवाजे को खोलने में सफल रही.

शेनाज की जिंदगी में एक अनोखी चुनौती रही और वह है, प्रोसोपैग्नोसिया यानी फेस ब्लाइंडनेस, जिससे वह जूझ रही हैं. यह एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसमें इंसान को चेहरों की पहचान करने में कठिनाई महसूस होती है. फेस ब्लाइंडनेस की चुनौती को उन्होंने अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया.

कमजोरी को बनाया ताकत

हालांकि, शेनाज ने इस बीमारी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने अपने आसपास के लोगों की आवाज, हाव-भाव को पढ़ना सीख लिया. यह उनकी मेथड एक्टिंग की ट्रेनिंग का भी हिस्सा बन गया, जो उन्होंने न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर में सीखी थी. वहां उन्होंने न केवल एक्टिंग की बारीकियां जानीं, बल्कि राइटिंग का कोर्स भी किया.

शेनाज की जिंदगी का एक और रंग है, उनकी ट्रैवलिंग की दीवानगी. एक्ट्रेस, वीजे और राइटर के साथ-साथ वह घुमक्कड़ भी हैं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट और ट्रैवल व्लॉग्स दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं.

वह कहती हैं, “दुनिया के हर कोने में एक कहानी छिपी है और मैं बस उन कहानियों को ढूंढने निकल पड़ती हूं.”

‘दिल्ली बेली’, ‘लवयात्री’, और ‘रेडियो’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने दिखाया कि वह हर रोल में कुछ नया लाती हैं. शेनाज का असली जादू है, सादगी और साहस.

[ad_2]

G7 समिट में मेलोनी ने की अजीब हरकतें! पहली बार दिखा Italy PM का यह रूप, वीडियो वायरल

[ad_1]

G7 समिट में जहां दुनिया के बड़े-बड़े नेता ग्लोबल इकॉनमी, क्लाइमेट चेंज और युद्ध जैसे गंभीर मुद्दों पर माथापच्ची कर रहे थे, वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी कुछ और ही वजह से इंटरनेट पर छा गईं. जी नहीं, इस बार न उनके भाषण की वजह से, न किसी राजनीतिक बयान की वजह से. बल्कि उनके चेहरे के अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन्स ने सोशल मीडिया पर ऐसा धमाल मचाया कि G7 की गूंज से ज्यादा गूंज उनके चेहरे की मिचमिचाहट और मुंह के भींचने की हो रही है. वायरल वीडियो में मेलोनी गलियारे में खड़े पत्रकारों से बातचीत कर रही हैं, लेकिन उनके चेहरे के हाव-भाव कुछ ऐसे थे जैसे या तो उन्हें कुछ बहुत खल रहा हो, या फिर कैमरा भूलकर वो अपनी “नेचुरल फेस जिम्नास्टिक” चालू कर बैठीं हों.

G-7 समिट के दौरान वायरल हुए मेलोनी के चेहरे का हाव भाव

G7 समिट के दौरान कनाडा में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करती दिखाई देती हैं. बातचीत गंभीर विषयों पर हो रही होती है, लेकिन ध्यान जाता है सिर्फ एक चीज पर और वह है मेलोनी के लगातार बदलते और असहज कर देने वाले चेहरे के हाव-भाव. कभी वो अचानक मुंह को बुरी तरह भींच लेती हैं, जैसे दांतों को पीस रही हों. कभी आंखें सिकोड़ती हैं मानो तेज धूप हो, जबकि वो एक कवरड गलियारे में खड़ी हैं.

फिर एक पल को वो गर्दन हिलाते हुए ऐसा एक्सप्रेशन देती हैं जैसे किसी ने चुपके से उनका गुस्सा वाला स्विच ऑन कर दिया हो. हालांकि मेलोनी की तरफ से इस एक्सप्रेशन स्पेशल शो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इंटरनेट पर लोगों ने इसे “G7 का सबसे रियल मोमेंट” घोषित कर दिया है. कुछ ने तो यह भी कह दिया “जो बात भाषण न कह सके, वो मेलोनी का चेहरा कह गया!”

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स ले रहे जमकर मजे

वीडियो को @jacksonhinklle नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा….भाई ऐसा लग रहा है किसी ने गैस फैलाई है. एक और यूजर ने लिखा…लगता है मैडम को तीखा लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे नेचुरल सिंड्रोम कहते हैं, ये खुद से होता है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो


UPI पेमेंट से लेकर तत्काल ट्रेन टिकट तक… 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

[ad_1]

1 जुलाई 2025 से भारत में कई अहम वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका असर आम आदमी से लेकर बिज़नेस तक सभी पर पड़ेगा. इनमें UPI पेमेंट, PAN कार्ड आवेदन, Tatkal ट्रेन टिकट बुकिंग, GST रिटर्न और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड जैसे पहलू शामिल हैं. सरकार और संस्थाएं इन नियमों को लागू करके प्रक्रियाओं को और ज्यादा पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाना चाहती हैं.

UPI चार्जबैक का नया नियम

अब तक अगर किसी ट्रांजैक्शन पर चार्जबैक का क्लेम रिजेक्ट हो जाता था, तो बैंक को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से अनुमति लेकर उस केस को दोबारा प्रोसेस करवाना पड़ता था. लेकिन 20 जून 2025 को घोषित नए नियम के मुताबिक, बैंक अब खुद ही सही चार्जबैक क्लेम्स को दोबारा प्रोसेस कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें NPCI की मंजूरी का इंतजार नहीं करना होगा. इससे उपभोक्ताओं को ज्यादा तेज और प्रभावी समाधान मिलेगा.

नया PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार अनिवार्य

अब कोई भी व्यक्ति अगर नया पैन कार्ड बनवाना चाहता है तो उसके पास आधार कार्ड होना जरूरी होगा. अभी तक कोई भी मान्य पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र से काम चल जाता था, लेकिन CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने 1 जुलाई 2025 से आधार सत्यापन को अनिवार्य बना दिया है. इसका मकसद है फर्जी पहचान और धोखाधड़ी को रोकना.

Tatkal टिकट बुकिंग में OTP और आधार जरूरी

अगर आप ट्रेन में Tatkal टिकट बुक करते हैं, तो अब ये प्रक्रिया थोड़ी अलग होगी. 1 जुलाई 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर Tatkal टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा. वहीं, 15 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुक करते समय OTP भी डालना होगा, चाहे आप ऑनलाइन बुक करें या किसी पीआरएस काउंटर से.

इसके अलावा, अधिकृत टिकट एजेंट अब बुकिंग विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक Tatkal टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. AC क्लास टिकटों के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक. नॉन-AC टिकटों के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक यह प्रतिबंध रहेगा.

GST रिटर्न में भी नियम सख्त

GST नेटवर्क (GSTN) ने घोषणा की है कि जुलाई 2025 से GSTR-3B फॉर्म को एडिट नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा, अब कोई भी करदाता तीन साल बाद पिछली तिथि का GST रिटर्न फाइल नहीं कर सकेगा. यह नियम कई रिटर्न फॉर्म्स पर लागू होगा जैसे- GSTR-1, GSTR-3B, GSTR-4, GSTR-5, GSTR-5A, GSTR-6, GSTR-7, GSTR-8 और GSTR-9. इस बदलाव का उद्देश्य समय पर रिटर्न भरने की आदत को बढ़ावा देना है.

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खबर

1 जुलाई से HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए कई नए चार्ज और रिवार्ड पॉलिसी में बदलाव किए जा रहे हैं. अब, अगर महीने में आपके खर्च 10,000 से अधिक होते हैं तो 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा.

इसके अलावा, 50,000 से ज्यादा यूटिलिटी बिल, 10,000 से अधिक ऑनलाइन गेमिंग, 15,000 से अधिक फ्यूल खर्च और शिक्षा या किराए से संबंधित थर्ड पार्टी पेमेंट्स पर भी 1 फीसदी शुल्क लगेगा.

इन सभी चार्जेस की अधिकतम सीमा 4,999 प्रति माह तय की गई है. इसके साथ ही, अब ऑनलाइन स्किल-बेस्ड गेमिंग पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा और बीमा भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स पर लिमिट लागू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: बिजली के दाम अब बाजार में तय होंगे! NSE जुलाई से शुरू करेगा ‘इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स’, जानिए कैसे होगा फायदा

[ad_2]

क्या वाकई खत्म होने वाला है यूक्रेन युद्ध? रूस ने कर दिया है इशारा

[ad_1]

Russia-US Relation: रूस और अमेरिका के रिश्ते अब लगातार सुधर रहे हैं और दोनों देशों के सम्बन्धों में अब सकारात्मता देखी जा रही है. इस सकारात्मका की ओर इशारा करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहा कि दोनों ताकतवर देशों के बीच सम्बन्ध अब अच्छे होने लगे हैं. इसके लिए रूसी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया. साथ ही पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने को लेकर अपनी इच्छा भी जाहिर की. अमेरिका और रूस के बीच सम्बन्धों में तब कड़वाहट आ गई थी, जब यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर पुतिन ने मना कर दिया था. ट्रंप की बार-बार अपील के बाद भी रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ युद्ध जारी रखा. 

दोनों ताकवर देशों के बीच सुधरने लगे हैं सम्बन्ध

शुक्रवार(27 जून) को रूसी राष्ट्रपति ने मिन्स्क में चल रहे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- ‘ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारण ही रूस और अमेरिका के सम्बन्ध अब सुधरने लगे हैं. हालांकि राजनैतिक रूप से अभी कुछ तय नहीं हुआ है, लेकिन रूस इसके लिए सबसे पहले पहल करेगा. साथ ही इजरायल-ईरान युद्ध और मध्य पूर्व के साथ यूक्रेन से चल रहे विवादों को लेकर दोनों देशों ने पहल की है और फोन पर इस मुद्दे को लेकर लगभग दो सप्ताह बाद हमारी बात हुई.’

यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार रूस

रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा- ‘रूस अब यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर बातचीत के लिए तैयार है. अमेरिका के नेतृत्व में दो बार शांति वार्ता हुई, लेकिन कोई बड़ा परिणाम नहीं निकला. दोनों देशों के बीच शर्तों पर हालांकि अभी गहरे मतभेद हैं, लेकिन मॉस्को नई शांति वार्ता के लिए तैयार है, जिसका आयोजन इस्तांबुल में हो सकता है. समय और स्थान अभी तय नहीं हुआ है. 

पुतिन ने माना कि पहले की वार्ताओं और प्रस्तावों में काफी अंतर था, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से समाधान निकल सकता है. मिन्स्क में पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने बताया कि दोनों देशों के प्रमुख नियमित संपर्क में हैं. रूस 3,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव लौटाने को तैयार है. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी हालिया बातचीत के बाद उन्हें लगता है कि युद्ध का समाधान जल्द हो सकता है.

[ad_2]

क्या Perplexity बन रहा है नया OpenAI? क्यों Meta और Apple इसे खरीदने को हैं बेचैन

[ad_1]

Perplexity AI: तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नई कंपनी ने सबका ध्यान खींचा है Perplexity AI. सैन फ्रांसिस्को की यह स्टार्टअप कंपनी 2022 में शुरू हुई थी और अब यह सर्च तकनीक में OpenAI जैसी भूमिका निभाने लगी है. खबरों के मुताबिक, टेक दिग्गज Meta और Apple दोनों इस कंपनी को खरीदने की योजना बना रहे हैं हालांकि अब तक कोई सौदा पक्का नहीं हुआ है.

Perplexity क्या है और क्यों है खास?

Perplexity कोई आम चैटबॉट नहीं है. यह एक कन्वर्सेशनल सर्च इंजन है जो यूज़र को बिना किसी विज्ञापन या स्क्रॉलिंग के सीधे और स्रोतों के साथ जवाब देता है. यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और हर महीने करीब 780 मिलियन सर्च क्वेरीज को संभालता है. इसकी मंथली ग्रोथ रेट 20% है. हाल ही में इसने Comet नाम का AI ब्राउज़र असिस्टेंट भी लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को ऑनलाइन शॉपिंग, वेब पेज समरी और ईमेल मैनेजमेंट जैसे कामों में मदद करता है.

Apple क्यों दिखा रहा है दिलचस्पी?

AI की चर्चा जहां हर जगह हो रही है, वहीं Apple का WWDC 2025 इवेंट AI फीचर्स को लेकर चुप्पी साधे रहा. Siri, जिसे कभी सबसे आगे माना जाता था, अब उसका अगला अपडेट 2026 तक आने की संभावना है. साथ ही, Safari में Google सर्च को डिफॉल्ट बनाए रखने वाला Apple का मल्टी-बिलियन डॉलर करार अब कानूनी जांच के घेरे में है.

ऐसे में Perplexity का अधिग्रहण Apple के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है. इससे Apple को अपना खुद का AI-बेस्ड सर्च इंजन बनाने का मौका मिलेगा, जिसे Safari या Siri में सीधे जोड़ा जा सकता है. Bloomberg की रिपोर्ट बताती है कि Apple के सीनियर अधिकारी एडी क्यू और एड्रियन पेरीका इस डील को लेकर गंभीर बातचीत कर चुके हैं. अगर यह डील होती है तो यह Apple के इतिहास की सबसे बड़ी खरीद होगी.

Meta की नजर क्यों है Perplexity पर?

Meta पहले ही Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स में AI को गहराई से शामिल कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में Scale AI में $14.3 बिलियन का निवेश किया था, और माना जा रहा है कि इससे पहले वह Perplexity से बातचीत कर चुकी थी. Meta का LLaMA 4 मॉडल अब तक मिली-जुली प्रतिक्रिया पा रहा है, और कंपनी आंतरिक स्तर पर भी बदलाव कर रही है. ऐसे में Perplexity को खरीदना Meta के लिए AI में अपनी पकड़ मजबूत करने का एक तेज़ रास्ता हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

ईरान पर बरसी तबाही की बारिश! अमेरिका का ‘Tomahawk मिसाइल’ आखिर क्या है जो बना खौफ का सबसे बड़ा हथियार?

[ad_2]