‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डिएक अरेस्ट बनी वजह

[ad_1]

Shefali Jariwala Passed Away: ‘कांटा लगा’ फेम और ‘बिग बॉस 13’ कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. निधन की वजह हार्ट कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है. उनकी बॉडी अभी कूपर हॉस्पिटल में है.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने हॉस्पिटल के रिसेप्शनिस्ट के हवाले से लिखा है कि एक्ट्रेस को 27 की रात दिल का दौरा पड़ा और अब वो नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उनके हसबैंड और एक्टर पराग त्यागी तुरंत हॉस्पिटल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शेफाली के अचानक इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने की वजह से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

हसबैंड पराग त्यागी दिखे हॉस्पिटल में

शेफाली जरीवाला के हसबैंड का वीडियो कूपर हॉस्पिटल से आया है जिसमें वो कार में बैठे और टूटे हुए नजर आ रहे हैं. कार में अंदर बैठे पराग अपना दुखी चेहरा हाथ से ढकने की कोशिश करते दिखे.

Shefali Jariwala Passed Away: 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डिएक अरेस्ट बनी वजह

सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि

सिंगर राहुल वैद्य ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा है, ‘रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं.’

Shefali Jariwala Passed Away: 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डिएक अरेस्ट बनी वजह

सिंगर मीका सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, ‘मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं, हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई.’

Shefali Jariwala Passed Away: 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डिएक अरेस्ट बनी वजह

कांटा लगा गाने से हुई थीं फेमस

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर तक अपनी पहचान बना ली थी. इस रीमिक्स सॉन्ग को लोग आज भी सुनते हैं. इसके बाद शेफाली अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ साल 2004 की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी दिख चुकी हैं.


‘बिग बॉस 13’ में भी दिख चुकी हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन में भी कंटेस्टेंट बनकर आ चुकी हैं. इसी सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला भी थे और वो भी अपने फैंस को दुखी छोड़कर ऐसे ही चले गए थे.



[ad_2]

CBI ने UAE और बहरीन में मर्डर करने वाले दो भारतीय नागरिकों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

[ad_1]

CBI Files Chargesheet: केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने दो अलग-अलग मर्डर केस में दो भारतीय नागरिकों इंद्रजीत सिंह और सुभाष चंद्र महला के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है. ये मामले यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) और बहरीन में हुए थे. जिनमें भारतीय नागरिकों की हत्या की गई थी. दोनों देशों से मिली रिक्वेस्ट के बाद CBI ने लोकल प्रॉसिक्यूशन शुरू किया और पूरी जांच के बाद दिल्ली की CBI कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई.

300 दिरहम का कर्ज होने पर आरोपी ने दूसरे भारतीय नागरिक की कर दी थी हत्या

पहला मामला UAE के अबू धाबी में भारतीय नागरिक रामा लिंगम की हत्या के मामले में CBI ने इंद्रजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 यानी हत्या के तहत केस दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि रामा लिंगम अबू धाबी में इंटरनेशनल सिम कार्ड बेचते थे और इंद्रजीत सिंह उनसे उधार पर सिम खरीदता था. धीरे-धीरे इंद्रजीत पर 300 दिरहम का कर्ज हो गया.

इसके बाद जब रामा लिंगम ने इंद्रजीत को काम देने वाले शख्स से उसकी सैलरी से पैसा कटवाने की बात कही, तो इंद्रजीत नाराज हो गया और उसने हत्या की प्लानिंग की. 28 अगस्त, 2008 को मौका देखकर इंद्रजीत ने रामा लिंगम पर चाकू से हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई.

CBI ने गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली की विशेष अदालत में इंद्रजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है.

2011 में बहरीन में भारतीय नागरिक ने अपने मालिक की कर दी थी हत्या

दूसरा केस बहरीन का है, जहां भारतीय नागरिक सुभाष चंद्र महला ने अपने मालिक की हत्या कर दी थी. बहरीन सरकार की रिक्वेस्ट पर भारत के विदेश मंत्रालय ने ये केस CBI को सौंपा.

CBI की जांच में पता चला कि सुभाष वहां ड्राइवर की नौकरी करता था और अपने मालिक के व्यवहार से परेशान था. 31 जनवरी, 2011 को जब उसका मालिक अकेला था, तो सुभाष ने किसी भारी चीज से उस पर हमला कर दिया. उसको गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई.

इस मामले में भी CBI ने सबूत इकट्ठा कर गृह मंत्रालय से मंजूरी ली और फिर दिल्ली की CBI कोर्ट में चार्जशीट दायर की है.

विदेशों में अपराध करने वाले भारतीयों पर मुकदमा चला सकती है सीबीआई

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भारत सरकार की वो एजेंसी है, जो विदेशों में अपराध करने वाले भारतीय नागरिकों के खिलाफ भारत में मुकदमा चला सकती है. सीबीआई ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर UAE और बहरीन से जरूरी सबूत मंगवाए, जो भारतीय कानून के मुताबिक कोर्ट में पेश किए जा सके.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप से गलबहियां, चीन का साथ छोड़ने के लिए तैयार आसिम मुनीर का पाकिस्तान

[ad_2]

3500 करोड़पति इस साल छोड़ेंगे देश, जानें भारत छोड़कर कहां हर साल जा रहे इतने अमीर लोग

[ad_1]

Migration of Indian Millionaires: देश में लगातार करोड़पति लोगों का बाहर जाकर बसना जारी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में करोड़पति लोगों के देश छोड़ने की रफ्तार में कमी आएगी. हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, इस साल करीब 3500 करोड़पति देश छोड़कर बाहर बस जाएंगे. दो साल पहले यानी साल 2023 में देश छोड़कर बाहर बसने वालों की ये संख्या 4300 थी.

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि जो अमीर छोड़कर जाएंगे उनकी संपत्ति करीब 26.2 बिलियन डॉलर के करीब होगी. यहां पर ये गौर करने वाली बात है कि साल 2014 से लेकर 2024 तक करोड़पतियों की संख्या में भारत में करीब 72 प्रतिशत का भारी भरकम इजाफा हुआ है.

हर साल हजारों अमीर छोड़ रहे देश

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन कंसल्टेंसी हेनली एंड पार्टनर्स की ओर से प्रकाशित इस रिपोर्ट में उन व्यक्तियों की हालिया साल दर साल आवाजाही पर नज़र रखी गई है, जिनके पास 10 लाख अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक की तरल निवेश योग्य संपत्ति है.

सबसे ज्यादा अमीर करीब 16500 यूनाइटेड किंगडम से छोड़कर जाने वाले हैं. ये चीन से 7800 अमीरों को छोड़कर जाने की संख्या के करीब दोगुना आंकड़ा है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ब्रिटेन से ही अमीरों की इतनी बड़ी संख्या जा रही है. फ्रांस से 800, स्पेन से 500 और जर्मनी से करीब 400 करोड़पति लोग छोड़कर जा सकते हैं. इनमें से कई करोड़पति टैक्स फ्राइंडली जैसे मोनाको, माल्टा या फिर दुबई का रुख कर रहे हैं.

यूएई, यूएस और सऊदी बना पसंद

यूएई सबसे ज्यादा करोड़पतियों को अपनी तरफ खींच रहा है. ऐसा अनुमान है कि इस साल करीब 9,800 लोग यहां का रुख कर वहां बस सकते हैं. यूएई के बाद दूसरा नंबर आता है यूनाइटेड स्टेट्स का, जहां पर इस साल 7500 करोड़पति जाकर बस सकते हैं.

टैक्स नीतियों, लाइफ स्टाइल और गोल्डेन वीजा विकल्पों की वजह से यूके, इंडिया, रुस, साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका के लोगों के लिए यूएई पहली पसंद बना हुआ है. सऊदी अरब भी अमीरों के हब के तौर पर उभर रहा है, जहां एक  अनुमान के मुताबिक 2025 में 2400 करोड़पति रुख करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में इस स्टॉक ने मचाया गदर, एक ही दिन में लगाई 620 रुपये की लंबी छलांग; ब्रोकरेज ने इतना बढ़ाया टारगेट

[ad_2]

12 ज्योतिर्लिंग के उपलिंगों के बारे में जानते हैं आप, यहां भी आप पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की

[ad_1]

12 Jyotirlingas Name and Place List : शिव जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता हैं, विश्व चेतना हैं और ब्रह्मांडीय अस्तित्व के आधार माने जाते हैं. ऐसे में शिव पुराण में भगवान शिव के बारे में आपको सब कुछ जानने को मिल जाएगा.

शिव पुराण के 6 खंड और 24,000 श्लोकों में भगवान शिव के महत्व को समझाया गया है. इसी में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग के बारे में भी वर्णित है, जिसमें साफ अंकित है कि इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से पापों का नाश, मानसिक शांति और मुक्ति की प्राप्ति होती है.

12 ज्योतिर्लिंग रूपी शिवलिंग में भगवान शिव का वास

शिव पुराण के कोटिरुद्र संहिता में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का विस्तृत वर्णन किया गया है. इन प्राचीन 12 ज्योतिर्लिंग रूपी शिवलिंग में साक्षात भगवान शिव का वास बताया गया है. ऐसे में हिंदू धर्म में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व रहा है.

शिव पुराण में वर्णित 12 ज्योतिर्लिंग में से एक यूपी में, एक उत्तराखंड में, एक झारखंड में, दो मध्य प्रदेश में, तीन महाराष्ट्र में, दो गुजरात में, एक आंध्र प्रदेश में और एक तमिलनाडु में स्थित है.

इन ज्योतिर्लिंगों को सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर के नाम से जाना और पूजा जाता है.

शिव पुराण में 12 ज्योतिर्लिंगों के उपलिंगों का वर्णन

इसके साथ ही आपको बता दें कि शिव पुराण में इन्हीं 12 ज्योतिर्लिंगों के उपलिंगों का भी वर्णन है. प्रत्येक ज्योतिर्लिंग के उपलिंग का वर्णन भी शिव महापुराण के कोटिरुद्र संहिता के प्रथम अध्याय से प्राप्त होता है, किंतु इसमें विश्वेश्वर या विश्वनाथ, त्र्यम्बक या त्र्यम्बकेश्वर और वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के उपलिंग का वर्णन नहीं है. ऐसे में यह माना जा सकता है कि इन ज्योतिर्लिंगों के उपलिंग हैं ही नहीं.

शिव पुराण में वर्णित है कि सोमनाथ का जो उपलिंग है, उसका नाम अन्तकेश (अन्तकेश्वर) है. वह उपलिंग मही नदी और समुद्र के संगम पर स्थित है. वहीं, मल्लिकार्जुन से प्रकट उपलिंग रुद्रेश्वर के नाम से प्रसिद्ध है. वह भृगुकक्ष में स्थित है और उपासकों को सुख देने वाला है.

इस नाम से प्रसिद्ध है महाकाल से संबंधित उपलिंग

महाकाल से संबंधित उपलिंग दुग्धेश्वर या दूधनाथ के नाम से प्रसिद्ध है. वह नर्मदा के तट पर है और समस्त पापों का निवारण करने वाला कहा गया है. ओंकार से उत्पन्न हुआ कर्मदेश (कर्दमेश्वर) नामक उपलिंग बिन्दुसरोवर में स्थित है. यह सम्पूर्ण कामनाओं के दाता हैं.

केदारेश्वर या केदारनाथ लिङ्ग से उत्पन्न हुआ भूतेश (भूतेश्वर) नामक उपलिंग है. जो यमुनातट पर स्थित है. जो लोग उसका दर्शन और पूजन करते हैं, उनके बड़े-से-बड़े पापों का वह निवारण करने वाला बताया गया है.

भीमशङ्कर से प्रकट हुआ भीमेश्वर नामक उपलिंग है. वह भी सह्य पर्वत पर ही स्थित है और महान बल की वृद्धि करने वाला है. नागेश्वर संबंधी उपलिंग का नाम भी भूतेश्वर ही है, वह मल्लिका सरस्वती के तट पर स्थित है और दर्शन करने मात्र से सब पापों को हर लेता है. रामेश्वर से प्रकट हुए उपलिंग को गुप्तेश्वर और घुश्मेश्वर से प्रकट हुए उपलिंग को व्याघेश्वर कहा गया है.

किसी भी उपलिंग की वास्तविक स्थिति या स्थान ज्ञात नहीं

वैसे तो विश्वेश्वर या विश्वनाथ, त्र्यम्बक या त्र्यम्बकेश्वर और वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के उपलिंग का वर्णन शिव पुराण से प्राप्त नहीं होता. फिर भी कुछ विद्वान शरण्येश्वर को विश्वेश्वर का उपलिंग, सिद्धेश्वर को त्रयम्बकेश्वर का उपलिंग और वैजनाथ को वैद्यनाथ का उपलिंग मानते हैं.

इसके साथ ही आपको बता दें कि केदारेश्वर और नागेश्वर ज्योतिर्लिङ्ग के जो उपलिंग हैं, उनका एक ही नाम है परन्तु वह जहां-जहां स्थापित हैं, वह स्थान अलग-अलग हैं.

अभी के समय में केदारेश्वर (केदारनाथ) के उपलिंग भूतेश्वर को मथुरा में चिह्नित किया जा सकता है. बाकी किसी भी उपलिंग की वास्तविक स्थिति या स्थान ज्ञात नहीं है.

प्रत्येक उपलिंग के नाम से अनेक शिवलिंग भारतवर्ष में अलग-अलग जगहों पर स्थित हैं और स्थानीय निवासी अपने-अपने क्षेत्र के शिवलिङ्ग को ही वास्तविक उपलिंग बताते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार

[ad_1]

Love Rashifal: शनिवार, 28 जून 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आपसी विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. अविवाहित जातकों को किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है. पार्टनर को समय दें, रिश्ते में नया उत्साह आएगा.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  

वृषभ राशि शुक्र की स्थिति मजबूत होने से प्रेम संबंधों में रोमांस का संचार होगा. किसी विशेष अवसर पर साथी से सरप्राइज मिल सकता है. दांपत्य जीवन में भी आत्मीयता बढ़ेगी. अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

मिथुन राशि चंद्रमा का गोचर रिश्ते में थोड़ी उलझन ला सकता है. किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें. दिन के उत्तरार्ध में स्थितियां सुधरेंगी. सिंगल लोग सोशल प्लेटफॉर्म पर किसी से जुड़ सकते हैं.

 

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि आज प्रेम संबंधों में स्थिरता का अनुभव होगा. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी. दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य मजबूत रहेगा.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि सूर्य और शुक्र की युति आपके प्रेम जीवन को नई दिशा देगी. पार्टनर के साथ आउटिंग या रोमांटिक मुलाकात का योग है. सिंगल जातक किसी आकर्षक व्यक्ति की ओर आकृष्ट हो सकते हैं. रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि चंद्रमा पंचम भाव में होने से प्रेम में विश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह की चर्चा शुरू हो सकती है. किसी पुराने साथी से पुनर्मिलन भी संभव है.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि शुक्र के शुभ प्रभाव से प्रेम जीवन में आनंद रहेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को महत्व देंगे. कुछ जातक शादी के बंधन में बंधने का निर्णय ले सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि मंगल और राहु की स्थिति आपके स्वभाव को थोड़ा अस्थिर बना सकती है. वाणी पर संयम रखें. कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है, उसे प्यार से सुलझाएं. शाम तक रिश्तों में सुकून लौटेगा.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि आज चंद्रमा की दृष्टि से प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित जातकों को परिवार की सहमति से रिश्ता तय हो सकता है. दिल की बातें खुलकर कहें.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि शुक्र पंचम भाव में स्थित होकर प्रेम जीवन को प्रगाढ़ बनाएगा. किसी खास उपहार या योजना से रिश्ते में ताजगी आएगी. सिंगल लोग किसी सहकर्मी की ओर आकर्षित हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि रिश्ते में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है, सावधानी से संवाद करें. किसी बात को लेकर संकोच न करें. शाम तक संबंधों में सुधार होगा. अकेले लोग किसी नए परिचित से जुड़ सकते हैं.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि चंद्रमा का गोचर प्रेम संबंधों में स्थिरता देगा. पार्टनर के साथ रिश्ते की गंभीरता पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग का वातावरण रहेगा.

Love Rashifal 28 June 2025: प्यार में किसे मिलेगी सफलता, किसके रिश्ते में होगी उलझन? पढ़े शनिवार का लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 27 जून का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

भारत-इंग्लैंड के बीच कल खेला जाएगा टी20 मैच, ऐसी दिख सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

[ad_1]

India vs England Women T20 Series: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच कल शनिवार, 28 जून से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के शहर नॉटिंघम में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. भारतीय महिला टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड से तीन वनडे मैच भी खेलेगी. भारतीय टीम की कप्तानी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे मैच में हरमनप्रीत कौर करने वाली हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकले, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), पैगे स्कोल्फील्ड, एमी जोन्स (विकेट कीपर), एलिस कैप्सी, एम अर्लट, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ और लॉरेन बेल.

भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज का टाइमटेबल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 28 जून से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी. इसके पांचों मैच इंग्लैंड के अलग-अलग शहरों में होंगे.

  • पहला टी20 मैच- 28 जून, नॉटिंघम, शाम 7 बजे
  • दूसरा टी20 मैच- 1 जुलाई, ब्रिस्टल, रात 11 बजे
  • तीसरा टी20 मैच- 4 जुलाई, लंदन, रात 11 बजकर 5 मिनट
  • चौथा टी20 मैच- 9 जुलाई, मैनचेस्टर, रात 11 बजे
  • पांचवां टी20 मैच- 12 जुलाई, बर्मिंघम, रात 11 बजकर 5 मिनट

भारत-इंग्लैंड ODI सीरीज का टाइमटेबल

टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज 16 जुलाई से 22 जुलाई तक चलने वाली है. इस सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इस सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड बनाया गया है. इस स्क्वाड में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, तेजल हसाभिस, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, सयाली सतघरे, स्नेह राणा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, राधा यादव और श्री चरणी शामिल हैं.

  • पहला वनडे मैच- 16 जुलाई, साउथेम्प्टन, शाम 5:30 बजे
  • दूसरा वनडे मैच- 19 जुलाई, लंदन, दोपहर 3:30 बजे
  • तीसरा वनडे मैच- 22 जुलाई, चेस्टर ले स्ट्रीट, शाम 5:30 बजे

यह भी पढ़ें

बुमराह देंगे टीम इंडिया को झटका! दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में होगा बदलाव; ट्रेनिंग सेशन ने सब कर दिया साफ

[ad_2]

कहां से की थी ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला ने पढ़ाई-लिखाई? इस फील्ड में की थी मास्टर्स

[ad_1]

Shefali Jariwala Education Qualification: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में दर्द था, जिसके बाद उनके पति ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आइए जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की थी. 

इस फील्ड में की मास्टर्स

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला सिर्फ ग्लैमर की दुनिया में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी आगे रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि शेफाली ने तकनीकी शिक्षा में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) में मास्टर डिग्री हासिल की है.

यह भी पढ़ें- C-DAC Recruitment 2025: सी-डैक में निकली बंपर भर्ती, इंजीनियर और फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

स्कूली पढ़ाई कहां से?

इतना ही नहीं उनकी स्कूली शिक्षा की शुरुआत सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कालीम्पोंग से हुई थी. पढ़ाई और परफॉर्मिंग आर्ट्स के बीच संतुलन बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन शेफाली ने यह कर दिखाया है.

 

कब हुआ था जन्म

बताते चलें कि शेफाली जरीवाला का जन्म 24 नवंबर 1982 को हुआ था. उन्होंने साल 2005 में अपनी मास्टर की पढ़ाई को थी. इसी दौरान उन्हें ‘कांटा लगा’ गाने के वीडियो में काम करने का अवसर मिला था. जिसे वह सुर्खियों में आईं.

कैसे रहा शेफाली का करियर 

कांटा लगा गाने से प्रसिद्धि पाने के बाद शेफाली का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. इसके बाद उन्होंने कई गानों और फिल्मों और रियलिटी शो में काम किया, लेकिन उनको कांटा लगा जितनी फेम नहीं मिली. अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो कांटा लगा गाने ने शेफाली का करियर रातों रात बना दिया था. 

 

यह भी पढ़ें: JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

खामेनेई की चेतावनी के बाद भड़के ट्रंप, बोले- ‘नहीं माना ईरान तो फिर से करेंगे बमबारी’

[ad_1]

Donald Trump on Iran: मिडिली ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी कई मुद्दों पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (27 जून 2025) को एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि यदि ईरान यूरेनियम संवर्धन जारी रखता है तो अमेरिका बिना किसी सवाल को उस पर दोबारा बमबारी करेगा.

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी सलाह

व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने ईरान को सलाह दी कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू न करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण (International Inspection) के लिए तैयार हो जाए. ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान के साथ होने वाली वार्ता के दौरान यह मांग करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी या किसी अन्य संगठन को निरीक्षण करने के लिए अधिकृत किया जाए. इस पर ट्रंप ने कहा कि ईरान को सहयोग करना होगा.

खामेनेई ने अमेरिका को चेताया

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की धमकी के एक दिन बाद आया है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक ईरान की पहुंच है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन आक्रमण करता है तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

खामेनेई ने कहा, “हमने उनके अल-उदीद एयर बेस पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया, जो इस क्षेत्र में अमेरिका के प्रमुख ठिकानों में से एक है. यह अमेरिका के मुंह पर करारा तमाचा है.”

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के जरिए अमेरिका ने 22 जून 2025 को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला कर उसे तबाह कर दिया. इस मिशन में 125 से अधिक विमान, 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स और 30 से ज्यादा टोमाहॉक मिसाइलें शामिल थे. इसके जवाब में ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया. ईरान ने कतर के अल उदीद एयरबेस पर 6 मिसाइलें दागी जिसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया.

ये भी पढ़ें : उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर बोले- ‘आतंकवाद फैलाने वाला सबसे बड़ा देश भारत’

[ad_2]

शेफाली जरीवाला की तरह ही उनके खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कम उम्र में कह दिया था ‘अलविदा’

[ad_1]

Shefali Jariwala-Sidharth Shukla: टीवी इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ‘कांटा लगा’ फेम और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनका निधन कार्डिएक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ने से हुआ.

शेफाली के निधन की खबर ने टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में शोक की लहर दौड़ा दी है. उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह से टूटे हुए नजर आए. दोस्तों और फैंस का कहना है कि शेफाली फिटनेस को लेकर बेहद सजग थीं और कभी किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी.

दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला 4 साल पहले कह गए थे ‘अलविदा’

इस दुखद मौके पर लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद भी आ गई, जिनका निधन भी महज 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ था. सिद्धार्थ और शेफाली एक वक्त में एक-दूसरे को डेट भी कर चुके थे. दोनों ‘बिग बॉस 13’ में साथ नजर आए थे और वहां भी उनकी पुरानी बॉन्डिंग चर्चा में रही थी.

सिद्धार्थ का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था और अब ठीक लगभग 4 साल बाद शेफाली के अचानक चले जाने से ये एक अफसोसनाक संयोग बन गया है. दोनों ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी.

अब जब दोनों सितारे इस दुनिया में नहीं हैं, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए यही लिख रहे हैं और इसे अजीब और दुखद संयोग बता रहे हैं.

Shefali Jariwala की तरह उनके खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कम उम्र में कह दिया था 'अलविदा

शेफाली 42 की उम्र में कह गईं दुनिया को अलविदा

शेफाली जरीवाला को 27 जून की रात दिल का दौरा पड़ते ही उनके पति पराग त्यागी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बता दें शेफाली जरीवाला का जन्म 24 नवंबर 1982 को हुआ था.उन्हें ‘कांटा लगा’ गाने से पहचान मिली थी. इसके बाद वो अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी और भी कई फिल्मों में दिख चुकी हैं. बता दें कि शेफाली को ‘बिग बॉस’ में भी काफी पसंद किया गया था.




[ad_2]

घर खरीदने से पहले जान लें RERA का यह नया फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी बिल्डर की मनमानी

[ad_1]

MahaRERA: रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथारिटी यानी रेरा (RERA) ने एक ऐसा फैसला सुनाया है, जिससे घर खरीदने की प्लानिंग बना रहे लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल जाएगी. आमतौर पर घर या फ्लैट की बुकिंग कराते वक्त बिल्डर को बुकिंग अमाउंट के तौर पर कुछ पैसे देने पड़ते हैं.

रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के मुताबिक, बुकिंग अमाउंट घर की कीमत के 10 परसेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. कई बार लोग बुकिंग करा तो देते हैं, लेकिन बाद में किसी वजह से बुकिंग कैंसिल करानी पड़ जाती है. ऐसे में बिल्डर बुकिंग अमाउंट रिफंड करने में आनाकानी करता है. 

सेल्स मैनेजर ने मुंहजुबानी दिया भरोसा 

एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है. दरअसल, एक NRI कपल ने मुंबई में लोढ़ा डेवलपर्स के मुलुंड प्रोजेक्ट में 2.27 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट बुक कराया था. उन्होंने 7 लाख रुपये देकर अपने घर की बुकिंग करा ली.

इस दौरान लोढ़ा के सेल्स मैनेजर ने उन्हें मुंहजुबानी कहा कि अगर उनका लोन बैंक से पास नहीं होता या कोई और तरह की फाइनेंशियल या पर्सनल दिक्कत आती है, तो बुकिंग का सारा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा. बाद में जब उनका लोन एप्लीकेशन सच में रिजेक्ट हो गया, तो बिल्डर ने उन्हें रिफंड देने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद कपल ने MahaRERA (Maharashtra Real Estate Regulatory Authority) का सहारा लिया. आखिरकार फैसला उनके हक में रहा. महारेरा ने लोढ़ा डेवलपर्स को उन्हें बुकिंग अमाउंट लौटाने के लिए कहा. 

लोढ़ा डेवलपर्स ने दिया ये तर्क 

बता दें कि रूस में रह रहे वैभव किशोर अंबुकर और उनकी पत्नी सीमा ने लोढ़ा के मुलुंड प्रोजेक्ट टॉवर 1 में एक फ्लैट बुक किया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सितंबर और अक्टूबर 2021 में दो किस्तों में 7 लाख रुपये का भुगतान किया. हालांकि, दोनों ने तभी कह दिया था कि घर खरीदना पूरी तरह से होम लोन पर डिपेंड करता है.

इधर, लोन पास नहीं होने पर बुकिंग अमाउंट वापस मांगने पर उन्हें नहीं लौटाया गया. लोढ़ा डेवलपर्स ने तर्क दिया कि फ्लैट की बुकिंग 18 नवंबर, 2021 में कराई गई थी. बुकिंग फॉर्म में एक क्लॉज (क्लॉज 3.5) शामिल था जिसमें कहा गया था कि अगर खरीदार बुकिंग कैंसिल कराता है, तो डेवलपर टोटल फ्लैट कॉस्ट का 10 परसेंट तक रख सकता है इसलिए रिफंड का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है. 

महारेरा ने कही ये बात 

दोनों पक्षों को बारी-बारी से सुनने के बाद 10 जून, 2025 के अपने फैसले में महारेरा ने बताया कि दोनों के बीच कोई ऑफिशियल सेल एग्रीमेंट नहीं हुआ इसलिए महारेरा ने इसने बुकिंग अमाउंट जब्त करने के प्रावधान को ‘एकतरफा, अनुचित और लागू न करने योग्य’ पाया.

महारेरा ने कहा कि रिफंड से इनकार करना रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के खिलाफ है. ऐसे में शिकायतकर्ता को बिना ब्याज के 6,65,000 रुपये की राशि वापस लौटानी होगी. महारेरा ने बिल्डर को 15 जुलाई, 2025 को या उससे पहले पूरे पैसे वापस करने का आदेश दिया. नहीं, तो पैसे पूरे नहीं मिल जाने तक 16 जुलाई, 2025 से एसबीआई की उच्च MCLR से 2 परसेंट ज्यादा ब्याज देय होगा. इतना ही नहीं, रेरा ने लोढ़ा डेवलपर्स को कानूनी प्रक्रिया में आए खर्च के लिए के लिए मुआवजे के तौर पर खरीदारों को 20,000 रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है. 

ये भी पढ़ें: 

मुकेश अंबानी की इस कंपनी के शेयर में आयी जबरदस्त तेजी, जानिए सेबी का कौन सा फैसला बनी वजह

[ad_2]