AI से बना नया हेल्थ इंश्योरेंस! ICICI Lombard Elevate ने मचाया धमाल| Paisa Live

[ad_1]

बढ़ती मेडिकल महंगाई और खर्चों के इस दौर में पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस अब काफी नहीं है। इन्हीं ज़रूरतों को समझते हुए ICICI Lombard ने लॉन्च किया है — Elevate, जो एक AI-आधारित क्रांतिकारी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। यह भारत का पहला ऐसा प्रोडक्ट है जो AI की ताकत से व्यक्तिगत और लचीला कवरेज प्रदान करता है। अस्थमा, डायबिटीज, या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग अब केवल 30 दिनों में इंश्योरेंस लाभ ले सकते हैं, जबकि सामान्यतः 3 साल लगते हैं।Elevate के स्मार्ट फीचर्स और ऐड-ऑन के साथ, आपकी सुरक्षा बनी रहती है — चाहे इलाज का खर्च कितना भी बढ़ जाए।

[ad_2]

मेडिकल फील्ड में निकली 1100 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

[ad_1]

इस भर्ती में लैबोरेटरी असिस्टेंट, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, एक्स-रे असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, डाइटीशियन, लाइब्रेरियन, ऑफिसर, डेंटल टेक्नीशियन और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पद शामिल हैं. पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी, एमकॉम, एमए या एमएसडब्ल्यू जैसी योग्यता होनी चाहिए.

इस भर्ती में लैबोरेटरी असिस्टेंट, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, एक्स-रे असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, डाइटीशियन, लाइब्रेरियन, ऑफिसर, डेंटल टेक्नीशियन और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पद शामिल हैं. पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी, एमकॉम, एमए या एमएसडब्ल्यू जैसी योग्यता होनी चाहिए.

ड्राइवर पद के लिए अतिरिक्त शर्त के तौर पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का अनुभव जरूरी है. ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इससे जुड़े प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे.

ड्राइवर पद के लिए अतिरिक्त शर्त के तौर पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का अनुभव जरूरी है. ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इससे जुड़े प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे.

वेतनमान की बात करें तो यह पद के स्तर के अनुसार तय किया गया है. कुछ वरिष्ठ पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को 38,600 से 1,22,800 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, जबकि मिड-लेवल तकनीकी और हेल्थ पदों पर 29,200 से 92,300 रुपये तक की सैलरी तय की गई है. वहीं ग्रुप-C स्तर के पदों जैसे DEO, टाइपिस्ट और ड्राइवर को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

वेतनमान की बात करें तो यह पद के स्तर के अनुसार तय किया गया है. कुछ वरिष्ठ पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को 38,600 से 1,22,800 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, जबकि मिड-लेवल तकनीकी और हेल्थ पदों पर 29,200 से 92,300 रुपये तक की सैलरी तय की गई है. वहीं ग्रुप-C स्तर के पदों जैसे DEO, टाइपिस्ट और ड्राइवर को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) को 900 रुपये शुल्क देना होगा. यह भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) को 900 रुपये शुल्क देना होगा. यह भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं व 12वीं के सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), डिग्री या डिप्लोमा, ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए), वोटर आईडी और एक वैध मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा.

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं व 12वीं के सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), डिग्री या डिप्लोमा, ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए), वोटर आईडी और एक वैध मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.med-edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर

आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.med-edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर “Recruitment 2025 Group C” सेक्शन में जाएं और Apply Online लिंक पर क्लिक करें. नया पंजीकरण करें, लॉग इन करें और पूरा फॉर्म भरें. इसके बाद शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें. भविष्य के लिए फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें.

Published at : 21 Jun 2025 06:05 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]

हर 5 में से 1 परिवार के वयस्क व्यक्ति मोटापे का हो रहे हैं शिकार, रिसर्च में हुआ हैरान करने वाल

[ad_1]

Overweight in India : इन दिनों मोटापा काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है. हाल में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. इस  नए अध्ययन में पाया गया है कि लगभग 10 में से दो घरों के सभी वयस्क या तो अधिक वजन वाले या मोटे हैं. बता दें कि अधिक वजन को आमतौर पर बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का उपयोग करके आंका जाता है. यदि किसी व्यक्ति का बीएमआई 25 से 29.9 किलोग्राम/मी2 के बीच है, तो उसे अधिक वजन वाला माना जाता है. दूसरी ओर मोटापे को 30.0 किलोग्राम/मी2 या उससे अधिक के बीएमआई के रूप में परिभाषित किया जाता है.

6 लाख से अधिक घरों के लोगों पर किया गया अध्ययन

आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (एनआईसीपीआर), टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज और सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के शोधकर्ताओं ने 6 लाख से अधिक घरों में अधिक वजन और मोटापे की व्यापकता का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5, 2019-21) के पांचवें दौर के आंकड़ों का विश्लेषण किया. 

उन्होंने देखा कि लगभग 20% घरों में सभी वयस्क सदस्यों को अधिक वजन के रूप में वर्गीकृत किया गया था, जबकि 10% घरों में सभी वयस्कों को मोटे के रूप में वर्गीकृत किया गया था. पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, मणिपुर, केरल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम जैसे राज्यों में 30% से अधिक घरों में सभी वयस्कों का वजन अधिक था. तमिलनाडु और पंजाब में पांच में से दो घरों में सभी वयस्कों को मोटे के रूप में वर्गीकृत किया गया था.

मोटापा कई बीमारियों का बनता है कारक

आईसीएमआर-एनआईसीपीआर के प्रमुख शोधकर्ता प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि जब परिवार का एक सदस्य अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होता है, तो अन्य लोगों के भी मोटे होने की संभावना काफी अधिक होती है. इसके साथ ही निदेशक शालिनी सिंह ने कहा कि मोटापे और अधिक वजन का घरेलू क्लस्टरिंग मोटापे को समझने के हमारे तरीके में एक आदर्श बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है. यह अध्ययन हमें बताता है कि परिवार इकाई इस स्वास्थ्य चुनौती का केंद्र है.

इतना ही नहीं चेतावनी दी गई है कि इन पारिवारिक मोटापा समूहों में व्यक्तियों को कई गैर-संचारी रोगों के विकास के उच्च जोखिम का सामना करना पड़ता है. यह पहले से ही ज्ञात है कि मोटापा खराब कार्डियो-मेटाबोलिक स्वास्थ्य के लिए एक मार्कर के रूप में कार्य करता है और इसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और दिल की विफलता जैसी कई पुरानी बीमारियों का प्रवेश द्वार माना जाता है. यह 13 प्रकार के कैंसर से भी जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें – चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

पासवर्ड कैसे लीक होते हैं? जानिए हैकर्स किन-किन तरीकों से आपकी ऑनलाइन सुरक्षा को कर देते हैं ध्

[ad_1]

Password Leak: आज के डिजिटल युग में हमारा ज़्यादातर निजी और पेशेवर डेटा ऑनलाइन स्टोर रहता है. बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया, ईमेल से लेकर शॉपिंग अकाउंट तक, हर चीज़ को एक्सेस करने के लिए हम पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब यही पासवर्ड लीक हो जाते हैं, तो बड़ा खतरा पैदा हो जाता है. हैकर्स कई चालाक तरीकों से इन पासवर्ड्स को चुरा लेते हैं और फिर उनका दुरुपयोग कर सकते हैं. आइए समझते हैं कि पासवर्ड लीक कैसे होते हैं और हैकर्स आपको कैसे अपना शिकार बनाते हैं.

Phishing

फिशिंग सबसे आम तरीका है, जिसमें हैकर्स नकली ईमेल, वेबसाइट या मैसेज के ज़रिए यूज़र से उसकी लॉगिन डिटेल्स चुराते हैं. उदाहरण के लिए, आपको एक ऐसा ईमेल आ सकता है जो देखने में बिल्कुल आपके बैंक या सोशल मीडिया साइट की तरह हो और उसमें पासवर्ड रीसेट या वेरिफिकेशन का झांसा दिया जाता है. जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक कर पासवर्ड डालते हैं, वह हैकर्स के पास पहुंच जाता है.

Data Breach

कई बार बड़ी कंपनियों के सर्वर पर हमला कर हैकर्स लाखों यूज़र्स की जानकारी चोरी कर लेते हैं. इसमें ईमेल, यूज़रनेम और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारियां होती हैं. अगर आपने भी किसी ऐसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाया है जो ब्रीच का शिकार हुई हो, तो आपका पासवर्ड भी लीक हो सकता है.

Keylogger

यह एक प्रकार का मैलवेयर होता है जो आपके कीबोर्ड पर टाइप की गई हर जानकारी को रिकॉर्ड करता है. जब भी आप किसी वेबसाइट पर पासवर्ड डालते हैं, कीलॉगर उसे चोरी कर लेता है और हैकर तक पहुंचा देता है. ये आमतौर पर स्पैम लिंक, संक्रमित वेबसाइट या थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर के जरिए आपके डिवाइस में आ जाते हैं.

Brute Force Attack

इस तरीके में हैकर पासवर्ड का अनुमान लगाने के लिए हर संभावित कॉम्बिनेशन को आज़माता है. आसान और सामान्य पासवर्ड (जैसे 123456 या password123) ब्रूट फोर्स अटैक में बहुत जल्दी टूट जाते हैं. इसलिए मजबूत पासवर्ड रखना बेहद ज़रूरी है.

पब्लिक वाई-फाई का जाल

जब आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि कैफे, मॉल या एयरपोर्ट पर, तो आपकी डिवाइस से ट्रांसफर होने वाला डेटा हैकर के लिए पकड़ना आसान हो जाता है. अगर आपने ऐसे नेटवर्क पर पासवर्ड डाला, तो वह आसानी से चोरी हो सकता है.

खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

  • मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें.
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को ऑन रखें.
  • किसी भी संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से बचें.
  • पब्लिक वाई-फाई पर लॉगिन न करें.
  • अपने डिवाइस में एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर ज़रूर रखें.

यह भी पढ़ें:

क्या है मोबाइल ई-वोटिंग? किस राज्य में शुरू हुई ये नई सेवा, जानें कौन उठा सकता है इसका फायदा

[ad_2]

ईरान पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

[ad_1]

Pakistan condemns US attacks:  पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान की संप्रभुता पर किया गया यह हमला क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है.

हमले से बढ़ सकता है तनाव, क्षेत्रीय शांति पर खतरा
पाकिस्तान ने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए ताजा हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले पहले से ही जारी इजरायली कार्रवाईयों का ही हिस्सा हैं और इससे क्षेत्र में तनाव और हिंसा और अधिक बढ़ सकती है. पाकिस्तान का मानना है कि यह स्थिति न सिर्फ मध्य-पूर्व बल्कि पूरी दुनिया की शांति और स्थिरता के लिए ख़तरनाक है.

ईरान को आत्मरक्षा का हक, अमेरिका ने किया संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने साफ कहा कि इन हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सभी नियमों का उल्लंघन किया है. ईरान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है और उस पर इस तरह के हमले करना किसी भी तरह से जायज नहीं कहा जा सकता. यह अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ एक खतरनाक कदम है.

बातचीत और कूटनीति ही समाधान, नागरिकों की सुरक्षा जरूरी
बयान में पाकिस्तान ने सभी देशों से अपील की है कि वे आम नागरिकों की जान और संपत्ति का सम्मान करें और युद्ध जैसी कार्रवाईयों को तुरंत रोकें. साथ ही सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय कानून, खासतौर पर मानवाधिकार कानून का पालन करने की सलाह दी गई है. पाकिस्तान ने ज़ोर दिया कि मौजूदा संकट का हल केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव है और इसके लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन जरूरी है.

[ad_2]

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की प्रेयर मीट के रवाना हुए करीना-सैफ

[ad_1]

Sunjay Kapur Prayer Meet: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था. संजय के निधन के सात दिन बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ. आज संजय कपूर की फैमिली ने उनकी प्रेयर मीट रखी. जिसमें शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर दोनों बच्चों संग रवाना हुई. वहीं अब करिश्मा की बहन यानि करीना कपूर भी पति सैफ अली खान के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं.  

संजय कपूर की प्रेयर मीट के लिए रवाना हुए करीना-सैफ

सैफ अली खान और करीना कपूर का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कपल सिंपल लुक में नजर आया. दोनों गाड़ी से उतरकर सीधा अंदर चले जाते हैं. उन्होंने पैप्स को कोई पोज भी नहीं दिया. बता दें कि सैफ और करीना संजय कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी. इस दौरान वो करिश्मा और उनके बच्चों को संभालती दिखाई दी थी.


2016 में हुआ था संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक

बता दें कि करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी की थी. शादी के बाद दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बने. फिर साल 2016 में ये कपल तलाक लेकर अलग हो गया. तलाक के बाद करिश्मा ने संजय पर मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव के साथ शादी कर ली. लेकिन करिश्मा अपने बच्चों के साथ ही लाइफ बिता रही हैं.

करीना और सैफ का वर्कफ्रंट

बता दें कि करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था. वहीं सैफ ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने जयदीप अहलावत जैसे बेहतरीन एक्टर संग काम किया था.फैंस ने उनके काम की खूब तारीफ भी की थी. ओटीटी पर फिल्म काफी दिनों तक ट्रेंडिंग रही थी.

ये भी पढ़ें –

बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग बड़ी स्क्रीन क्यों शेयर नहीं करती तेजस्वी प्रकाश? वजह जानकर रह जाएंगे दंग

 

 

 



[ad_2]

टंकी पर बैठाई गर्लफ्रेंड फिर भरी बाइक से हुंकार! मौत के कुएं में कपल ने रफ्तार से काटा बवाल

[ad_1]

सोचिए जरा धूल से भरे एक पुराने मैदान के बीचों-बीच बना हुआ गोल कुआं. दीवारें सीधी नहीं, गोल हैं और खतरनाक भी. ऊपर टेंट में टंगी लाइटें हवा में झूल रही हैं और दर्शकों की भीड़ किनारे पर सांसें थामे बैठी है. तभी इंजन की गड़गड़ाहट के साथ एक बाइक स्टार्ट होती है. देखने वाले को लगता है कि अब कोई बाइक सवार अपना करतब दिखाएगा, लेकिन जो आगे होता है वो हैरान कर देने वाला है. बाइक की टंकी पर एक लड़की स्टाइल में बैठी है. बाल खुले, चेहरा बेखौफ और उसके ठीक पीछे उसका बॉयफ्रेंड बाइक को मौत के कुएं की दीवारों पर ऐसे दौड़ा रहा है जैसे जिंदगी का आखिरी स्टंट कर रहा हो. ये नजारा ना सिर्फ खतरनाक है, बल्कि सोशल मीडिया के लिए ऐसा मसाला है जो एक बार में ही वायरल हो जाए तो बवाल ला देता है.

मौत के कुंए में कपल ने दिखाया जोरदार स्टंट

वीडियो में दिख रहे कपल ने न सिर्फ मौत के कुएं में रोमांच का नया पैमाना सेट किया, बल्कि इश्क की नई डेफिनेशन भी पेश की. लड़का बाइक चला रहा है, मगर ध्यान बाइक पर नहीं, शायद उस लड़की पर है जो उसकी टंकी पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बैठी है. लड़की का चेहरा शांत, लेकिन आंखों में चमक मानो उसे भरोसा है कि उसका सवार उसे जिंदगी की हर दीवार पर इसी तरह सुरक्षित ले जाएगा. वीडियो में बाइक दीवारों पर ऐसे घूमती है जैसे गुरुत्वाकर्षण नाम की चीज का कोई अस्तित्व ही न हो. दर्शक शोर मचा रहे हैं, सीटियां बज रही हैं, लेकिन कपल का ध्यान ना भीड़ पर है, ना कैमरे पर बस एक-दूसरे की मौजूदगी में है.

ये वीडियो एक लोकल मेले में शूट किया गया है, जहां ये मौत का कुआं सालों से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. मगर इस बार ये रोमांच और रोमांस का अजीबोगरीब कॉम्बो बन गया है, और इसी वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो को लेकर अब रिएक्शन भी भरपूर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये है असली #CoupleGoals. एक और यूजर ने लिखा…प्यार हो तो ऐसा… जान की बाजी लगाकर टंकी पर बिठा लिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मौत के कुंए को बैन कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप


गुस्से में थे जसप्रीत बुमराह? ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर के साथ क्या बात कर रहे थे

[ad_1]

India vs England: लीड्स में खेले जा रहे इंडिया बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का आज (22 जून) तीसरा दिन है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. ओली पोप शतक लगाकर क्रीज पर हैं, इंग्लैंड के तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. अन्य कोई गेंदबाज प्रभावी गेंदबाजी नहीं कर पाया. मैच के दौरान बुमराह की गंभीर के साथ बातचीत का एक फोटो वायरल हो रहा है.

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली ही पारी में विकेट चटका दिया था, उन्होंने जैक क्रॉली (4) को सस्ते में आउट कर दिया था. हालांकि दूसरे एन्ड से मोहम्मद सिराज से उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला. फिर प्रसिद्ध कृष्णा और रवींद्र जडेजा भी बेअसर रहे. काफी देर बाद शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी के लिए लाया गया, उन्होंने सिर्फ 3 ओवर डाले लेकिन इनमें 23 रन खर्चे. बुमराह मानों गेंदबाजी में अकेले लड़ रहे हों.

गुस्से में थे जसप्रीत बुमराह?

अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, ये तब का है जब जसप्रीत बुमराह मैदान से बाहर जाकर हेड कोच गौतम गंभीर से कुछ बात कर रहे हैं. इस समय ओली पोप 75 के स्कोर पर खेल रहे थे. हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हो रही थी, इसका तो खुलासा नहीं हुआ लेकिन माना जा रहा है कि दोनों बेअसर गेंदबाजी पर ही चर्चा कर रहे होंगे. प्लानिंग कर रहे होंगे कि कैसे विकेट मिले. फैंस अंदाजा लगा रहा हैं कि दूसरे एंड से सपोर्ट नहीं मिलने पर जसप्रीत बुमराह गुस्से में होंगे.

आज तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को मिल सकता है फायदा

हालांकि लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे दिन गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि बारिश की संभावना है और बादल छाए रहने की उम्मीदें हैं. लेकिन अगर धूप खिली रही तो ये बल्लेबाजी के अनुकूल होगी और भारत की मुश्किल बढ़ सकती है. लेकिन अगर बादल रहे तो यहां सीम, स्विंग देखने को मिलेगा.



[ad_2]

अकाउंट में पैसे रखें तैयार, अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की बाढ़; दांव पर होंगे 15,800 करोड़

[ad_1]

Upcoming IPOs: 23 जून से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट में हलचल बढ़ने वाली है क्योंकि इस दौरान एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 12 कंपनियां आईपीओ मार्केट में दस्तक देने जा रही हैं. इनका लक्ष्य 15,800 करोड़ रुपये जुटाना है. इनमें से 5 आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट में खुलेंगे और SME सेगमेंट में 7 आईपीओ लॉन्च किए जाएंगे. 

इनमें से HBD फाइनेंशियल सर्विसेज को लेकर चर्चाएं जोरो पर है, जो साल का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. इस इश्यू के जरिए कंपनी का लक्ष्य 12,500 करोड़ रुपये जुटाना है. इसके साथ ही ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स, एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेस, कल्पतरु और संभव स्टील ट्यूब्स जैसी कंपनियां भी अपने पब्लिक इश्यू के साथ बाजार में उतर रही हैं. 

HBD Financial Services

HBD फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ के लिए निवेशक 27 जून तक बोली लगा सकेंगे. इसमें 20 शेयरों के मिनिमम लॉट के साथ 700 रुपये से 740 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है. यह एक मिक्स्ड इश्यू है, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये (3.38 करोड़ शेयर) की नई इक्विटी जुटाई जाएगी और 10,000 करोड़ रुपये (13.51 करोड़ शेयर) की शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत होगी. 

Kalpataru IPO 

मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरू लिमिटेड का आईपीओ 24 जून को लॉन्च हो रहा है. इसके जरिए कंपनी का लक्ष्य 1,590 करोड़ रुपये जुटाना है. यह पूरी तरह से 3.84 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू हैहै. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 387-414 रुपये रखा गया है. 

Sambhv Steel Tubes IPO 

संभव स्टील ट्यूब्स का आईपीओ 25 जून को लॉन्च हो रहा है. यह इश्यू 27 जून को बंद होगी. इसके लिए प्राइस बैंड 77-82 रुपये तय किया गया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 540 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें फ्रेश इश्यू के जरिए 5.37 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे और 1.22 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर सेल (OFS) के तहत होगी. आईपीओ का लॉट साइज 182 शेयरों का है. इसके लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,924 रुपये का निवेश करना होगा. 

Ellenbarrie Industrial Gases IPO

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज का आईपीओ 24 जून को खुल रहा है. इश्यू की क्लोजिंग 26 जून को होगी. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 852.53 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 380 रुपये से 400 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इसमें 400 करोड़ के फ्रेश इश्यू के साथ 11.3 मिलियन शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे. 

Globe Civil Projects IPO

ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 24 जून को खुलकर 26 जून को बंद होगा. आईपीओ के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 67-71 रुपये तय किया गया है. कंपनी का प्लाइन इस आईपीओ के जरिए 119 करोड़ रुपये जुटाने का है. इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 211 शेयरों का है. इसके लिए रिटेल निवेशकों को 14,981 रुपये का निवेश अपर प्राइस बैंड के हिसाब से करना होगा. 

SME सेगमेंट में खुलने वाले आईपीओ

24-27 जून के बीच एसएमई सेगमेंट में सात नए आईपीओ लॉन्च किए जाएंगे. इनमें AJC ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स, अब्राम फूड, आइकॉन फैसिलिटेटर्स, श्री हरे-कृष्णा स्पॉन्ज आयरन, सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशंस, ऐस अल्फा टेक और प्रोएफएक्स टेक जैसी कंपनियां शामिल हैं. इसी के साथ अगले सप्ताह कुल 8 कंपनियों की भी लिस्टिंग होनी है, जिसमें मेनबोर्ड सेगमेंट की 1 कंपनी एरिसिनफ्रा सॉल्यूशंस के साथ-साथ 7 SME कंपनियां होंगी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

6 महीने से बढ़ रही सोने की कीमत पर लगा ब्रेक, एक हफ्ते में आई इतनी गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट

[ad_2]

Vivo Y400 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: जानें कौन सा फोन देता है बेहतरीन परफॉर्मेंस?

[ad_1]

Vivo Y400 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Vivo ने नया Y400 Pro 5G पेश किया है जो दमदार फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है. वहीं दूसरी ओर, Nothing Phone 3a भी इसी सेगमेंट में मुकाबले में खड़ा है. दोनों ही स्मार्टफोन शानदार डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं, लेकिन असली सवाल है किसका प्रोसेसर है ज़्यादा ताकतवर? आइए जानते हैं दोनों फोनों की टक्कर में कौन बाज़ी मारता है.

Vivo Y400 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: डिस्प्ले और डिज़ाइन

दोनों फोनों में 6.77 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है. Vivo Y400 Pro में 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मौजूद है, जो इसे काफी प्रीमियम बनाता है. वहीं, Nothing Phone 3a में भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया है लेकिन कर्व्ड डिज़ाइन की कमी इसे थोड़ा पीछे छोड़ देती है.

Vivo Y400 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo Y400 Pro में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगाया गया है जो मल्टीटास्किंग और सामान्य यूज़ के लिए काफी सक्षम है. दूसरी ओर, Nothing Phone 3a में दिया गया Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट CPU और GPU परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा ताकतवर साबित होता है. Nanoreview.net की बेंचमार्क रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है कि गेमिंग और ओवरऑल स्मूदनेस में Nothing का फोन थोड़ा आगे निकलता है.

Vivo Y400 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: कैमरा सेटअप

Vivo Y400 Pro में Sony IMX882 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. वहीं, Nothing Phone 3a कैमरा के मामले में ज्यादा वर्सेटाइल है, इसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलता है, साथ ही 32MP फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

Vivo Y400 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मोर्चे पर Vivo Y400 Pro में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी है जो 50W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों में Vivo आगे निकलता है.

Vivo Y400 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: कीमत

Vivo Y400 Pro 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसका 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में मिलेगा. इस फोन की प्री-बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है और 27 जून से ये Amazon और Flipkart सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Airtel-Vi की की बढ़ गई टेंशन! BSNL ने बिना SIM के 5G सर्विस के साथ पेश किया अपना सस्ता प्लान, जानें बेनिफिट्स

[ad_2]