एक IAS को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से इसमें कितना होगा इजाफा?
[ad_1]
मंत्री से कम नहीं मिलती सुविधाएं
IAS अफसर को VIP ट्रीटमेंट भी किसी मंत्री से कम नहीं मिलता. गाड़ी, बंगला, सुरक्षाकर्मी, स्टाफ, और सरकारी रुतबा सबकुछ मिलता है. शहर में चाहे वो जहां जाए, उनके साथ पुलिस सुरक्षा मौजूद रहती है. यही नहीं, जैसे-जैसे प्रमोशन होते हैं, IAS अधिकारी सचिवालयों में पहुंच जाते हैं, जहां वे नीतियां बनाने, बजट तय करने और कानूनों के खाके तैयार करने का काम करते हैं. यानी देश के फैसले बनाने में उनका सीधा रोल होता है.
कितनी मिलती है सैलरी
अब बात सैलरी की करें तो एक IAS अफसर को 7वें वेतन आयोग के तहत शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 56,100 रुपये प्रति महीना मिलती है. इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल भत्ता (TA), डियरनेस अलाउंस (DA) और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं. सब मिलाकर ये सैलरी 1 लाख से ऊपर आसानी से पहुंच जाती है. प्रमोशन के साथ-साथ ये रकम 2.5 लाख प्रतिमाह तक चली जाती है, जो कैबिनेट सचिव (देश का सबसे सीनियर IAS अफसर) को मिलती है.
यह भी पढ़ें: <a href=" के आबूरोड में गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश, जंगल में ले गया दरिंदा, FIR दर्ज
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी होगी बढ़ोतरी
अब आने वाले 8वें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. अगर इसे 2026 में लागू किया जाता है तो सैलरी में लगभग 25-30% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. यानी एक IAS अफसर की बेसिक सैलरी 70,000 से ऊपर जा सकती है और कुल सैलरी 1.5 लाख प्रतिमाह से भी ज्यादा हो सकती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो IAS बनना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि वो दरवाजा है जिससे कोई भी सीधे सत्ता और फैसले की गली में दाखिल हो जाता है. ठाठ-बाट, ताकत और तगड़ी सैलरी सबकुछ एक साथ मिलता है, लेकिन इसके लिए मेहनत भी वैसी ही करनी पड़ती है.
यह भी पढ़ें: <a href=" पटवारी भर्ती के लिए बढ़ी वैकेंसी, फिर से मिलेगा आवेदन का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
[ad_2]
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को यहां से कौड़ियों के भाव में खरीदने का मौका, फटाफट चेक करे
[ad_1]
iPhone 16 Pro and iPhone 16 Pro Max: Apple के लेटेस्ट और प्रीमियम स्मार्टफोन्स iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सीमित समय के लिए यह खास ऑफर शुरू किया है जिसमें सीधा डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर मिलाकर iPhone को पहले से कहीं ज्यादा सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है.
iPhone 16 Pro की नई कीमतें
iPhone 16 Pro का 128GB वाला वेरिएंट जो आमतौर पर 1,19,900 रुपये में आता है, अब Flipkart पर 1,09,900 रुपये में उपलब्ध है. यानी इसमें करीब 8% की कटौती की गई है. वहीं, इसके 256GB वर्जन की कीमत भी घटकर 1,22,900 रुपये हो गई है जो पहले 1,29,900 रुपये में बिकता था. यूज़र्स इस डील में सभी चार रंगों – ब्लैक टाइटेनियम, डेजर्ट टाइटेनियम, नैचुरल टाइटेनियम और व्हाइट टाइटेनियम में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं.
iPhone 16 Pro Max पर भी बड़ा ऑफर
iPhone 16 Pro Max का 256GB मॉडल जो पहले 1,44,900 रुपये में आता था, अब 1,32,900 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा इसके 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट पर भी कटौती की गई है. 512GB वाला अब 1,57,900 रुपये में और 1TB वाला 1,77,900 रुपये में मिल रहा है. पहले इनकी कीमतें क्रमशः 1,64,900 रुपये और 1,84,900 रुपये थीं.
एक्सचेंज ऑफर और बैंक डील्स
Flipkart ग्राहकों को पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है, जिसकी अधिकतम सीमा 48,150 रुपये तक है. यह डिस्काउंट फोन की कंडीशन, मॉडल और आपकी लोकेशन पर निर्भर करता है. इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है, जिसकी अधिकतम सीमा 4,000 रुपये है.
वहीं, EMI के बिना किए गए ट्रांजैक्शन पर भी 2,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इतना ही नहीं, सभी सामान्य क्रेडिट कार्ड्स से की गई खरीद पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मौजूद है. और अगर आप बिना ब्याज वाली EMI का विकल्प चुनते हैं, तो वह सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.
इन फोन्स पर भी मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट पर सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन की असल कीमत 33,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन में आपको 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिल जाती है.
इसके अलावा यहां आप मोटोरोला जी85 5जी को भी काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. बता दें कि इस फोन की असल कीमत 20,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकॉर्ट पर इस फोन पर 19 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद आप फोन को मात्र 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही आपको यहां पर कई बैंक ऑफर्स भी देखने को मिल जाएंगे.
यह भी पढ़ें:
पासवर्ड कैसे लीक होते हैं? जानिए हैकर्स किन-किन तरीकों से आपकी ऑनलाइन सुरक्षा को कर देते हैं ध्वस्त
[ad_2]
2025 में टेक इंडस्ट्री में भयंकर छंटनी, AI युग में इंसानी नौकरियों पर संकट
[ad_1]
टेक्नोलॉजी की दुनिया 2025 में एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, लेकिन यह बदलाव सिर्फ तकनीकी नहीं, मानवीय भी है. इस साल की पहली छमाही में ही 62,000 से ज्यादा लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं और बड़ी कंपनियों की छंटनी का सिलसिला अभी थमा नहीं है.
AI की दौड़ में इंसानी नौकरियां पीछे छूट रहीं
AI और ऑटोमेशन के बढ़ते प्रभाव के बीच कंपनियां अपनी लागत घटाने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने के नाम पर हज़ारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ, यही कंपनियां AI में अरबों डॉलर का निवेश भी कर रही हैं. यानी टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, लेकिन इंसान पीछे छूट रहा है.
Intel की ऐतिहासिक छंटनी
Intel ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की है. कंपनी 21,700 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाने जा रही है, जो उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 20 फीसदी है. इसके अलावा, Intel Foundry डिवीजन से भी जुलाई से शुरू होने वाली छंटनी में 15–20 फीसदी स्टाफ को निकाला जाएगा. ये कटौती एक नए CEO के नेतृत्व में कंपनी के पुनर्गठन का हिस्सा है.
Panasonic की 10,000 नौकरियों पर कैंची
जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज Panasonic ने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है, जिसमें 5,000 जापान में और 5,000 बाकी दुनिया में होंगे. कंपनी ने टीवी और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स जैसे धीमे चलते सेक्टरों से हटकर AI जैसे नए क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है.
Microsoft और Meta की टार्गेटेड छंटनियां
Microsoft ने मई में 6,500 कर्मचारियों को निकाला और आगे और भी राउंड्स आने की आशंका है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मार्केटिंग, लीगल से लेकर मिड-मैनेजमेंट तक सभी स्तरों पर असर पड़ा है.
Meta ने भी करीब 3,600 लोगों को निकाला, जिनमें खास तौर पर ‘लो परफॉर्मर्स’ को टार्गेट किया गया. Facebook, Horizon VR और Reality Labs जैसी टीमों पर इसका सबसे अधिक असर हुआ.
HP, Google और Amazon भी पीछे नहीं
HP ने 2,000 कर्मचारियों की कटौती की है. वहीं Google ने Android, Chrome, Pixel और क्लाउड डिवीज़न में सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर किया है. Amazon ने Alexa, Echo और Zoox जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों को निकाला है.
ब्लू ओरिजिन, Salesforce और Workday की रणनीतिक छंटनियां
Blue Origin, Jeff Bezos की स्पेस कंपनी, ने अपने 10 फीसदी स्टाफ यानी 1,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है. Salesforce, जो कि आर्थिक रूप से मजबूत है, उसने भी 1,000 से ज्यादा लोगों को हटाया, लेकिन खास बात ये है कि कंपनी अब AI-फोकस्ड हायरिंग कर रही है. Workday ने भी AI के फोकस में आकर 1,750 कर्मचारियों को हटाया है, जो उसकी कुल वर्कफोर्स का 8.5 फीसदी है.
ऑटो और रिटेल सेक्टर में भी असर
Nissan ने 2027 तक 20,000 नौकरियां खत्म करने की योजना बनाई है. चीन में घटती बिक्री और अमेरिकी टैरिफ इसका मुख्य कारण हैं. Starbucks ने भी अपने कॉर्पोरेट स्टाफ में से 1,100 लोगों को नौकरी से निकाला है, ताकि कंपनी ज्यादा फुर्ती से और कम खर्च में काम कर सके.
छोटे और मिड-साइज बिजनेस में भी हलचल
Block (Jack Dorsey की कंपनी) ने लगभग 1,000 कर्मचारियों को हटाया. Cruise, General Motors की सेल्फ-ड्राइविंग यूनिट, ने तो अपना आधा स्टाफ खत्म करते हुए पूरी यूनिट को GM के अधीन कर दिया. Match Group (Tinder, Hinge) ने अपने स्टाफ का 13 फीसदी और Automattic (WordPress, Tumblr) ने 16 फीसदी हिस्सा घटा दिया.
क्या आने वाला है अगला AI युग?
यह छंटनी सिर्फ मंदी या बिजनेस लॉस की कहानी नहीं है. यह AI युग के आगमन की दस्तक भी है. कंपनियां जहां एक ओर पारंपरिक भूमिकाओं को खत्म कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर AI-आधारित स्किल्स वाले लोगों की मांग तेजी से बढ़ रही है.
इंसानी पूंजी बनाम मशीन की दौड़
2025 में टेक्नोलॉजी की दुनिया का चेहरा तेज़ी से बदल रहा है. जहां AI नए अवसर पैदा कर रहा है, वहीं वह हज़ारों लोगों की आजीविका का संकट भी बना है. अब सवाल यह है कि क्या कंपनियों की ये रणनीति उन्हें लंबे समय तक टिकने में मदद करेगी या यह इंसानी पूंजी का नुकसान उन्हें आगे चलकर भारी पड़ेगा?
ये भी पढ़ें: संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड ला रही है IPO, निवेश से पहले जानिए कंपनी से जुड़ी हर जानकारी
[ad_2]
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी की घोषणा की
गुजरात को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का पावर हाउस बनाने की राज्य सरकार की मंशा
मल्टीलेयर तथा एचडीआई प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, लिथियम आयन सेल, डिसप्ले एंड कैमरा मॉड्यूल्स, एसएमडी पैसिव कम्पोनेंट्स, इलेक्ट्रो मैकेनिकल पार्ट्स तथा उसके उत्पादन के लिए आवश्यक विशेष मशीनरी आदि के उद्योगों को राज्य में आकर्षित करने के लिए पॉलिसी में अनेक प्रोत्साहन
पॉलिसी का लाभ लेने के लिए आवेदन 31 जुलाई 2025 तक किए जा सकेंगे
* केन्द्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) अंतर्गत मंजूर हुए प्रोजेक्ट्स को गुजरात में प्रोजेक्ट स्थापना के लिए केन्द्रीय सहायता की 100 प्रतिशत सहायता प्राप्त होगी
* केन्द्रीय मंत्रालय मान्यता प्राप्त प्रोजेक्ट्स को एक ही मान्यता से केन्द्र-राज्य का दोहरा सहायता प्रोत्साहन लाभ मिलेगा
* एमईआईटीवाई की मंजूरी से वितरण तक गुजरात सरकार की ईसीएमएस का लाभ भी समानांतर मिलेगा, 30 दिन में प्रोत्साहन सहायता का भुगतान कर दिया जाएगा
* ईसीएमएस अंतर्गत टर्नओवर से जुड़े प्रोत्साहन 6 वर्ष के लिए प्रदान किए जाएंगे
* राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 35 हजार रुपए से अधिक के नए निवेश तथा अधिकाधिक हाईस्किल्ड एम्प्लॉयमेंट का लक्ष्य
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात की पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में स्थापित हुई इमेज को व्यापक बनाने के लिए एक और पॉलिसी ‘गुजरात इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2025 (जीईसीएमएस)’ की घोषणा की है।
गुजरात को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का पावर हाउस बनाने की मंशा के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा घोषित की गई इस पॉलिसी की विशेषता यह है कि केन्द्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स तथा इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा मंजूरी तथा सहायता प्राप्त इकाइयों को गुजरात में भी केन्द्रीय मानदंड के अनुसार 100 प्रतिशत सहायता प्रोत्साहन मिलेगा।
यानी कि, गुजरात में स्थापित होने वाले एमईआईटीवाई स्वीकृत प्रोजेक्ट्स को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के दोहरे प्रोत्साहन लाभ प्राप्त हो सकेंगे।
यह पॉलिसी केन्द्र सरकार की ईसीएमएस पॉलिसी से सुसंगत है और इसके तहत 100 प्रतिशत टॉपअप का अनुकरण कर आसानी से कम से कम समय में सहायता प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
इतन ही नहीं, एमईआईटीवाई द्वारा एक बार ईसीएमएस अंतर्गत प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद राज्य में स्थापित होने वाले प्रोजेक्ट्स स्वतः समान अनुदान – सहायता के पात्र बनेंगे और केन्द्र सरकार द्वारा सहायता का भुगतान किए जाने के बाद 30 दिन में राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन सहायता का भुगतान कर दिया जाएगा।
गुजरात देश के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट लैंडस्केप में मैन्युफैक्चरिंग हब, ऑटो हब की प्रतिष्ठा वाला राज्य बना है। राज्य में चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स भी कार्यरत हैं। ऐसे में, अब इस पॉलिसी के परिणामस्वरूप अपस्ट्रीम इंडस्ट्री को भी वेग मिलेगा और इसके चलते आयात पर निर्भरता घटेगी एवं टेक्नोलॉजिकल रेजिलिएंस में वृद्धि हो सकेगी।
इस पॉलिसी द्वारा राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक के नए निवेश तथा अधिकाधिक हाईस्किल्ड एम्प्लॉयमेंट का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा घोषित की गई इस जीईसीएमएस पॉलिसी के फलस्वरूप राज्य में मल्टीलेयर तथा एचआईडी प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, लिथियम आयन सेल, एसएमडी पैसिव कम्पोनेंट्स, डिसप्ले एवं कैमरा मॉड्यूल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स तथा उसके उत्पादन के लिए आवश्यक मशीनरी आदि जरूरी उद्योगों व इकाइयों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहन मिलने लगेगा।
इस पॉलिसी में इनोवेशन को प्रोत्साहन देकर टैलेंट गैप समाप्त करने के उद्देश्य से राज्य में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए उदारतम सहयोग देने का प्रावधान रखा गया है। तद्अनुसार, गुजरात में स्थित एवं मान्यता प्राप्त संस्थाओं को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, फिनिशिंग स्कूल्स या एप्लाइड रिसर्च लैब की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक 12.5 करोड़ रुपए तक की मैचिंग सहायता देय होगी।
जीईसीएमएस अंतर्गत टर्नओवर लिंक्ड इंसेंटिव छह वर्ष की समयावधि तक प्रदान किया जाएगा
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा घोषित की गई इस जीईसीएमएस पॉलिसी की मुख्य विशेषताएँ, उद्देश्य और प्रोत्साहन निम्नानुसार हैं :-
उद्देश्य
* इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट्स उत्पादन से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन्स में गुजरात का मजबूत स्थान स्थापित करना।
* लोकल कम्पोनेंट तथा सब-असेम्बली उत्पादन को प्रोत्साहन देकर इलेक्ट्रॉनिक्स ग्लोबल वैल्यू चेन्स (जीवीसी) में उत्पादन मूल्य वृद्धि से अग्रसर रहकर आयात पर निर्भरता कम करना और निर्यात में वृद्धि करना।
योग्यता
* भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इस पॉलिसी का लाभ लेने के लिए आवेदन 31 जुलाई 2025 तक करने होंगे।
* केन्द्र सरकार के एमईआईटीवाई द्वारा सहायता मंजूर हुई हो और गुजरात में कार्यरत हों; ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स को स्वतः इस पॉलिसी का लाभ मिलेगा।
* गुजरात में उत्पादन यूनिट स्थापित करने के इच्छुक हों अथवा प्रगति पर हों; ऐसे प्रोजेक्ट्स को भी इसका लाभ मिलेगा।
प्रोत्साहन (इंसेंटिव्स)
* गुजरात इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2022-28 अंतर्गत सहायता प्राप्त कर रही इकाइयों को छोड़कर अन्य इकाइयाँ ही इस नीति अंतर्गत देय लाभ प्राप्त करने के लिए मान्य होंगी।
* इस नीति अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली इकाइयों को गुजरात इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2022-28 का लाभ नहीं मिलेगा।
* प्रोत्साहन भारत सरकार की योजना की शर्तों तथा थ्रेशोल्ड के अनुसार रहेंगे।
अतिरिक्त प्रोत्साहन (इंसेंटिव्स)
* कॉमन इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा लॉजिस्टिक्स : इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टरों में कॉमन इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण तथा विकास के लिए आवश्यकता आधारित सहायता दी जाएगी।
इंसेंटिव वितरण
* भारत सरकार द्वारा मंजूर योजनाओं के लिए सहायता का भुगतान किए जाने के बाद राज्य सरकार 30 कार्य दिवस में सहायता का भुगतान करेगी।
पॉलिसी की समयावधि
* राज्य की इस नई नीति की समयावधि भारत सरकार की योजना के समान ही रहेगी।
पॉलिसी का क्रियान्वयन
* गुजरात इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2025 का क्रियान्वयन गुजरात स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन (जीएसईएम) द्वारा किया जाएगा।
‘सितारे जमीन पर’ ने तोड़ा ‘स्काई फोर्स’ और ‘रेड 2’ का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड छापे इतने करोड़
[ad_1]
Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है. कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है और नए आयाम रच रही है.
‘सितारे जमीन पर’ ने महज दो दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसमे 30 करोड़ रुपए का कारोबार किया.
‘सितारे जमीन पर’ ने स्काई फोर्स और रेड 2 को पछाड़ा
‘सितारे जमीन पर’ ने दुनिया भर में दो दिन में कुल 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ इसने स्काई फोर्स और रेड को शिकस्त दे दी है. दरअसल अक्षय कुमार और शिखर पहाड़िया स्टारर स्कार् फोर्स ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 46 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं अजय देवगन की रेड 2 ने 40.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
क्या है ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी?
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं. आमिर की बहन निखत का भी फिल्म में कैमियो है. फिल्म में सुपरस्टार ने एक बास्केटबॉल कोच का किरदार निभाया है जिन्हें नशे में गाड़ी चलाने के बाद न्यूरोडाइवर्जेंट एडल्ट्स को ट्रेनिंग देने की सजा दी जाती है.
आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ‘सितारे जमीन पर’ के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर फोकस करेंगे. इसके अलावा वे अंदाज अपना अपना 2 का भी हिस्सा हो सकते हैं.
[ad_2]
भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए 13 टीमों ने किया क्वालीफाई, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
[ad_1]
2026 T20 World Cup Qualified Teams List: इस समय भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है, मगर उसके 8 महीनों बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है. अगले साल टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करने वाले हैं, जिसमें कुल 20 टीम भाग लेने वाली हैं. अब तक वर्ल्ड कप के लिए कुल 13 टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनमें सबसे नई एंट्री कनाडा की हुई है. कनाडाई टीम ने अमेरिकास रीजनल फाइनल जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है. यह दूसरी बार होगा जब टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीम भाग ले रही होंगी.
13 टीम कर चुकी हैं क्वालीफाई
भारत और श्रीलंका मेजबान होने के नाते डायरेक्ट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में एंट्री ले चुके हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के टॉप-8 में फिनिश करने वाली टीमों को सीधे 2026 के विश्व कप में एंट्री मिल गई थी. पिछले संस्करण में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएसए, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 स्टेज तक पहुंचे थे. उनके बाद रैंकिंग्स में अगली तीन टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी.
बाकी 8 टीमों को रीजनल क्वालीफायर्स के आधार पर क्वालीफिकेशन मिलेगा. रीजनल क्वालीफायर्स के आधार पर 2 टीम अफ्रीका से, 3 टीम एशिया और ईस्ट एशिया-पैसिफिक रीजन, 2 टीम यूरोप और एक टीम अमेरिकी क्षेत्र से क्वालीफाई करेगी.
अब तक क्वालीफाई कर चुकी टीमें: भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, यूनाइटेड स्टेट्स, आयरलैंड और कनाडा.
अभी वर्ल्ड कप के लिए 7 और टीम क्वालीफाई करने वाली हैं. अभी यूरोप से 2 टीम क्वालीफाई करेंगी, 2 टीम अफ्रीका क्वालीफायर टूर्नामेंट से होकर वर्ल्ड कप में प्रवेश पाएंगी. वहीं 3 टीम एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए ने मिलकर किया था, जिसके फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा था.
यह भी पढ़ें:
‘लक्ष्मण ने मुझसे 3 महीने तक बात नहीं की क्योंकि…’, सौरव गांगुली ने किया खुलासा; गंभीर को लेकर कही ये बात
IND vs ENG: गुस्से में थे जसप्रीत बुमराह? ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर के साथ क्या बात कर रहे थे
[ad_2]
क्या ईरान को लग गई थी अमेरिका के हमले की भनक? फोर्डो न्यूक्लियर साइट्स पर खड़े दिखे ट्रक
[ad_1]
Iran Israel War News: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब और गहरा हो गया है. इस टकराव में अब अमेरिका ने भी खुलकर हिस्सा ले लिया है. रविवार (22 जून, 2025) की सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिका ने ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर एयरस्ट्राइक की है. इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, फोर्डो परमाणु ठिकाने पर हमला किए जाने से दो दिन पहले ही उस इलाके में 16 मालवाहक ट्रक देखे गए थे.
अमेरिकी अखबार ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, 19 जून को ली गई सैटेलाइट इमेज में फोर्डो प्लांट के पास असामान्य स्तर की ट्रक और गाड़ियों की हलचल देखी गई थी. इस गतिविधि से यह सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान ने हमले से ठीक पहले वहां से जरूरी सामान और उपकरण हटा लिए थे? हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई ये बात
19 जून को प्लांट की ओर जाने वाली सड़क पर 16 मालवाहक ट्रक खड़े थे. अगले दिन की तस्वीरों में देखा गया कि ये ट्रक एक किलोमीटर दूर ले जाए गए थे. साथ ही प्लांट के गेट के पास ट्रक और बुलडोजर भी मौजूद थे, जबकि एक ट्रक तो ठीक गेट से सटा हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि वे सोमवार को एक इमरजेंसी बैठक बुलाएंगे. ग्रॉसी ने यह जानकारी एक्स (ट्विटर) पर दी. उन्होंने कहा कि अब हालात को लेकर बातचीत जरूरी हो गई है.
ओमान ने की अमेरिकी हमले की निंदा
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते की बात करा रहे ओमान ने ईरान पर अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की है. ओमान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने कहा, “ईरान पर अमेरिका के हवाई हमलों से हालात बिगड़ रहे हैं। हमें इस पर गहरी चिंता है और हम इसका विरोध करते हैं.”
ये भी पढ़ें-
अमेरिका की एयरस्ट्राइक में तबाह हो गए परमाणु ठिकाने, अब क्या करेगा ईरान? मुस्लिम देश के अगले कदम पर पूरी दुनिया की नजर
[ad_2]
पहले पकड़ा दूल्हे का हाथ, फिर ठोंक दिया हवाई फायर… भौजी का वीडियो काट रहा बवाल
[ad_1]
शादी यानी जिंदगी का सबसे हसीन मोड़, जहां दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेकर एक-दूसरे की बाहों में उम्र भर के सफर की कसम खाते हैं. लेकिन इस शादी में फेरे तो बाद की बात है, पहले तो दुल्हन ने अपनी एंट्री से ही पूरे जलसे को थर्रा दिया. फूलों की सजावट, लाइटों की जगमगाहट और बजते बैंड-बाजे के बीच जब दुल्हन स्टेज पर चढ़ी तो सब उसकी खूबसूरती देखने में मशगूल थे, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने शादी को मजाक नहीं बल्कि तमाशा बना डाला. जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का हाथ थामा, वैसे ही दूसरे हाथ में छुपा रखा तमंचा लहराया और ठांय! एक जोरदार फायर हवा में दाग दिया. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है.
दुल्हन ने शादी में किया हवाई फायर
इस वायरल वीडियो में शादी समारोह का एक खूबसूरत मंच सजा हुआ दिखता है. स्टेज पर दूल्हा शांत और थोड़ा नर्वस खड़ा है, आंखें बार-बार उस एंट्री गेट की ओर जा रही हैं जहां से उसकी दुल्हन आने वाली है. तभी बैकग्राउंड में बजता है शादी का म्यूजिक और एंट्री होती है दुल्हन की. लाल जोड़े में सजी, गहनों से लदी-फदी, चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए. सबकी नजरें उसी पर टिक जाती हैं, लेकिन जैसे ही वह स्टेज की तीन-चार सीढ़ी चढ़ती है, माहौल में एक अजीब सी उत्तेजना आ जाती है. वो दूल्हे का हाथ थामती है और फिर अपनी दूसरी हथेली से एक छोटा सा तमंचा निकालती है और फिर बिना किसी हिचकिचाहट के सीधा हवा में फायर कर देती है.
बवाल काट रहा वीडियो
गोली चलने की आवाज सुनते ही पीछे खड़ी बारात में हड़कंप मच जाता है. कुछ लोग हंसते हुए पीछे हटते हैं, कुछ कैमरा उठाकर शूट करने लगते हैं. लेकिन दुल्हन एकदम ठाठ से, जैसे कुछ हुआ ही न हो, तमंचा नीचे करती है और बड़ी ही मासूमियत से दूल्हे के बगल में खड़ी हो जाती है. दूल्हे का चेहरा देखने लायक होता है. उसके माथे पर शिकन, आंखों में थोड़ी हैरानी और मन में शायद यही सवाल  “शादी कर रहा हूं या बायोपिक की शूटिंग?” भौजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बवाल काट रहा है.
यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक ‘चाट युद्ध’ के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, शोभा नहीं देता
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों के लिए सरकार लाइसेंस जारी ही क्यों करती है. एक और यूजर ने लिखा…जिसने दुल्हन को रिवॉल्वर दी है उसके खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये सब दुल्हन को तो कम से कम शोभा नहीं देता.
यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो
कल का राशिफल: 23 जून 2025 – मेष से मीन तक, जानें अपना भविष्यफल
[ad_1]
Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 23 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.
मेष राशि (Aries) 23 June 2025
• आज का दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.
• वाहन का उपयोग संभलकर करें. दोस्तों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा.
• बिजनेस में फायदा होगा. परिवार के साथ संबंध मिले-जुले रहेंगे.
वृषभ राशि (Taurus) 23 June 2025
• आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा. मन अशांत रह सकती है. सेहत खराब हो सकती है.
• बिजनेस में संभलकर फैसला लें. कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है. परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini) 23 June 2025
• आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा.
• मन में प्रसन्नता रहेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा.
• बिजनेस में भी लाभ के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer) 23 June 2025
• आज का दिन अच्छा रहेगा. हर काम में आज सफलता हाथ लगेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
• बिजनेस में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में शुरू कर सकते हैं.
• आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है.
सिंह राशि (Leo) 23 June 2025
• आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा. जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी.
• स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे. आपसी मतभेद दूर होंगे.
• बिजनेस में कोई बड़ी डील समझौता आपके पक्ष में हो सकता है.
कन्या राशि (Virgo) 23 June 2025
• आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. सेहत बिगड़ सकती है.
• कोर्ट केस में हार का मुंह देखना पड़ सकता है. आज विरोधियों से संभलकर रहें. बिजनेस में बड़ा जोखिम ना उठाएं.
• नुकसान की आशंका है. परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें.
तुला राशि (Libra) 23 June 2025
• आज किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. काम में सफलता मिलेगी.
• परिवार में किसी अपने परिचित को खोने का समाचार मिल सकता है.
• आप स्वयं वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio) 23 June 2025
• आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. साथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे.
• मन प्रसन्न रहेगा. ऑफिस में कोई नया दायित्व प्राप्त होगा.
• बॉस की तारीफ मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.
धनु राशि (Sagittarius) 23 June 2025
• आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कर सकते हैं. सफलता मिलेगी.
• भविष्य में बड़ा प्रॉफिट होगा. आज किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
मकर राशि (Capricorn) 23 June 2025
• आज भागदौड़ रहेगी. किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं. वाणी पर कंट्रोल रखें.
• विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार बनने से बचें. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी.
• बिजनेस में नुकसान की आशंका है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius) 23 June 2025
• आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. कोर्ट केस में हार का सामना करना पड़ सकता है.
• व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है. विरोधी वर्ग षड्यंत्र रह सकते हैं.
• परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखें.
मीन राशि (Pisces) 23 June 2025
• आज का दिन अच्छा रहेगा. आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं.
• कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी. व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा.
• रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. रुका हुआ धन मिल सकता है.
Hair Fall: बालों के झड़ने के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार होता है?
[ad_2]