विमान हादसे का खौफ, Air India की बुकिंग में 20 परसेंट की भारी गिरावट

[ad_1]

Air India Booking: पिछले हफ्ते 12 जून को एयर इंडिया फ्लाइट के क्रैश होने के बाद 274 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बारे में सोचकर भी लोग सहम जा रहे हैं. आलम यह है कि घरेलू और इंटरनेशनल दोनों ही रूट्स पर एयर इंडिया की बुकिंग में लगभग 20 परसेंट की भारी गिरावट आई है. 

Air India से लोग बना रहे दूरी 

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के प्रेसिडेंट रवि गोसाईं ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, एयर इंडिया हादसे के बाद बुकिंग में गिरावट देखी गई है, खासतौर पर इंटरनेशनल रूट्स के लिए. हमारा अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 18-22 परसेंट और घरेलू स्तर पर 10-12 परसेंट की गिरावट आई है. 

टिकट की कीमतें भी हुईं कम 

उन्होंने आगे बताया, डोमेस्टिकली टिकट की कीमतों में 8-12 परसेंट की कमी आई है, खासकर उन रूट्स पर जहां एयरलाइन इंडिगो और अकासा जैसी किफायती कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, खासतौर से यूरोप और साउथ ईस्ट एशिया के लिए किराए में 10-15 परसेंट की गिरावट आई है. 

जल्द रिकवरी की भी उम्मीद 

फ्लाइट कैंसिलेशन पर बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी, हादसे के एक हफ्ते के भीतर टिकट भी रद्द कराए जा रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 15-18 परसेंट और घरेलू स्तर पर 8-10 परसेंट टिकट कैंसिल कराए गए हैं. हालांकि, इस बीच उन्होंने रिकवरी के लिए भी उम्मीद जताई क्योंकि सिक्योरिटी को लेकर कोई बड़ी बात सामने नहीं आई है.

बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की सभी 24 विमानों की जांच की और सभी वर्तमान मानकों को पूरा करते हुए नजर आए. हालांकि, एयर इंडिया की फ्लाइट्स में भले ही कोई सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने नहीं आईं, लेकिन मेनटेनेंस पर जोर देने की आवश्यकता है.  

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइन की फ्लाट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गया. हादसे में 274 लोगों की मौत हुई, जिनमें प्लेन में सवार क्रू मेंबर्स और यात्रियों के अलावा जमीन पर मौजूद लोग भी शामिल थे. 

ये भी पढ़ें:

NPCI ने इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉन्च की पैन-बैंक अकाउंट लिंकिंग की नई सुविधा, जानें टैक्सपेयर्स को कैसे पहुंचेगा फायदा?

[ad_2]

‘छेड़खानी करते थे’, लोकल ट्रेन में अजय देवगन की एक्ट्रेस संग होती थी गंदी हरकत

[ad_1]

Actress Horrifying Experience In Local Train: ट्रेन और बसों में महिलाओं के साथ अक्सर छेड़खानी होती है. आज बॉलीवुड की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस भी कभी इस तरह के हादसों का शिकार हो चुकी हैं. हाल ही में एक एक्ट्रेस ने कॉलेज के दिनों में अपने साथ हुई घटिया हरकत के बारे में बताया है जो उन्हें ट्रेन में झेलनी पड़ती थी. इसके अलावा उन्होंने पतले होने पर ट्रोल किए जाने का भी खुलासा किया है.

ये एक्ट्रेस डायना पेंटी हैं जो कई फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं. हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेन में उनके साथ छेड़खानी होती थी जिससे वे बहुत डर जाती थीं. 

preview

‘छेड़खानी होती थी और लोग कोहनी मारने की…’
डायना पेंटी ने कहा- ‘मुझे लगता है कि बॉम्बे की हर लड़की इस दौर से गुजरी है. कॉलेज, सेंट जेवियर्स जाने के लिए, मैं ट्रेन लेती थी, बायकुला से वीटी तक सेंट्रल लाइन और फिर कॉलेज पैदल जाती थी. वहां छेड़खानी होती थी और लोग कोहनी मारने की कोशिश करते थे. ये रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया था. मैं बहुत शर्मीली, कम कॉन्फिडेंस वाली, सचेत और अजीब लड़की थी. मैं अपने आप को एक कवर में समेट लेती थी. ये मुझे डराता था. मुझमें इतना कॉन्फिडेंस नहीं था कि मैं वापस उन्हें कोहनी मार सकूं.’

preview

दुबलेपन का मजाक उड़ाते थे लोग
डायना ने खुलासा किया कि बचपन में वे बहुत पतली हुआ करती थीं और तब लोग उनके दुबलेपन का काफी मजाक बनाते थे. इन सबसे उन्हें काफी तकलीफ पहुंची थी. डायना ने कहा- ‘इससे मुझे बहुत दुख पहुंचा. आप एक बच्चे हैं और अगर लोग आपसे कहते रहते हैं कि ओह तुम बहुत दुबले हो, तुम खाते नहीं हो? और कुछ आंटियां मेरी मां के पास जाकर ये कहती थीं. वो बहुत चिढ़ जाती थीं कि जैसे मैं अपनी बच्ची को खाना क्यों नहीं खिलाती. एक बच्चा होने के नाते, आप इस फैक्ट को लेकर अवेयर होने लगते हैं कि आप बहुत दुबले हैं. ये भयानक था.’

डायना पेंटी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर डायना पेंटी आखिरी बार बड़े पर्दे पर अजय देवन के साथ फिल्म ‘आजाद’ में दिखी थीं. फिलहाल वे दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आ रही हैं. ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. इसके बाद उनके पास फिल्म ‘सेक्शन 84’ है, जिसमें अमिताभ बच्चन और निमरत कौर भी दिखाई देंगे.



[ad_2]

अब सूखने लगा गला! प्यासे पाकिस्तान ने फिर लगाई सिंधु के पानी की गुहार; शहबाज शरीफ ने अमेरिका घु

[ad_1]

Pakistan PM Shehbaz Sharif: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार (20 जून, 2025) को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद से निपटने सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा दोहराई.

सरकारी पाकिस्तान टीवी द्वारा ‘X’ पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, शहबाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही.

शहबाज शरीफ ने की डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ

इसमें कहा गया कि गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राष्ट्रपति की उनके साहसिक नेतृत्व के लिए प्रशंसा की और विदेश मंत्री रुबियो की सक्रिय कूटनीति की सराहना की, जिसने ‘पाकिस्तान और भारत को संघर्षविराम समझौते पर पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.’

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक बयान दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए सबसे उत्साहजनक हैं, जिसे पाकिस्तान और भारत के बीच सार्थक बातचीत शुरू करके ही संभव बनाया जा सकता है.

शहबाज ने फिर लगाई सिंधु के पानी के लिए गुहार

सरकारी पाकिस्तान टीवी ने कहा, ‘इस संदर्भ में शहबाज शरीफ ने जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद से निपटने सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करने की पाकिस्तान की इच्छा दोहराई.’ हालांकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा.

ईरान-इजरायल जंग पर भी हुई चर्चा

शहबाज शरीफ और रुबियो के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जिसमें ईरान-इजरायल संकट पर चर्चा की गई. इस दौरान पाक पीएम ने बातचीत और कूटनीति के जरिए इस गंभीर संकट का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की आवश्यकता पर बल दिया. 

[ad_2]

बतौर कप्तान पहले मैच में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, शतक ठोक कर ली विराट-गावस्कर की बराबरी

[ad_1]

Shubman Gill Century: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने शतक लगा दिया है. यह बतौर कप्तान उनकी पहली टेस्ट पारी थी, जिसमें सेंचुरी लगाकर उन्होंने इतिहास रच डाला है. वो बतौर कप्तान अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले विराट कोहली, सुनील गावस्कर और विजय हजारे यह कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं. शुभमन गिल को रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. वो इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट में बतौर कप्तान पहला मैच खेल रहे हैं. इस मैच में उन्होंने 140 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की.

बतौर कप्तान पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले भारतीय

बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विजय हजारे थे, जिन्होंने साल 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 164 रनों की पारी खेली थी. उनके बाद सुनील गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान पहली टेस्ट पारी में 116 रनों की पारी खेली थी. वहीं विराट कोहली ने भी जब कप्तानी संभाली तो 2014 में अपनी पहली पारी में 115 रनों की पारी खेली थी. अब शुभमन गिल ने भी दिग्गजों की इस लिस्ट को जॉइन कर लिया है. 

शुभमन गिल ने पूरे किए 2,000 टेस्ट रन

यह टेस्ट क्रिकेट में पहली बार है जब शुभमन गिल नंबर-4 पर बैटिंग कर रहे हैं.  इस क्रम पर पहले विराट कोहली बैटिंग किया करते थे, लेकिन वो अब रिटायर हो गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शुभमन गिल ने अपने 32 मैचों के टेस्ट करियर में 1893 रन बना लिए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ 107 रन बनाते ही उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि अपनी 60वीं टेस्ट पारी में हासिल की है.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट रिटायरमेंट के बाद कहां छुट्टियां मना रहे हैं रोहित-रितिका? फोटो से गायब हैं समायरा और अहान; जानें वजह

[ad_2]

राजस्थान में आया इन क्लासेज का रिजल्ट, 50 पर्सेंट से ज्यादा स्टूडेंट्स हो गए फेल

[ad_1]

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित हो चुके हैं. ऑपरेशन सिंदूर की वजह से परीक्षाएं प्रभावित होने के बावजूद इस बार रिकॉर्ड 19 दिन में नतीजे जारी कर दिए गए, जिसे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया. इस बार 10वीं क्लास में 46.1 फीसदी और 12वीं क्लास में 49.1 पर्सेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 

ऐसा रहा 10वीं का रिजल्ट

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजधानी जयपुर में शिक्षा संकुल से रिजल्ट जारी किया. इस बार 10वीं के लिए कुल 53498 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें सिर्फ 35575 स्टूडेंट ही परीक्षा में शामिल हुए. शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में 16400 को सफल घोषित किया गया. 10वीं में कुल 46.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही पास हुए हैं. 

12वीं में इतने स्टूडेंट्स हुए पास

12वीं क्लास में 49499 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था, जिनमें 38289 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए. 12वीं क्लास में 18800 छात्र पास हुए हैं. इस हिसाब से 12वीं में इस बार 49.1 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं. 

ये हैं 10वीं और 12वीं के टॉपर्स

10वीं में जोधपुर जिले के अमान खान और जयपुर की हिना टॉपर बने हैं. हिना को 89.8 पर्सेंट और अमान खान को 85.4 पर्सेंट मार्क्स मिले हैं. वहीं, 12वीं में बालोतरा जिले के सुमित और चूरू की रुखसाना बानो टॉपर रहे हैं. रुखसाना को 88.6 पर्सेंट और सुमित को 86 पर्सेंट मार्क्स मिले हैं. महिला और पुरुष वर्ग की कैटिगरी के इन  टॉपर्स को शिक्षा विभाग की तरफ से 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. 

रिकॉर्ड टाइम में जारी हुआ रिजल्ट

इन परीक्षाओं की कॉपियां ऑनलाइन मोड में डिजिटल तरीके से जांची गईं. कॉपियों की री-चेकिंग के लिए 20 से 26 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं. इस बार की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 30 मई तक आयोजित की गईं. ऑपरेशन सिंदूर की वजह से परीक्षाएं री-शेड्यूल की गईं. परीक्षा खत्म होने के बाद रिकॉर्ड 19 दिन में ही रिजल्ट जारी किया गया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नतीजे जारी करने के बाद सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी. उन्होंने फेल होने वाले अभ्यर्थियों को सांत्वना देते हुए कहा कि नतीजे से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे चुनौती की तरह लेना चाहिए और नए सिरे से कोशिश करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट में निकली JPA की भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

महारत्न कंपनी HAL को मिली बड़ी कामयाबी, ISRO से मिली SSLV बनाने की टेक्नोलॉजी; शेयर पर दिखा असर

[ad_1]

Hindustan Aeronautics Limited: भारत में डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड  (HAL) ने स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) बनाने की 511 करोड़ रुपये की बोली जीत ली है. इसी के साथ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने SSLV टेक्नोलॉजी ट्रांसफर हासिल कर लिया है. इंडियन नेशनल स्पेस प्रोमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. 

भारत की स्पेस इकोनॉमी को बढ़ावा 

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, IN-SPACe के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका ने कहा, यह पहली बार है जब किसी स्पेस एजेंसी ने किसी कंपनी को कम्प्लीट लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की है. HAL के पास अब स्वतंत्र रूप से SSLV लॉन्च बनाने, इस पर मालिकाना हक रखने और कमर्शियलाइज करने की क्षमता होगी. गोयनका ने इस डील को भारत की महत्वाकांक्षी 44 बिलियन डॉलर की स्पेस इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण बताया. बता दें कि भारत का लक्ष्य 2022 में 8.4 बिलियन डॉलर की अपनी स्पेस इकोनॉमी को साल 2033 तक बढ़ाकर 44 बिलियन डॉलर करना है. 

क्या है इसका मकसद?

रॉयटर्स ने भी पवन गोयनका के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया, यह SSLV 500 किलोग्राम तक के पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा तक ले जा सकेगा. इसका मकसद छोटे-छोटे सैटेलाइट्स को लो-अर्थ ऑर्बिट में भेजने की वैश्विक मांग को पूरा करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार रॉकेट टेक्नोलॉजी को ट्रांसफर किया जा रहा है. 

HAL को होने वाला है फायदा  

इसी डील के साथ अब हर साल HAL के 6-8 SSLV रॉकेट बनाने की उम्मीद है. इससे हर रॉकेट के लॉन्च होने पर अनुमानित 6.5 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट होगा. गोयनका ने CNBC-TV18 को बताया, SSLV रॉकेट बनाने का काम शुरू होने के बाद HAL को फायदा होगा. अब से दो साल बाद यह भारत में SSLV बनाने वाली इकलौती कंपनी होगी.

रेस में कई और कंपनियां भी शामिल

इसरो से टेक्नोलॉजी हासिल करने की रेस में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अलावा 2 अन्य कंसोर्शियम भी शामिल रहे. हालांकि, महीनों तक चले टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल इवैल्यूऐशन के बाद HAL ने आखिरकार अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज और भारत डायनेमिक्स को हरा दिया. शुरुआती चरण में इस बोली लगाने की प्रक्रिया में 20 कंपनियां शामिल हुई थीं. खबर के साथ आज दोपहर 2:53 बजे HAL के शेयर NSE पर 1.24 परसेंट बढ़कर 4,962.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. 

27 जून को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए निवेशकों को डिविडेंड देने पर फैसला किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

सिर्फ 99 पैसे में मिलेगी इतनी बड़ी जमीन! पहले TCS को मिला 21 एकड़ का प्लाॅट, अब सरकार इस कंपनी के साथ करने वाली है डील

[ad_2]

पाँच साल बाद फिर शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथुला से रवाना हुआ पहला जत्था

[ad_1]

Kailash Mansarovar Yatra 2025: पांच साल के लंबे इंतज़ार के बाद, एक बार फिर कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हो गई है. यह यात्रा शुक्रवार को नाथुला दर्रे से शुरू हुई, जहां से पहले जत्थे को रवाना किया गया. इस जत्थे में 33 श्रद्धालु हैं, जिनके साथ आईटीबीपी के दो अधिकारी और एक डॉक्टर भी जा रहे हैं. कुल मिलाकर 36 लोग इस पवित्र यात्रा पर निकले हैं.

कैलाश मानसरोवर का धार्मिक महत्व:
कैलाश पर्वत को भगवान शिव का घर माना जाता है. हिंदू धर्म में यह माना जाता है कि यहां जाने से मोक्ष यानी मुक्ति मिलती है. जैन धर्म के अनुसार, यही वह जगह है जहां ऋषभदेव को मोक्ष मिला था. बौद्ध धर्म में इसे चक्रसंवारा देवता का स्थान माना जाता है. तिब्बती बोन धर्म के लोग मानते हैं कि यहां पवित्र आत्माएं रहती हैं. इस तरह, यह यात्रा सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि कई धर्मों को जोड़ने वाली एक आध्यात्मिक यात्रा है.

राज्यपाल का संदेश:
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति और आस्था का बहुत खास पल है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोग अपने अंदर झाँकने का मौका पाएंगे और यह हमें हमारी परंपराओं से जोड़ती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से यह यात्रा दोबारा शुरू हो पाई.

तीर्थयात्रियों की तैयारी:
इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को खास तैयारी करनी पड़ती है. उन्हें पहले 18वें मील पर रुकना पड़ता है और फिर शेरथांग में रुकना पड़ता है ताकि वे अपने शरीर को ऊंचाई के अनुकूल बना सकें. इससे उनका शरीर 14,000 फीट से ऊपर की कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार हो जाता है. तीर्थयात्री शालंदा शर्मा ने कहा, “मैं कई सालों से भगवान शिव के दर्शन की इच्छा रखता था. अब वह सपना सच हो रहा है. यह मेरे लिए सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि पूजा और तपस्या का एक रूप है.”

धर्म और पर्यटन एक साथ सिक्किम के पर्यटन मंत्री शेरिंग थेंडुप भूटिया ने कहा कि इस यात्रा से सिक्किम में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि नाथुला अब सिर्फ एक बॉर्डर नहीं रहा, यह एक पवित्र तीर्थ स्थान बन गया है.

कैलाश मानसरोवर यात्रा का फिर से शुरू होना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि धार्मिक भावना और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह यात्रा लोगों को ईश्वर से जुड़ने, खुद को जानने और मन की शांति पाने का रास्ता देती है.

हर हर महादेव।
ॐ नमः शिवाय।

ये भी पढ़ें: CCTV कैमरे की गलत दिशा कर सकती है बर्बाद, जानिए वास्तु के अनुसार सही उपाय!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Weekly Horoscope 2025: किसे बंपर लाभ, किसको झेलना होगा इस सप्ताह कष्ट, पढ़ें 12 राशियों का वीकली

[ad_1]

Weekly Horoscope 22 To 28 June 2025: मेष से मीन राशि (Mesh Rashi) वाले जातकों के लिए यह नया सप्ताह यानी 22 से 28 जून 2025 तक का समय कैसा रहेगा और आपको समस्याओं से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

ज्योतिषाचार्य (India Best Astrologer) से मेष से मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल विस्तार से (Saptahik Rashifal 2025) –

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तरह ही शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है. इस सप्ताह आपके द्वारा किसी भी कार्य में की गई पहल आपके लाभ का कारण बनेगी. ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से न चूकें. सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो यह सप्ताह आपको जीवन में नए अवसर दिलाने वाला साबित होगा. कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा.

सामान्य से लेकर खास कार्यों में आपको यथोचित प्रगति होती नजर आएगी. कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़कर कार्य कर सकते हैं. घर-परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा. परिवार के किसी प्रिय सदस्य को मिली विशेष उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा .के उत्तरार्ध में भूमि-भवन के क्रय विक्रय का ख्वाब पूरा हो सकता है.. यदि आपके प्रेम संबंध की नई शुरुआत है तो आपको संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी. वैवाहिक जीवन में खुशियां बन रहेंगी. सेहत सामान्य बनी रहेगी उपायः रुद्राष्टकं का पाठ करें.

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तरह कुछ मध्यम फल लिए रह सकता है, ऐसे में कोई भी बड़ा निर्णय या फिर नई पहल करते समय खूब सोच-विचार कर लें. सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी अथवा अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है. इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली अड़चनों के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा. इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्थितियां नियंत्रण में आती हुई दिखाई देंगी और किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस अवधि में कारोबार किसी स्थायी योजना में निवेश करने की योजना बना सकते हैं हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह खूब संभल कर चलना होगा. आपसी संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपना व्यवहार सही रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं. प्रेम संबंध में अति उत्साह और दिखावे से बचें। घर-गृहस्थी से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना उचित रहेगा.

उपायः प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यतः अनुकूल साबित होना चाहिए. सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी. इस दौरान नए और पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे. घर और बाहर आपको स्वजनों का पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा. सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की चाल नाकाम होगी. इस दौरान परिवार संग किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा.

इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में सोचे हुए कार्यों के समय पर पूरा होने पर आपके उत्साह में वृद्धि होगी. इस दौरान पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे. किसी सरकारी निर्णय से भी आपको बड़ी राहत मिलेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी. पार्टनर आप पर अपना प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा. वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा. सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है.

उपायः गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान स्वजनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी. इस दौरान आय की प्राप्ति में व्यवधान आने और व्यय की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है. आर्थिक तंगी के चलते आप अपने सोचे हुए कार्य समय पर कर पाने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे.

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए तथा अपने कागज संबंधी काम समय से पूरे करके रखना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा. इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. ऐसे में कार्यक्षेत्र में किसी की बात को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें. प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और इस दिशा में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा.

उपायः शिव चालीसा का पाठ करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनोकूल परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा. इस सप्ताह न सिर्फ आय के नये स्रोत बनेंगे बल्कि किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से प्रियजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी. कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों की विगत कुछ दिनों से चली आ रही परेशनियां दूर होंगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यात्राएं उनकी प्रगति एवं लाभ का बड़ा कारण बनेंगी. सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का निदान होने पर आप राहत की सांस लेंगे.

हालांकि सप्ताह के मध्य का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा. ऐसे में इस दौरान आप स्वजनों के साथ विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें. इस दौरान आपकी आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर तकरार अथवा स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है हालंाकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी और आप एक बार फिर अपने कार्यों में मनोकूल सफलता और स्वजनों का स्नेह और सहयोग प्राप्त करेंग. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में बदलाव को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए. प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. आपसी सामंजस्य एवं प्रेम बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है.

उपायः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. इस सप्ताह इस राशि के जातक इधर कुंआ और उधर खाई जैसी स्थिति के बीच खुद को पाएंगे. ऐसे में उनके द्वारा गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी। किसी भी कार्य में अड़चन या अवरोध की स्थिति में आपको खुद के क्रोध पर काबू करना होगा. इस दौरान जल्दी धन कमाने अथवा शार्टकट तरीके से सफलता पाने का तरीका अपनाने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

इस सप्ताह आपको धन संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय अथवा किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें. यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो इस धन संबंधी लेनदेन तथा कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का ख्याल रखें तथा मौसमी बीमारी को लेकर अधिक सावधान रहें तथा नशे से दूर रहें. इस दौरान स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की खराब तबीयत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है. प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें.

उपायः शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें.

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है. इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और धन-धान्य में तेजी से वृद्धि होती हुई नजर आएगी। यदि आप समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़ें हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है. इस दौरान आपके कद एवं पद में वृद्धि होगी. समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. लोग आपके द्वारा लिए गये निर्णयों की तारीफ करेंगे. इस दौरान संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें स्वतः दूर होती हुई नजर आएंगी.

यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो सप्ताह के मध्य में इस दिशा में किया प्रयास सफल होगा। इस दौरान पढ़ाई-लिखाई में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी. नौकरीपेशा लोगों के काम से प्रसन्न होकर उनके सीनियर उनके पद में वृद्धि कर सकते हैं. यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह वहां से अच्छे अवसर मिल सकते है. विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है. प्रेम-प्रसंग के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल है. इस सप्ताह आपका लव पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

उपायः श्रीसूक्त का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी षडयंत्र रचते हुए नजर आएंगे. लोग बातों को दूसरे के सामने बढ़ा-चढ़कार पेश करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में आपको बगैर तनाव लिए हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में आप पर न सिर्फ कार्यक्षेत्र के कामकाज को लेकर मानसिक दबाव रहेगा बल्कि परिवार में स्वजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की भी चिंता सताएगी. इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मसलों को लेकर भाई-बहन के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है. इस दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.

सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं. रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है. यदि आपकी अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो अपने रिश्ते को पटरी पर लाने के लिए आपको स्वयं ही प्रयास करना होगा. आत्मीय संबंधों को सुधारने के लिए संवाद का सहारा लें और अपनी वाणी और व्यवहार में अभिमान को न आने दें.

उपायः बजरंग बाण का पाठ करें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी अधिक व्यस्तता को लिए रहने वाला है. सप्ताह के प्रांरभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतीभरे कार्य सौंपे जा सकते हैं. इस दौरान जहां आपके उच्च अधिकारी आपकी योग्यता की परीक्षा तो वहीं आपके विरोधी आपके कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे हालांकि सुखद पहलू यह है कि आप मिले हुए टास्क को कठिन परिश्रम और सहयोगियों की मदद से अंततः पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है.

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी. घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धर्म-कर्म के काम में बीतेगा. सप्ताह के अंत तक फाइनेंस से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान संभव है. कमीशन एवं कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा. उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है. इस सप्ताह पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका अहम रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी.

उपायः आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पैसा और प्यार दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर आप अपनी जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं. आपकी सोच ऋण लेकर घी पीने की बनी रहेगी. जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है. नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच सकते हैं हालांकि यह निर्णय भूलकर भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर न लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.

इस सप्ताह आपकी आय के कई नए स्रोत बनेंगे लेकिन उनके मुकाबले धन की खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी. इस सप्ताह धन के लेन-देन में सावधानी बरतें तथा किसी को उधार देने से बचें अन्यथा पैसा वापस मिलने में कठिनाई का सामाना करना पड़ेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय मध्यम साबित होगा। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी झेलनी पड़ सकती है. इस दौरान मकर राशि के जातकों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला भी करना पड़ सकता है. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें. जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है.

उपायः सुंदरकांड का पाठ करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली अड़चनों के चलते आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं, जिससे आपको बचने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आपको उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपको गुमराह करने की कोशिश में लगे रहते हैं.

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है. इस दौरान आपके कामकाज में आने वाली अड़चनों मे कमी आएगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में माहौल में सकारत्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके अधिकारी आप पर अपनी पूरी कृपा बरसाते हुए नजर आएंगे हालांकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं का आदर करें तथा जो कार्य संभव न हो पाए उसके लिए बड़ी विनम्रता से मना कर दें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने और गलतफहमियां दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें.

उपायः शनिवार के दिन किसी सफाई कर्मचारी को चाय की पत्ती का दान करें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है. इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे. यदि आप पदोन्नति की योग्यता रखते हैं तो इस सप्ताह आपके कद और पद में अपेक्षा से अधिक वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सीनियर आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. उच्च अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे. व्यवसाय से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी. कारोबार में विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी. आपको अपने मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा. परिवार से आपके द्वारा लिए गये निर्णय का सम्मान होगा. भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.

सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है. यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे आपको इस सप्ताह के अंत तक मनचाहा रोजगार हासिल हो सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा. इस दौरान अचानक से किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. प्रेम प्रसंग की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

उपायः ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें.

Yoga Day 2025: शिव से जुड़े ये 4 योगासन रखेंगे आपको निरोगी! मिलेगा मोक्ष का मार्ग!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कोंवर संग पहुंचे केदारनाथ, बोले- ‘जय भोलेनाथ, हर हर महादेव’

[ad_1]

Milind Soman-Ankita Konwar: एक्टर और फिटनेस लवर मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कोंवर के साथ धार्मिक स्थल केदारनाथ पहुंचे. इस धार्मिक ट्रैक के दौरान उन्होंने लगभग 30 किलोमीटर की दूरी दो दिन में तय की. मिलिंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को धार्मिक यात्रा की झलक दिखाई.

इंस्टाग्राम पर इस यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो को शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने कैप्शन में लिखा, “ चौमासी से खाम बुग्याल होते हुए 14,000 फीट ऊंचे हथनी कोल पर केदारनाथ तक ट्रैकिंग की, क्या खूबसूरत यात्रा थी. केदारनाथ तक की दूरी लगभग 30 किलोमीटर थी और इसे पूरा करने में हमें 2 दिन लगे!”

मिलिंद सोमन ने अपने पोस्ट में और क्या बताया

एक्टर ने आगे बताया, “दूसरे दिन हमें खड़ी चढ़ाई और बर्फ को पार करते हुए लगभग 17 घंटे लगे. लेकिन सुबह 1 बजे केदारनाथ मंदिर के दर्शन के उत्साह ने हमारी सारी थकान दूर कर दी. जय श्री केदारनाथ, जय भोलेनाथ, हर हर महादेव.”


हाल ही में मिलिंद और अंकिता को ‘फिटेस्ट जोड़ी ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला है. मिलिंद ने बताया कि 15 साल पहले किसी मुख्यधारा के पुरस्कार समारोह में ऐसी श्रेणी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.

उन्होंने लिखा, “यह पुरस्कार दिखाता है कि भारत में फिटनेस के प्रति लोगों की सोच तेजी से बदल रही है. हमें गर्व है कि हम इस बदलाव का हिस्सा हैं. मुझे अंकिता जैसी फिट पार्टनर मिली, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

7 साल पहले बंधे थे दोनों शादी के बंधन में

मिलिंद और अंकिता ने लगभग दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 22 अप्रैल, साल 2018 को महाराष्ट्र के अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी की थी.

यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए रिलेशनशिप और फिटनेस गोल्स देती रहती हैं. सोमन 59 साल की उम्र में भी कई लोगों के लिए फिटनेस आइकन हैं.

अप्रैल में वह पत्नी के साथ दुबई पहुंचे थे, जहां दोनों ने 3 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक तैराकी करने का फैसला लिया, उसके बाद उन्होंने 70 किलोमीटर की साइकिलिंग की और लगभग 15 किलोमीटर तक दौड़े थे.



[ad_2]