इन म्यूचुअल फंड्स में नहीं किया SIP तो रह जाएंगे पीछे, हर साल देते हैं रिकॉर्ड ब्रेकिंग रिटर्न

[ad_1]

शेयर बाजार में निवेश करने वाले कई लोग अब मिड कैप म्यूचुअल फंड्स की ओर रुख कर रहे हैं. वजह है इन फंड्स की दमदार वेल्थ-क्रिएशन पावर. बड़े फंड्स की तुलना में मिड कैप कंपनियां छोटी होती हैं, लेकिन यही कंपनियां आगे चलकर ब्लूचिप या लार्ज कैप भी बन सकती हैं.

पिछले 10 साल में Nifty Midcap 150 TRI Index ने औसतन 19.1 फीसदी रिटर्न दिया है (12 जून 2025 तक). अगर सही मिड कैप फंड चुना जाए, तो SIP के जरिए शानदार कमाई हो सकती है. तो चलिए जानते हैं वो टॉप मिड कैप फंड्स जिनमें SIP करने पर पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा मुनाफा मिला.

Motilal Oswal Midcap Fund

इस फंड ने फरवरी 2014 में अपनी शुरुआत की थी और अब इसके पास लगभग 30,400 करोड़ रुपये की संपत्ति है. यह फंड उन मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है जो मजबूत और टिकाऊ बिजनेस मॉडल पर काम कर रही हैं. मई 2025 तक इसकी पोर्टफोलियो में 26 कंपनियां हैं, जिनमें Coforge, Persistent Systems और Kalyan Jewellers जैसे नाम शामिल हैं.

इसकी सबसे बड़ी बात है इसका सक्रिय निवेश मॉडल और लंबे समय तक होल्डिंग स्ट्रैटेजी, जिससे निवेशकों को 23.7 फीसदी सालाना SIP रिटर्न मिला है. अगर किसी ने 10 साल तक हर महीने 10,000 रुपये का SIP किया होता, तो आज उसकी वैल्यू 42.1 लाख रुपये होती.

Edelweiss Mid Cap Fund

शुरुआत में यह एक स्मॉल और मिड कैप फंड था, लेकिन बाद में इसे पूरी तरह मिड कैप फंड बना दिया गया. आज इसकी संपत्ति लगभग 10,000 करोड़ रुपये है. यह फंड अच्छी मैनेजमेंट और प्रॉफिटेबल बिजनेस वाली कंपनियों को चुनता है और लॉन्ग टर्म में निवेश करता है.

इसकी पोर्टफोलियो में 76 कंपनियां हैं जिनमें Max Healthcare, Coforge और Persistent Systems जैसी कंपनियां शामिल हैं. SIP करने पर इस फंड ने पिछले 10 साल में 23.4 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है, जिससे निवेश की वैल्यू 41.4 लाख रुपये हो गई है.

Invesco India Midcap Fund

यह फंड अप्रैल 2007 में लॉन्च हुआ था और इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 6,600 करोड़ रुपये है. यह फंड ऐसे मिड कैप स्टॉक्स में निवेश करता है जो ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं रखते हैं.

मई 2025 तक इसने 46 कंपनियों में निवेश किया है, जिनमें BSE, L&T Finance, और Prestige Estates प्रमुख हैं. इसकी SIP रिटर्न रेट 23.2 फीसदी रही है, जिससे 10 साल में निवेश की वैल्यू 40.8 लाख रुपये हो गई है.

Quant Mid Cap Fund

Quant Mid Cap Fund फरवरी 2001 में लॉन्च हुआ था और आज इसका AUM करीब 9,000 करोड़ रुपये है. इस फंड की खासियत है इसका तेज़ी से बदलता पोर्टफोलियो. यह ‘buy-on-dips’ यानी गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाता है.

यह फंड सिर्फ 28 कंपनियों में निवेश करता है, जिससे यह काफी कॉम्पैक्ट पोर्टफोलियो बनाता है. इसकी टॉप होल्डिंग्स में Reliance Industries, Aurobindo Pharma और IRB Infra शामिल हैं. इसने 23.1 फीसदी सालाना SIP रिटर्न दिया है और 10 साल में निवेश को 40.7 लाख रुपये तक पहुंचा दिया है.

Nippon India Growth Fund

यह फंड अक्टूबर 1995 में लॉन्च हुआ था और अब इसके पास 36,800 करोड़ रुपये की संपत्ति है. यह फंड ‘Growth at Reasonable Price (GARP)’ स्ट्रैटेजी पर काम करता है.

इसके पोर्टफोलियो में 95 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें BSE, Cholamandalam Financial Holdings और Fortis Healthcare जैसे नाम प्रमुख हैं. इस फंड ने पिछले 10 साल में 22.7 फीसदी सालाना SIP रिटर्न दिया है, जिससे निवेश की वैल्यू 39.8 लाख रुपये हो गई है.

SIP के जरिए मिड कैप फंड्स में निवेश हो सकता है फायदेमंद

अगर आप शेयर बाजार में SIP के ज़रिए निवेश करने का सोच रहे हैं और लंबी अवधि तक इंतज़ार कर सकते हैं, तो मिड कैप फंड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये फंड्स जोखिम के साथ-साथ रिटर्न भी ज़्यादा देते हैं. लेकिन निवेश करने से पहले अपनी प्रोफाइल और रिस्क टॉलरेंस को ज़रूर समझें.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: <a href=" एयरपोर्ट घर से है दूर? तो अब हिंडन से कीजिए बुकिंग, Indigo ने इन 8 शहरों के लिए शुरू कर दी डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस

[ad_2]

भाई मौत से क्यों खेल रहा है? खतरनाक दरिंदे की पूंछ पकड़ने लगा शख्स, फिर उसने पलटकर…

[ad_1]

सोशल मीडिया पर अजब-गजब करतबों की कोई कमी नहीं है. लेकिन कुछ लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने देखने वालों की रूह तक कंपा दी है. वीडियो में एक शख्स पानी के किनारे आराम फरमा रहे एक मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर खींचता है और फिर जो होता है, वो किसी हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म जैसा सीन लगता है. इस खतरनाक हरकत ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है. वीडियो देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

मगरमच्छ की पूंछ पकड़ खींचने लगा शख्स

वीडियो की शुरुआत एक शांत से नजारे से होती है. एक विशालकाय मगरमच्छ धूप में आंखें मूंदे बैठा है शांत, स्थिर, जैसे किसी ध्यान की मुद्रा में हो. लेकिन तभी एक शख्स धीरे-धीरे पीछे से आता है और सीधे मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है. ये हरकत देखकर लगता है कि या तो उसे अपनी जान की कोई फिक्र नहीं, या फिर वो इंसान नहीं कोई स्टंटबाज रोबोट है. मगरमच्छ कुछ सेकंड तो कुछ समझ नहीं पाता, लेकिन जैसे ही उसे खतरे का अहसास होता है, वो बिजली की रफ्तार से पलटता है और उस शख्स पर झपटता है. कुछ पल के लिए वीडियो थम सा जाता है. कैमरे के पीछे मौजूद लोग भी चीख उठते हैं. लेकिन किस्मत से, शख्स किसी तरह पीछे हटकर खुद को बचा लेता है.

मगरमच्छ ने किया पलटवार

शख्स का नाम Mike Holston है. ये शख्स अक्सर अपने इंस्टाग्राम पेज पर जंगली जानवरों के साथ स्टंट के वीडियो शेयर करता रहता है. लेकिन इस बार का स्टंट शख्स को भारी पड़ गया. मगरमच्छ ने अचानक पलटकर ऐसा खतरनाक हमला किया कि शख्स पानी में औंधे मुंह गिरते गिरते बचा. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस शख्स को अपनी जिंदगी ही मिली खेलने के लिए. एक और यूजर ने लिखा…क्या हुआ भाई, भागने क्यों लगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…किसी दिन मर जाएगा बेमौत.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

भारतीय सेना का नया घातक साथी ‘रोबोटिक म्यूल’! चीन-पाक बॉर्डर पर है तैनात, जानें क्या है खासियत

[ad_1]

भारतीय सेना का नया घातक साथी ‘रोबोटिक म्यूल’! चीन-पाक बॉर्डर पर है तैनात, जानें क्या है खासियत

[ad_2]

जमीन पर लेटे दिखे संजय कपूर, करिश्मा कपूर के एक्स पति का आखिरी वीडियो देख दहल जाएगा दिल

[ad_1]

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapoor Last Video: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय 53 साल की उम्र में निधन हो गया था. उनके एक करीबी ने बताया था कि बिजनेसमैन ने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी जिसने उनके गले में डंक मारा और कार्डियक अरेस्ट की वजह से संजय कपूर की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं संजय कपूर के निधन के 7 दिन बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया था. करिश्मा कपूर के 15 साल के बेटे कियान ने ही पिता को मुखाग्नि दी थी. इन सबके बीच अब संजय कपूर का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका कलेजा कांप उठेगा.

करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर का आखिरी वीडियो आया सामने
करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की दुखद मौत के कुछ दिनों बाद, सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके अंतिम पल को दिखाया गया है. वायरल क्लिप में, संजय को दिल का दौरा पड़ने के बाद जमीन पर लेटा हुआ देखा जा सकता है. उन्हें इस दौरान मेडिकल हेल्प दी जा रही है. एक डॉक्टर उनकी चेस्ट को प्रेस करते हुए नजर आ रहा है ताकि वे होश में आ जाए. लेकिन संजय की बॉडी में कोई हलचल नहीं दिख रही है. संजय कपूर के आखिरी समय का ये वीडियो वाकई रूह कंपा देने वाला है.

कौन थे संजय कपूर
संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जो ग्लोबली इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लीडिंग ऑटो कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर है. एक बिजनेस लीडर होने के अलावा, वह एक शानदार पोलो खिलाड़ी भी थे, जिन्हें अक्सर मैदान पर मैचों में भाग लेते हुए देखा जाता था. बता दें कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को नई दिल्ली में हुआ. 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच उनकी प्रेयर मीट रखी गई है.

करिश्मा से टूट गई थी शादी
बता दे कि दिवंगत संजय कपूर ने तीन शादियां की थी. उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी थी जिनसे शादी के चार साल बाद उनका तलाक हो गया था. इसके बाद बिजनेसमैन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी. इनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं. 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी डाली थी लेकिन बाद में इन्होंने एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए. करिश्मा ने संजय कपूर पर हनीमून पर नीलाम करने और दोस्तों संग सोने को मजबूर करने सहित घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए थे.

वहीं संजय कपूर ने करिश्मा पर उनकी दौलत के लिए शादी करने का आरोप लगाया था. हालांकि 2016 में इनका तलाक हो गया था. कानूनी लड़ाई के बाद, अभिनेत्री ने अपने बच्चों की कस्टडी भी जीत ली थी, जबकि संजय को उनसे मिलने का अधिकार दिया गया. बाद में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की. प्रिया की पहली शादी से बेटी सफीरा हैं. वहीं संजय और प्रिया ने बेटे अजारिया का वेलकम किया था.

ये भी पढ़ें:-Kuberaa OTT Release: कितनी मोटी रकम में बिके ‘कुबेर’ के ओटीटी राइट्स? कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानें-डिटेल्स

[ad_2]

Iran Israel War:ईरान-इजराइल तनाव, हमलों से बचने के लिए इजराइल का नया सुरक्षा प्लान तैयार

[ad_1]

'मैं चाहे कितनी भी शांति करा लूं, लेकिन...', कांगो-रवांडा पीस डील के बाद छलका ट्रंप का दर्द; जताई नोबेल पुरस्कार की इच्छा

‘मैं चाहे कितनी भी शांति करा लूं, लेकिन…’, कांगो-रवांडा पीस डील के बाद छलका ट्रंप का दर्द; जताई नोबेल पुरस्कार की इच्छा

[ad_2]

1 करोड़ की कार में बैठ मोनालिसा ने गुनगुनाया अपना गाना! एक्टर के साथ बैठ यूं दिखाया टशन

[ad_1]

Viral Girl Monalisa: सादगी वो खूबसूरती है जिसे न तो मेकअप की जरूरत होती है, न स्टाइलिश कपड़ों की, और न ही किसी बड़े प्लेटफॉर्म की. बस एक मासूम मुस्कान, आंखों में गहराई और बातों में सच्चाई हो तो दिलों तक पहुंचने में देर नहीं लगती. कुछ ऐसा ही हुआ था जब मध्यप्रदेश की मोनालिसा नाम की एक लड़की महाकुंभ में माला बेचते हुए कैमरे में कैद हुई थी. उसकी आंखों की मासूमियत और चेहरे की सादगी ने सोशल मीडिया को झकझोर कर रख दिया था.

लोग दीवाने हो गए थे, कहते थे “ये लड़की फिल्म में होनी चाहिए!” और देखिए, अब वो ख्वाब भी पूरा हो गया. मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है और अब वो किसी फिल्मी हसीना से कम नहीं दिखती हैं. लेकिन खास बात ये है कि उसकी सादगी आज भी जस की तस बनी हुई है.

मोनालिसा का रिलीज हुआ गाना ‘सादगी’

गाने ‘सादगी’ में मोनालिसा न सिर्फ एक नए रूप में सामने आई हैं, बल्कि उनके चेहरे पर वही भोला-सा तेज है जिसने पहले सबका दिल जीता था. गाने में उनके साथ नजर आ रहे हैं हीरो उत्कर्ष, जो खुद भी एक फ्रेश फेस हैं और जिनके साथ उनकी कैमिस्ट्री हर फ्रेम में गजब ढा रही है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोगों की प्रतिक्रिया एकदम साफ है “स्टार बनने के लिए स्टारडम नहीं, सच्चाई चाहिए.”

1 करोड़ की कार में बैठ गुनगुनाने लगी मोनालिसा

सबसे मजेदार पल तब आया जब गाने के रिलीज के बाद मोनालिसा और उत्कर्ष एक साथ 1 करोड़ की चमचमाती कार में बैठे नजर आए. कार की खिड़कियों से बाहर झांकते हुए मोनालिसा वही गाना ‘सादगी’ गुनगुना रही थीं, मानो हर बोल उनके अपने दिल से निकला हो. साथ में उत्कर्ष भी उसी गाने को मुस्कुराते हुए दोहरा रहे थे, जैसे दोनों अपने ही बनाए जादू में डूबे हों. वो पल जैसे किसी रोमांटिक फिल्म का सीन लग रहा था, बस फर्क इतना कि ये रील नहीं, रियल था.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को Monalisa Bhosle नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….वक्त आने पर भोली भाली लड़की भी समझदार हो गई है. एक और यूजर ने लिखा…बहुत खूबसूरत, मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कामयाबी में अपनी सच्चाई न भूलने वाले कभी नहीं गिरते.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

अब 6 साल की उम्र के बाद ही मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला, अगले सत्र से लागू होगा नियम

[ad_1]

Delhi Schools Admissions: अगर आपका बच्चा अगले कुछ सालों में पहली कक्षा में दाखिला लेने वाला है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत एक अहम बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया है कि अब राजधानी के सभी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिला उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनकी उम्र कम से कम छह साल होगी. यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा और इसका उद्देश्य बच्चों को पहले से मजबूत बुनियादी शिक्षा देना है. इस नए नियम का पालन सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी प्रकार के स्कूलों को करना होगा.

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अभी तक ज्यादातर स्कूलों में केवल दो कक्षाएं नर्सरी और केजी (या यूकेजी) होती थीं और बच्चों को लगभग पांच साल की उम्र में पहली कक्षा में दाखिला मिल जाता था. लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत तीन स्तरीय पूर्व-प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है.

नर्सरी (3 साल की उम्र में)
लोअर केजी (LKG) (4 साल की उम्र में)
अपर केजी (UKG) (5 साल की उम्र में)
इसके बाद ही बच्चे को पहली कक्षा में दाखिला मिलेगा और तब तक उसकी उम्र छह वर्ष पूरी होनी चाहिए.

बदलाव के पीछे सोच क्या है?

दिल्ली सरकार का यह फैसला राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (NCF-FS) के अनुरूप लिया गया है, जिसमें 3 से 8 साल की उम्र को “फाउंडेशनल स्टेज” माना गया है. इस स्टेज में बच्चों को खेल, गतिविधि और खोज आधारित शिक्षा देने की बात कही गई है, ताकि शुरुआती दौर से ही उनमें पढ़ाई को लेकर रुचि और समझ विकसित हो सके.

शिक्षा निदेशालय की निदेशक वेदिता रेड्डी ने बताया कि इस बदलाव से पहले सरकार सभी संबंधित पक्षों से सुझाव भी मांगेगी. शिक्षक, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समितियां और आम लोग 10 जुलाई 2025 तक schoolbranchnep@gmail.com पर अपने सुझाव भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें- BDS के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बातें

स्कूलों को करनी होगी तैयारी

इस बदलाव को लागू करने के लिए स्कूलों को नए बुनियादी ढांचे की जरूरत होगी. विशेषज्ञों के अनुसार, इसके लिए दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम, 1973 में भी संशोधन किया जाना जरूरी है, क्योंकि उसमें अभी पांच वर्ष की न्यूनतम आयु का प्रावधान है. साथ ही स्कूलों को प्रशिक्षित शिक्षकों और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था भी करनी होगी, ताकि फाउंडेशनल स्टेज की पढ़ाई को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके.

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कप्तान शुभमन गिल पर ICC लगाएगा बैन! किस नियम उल्लंघन के मामले पर छिड़ा विवाद, जानिए

[ad_1]

IND vs ENG First Test : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले कप्तान शुभमन गिल अब एक बार फिर खास वजह को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार कारण उनका बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं बल्कि उनके काले मोजे बन गए हैं. दरअसल, गिल इंग्लैंड के खिलाफ मैच के पहले दिन काले मोजे पहनकर मैदान में बल्लेबाजी करने आ गए ,जो कि ICC के ड्रेस कोड के नियमों के खिलाफ है.

ICC के नियमों का उल्लंघन

टेस्ट क्रिकेट में ड्रेस को लेकर आईसीसी (ICC) के सख्त दिशा-निर्देश हैं. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों को मैच के दौरान सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के ही मोजे पहनने होते हैं. एमसीसी के नियम 19.45 के अंतर्गत यह साफ तौर पर बताया गया है कि इन सब रंगो के अलावा गहरे रंग के मोजों पहनने की अनुमति नहीं है. यह नियम 2023 में लागू किया गया था और तभी से लगभग सभी खिलाड़ी इसका पालन कर रहे हैं.

हालांकि, हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल कैमरे की नजरों से नहीं बच पाए. उन्हें काले रंग के मोजे पहनकर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और सवाल उठने लगे की क्या यह नियम उल्लंघन है? क्या इस पर कोई सजा होगी?

क्या आईसीसी करेगा कोई कार्रवाई ?

इस मामले में जो भी फैसला लिया जाएगा वो मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को लेना है. ICC की गाइडलाइन के अनुसार, किसी भी खिला़ड़ी द्वारा इस तरह का ड्रेस कोड का उल्लंघन लेवल 1 का अपराध माना जाता है. इसमें खिलाड़ी पर मैच फीस का 10% से 50% तक जुर्माना लगाया जा सकता है, और साथ ही उस खिलाड़ी को डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं.

हालांकि, अगर मैच रेफरी को लगता है कि गिल ने यह गलती जानबूझ कर नहीं की है, तो उन्हें केवल चेतावनी देकर छोड़ा भी जा सकता है. आम तौर पर क्रिकेट में ड्रेस संबंधी उल्लंघनों पर कठोर दंड बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, लेकिन यह उल्लंघन खुद टेस्ट टीम के कप्तान द्नारा किया गया है , इसलिए सब की निगाहें फैसले पर टिकी हुई हैं.

शानदार बल्लेबाजी के बाद नियम उल्लंघन की चर्चा

यह दिलचस्प है कि जहां एक ओर शुभमन गिल ने 127 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, वहीं अब उनके ड्रेस को लेकर यह छोटी सी चूक चर्चा का विषय बन गई है. पहले दिन के खेल के बाद टीम इंडिया ने 359/3 रन बना लिए हैं और गिल दूसरे दिन भी अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेंगे.

[ad_2]

Online Scam: तेज़ कमाई के चक्कर में कारोबारी ने गंवाए ₹11 लाख, ठगों ने इस तरह बिछाया जाल, जानें बचने का तरीका

[ad_1]

Online Scam: तेज़ कमाई के चक्कर में कारोबारी ने गंवाए ₹11 लाख, ठगों ने इस तरह बिछाया जाल, जानें बचने का तरीका

[ad_2]