इस देश में आज भी इस्तेमाल होता है 2G इंटरनेट! हर घंटे सरकार को देना होता है स्क्रीनशॉट, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

इस देश में आज भी इस्तेमाल होता है 2G इंटरनेट! हर घंटे सरकार को देना होता है स्क्रीनशॉट, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

मकर राशिफल 22 जून 2025: पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी, अटके काम पूरे होंगे, पढ़े राशिफल

[ad_1]

Capricorn Horoscope 22 June 2025: मकर राशिफल 22 जून 2025, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं. आइए जानते हैं कि आपकी मकर राशि क्या कहती है.

मकर राशि फैमली राशिफल: परिवार में थोड़ी तनातनी हो सकती है, खासकर संतान से जुड़ा कोई विषय तनाव का कारण बन सकता है. पुराने किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श होगा. धैर्य और शांतिपूर्ण संवाद से हल निकल आएगा.

मकर राशि लव राशिफल: पार्टनर से वैचारिक मतभेद संभव है, पर यदि आप संयम रखेंगे तो बात सुलझ सकती है. अविवाहित जातकों को कोई विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ की आवश्यकता है.

मकर राशि व्यापार राशिफल : आज व्यापार में जोखिम से बचें. कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों की सलाह लें. पूंजी निवेश टालें. कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होंगी.जिससे जिम्मेदारी बढ़ेगी. आज आपकी लीडरशिप स्किल्स की परीक्षा हो सकती है, आप सफल रहेंगे. ट्रांसफर की संभावना भी बन सकती है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील हाथ लग सकती है. 

मकर राशि हेल्थ राशिफल: थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है. नींद पूरी न होने से मन अशांत रह सकता है. थोड़ी देर टहलना और दिनचर्या को व्यवस्थित करना लाभ देगा.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और नीले वस्त्र पहनें.

FAQs
Q1. क्या आज वाहन खरीदना उचित रहेगा?
हाँ, ग्रह स्थिति शुभ संकेत दे रही है.

Q2. क्या नौकरी में तरक्की के संकेत हैं?
हाँ, आपकी मेहनत अब नतीजा देने लगेगी.

ये भी पढ़ें:  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

क्या हो जब हो जाए पॉलिसी होल्डर और नॉमिनी दोनों की मौत, किसे मिलेंगे बीमा के पैसे?

[ad_1]

Insurance Policy Claim: इंसान का वक्त कब बदल जाए इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता. कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं, जिसके बारे में शायद हमने कभी सोचा भी न हो. अब आप 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश होने की घटना को ही ले लीजिए, क्या किसी को इस भयावह हादसे की तनिक भी अंदेशा था? अब इसी दौरान हमारे में एक सवाल आता होगा कि अगर इंश्योरेंस पॉलिसी में पॉलिसी होल्डर और नॉमिनी दोनों की ही मौत हो जाए? 

विमान हादसे के बाद कई मामले आ रहे सामने 

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कई ऐसे मामले सामने आए, जहां पॉलिसी लेने वाले और क्लेम रिसीव करने वाले नॉमिनी दोनों की ही हादसे में मौत हो गई है. अहमदाबाद से लंदन गेटवे के लिए रवाना हुई एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें क्रू मेंबर्स सहित 241 यात्रियों की मौत हो गई.

इसके अलावा, दुर्घटनास्थल पर मौजूद 34 लोगों की भी जान चली गई. ऐसे हालातों में दुखों का सामना कर रहे परिवार के सदस्यों को यह भी सोचना पड़ता है कि अब आगे क्या होगा, इंश्योरेंस में मिलने वाले पैसे का क्लेम कैसे करना है? आइए इस खबर के जरिए हम आपको बताते हैं कि  अगर पॉलिसी होल्डर और नॉमिनी दोनों की मौत हो जाए, तो इंश्योरेंस का पैसा किसे मिलेगा? 

क्या जब्त हो जाती है इंश्योरेंस पॉलिसी? 

सबसे पहले तो ये बता दें कि बीमा की राशि कभी जब्त नहीं की जाती है, बल्कि पॉलिसी होल्डर की संपत्ति का हिस्सा बन जाती है. आमतौर पर कानूनी उत्तराधिकारी जैसे कि बच्चे, जीवित माता-पिता या जीवनसाथी इसका दावा कर सकते हैं. एयर इंडिया हादसे के बाद कई बीमा कंपनियों के सामने ऐसे ही मामले आ रहे हैं. LIC, Iffco Tokio, Tata AIG जैसे कई इंश्योरर्स को ऐसे क्लेम मिले हैं, जिनमें पॉलिसी होल्डर और नॉमिनी दोनों की ही मौत हो गई है. 

किसे मिलते हैं क्लेम के पैसे? 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियां फटाफट क्लेम सेटलमेंट के लिए औपचारिकताओं में ढील दे रही हैं जैसे कि LIC ने कहा कि इन मामलों में कोर्ट से ऑर्डर मिलने का इंतजार करने के बजाय कानूनी उत्तराधिकारियों से डिक्लेरेशन और क्षतिपूर्ति बांड स्वीकार कर रहे हैं, बशर्ते कि उत्तराधिकारी इस बात पर सहमत हों कि क्लेम सेटलमेंट से मिलने वाली राशि का बंटवारा कैसे करना है. आमतौर पर इंश्योरेंस कंपनियां डॉक्यूमेंट्स की जांच और क्लेम करने वाले व्यक्ति का पॉलिसी होल्डर या नॉमिनी से संबंध की पुष्टि करने के बाद पैसे का भुगतान कर देती हैं. 

अब दूसरा सवाल यह है कि अगर कई कानूनी वारिस हो, तो इस स्थिति में कंपनी क्या करती है? हिंदू उत्तराधिकार कानून में कानूनी वारिस को दो वर्गों में बांटा गया है. इनमें पहले वर्ग में क्लास वन लीगल वारिस जैसे कि बेटा-बेटी, पत्नी, मां. अगर क्लास वन लीगल वारिस में से कोई नहीं है, तो क्लास 2 पर विचार किया जाता है, जिनमें पिता, भाई-बहन, भतीजा-भतीजी शामिल होते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली एयरपोर्ट घर से है दूर? तो अब हिंडन से कीजिए बुकिंग, Indigo ने इन 8 शहरों के लिए शुरू कर दी डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस

[ad_2]

AIIMS में निकली जूनियर रेजिडेंट के बंपर पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने की प्रक्रिया

[ad_1]

'मैं चाहे कितनी भी शांति करा लूं, लेकिन...', कांगो-रवांडा पीस डील के बाद छलका ट्रंप का दर्द; जताई नोबेल पुरस्कार की इच्छा

‘मैं चाहे कितनी भी शांति करा लूं, लेकिन…’, कांगो-रवांडा पीस डील के बाद छलका ट्रंप का दर्द; जताई नोबेल पुरस्कार की इच्छा

[ad_2]

iPhone यूज़र्स को YouTube डिलीट करने को कह रहा Google! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

[ad_1]

Youtube: क्या आपके iPhone में YouTube बार-बार क्रैश हो रहा है? अगर हां तो आप अकेले नहीं हैं. हाल ही में कई iPhone यूज़र्स ने शिकायत की कि जैसे ही वे YouTube ऐप खोलते हैं, वह या तो तुरंत बंद हो जाता है या फिर फ्रीज़ होकर रेस्पॉन्ड करना बंद कर देता है. अच्छी खबर यह है कि Google ने इस परेशानी को स्वीकार कर लिया है और अब इस पर समाधान भी दे दिया गया है.

Google ने iPhone यूजर्स को दी सलाह

Google की ओर से बताया गया है कि iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स को यह दिक्कत पेश आ रही थी. लेकिन iPhone यूज़र्स को विशेष रूप से यह सलाह दी गई है कि वे YouTube ऐप को अपने फोन से अनइंस्टॉल कर App Store से दोबारा इंस्टॉल करें ताकि उन्हें लेटेस्ट वर्ज़न मिल सके.

कंपनी का कहना है कि यह समस्या पुरानी सॉफ़्टवेयर वर्ज़न से जुड़ी हुई थी जिसे अब ठीक कर दिया गया है. पहले भी YouTube टीम ने एक टेम्पररी हल सुझाया था ऐप को डिलीट कर दोबारा इंस्टॉल करना. इस तरीके से बहुत से यूज़र्स को फायदा हुआ और उनका ऐप फिर से सही तरीके से काम करने लगा.

Google ने एक बयान में कहा, “समस्या का समाधान हो चुका है, अगर आप iOS डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं तो कृपया ऐप को दोबारा इंस्टॉल करें. हम आपकी धैर्य के लिए आभारी हैं.”

अब आपको क्या करना चाहिए?

अगर आप iPhone पर YouTube चला रहे हैं और हाल ही में ऐप में बार-बार क्रैश या फ्रीज़िंग की समस्या आ रही थी, तो आपको बस इतना करना है कि ऐप को डिलीट करके App Store से नया वर्जन (20.20.4) इंस्टॉल करें. यह न सिर्फ पुराने बग्स को हटाता है, बल्कि ऐप के परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है.

कुछ Reddit यूज़र्स का मानना था कि शायद यह दिक्कत ऐड-ब्लॉकर्स के कारण हो रही है लेकिन अब साफ हो चुका है कि असली वजह YouTube के सॉफ़्टवेयर वर्ज़न में आई एक गड़बड़ी थी. तो अगर आपके YouTube ऐप में भी आ रही थी कोई समस्या तो Google का यह सिंपल सा सुझाव आपकी मुश्किल को हल कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

चीन और पाकिस्तान की बढ़ने वाली है टेंशन! भारत को जल्द मिलेंगी ये हाई-तकनीकी मिसाइलें, जानें कैसे करती हैं काम

[ad_2]

Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि में माता की क्या है सवारी? जानें इसका प्रभाव शुभ होगा या अश

[ad_1]

Ashadha Gupt Navratri 2025: सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के दिनों में देवी मां के नव स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है. साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें एक चैत्र नवरात्रि दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि. तंत्र मंत्र की साधना में लीन रहने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

इस बार हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि इस साल 26 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और 4 जुलाई को समापन होगा. माता रानी के भक्त गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन श्रद्धालु निराहार या फलादार रहकर मां दुर्गा की अराधना करते हैं. प्रतिपदा तिथि में घर व मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी.

पालकी पर सवार होकर आएंगी माता दुर्गा

नवरात्रि में माता दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व होता है. जब भी नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ होती है तो मां पालकी (डोली) में सवार होकर आती हैं. इससे गुप्त नवरात्रि के दौरान तेज बारिश के योग बनेंगे. मां दुर्गा का पालकी पर आना अशुभ माना गया है.

शास्त्रों के अनुसार पालकी या डोली की सवारी इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में लोगों को महामारी, अर्थव्यवस्था में गिरावट और मंदी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा यह हिंसा, प्राकृतिक आपदाओं का भी संकेत देती है. बारिश और बाढ़ आने का संकेत है.

गुप्त नवरात्रि

  • 26 जून 2025, गुरुवार- नवरात्रि प्रतिपदा, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  • 27 जून 2025, शुक्रवार- नवरात्रि द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 28 जून 2025, शनिवार- नवरात्रि तृतीया, मां चंद्रघंटा पूजा
  • 29 जून 2025, रविवार- नवरात्रि चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
  • 30 जून 2025, सोमवार- नवरात्रि पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
  • 1 जुलाई 2025, मंगलवार- नवरात्रि षष्ठी, मां कात्यायनी पूजा
  • 2 जुलाई 2025, बुधवार- नवरात्रि सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
  • 3 जुलाई 2025, गुरुवार- नवरात्रि अष्टमी, मां महागौरी
  • 4 जुलाई 2025, शुक्रवार- नवरात्रि नवमी, मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार गुरुवार 25 जून को शाम 04 बजे  से आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. सनातन धर्म में उदया तिथि मान है. इसके लिए 26 जून से गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी. वहीं, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन 26 जून को दोपहर 01:24 मिनट पर होगा.

  • आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभः बुधवार, 25 जून 2025 को शाम 04:00 बजे
  • प्रतिपदा तिथि समापनः गुरुवार 26 जून 2025 को दोपहर 01:24 बजे
  • उदया तिथि में आषाढ़ गुप्त नवरात्रिः गुरुवार, 26 जून 2025
  • कलश स्थापना मुहूर्तः सुबह 4.33 बजे से 6.05 बजे तक (कुल 1 घंटा 32 मिनट की अवधि)
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्तः सुबह 10:58 बजे से 11:53 बजे तक

गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय

  • सुबह-शाम दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
  • दोनों वक्त की पूजा में लौंग और बताशे का भोग लगाएं.
  • मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प ही चढ़ाएं. मां दुर्गा के विशिष्ट मंत्र ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ का सुबह-शाम 108 बार जप करें.
  • गुप्त नवरात्रि में अपनी पूजा के बारे में किसी को न बताएं.

गुप्त नवरात्रि के व्रत नियम

  • गुप्त नवरात्रि के दौरान मांस-मदिरा, लहसुन और प्याज का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए.
  • मां दर्गा स्वयं एक नारी हैं, इसलिए नारी का सदैव सम्मान करना चाहिए. जो नारी का सम्मान करते हैं, मां दुर्गा उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं.
  • नवरात्रि के दिनों में घर में कलेश, द्वेष या अपमान नहीं करना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से बरकत नहीं होती है.
  • नवरात्रि में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना चाहिए. नौ दिनों तक सूर्योदय से साथ ही स्नान कर साफ वस्त्र धारण करने चाहिए.
  • नवरात्रि के दौरान काले रंग के वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए और ना ही चमड़े के बेल्ट या जूते पहनने चाहिए.
  • मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए.
  • नवरात्रि के दौरान बिस्तर पर नहीं बल्कि जमीन पर सोना चाहिए. घर पर आए किसी मेहमान या भिखारी का अपमान नहीं करना चाहिए.

मां दुर्गा के इन स्वरूपों की होती है पूजा

मां कालिके, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता चित्रमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, माता बगलामुखी, मातंगी, कमला देवी की पूजा की जाती है।

पूजा सामग्री

मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र, सिंदूर, केसर, कपूर, जौ, धूप,वस्त्र, दर्पण, कंघी, कंगन-चूड़ी, सुगंधित तेल, बंदनवार आम के पत्तों का, लाल पुष्प, दूर्वा, मेंहदी, बिंदी, सुपारी साबुत, हल्दी की गांठ और पिसी हुई हल्दी, पटरा, आसन, चौकी, रोली, मौली, पुष्पहार, बेलपत्र, कमलगट्टा, जौ, बंदनवार, दीपक, दीपबत्ती, नैवेद्य, मधु, शक्कर, पंचमेवा, जायफल, जावित्री, नारियल, आसन, रेत, मिट्टी, पान, लौंग, इलायची, कलश मिट्टी या पीतल का, हवन सामग्री, पूजन के लिए थाली, श्वेत वस्त्र, दूध, दही, ऋतुफल, सरसों सफेद और पीली, गंगाजल आदि.

पूजा विधि 

सुबह जल्दी उठकर सभी कार्यो से निवृत्त होकर नवरात्र की सभी पूजन सामग्री को एकत्रित करें. मां दुर्गा की प्रतिमा को लाल रंग के वस्त्र में सजाएं. मिट्टी के बर्तन में जौ के बीज बोएं और नवमी तक प्रति दिन पानी का छिड़काव करें. पूर्ण विधि के अनुसार शुभ मुहूर्त में कलश को स्थापित करें.

इसमें पहले कलश को गंगा जल से भरें, उसके मुख पर आम की पत्तियां लगाएं और उस पर नारियल रखेx. कलश को लाल कपड़े से लपेटें और कलावा के माध्यम से उसे बांधें. अब इसे मिट्टी के बर्तन के पास रख दें. फूल, कपूर, अगरबत्ती, ज्योत के साथ पूजा करें.

नौ दिनों तक मां दुर्गा से संबंधित मंत्र का जाप करें और माता का स्वागत कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें. अष्टमी या नवमी को दुर्गा पूजा के बाद नौ कन्याओं का पूजन करें और उन्हें तरह-तरह के व्यंजनों (पूड़ी, चना, हलवा) का भोग लगाएं. आखिरी दिन दुर्गा के पूजा के बाद घट विसर्जन करें, मां की आरती गाएं, उन्हें फूल, चावल चढ़ाएं और बेदी से कलश को उठाएं.

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ जी की आंखें बड़ी-बड़ी क्यों है ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘ये जबरन थोपा गया युद्ध है’, इजरायल से जंग पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची का बड़ा बयान

[ad_1]

Iran-Israel Conflict: इजरायल-ईरान संघर्ष अब 9वें दिन में प्रवेश कर चुका है और दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. जहां इजरायल का दावा है कि उसने आत्मरक्षा में कार्रवाई की है. वहीं ईरान इसे नाजायज और जबरन थोपा गया युद्ध करार दे रहा है. इस युद्ध के दौरान सैकड़ों आम नागरिकों की जान जा चुकी है और सार्वजनिक ढांचे जैसे अस्पताल, यूनिवर्सिटी और रिहायशी क्षेत्रों पर हमले हुए हैं. खास बात यह है कि यह युद्ध ऐसे समय में शुरू हुआ जब ईरान अमेरिका के साथ एक अहम कूटनीतिक बैठक की तैयारी कर रहा था.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में दिए गए अपने भाषण में इजरायल पर तीखा हमला किया. उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के गंभीर उल्लंघन का मामला बताया. अराघची के अनुसार इजरायल का हमला UN चार्टर के अनुच्छेद 2(4) के खिलाफ है. यह हमला उस समय हुआ जब ईरान अमेरिका के साथ शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत कर रहा था. हमला सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं रहा; प्रोफेसर, आम नागरिक और परमाणु सुविधाएं भी निशाने पर थीं. अराघची ने जोर देकर कहा कि यह हमला “मानवता के खिलाफ अपराध” की श्रेणी में आता है.

परमाणु सुविधाओं पर हमला 

ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाएं IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) की निगरानी में हैं. इन पर हमला करना न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह वैश्विक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा करता है. परमाणु रिएक्टरों पर हमले से रेडियोधर्मी रिसाव हो सकता है, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक लंबी अवधि की समस्या बन सकता है. अराघची ने विश्व समुदाय से अपील की कि वह अपनी कानूनी और नैतिक जिम्मेदारियों को निभाए. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस आक्रामकता को सही ठहराता है तो वह भी इस अन्याय में भागीदार माना जाएगा.’

दो देशों के बीच नहीं रहेगा युद्ध: अराघची

ईरान के अनुसार यह युद्ध केवल दो देशों के बीच नहीं रहेगा. इसके प्रभाव पूरे क्षेत्र और उससे आगे की दुनिया तक फैल सकते हैं. अराघची ने चेतावनी दी कि यदि इस स्थिति पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था पर संकट आ सकता है. यह संकट न केवल राजनीतिक है, बल्कि यह मानव सभ्यता के मूल्यों की भी परीक्षा है.

[ad_2]

एलन- शॉर्ट के तूफानी अर्धशतक के आगे फींका पड़ा फाफ डु प्लेसिस का शतक, सुपर किंग्स हारी

[ad_1]

San francisco Unicorns Vs Texas Super Kings: मेजर लीग क्रिकेट में शनिवार को सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्सं और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ शतक लगाया. लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को जीत नसीब नहीं हुई. उनकी इस शानदार पारी पर फिन एलन और मैथ्यू शॉर्ट ने पानी फेर दिया. दोनों ने तूफानी अर्धशतक लगाया. जिसकी बदौलत सैन फ्रैंसिस्को ने मैच सात विकेट से जीत लिया.

फाफ डु प्लेसिस के शतक से टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

सैन फ्रैंसिस्को ने टॉस जीतकर सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था. सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉन्वे और डु प्लेसिस ओपनिंग करने आए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े. कॉन्वे 23 रन बनाकर आउट हुए. वहीं प्लेसिस दूसरे छोर पर तेजी से रन बनाते रहे. प्लेसिस ने 50 गेंदों में शतक ठोका. उन्होंने इस शतकीय पारी में 6 चौके और सात छक्के लगाए. वह शतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर 100 के स्कोर पर आउट हो गए. प्लेसिस के शतक की बदौलत सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 198 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. सैन फ्रैंसिस्को के लिए हारिस रऊफ और जेवियर बार्टलेट ने दो-दो विकेट हासिल किए.

एलन-शॉर्ट की तूफानी पारी से सैन फ्रैंसिस्को ने सिर्फ 16.1 ओवर में जीता मैच

फिन एलन और मैथ्यू शॉर्ट सैन फ्रैंसिस्को के लिए 199 रनों का पीछा करने उतरे. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.3 ओवरों में ही 117 रन जोड़ दिए. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शॉर्ट ने 6 चौके और चार छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. वहीं एलन ने 35 गेंदों में 78 रन ठोक डाले. इस पारी में एलन ने 4 चौके और 8 छक्के जड़े. इन दोनों खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत सैन फ्रैसिंस्को ने 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.

सैन फ्रैंसिस्को की ये लगातार चौथी जीत है. वो 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर हैं. वहीं सुपर किंग्स की ये चार मैचों में पहली हार है. वो 6 अंक के साथ दूसरे पायदान पर हैं.

यह भी पढ़ें-  IND vs ENG First Test : शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल ने साझा की दिलचस्प कहानी, जानिए क्या कहा

[ad_2]

शादी के स्टेज पर पहलवान का ड्रामा! सिर से फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो रहा वायरल

[ad_1]

शादी का मंच होता है दूल्हा-दुल्हन के प्यार और रिवाजों-रस्मों के संगम के लिए, लेकिन भारत की शादियों में सिर्फ प्यार नहीं, ड्रामा भी भरपूर होता है. कभी बैंड वालों की धुन से दादी झूम जाती हैं, कभी जलेबी का ठेला ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाता है. इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें सारी लाइमलाइट ले गया है एक ऐसा ‘मूसलपहलवान’ जो शादी को अखाड़ा समझ बैठा. जनाब ने न तो किसी को चेताया, न अनुमति ली. बस स्टेज पर चढ़कर ऐसा करतब दिखाया कि दूल्हा-दुल्हन तक दंग रह गए और बारातियों की निगाहें प्यार की जगह नारियल पर टिक गईं.

शादी के स्टेज पर पहलवान ने सिर से फोड़ा नारियल

वीडियो की शुरुआत होती है एक सजे-धजे शादी के मंच से. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बड़े प्यार से बैठे हैं, पीछे फूलों की झालरें और लाइटिंग का जबरदस्त इंतजाम है. लेकिन इस शांत और रूमानी माहौल को तोड़ता है एक मसलमैन, जो स्टेज पर आते ही फोकस का सेंटर बन जाता है. हाथ में नारियल लिए ये पहलवान ऐसा अंदाज अपनाता है जैसे महाभारत का भीम सीधे शादी में आ धमका हो. पहलवान बिना किसी भूमिका के सीधा नारियल को अपने सिर पर मारता है. जोरदार आवाज होती है “ठक” और उसी के साथ दुल्हन की आंखें बंद जाती हैं. चेहरा ऐसा सहम जाता है जैसे स्टेज पर कोई एक्शन सीन शुरू हो गया हो. दूल्हा थोड़ा चौंकता है, बाराती वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं और मेहमानों के बीच हंसी की फुहारें छूटने लगती हैं.

फिर गिलास में परोस दूल्हा-दुल्हन को पिलाया नारियल पानी

लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब वो पहलवान नारियल को सिर से फोड़कर उसके पानी को दो गिलासों में भरता है और बड़े ठाठ से दूल्हा-दुल्हन को सर्व करता है मानो कह रहा हो, “प्यार की शुरुआत शुद्ध नारियल जल से होनी चाहिए और वो भी मेरे सिर की मेहनत से निकला हुआ.” वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @Rupali_Gautam19 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बड़े अजीब लोग हैं, भाई तू पहलवान है तो यहां आकर क्यों दिखा रहा है. कोई ड्राइवर होगा तो क्या स्टेज पर कार चलाने लगेगा. एक और यूजर ने लिखा…हद है ड्रामेबाजी की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सिर से फोड़ने पर क्या होगा.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल