इजरायल ने ढेर किया ईरान का वो कमांडर, जो हमास के हमले का था मास्टरमाइंड, जानें कौन था सईद इजादी

[ad_1]

Israel Iran War: ईरान इजरायल वॉर दिनों दिन तेज होती जा रही है. इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शनिवार (21 जून, 2025) को बताया कि उन्होंने सईद इजादी को ईरान में एक इजरायली हवाई हमले में मार गिराया. इजादी आईआरजीसी कुद्स फोर्स में फिलिस्तीन कोर का प्रमुख था. 

सईद इजादी हमास की तरफ से 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में किए गए हमलों के प्रमुख लोगों में एक था और उन कुछ लोगों में था जिसे इसके बारे में पहले से पता था. आईडीएफ के मुताबिक इजरायल पर हमले के लिए हमास को फंडिंग और हथियार इजादी की तरफ से ही दिए गए थे.

ईरानी शहर कोम में छिपा था इजादी
इजरायली सेना ने बताया कि ईरानी शहर कोम में इजादी एक सुरक्षित घर में रह रहा था, जिसे लंबे समय तक खुफिया प्रयास करने के बाद मार गिराया. उन्होंने बताया कि कुद्स फोर्स में फिलिस्तीन कोर कमांडर के रूप में इजादी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरान के वरिष्ठ नेताओं और हमास के प्रमुख नेताओं के बीच समन्वय का काम करता था. 

कौन था सईद इजादी ?
इजरायली सेना ने कहा कि इजादी ने इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए हमास को ईरान से वित्तीय सहायता लेने में मदद की. इसके अलावा गाजा और वेस्ट बैंक दोनों जगह फिलिस्तीनी आतंकी संगठनों के साथ सीधा संपर्क में था. इजादी युद्ध के दौरान लेबनान में हमास के लड़ाकों को गाइड  करता था और हमास की सैन्य शाखा का पुनर्निर्माण करने की जिम्मेदारी निभा रहा था.

उन्होंने बताया कि इजरायल को तबाह करने की योजना के पीछे ईरान में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में से एक इजादी भी था, जिस योजना के तहत दो चरणों में इजरायल पर कई मोर्चों से हमले करना था. 

‘मिडिल ईस्ट में अब शरण के लिए कोई शहर नहीं है’
आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने बताया कि इजादी की हत्या से पूरा मध्य पूर्व सुरक्षित हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि सईद इजादी 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल विश्वासपात्रों में से एक था और उसके हाथ हजारों इजरायलियों के खून से सने थे. 

जमीर ने मारे गए हमास के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि उसने ईरान-हमास धुरी का नेतृत्व किया और वो सिनवार, डेफ का विश्वासपात्र था. साथ ही कहा कि मिडिल ईस्ट में अब शरण के लिए कोई शहर नहीं है.

ये भी पढ़ें:

Sonia Gandhi on Israel Iran War: ‘ईरान भारत का पुराना दोस्त, दूसरी ओर इजरायल…’, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर सोनिया गांधी का आया रिएक्शन

[ad_2]

इजरायल-ईरान मिसाइल वॉर की वजह से गिर गई सोने की कीमत, अब 10 ग्राम के लिए इतने रुपये देने होंगे

[ad_1]

इजरायल-ईरान के बीच कई दिनों से युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है. दोनों देश लगातार एक दूसरे पर मिसाइल से हमले कर रहे हैं. इन मिसाइल हमलों के बीच अब सोने का रेट भी गिर गया है. शुक्रवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई.

सोना 99,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से कम है. दिनभर के कारोबार में इसकी क़ीमत 98,431 रुपये तक नीचे गई और अधिकतम 99,198 तक पहुंची. इस हफ्ते कुल मिलाकर सोने की कीमतों में 1 फीसदी से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और 51 रुपये बढ़कर 1,06,275 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.

वैश्विक बाज़ार में भी दिखी कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी. स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.2 फीसदी गिरकर 3,365.51 डॉलर प्रति आउंस रह गई, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.7 फीसदी लुढ़ककर 3,385.50 डॉलर पर पहुंच गया. चांदी की कीमतें भी 1.1 फीसदी गिरीं. इस गिरावट की बड़ी वजह रही अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ऊंची बॉन्ड यील्ड्स और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बना असमंजस.

ट्रम्प के फैसले पर टिकी बाज़ार की नज़र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो हफ्तों के भीतर यह फैसला ले सकते हैं कि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे एयर स्ट्राइक विवाद में शामिल होगा या नहीं. इस फैसले का बड़ा असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा क्योंकि सोना पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश (safe-haven asset) माना जाता है और किसी भी राजनीतिक अनिश्चितता के समय इसकी मांग बढ़ जाती है.

फेडरल रिजर्व के रुख से भी प्रभावित होगा सोना

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2025 के लिए 50 बेसिस प्वाइंट्स की दर कटौती का अनुमान जताया है, लेकिन 2026 और 2027 में दरें ज़्यादा घटने की उम्मीद नहीं है. Fed गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने संकेत दिए हैं कि जुलाई से कटौती हो सकती है, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल अब भी डेटा आधारित रुख अपनाने पर ज़ोर दे रहे हैं. इस मतभेद ने सोने के दामों में अनिश्चितता बढ़ा दी है.

ट्रेडिंग के लिए Sell-on-Rise की सलाह

द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी तौर पर MCX गोल्ड अगस्त वायदा को 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है. इसलिए अभी Sell-on-Rise (उछाल पर बेचें) रणनीति अपनाना बेहतर होगा. कुल मिलाकर, जब तक अमेरिका और फेड की नीतियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो जाती, तब तक सोने की कीमतें या तो सीमित दायरे में रहेंगी या अचानक ब्रेकआउट भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: इन म्यूचुअल फंड्स में नहीं किया SIP तो रह जाएंगे पीछे, हर साल देते हैं रिकॉर्ड ब्रेकिंग रिटर्न

[ad_2]

बहते पानी में नहाने गई थी पापा की परियां! पैर ऐसा फिसला कि हो गया कांड, वीडियो वायरल

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अब हर उस जगह पहुंच रहे हैं जहां कुछ “अतरंगी” किया जा सकता है. कभी-कभी यही मस्ती एक पल में खतरनाक हादसे में बदल जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां झरने के पास मस्ती करने के लिए गई थीं, लेकिन कुछ ही सेकंड में उनकी हंसी चीखों में बदल गई. झरने की फिसलन भरी चट्टानों पर जैसे ही एक लड़की जाती है, उसका पैर फिसलता है और वो धड़ाम से नीचे गिरती है. उसके पीछे-पीछे बाकी लड़कियों का भी वही हाल होता है. मानो झरना उन्हें एक-एक कर सबक सिखा रहा हो. ये पूरी घटना वहीं मौजूद एक दोस्त के कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों को सावधान भी कर रही है और दहला भी रही है.

बहते पानी में पत्थर पर फिसला लड़कियों का पैर

वीडियो की शुरुआत बेहद मस्तीभरे माहौल से होती है. कुछ लड़कियां झरने के पास पहुंचती हैं, जहां पत्थरों पर पानी बह रहा होता है और वो सब बेहद एक्साइटेड होकर वहां फोटो खिंचवाने और नहाने की तैयारी में लग जाती हैं. कैमरे में पीछे खड़ी एक दोस्त उन्हें रिकॉर्ड कर रही होती है. लेकिन चट्टानों पर जमा काई और बहता पानी कब जानलेवा बन सकता है, ये उन्हें पता नहीं होता.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

चट्टान पर एक बाद एक गिरी पापा की परियां

जैसे ही एक लड़की बहते पानी के पास कदम रखती है, उसका पैर फिसलता है और वो सीधे चट्टान पर गिरती है. कैमरा कांप जाता है, दोस्त की चीख सुनाई देती है. और फिर एक-एक कर बाकी लड़कियां भी वहीं फिसलने लगती हैं. कोई पीठ के बल गिरती है, कोई हाथ से खुद को संभालने की कोशिश करती है लेकिन चट्टानें ऐसी फिसलन भरी होती हैं कि सभी को गिरना ही पड़ता है. गिरने के बाद कुछ देर तक तो लड़कियों को समझ नहीं आता कि उसके साथ क्या हुआ है और वो शांत वहीं बैठ जाती है.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Aakriti Chamling Rai नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मजाक बना रखा है, इंटर्नल चोट से मौत भी हो सकती थी. एक और यूजर ने लिखा…पहली वाली ज्यादा जोर से गिरी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पानी के पास तो कभी जाओ ही मत.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल


Airtel-Vi की की बढ़ गई टेंशन! BSNL ने बिना SIM के 5G सर्विस के साथ पेश किया अपना सस्ता प्लान, ज

[ad_1]

BSNL Q-5G: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हैदराबाद में आधिकारिक रूप से अपनी नई Quantum 5G सेवा की शुरुआत कर दी है जिसे Q-5G नाम दिया गया है. यह सेवा सीधे तौर पर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है. कंपनी जल्द ही इस सेवा का सॉफ्ट लॉन्च बेंगलुरु, पुणे, विशाखापत्तनम, चंडीगढ़ और ग्वालियर जैसे शहरों में भी करने जा रही है.

इस सेवा के तहत यूज़र्स को बिना किसी सिम कार्ड या वायरिंग के हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा. BSNL ने शुरुआत में दो प्लान लॉन्च किए हैं 999 रुपये में 100Mbps और 1,499 रुपये में 300Mbps स्पीड वाला प्लान. खास बात यह है कि इसके लिए किसी फाइबर लाइन या कॉलिंग सुविधा की जरूरत नहीं होगी.

क्या है BSNL की Q-5G FWA सेवा?

BSNL की यह Quantum 5G सेवा खासतौर पर भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए तैयार की गई है, जहां आज भी ऑप्टिकल फाइबर की पहुंच बेहद सीमित है. इस सेवा का उद्देश्य उन इलाकों में रहने वाले लोगों, छोटे व्यवसायों और दफ्तरों को सुपरफास्ट इंटरनेट से जोड़ना है.

Q-5G तकनीक पूरी तरह भारत में विकसित की गई है और इसके उपकरण भी स्वदेशी हैं. इस सेवा को Fixed Wireless Access (FWA) तकनीक के जरिए मुहैया कराया जाएगा जिससे यूज़र्स को बिना किसी तार या लैंडलाइन के इंटरनेट की सुविधा मिलेगी.

बिना सिम और वायर के कैसे मिलेगा 5G इंटरनेट?

BSNL की इस सेवा में केवल इंटरनेट डेटा मिलेगा, कॉलिंग नहीं. यह Airtel Xstream Fiber और Jio AirFiber जैसी सेवाओं के समान है लेकिन इसकी खासियत है कि इसमें ना तो सिम कार्ड की जरूरत है, ना वायरिंग की. इसके लिए आपके घर की छत पर Customer Premises Equipment (CPE) लगाया जाएगा जो आस-पास के BSNL 5G टावर से सिग्नल कैच करेगा और उसे आपके घर के राउटर तक पहुंचाएगा.

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों पर बनेगा दबाव?

BSNL के इस कदम ने बाजार में निजी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है. एक तरफ यह सेवा किफायती दरों पर 5G इंटरनेट मुहैया करा रही है, वहीं दूसरी ओर इसके उपकरण पूरी तरह देश में बने हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जोखिम भी कम हो जाते हैं. BSNL की यह नई पहल न केवल देश में 5G इंटरनेट की पहुंच को बढ़ावा देगी बल्कि मौजूदा टेलीकॉम खिलाड़ियों को भी बेहतर सेवाएं देने के लिए मजबूर कर सकती है. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह मुकाबला फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

चीन और पाकिस्तान की बढ़ने वाली है टेंशन! भारत को जल्द मिलेंगी ये हाई-तकनीकी मिसाइलें, जानें कैसे करती हैं काम

[ad_2]

राजस्थान के आबूरोड में गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश, जंगल में ले गया दरिंदा, FIR दर्ज

[ad_1]

Rajasthan News: राजस्थान के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक गर्भवती महिला कों जबरन उठाकर जंगल में लेकर जाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है.

पीड़िता नें थाने पहुंचकर छः नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर ठोस कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. आरोपी उसका निरंतर पीछा कर रहे जिसकी वजह से वो डर के साये में छुप-छुप करके रहने को मजबूर है.

थाने में सुपुर्द रिपोर्ट में यह किया जिक्र
सिरोही जिले के आबूरोड़ सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नें बताया की गत 18 जून 2025 को वो खुद और उसका पति, भाई और बहन का पति एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. वही पीड़िता चार महीने की गर्भवती भी है.

ऐसे हुई पूरी वारदात 
18 जून 2025 रात्रि में समय करीब 10 सें 11 बजे के आसपास पीड़िता शादी वाले घर से थोड़ी दूरी पर खडी थी. तभी अचानक आरोपी सोमा, भारमा, लिया, नोना, लिबा और लिबा के भाई का लडका लाला के साथ दो अन्य व्यक्ति सभी हाथों में धारदार हथियार कुल्हाड़ी लाठियां लेकर आए.

पीड़िता ने कहा कि आते ही आरोपी सोमा नें पीड़िता कों बालों से पकड कर खींचते हुए जंगल की तरफ लेकर गया और उसको नीचे जमीन पर पटक दिया. उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करके जबरदस्ती करते हुए रेप का प्रयास किया. आरोपी सोमाराम व अन्य पर कई गंभीर आरोप पीड़िता ने लगाएं. 

पीड़िता के विरोध करने पर जोर-जोर सें चिल्लाने पर उसका पति, भाई, और एक अन्य भाग कर आये और उसको मुख्य आरोपी सोमा से छुड़ानें का प्रयास किया तो अन्य आरोपी नें जान से मारने की नियत से पीड़िता के परिजनों पर सिर पर कुल्हाडी से वार किया. जिससे बचने के लिये जैसे ही अपना उल्टा हाथ किया, उल्टे हाथ की उंगलियां कटने से गंभीर चोट आई और बीच की अंगुली बिलकुल कट गई. 

इस दौरान पीड़िता का पति बचाने आया तो आरोपी भारमा व नोना ने मिलकर उसके पति के साथ मारपीट की व आरोपी नोना ने पति के चेहरे पर पत्थर से चोट मारी. जिससे उसके पति मुंह पर चोट आयी तब उसका भाई बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट करके चोटिल कर दिया.

पीड़िता व उसके परिजनों ने जंगल में बिताई रात 
पीड़िता नें बताया कि जैसे तैसे करके आरोपियों के चंगुल सें बचकर निकले और पूरी रात जंगल में छुप करके बिताई. आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने कि धमकियां दी जा रहीं हैं. आरोपियों के डर के कारण पीड़िता और उसके परिजन छुप करके रहने कों विवश है. क्योंकि आरोपियों घात लगाकर उनका निरंतर पीछा कर रहें है. पीड़िता नें ठोस कानूनी कार्रवाई कि गुहार लगाते हुए रिपोर्ट आबूरोड सदर थाने में दी है. फिलहाल पीड़िता व उसका परिवार पूरी तरह दहशत में है.

पुलिस ने क्या कहा?
आबूरोड थानाधिकारी दर्शन सिंह नें बताया कि परिवार का कोई मामला है. मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है. पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है. अग्रिम जांच पड़ताल जारी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Input By : तुषार पुरोहित

[ad_2]

International Yoga Day: Malaika Arora Credits Yoga For Changing Her Life

[ad_1]

<p>हाल ही में, Yoga Day के अवसर पर, हमारी बात हुई popular Bollywood actress Malaika Arora के साथ, जो Yoga में काफी interest रखती है. बात-चीत के दौरान उन्हें पूछा गया कि उनकी जिंदगी में Yoga की शुरुआत कैसे हुई, जिसपर उन्होंने यह कहा की Yoga उनके लिए एक ‘way of life’ है ना की कोई trend. उन्होंने फिर यह बताया की सबके जीवन में एक ऐसा दौर आता है जब वे किसी चीज के प्रति interested हो जाते है और जो उनकी लाइफ में एक positive change भी लाती है, जैसे की ‘to think better or enjoy life better’. इतना ही नहीं, उन्होंने आखिर में हमसे यह भी share किया की yoga उनके life में तब आई जिस वक्त उन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. बाकी बातें जानने के लिए पूरी video देखे और हमें comment करके अपने thoughts share करें.</p>

[ad_2]

बुजुर्गों का कबीर सिंह… बुलेट पर पत्नी को बिठाकर टशन दिखाते नजर आए चचा, वीडियो वायरल

[ad_1]

इश्क का कोई टाइमटेबल नहीं होता जनाब! ना ये उम्र देखता है, ना चाल-ढाल और ना ही बालों की सफेदी. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर उम्र के आशिकों को गूजबंप्स दे दिए हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग चाचा जी बुलेट बाइक पर सवार हैं. मगर अकेले नहीं, बल्कि पीछे बैठी हैं उनकी अर्द्धांगिनी यानी चाची जी, वो भी पूरी स्टाइल में. हाईवे पर हवा से बातें करती ये जोड़ी जैसे कह रही हो, “प्यार करने वालों को उम्र का क्या डर?” चाचा जी की हैंडल पर पकड़ ऐसी है जैसे कोई कसम खा ली हो कि आज तो बुलेट से ज्यादा दिलों में आवाज गूंजेगी और चाची भी इतनी ठाठ से चिपक कर बैठी हुई हैं कि हर यंग कपल शरमा जाए.

चाचा ने बुलेट पर दिखाई आशिकी, चाची को बैठा मचाया गदर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग कपल बुलेट बाइक पर हाईवे की रफ्तार के साथ ताल से ताल मिलाता चला जा रहा है. चाचा जी एक दम टशन में हैं, जैसे किसी साउथ फिल्म के सुपरस्टार हों. लेकिन असली स्टारडम तो पीछे बैठी चाची जी लूट रही हैं. साड़ी पहने हुए, चूड़ियों की खनक और बालों में बंधी छोटी-सी चोटी के साथ वो जब हवा में उड़ते हुए पल्लू को संभालती हैं, तो पूरा इंटरनेट झूम उठता है. चाचा बुलेट की रेस ऐसे खींचते हैं कि मानो बुजुर्गों की ‘कबीर सिंह’ मोड ऑन हो चुकी हो.


कोई हिचक नहीं, कोई घबराहट नहीं, बस प्यार में डूबी एक राइड जो हर फ्रेम में रोमांस और रफ्तार दोनों का तड़का लगाए जा रही है. ऐसा लगता है मानो ये कपल किसी पुरानी याद को फिर से जी रहा हो और इस बार मोबाइल कैमरे ने उस पल को दुनिया तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को Kamalakshi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रही है. एक यूजर ने लिखा…बुजुर्गों का कबीर सिंह आ गया है. एक और यूजर ने लिखा…ये बुलेट नहीं टाइटेनिक लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा की आशिकी को सलाम.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप


430 पर थे 3 विकेट, फिर विकेटों का पतझड़ और 41 रन के भीतर सिमटी पूरी टीम इंडिया

[ad_1]

IND vs ENG First Innings Scorecard: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 471 रन बनाए हैं. भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शतक लगाया.

 

अपडेट जारी है…

[ad_2]

कनिष्क प्लेन बॉम्बिंग के रहस्यमय संदिग्ध की हुई पहचान, कनाडा पुलिस ने नाम बताने से किया इनकार

[ad_1]

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने आखिरकार उस रहस्यमय शख्स की पहचान कर ली है जिसने 23 जून 1985 को एयर इंडिया बम विस्फोट से कुछ हफ़्ते पहले वैंकूवर द्वीप पर बम परीक्षण में मदद की थी. हालांकि पुलिस ने नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया है. एयर इंडिया का विमान कनाडा के मॉन्ट्रियल से उड़ा था और मुंबई के लिए रवाना हुआ था.

कनाडाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक RCMP के सहायक आयुक्त डेविड टेबुल ने कहा कि सामूहिक हत्याकांड के मामले में पहले से अज्ञात संदिग्ध की हाल ही में बिना किसी आरोप का सामना किए मौत हो गई. उन्होंने कहा कि गोपनीयता कानून के कारण उस व्यक्ति का नाम नहीं बता सकते, भले ही वो मर चुका हो.

23 जून 1985 को एयर इंडिया में हुआ था बम विस्फोट
डेविड टेबुल ने यह खुलासा उस घटना की 40वीं वर्षगांठ (23 जून) से पहले किया है, जिसमें AI 182 विमान में सवार सभी 329 (307 यात्री और 22 चालक दल के सदस्य) मारे गए थे. पीड़ितों के दर्जनों रिश्तेदार सेवा में शामिल होने के लिए पहुंचे, जिनकी मौत आयरलैंड के तट पर एयर इंडिया की फ्लाइट 182 में बम विस्फोट में हुई थी. जब बम विस्फोट हुआ, उस दौरान वो लंदन की ओर उड़ान भर रहा था. 

रहस्यमय व्यक्ति आतंकी तलविंदर परमार के साथ गया था डंकन  
डेविड टेबुल ने कहा कि 2005 में बम विस्फोट में दो प्रमुख संदिग्धों को बरी किए जाने के बावजूद जांचकर्ताओं ने मामले में तफ्तीश जारी रखी. इससे उन्हें रहस्यमय व्यक्ति की पहचान का पता चला. मिस्टर एक्स नाम का रहस्यमयी व्यक्ति 4 जून 1985 को आतंकी साजिश के मास्टरमाइंड तलविंदर सिंह परमार के साथ डंकन पहुंचा था. 

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों लोग इलेक्ट्रीशियन इंद्रजीत सिंह रेयात के साथ मिल गए. कनाडा की सुरक्षा खुफिया सेवा के एजेंटों की निगरानी में तीनों व्यक्ति बम का परीक्षण करने के लिए जंगल में घुस गए. हालांकि एजेंटों ने विस्फोट की आवाज सुनी, लेकिन शुरुआत में इसे गोली की आवाज समझा. 
  
बब्बर खालसा सिख अलगाववादी समूह के संस्थापक परमार को एयर इंडिया हमले की साजिश में आरोपित किए जाने से पहले ही 1992 में पंजाब पुलिस ने मार गिराया था. रेयात ने एयर इंडिया बम बनाने में मिस्टर एक्स और परमार की मदद करने का बात कबूल की.  

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, BJP बोली- ‘सबको दिख रहा बदलाव, सिवाय आपके’

[ad_2]

आने-जाने का रास्ता रोक प्लेन में ताश खेलने लगे युवक, वायरल हो गया वीडियो

[ad_1]

ताश का खेल आमतौर पर छतों, चौपालों, रेलवे स्टेशनों या बस अड्डों पर देखा जाता था. लेकिन अब कुछ लोगों ने “आसमान की ऊंचाई” पर भी अपनी ताश की महफिल जमा ली है! जी हां, सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग विमान के अंदर बैठे हैं, लेकिन शांति से अपनी सीटों पर नहीं, बल्कि प्लेन के बीचोंबीच उस जगह पर जहां से यात्री आते-जाते हैं, वहां ताश खेल रहे हैं. ये नजारा देखकर लोगों का खून खौल गया है, क्योंकि फ्लाइट जैसी गंभीर जगह को भी कुछ लोगों ने मजाक का मैदान बना दिया है.

फ्लाइट में चादर बिछाकर ताश खेलने लगे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फ्लाइट उड़ान भर चुकी है, सारे यात्री अपनी सीटों पर बैठे हैं और फ्लाइट अटेंडेंट्स अपनी ड्यूटी में व्यस्त हैं. लेकिन प्लेन के बीच में, एक अहम जगह पर यानी aisle आने-जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग जमीन पर चटाई की जगह चादर बिछाकर ताश के पत्ते खोलकर बैठ गए हैं. ये लोग इतने आराम से बैठे हैं जैसे प्लेन नहीं, मोहल्ले की छत हो. आसपास की सीटों पर बैठे यात्री थोड़े असहज तो नजर आते हैं लेकिन कोई कुछ कह नहीं रहा शायद इसलिए क्योंकि इस बेवकूफी की उम्मीद ही किसी ने नहीं की थी.


ये सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि सुरक्षा का मजाक उड़ाना है. जिस रास्ते से आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को निकाला जाता है, उसे ताश के अड्डे में तब्दील कर देना किस हद तक सही कहा जा सकता है? वीडियो देखकर आपका भी खून उबाल मारने लगेगा. इंटरनेट पर यूजर्स ने भी बवाल खड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ने निकाली जमकर भड़ास

वीडियो को mahaveergandhi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन जैसे लोगों को फ्लाइट में आजीवन प्रतिबंधित कर देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…अपने आप को जबरन देसी घोषित कराने में लगे हैं ये लोग, इनसे बड़ा लाचार कोई नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अंदर करके लठ बजाओ, अपने आप अक्ल ठिकाने आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल