पंत-बुमराह का ‘ब्लॉकबस्टर’ शो, बाकी सब फ्लॉप; पहली पारी में इंग्लैंड 262 रनों से पीछे

[ad_1]

IND vs ENG 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं. पहली पारी में इंग्लिश टीम अब भी 262 रनों से पीछे है. टीम इंडिया के लिए दूसरे दिन तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. बेन डकेट ने 62 रन बनाए, वहीं ओली पोप अभी 100 रन बनाकर नाबाद हैं. 

दूसरे दिन भारतीय टीम ने 359/3 के स्कोर से अपना स्कोर आगे बढ़ाया था. शुभमन गिल पहले ही दिन अपनी सेंचुरी पूरी कर चुके थे, वहीं ऋषभ पंत ने दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक ठोका. इसी के साथ पंत, एमएस धोनी को पीछे छोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. करुण नायर ने करीब 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है, लेकिन वो खाता तक नहीं खोल पाए.

एक समय भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 430 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद विकेटों का ऐसा पतझड़ शुरू हुआ कि टीम इंडिया ने अगले 7 विकेट 71 रनों के भीतर गंवा दिए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा जोश टंग ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. स्टोक्स और टंग, दोनों ने चार-चार विकेट लिए. वहीं भारत के आखिरी 5 विकेट झटकने में इंग्लैंड के गेंदबाजों को सिर्फ 18 रन लगे.

जसप्रीत बुमराह चमके, बाकी गेंदबाज फ्लॉप

भारत ने इंग्लैंड के सामने पहली पारी में 471 रन लगाए. जब इंग्लैंड की टीम बैटिंग करने आई तो जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. जाक क्रॉली मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद बेन डकेट और ओली पोप के बीच 122 रनों की ऐसी साझेदारी पनप उठी कि भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे. आखिरकार 28वें ओवर में बुमराह ने टीम इंडिया को ब्रेकथ्रू दिलाया, उन्होंने 62 के स्कोर पर डकेट को क्लीन बोल्ड कर दिया.

जसप्रीत बुमराह ने 2 और चांस भी बनाए, लेकिन उनकी गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक कैच छोड़ दिया था. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए, दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने कुछ मौके बनाए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए. भारतीय टीम के लिए तीनों विकेट बुमराह ने लिए.

[ad_2]

भारतीय नौसेना ने जारी किया अग्निवीर SSR/MR स्टेज-2 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

[ad_1]

देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के स्टेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहे हैं, वे अब स्टेज-2 में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

किन उम्मीदवारों को मिला मौका?

जिन अभ्यर्थियों ने 22 मई से 26 मई 2025 के बीच आयोजित अग्निवीर SSR और MR की लिखित परीक्षा पास की है, वे अब अगले चरण यानी स्टेज-2 के लिए पात्र माने गए हैं. इस चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जाम शामिल होंगे. इन सभी में सफल उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • स्टेप 1: सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर “Agniveer SSR/MR Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब लॉगइन पेज खुलेगा जहां आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
  • स्टेप 4: लॉगइन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट सेव रखें.

यह भी पढ़ें- BDS के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बातें

क्यों जरूरी है यह चरण?

स्टेज-2 भर्ती प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जहां उम्मीदवारों की फिजिकल फिटनेस और दस्तावेजों की सटीकता को परखा जाता है. अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें देश सेवा का गौरव भी मिलेगा.

क्या रखें ध्यान?

  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड ले जाना अनिवार्य है.
  • परीक्षा स्थल पर समय से पहुंचना जरूरी है.
  • स्टेज-2 की तारीख, स्थान और निर्देश एडमिट कार्ड में साफ-साफ लिखे होंगे.

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इससे तगड़ा डिफेंस स्टॉक कोई नहीं, 4 महीनों में 254 फीसदी बढ़ गई कीमत, निवेशकों की तिजोरी भरी

[ad_1]

अगर आपने 5 साल पहले इस डिफेंस कंपनी के शेयर खरीदे होते, तो आज आप 41 गुना मुनाफे पर बैठे होते! हम बात कर रहे हैं Sika Interplant Systems Ltd की एक स्मॉल कैप डिफेंस स्टॉक जिसने बीते पांच सालों में 4135 फीसदी का चौंकाने वाला रिटर्न दिया है.

हर महीने रच रहा है नया रिकॉर्ड

Sika Interplant का शेयर जून की शुरुआत से लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है. इसी हफ्ते 6 फीसदी की तेजी के साथ शेयर 1,624.95 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था. हालांकि, शुक्रवार को इसमें गिरावट भी देखने को मिली. लेकिन इसके बाद भी बीते चार महीनों में इस शेयर ने 254 फीसदी की छलांग लगाई और जून में 85 फीसदी की बढ़त ने इसे रिटेल निवेशकों की फेवरेट बना दिया है. पिछले तीन सालों में 1,065 फीसदी और दस सालों में लगभग 7,000 फीसदी का रिटर्न इस शेयर को एक क्लासिक मल्टीबैगर बना चुका है.

रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 25 फीसदी के पार

वित्त वर्ष 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, इस कंपनी में रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 25.2 फीसदी है. वहीं, 71.7 फीसदी शेयर इसके प्रमोटर्स के पास हैं. ये ट्रेंड बताता है कि छोटे निवेशकों का इस स्टॉक में जबरदस्त भरोसा है.

फ्रांस और यूके की कंपनियों से डील

3 जून को Sika Interplant ने Goodrich Actuation Systems (France & UK) के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किया है. इसके तहत कंपनी अब फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) का काम कर सकेगी. यह डील खास इसलिए है क्योंकि इससे कंपनी को भारतीय रजिस्टर्ड एयरक्राफ्ट और पड़ोसी देशों के जहाजों पर भी सर्विस देने की मंज़ूरी मिल गई है.

ग्रोथ के लिए पूरी तरह तैयार है SIKA

Sika Interplant एक इंजीनियरिंग-फोकस्ड कंपनी है जो एयरोस्पेस, डिफेंस और ऑटोमोटिव सेक्टर्स में काम करती है. इसके मुख्य बिज़नेस सेक्टर्स में शामिल हैं, इंजीनियर्ड प्रोजेक्ट्स और सिस्टम्स, इंटरकनेक्ट सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल मॉड्यूल इंटीग्रेशन, MRO सेवाएं और वैल्यू एडेड डिस्ट्रीब्यूशन. कंपनी भारत सरकार से डिफेंस प्रोडक्शन का लाइसेंस प्राप्त कर चुकी है और यह एक अधिकृत इंडियन ऑफसेट पार्टनर भी है.

SIKA जैसी कंपनियों को मिल रहा बूस्ट

भारत ने 2024-25 के लिए 78.8 अरब डॉलर का डिफेंस बजट तय किया है, जिससे अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रक्षा खर्च करने वाला देश बन गया है. बीते एक दशक में सरकार लगातार सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है. अगले 10 वर्षों में करीब 250 अरब डॉलर के पूंजीगत खर्च की योजना है, जो SIKA जैसी कंपनियों के लिए गोल्डन चांस है.

निवेशकों के लिए अलर्ट

Sika Interplant Systems का ये दमदार प्रदर्शन दिखाता है कि भारत का डिफेंस सेक्टर अब सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं, बल्कि छोटे निवेशकों के लिए भी बड़े मुनाफे का जरिया बन सकता है. अगर आपके पोर्टफोलियो में यह स्टॉक नहीं है, तो शायद यह वक्त दोबारा सोचने का है कि कहीं आप अगले मल्टीबैगर को मिस तो नहीं कर रहे?

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: भारत ने किया बैन, अब चीन को ‘नमक’ लगा रहा पाकिस्तान, कंगाल हो रहे कारोबारी

[ad_2]

‘अगर इजरायल का साथ दिया तो लाल सागर में…’, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका की दी धमकी

[ad_1]

Houthis warning to America: ईरान-इजरायल संघर्ष में एक नया मोड़ आया है. इजरायल के साथ संघर्ष के बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को इजरायल-ईरान युद्ध में इजरायल की मदद न करने की चेतावनी दी है. हूती विद्रोहियों ने विशेष तौर पर अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान में सैन्य कार्रवाई करता है तो हम लाल सागर में उसके सभी जहाजों और वॉरशिप्स को अपना निशाना बनाएंगे.

यमनी आर्म्ड फोर्सेज ने शनिवार (21 जून) को एक वीडियो बयान जारी किया है. हूती मिलिट्री के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने कहा, “अगर अमेरिका इजरायली सेना के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ आक्रामक सैन्य कार्रवाई करता है, तो यमनी आर्म्ड फोर्स लाल सागर में उसके सभी जहाजों और युद्धपोतों को अपना निशाना बनाएगी.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दी थी धमकी

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में जारी इजरायल की सैन्य कार्रवाई में सीधे तौर पर शामिल होने का विचार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी इस योजना को अगले दो हफ्तों के लिए टाल दिया. हालांकि, इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ईरान को धमकी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त के सरेंडर करने की धमकी दी थी.

दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐसी किसी भी कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि ईरान को खिलाफ ऐसी कोई भी कार्रवाई सबके लिए बेहद खतरनाक हो सकती है.

इजरायली सेना ने तीन ईरानी कमांडरों को बनाया निशाना

हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ अमेरिका के बंकर बस्टर बम ही ईरान के अत्याधिक सुरक्षित फोर्डो में बने न्यूक्लियर साइट्स को अपना निशाना बना सकते हैं. वहीं, इजरायली मिलिट्री ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने इस्फाहान में बने ईरान के न्यूक्लियर रिसर्च फेसिलिटी पर रात में हमला किया था और अपने टार्गेटेड ऑपरेशन्स के तहत तीन सीनियर ईरानी कमांडरों को मार गिराया.



[ad_2]

किसी एक्शन हीरो से नहीं, एक कार्टून से मिलती हैं अक्षय को स्टंट की प्रेरणा, जानें नाम

[ad_1]

Akshay Kumar On Stunt: अक्षय कुमार ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि शानदार स्टंट्स के लिए भी जाने जाते हैं. बॉलीवुड के सबसे हार्ड वर्किंग एक्टर्स में शुमार अक्षय अपनी पंक्चुएलिटी के लिए भी मशहूर हैं. अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में अपने स्टंट खुद से किए हैं. परफेक्ट फिटनेस और दमदार अंदाज से ही दशकों से अक्षय कुमार बॉलीवुड में सुपर स्टार की हैसियत बरकरार रखे हुए हैं.

किस कार्टून से मिलती है अक्षय के प्रेरणा?

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब अक्षय कुमार से उनके स्टंट इंस्पिरेशन पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया. दरअसल अक्षय कुमार ने कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जेरी को अपनी प्रेरणा बताया. पिंकविला से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि, ‘अगर आप इस पर ध्यान दें तो इस कार्टून सीरीज में एक से बढ़कर एक हिंसक और वहशी सीन होते हैं. लेकिन खास बात ये है कि ये बच्चों पर गलत असर नहीं डालते.’

टॉम एंड जेरीको देख स्टंट करते हैं अक्षय

अक्षय कुमार ने कहा कि, ‘मैंने अपनी फिल्मों में कई बार टॉम एंड जेरी जैसे स्टंट्स को रिक्रिएट करने की कोशिश की है. मुझे टॉम एंड जेरी देखना बेहद पसंद है. मुझे लगता है कि इसमे बेहिसाब हिंसा होती है लेकिन इसे बच्चों के नजरिए से बनाया गया. एक बार मैंने टॉम को हेलीकॉप्टर से लटके हुए देखा था. वो जेरी का पीछा करते हुए ऐसा कर रहा था. मैंने फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी में वो ही स्टंट कर दिया था.’

टॉमने किया था हेलीकॉप्टर वाला स्टंट

अक्षय ने बताया कि, ‘फिर मैंने उसे जहाज के टॉप पर खड़े देखा तो फिल्म खिलाड़ी 420 में वैसा ही स्टंट किया. फिर एक सीन था कि टॉम और जेरी दोनों हेलीकॉप्टर के नीचे एक झूले पर वाइन पी रहे हैं. मैंने फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ में वैसा ही स्टंट किया था.’

ये भी पढ़ें –

सारा अली खान संग पोज देने में आदित्य रॉय कपूर ने बनाया फेस, यूजर्स ने की खिंचाई, बोले – ‘श्रद्धा के साथ ही खुश रहते..’

 

[ad_2]

क्या है मोबाइल ई-वोटिंग? किस राज्य में शुरू हुई ये नई सेवा, जानें कौन उठा सकता है इसका फायदा

[ad_1]

Mobile E-Voting: बिहार ने भारत के चुनावी इतिहास में एक नई शुरुआत करते हुए मोबाइल के ज़रिए ई-वोटिंग की सुविधा शुरू करने वाला पहला राज्य बनने की तैयारी पूरी कर ली है. 28 जून को होने वाले नगर निकाय और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में यह सुविधा पहली बार लागू की जाएगी जिसमें खासकर प्रवासी श्रमिकों, बुजुर्गों, विकलांगों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सुरक्षित तरीके से वोट देने का मौका मिलेगा.

C-DAC ने किया तैयार

इस नई तकनीक को C-DAC (Centre for Development of Advanced Computing) और बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने मिलकर विकसित किया है. इसमें अत्याधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं, जैसे ब्लॉकचेन तकनीक, फेशियल रिकग्निशन, और लाइव फेस स्कैनिंग, ताकि पहचान की गड़बड़ी को पूरी तरह रोका जा सके और मतदान की पारदर्शिता बनी रहे.

कैसे होगा मोबाइल ई-वोटिंग?

इस ई-वोटिंग सिस्टम के लिए दो एंड्रॉयड ऐप बनाए गए हैं एक “e-Voting SECBHR” नाम से C-DAC द्वारा और दूसरा ऐप बिहार चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया गया है. ये ऐप्स इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि फर्जी पहचान से बचाव हो सके और वोटिंग पूरी तरह सुरक्षित रहे.

कौन कर सकेगा मोबाइल से वोटिंग?

इस नई व्यवस्था का फायदा वे लोग उठा सकेंगे जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते जैसे प्रवासी मज़दूर, दिव्यांग नागरिक, गर्भवती महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और गंभीर रूप से बीमार लोग. राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद के अनुसार, अब तक 10,000 से अधिक मतदाता इस सुविधा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं और अनुमान है कि आगामी चुनाव में लगभग 50,000 लोग इस मोबाइल ई-वोटिंग का इस्तेमाल करेंगे.

सुरक्षा और पारदर्शिता की पूरी व्यवस्था

इस सिस्टम में VVPAT जैसी ऑडिट ट्रेल सुविधा भी शामिल की गई है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर वोट का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे. इसके अलावा वोटों की गिनती के लिए OCR (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) तकनीक, EVM की सुरक्षा के लिए डिजिटल लॉक और चेहरों की पहचान के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) जैसी तकनीकों को भी जोड़ा गया है.

एक समावेशी लोकतंत्र की ओर कदम

चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल करना नहीं बल्कि लोकतंत्र को और ज़्यादा समावेशी और पहुंच योग्य बनाना है. ऐसे लोग जो अब तक वोट देने से वंचित रह जाते थे, उन्हें अब घर बैठे अधिकार मिलने वाला है. गौरतलब है कि पूरी दुनिया में अब तक केवल एस्टोनिया ऐसा देश है, जहां पूरे राष्ट्र स्तर पर मोबाइल ई-वोटिंग लागू की गई है. भारत में यह शुरुआत बिहार से हो रही है जो देश के अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है.

यह भी पढ़ें:

16 अरब पासवर्ड लीक, फौरन उठा ले ये कदम नहीं तो कुछ नहीं बचेगा

[ad_2]

धनु राशिफल 22 जून 2025: पुराने मित्र से मिलन होगा, मेहनत से मिलेगा मुनाफा, पढ़े राशिफल

[ad_1]

Sagittarius Horoscope Today 22 June: धनु राशिफल 22 जून 2025, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. धनु राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी धनु राशि क्या कहती है.

धनु राशि फैमली राशिफल: आज का दिन आपकी पारिवारिक और भावनात्मक दुनिया को नई ऊर्जा देने वाला रहेगा. परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा और कुछ समय से चली आ रही गलतफहमियों का समाधान हो सकता है. विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंध और मधुर होंगे. घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा.

धनु राशि लव राशिफल: प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है. अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज खुलकर संवाद करने से काफी उलझनें सुलझ सकती हैं. कुछ छोटी बातें जिन्हें आप नजरअंदाज करते थे, अब सामने आ सकती हैं. उन्हें प्यार और धैर्य से संभालें. यदि आप सिंगल हैं तो कोई पुराना परिचित आपकी लाइफ में दोबारा दस्तक दे सकता है.

धनु राशि बिजनेस राशिफल: व्यापार में लाभ के योग हैं. आज कोई नया संपर्क या सौदा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. नौकरी में कामकाज के दौरान स्पष्टता रखना जरूरी होगा. किसी सहकर्मी या अधिकारी से मतभेद की संभावना है, अतः बातों को सबूतों और तथ्यों के आधार पर रखें.

धनु राशि हेल्थ राशिफल : सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे लेकिन दिन के अंत तक थकान हो सकती है. समय रहते पर्याप्त आराम करें और पानी की मात्रा बढ़ाएं. योग या हल्की वॉक आपके लिए लाभकारी रहेगी.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: केले के पेड़ को जल अर्पित करें और पीले वस्त्र धारण करें.

FAQs
Q1. क्या आज धन प्राप्ति के योग हैं?
हाँ, विशेषकर यदि आपने पहले निवेश किया था तो उससे लाभ मिल सकता है.

Q2. क्या प्रेम संबंध मजबूत होंगे?
हाँ, संवाद में पारदर्शिता रखेंगे तो रिश्ते में गहराई आएगी.

ये भी पढ़े: 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें.

[ad_2]

22 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सितारों की चाल क्या कहते हैं

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, दिन की शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस कारण संयम बनाए रखें. तनावपूर्ण स्थिति में शांत रहने की कोशिश करें. काम को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, दिन की शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस कारण संयम बनाए रखें. तनावपूर्ण स्थिति में शांत रहने की कोशिश करें. काम को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, योजना के अनुसार काम पूरा होने के बाद भी कम फायदा मिल सकता है. इस कारण एक काम का अवलोकन करने की कोशिश करें. आपका हर एक कदम महत्वपूर्ण है, इसलिए सही-गलत का फैसला ठीक से करें.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, योजना के अनुसार काम पूरा होने के बाद भी कम फायदा मिल सकता है. इस कारण एक काम का अवलोकन करने की कोशिश करें. आपका हर एक कदम महत्वपूर्ण है, इसलिए सही-गलत का फैसला ठीक से करें.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नकारात्मक बातों की वजह से चिंता और डर रहेगा. वर्तमान संबंधित बातों पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें. जो स्तोत्र आपको प्राप्त हुए हैं, उनका अधिक से अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नकारात्मक बातों की वजह से चिंता और डर रहेगा. वर्तमान संबंधित बातों पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें. जो स्तोत्र आपको प्राप्त हुए हैं, उनका अधिक से अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, आपका झुकाव आध्यात्मिक बातों की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा, इस कारण शांति प्राप्त होगी. जिन कामों में अभी तक बाधाएं नजर आ रही थीं, वह दूर होंगी और जीवन में बदलाव होता हुआ नजर आएगा. सेहत संबंधित जो तकलीफ थी, वह दूर होने की संभावना है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, आपका झुकाव आध्यात्मिक बातों की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा, इस कारण शांति प्राप्त होगी. जिन कामों में अभी तक बाधाएं नजर आ रही थीं, वह दूर होंगी और जीवन में बदलाव होता हुआ नजर आएगा. सेहत संबंधित जो तकलीफ थी, वह दूर होने की संभावना है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, काम की गति धीमी होने की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है. संयम बनाए रखें. सरकारी कामों को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ मिलेगा और मार्गदर्शन मिलने की वजह से चिंता दूर होने लगेगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, काम की गति धीमी होने की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है. संयम बनाए रखें. सरकारी कामों को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ मिलेगा और मार्गदर्शन मिलने की वजह से चिंता दूर होने लगेगी.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक और नकारात्मक बातें मालूम होंगी. जिन बातों में आप जरूरत से अधिक अहंकार दिखा रहे हैं, उनमें बदलाव करना जरूरी है. आप जिन लोगों से जुड़े हैं, उनके कारण आपकी दुविधा बढ़ सकती है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक और नकारात्मक बातें मालूम होंगी. जिन बातों में आप जरूरत से अधिक अहंकार दिखा रहे हैं, उनमें बदलाव करना जरूरी है. आप जिन लोगों से जुड़े हैं, उनके कारण आपकी दुविधा बढ़ सकती है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, समय का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. आपके कार्यों को पूरा करने के लिए कोई भी व्यक्ति क्षमता नहीं रखता है, इसलिए अन्य लोगों से अपेक्षा न रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों को खुद पूरा करने पर ध्यान दें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, समय का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. आपके कार्यों को पूरा करने के लिए कोई भी व्यक्ति क्षमता नहीं रखता है, इसलिए अन्य लोगों से अपेक्षा न रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों को खुद पूरा करने पर ध्यान दें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अन्य लोगों की बातों के बारे में सोच-विचार करके आपको दुख महसूस हो सकता है. वक्त आने पर खुद की बातों को स्पष्ट रूप से बोलना जरूरी है. बीती बातों के बारे में सोच-विचार करके खुद को तकलीफ न होने दें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अन्य लोगों की बातों के बारे में सोच-विचार करके आपको दुख महसूस हो सकता है. वक्त आने पर खुद की बातों को स्पष्ट रूप से बोलना जरूरी है. बीती बातों के बारे में सोच-विचार करके खुद को तकलीफ न होने दें.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार परिवार या करियर में से किसी एक पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें. जब तक जीवन में संतुलन नहीं बनता, तब तक अन्य बातों के बारे में सोच-विचार बिल्कुल न करें. दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार परिवार या करियर में से किसी एक पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें. जब तक जीवन में संतुलन नहीं बनता, तब तक अन्य बातों के बारे में सोच-विचार बिल्कुल न करें. दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि भौतिक सुखों की ओर झुकाव बढ़ सकता है. इस कारण लालच भी बढ़ सकता है. पैसों को महत्व देकर किसी करीबी व्यक्ति को दुख न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि भौतिक सुखों की ओर झुकाव बढ़ सकता है. इस कारण लालच भी बढ़ सकता है. पैसों को महत्व देकर किसी करीबी व्यक्ति को दुख न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि जिस व्यक्ति पर आप निर्भर है, उनकी वजह से भावनात्मक तकलीफ हो सकती है. आपके मन में प्रतिशोध की भावना भी बढ़ सकती है. नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि जिस व्यक्ति पर आप निर्भर है, उनकी वजह से भावनात्मक तकलीफ हो सकती है. आपके मन में प्रतिशोध की भावना भी बढ़ सकती है. नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, किसी काम की शुरुआत फिर से करनी पड़ सकती है. अपने जीवन को नई दिशा देने का नया मौका मिल रहा है, इसलिए पुरानी गलतियों को न दोहराएं. ध्यान से काम करने की आवश्यकता होगी. इस बार अपने अनुभव के कारण कई बातों को आसानी से पूरा कर पाएंगे.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, किसी काम की शुरुआत फिर से करनी पड़ सकती है. अपने जीवन को नई दिशा देने का नया मौका मिल रहा है, इसलिए पुरानी गलतियों को न दोहराएं. ध्यान से काम करने की आवश्यकता होगी. इस बार अपने अनुभव के कारण कई बातों को आसानी से पूरा कर पाएंगे.

Published at : 21 Jun 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

बागपत के ऐतिहासिक ‘चाट युद्ध’ के बाद कानपुर में भी संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार

[ad_1]

बागपत के ऐतिहासिक ‘चाट युद्ध’ के बाद अब कानपुर में भी चाट पर महासंग्राम देखने को मिला है. यहां ग्राहकों को बुलाने को लेकर दो चाट दुकानदार ऐसा भिड़े की नौबत लाठी-डंडों तक आ गई. इसके बाद जो भीषण संग्राम हुआ, उसने बागपत के ऐतिहासिक युद्ध की याद दिला दी. फिलहाल कानपुर के चाट युद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के घाटमपुर का है. यहां कूष्मांडा देवी मंदिर के पास चाट-टिक्की बेचने वाले दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर लड़ाई हो गई और देखते ही देखते दो गुट आपस में भिड़ गए. यहां खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

महिलाओं ने भी किए हाथ साफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत कुछ भागते हुए लोगों के साथ होती है. थोड़ी देर में कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए एक-दूसरे पर बरसाते दिखते हैं. वीडियो में कुछ महिलाएं भी दिख रही हैं जो विरोधी गुट पर हाथ साफ करती दिख रही हैं. इस दौरान चीख-पुकार भी मची हुई है. हालांकि, वीडियो में यह समझ नहीं आ रहा है कि कौन किसे मार रहा है, बस पीछे कुछ चाट की दुकानें दिखाई दे रही हैं. वीडियो में कुछ लोग पत्थर भी हाथ में लिए हुए दिख रहे हैं. बहराहल, कानपुर पुलिस ने इस घटना को लेकर राजा साहू और नन्हे साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. 

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

कानपुर के चाट युद्ध का वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे बागपत के मशहूर चाट युद्ध से जोड़ रहे हैं, जिसमें आंइस्टीन जैसे दिखने वाले चचा ने अद्भुत युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया था. अब इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया ऐसे ही लठ बजाई होती रहनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, वहां दोनों बराबरी पर थे, यहां एक ज्यादा पिट गया है. एक यूजर ने लिखा, लगता है कि अगला विश्वयुद्ध भी चाट वालों में होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा चाट युद्ध में आखिर कानपुर क्यों पीछे रह जाए. 

यह भी पढ़ें: बहते हुए पानी में नहाने गई थी पापा की परियां! पैर ऐसा फिसला की एक के बाद एक होते गए कांड, वायरल हो रहा वीडियो