सुपरस्टार बनने को बेचैन है ये हसीना, छीनना चाहती है आलिया-दीपिका का ताज!
[ad_1]
Sharvari Wagh Upcoming Movies: बॉलीवुड में नाम कमाना आसान बात नहीं है, लेकिन शरवरी वाघ ने अपनी मेहनत और जिद से यह सफर शुरु कर दिया है. इन्होंने कम बजट से लेकर बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है और बहुत तेजी से सुपरस्टार बनने की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं.
मुंज्या से मिला पहला ब्रेक
पिछले साल आई फिल्म मुंज्या शरवरी के लिए एक तरह से गेमचेंजर साबित हुई. कम बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रही.
फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का मेल था, जो दर्शकों को बेहद ही पसंद आया . शरवरी के अंदाज और एक्टिंग ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपये तक की कमाई करी थी, साथ ही फिल्म ने शरवरी को एक दमदार न्यूकमर के तौर पर पेश किया .
सुपरस्टार बनने की सबसे ज्यादा छटपटाहट है इस हसीना में, आलिया-दीपिका का ताज छीनने को बेताब है एक्ट्रेस
वेदा में दिखाया दमदार अंदाज
मुंज्या के बाद शरवरी वेदा में नजर आईं थीं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन शरवरी की एक्टिंग ने दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था. इसके पहले वो महाराज फिल्म में भी अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर चुकी हैं. फिल्म में उनके दमदार अंदाज को देखकर ये पता लग गया था कि शरवरी किसी भी तरह के किरदार को आसानी से निभा सकती हैं.
शरवरी की अपकमिंग फिल्में
अब शरवरी बड़े लेवल की फिल्मों में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वह फिल्म अल्फा में जल्द ही नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में शरवरी आलिया भट्ट के साथ दमदार अंदाज में नजर आएंगी, साथ ही ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी, जो दर्शकों को स्क्रीने से बांधे रखेगी.
एक तरफ जहां संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट रणबीर कपूर, और विक्की कौशल के साथ में नजर आने वाली हैं. इस मेगा बजट फिल्म के जरिए वो अपने आपको पेश करने की मजबूत कोशिश करेंगी
तो वहीं दूसरी ओर एटली की फिल्म और कल्कि 2898 एडी जैसी 2 बड़े बजट की फिल्मों के साथ दीपिका पादुकोण भी खुद का स्टारडम बढ़ाने को बेताब हैं. ऐसे में शरवरी भी बड़ी फिल्म के साथ इनसे मुकाबला करने को तैयार हैं.
[ad_2]
इजरायल-ईरान जंग: अमेरिका का बड़ा फैसला, बंकर बस्टर बम लेकर गुआम बेस पहुंचे 6 B-2 स्टेल्थ बॉम्बर
[ad_1]
US in Israel-Iran Conflicts: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग की तस्वीर अमेरिका के शामिल होने के बाद बदल सकती है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वे इजरायल-ईरान युद्ध में सीधे तौर पर शामिल होने का फैसला कर सकते हैं. इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है. अमेरिका के मिसौरी स्थित व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से छह बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स गुआम में स्थित अमेरिकी एयरफोर्स के बेस पर पहुंचे हैं.
बंकर बस्टर के साथ बी-2 बॉम्बर ने भरी उड़ान
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ हुई बातचीत के मुताबिक, जब इन बी-2 बॉम्बर विमानों ने उड़ान भरी, तब इनमें फ्यूल टैंक को पूरी तरह से नहीं भरा गया था. उनके मिसौरी से उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते में रिफ्यूलिंग की गई. इससे अनुमान लगाया गया कि बॉम्बर विमानों में भारी पेलोड था, जो शायद बंकर बस्टर बम हो सकते हैं.
एक बी-2 बॉम्बर दो बंकर बस्टर बम लेकर उड़ान भरने में सक्षम
अमेरिका का एक बी-2 बॉम्बर विमान 15 टन के भार वाले दो बंकर बस्टर बम को लेकर उड़ान भरने में सक्षम है और यह बम पूरी दुनिया में सिर्फ और सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका के पास है. वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बम ईरान के सबसे सुरक्षित परमाणु साइट फोर्डो को निशाना बनाने के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं.
क्या सच में फोर्डो को तबाह कर सकता है बंकर बस्टर बम?
फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के सीईओ मार्क डुबोविट्ज ने फॉक्स न्यूज डिजिटल से कहा कि ईरान के सबसे सुरक्षित न्यूक्लियर साइट फोर्डो के हवा में रहकर नष्ट करने का जो काम है, वो सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका ही कर सकता है.”
वहीं, JINSA के विदेश नीति के डायरेक्टर जोनाथन रूहे के मुताबिक, अमेरिका का बंकर बस्टर बम इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जो कि ग्रैविटी की ताकत का इस्तेमाल कर धरती, पत्थर और कंक्रीट की सतह के अंदर चला जाता है और इसके बाद वह पूरी तरह से अंडरग्राउंड जाकर ब्लास्ट हो जाता है. धरती के अंदर जाकर बम इस तरह विस्फोट होता है जिससे टार्गेट को पूरी तरह से तबाह किया जा सकता है या उस लक्ष्य के आसपास के सारे स्ट्रक्चर को तबाह कर देता है, जिससे वह पूरी तरह से ढह जाए.
[ad_2]
भारत-इंग्लैंड मैच में वायरल हो रही लिटिल गर्ल, क्यूट फैन ने जीत लिया क्रिकेट फैंस का दिल
[ad_1]
Little Fan Viral In Ind vs Eng Match: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के लाइव टेलीकास्ट के दौरान एक लिटिल गर्ल टीवी स्क्रीन पर नजर आई. जैसे ही वो क्यूट लड़की मैच में दिखी, कमेंटेटर भी उसके बारे में बात करने लगे. ये क्यूट गर्ल करीब एक साल की बच्ची लग रही है. मैच में दिखाई देने के बाद ये लिटिल गर्ल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल ‘क्यूट गर्ल’
भारत-इंग्लैंड के मैच में वायरल हुई इस क्यूट गर्ल ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है. इस बच्ची को लिटिल क्रिकेट फैन कहा जा रहा है. ये क्यूट गर्ल जितने प्यार से मैच देख रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि उसे मैच में मजा आ रहा है. ये बच्ची, एक महिला की गोद में बैठकर मैच देखती नजर आई.
वायरल क्यूट गर्ल ने लगाए हेडफोन
लीड्स मैच में दिखी इस बच्ची ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी हुई थी और कान पर हेडफोन लगाए हुए थे. ये हेडफोन बाहर के शोर को रोकने के लिए होते हैं, इन्हें नॉइस कैंसेलेशन हेडफोन कहा जाता है. ये हेडफोन बच्चों के कानों को प्रोटेक्ट करने का काम करते हैं. हेडफोन लगाए ये बच्ची और भी क्यूट नजर आई.
भारत-इंग्लैंड लीड्स टेस्ट मैच
लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के बाद 471 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शतक लगाए. इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने आई, तब पहला विकेट जल्दी गिर गया, लेकिन ओली पोप और बेन डकेट ने पारी को संभाल लिया. 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन पर पहुंच गया है. अभी भी इंग्लैंड की टीम 306 रनों से पीछे है.
यह भी पढ़ें
CSK की टीम के काम नहीं आया डु प्लेसिस का शतक, 151 रन जड़ने वाले फिन एलन का बल्ला फिर गरजा
[ad_2]
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए बढ़ी वैकेंसी, फिर से मिलेगा आवेदन का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
[ad_1]
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने पटवारी भर्ती 2025 को लेकर एक नया संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नई अधिसूचना के अनुसार अब इस भर्ती में कुल 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जबकि पहले यह संख्या 2020 थी. यानी इस बार 1685 और पदों को जोड़ा गया है.
पदों में वृद्धि के चलते बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है. नए इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2025 से 29 जून 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा. इतना ही नहीं, जो अभ्यर्थी आवेदन वापस लेना चाहते हैं, वे 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 के बीच ऐसा कर सकते हैं.
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने साफ किया है कि परीक्षा तय समय पर ही यानी 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले यह परीक्षा 11 मई को होने वाली थी, लेकिन वैकेंसी बढ़ाने और आवेदन विंडो दोबारा खोलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.
आवेदन से पहले जरूर जान लें
शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का ग्रेजुएट लेवल CET पास होना जरूरी है. इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए. कंप्यूटर योग्यता भी जरूरी है. इसके लिए उम्मीदवार के पास NIELIT ‘O’ लेवल, COPA, कंप्यूटर साइंस या एप्लिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा, RS-CIT या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी. राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें- BDS के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बातें
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. “Recruitment Advertisement” सेक्शन में जाकर “Patwari Bharti 2025” पर क्लिक करें.
3. अगर आपने अभी तक SSO ID नहीं बनाई है तो sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
4. SSO पोर्टल पर लॉगिन कर “Recruitment Portal” चुनें.
5. आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. सभी जानकारी जांचें और फॉर्म सबमिट करें.
7. फिर उसका एक प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
भारत ने किया बैन, अब चीन को ‘नमक’ लगा रहा पाकिस्तान, कंगाल हो रहे कारोबारी
[ad_1]
पाकिस्तान के नमक कारोबार पर पड़ा सीधा असर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित खेवड़ा दुनिया की सबसे बड़ी सेंधा नमक की खदानों में से एक है. यहां 30 से ज्यादा प्रोसेसिंग यूनिट्स हैं जो हर साल लाखों टन नमक दुनिया भर में भेजती हैं. 2024 में पाकिस्तान ने 3.5 लाख टन सेंधा नमक का निर्यात किया था, जिसकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ डॉलर के आसपास थी. इनमें से सबसे बड़ा आयातक देश भारत था, जहां यह नमक खूब खरीदा जाता था. लेकिन अब व्यापार पर बैन लगने से इस निर्यात पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है.
खुदरा बाजार में बढ़े दाम, फिर भी नहीं मिल रही राहत
गनी इंटरनेशनल के सीनियर डायरेक्टर मंसूर अहमद ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि भारत के साथ व्यापार बंद होने के बाद, अब वहां का रिटेल बाजार सेंधा नमक 70 से 80 रुपये प्रति किलो में बेच रहा है, जबकि पहले यह 45 से 50 रुपये प्रति किलो में बिकता था. हालांकि पाकिस्तान के कारोबारी इसे मौका मानकर दुनिया के दूसरे बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन असलियत ये है कि भारत जैसा बड़ा और स्थायी खरीदार अब उनके पास नहीं रहा.
चीन बना नया ग्राहक, लेकिन मुनाफा नहीं पुराना जैसा
पाकिस्तान की प्रमुख कंपनी इत्तेफाक कंपनीज के CEO शहजाद जावेद का दावा है कि 2025 की पहली तिमाही में पाकिस्तान ने चीन को 136.4 करोड़ किलो सेंधा नमक निर्यात किया, जिसकी कीमत 18.3 लाख डॉलर रही. यह पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चीन का ऑर्डर अस्थायी है और उसमें भारत जैसा लगातार और बड़ा मुनाफा नहीं है. चीन खुद एक बड़ा नमक उत्पादक है, ऐसे में उसकी जरूरतें सीमित हैं.
कई देशों में भेजने की कोशिश, लेकिन रास्ता आसान नहीं
पाकिस्तान अब अमेरिका, वियतनाम, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये, इटली, ब्रिटेन, जापान, रूस जैसे देशों में निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन यह उतना सरल नहीं है जितना पाकिस्तान सोच रहा है. हर देश के व्यापारिक नियम, टैक्स, और टेस्टिंग स्टैंडर्ड अलग हैं. साथ ही, इन देशों में पहले से अन्य सप्लायर्स मौजूद हैं.
कारोबारी हो रहे हैं परेशान, घाटे की भरपाई मुश्किल
पाकिस्तान नमक विनिर्माता संघ (SMAP) की अध्यक्ष साइमा अख्तर का कहना है कि दुनिया में हमारे नमक की मांग है, लेकिन भारत के बाजार को खो देना हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है. भारत की जनसंख्या, वहां के त्योहारों में सेंधा नमक की मांग और लगातार खरीदारों की मौजूदगी पाकिस्तानी कारोबारियों के लिए एक स्थायी इनकम का जरिया थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो गया है.
ये भी पढ़ें: <a href=" Price: इजरायल-ईरान मिसाइल वॉर की वजह से गिर गई सोने की कीमत, अब 10 ग्राम के लिए सिर्फ इतने रुपये देने होंगे
[ad_2]
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
[ad_1]
Love Rashifal 22 June 2025: रविवार, 22 जून 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.
यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि आज आप अपने प्रेम संबंधों में स्पष्टता लाने की कोशिश करेंगे. अगर पहले से कोई गलतफहमी है, तो आज वह सुलझ सकती है. एकतरफा प्रेम करने वालों को आज कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है.
उपाय: सफेद फूल भगवान शिव को अर्पित करें.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि आज का दिन प्रेम के लिहाज़ से भावनात्मक रहेगा. आप अपने साथी के साथ बिताए समय को लेकर अधिक संजीदा होंगे. किसी पुराने रिश्ते की यादें भी मन को विचलित कर सकती हैं.
उपाय: लक्ष्मी नारायण के मंदिर में गुलाब चढ़ाएं.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि प्रेम में उत्साह और ताजगी बनी रहेगी. आज पार्टनर कोई सरप्राइज दे सकता है. यदि आप सिंगल हैं तो सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान कोई नया संपर्क बन सकता है.
उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि आपका भावुक स्वभाव आज प्रेम जीवन में गहराई लाएगा. आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा. परिवार से भी प्रेम संबंधों को लेकर सहयोग मिलने की संभावना है.
उपाय: चांदी की कोई चीज़ अपने पास रखें.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि आपके प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं. अहंकार या वाणी पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा. पुराने मतभेदों को सुलझाने का सही समय है.
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि प्रेम में स्थायित्व और गंभीरता आएगी. आज पार्टनर से भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है. शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है.
उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि आज आपका आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
उपाय: सफेद रंग के वस्त्र पहनें.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि पार्टनर से गहराई से बातचीत होगी. किसी गलतफहमी या दूरी को मिटाने का आज मौका है. दिल की बातें खुलकर कहने का साहस करें.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि आपका साथी आज आपको भावनात्मक रूप से बहुत सपोर्ट करेगा. अगर कोई प्रस्ताव देना है, तो दिन अनुकूल है. प्रेम में आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हो सकता है.
उपाय: पीले फूल विष्णु जी को चढ़ाएं.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि प्रेम में थोड़ा धैर्य रखना होगा. आज पार्टनर के स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, इसलिए विवाद से बचें. काम के बोझ के कारण दूरी भी बन सकती है.
उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि आज आप अपने रिश्ते को लेकर अधिक गंभीर हो सकते हैं. यदि किसी को मन ही मन पसंद करते हैं, तो आज बात करने की हिम्मत करें.
उपाय: नीले वस्त्र पहनें और शनिदेव को तेल चढ़ाएं.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि प्रेम में भावनात्मक गहराई आएगी. साथी से मन की बातें साझा करने का समय है. रिलेशनशिप को लेकर कोई बड़ा निर्णय भी आज लिया जा सकता है.
उपाय: जल में केसर मिलाकर स्नान करें.
रविवार को प्रेम जीवन में क्या होगा खास? क्या कह रहे हैं आपके सितारे, पढ़े 22 जून का लव राशिफल
यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 21 जून का राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
जॉन अब्राहम से डायलॉग तक नहीं बोले जाते थे, विवेक अग्निहोत्री ने किया खुलासा
[ad_1]
Dhan Dhana Dhan Gol Film Incident: बॉलीवुड में कभी-कभी फिल्में सिर्फ पर्दे तक ही दमदार नहीं रहती हैं, बल्कि पर्दे के पीछे का किस्सा भी सुर्खियों में आ जाता है.
ऐसा ही एक किस्सा है फिल्म धन धना धन गोल का, जिसमें जॉन अब्राहम और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के बीच कुछ मुश्किलें सामने आ गई थीं. हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में फिल्म के सेट और जॉन अब्राहम के एक्टिंग को लेकर खुलकर बात की है.
जॉन अब्राह्म से नाराज थे विवेक अग्निहोत्री
विवेक ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में जॉन अब्राहम अनुराग कश्यप के कहने पर शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि तब जॉन से 5 लाइनें भी ठीक से नहीं बोली जाती थीं.
विवेक ने बताया कि जॉन के साथ डायलॉग डिलिवरी में काफी दिक्कतें आती थीं. फिल्म में जॉन से डायलॉग अलग-अलग हिस्सों में बुलवाने पड़ते थे, जो निर्देशक और टीम दोनों के लिए मुश्किल हो जाता था.
John Abraham से डायलॉग तक नहीं बोले जाते थे', विवेक अग्निहोत्री ने किया खुलासा
विवेक का कहना है कि जॉन के साथ सीन्स में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि जॉन के डायलॉग सीक्वेंस को बार-बार रीटेक लेना पड़ता था और सीन्स में जॉन का चेहरा और पैर अलग-अलग शूट करने पड़ते थे. वहीं दूसरी तरफ, अरशद वारसी पूरी जान से मेहनत कर रहे थे और डायलॉग्स में भी कभी कटौती की मांग नहीं की.
फिल्म के दौरान जॉन और बिपाशा के ब्रेकअप ने बढाई मुश्किलें
हालांकि फिल्म धन धना धन गोल उस वक्त एक ठीक ठाक फिल्म साबित हुई थी और इसके गाने सुपरहिट रहे थे, लेकिन फिल्म के सेट में काफी तनाव रहा था. फिल्म में जॉन अब्राह्म और बिपाशा बसु का ब्रेकअप भी हुआ था, जिस कारण शूटिंग में और मुश्किलें बढ़ गईं थीं.
विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्में
बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ये अपनी अगली फिल्म द बंगाल फाइल्स:राइट टू लाइफ लेकर आ रहे हैं, जिसमें 1940 के बंगाल की राजनीति और उस दौर के संघर्षों को दिखाया गया है.
फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती , अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और गोविंद नामदेव जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. बता दें, कि ये फिल्म इस साल 5 सितंबर 2025 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं.
[ad_2]
इजरायल के हमलों में ईरान के 400 लोगों की मौत, खामेनेई ने चुने 3 उत्तराधिकारी, जानें 10 बड़े अपड
[ad_1]
ईरान और इजरायल की जंग लगातार 9 दिनों से जारी है. शनिवार (21 जून, 2025) को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कई हवाई हमले किए. इसी बीच यूरोपीय राजनयिकों ने परमाणु वार्ता को एक बार फिर से शुरू करने को लेकर जिनेवा में ईरानी विदेश मंत्री के साथ बैठक की.
इजरायल का साफ तौर पर कहना है कि जब तक वो ईरान के सभी परमाणु ठिकानों को नष्ट नहीं करेगा, इजरायली सेना नहीं रुकने वाली है. इसी कारण इजरायल अपने तय लक्ष्य के मुताबिक इस युद्ध में आगे बढ़ रहा है.
ईरान इजरायल जंग को लेकर अबतक के 10 बड़े अपडेट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप इजरायल-ईरान संघर्ष में शामिल होने पर विचार किए रहे हैं. इसी बीच बी-2 स्टेल्थ बमवर्षक विमान अमेरिका से उड़ान भर चुके हैं और प्रशांत महासागर की ओर बढ़ रहे हैं.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वो इजरायल के साथ संघर्ष में शामिल न हो, नहीं तो ये सभी के लिए खतरनाक होगा.
जिनेवा में अब्बास अराघची ने यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख और ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के मंत्रियों के साथ बातचीत की. अराघची ने कहा जब तक इजरायल हमले बंद नहीं कर देता, ईरान अमेरिका संग बातचीत नहीं करेगा.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने बंकर में छिपकर 3 मौलवियों को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया.
फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक ईरानी पुलिस ने कहा कि पिछले हफ़्ते से अब तक इजरायली जासूसी सेवाओं से जुड़े 22 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले सप्ताह हमला शुरू होने के बाद से इजरायली हमलों में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार ने शनिवार को संकल्प लिया कि ईरान संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख को पद से हटा देगा.
इंटरनेट एक्सेस एडवोकेसी समूह नेटब्लॉक्स ऑर्ग ने बताया कि ईरानियों के लिए सीमित इंटरनेट एक्सेस शनिवार को फिर ध्वस्त हो गया. इजरायली हमलों के चलते पूरे ईरान में इंटरनेट शटडाउन लागू है.
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शनिवार को अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की. कहा कि मेरा साफतौर पर मानना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने चाहिए. यह ईरान पर निर्भर है कि वह इस बात की पूरी गारंटी दे कि उसके इरादे शांतिपूर्ण हैं.
दक्षिण-पश्चिमी ईरान के अहवाज़ में कई शक्तिशाली विस्फोट की सूचना मिली है, जबकि इजरायली सेना ने कहा है कि वह इस क्षेत्र में सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमले कर रही है.
इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने एक बार फिर रात में इस्फ़हान में ईरानी परमाणु प्रतिष्ठान पर हमला किया, जिसमें 3 वरिष्ठ ईरानी कमांडर मारे गए.
ये भी पढ़ें:
Operation Sindhu: ‘दूतावास ने की मदद, भारत आकर मिली राहत’, ईरान से लौटे भारतीय नागरिकों ने मोदी सरकार को लेकर क्या कहा?
[ad_2]
चीन और पाकिस्तान की बढ़ने वाली है टेंशन! भारत को जल्द मिलेंगी ये हाई-तकनीकी मिसाइलें, जानें कैस
[ad_1]
Hypersonic Missiles: भारत की प्रमुख रक्षा अनुसंधान संस्था DRDO (Defence Research and Development Organisation) लगातार देश की सैन्य ताकत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आधुनिक और उन्नत हथियार प्रणालियों पर काम कर रही है. इसमें हाइपरसोनिक मिसाइलें, हाई-एनर्जी लेजर, स्टील्थ फाइटर जेट, एंटी-ड्रोन तकनीक और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. NDTV को दिए एक साक्षात्कार में DRDO प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने बताया कि कैसे भारत अगली पीढ़ी के अत्याधुनिक हथियार विकसित करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.
सबसे पहले चर्चा है ब्रह्मोस-NG (नेक्स्ट जनरेशन) क्रूज़ मिसाइल की जो मौजूदा ब्रह्मोस मिसाइल से हल्की और छोटी होगी. इसका उद्देश्य इसे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों पर लगाना है जबकि अभी की ब्रह्मोस केवल Su-30MKI जैसे भारी जेट पर ही फिट हो सकती है. DRDO इसकी रेंज बढ़ाने और साइज घटाने पर काम कर रहा है ताकि भारतीय वायुसेना को अधिक रणनीतिक लचीलापन मिल सके.
दो हाइपरसोनिक मिसाइलों पर हो रहा काम
इसके साथ ही दो हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टमों पर भी काम हो रहा है. इनमें से एक है हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) जो अपने परीक्षणों के अंतिम चरण में है और अगले दो से तीन साल में सेना में शामिल हो सकता है. वहीं दूसरी दिशा में स्क्रैमजेट इंजन तकनीक में भी बड़ी सफलता मिली है, जो 1000 सेकंड तक संचालित रही. इसके जरिए हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने की तैयारी है, जो सरकार की मंजूरी मिलने पर 5-7 वर्षों में तैयार हो सकती है.
एयर-टू-एयर मिसाइल
हवाई युद्ध क्षमता को मजबूत करने के लिए DRDO एयर-टू-एयर मिसाइल ‘अस्त्र Mk-2 और Mk-3’ पर काम कर रहा है. वहीं ज़मीन से हमला करने वाली मिसाइलें ‘रुद्रम-2’, ‘रुद्रम-3’ और ‘रुद्रम-4’ भारतीय सशस्त्र बलों को और भी सशक्त बनाएंगी. ड्रोन जैसे खतरों से निपटने के लिए DRDO एक डायरेक्टेड एनर्जी वेपन सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जिसमें लेजर और हाई पावर माइक्रोवेव तकनीक शामिल होगी. भारत के एयर डिफेंस नेटवर्क को मज़बूत करने के लिए ‘कुशा’ नामक लॉन्ग रेंज सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम का विकास भी तेज़ी से चल रहा है.
स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट
वहीं स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट, AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) भी अब नई साझेदारी मॉडल के तहत विकसित हो रहा है. इस प्रोजेक्ट में HAL के साथ निजी कंपनियों की भागीदारी या जॉइंट वेंचर की संभावना है, और इसके लिए हाल ही में ADA ने EOI (Expression of Interest) जारी किया है. ज़मीन पर तैनात बलों के लिए हल्के टैंक ‘ज़ोरावर’ का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है, जिसे लद्दाख और सिक्किम जैसे ऊंचे इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है.
इसके परीक्षण पूरे हो चुके हैं और अब इसे फील्ड ट्रायल के लिए भेजा जाएगा. डॉ. कामत ने यह भी स्पष्ट किया कि अब DRDO की रणनीति पूरी तरह बदल चुकी है. उन्होंने कहा, “अब हमें यह समझ आ गया है कि हमारे सभी हथियार ऐसे माहौल में काम करने चाहिए जो इलेक्ट्रॉनिक रूप से अवरुद्ध हो. इसके लिए पूरी तरह से ऑटोनॉमस सिस्टम तैयार करने होंगे.”
यह भी पढ़ें:
इन सात देशों के पास हैं सबसे खतरनाक ICBM मिसाइलें, कितने इस्लामिक देश हैं लिस्ट में? जानिए पूरी रिपोर्ट
[ad_2]