चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ देख यूजर्स के मुंह को आ गए गुर्दे! दे रहे ऐसे रिएक्शन

[ad_1]

3 जून को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. यहां आईपीएल की चोकर्स कहलाने वाली आरसीबी ने 18 साल बाद जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. अब इसी खुशी में बेंगलुरु के लोग जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इकट्ठा हुए थे. लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से स्टेडियम में भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. अब इन्हीं मौतों ने सोशल मीडिया को भी झकझोर कर रख दिया है. लोगों के रिएक्शन देख आप भी कांप उठेंगे.

भगदड़ में हुई थी 11 लोगों की मौत

सोशल मीडिया पर वायरल कई सारे वीडियो में देखा गया कि भगदड़ कितनी ज्यादा खतरनाक थी. लोग एक दूसरे के ऊपर पैर रख रखकर रौंदते हुए भाग रहे थे. ज्यादा भीड़ की वजह से सफोकेशन से भी लोगों ने दम तोड़ दिया. 4 जून को हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मृतकों को मुआवजा देने का ऐलान किया और घायलों के मुफ्त इलाज का भी दावा कर दिया. लेकिन यूजर्स का खून तो उबाल मार रहा था, वो कहां मुआवजे से शांत होने वाला था. लिहाजा ये गुस्सा उनका कमेंट बॉक्स में फूटा.

RCB और क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया

RCB ने आधिकारिक बयान में शोक व्यक्त किया. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “शब्द नहीं हैं, पूरी तरह से टूट गया हूं” सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने भी घटना पर दुख जताया है. RCB की ऐतिहासिक जीत का जश्न एक त्रासदी में बदल गया, जिससे यह साफ होता है कि बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की कितनी जरूरत है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ देख यूजर्स के मुंह को आ गए गुर्दे! दे रहे ऐसे रिएक्शन

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा कमेंट बॉक्स में देखते ही बन रहा है. एक यूजर ने लिखा…गलत चीजों का विरोध करने का लोगों के पास टाइम नहीं है.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ देख यूजर्स के मुंह को आ गए गुर्दे! दे रहे ऐसे रिएक्शन

एक और यूजर ने लिखा….अरे भाई बेंगलुरु का कौन खिलाड़ी था टीम में, बेवकूफ बनाया जा रहा है और बेवकूफ बन रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…किसी बाबा की नौटंकी हो या फिर किसी खेल का जश्न. मरता आम इंसान ही है. किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

5G यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ ₹51 में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा

[ad_1]

रिलायंस जियो एक बार फिर साबित कर रहा है कि क्यों देशभर में इसके सबसे ज्यादा मोबाइल यूज़र्स हैं. कम कीमत में ज्यादा फायदा देने के अपने स्टाइल को बरकरार रखते हुए, जियो ने 51 रुपए में ऐसा डेटा पैक लॉन्च किया है जो इंटरनेट यूज़ करने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

क्या है खास इस 51 रुपए वाले प्लान में?

इस छोटे से पैक के साथ जियो यूज़र्स को 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है. लेकिन अगर आपके पास 5जी स्मार्टफोन है और आपने जियो का 5जी वेलकम ऑफर एक्टिव किया हुआ है, तो आप इस पैक पर अनलिमिटेड 5जी डेटा का मज़ा ले सकते हैं वो भी बिना किसी लिमिट के.

इसकी वैलिडिटी कैसे काम करती है?

ध्यान देने वाली बात ये है कि यह प्लान खुद में एक फुल रिचार्ज प्लान नहीं है, बल्कि इसे मौजूदा एक्टिव प्लान के साथ जोड़ा जाता है. यानी अगर आपने पहले से कोई 1.5 जीबी डेली डेटा वाला मासिक प्लान लिया हुआ है और उस दिन आपका डेटा खत्म हो गया, तो आप 51 रुपए वाला यह प्लान एक्टिव कर सकते हैं. फिर इसका फायदा आपको पूरे बचे हुए महीने तक मिलेगा.

क्या और भी हैं सस्ते डेटा पैक्स?

अगर आपको एक दिन के लिए ही एक्स्ट्रा डेटा चाहिए, तो जियो के पास और भी कम कीमत वाले विकल्प मौजूद हैं. जैसे कि 11 रुपए का डेटा वाउचर जो 10 जीबी तक की लिमिट के साथ आता है ये भी अनलिमिटेड 5जी के साथ चलता है. वहीं 49 रुपए वाला एक और प्लान है, जो 1 दिन के लिए 25 जीबी तक हाई-स्पीड डेटा देता है.

क्यों है ये प्लान खास?

कम कीमत में ढेर सारा डेटा यही तो यूजर्स चाहते हैं. और जियो ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो अपने ग्राहकों की जरूरत को सबसे पहले समझता है. 51 रुपए में अगर आपको महीने भर तक अनलिमिटेड 5जी डेटा या 3 जीबी का टॉप-अप मिल जाए, तो इससे बेहतर डील और क्या होगी?

अगर आप भी दिनभर इंटरनेट पर काम करते हैं, वीडियोज़ देखते हैं या गेमिंग के शौकीन हैं, तो जियो का ये छोटा लेकिन दमदार प्लान आपकी जेब पर भारी पड़े बिना पूरा काम कर सकता है.

[ad_2]

गंगा दशहरा पर ले आएं ये शुभ चीजें, घर पर हो जाएगा बरकत का वास

[ad_1]

गंगा दशहरा आज गुरुवार 5 जून को है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि है. इस तिथि को हर साल गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है. इस पावन अवसर पर लोग गंगा स्नान करते हैं.

गंगा दशहरा आज गुरुवार 5 जून को है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि है. इस तिथि को हर साल गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है. इस पावन अवसर पर लोग गंगा स्नान करते हैं.

गंगा दशहरा का दिन बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में आज गंगा स्नान, पूजा और दान आदि के साथ अगर आप अपने घर पर कुछ चीजों को लाएंगे तो यह अत्यंत शुभ रहेगा. इन चीजों को घर लाते ही मुसीबतें बाहर चली जाएगी और घर पर मा लक्ष्मी का वास होगा. आइए जानते हैं आज के दिन किन चीजों को घर लाना होता है शुभ.

गंगा दशहरा का दिन बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में आज गंगा स्नान, पूजा और दान आदि के साथ अगर आप अपने घर पर कुछ चीजों को लाएंगे तो यह अत्यंत शुभ रहेगा. इन चीजों को घर लाते ही मुसीबतें बाहर चली जाएगी और घर पर मा लक्ष्मी का वास होगा. आइए जानते हैं आज के दिन किन चीजों को घर लाना होता है शुभ.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, गंगा नदी को बहुत पवित्र माना गया है. इसे मां का दर्जा प्राप्त है. ऐसे मे गंगा दशहरा के शुभ दिन पर आप पवित्र गंगाजल घर लाएं और पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव भी करें. इससे सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी और घर पर सुख-संपदा का वास होगा.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, गंगा नदी को बहुत पवित्र माना गया है. इसे मां का दर्जा प्राप्त है. ऐसे मे गंगा दशहरा के शुभ दिन पर आप पवित्र गंगाजल घर लाएं और पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव भी करें. इससे सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी और घर पर सुख-संपदा का वास होगा.

शास्त्रों में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है. गंगा दशहरा के दिन तुलसी का पौधा जरूर घर लाएं. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आर्थिक समस्या दूर होती. अगर घर पर पहले से ही तुलसी का पौधा हो तो आज स्नान के बाद तुलसी में जल दें और शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं.

शास्त्रों में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है. गंगा दशहरा के दिन तुलसी का पौधा जरूर घर लाएं. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आर्थिक समस्या दूर होती. अगर घर पर पहले से ही तुलसी का पौधा हो तो आज स्नान के बाद तुलसी में जल दें और शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं.

गंगा दशहरा पर नारियल लाना भी शुभ माना जाता है. इसे श्रीफल कहा जाता है, क्योंकि नारियल को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. गंगा दशहरा के दिन नारियल घर पर लाने के धन की कमी दूर होती है औऱ शुभता का आगमन होता है.

गंगा दशहरा पर नारियल लाना भी शुभ माना जाता है. इसे श्रीफल कहा जाता है, क्योंकि नारियल को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. गंगा दशहरा के दिन नारियल घर पर लाने के धन की कमी दूर होती है औऱ शुभता का आगमन होता है.

धार्मिक मान्यता अनुसार, गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का अवतरण शिवजी की जटाओं से धरती पर हुआ था. इसलिए आज के दिन सफेद रंग की वस्तुए जैसे- दूध, दही की खरीदारी कर इससे शिवलिंग पर अभिषेक करना भी शुभ होता है. इस उपाय से मां गंगा के साथ ही भोलेनाथ की कृपा भी मिलती है.

धार्मिक मान्यता अनुसार, गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का अवतरण शिवजी की जटाओं से धरती पर हुआ था. इसलिए आज के दिन सफेद रंग की वस्तुए जैसे- दूध, दही की खरीदारी कर इससे शिवलिंग पर अभिषेक करना भी शुभ होता है. इस उपाय से मां गंगा के साथ ही भोलेनाथ की कृपा भी मिलती है.

Published at : 05 Jun 2025 07:33 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

लोगों की मौत के बाद भी चिन्नास्वामी में चलता रहा RCB का जश्न, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

[ad_1]

RCB Victory Parade Stampede: आईपीएल सीजन 18 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ट्रॉफी लेकर बुधवार, 4 जून को अपने होम ग्राउंड पहुंची. इससे पहले टीम की बस में सबसे आगे विराट कोहली ट्रॉफी लिए हुए बैठे थे, उन्हें देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ा था. अनुष्का शर्मा ने इससे संबंधित कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जहां सड़कों पर बड़ी संख्या में फैंस दिख रहे थे.

कप्तान रजत पाटीदार समेत पूरी टीम का स्वागत करने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद शाम को पूरी टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां जीत का जश्न मनाया जाना था. शाम को 6 बजे के करीब ये खबर मीडिया में आ गई थी कि स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई है. इसमें कई लोगों की जान भी चली गई. हालांकि विराट कोहली और अन्य प्लेयर्स अंदर जश्न मनाते रहे, शायद उन्हें इसके बारे में पता नहीं हो लेकिन क्या मैनेजमेंट को भी इसके बारे में तब पता नहीं चला? सोशल मीडिया पर आरसीबी की आलोचना हो रही है.

एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “1 परेड, 0 दिमाग, और अब 7 अंतिम संस्कार. किस तरह के बेवकूफ बिना बैरिकेड्स, बिना रणनीति के सामूहिक उत्सव की योजना बनाते हैं? ऐसा नहीं है कि सेलिब्रेशन को गलत मनाया गया, बल्कि यह एक ऐसा प्रशासन है जो दिमाग से मर चुका है”

एक अन्य यूजर ने जश्न के दौरान की विराट कोहली और अन्य प्लेयर्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “लोग भगदड़ में मारे गए, और इस दौरान कोहली और उनकी टीम.” कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची, लोग मरे लेकिन अंदर जश्न जारी क्यों रहा.

हो सकता है कि प्लेयर्स को इसकी कोई सूचना ना हो लेकिन मुश्किल लगता है कि प्रशासन को भी इसकी खबर नहीं चली. आरसीबी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि उन्हें भी मीडिया रिपोर्ट्स से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली.

आरसीबी टीम का आधिकारिक बयान

आरसीबी ने बेंगलुरु में मची भगदड़ के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया, उन्होंने लिखा, “हम मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और सेहत हमारे लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है. आरसीबी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें.”

[ad_2]

चीन ने दिखाई परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में गिरे एटम बम से 200 गुना खतरनाक

[ad_1]

China nuclear missile: चीन के पास दुनिया के कई खतरनाक हथियार है. वह कई मामलों अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को टक्कर देता है. चीन ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी ताकत दिखाई है. उसने पहली बार अपनी परमाणु अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल DF-5B की ताकत दिखाई है. यह मिसाइल अमेरिका पर भी भारी पड़ सकती है. इसकी रेंज 12000 किलोमीटर तक है.

भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव की स्थिति है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इस दौरान तुर्किए ने उसकी काफी मदद की थी. चीन भी पाकिस्तान का बड़ा मददगार रहा है. भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने अपनी परमाणु मिसाइल की ताकत दिखाई है. उसकी DF-5B मिसाइल का टेस्ट काफी गोपनीय रखा गया था, लेकिन अब उसने जानकारी सबके सामने रख दी है.

अमेरिका तक पहुंच सकती है चीन की परमाणु मिसाइल

DF-5B की पहुंच अमेरिका तक है. ‘आर्मी रिकॉगनेशन’ वेबसाइट के मुताबिक यह 12000 किलोमीटर रेंज की मिसाइल है. अमेरिका के साथ-साथ पश्चिमी यूरोपी देश भी इसकी ज़द में आ सकते हैं. इसका 183 टन है और यह जापान में गिरे परमाणु बम से करीब 200 गुना ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है.

चीन बढ़ा रहा है अपनी ताकत

चीन अपने परमाणु हथियारों की क्षमता को बढ़ा रहा है. वह पुराने हथियारों को अपग्रेड भी कर रहा है. पेंटागन ने पिछले साल इस बात का दावा किया था कि चीन के पास 600 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं, जो कि ऑपरेशनल हैं. चीन इन हथियारों की संख्या को 2030 तक 1000 के पार पहुंचा सकता है. उसके पास 320 मिसाइल साइलो हैं.

भारत, चीन, अमेरिका के साथ और भी कई ऐसे देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं. इस लिस्ट में फ्रांस, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम से हमला कर दिया था.

[ad_2]

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर इन पेड़ों पर जरुर चढ़ाएं जल, इसके बिना अधूरा है व्रत

[ad_1]

Nirjala Ekadashi 2025: ज्येष्ठ महीने में भीषण गर्मी रहती है, ऐसे में इस माह में जल का महत्व दोगुना हो जाता है. खासकर इस महीने में आने वाले त्योहारों को भी जल से जोड़ा गया है, इन्हीं में से एक है निर्जला एकादशी. जल के महत्व को समझने के लिए इस दिन बिना अन्न, जल ग्रहण किए व्रत करने का विधान है.

एकादशी का दिन विष्णु जी को समर्पित है, लेकिन ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी के दिन कुछ खास पूजनीय पेड़ों को जल जरुर अर्पित करना चाहिए, इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है. इस साल निर्जला एकादशी 6 जून 2025 को है.

निर्जला एकादशी पर किन पेड़ों की पूजा करें ?

पीपल की पूजा क्यों करें – ज्येष्ठ महीने की निर्जला एकादशी पर पीपल पूजा की परंपरा है. इस पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है. इस दिन पीपल की पूजा करने तीनों देव और पितर भी संतुष्ट हो जाते हैं. सुबह-सुबह पीपल पर देवी लक्ष्मी का आगमन होता है. इस कारण इसकी जल चढ़ाने और पूजा करना बहुत लाभदायक होता है. पीपल के पेड़ पर पानी में दूध और काले तिल मिलाकर चढ़ाने से पितर संतुष्ट होते हैं.

आंवले में जल चढ़ाने के लाभ – निर्जला एकादशी के दिन आंवले पेड़ में जल चढ़ाना लाभदायक होता है. इसके बाद इसकी जड़ में कच्चा दूध, अक्षत, रोली आदि पूजा सामग्री चढ़ाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है.

इस पेड़ में लगाएं सिर्फ दीपक

निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करते समय दीपक जरूर जलाना चाहिए. इस दिन तुलसी के पेड़ में जल नहीं चढ़ाया जाता है. साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी करें. इसके अलावा निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा के दौरान पौधे की 11 बार परिक्रमा करें.

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर बाल धोने चाहिए या नहीं? धन से है सीधा संबंध, जान लें सही जवाब

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

चलती बाइक से स्कूटी सवार महिला की चैन खींच रहे बदमाश का हो गया मोय मोय, वीडियो देख नहीं रुकेगी

[ad_1]

Trending Video: रात के वक्त सड़कों पर स्कूटी चलाते वक्त लोग अक्सर डरते हैं. खासकर महिलाएं. लेकिन हरिद्वार की एक महिला के साथ जो हुआ, उसने डर को नहीं, बल्कि लुटेरों की किस्मत को ही हिला कर रख दिया. सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाइक पर सवार दो लुटेरे स्कूटी पर जा रही एक महिला को टारगेट बनाते हैं, लेकिन खुद ही जमीन पर औंधे मुंह गिरकर ऐसे लुढ़कते हैं जैसे किस्मत ने एक झटके में सबक सिखा दिया हो. वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

महिला के गले से चैन तोड़ रहे लुटेरे मुंह के बल गिरे

वीडियो में रात का समय है, सड़कें शांत हैं और एक महिला स्कूटी पर आराम से अपनी राह पकड़ रही है. तभी पीछे से एक बाइक आती है जिस पर लुटेरा युवक बैठा है और चाल में पूरा क्राइम पेट्रोल वाला कॉन्फिडेंस है. जैसे ही वो स्कूटी के पास आता हैं, लुटेरा शख्स हाथ बढ़ाकर महिला की सोने की चैन खींचने की कोशिश करता है. लेकिन महिला की पकड़ इतनी मजबूत होती है या खुदा की मेहरबानी, कि चैन नहीं छूटती उल्टा बाइक सवार अपना बैलेंस खो देता है. कुछ ही सेकेंड्स में बाइक लड़खड़ाकर जमीन पर जा गिरती है, लुटेरा सड़क पर ऐसे गिरा जैसे जिंदगी की पूरी प्लानिंग फेल हो गई हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि गिरते ही चैन स्नेचर उठता है और बिना किसी चैन या सम्मान के वहां से भाग जाता है.

पुलिस ने शेयर किया वीडियो

हरिद्वार पुलिस ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि इस घटना में दो को पकड़ा गया है. पुलिस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा….हरिद्वार पुलिस ने दो शातिर स्नेचर दबोचे हैं. रानीपुर व सिडकुल क्षेत्र में हुई थी चेन स्नैचिंग की वारदात  इनके कब्जे से देशी तमंचा, चाकू और दो चेन बरामद की गई है. दोनो शातिर रंगाई पुताई करते थे. इनमें से एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है. इसके बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देने लगे.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

यूजर्स ने की सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो को @uttarakhandcops नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन्हें बुरी तरह से तोड़ो ताकी आइंदा ऐसा करने से पहले इनकी रूह कांपे. एक और यूजर ने लिखा…इनके चमड़े में भूसा भर दिया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन पर सख्त कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

IPL फाइनल में 35 करोड़ हारने के बाद भी 10 गुणा ज्यादा पैसा बना ले गईं प्रीति जिंटा, जानें कैसे

[ad_1]

Royal Challengers Bengaluru beat Punjab Kings: आईपीएल 2025 के फाइनल में भले ही रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू के सामने पंजाब किंग्स इलेवन को भले ही करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसकी को-ऑनर प्रीति जिंटा 35 करोड़ रुपये को 10 गुणा ज्यादा रकम यानी 350 करोड़ रुपये बनाने में कामयाब हुई हैं. आपको भले ही ये सब सुनकर जरूर हैरानी हो रही हो, लेकिन आइये बताते हैं कि इसके पीछे क्या कुछ तर्क है.

आईपीएल की जब 2008 में शुरुआत हुई थी, उस वक्त प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स इलेवन में 35 करोड़ रुपये लगाकर 23 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी. लेकिन अब ये हिस्सेदारी प्रीति जिंटा की बढ़कर 10 गुणा ज्यादा यानी 350 करोड़ रुपये को हो चुकी है.

10 गुणा बढ़ गई हिस्सेदारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स इलेवन टीम की साल 2022 में कुल वैल्यू 925 मिलियन डॉलर थी. इस हिसाब से अगर प्रति जिंटा के 23 प्रतिशत हिस्सेदारी को अलग करेंगे तो उनकी 350 करोड़ रुपये की कमाई बनती है.

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देनेवाली प्रीति जिंटा की कुल संपत्ति करीब 533 करोड़ रुपये की बताई जाती है और उनका अपने प्रोडक्शन हाउस भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए जहां 2 करोड़ तक अपनी फीस लेती हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका रियल एस्टेट में भी काफी पैसा लगा हुआ है.

साल  2016 में जीन गुडइनफ से शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट होने वाली प्रीति जिंटा का मुंबई के पाली हिल में 17 करोड़ का एक फ्लैट है. शिमला में करोड़ों का घर है. इसके अलावा, मर्सिडीज बेंज ई क्लासवर्थ और बीएमडब्ल्यू समेत कई लग्जरी गाड़ियां भी उनकी शान को बढ़ा रही है. गौरतलब है कि प्रीति जिंटा का अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में भी एक घर है, जहां पर वो अपने दो बच्चे और पति के साथ रह रही हैं.

ये भी पढ़ें: भू-राजनीतिक तनाव के बाद भारत की रेटिंग की होगी समीक्षा, इंटरनेशनल एजेंसी मूडीज करने जा रही बैठक

[ad_2]

Telegram पर आए ऐसे फीचर्स कि WhatsApp छोड़ने का मन करेगा, नए अपडेट से चैटिंग का मजा दोगुना

[ad_1]

भारत में चैटिंग के लिए WhatsApp भले ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हो, लेकिन Telegram भी अब खुद को एक दमदार विकल्प के तौर पर पेश कर रहा है. हाल ही में Telegram ने अपना नया अपडेट (v11.12.0) लॉन्च किया है, जिसमें कुछ ऐसे खास और यूज़र-फ्रेंडली फीचर्स जोड़े गए हैं कि आप भी सोचेंगे कि “क्या वाकई WhatsApp से बेहतर है Telegram?” आइए जान लेते हैं इन नए फीचर्स के बारे में जो चैटिंग के अंदाज को पूरी तरह से बदल सकते हैं.

अब सीधे कर सकेंगे Channel Admin से बात, बिना नंबर दिए

Telegram का लेटेस्ट फीचर आपको किसी भी चैनल के एडमिन से डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजने की सुविधा देता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं होगी. चैट करने का एक अलग इंटरफेस मिलेगा जिससे सब कुछ प्राइवेट और सुरक्षित रहेगा.

अगर चैनल के मालिक ने ये ऑप्शन चालू किया है, तो चैनल के नीचे मैसेज आइकन दिखेगा, बस उसी पर टैप करके आप एडमिन से डायरेक्ट बात कर सकते हैं और मजे की बात ये है कि एडमिन अगर चाहे तो इन मैसेजेस पर चार्ज भी लगा सकता है, जिससे बात करना और भी व्यवस्थित हो जाएगा.

ग्रुप्स में बातचीत अब होगी और भी आसान

Telegram ने बड़े ग्रुप्स में चल रही ढेर सारी बातचीत को सुलझाने के लिए ग्रुप टॉपिक्स को टैब लेआउट में दिखाना शुरू कर दिया है. अब आप हर टॉपिक को अलग टैब में देख सकते हैं बिलकुल किसी वेबसाइट की तरह. इससे बातचीत ट्रैक करना आसान हो जाएगा, खासकर उन ग्रुप्स में जहां कई विषयों पर एक साथ चर्चा होती है.

इस सेटिंग को ऑन करने के लिए आपको ग्रुप की सेटिंग्स में जाकर “Topics” सेक्शन में टैब मोड चालू करना होगा.

वॉइस मैसेज रिकॉर्डिंग में मिल गई है कटिंग-छंटाई की आज़ादी

अगर आप वॉइस मैसेज भेजते समय गलती कर बैठते हैं, तो अब घबराने की ज़रूरत नहीं है. Telegram ने नया वॉइस मैसेज ट्रिमिंग फीचर जोड़ा है जिससे आप रिकॉर्ड किए हुए ऑडियो के खराब हिस्से को आसानी से हटा सकते हैं.

रिकॉर्डिंग करते वक्त अगर आप ऊपर की ओर स्वाइप करेंगे, तो लॉकिंग के साथ-साथ ट्रिमिंग का ऑप्शन भी मिल जाएगा. इतना ही नहीं अब आप रिकॉर्डिंग को बीच में पॉज़ करके दोबारा शुरू भी कर सकते हैं, जिससे मैसेज और भी प्रोफेशनल लगेगा.

HD क्वालिटी में फोटो भेजने का नया तरीका

अब Telegram पर भी आप फोटो को High Definition (HD) क्वालिटी में भेज सकते हैं. यानी फोटो की डिटेल्स अब धुंधली नहीं, बिल्कुल शार्प दिखेंगी. इस फीचर की खास बात ये है कि HD फोटो भेजने के बावजूद फाइल साइज छोटा (0.5 MB से कम) रहेगा, जिससे स्पीड भी बनी रहेगी. फोटो भेजते वक्त अगर आप एडिट स्क्रीन पर SD के ऑप्शन को HD में बदल देंगे या अटैचमेंट मेन्यू से “Send in High Quality” चुनेंगे, तो आपकी फोटो बेहतरीन क्वालिटी में सामने वाले को दिखेगी.

अब फैसला आपका

Telegram ने जो नए फीचर्स पेश किए हैं, वे न सिर्फ टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने का संकेत हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं. चाहे वो चैनल एडमिन से सीधी बात करने की सुविधा हो, वॉइस मैसेज की एडिटिंग हो या फिर HD फोटो भेजने का नया अंदाज हर फीचर WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा है.

तो अब Telegram सिर्फ एक ऑप्शन नहीं, बल्कि एक शानदार चैटिंग एक्सपीरियंस का नाम बनता जा रहा है. क्या आप तैयार हैं WhatsApp को अलविदा कहने के लिए?

[ad_2]

गोल्ड ‘बिस्किट ब्रा’ पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल

[ad_1]

Neena Gupta Trolled:  दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे को अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन डिनो की स्टार कास्ट और क्रू के साथ मनाया और बर्थडे केक भी काटा. इस दौरान  नीना ने एक स्टेटमेंट आउटफिट में खूब सुर्खियाँ बटोरीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. हालांकि उनके फैंस फौरन उनके बचाव में उतर आए.

प्रेस इवेंट मे नीना ने गोल्ड बिस्किट ब्रा पहनकर काटा केक
दरअसल प्रेस इवेंट में नीना के साथ उनके मेट्रो इन दिनों के को-स्टार्स आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग बसु भी शामिल हुए थे. जब ​​टीम मच अवेटेज रिलीज़ पर चर्चा कर रही थी, तो उस दौरान सभी की निगाहें नीना पर टिकी थीं. दरअसल इवेंट में नीना ने व्हाइट कलर का ‘रण काफ्तान’ पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक गोल्ड की ‘बिस्किट ब्रा’ पेयर की थी. ये आउटफिट उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के फैशन लेबल, हाउस ऑफ़ मसाबा से आया था.

रिविलिंग आउटफिट पहनने पर नीना गुप्ता हुईं ट्रोल
जहां फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके बेबाक फैशन सेंस की तारीफ़ की, वहीं कुछ उम्रवादी ट्रोल्स ने उनके लुक की आलोचना की और सुझाव दिया कि उन्हें “अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए,” एक के लिखा, “बुढापे की जवानी.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ इस उम्र में सठिया गई हो क्या.” एक और ने लिखा, ” अपनी उम्र का लिहाज करो.”

गोल्ड 'बिस्किट ब्रा' पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'अपनी उम्र का लिहाज करो]
गोल्ड 'बिस्किट ब्रा' पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'अपनी उम्र का लिहाज करो

फैंस ने किया नीना गुप्ता का सपोर्ट
हालांकि फैंस तुरंत उनके बचाव में आ गए. एक यूजर ने लिखा, “आप महिलाओं से इतना आत्मविश्वासी होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं जब उन्हें हर तरफ़ से आलोचना का सामना करना पड़ता है।” एक अन्य ने कहा, “यहाँ स्किन शो और आत्मविश्वास की बात नहीं है. यह उनके अपने हिसाब से अपनी ज़िंदगी जीने के बारे में है, जो उन्हें पसंद है उसे पहनकर.” एक और ने लिखा, “अपनी जिंदगी आखिरी सांस तक जियो, जो चाहो पहनो, जो चाहो खाओ, जहां चाहो जाओ, बस एक ही जिंदगी है.”

गोल्ड 'बिस्किट ब्रा' पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'अपनी उम्र का लिहाज करो

मेट्रो इन दिनों कब होगी रिलीज
वहीं नीना गुप्ता की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसमें अनुपम खेर और नीना गुप्ता के बीच लव स्टोरी का हिंट मिला है, ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी के साथ बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 जुलाई को दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें:-अपने पिया रॉकी जायसवाल के नाम की मेहंदी हाथों में रचाकर खूब खुश दिखीं हिना खान, तस्वीरों में फ्लॉन्ट करती दिखीं डिजाइन

[ad_2]