6 जून के कार्ड्स आपकी राशि के लिए कैसे हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा. हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में सफलता मिलेगी. प्रफेशनल लाइफ में जिन समस्याओं से जूझ रहे थे, वे आज खत्म हो जाएंगी और मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा. हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में सफलता मिलेगी. प्रफेशनल लाइफ में जिन समस्याओं से जूझ रहे थे, वे आज खत्म हो जाएंगी और मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं. आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं. आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी. कार्यक्षेत्र में शत्रुओं को अच्छे से परास्त करेंगे और लाभ प्राप्ति के लिए परिजनों के साथ योजनाएं भी बनाएंगे.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी. कार्यक्षेत्र में शत्रुओं को अच्छे से परास्त करेंगे और लाभ प्राप्ति के लिए परिजनों के साथ योजनाएं भी बनाएंगे.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा. माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है. कामकाज में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. ससुराल पक्ष से कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिनकी वजह से आप भी भागदौड़ कर सकते हैं.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा. माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है. कामकाज में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. ससुराल पक्ष से कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिनकी वजह से आप भी भागदौड़ कर सकते हैं.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है. हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी परेशानियों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे. दोस्तों का साथ मिलने से राहत मिलेगी और नई सोच के साथ काम कर पाने में सफल होंगे.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है. हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी परेशानियों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे. दोस्तों का साथ मिलने से राहत मिलेगी और नई सोच के साथ काम कर पाने में सफल होंगे.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज आपको हर काम संयम से करना चाहिए. व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी. धन लाभ व बचत के अच्छे योग बन रहे हैं. चल रहे विवादों को सुलझाने में सक्षम होंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक होगी.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज आपको हर काम संयम से करना चाहिए. व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी. धन लाभ व बचत के अच्छे योग बन रहे हैं. चल रहे विवादों को सुलझाने में सक्षम होंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक होगी.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती है. माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है. परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी. किसी विवाद या कानूनी मामलों में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती है. माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है. परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी. किसी विवाद या कानूनी मामलों में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज कुछ महत्त्वपूर्ण अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. गलत संगति या नशे की लत से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें. नौकरी में बदलाव की योजना सफल होगी और मजबूत नेटवर्क सिस्टम बनाने में कामयाब होंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज कुछ महत्त्वपूर्ण अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. गलत संगति या नशे की लत से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें. नौकरी में बदलाव की योजना सफल होगी और मजबूत नेटवर्क सिस्टम बनाने में कामयाब होंगे.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी. कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा तर्क वितर्क करने से बचें.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी. कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा तर्क वितर्क करने से बचें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी. माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रह सकती है. छात्र पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देंगे तो मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी. माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रह सकती है. छात्र पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देंगे तो मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, सोच समझकर ही निर्णय लें. जमीन या किसी संपत्ति के मामलों में कोई व्यक्ति परेशानियां खड़ी कर सकता है, लेकिन बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं. लव लाइफ वाले आपसी तालमेल को सुधारने का प्रयास करें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, सोच समझकर ही निर्णय लें. जमीन या किसी संपत्ति के मामलों में कोई व्यक्ति परेशानियां खड़ी कर सकता है, लेकिन बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं. लव लाइफ वाले आपसी तालमेल को सुधारने का प्रयास करें.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनपसार आज किसी महिला के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है. प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है. क्रोध से बचें और पक्षियों को दाना डालें. घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनपसार आज किसी महिला के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है. प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है. क्रोध से बचें और पक्षियों को दाना डालें. घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है.

Published at : 05 Jun 2025 08:10 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

बेंगलुरु भगदड़ पर आया हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन, जानें 11 लोगों की मौत पर क्या कहा

[ad_1]

Gautam Gambhir on RCB Chinnaswamy Stadium Stampede: बीते बुधवार बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. अब भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर बड़ा बयान दिया है.

बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गौतम गंभीर ने कहा, “मैं कभी रोड शोज का समर्थक नहीं रहा हूं. मेरा तब भी यही मानना था जब मैं 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा था. लोगों की जान ऐसी चीजों से बहुत ज्यादा महत्व रखती है. मैं आगे भी ऐसा ही कहना जारी रखूंगा.”

हमें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

गौतम गंभीर ने आगे यह कहा कि, “भविष्य में हमें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. ऐसा समारोह चाहे मैदान के बाहर हो रहा हो या फिर मैदान के भीतर. यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रही, जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं. मैं कामना करता हूं कि भविष्य में ऐसी दुखद घटना कभी नहीं होगी.”

अपडेट जारी है…

[ad_2]

क्या है ऑपरेशन ‘स्पाइडर वेब’: 20 साल पुराने सॉफ्टवेयर से यूक्रेन किया चौंकाने वाला हमला

[ad_1]

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर तकनीक ने बड़ा मोड़ लिया है. इस बार यूक्रेन ने रूस के भीतर एक ऐसा हमला किया, जिसने दुनिया को चौंका दिया. इस ऑपरेशन का नाम था ‘स्पाइडर वेब’ . इस ऑपरेशन की खास बात यह है कि इसमें किसी लेटेस्ट या महंगे मिलिट्री सॉफ्टवेयर का नहीं, बल्कि लगभग 20 साल पुराने एक ओपन-सोर्स ऑटोपायलट सिस्टम ‘ArduPilot’ का इस्तेमाल किया गया.

यूक्रेन ने इस ऑपरेशन के जरिए रूस के तीन बेहद महत्वपूर्ण और गहराई में स्थित एयरबेस, बेलाया, ओलेन्या और इवानोवो पर हमला किया, जहां रूस के लॉन्ग-रेंज बमवर्षक और क्रूज मिसाइल कैरियर्स तैनात थे.

इस हमले में कुल 117 स्वचालित ड्रोन शामिल थे, जिन्हें चुपके से रूसी सीमा के भीतर छिपा दिया गया था और ऑपरेशन के समय ट्रिगर करके लॉन्च किया गया.

ऑपरेशन की खास बातें:

लगभग 34% रूसी स्ट्रैटेजिक बमवर्षक विमानों को किया गया तबाह

ArduPilot सॉफ्टवेयर से ड्रोन को ऑटोनॉमस तरीके से कंट्रोल किया गया

Starlink जैसे सैटेलाइट सिस्टम्स की जगह लोकल मोबाइल नेटवर्क और बेसिक हार्डवेयर (जैसे Raspberry Pi) का इस्तेमाल

ऑपरेशन की प्लानिंग एक साल से ज्यादा समय तक की गई थी

इसे तीन टाइम जोन्स में एक साथ अंजाम दिया गया

क्यों है यह ऑपरेशन खास?

यह दिखाता है कि सस्ता, पुराना और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी भी सही रणनीति से बड़ी सैन्य ताकतों को चौंका सकती है. यह युद्ध के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश करता है कि छोटे लेकिन स्मार्ट हथियार भी बड़ी तबाही लाई जा सकती है.

[ad_2]

शहबाज शरीफ ने भारत के ‘दोस्त’ से लगाई मदद की गुहार, चिट्ठी में कहा- विवाद सुलझाने में…

[ad_1]

Donald Trump-Vladimir Putin Talks: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई है. क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उषाकोव के मुताबिक, दोनों देश के नेताओं की इस बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष पर भी चर्चा की गई थी.

उषाकोव ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए संवाद की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार (4 जून, 2025) को हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन की चर्चा के साथ और कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

सीजफायर को लेकर भारत ने स्पष्ट किया अपना रुख

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने उषाकोव के हवाले से कहा,‘‘उन्होंने पश्चिम एशिया और भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष पर भी चर्चा की, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप की निजी हस्तक्षेप से रोका गया.’’ हालांकि, उषाकोव ने इसे लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी.

ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोका है. हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष रोकने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMOs) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी.

शहबाज शरीफ ने व्लादिमीर पुतिन से मांगी भारत के साथ संघर्ष सुलझाने में मदद

इस बीच, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहयोगी सैयद तारिक फातमी ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भारत के साथ संघर्ष को सुलझाने में सहायता करने का आग्रह किया है. फातमी ने मंगलवार (3 जून, 2025) को मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और उन्होंने पुतिन के लिए शरीफ का एक पत्र सौंपा.

भारत के प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद के खिलाफ मिला रूस का समर्थन

उनकी यात्रा, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोई करुणानिधि के नेतृत्व में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के अत्यंत सफल दौरे के कुछ दिनों बाद हुई है. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के बारे में जानकारी दी, इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद को बर्दाश्त न करने की भारत की नीति के के लिए रूस का ठोस समर्थन प्राप्त हुआ.

रूसी विदेश मंत्री से पाक पीएम के विशेष सहयोगी ने की मुलाकात

फातमी ने बुधवार (4 जून, 2025) को कहा, ‘‘मैंने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात की. मैंने उन्हें हमारे प्रधानमंत्री की ओर से पुतिन के नाम लिखा एक पत्र सौंपा. हमने उनसे कहा कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके यह सुनिश्चित करें कि भारत और पाकिस्तान बातचीत की मेज पर बैठें और एक कूटनीतिक समाधान पर पहुंचें.’’

तास की खबर के मुताबिक, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान रूस की ओर से किसी भी पहल का इंतजार कर रहा है, जिससे भारत के साथ तनाव कम करने में मदद मिलेगी.

[ad_2]

शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर से बिना कपड़ों के नीचे कूद गया बॉयफ्रेंड, वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

Trending Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. ये वीडियो इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर हो रहा है और देखने वालों के होश उड़ा रहा है. इस वीडियो में एक युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पर मौजूद होता है. सब कुछ ठीक चल रहा होता है तभी अचानक लड़की का पति घर लौट आता है. जैसे ही युवक को इस बात का पता चलता है, वो घबरा जाता है. खुद को बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूद जाता है. वीडियो में साफतौर पर शख्स को बगैर कपड़ों के बालकनी से नीचे कूदते हुए दिखाया गया है.

गर्लफ्रेंड की बालकनी से नंगा ही कूद गया बॉयफ्रेंड

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जान बचाकर भाग रहा है, लेकिन जो खतरा उसने उठाया, वो किसी को भी हैरान कर दे. वीडियो में आप देखें कि एक लड़का सिर्फ अंडरवियर पहने हुए एक ऊंची बिल्डिंग की बालकनी से नीचे भागने की कोशिश कर रहा है. वो बालकनी की रेलिंग से चिपका होता है और धीरे-धीरे नीचे उतरने की कोशिश करता है. यह बहुत ही खतरनाक तरीका था, क्योंकि जरा सी गलती होती तो जान भी जा सकती थी.

वीडियो कोई और बना रहा होता है और पीछे से लोगों की हंसी की आवाजें भी सुनाई देती हैं. बताया जा रहा है कि लड़का अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था. तभी अचानक लड़की का पति वापस लौट आया. अब घर से बाहर निकलने का कोई सीधा रास्ता नहीं था, इसलिए लड़के ने बालकनी से ही भागने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

यूजर्स ने भी ले लिए मजे

वीडियो को Akram Quraishi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वो प्यार ही क्या जहां मुसीबत ना हो. एक और यूजर ने लिखा…वाह शक्तिमान वाह. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…प्यार भी करना है, फिर चोरों की तरह भागना भी है.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

Guru Asta 2025: गुरु 12 जून को मिथुन राशि में होंगे अस्त, इन 4 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

[ad_1]

Guru Asta 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है और यह ग्रह भाग्य, समृद्धि, ज्ञान और सम्मान का कारक होता है. गुरु ग्रह लगभग 1 साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, लेकिन इस वर्ष गुरु की गति सामान्य से दोगुनी होगी, जिससे वह एक वर्ष में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे. इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं और अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंग.

कब अस्त होंगे गुरु

11 जून को गुरु देव पश्चिम दिशा में अस्त होंगे. इसके बाद 7 जुलाई को पूर्व दिशा में उदय होंगे. 6 जुलाई से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा.  जुलाई से चार महीना तक चातुर्मास रहेगा. इसमें मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद 21 नवंबर से विवाह आरंभ होंगे. गुरु के अस्त होने के कारण धार्मिक और मांगलिक कार्य करना इस दौरान वर्जित होगा.

गुरु के अस्त होने से लोगों में भौतिकता का विकास होगा, धन और दैहिक सुख के प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ेगा. धार्मिक क्रिया कलापों से भी मन कुछ हटा रहेगा. परिवार की सेहत का भी ध्यान रखना होगा.

गुरु का उदय होना क्यों जरुरी

विवाह में गुरु ग्रह को उदय होना आवश्यक माना जाता है. हमारे षोडश संस्कारों में विवाह का बहुत महत्त्व है. विवाह का दिन व लग्न निश्चित करते समय वर एवं वधु की जन्म पत्रिका अनुसार सूर्य, चंद्र व गुरु की गोचर स्थिति का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है. जिसे त्रिबल शुद्धि कहा जाता है. विवाह के समय सूर्य वर की जन्म राशि से चतुर्थ, अष्टम या द्वादश गोचरवश स्थिति में नहीं होना चाहिए.

गुरु कन्या की जन्मराशि से चतुर्थ, अष्टम या द्वादश एवं चंद्र वर-वधु दोनों की जन्मराशि से चतुर्थ, अष्टम या द्वादश स्थित में नहीं होना चाहिए. यदि सूर्य, गुरु व चंद्र गोचरवश इन भावों में स्थित होते हैं, तब वे अपूज्य कहलाते हैं. शास्त्रानुसार ऐसी ग्रह स्थिति में विवाह करना निषेध बताया गया है.

ग्रहों के राजा सूर्य माने गए हैं. वहीं, मंत्री गुरु ग्रह हैं. गुरु ग्रह के साक्षी होने पर ही विवाह व मांगलिक कार्य होते हैं. गुरु ग्रह के अस्त होने के साथ सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा.

गुरु अस्त होने पर बंद हो जाएंगे ये शुभ काम

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनायी जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु शयन मुद्रा में चले जाएंगे. सूर्य दक्षिणायन हो जाएंगे. इसके साथ चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा. 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु जागृत होंगे. इसके बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.

गुरु के अस्त होने और सूर्य के दक्षिणायन होने से मांगलिक कार्यों पर रोक लगेगी साथ ही वधु प्रवेश, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, यज्ञोपवीत, जनेऊ आदि आयोजनों पर विराम लग जाएगा. इसके बाद 21 नवंबर से शुरू होकर मांगलिक कार्य 15 दिसंबर तक चलते रहेंगे.

गुरु की उच्च और नीच राशि

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को गुरु कहा जाता है यह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इनकी नीच राशि मानी जाती है. गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक माने जाते हैं.

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है. इसके प्रभाव से व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है.

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव

गुरु के अस्त होने का सबसे प्रतिकूल प्रभाव कर्क, धनु और मीन राशियों पर पड़ सकता है, इसलिए इन राशियों के लोगों को गुरु अस्त के दौरान गुरु ग्रह से संबंधित उपाय करने चाहिए. बाजार पर भी गुरु के अस्त होने का प्रभाव दिखेगा. सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. इन दिनों शेयर में बहुत ही ज्यादा संभलकर निवेश करने की जरूरत है.

कर्क, धनु और मीन राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

गुरु अस्त होने से कर्क, मीन और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। इस राशि वालों को कोई नया निवेश नहीं करना चाहिए साथ ही अभी कोई नया व्यापार भी शुरू नहीं करना चाहिए. वरना नुकसान हो सकता है. इस अवधि में नुकसान, शत्रुओं से हानि का सामना करना पड़ सकता है.

वहीं किसी विवाद भी हो सकता है लिहाजा इस समय बेहद संभलकर चलें. किसी बुजुर्ग से आपकी कहासुनी हो सकती हैं इसलिए शब्दों की मर्यादा बनाकर चलें, तो बेहतर होगा.

बढ़ सकती है आय

गुरु का अस्त होना यूं तो वैदिक ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता लेकिन गुरु के अस्त होने के कारण कुछ राशियों को इस दौरान सुखद फल भी प्राप्त हो सकते हैं. गुरु अस्त के दौरान गुरु की शत्रु राशियों वृषभ, तुला के साथ ही बुध ग्रह के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के जातकों को भी सुखद फल प्राप्त हो सकते हैं.

इन राशियों के जातक इस दौरान करियर में आगे बढ़ सकते हैं और पैसा कमाने के नए स्रोत भी इस समय इन राशि के लोगों को मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं.

आर्थिक हालात हो सकते हैं खराब

वैश्विक स्तर पर गुरु के अस्त होने का प्रभाव देखने को मिलेगा, गुरु अस्त के दौरान अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इस दौरान शेयर मार्केट में अनिश्चितता की स्थिति रहेगी विदेशी व्यापार में कमी आ सकती है जिससे कई देशों के आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं.

स्वतंत्र भारत की कुंडली में गुरु एकादश भाव यानी लाभ भाव के स्वामी हैं इसलिए अपने देश के लिए भी गुरु का अस्त होना अच्छा नहीं है इस समय कुछ विदेशी सौदों से नुकसान हो सकता है इसलिए देश की सरकार को कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर लेना होगा.

करें उपाय

गुरु के प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए गुरु से संबंधित उपाय करने चाहिए. जैसे पीले वस्त्र आपको पहनने चाहिए या पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए. गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए हो सके तो इस दौरान प्रतिदिन आप योग ध्यान करें. इसके साथ ही केले के वृक्ष की पूजा करने से भी आपको लाभ मिल सकते हैं. बड़े फैसले अनुभवी लोगों से विचार करके लें.

गुरु अस्त होने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

1. मेष राशि – आपको मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. गुरु के अस्त होने से धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा. माता-पिता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनेगी.
2. वृषभ राशि – आपके घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. अगर कहीं से धन आ रहा है को उसमें थोड़ा विलंब हो सकता है.
3. मिथुन राशि – सामाजिक कार्यों को करने से आपका सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. सफलता अवश्य मिलेगी.
4. कर्क राशि – अगर आप इस समय किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें. थोड़ा संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है.
5. सिंह राशि – अचानक आने वाली समस्याओं में कमी आएगी और व्यापार में अच्छी उन्नति होगी. बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी.
6. कन्या राशि – जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और कोई खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है. अगर आपका किसी से वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो जाएग. अच्छा लाभ होगा.
7. तुला राशि – धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. अति आत्मविश्वासी होने से बचना होगा और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.
8. वृश्चिक राशि – प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन गुरुजनों का सहयोग भी मिलता रहेगा.  परिवार के किसी सदस्य के साथ आपके संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे.
9. धनु राशि – सरकारी नौकरी करने वाले जातक अपने काम पर ध्यान दें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। माता या पिता के साथ किसी बात टकराव हो सकता है.
10. मकर राशि – जीवनसाथी के साथ किसी गलतफहमी की वजह से विवाद हो सकता है। मकर राशि वालों को इस अवधि में थोड़ा संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है.
11. कुंभ राशि – बड़ा नुकसान हो सकता है. इस अवधि में परिवार के किसी सदस्य के कार्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपके लिए इस दौरान बेहतर होगा कि अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करें अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं
12. मीन राशि – कार्यक्षेत्र में आप अच्छे से काम करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे हालांकि इस दौरान आप कहीं भी निवेश करने से बचें और परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें.

Guru Asta 2025: जल्द अस्त होने वाले हैं बृहस्पति, अभी कर लें ये शुभ काम नहीं तो 5 महीने करना होगा इंतजार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘6 मिनट लेट पहुंची, नहीं देने दिया गया एग्जाम’, हाई कोर्ट पहुंची लड़की से जज ने क्या कहा?

[ad_1]

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने परीक्षा की ‘शुचिता और अनुशासन’ को रेखांकित करते हुए ‘समान विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा’ (CUET) में छह मिनट की देरी से शामिल होने वाली स्टूडेंट को राहत देने से इनकार कर दिया. 18 साल की स्टूडेंट ने दावा किया कि 13 मई को वह परीक्षा के निर्धारित समय से छह मिनट बाद सुबह करीब 8.36 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची थी, लेकिन उसे प्रवेश नहीं दिया गया.

सुबह 8.30 बजे के आसपास गेट बंद हुए

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने वाले एकल जज के आदेश के खिलाफ स्टूडेंट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. पीठ ने पाया कि राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण के सूचना बुलेटिन और प्रवेश पत्र में परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सुबह करीब 7 बजे केंद्र पर पहुंचने के बारे में बहुत स्पष्ट निर्देश दिए गए थे और बताया गया था कि सुबह 8.30 बजे के आसपास गेट बंद हो जाएंगे. पीठ ने कहा कि इतनी बड़ी परीक्षा के संचालन में लापरवाही से अव्यवस्था पैदा होगी और ‘परीक्षा का अनुशासन बनाए रखा जाना चाहिए’.

कोर्ट ने 31 मई को कहा, ‘‘सीयूईटी एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है और परीक्षा हॉल में समय पर पहुंचना, समय पर सीट पर पहुंचना और गेट बंद होने के समय से पहले केंद्र में होना, ये सभी परीक्षा प्रणाली के अनुशासन और लोकाचार का हिस्सा हैं, जिनमें ढील नहीं दी जानी चाहिए. क्योंकि इससे समान स्थिति वाले छात्रों के बीच भारी असमानता पैदा हो सकती है.’’

स्टूडेंट की अपील खारिज की

पीठ ने स्टूडेंट की अपील खारिज कर दी और कहा, ‘‘किसी को लग सकता है कि यह केवल छह मिनट का मामला था, लेकिन गेट बंद होने के समय के नियम को सख्ती से लागू करने के लिए अधिकारियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.’’

अदालत ने कहा, ‘‘सीयूईटी यूजी परीक्षा एक ऐसी परीक्षा है जिसमें देश भर से 13.54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं. अगर अपवाद रखे जाते हैं, और ऐसी परीक्षा में अनुशासन का पालन नहीं किया जाता है, तो परीक्षा का समय पर संचालन, परिणामों की समय पर घोषणा और कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में समय पर प्रवेश सभी खतरे में पड़ सकते हैं और इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा. ऐसे मामलों में, कोर्ट का हस्तक्षेप कम से कम होना चाहिए.’’

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

उसने KISS कर लिया तो…कोबरा को किस कर रहा था शख्स, यूजर्स ने दे डाली सलाह, देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया का दौर है और यहां हर दिन कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो रूह तक को झकझोर देता है. कभी कोई इंसान मौत को चुनौती देता दिखता है, तो कभी जानबूझकर अपनी जान जोखिम में डालता है. और सब कुछ कैमरे के सामने, महज कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी मचाए हुए है. वीडियो में एक शख्स न केवल जहरीले कोबरा सांपों के बीच सड़क पर बैठा हुआ है, बल्कि उनमें से एक कोबरा को सिर पर किस करता नजर आ रहा है.

जिस कोबरा की एक फुंकार इंसान की धड़कनें रोक सकती है, उस सांप के ऊपर प्यार जताना, यह हर किसी को सिहरन में डाल रहा है. वीडियो देख रहे लोग यही कह रहे हैं, “अगर कोबरा ने जवाब में ‘किस’ कर दिया, तो लेने के देने पड़ जाएंगे.

शख्स ने किया जहरीले सांप को किस

यह वायरल वीडियो किसी ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स आराम से सड़क पर चारों तरफ फैले खतरनाक कोबरा सांपों के बीच बैठा है. उसके चेहरे पर न डर है, न घबराहट, बल्कि एक अजीब सा आत्मविश्वास दिख रहा है, जैसे वो सांपों के नहीं, अपने पालतू जानवरों के साथ बैठा हो. कुछ सेकेंड बाद वह आगे बढ़ता है और एक कोबरा को सिर पर किस कर देता है. वो कोबरा जिसकी गर्दन फुली हुई है, जो अपनी पूरी जहरीली आक्रामकता के साथ फन फैलाए बैठा है वो चुपचाप यह सब सह लेता है.

40 मिनट में व्यस्क हाथी को उतार सकता है मौत के घाट

आपको बता दें कि इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा बेहद जहरीला होता है. इसका न्यूरोटॉक्सिन जहर किसी भी व्यस्क हाथी को 40 मिनट के अंदर मौत दे सकता है तो फिर इंसान की क्या ही बिसात होगी. ऐसे में अगर कोबरा पलटकर शख्स को बाइट दे देता तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता था. वीडियो देखकर यूजर्स भी शख्स को यही सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

यूजर्स ने दे डाली सलाह

वीडियो को snake_sohail_8055 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई अगर उसने किस कर लिया ना तो तेरे लेने के देने पड़ जाएंगे. एक और यूजर ने लिखा…मौत से खेला नहीं जाता दोस्त, या तो उससे दूर रहा जाता है या फिर गले लगाया जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तुझे डर नहीं लगता क्या भाई.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

मैन इंडस्ट्रीज को मिला बड़ा ऑर्डर तो शेयरों में दिखी तूफानी तेजी, 400 पार पहुंचा भाव

[ad_1]

Man Industries Ltd: आयरन एंड स्टील प्रॉडक्ट्स कंपनी मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड के शेयर में गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को कंपनी का शेयर प्राइस 10 महीने के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा था. शेयरों में यह तेजी कंपनी को मिले 1,150 करोड़ रुपये के ऑर्डर से आई.

कंपनी के पास हजारों करोड़ के कई और ऑडर्स

कंपनी को एक इंटरनेशनल क्लाइंट से विभिन्न प्रकार की पाइपों की सप्लाई का एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. हालांकि, मैन इंडस्ट्रीज ने एक्सपोर्ट ऑर्डर देने वाली कंपनी का नाम नहीं बताया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि मैन इंडस्ट्रीज छह से 12 महीनों में ऑर्डर पूरा करेगी. इस ऑर्डर के अलावा भी मैन इंडस्ट्रीज के पास 3,500 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर हैं.

400 के पार पहुंची शेयर की कीमत

गुरुवार को मैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की कीमत 5.92 परसेंट बढ़कर 418.50 रुपये तक पहुंच गई. यह 5 सितंबर के बाद से अब तक का सबसे हाई लेवल है. मैन इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार दो दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. दोपहर 12:38 बजे तक यह 5.43 परसेंट बढ़कर 259.14 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 50 में 0.80 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई.

कंपनी के शेयर को मिली ये रेटिंग

बता दें कि इससे पहले फरवरी के महीने में मैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड 250 करोड़ की पाइप सप्लाई का ऑर्डर मिला था. कंपनी के शेयर ने 12 महीनों में 19.24 परसेंट और और साल-दर-साल के आधार पर 24.21 परसेंट की बढ़त हासिल की है. आज कंपनी के शेयरों का कारोबार 30 दिन के औसत से 2.0 गुना अधिक रही. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 73.01 पर था. ब्लूमबर्ग डेटा के अनुसार, कंपनी के शेयरों की चाल पर नजर रखने वाले तीन एनालिस्ट्स ने कंपनी के शेयर पर ‘खरीदें’ की रेटिंग को बरकरार रखा है.

कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे

मार्च तिमाही में कंपनी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए 68.1 करोड़ का प्रॉफिट कमाया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 24.1 करोड़ था. कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी 50 परसेंट बढ़कर 1,218.5 करोड़ हो गया. जबकि पिछले साल की मार्च तिमाही में यह 810.7 करोड़ रुपये था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

वाह, क्या बात! अब भारत में बनकर तैयार होगी राफेल की बॉडी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में छुड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के

[ad_2]