हजार रन आपको टेस्ट मैच नहीं जिता सकते, जीतने के लिए.., इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर का बड़ा बयान

[ad_1]

Gautam Gambhir In Press Conference: भारतीय टीम जल्द ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होने वाली है. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल और गंभीर ने कई सवालों का जवाब दिया. इस दौरान गंभीर ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने मुताबिक इंग्लैंड में सीरीज जीतने के लिए गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी.

हजार रन भी आपको टेस्ट मैच नहीं जिता सकते, जीतने के लिए….

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने को लेकर कहा कि “आप हजार रन भी बना लें, लेकिन ये आपकी जीत की गारंटी नहीं बन सकती है. मैच और सीरीज जीतने के लिए 20 विकेट लेना जरुरी है. अगर हम ऐसा करने में सफल रहे तो फिर हमें सफलता जरुर मिलेगी.” गंभीर ने इस दौरान जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ा बयान दिया. गंभीर से पछा गया कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ कितने टेस्ट खेलेंगे. इस पर गंभीर ने कहा कि “हमने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है कि बुमराह कौन-कौन से टेस्ट मैच खेलेंगे. यह मैचों के रिजल्ट पर भी निर्भर करेगा.”

इंग्लैंड दौरे की 20 जून से होगी शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. पहला मैच हेडिंग्ली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा. यह मैच एजबैस्टन में होगा. जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में होगा. इस मैच की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा. यह मैच लंदन के ओवल मैदान में होगा.

नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. उनके संन्यास के बाद टेस्ट टीम का कोई कप्तान नहीं था. इसके बाद सिलेक्टर्स ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया. गिल ने अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35.06 की औसत से 1893 रन बनाए हैं. गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 7 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें-  शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें, इंग्लैंड रवाना होने से पहले हर सवाल का दिया जवाब

[ad_2]

‘इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए’, शशि थरूर के बेटे ने US में ऑपरेशन सिंदूर पर पूछा सवाल तो बोले

[ad_1]

Shashi Tharoor on Pakistan: भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल के रूप में अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता शशि थरूर से एक कार्यक्रम में उनके बेटे ईशान थरूर ने तीखे सवाल पूछे. ईशान थरूर वाशिंगटन पोस्ट में विदेश मामलों के पत्रकार हैं. ईशान जब सवाल पूछ रहे थे तो शशि थरूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए ये मेरा बेटा है. जिसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे.

शशि थरूर के बेटे ने पाकिस्तान को लेकर क्या पूछा?

ईशान थरूर ने शशि थरूर ने पूछा, “क्या किसी देश ने भारत के डेलिगेशन से पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूंत मांगे हैं, क्योंकि पाकिस्तान बार-बार इस हमले में अपनी भूमिका से इनकार करता रहा है?”

इस पर शशि थरूर ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि आपने यह मुद्दा उठाया. किसी ने हमसे कोई सबूत नहीं मांगा, लेकिन कुछ मीडिया ने हमसे ये सवाल किया. मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत ने बिना पुख्ता सबूत के ऐसा नहीं किया, लेकिन तीन खास वजहें थीं जिनकी ओर मैं आप सभी का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं. पहली वजह यह है कि हमारे यहां पाकिस्तान की ओर से बार-बार आतंकी हमलों का 37 साल का पैटर्न रहा है, जिसमें वह हमेशा बार-बार इनकार भी करता रहा है.”

ओसामा बिन लादेन का जिक्र कर पाकिस्तान को लगाई लताड़

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “अमेरिका भी ये नहीं भूले हैं कि पाकिस्तान को कथित तौर पर तब तक ये नहीं पता था कि ओसामा बिन लादेन कहां है, जब तक वह पाकिस्तान में ही एक छावनी शहर में सेना के शिविर के ठीक बगल में एक सुरक्षित घर में वह नहीं मिला.” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने मुंबई आतंकी हमले में भी संलिप्ता से इनकार किया था. हम जानते हैं कि पाकिस्तान क्या करता है. वे आतंकियों को तब तक भेजते रहेंगे और इनकार करते रहेंगे जब तक कि वे रंगे हाथों न पकड़े जाएं.”



[ad_2]

ब्लैक ड्रेस में विद्या बालन ने ढाया कहर, क्रॉप टॉप संग स्कर्ट में गॉर्जियस दिखीं सनी

[ad_1]

एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी का इस अवॉर्ड नाइट में देसी लुक देखने को मिला. एक्ट्रेस ने पिंक शेड की साड़ी में हुस्न का जलवा बिखेरा.

एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी का इस अवॉर्ड नाइट में देसी लुक देखने को मिला. एक्ट्रेस ने पिंक शेड की साड़ी में हुस्न का जलवा बिखेरा.

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना कैजुअल लुक में स्पॉट हुई. उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी.

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना कैजुअल लुक में स्पॉट हुई. उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी.

एक्ट्रेस अविका गौर इस अवॉर्ड नाइट में सफेद परी बनकर पहुंची थी. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी.

एक्ट्रेस अविका गौर इस अवॉर्ड नाइट में सफेद परी बनकर पहुंची थी. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी.

वहीं विद्या बालन इस दौरान ब्लैक ड्रेस में दिखी. उन्होंने बालों में बन, ग्लोसी मेकअप और आंखों पर स्टाइलिश चश्मा लगाकर लुक पूरा किया.

वहीं विद्या बालन इस दौरान ब्लैक ड्रेस में दिखी. उन्होंने बालों में बन, ग्लोसी मेकअप और आंखों पर स्टाइलिश चश्मा लगाकर लुक पूरा किया.

फिल्म ‘जन्नत’ फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान शॉर्ट ड्रेस में कहर ढहाती हुई नजर आई. उन्होंने भी चश्मे के साथ लुक पूरा किया.

फिल्म ‘जन्नत’ फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान शॉर्ट ड्रेस में कहर ढहाती हुई नजर आई. उन्होंने भी चश्मे के साथ लुक पूरा किया.

एक्ट्रेस राधिका मदान ब्लेजर ड्रेस में नजर आई. उन्होंने रेड कार्पेट पर पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए.

एक्ट्रेस राधिका मदान ब्लेजर ड्रेस में नजर आई. उन्होंने रेड कार्पेट पर पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए.

नुसरत भरूचा का अवॉर्ड नाइट में बॉस लेडी लुक देखने को मिला. एक्ट्रेस ने व्हाइट टीशर्ट, ब्लू जींस के साथ ब्लैक ब्लेजर पहना था.

नुसरत भरूचा का अवॉर्ड नाइट में बॉस लेडी लुक देखने को मिला. एक्ट्रेस ने व्हाइट टीशर्ट, ब्लू जींस के साथ ब्लैक ब्लेजर पहना था.

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का लुक देखते ही बन रहा था. एक्ट्रेस ने शॉर्ट ब्लेजर संग मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी. स्ट्रेट बाल और ग्लोसी मेकअप उनकी खूबसूरत और बढ़ा रहे हैं.

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का लुक देखते ही बन रहा था. एक्ट्रेस ने शॉर्ट ब्लेजर संग मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी. स्ट्रेट बाल और ग्लोसी मेकअप उनकी खूबसूरत और बढ़ा रहे हैं.

ईशा कोप्पिकर इस अवॉर्ड नाइट में रॉयल लुक में दिखी. उन्होंने साड़ी पहनी थी. एक्ट्रेस ने अपना लुक माथे पर बिंदी, चोकर नेकलेस और मैचिंग कंगन के साथ पूरा किया.

ईशा कोप्पिकर इस अवॉर्ड नाइट में रॉयल लुक में दिखी. उन्होंने साड़ी पहनी थी. एक्ट्रेस ने अपना लुक माथे पर बिंदी, चोकर नेकलेस और मैचिंग कंगन के साथ पूरा किया.

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ब्लू कलर की बॉडीकोन ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई.

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ब्लू कलर की बॉडीकोन ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई.

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ग्रे शेड के क्रॉप टॉप के साथ एक लॉन्ग स्कर्ट पहनी. इस लुक में एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा क्यूट और गॉर्जियस लग रही थी.

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ग्रे शेड के क्रॉप टॉप के साथ एक लॉन्ग स्कर्ट पहनी. इस लुक में एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा क्यूट और गॉर्जियस लग रही थी.

इस अवॉर्ड नाइट फिल्म ‘स्त्री’ फेम एक्टर अभिषेक बनर्जी भी पहुंचे थे. उन्होंने भी पैप्स को खूब सारे पोज दिए.

इस अवॉर्ड नाइट फिल्म ‘स्त्री’ फेम एक्टर अभिषेक बनर्जी भी पहुंचे थे. उन्होंने भी पैप्स को खूब सारे पोज दिए.

एक्टर जायद खान भी बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड नाइट में स्पॉट हुए. एक्टर डैशिंग लुक में दिखाई दिए.

एक्टर जायद खान भी बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड नाइट में स्पॉट हुए. एक्टर डैशिंग लुक में दिखाई दिए.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस इवेंट में एक्टर टाइगर श्रॉफ संग एंट्री ली. दोनों इस दौरान ब्लैक सूट में ट्विनिंग किए नजर आए.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस इवेंट में एक्टर टाइगर श्रॉफ संग एंट्री ली. दोनों इस दौरान ब्लैक सूट में ट्विनिंग किए नजर आए.

एक्ट्रेस अवनीत कौर भी रेड कार्पेट पर स्पॉट हुई. उन्होंने डीपनेक बॉडीफिट आउटफिट पहनी थी. जिसमें एक्ट्रेस क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखी.

एक्ट्रेस अवनीत कौर भी रेड कार्पेट पर स्पॉट हुई. उन्होंने डीपनेक बॉडीफिट आउटफिट पहनी थी. जिसमें एक्ट्रेस क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखी.

Published at : 05 Jun 2025 08:52 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

मीन राशिफल 6 जून 2025: मीन राशि वालें जोश में होश न खोएं, सोच-समझकर बढ़ाएं कदम, पढ़े राशिफल

[ad_1]

Pisces Horoscope 6 june 2025: मीन राशिफल 6 जून 2025, शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल – व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है. निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं. साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है.

मीन राशि जॉब राशिफल – नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है. आप अपने काम में रचनात्मकता दिखाएंगे जिससे अधिकारी प्रसन्न होंगे. विदेश से कोई अवसर भी मिल सकता है.

मीन राशि फैमली राशिफल – मीन राशि वालों फैमिली में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है. आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. पारिवारिक खर्चों पर थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन वो जरूरी होंगे.

मीन राशि हेल्थ राशिफल  – मीन राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं. नियमित योग, व्यायाम और संतुलित भोजन दिन को बेहतर बनाएगा. नींद की कमी को नज़रअंदाज़ न करें.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का भोग लगाएं.

FAQs 

Q1. क्या मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए?

A1. हां, मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए.

Q2. क्या मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है?

A2. हां, मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है.

ये भी पढ़ेः  कुंभ राशि वालों व्यापार में लाभ, सोच-समझकर करें बातचीत, पढ़े राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अब भारत में बनकर तैयार होगी राफेल की मेन बॉडी, डसॉल्ट एविएशन ने की टाटा के साथ पार्टनरशिप

[ad_1]

Rafale Fighter Jet: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने राफेल फाइटर जेट की मदद से पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे. अब उसी राफेल की बॉडी भारत में बनाए जाने की खबर सामने आ रही है. फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए राफेल फाइटर जेट की बॉडी भारत में बनाई जाएगी. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच चार प्रोडक्शन ट्रांसफर समझौते हुए हैं. 

पहली बार फ्रांस से बाहर बनेगी बॉडी

यह पहली बार है जब राफेल की बॉडी फ्रांस से बाहर कहीं बनाई जाएगी. सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल दोनों कंपनियों के बीच इस सहयोग का मकसद डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. डसॉल्ट के साथ हुई टाटा एडवांस्ड सिस्टम की पार्टनरशिप के तहत हैदराबाद में इसकी एक यूनिट बनाई जाएगी, जहां राफेल के मेन स्ट्रक्चरल सेक्शंस की मैन्युफैक्चरिंग होगी. प्लांट में राफेल के फ्रंट सेक्शन, सेंट्रल फ्यूजलेज, रियर सेक्शन और लेटरल शेल जैसे कई सेक्शंस बनाए जाएंगे. वित्तीय वर्ष 2028 से प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है. 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, ”यह भारत में हमारी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है. TASL जैसे हमारे बढ़ते लोकल पार्टनर्स के साथ यह सप्लाई चेन राफेल के प्रोडक्शन में अपना योगदान देगी और हमारी क्वॉलिटी व प्रतिस्पर्धात्मकता जरूरतें पूरी होंगी.” 

इसलिए राफेल है खास

TASL के सीईओ और एमडी सुकरन सिंह ने इस समझौते को भारत की एयरोस्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा, ”भारत में राफेल की बॉडी का प्रोडक्शन हमारी कंपनियों के प्रति बढ़ते भरोसे का सबूत है और यह मॉर्डन एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में भारत की प्रगति को दर्शाता है.”

राफेल फ्रांस का डबल इंजन वाला और मल्टीरोल लड़ाकू विमान है. इसकी स्पीड, रडार सिस्टम, पेलोड कैपेसिटी, एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग जैसे कई फीचर्स आधुनिक युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के अनुरूप है. इसमें लगा SPECTRA सिस्टम इसे दुश्मनों के रडार में आने से बचाने में मदद करता है. भारतीय वायु सेना (IAF) में राफेल का रोल अहम है. 

ये भी पढ़ें:

GST Council Meeting: 12 परसेंट जीएसटी स्लैब को हटाने की चल रही तैयारी, ये सारी चीजें अब हो जाएंगी सस्ती



[ad_2]

गिलगित बाल्टिस्तान बना गृहयुद्ध का मैदान! आखिर क्यों 1 हफ्ते से ज्यादा समय से सड़कों पर बैठे शि

[ad_1]

Heavy Protests in Gilgit Baltistan in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत इस समय गृहयुद्ध का बड़ा मैदान बन गया है. जहां हर तरफ पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग हफ्तों से धरने पर बैठे हैं हैं. इसी कड़ी में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ गिलगित बाल्टिस्तान के शिक्षक और व्यापारी अलग-अलग जगहों पर आपनी मांग मनवाने के लिए धरने पर बैठे है.

पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ व्यापारियों और शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन

पीओके के गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत के सैकड़ों स्कूली शिक्षक पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से दिन-रात सड़कों पर धरने पर बैठे हैं और वही दूसरी तरफ गिलगित बाल्टिस्तान के व्यापारी अपनी मांग मनवाने के लिए काराकोरम हाईवे को बंद करके सड़क पर धरने पर बैठे हैं.

व्यापारियों से सामान के बदले सरकार मांग रही फिरौती

जानकारी के मुताबिक, गिलगित बाल्टिस्तान के व्यापारियों की मांग है कि जो सामान व्यापारियों ने चीन से आयात किया था वो पिछले 6 महीने से पाकिस्तानी पोर्ट पर पड़ा हुआ है और पाकिस्तानी सरकार उसे छोड़ नहीं रही है और इसके बदले व्यापारियों से अतिरिक्त शुल्क की मांग कर रही है.

Pak-China Traders Action Committee की अगुआई में चल रहे धरने में व्यापारियों ने पाकिस्तानी सरकार पर गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत के व्यापारियों का शोषण करने का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान की सरकार गिलगित बाल्टिस्तान के व्यापारियों के साथ भेदभाव कर रही है.

वहीं, दूसरी तरफ व्यापारियों के धरने को गिलगित बाल्टिस्तान की विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है और गिलगित बाल्टिस्तान के विधायक भी धरने पर जाकर पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ हक और अधिकार की लड़ाई का आह्वान कर रहे हैं.

गिलगित बाल्टिस्तान के विधायक ने व्यापारियों और शिक्षकों के साथ दिया धरना

पीओके के गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत के विधायक जावेद अली मनवा ने कहा, “जहां एक तरफ व्यापारी अपनी मांगो के लिए दिन-रात सड़कों पर डटे हुए हैं तो वहीं गिलगित बाल्टिस्तान के शिक्षक भी पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “असल में पाकिस्तानी कोर्ट ने गिलगित बाल्टिस्तान के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के प्रमोशन करने का आदेश दिया था, लेकिन अदालत के आदेश के बावजूद पाकिस्तान की सरकार गिलगित बाल्टिस्तान के शिक्षकों का प्रमोशन नहीं कर रही है और अटका रही है. ऐसे में बीते 1 हफ्ते से ज्यादा समय से गिलगित बाल्टिस्तान के शिक्षक भी पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ सड़कों पर बैठे हैं और सरकार पर गिलगित बाल्टिस्तान पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं.”

पिछले 7 दशक से पाकिस्तानी सरकार ने PoK से कर रही भेदभाव- जावेद अली मनवा

विधायक जावेद अली मनवा ने कहा, “पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का इलाका हो या फिर गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत दोनों ही जगहों पर पिछले 7 दशक से पाकिस्तानी सरकार पर भेदभाव करने और शोषण करने के आरोप लगते रहते है और इस समय जिस तरह से गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत में व्यापारियों और शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह स्थिति किसी गृहयुद्ध से कम नहीं है.”

[ad_2]

कितने पढ़े-लिखे हैं BJD नेता पिनाकी मिश्रा, जिन्हें TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बनाया हमसफर?

[ad_1]

टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या संसदीय बहस नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. खबरें हैं कि महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और बीजेडी (बीजू जनता दल) नेता पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी कर ली है. यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जहां कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए.

कौन हैं पिनाकी मिश्रा?

पिनाकी मिश्रा कोई आम शख्सियत नहीं हैं. वे बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और पुरी लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के संबित पात्रा ने जीती थी.

पिनाकी मिश्रा एक समय नवीन पटनायक के बेहद करीबी माने जाते थे और बीजेडी में उनकी गिनती पार्टी के प्रमुख चेहरों में होती थी. राजनीति से इतर उनकी पहचान एक बेहद सफल वकील के तौर पर भी रही है.

कितने पढ़े-लिखे हैं पिनाकी मिश्रा?

शिक्षा की बात करें तो पिनाकी मिश्रा देश के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से इतिहास (B.A. Hons) में ग्रेजुएट हैं. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी से LL.B. (कानून की पढ़ाई) की.

महुआ मोइत्रा का सफर

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा सिर्फ अपनी बेबाकी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने प्रभावशाली शैक्षणिक और करियर बैकग्राउंड के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में पिनाकी मिश्रा से उनकी शादी ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है, लेकिन उनकी ज़िंदगी की असली कहानी इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है.

कहां से की पढ़ाई?

महुआ मोइत्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के माउंट होली कॉलेज से की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका की मशहूर मैसाच्युसेट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैथ्स में ग्रेजुएशन किया. उनकी शिक्षा ही नहीं, उनकी सोच और व्यक्तित्व भी हमेशा से अलग और आत्मविश्वासी रहा है.

कॉर्पोरेट करियर में भी रहीं कामयाब

शिक्षा पूरी करने के बाद महुआ मोइत्रा ने लंदन में जेपी मॉर्गन चेस जैसी नामी मल्टीनेशनल फाइनेंशियल कंपनी में वाइस चेयरमैन के पद पर काम किया. कॉर्पोरेट दुनिया में इतना ऊंचा ओहदा पाने वाली कम ही भारतीय महिलाएं हैं, लेकिन महुआ ने यह कर दिखाया.

यह भी पढ़ें-

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसी होगी इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, बेहद कमजोर दिख रहा बॉलिंग अटैक

[ad_1]

England Playing 11 Vs India 1st Test: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. जानें पहले टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

बॉलिंग ऑलराउंडर जैमी ओवरटन को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चुना गया है. वह तीन साल बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलेंगे. जैकब बैथेल और क्रिस वोक्स भी भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम में चुने गए हैं. जोस बटलर को टीम में नहीं चुना गया है. 

स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं. बताया जा रहा है कि जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम का हिस्सा हो सकते हैं. 

इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह 

प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बेन डकेट और जैक क्रॉली पारी की शुरुआत करते दिखाई देंगे. इसके बाद तीन नंबर पर ओली पोप खेलते दिखेंगे. चार नंबर पर जो रूट का खेलना भी तय है. फिर पांच नंबर पर युवा हैरी ब्रूक नजर आ सकते हैं. छह नंबर पर कप्तान बेन स्टोक्स खेलेंगे. फिर सात नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ एक्शन में दिखेंगे. एकमात्र स्पिनर शोएब बशीर होंगे. फिर तीन तेज गेंदबाज. इसमें क्रिस वोक्स, जोश टंग और सैम कुक एक्शन में दिख सकते हैं.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन  स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, शोएब बशीर, जोश टंग और सैम कुक/जैमी ओवरटन/ब्रायडन कार्से.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड- बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

[ad_2]

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में कुछ घंटे बाकी, इससे पहले जानें फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें

[ad_1]

Housefull 5 Movie Release Live: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के अलावा करीब दो दर्जन स्टार्स से सजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज होगी. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके टीजर, फिर गाने और ट्रेलर ने फैंस को इतना एक्साइटेड किया है कि फिल्म को लेकर अच्छा-खासा बज बन गया है. 

करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली इंडिया की अब तक की सबसे महंगी इस कॉमेडी फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा खासा बिजनेस कर सकती है. 

‘हाउसफुल 5’ ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा?
कोईमोई और पिंकविला दोनों के मुताबिक, ये फिल्म 22-25 करोड़ रुपये के बीच पहले दिन बिजनेस कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म से जुड़े तमाम एक्टर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है. इसके अलावा, पिछले 10 सालों से चली आ रही इस फ्रेंचाइजी में ये सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन सकती है. 

‘हाउसफुल 5’ के दो वर्जन होंगे रिलीज
फिल्म के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला ने 30 साल पहले से ऐसा कुछ इमैजिन किया था कि किसी फिल्म के अलग-अलग क्लाइमैक्स हों. अब उनका ये सपना ‘हाउसफुल 5’ के साथ पूरा हुआ है. फिल्म के दो वर्जन 5A और 5B रिलीज किए जाएंगे. दोनों में बस फर्क इतना होगा कि दोनों के क्लाइमैक्स में अलग-अलग कातिल सामने आएंगे.

‘हाउसफुल 5’ की स्टार कास्ट
‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन तीनों लीड में हैं. इसके पहले इस तिकड़ी ने एक साथ 2016 की ‘हाउसफुल 3’ में धमाल मचाया था. इसके अलावा, फिल्म में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, नाना पाटेकर,फरदीन खान, जॉनी लिवर, निकितन धीर और डिना मोरिया भी हैं. फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस, सौंदर्या शर्मा, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा भी हैं.

[ad_2]

यूरिक एसिड: क्या प्रोटीन है असली विलेन? जानिए सच्चाई और सही डाइट प्लान!

[ad_1]

जाॅइंट में पेन, यानी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने का लक्षण. आ​खिर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती क्यों है? इसको लेकर लोगों के मन में एक आम धारणा बन गई है कि प्रोटीन​ रिच फूड के सेवन से ऐसा होता है. लेकिन क्या ये वाकई सच है? अब आपके मन ये सवाल कभी नहीं उठेगा, आइए जानते हैं…

क्या प्रोटीन से बढ़ता है यूरिक एसिड?

इसका सीधा एक शब्द में जवाब है नहीं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बाॅडी में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने के पीछे कारण प्रोटीन नहीं, ब​ल्कि प्यूरीन होता है. सुनने में दोनों एक जैसे लगते हों, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं. 

कहां पाया जाता है प्यूरीन?

प्यूरीन सभी जीवित चीजों की कोशिकाओं में पाए जाते हैं, जिनमें मनुष्य, जानवर और पौधे शामिल हैं. इसलिए उन्हें आहार से पूरी तरह खत्म करने का कोई तरीका नहीं है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ फूड प्रोडक्ट में प्यूरीन की मात्रा अन्य की तुलना में अधिक होती है, जैसे कि ऑर्गन मीट, सीफूड आदि. हालांकि सभी प्रोटीन समस्या की वजह नहीं बनते हैं.

क्या होती है समस्या?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार प्राॅब्लम तब शुरू होती है जब ये बाॅडी में टूटकर यूरिक एसिड में बदल जाता है. जो बाॅडी में गाउट, किडनी स्टोन, आर्थराइटिस की वजह बन सकता है, जिससे जाॅइंट्स में पेन और सूजन आदि भी समस्या हो सकती है.

तो क्या प्रोटीन रिच डाइट से कर लें ताैबा?

यदि बाॅडी में यूरिक एसिड की मात्रा अ​धिक बढ़ी हुई है तो भी प्रोटीन फूड छोड़ने की जरूरत नहीं है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पूरी तरह से प्रोटीन फूड को अवाॅइड करने की बजाय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो फूड हम खा रहे हैं उससे बाॅडी को कितना प्रोटीन या प्यूरीन मिल रहा है. एनिमल प्रोडक्ट जैसे रेड मीट, ऑर्गन मीट, कुछ सीफूड्स में बड़ी मात्रा में प्यूरीन पाया जाता है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है. प्लांट बेस्ड प्रोटीन के सोर्स जैसे बीन्स, दाल और डेयरी प्रोडक्ट आदि में कम मात्रा में प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में कम मात्रा में यूरिक एसिड बनाते हैं. ऐसे में लो प्यूरीन-प्रोटीन बेस्ड बैलेंस्ट डाइट को फाॅलो करना बाॅडी के लिए उचित माना जाता है.

इनमें अ​धिक मात्रा में होता है प्यूरीन

  • प्रोसेस्ड फूड
  • अल्कोहल
  • रेड मीट जैसे बीफ, लैंब, पोर्क
  • ऑर्गन मीट जैसे लिवर, किडनी अन्य ऑर्गन मीट
  • सीफूड्स जैसे एन्कोवीज, सार्डिन, मसल्स, स्कैल्पस
  • शुगर ड्रिंक्स जैसे सोडा और मीठे ड्रिंक, जिनमें फ्रक्टोज की मात्रा अ​धिक होती है. ये यूरिक ए​सिड बढ़ने के खतरे को बढ़ा सकते हैं.

यूरिक एसिड से प्राॅब्लम

  • जोड़ों में दर्द और सूजन
  • जोड़ों में अकड़न
  • अधिक प्यास लगना
  • अत्यधिक थकान फील होना

ये भी पढ़ें: पैंक्रियाज शरीर के लिए कितना जरूरी… बिना इस ऑर्गन के कैसे कटती है लाइफ, जान लें सबकुछ

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]