बिना कपड़ों के सोने के फायदे तो सुने होंगे, अब जान लीजिए क्या हैं इसके नुकसान

[ad_1]

बिना कपड़ों के सोना कई साल से काफी ज्यादा चर्चा में है. कई स्टडीज और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इसके काफी फायदे बताए हैं, लेकिन बिना कपड़ों पहनकर सोने के काफी नुकसान भी हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

साफ-सफाई और बैक्टीरिया का खतरा

एक्सपर्ट्स की मानें, सोते समय बिना कपड़ों के रहने से बैक्टीरिया और फीकल मटेरियल (मल के छोटे कण) के संपर्क में आने का खतरा बढ़ सकता है. दरअसल, इंसान दिन में औसतन 15-25 बार फार्ट करता है और सोते समय भी यह प्रक्रिया जारी रहती है. बिना कपड़ों के सोने पर ये कण बिस्तर, चादर या स्किन पर जमा हो सकते हैं, जिससे स्किन में जलन या इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

तापमान नियंत्रण में असुविधा

बिना कपड़ों के सोने से शरीर का तापमान कम रह सकता है, जो नींद के लिए फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, यह प्रक्रिया हर मौसम के लिए सही नहीं है. अगर आप सर्दियों में बिना कपड़े पहने सोते हैं तो शरीर को गर्म रखने के लिए एक्स्ट्रा एनर्जी खर्च होती है. इसका असर नींद पर भी पड़ सकता है. वहीं, जिन लोगों को रात में ठंड लगने की शिकायत रहती है, उनके लिए बिना कपड़ों के सोना दिक्कत भरा साबित हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा गर्मी में बिना कपड़ों के सोने से पसीने के कारण स्किन पर चिपचिपाहट महसूस हो सकती है.

शास्त्रों में बताया गया है अशुभ

अहम बात यह है कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में बिना कपड़ों के सोने को अशुभ माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, नग्न अवस्था में सोना चंद्र देवता और पितरों का अपमान माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि रात में पितृ अपने परिजनों को देखने आते हैं और ऐसी अवस्था देखकर उन्हें दुख होता है. वहीं, कुछ समुदायों में बिना कपड़ों के सोना सामाजिक रूप से अस्वीकार्य माना जाता है.

मानसिक असुविधा और आत्मविश्वास की कमी

कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि बिना कपड़ों के सोने का कनेक्शन आत्मविश्वास से होता है. दरअसल, कुछ लोग बिना कपड़े पहनकर सोने में असहज महसूस करते हैं. ऐसे में यह प्रक्रिया मानसिक तनाव और नींद की कमी का कारण बन सकती है.

आपात स्थिति में असुविधा

कई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिना कपड़े पहनकर सोने से आपातकालीन स्थिति में दिक्कत हो सकती है. अगर आपके घर में चोर घुस आया है या आग लग गई है तो उस वक्त कपड़े पहनने में वक्त लग सकता है, जिससे दिक्कत बढ़ने का खतरा है. इसके अलावा भूकंप या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में भी बिना कपड़ों के होने से तुरंत कार्रवाई करने में असुविधा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: <a href=" के बाद हनीमून नहीं अब बेबीमून प्लान कर रहे हैं कपल, जानें क्या है ये ट्रेंड

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट

[ad_1]

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्राइवेसी को लेकर कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने जा रही है, जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा. अब अगर आप चाहें, तो व्हाट्सऐप पर किसी अनजान शख्स से चैट करते समय अपना मोबाइल नंबर छुपा सकेंगे.

इस नए बदलाव के बाद व्हाट्सऐप पर बातचीत यूजरनेम के जरिए की जा सकेगी. यानी अब आपको किसी से बात करने के लिए अपना फोन नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं होगी.

कैसे काम करेगा नया फीचर?

नए फीचर के तहत हर यूजर एक यूनिक यूजर नेम बना सकेगा. इसी यूजरनेम से दूसरे लोग आपको सर्च कर पाएंगे और चैट शुरू कर सकेंगे. खास बात यह है कि जिन लोगों के पास आपका नंबर नहीं है, उन्हें सिर्फ आपका यूजरनेम ही दिखाई देगा.

यूजर नेम बनाते समय रखें ये बातें ध्यान में

यूजर नेम में कम से कम एक अक्षर जरूर होना चाहिए.

यूजर नेम की शुरुआत “www” या “[ से नहीं होनी चाहिए.

इसमें छोटे अक्षरों (लोअरकेस), नंबर और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

एक बार यूजर नेम बनाते ही स्क्रीन पर कंफेटी एनिमेशन भी दिखेगा, जो इस नए अनुभव को थोड़ा और मजेदार बना देगा.

क्या सबका नंबर छिपेगा?

फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये फीचर सभी कॉन्टैक्ट्स पर काम करेगा या सिर्फ नए लोगों के लिए लागू होगा. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जब कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आपका नंबर नहीं पता, आपको मैसेज करेगा, तो उसे सिर्फ आपका यूजरनेम दिखेगा, नंबर नहीं.

यूजरनेम बदलने पर मिलेगा अलर्ट

अगर आप बाद में अपना यूजरनेम बदलते हैं, तो आपके चैट लिस्ट में मौजूद लोगों को इसका नोटिफिकेशन मिलेगा, ठीक वैसे ही जैसे अब प्रोफाइल फोटो या फोन नंबर अपडेट करने पर आता है.

क्यों खास है ये बदलाव?

आज के दौर में जब हर कोई अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क है, ये नया फीचर व्हाट्सऐप को और भी सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बना देगा. अब आप बिना झिझक के किसी से बात कर सकेंगे, वो भी बिना अपना नंबर शेयर किए. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी पहचान सीमित रखना चाहते हैं, तो ये नया अपडेट आपके लिए वरदान साबित हो सकता है.

[ad_2]

देख लो 18 साल वेट किया और तुम अभी से…RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल

[ad_1]

RCB Win IPL 2025: 18 साल लंबा इंतजार… सपनों का पीछा करते हुए हर साल नई उम्मीद, हर साल टूटी हुई उम्मीद… मगर इस बार आखिरकार वो दिन आ ही गया जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने फैन्स की आंखों में आंसू ला दिए वो भी खुशी के. आईपीएल 2025 के फाइनल में जीत दर्ज करके RCB ने इतिहास रच दिया और अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया. विराट कोहली की आंखों में वो चमक थी, जो सिर्फ एक लड़ाके की होती है. सोशल मीडिया पर जश्न का ऐसा तूफान आया कि मीम्स की बाढ़ आ गई. लेकिन इस सबके बीच दिल्ली पुलिस ने भी अपनी चालाकी दिखाते हुए इस मौके को अवेयरनेस का हथियार बना डाला.

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

जब पूरी दुनिया RCB की जीत पर झूम रही थी, तब दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक ऐसा पोस्ट ठोका कि लोग हंसते-हंसते दोबारा जीत का जश्न मनाने लगे. पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने जो लिखा उसे हम आपको आसान करके दिखा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने लिखा… “RCB ने 18 साल तक इंतजार किया, तुम्हें बाइक और कार के लिए सब्र नहीं होता? थोड़ा धैर्य रखो, सही समय आएगा!”

नाबालिगों को मजाकिया अंदाज में मारा तंज

अब बात तो पते की कह दी दिल्ली पुलिस ने… जो टीम 18 साल तक ट्रोल होती रही, इंडियन चोकर्स के नाम से जानी जाती रही, जिसने बार-बार उम्मीदें तोड़ीं वो भी शांत रही, संयम रखा और आखिर में ट्रॉफी उठा ही ली. फिर तुम क्या बाइक के लिए बवाल मचाए हो घर में? गौरतलब है कि आजकल के बच्चे कानूनी उम्र होने से पहले ही बाइक और कार की चाबी के लिए घर वालों से जिद करते हैं जो कि गैरकानूनी है. इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने मजेदार तंज मारा था.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

यूजर्स भी लेने लगे मजे

पोस्ट जैसे ही शेयर किया गया वैसे ही इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ा आ गई. क्या उदाहरण दिया है, क्रिएटिव लोग बैठा रखे हैं सोशल मीडिया टीम में. एक और यूजर ने लिखा….भगवान पर भरोसा हो तो सब कुछ हो जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….विराट कोहली ने जब ट्रॉफी जीती तो बदकिस्मती से वो कप्तान नहीं थे.

यह भी पढ़ें: 18 साल के सूखे पर हुई जीत की बारिश…आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आया उबाल तो यूजर्स ने ले ली मौज

C-DAC में निकली वैकेंसी, 22 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, ये करें अप्लाई

[ad_1]

Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया 'जाने तू या जाने ना...' ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया ‘जाने तू या जाने ना…’ ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

[ad_2]

जीत के बाद बच्चे की तरह रवि शास्त्री की गोद में जा लिपटे विराट..वायरल हो रहा इमोशनल वीडियो

[ad_1]

IPL 2025 का फाइनल महज एक क्रिकेट मैच नहीं था, वो करोड़ों उम्मीदों का विस्फोट था. सालों की थकान, ट्रोल्स की मार, खामोश संघर्ष और एक न खत्म होने वाला इंतजार, सब कुछ एक रात में बह गया जब RCB ने 18 साल बाद पहली बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. स्टेडियम में जश्न का माहौल था, कैमरे चमक रहे थे.

अनुष्का शर्मा अपनी आंखों से बहते हुए गर्व को मुस्कान में छिपा रही थीं और विराट कोहली…वो विराट जो मैदान पर शेर की तरह गरजता है, वो अपनी सबसे कोमल, मासूम और दिल छू लेने वाली भावनाओं के साथ कैमरे में कैद हो गया. उस वक्त जब वह दौड़ते हुए रवि शास्त्री की ओर गए और उन्हें कसकर गले लगाया, मानो बरसों से रुका हुआ जज्बात एक पल में फूट पड़ा.

बच्चों की तरह दौड़े और रवि शास्त्री के गले लग गए विराट

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हर चेहरा मुस्कुरा रहा था, पर सबसे ज्यादा जिस पल ने लोगों के दिल को छू लिया, वो था विराट कोहली और रवि शास्त्री का मिलन. सेरेमनी चल रही थी, कैमरे घूम रहे थे, विराट के इर्द-गिर्द उनका परिवार था. अनुष्का शर्मा और बाकी रिश्तेदार. तभी अचानक विराट की नजर भीड़ के बीच से रवि शास्त्री पर पड़ी. विराट ने जैसे ही उन्हें देखा, उनके चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान आई और अगले ही पल वो दौड़ पड़े. किसी छोटे बच्चे की तरह जो अपने पापा को एयरपोर्ट पर देखकर दौड़ता है और जाकर उनकी गोद में समा जाता है. वही जज्बा, वही मासूमियत, वही पवित्र अपनापन विराट की इस हरकत में झलक रहा था.

रवि शास्त्री ने भी खोली अपनी बाहें

रवि शास्त्री ने भी दोनों बाहें खोल दीं, जैसे कोई पिता अपने बेटे को सीने से लगाता है. विराट ने उन्हें लिपटकर वो सारी थकान, सारी मेहनत, सारे अधूरे पल जैसे उनकी गोद में डाल दिए हों. ये सिर्फ एक गले लगना नहीं था, ये उस दौर का शुक्रिया था जब रवि शास्त्री ने कोच रहते हुए विराट को पंख दिए, आत्मविश्वास दिया और एक आक्रामक बल्लेबाज को टीम इंडिया का मजबूत स्तंभ बना दिया.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…विराट कोहली का ये अंदाज सबसे प्यारा था. एक और यूजर ने लिखा…विराट जैसा खिलाड़ी 100 साल में एक बार पैदा होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…18 साल का सब्र, टूटा नहीं लेकिन बांध. जिंदाबाद विराट कोहली.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

‘हम इस्लामिक, आप इस्लामिक’, इस मुस्लिम मुल्क को पाकिस्तान ने भेजा मैसेज, फेल हुआ ऑपरेशन सिंदूर

[ad_1]

Indian Delegation in Malaysia: पाकिस्तान ने मलेशिया में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रद्द करवाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कुआलालंपुर सरकार से करारा झटका मिला. पाकिस्तान ने इस्लामी एकता का हवाला देकर मलेशियाई अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रोकने की मांग की थी, लेकिन मलेशिया ने पाकिस्तानी हस्तक्षेप को सिरे से खारिज कर दिया.

पाकिस्तान नहीं चाहता था भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम का आयोजन
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशियाई अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया, लेकिन यह कारगर नहीं हुआ और प्रतिनिधिमंडल को पूरा समर्थन मिला. प्रतिनिधिमंडल के सभी कार्यक्रम तय योजना के अनुसार ही हुए. इसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा रहा है.

संजय झा के नेतृत्व में पांच देशों का दौरा

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा ने किया. इसमें बीजेपी की अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरूआ, हेमांग जोशी, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल ने जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा किया. इसका उद्देश्य था भारत में हालिया आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करना और पहलगाम हमले के बाद भारत के प्रतिकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दुनिया के सामने रखना.

(खबर अपडेट हो रही है)

[ad_2]

‘मुझे तुम पर गर्व है भाई’, हार्दिक पांड्या ने IPL फाइनल जीतने पर क्रुणाल को दिया स्पेशल मैसेज

[ad_1]

Hardik Pandya Post for Krunal Pandya: क्रुणाल पांड्या आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 17 रन दिए और 2 बड़े विकेट लिए. इसके लिए उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिला. उनके भाई हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है.

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान थे, उनकी टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफ़ायर-2 में पंजाब किंग्स से हारकर बाहर हो गई थी. आरसीबी क्वालीफ़ायर-1 में पंजाब से ही जीतकर फाइनल में पहुंची थी और खिताबी मैच में भी पंजाब को ही हराया. हार्दिक ने क्रुणाल पांड्या की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “अभी मेरी आंखों में आंसू हैं. मुझे तुम पर गर्व है भाई.”

क्रुणाल पांड्या के होने से IPL 2025 में आरसीबी की गेंदबाजी मजबूत नजर आई, वह मिडिल ओवरों में रन गति पर अंकुश लगा रहे थे और ऐसा ही उन्होंने फाइनल में भी किया. उन्होंने सिर्फ 17 रन दिए, बड़े हिट नहीं आने से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बढ़ता गया. क्रुणाल ने आईपीएल 2025 में खेले 15 मैचों में 17 विकेट लिए, उनका इकॉनमी 8.23 का रहा.

आईपीएल 2025 फाइनल में क्या हुआ

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए. इस पारी में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए, उन्होंने 35 गेंदों में 43 रन बनाए. उनके आलावा कोई बल्लेबाज 30 से अधिक रन भी नहीं बना पाया था.

पंजाब किंग्स की टीम ने धीमी शुरुआत की थी, जो टीम की हार का कारण भी बनी. प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन बनाने के लिए 22 गेंदें खेलीं, प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए. जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (1) के सस्ते में आउट होने से टीम पर दबाव बनता चला गया. शशांक सिंह ने अंत में विस्फोटक पारी खेलकर 30 गेंदों में 61 रन बनाए, लेकिन पंजाब को जीत नहीं दिला पाए. पंजाब लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली.

[ad_2]

हज कितने दिनों का होता है, किस दिन क्या करते हैं? जानें

[ad_1]

Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया 'जाने तू या जाने ना...' ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने गाया ‘जाने तू या जाने ना…’ ओवैसी लगे मुस्कुराने, वीडियो देख बोली कांग्रेस- अलग ही माहौल

[ad_2]

आपकी नौकरी खतरे में है? अगले 5 सालों में इन 8 प्रोफाइल्स को AI कर सकता है बाहर! जानिए कहीं आप त

[ad_1]

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ छोटे-मोटे दफ्तर के कामों तक सीमित नहीं रहा. अब यह पूरी इंडस्ट्रीज की तस्वीर बदल रहा है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स का दावा है कि आने वाले 5 वर्षों में दुनियाभर की करीब 40% नौकरियों पर AI का असर पड़ेगा. कुछ प्रोफाइल्स धीरे-धीरे बदलेंगी लेकिन कई नौकरियाँ पूरी तरह गायब भी हो सकती हैं. खास बात ये है कि महिलाओं से जुड़ी नौकरियों पर इसका ज़्यादा असर दिख सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये बदलाव नई नौकरियों के रास्ते भी खोल सकता है.

AI से बदलेगा उद्योगों का चेहरा

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) के अनुसार, AI को अपनाने की रफ्तार तेज़ है. McKinsey की रिपोर्ट बताती है कि ऑटोमेशन के चलते जॉब्स में बड़ा फेरबदल हो सकता है यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियाँ कितनी जल्दी AI टूल्स को अपनाती हैं.

इन 8 नौकरियों पर मंडरा रहा है खतरा

ह्यूमन रिसोर्स (HR)

अब CV छांटना हो या इंटरव्यू डेटा का विश्लेषण AI ये सब कर रहा है. IBM जैसी कंपनियाँ तो कुछ HR स्टाफ की जगह AI को पहले ही काम पर लगा चुकी हैं.

ड्राइवर और डिलीवरी वर्कर्स

सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक तेज़ी से आगे बढ़ रही है. हालांकि भारत में अभी इसके लिए नीति और ढांचा तैयार नहीं है, लेकिन ग्लोबली ये सेक्टर तेज़ी से ऑटोमेट हो रहा है.

एंट्री-लेवल कोडर्स

No-code और Low-code टूल्स की वजह से शुरुआती लेवल के प्रोग्रामिंग जॉब्स खतरे में हैं. Google और OpenAI जैसे दिग्गज AI से साधारण कोडिंग ऑटोमेट कर रहे हैं.

साइबरसिक्योरिटी एनालिस्ट्स

AI अब हैकिंग और साइबर डिफेंस दोनों में उपयोग हो रहा है. साइबर हमले और सुरक्षा दोनों में इंसानों की भूमिका कम होती जा रही है.

सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स

Klarna जैसी कंपनियों ने AI असिस्टेंट के जरिए करोड़ों ग्राहक बातचीत संभाली है. इससे सैकड़ों कर्मचारियों की जगह AI ने ले ली.

रिटेल और रेस्टोरेंट कर्मचारी

कई मेट्रो शहरों में रोबोट वेटर और सेल्फ-चेकआउट सिस्टम आ चुके हैं. McDonald’s और Decathlon जैसे ब्रांड इसे तेजी से अपना रहे हैं.

ऑफिस राइटर्स

ईमेल, रिपोर्ट और मीटिंग नोट्स जैसी लिखने की जिम्मेदारियाँ अब AI निभा रहा है. Zoom जैसे प्लेटफॉर्म्स पर CEO अब AI अवतार में सामने आ रहे हैं.

मार्केटिंग प्रोफेशनल्स

सोशल मीडिया पोस्ट, विज्ञापन डिज़ाइन और डेटा एनालिटिक्स अब AI मिनटों में कर रहा है जहां पहले पूरी टीमें लगती थीं.

नई नौकरियां भी होंगी पैदा

ये बदलाव जितना डरावना लगता है, उतना ही संभावनाओं से भरा हुआ भी है. Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार, ज़्यादातर जॉब्स पूरी तरह खत्म नहीं होंगे बल्कि उनका स्वरूप बदलेगा. रिसर्च ये भी बताती है कि आज की 60% नौकरियां 1940 के दशक में थीं ही नहीं. मतलब साफ है AI नौकरियां छीन नहीं रहा बल्कि उन्हें नया रूप दे रहा है.

यह भी पढ़ें:

फ्री में बनाएं अपनी खुद की AI वीडियो! इस टूल की मदद से हो जाएगा काम आसान, जानें पूरा तरीका

[ad_2]