तियानमेन स्क्वायर पर ऐसा क्या बोला अमेरिका की आग उगलने लगा ‘ड्रैगन’, बोला-‘तोड़-मरोड़ कर न पेश

[ad_1]

China On US Over Tiananmen Square: बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर में 4 जून, 1989 को जो हुआ वह न केवल चीन, बल्कि पूरे विश्व के लिए लोकतंत्र और दमन के टकराव का प्रतीक बन गया. हजारों छात्र और आम नागरिक, राजनीतिक स्वतंत्रता, प्रेस की आज़ादी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे. इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का अंत टैंकों और गोलियों से हुआ. तियानमेन स्क्वायर में प्रदर्शन 15 अप्रैल से 4 जून 1989 तक चला. PLA (People’s Liberation Army) की तरफ से की गई कार्रवाई में अनुमानित सैकड़ों से लेकर हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई. हालांकि, आज तक चीन सरकार ने मौत के आंकड़ों से जुड़ी सही जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. घटना के बाद से चीन में इस पर चर्चा, शिक्षा या मीडिया कवरेज पूरी तरह प्रतिबंधित है.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तियानमेन स्क्वायर की 36वीं वर्षगांठ पर कहा कि 4 जून को जो कुछ हुआ, दुनिया उसे कभी नहीं भूलेगी. उनका बयान एक ऐसी विरासत को सम्मान देने का प्रयास था, जिसे चीन वर्षों से छिपाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने सीधे-सीधे चीन पर तथ्यों को सेंसर करने का आरोप लगाया. रुबियो ने  तियानमेन स्क्वायर में शहीद हुए छात्रों को याद किया, बल्कि आज भी जो कार्यकर्ता मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनका भी उल्लेख किया.

चीन की तीखी प्रतिक्रिया
चीन ने रुबियो की टिप्पणी को चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर हस्तक्षेप बताया. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि यह बयान ऐतिहासिक तथ्यों को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश करने की साजिश है. चीन इसके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करता है. इस मुद्दे पर चीनी सरकार की नीति स्पष्ट है कि तियानमेन को भूल जाना ही एकमात्र विकल्प है. बता दें कि चीनी इंटरनेट, शिक्षा प्रणाली और मीडिया से तियानमेन से जुड़े मुद्दे को मिटा दिया गया है.

ताइवान की मुखर भूमिका
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने तियानमेन की याद में फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हम अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करते हैं. लोकतांत्रिक समाज सच्चाई को संरक्षित करते हैं, जबकि अधिनायकवादी सरकारें इतिहास को मिटाना चाहती हैं. इस बयान ने स्पष्ट रूप से चीन की साम्यवादी विचारधारा और ताइवान के लोकतांत्रिक मूल्य-तंत्र के बीच की खाई को फिर उजागर कर दिया. दूसरी तरफ चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और बलपूर्वक उसे मिलाने की धमकी देता है. इसके लिए उन्होंने कई बार ताइवान को सीधे तौर धमकाया भी है.

हांगकांग का मौन और चाउ हैंग-तुंग की भूख हड़ताल
हांगकांग, जो कभी तियानमेन स्मरण का एकमात्र चीनी क्षेत्र था, अब वहां भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू हो चुका है. पूर्व वकील और कार्यकर्ता चाउ हैंग-तुंग को सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित करने के कारण कैद किया गया है. इस वर्ष उन्होंने जेल में 36 घंटे की भूख हड़ताल करके लोकतंत्र की याद को जीवित रखा है.

[ad_2]

भुवन बाम ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताई सारी सच्चाई

[ad_1]

Bhuvan Bam Plastic Surgery Rumours:  भुवन बाम, जो पहले यूट्यूब पर ‘टिटू मामा’ के लिए जाने जाते थे, अब एक्टिंग में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. वहीं उनकी नई और दमदार लुक ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी और लोग कह रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी कराई है. भुवन ने अब इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

भुवन बाम ने कराई प्लास्टिक सर्जरी?
इंटरनेट पर एक Reddit थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें भुवन के पुराने और नए फोटो दिखाए गए थे. इस थ्रेड में पूछा गया कि क्या भुवन ने कोई प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जिससे फैन्स में जिज्ञासा बढ़ गई. भुवन बाम ने अब इन सारी  अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और इन्हें  खुद मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया है., इसके साथ ही उन्होंने अपने बदले लुक की वजह भी बताई. उन्होंने बताया कि उनका चेहरा फिटनेस, कार्डियो, और सख्त डाइट की वजह से बदला है, ना कि किसी सर्जरी की वजह से.

मेडिकल सर्जरी का सच
इसके साथ ही भुवन बाम ने ये भी बताया कि हाल ही में उन्होंने एक मेडिकल सर्जरी  जरूर करवाई थी, जिसमें एक दर्दनाक फोड़ा (म्यूकोसील) हटाया गया था.  यह सर्जरी केवल स्वास्थ्य कारणों से थी, न कि कॉस्मेटिक बदलाव के लिए.

भुवन बाम के क्लियरिफिकेशन पर  फैंस ने किया रिएक्ट
भुवन की सच्चाई सुनकर इंटरनेट पर फैन्स ने उनकी मेहनत और ईमानदारी की खूब तारीफ की.  कई लोगों ने कहा कि यह दिखाता है कि सही लाइफस्टाइल से भी बड़ा बदलाव संभव है. भुवन बाम की कहानी ये साबित करती है कि कड़ी मेहनत, फिटनेस और सही खान-पान से कोई भी अपनी शक्ल-ओ-सूरत में बड़ा बदलाव ला सकता है, बिना किसी प्लास्टिक सर्जरी के.

ये भी पढ़ें:-रणबीर कपूर, विराट कोहली जैसा हेयरकट चाहिए तो खर्च करने होंगे इतने, सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर ने बताया चार्ज

[ad_2]

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास

[ad_1]

देश के सबसे कठिन इंजीनियरिंग एग्जाम माने जाने वाले जेईई एडवांस्ड 2025 में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के अक्षत चौरसिया ने ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल कर सबको चौंका दिया है. कोटा में दो साल की मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले अक्षत ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो और माहौल सही मिले, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं.

अक्षत की पढ़ाई की कहानी सिर्फ जेईई की नहीं है. उन्होंने 10वीं में 97.2% और 12वीं में 97% अंक हासिल किए. खास बात यह है कि उन्होंने 12वीं में मैथ्स और केमिस्ट्री दोनों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं. इससे यह साफ है कि अक्षत की नींव शुरू से ही मजबूत रही है.

जेईई मेन में भी रहा शानदार प्रदर्शन
जेईई एडवांस्ड से पहले अक्षत ने जेईई मेन 2025 में ऑल इंडिया रैंक 72 हासिल की थी. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन अक्षत की मेहनत और स्मार्ट स्ट्रैटजी ने उन्हें हर मुकाम पर सफलता दिलाई.

कोटा में मिला पढ़ाई का सही माहौल
अक्षत ने बताया कि वह जब टैलेंटेक्स एग्जाम में टॉप 25 में आए थे, तभी पहली बार कोटा आए थे. यहीं उन्हें महसूस हुआ कि कोटा केवल एक शहर नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों की उड़ान का मैदान है. अक्षत ने कहा यहां हर गली में पढ़ाई का जुनून है. हर छात्र एक-दूसरे को देखकर प्रेरणा लेता है. अगर मैं कोटा नहीं आता, तो शायद आज इस रैंक तक नहीं पहुंच पाता.

परिवार का मजबूत साथ
अक्षत की मां वैशाली चौरासिया कोटा में उनके साथ ही रहीं. वह बतौर गृहिणी बेटे का पूरा ध्यान रखती थीं. अक्षत ने कहा मम्मी के साथ होने से मुझे न सिर्फ इमोशनल सपोर्ट मिला, बल्कि मानसिक रूप से भी मैं स्थिर रहा. यह तैयारी के दौरान बहुत जरूरी होता है. उनके पिता मनोज कुमार चौरासिया सरकारी नौकरी में हैं. अक्षत की बड़ी बहन ट्रिपलआईटी भागलपुर से बीटेक कर चुकी हैं और उन्होंने अक्षत को लगातार गाइड किया.

टीचर्स और तैयारी का तरीका
अक्षत का मानना है कि उनके सफर में कोचिंग के अध्यापकों की बहुत बड़ी भूमिका रही. उन्होंने कहा मेरे टीचर्स ने पूरी मेहनत और समर्पण से मुझे पढ़ाया. स्टडी मटेरियल और मॉड्यूल्स ने मेरी तैयारी को दिशा दी.

इनपुट: दिनेश कश्यप

ये भी पढ़ें - <a href=" पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित

[ad_2]

Relationship:वैवाहिक जीवन में इन 10 ग्रह योगों के कारण बढ़ता है कलेश, सुख की जगह मिलती है पीड़ा

[ad_1]

Relationship: यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव, अलगाव या मानसिक पीड़ा बढ़ती जा रही है, तो जन्मकुंडली का विश्लेषण कराकर सही दिशा में समाधान ढूंढा जा सकता है. कैसे आइए जानते हैं-

क्यों बिगड़ता है वैवाहिक जीवन? क्या इसके पीछे ग्रहों से जुड़ा कोई गहरा रहस्य है?
विवाहित जीवन जितना मधुर होता है, उसमें कलेश आने पर उतना ही कष्टदायक भी बन जाता है. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ, प्रेम और विश्वास को ग्रहों की स्थिति गहराई से प्रभावित करती है.

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, पुरुषों के लिए शुक्र और महिलाओं के लिए बृहस्पति का विशेष महत्व होता है. यदि ये ग्रह दुर्बल या पीड़ित हों, तो वैवाहिक जीवन में मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

इन 10 ज्योतिषीय स्थितियों में बढ़ते हैं वैवाहिक जीवन में कलेश
1. सातवां भाव और शुभ ग्रहों की अनुपस्थिति
यदि कुंडली के सप्तम भाव में शुभ ग्रह (जैसे गुरु, शुक्र) नहीं हों, तो वैवाहिक जीवन में स्थिरता की कमी और विवाद बढ़ सकते हैं.

2. गुरु की राशि में स्थित मंगल
जब मंगल, वृहस्पति की राशि में बैठा हो और उस पर गुरु की दृष्टि हो, तो वैचारिक असमानता से वैवाहिक जीवन में असंतुलन आ सकता है.

3. शुक्र के साथ सूर्य और चंद्रमा
यदि सप्तम भाव में शुक्र हो और वह सूर्य तथा चंद्रमा से घिरा हो, तो दांपत्य जीवन में मानसिक अशांति और असहमति बनी रहती है.

4. चंद्रमा सप्तम भाव में, स्वामी द्वादश में
जब चंद्रमा सप्तम भाव में, सप्तम भाव का स्वामी द्वादश भाव में और शुक्र कमजोर हो, तो वैवाहिक संबंधों में दूरी और असंतोष बढ़ता है.

5. पाप ग्रहों की उपस्थिति
पहला, चौथा, सातवां, आठवां और बारहवां भाव यदि पापी ग्रहों (शनि, राहु, केतु, मंगल) से पीड़ित हों, तो दांपत्य जीवन में निरंतर क्लेश बना रहता है.

6. मकर राशि का बृहस्पति सप्तम भाव में
यदि सप्तम भाव में मकर राशि का गुरु हो तो व्यक्ति को जीवनसाथी से अपेक्षित सुख नहीं मिलता और बार-बार झगड़े होते हैं.

7. सप्तम भाव का स्वामी छठे में या छठे का स्वामी सप्तम में
यह एक विपरीत राजयोग बनाता है, जो संबंधों में विरोध और वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न करता है. विशेषकर जब सप्तम भाव में वृश्चिक राशि का शुक्र हो.

8. मंगल-शनि युति के सामने शुक्र-चंद्रमा
यह योग व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक संतुलन को बिगाड़ता है, जिससे संबंधों में अहं और तकरार आ जाती है.

9. मीन राशि में शनि और मंगल का होना
सप्तम भाव में मीन राशि में शनि और मंगल की युति वैवाहिक जीवन को भ्रम, असुरक्षा और क्लेश से भर देती है.

10. शनि, राहु, केतु, मंगल सप्तम में
यदि सप्तम भाव में ये चारों पाप ग्रह में से कोई भी दो ग्रह हों, तो विवाह में विश्वास और समर्पण की कमी बनी रहती है.

समाधान क्या है? शांति और सुख के लिए करें ये उपाय
कुंडली मिलान के समय सप्तम भाव और शुक्र/गुरु की स्थिति अवश्य देखें. वैवाहिक जीवन में क्लेश हो तो गुरुवार और शुक्रवार को व्रत रखें. मंगल दोष से ग्रस्त जातकों को हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए. वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में पति-पत्नी का कमरा रखें.

सप्तमे भार्याभावं सूते शुक्रो यदि शुभस्थितिः.
निस्त्रिंशं दुःखमाप्नोति पापयुक्ते विपर्ययः॥

अर्थात: सप्तम भाव में यदि शुक्र शुभ हो तो विवाह सुखी होता है, पापग्रह हों तो कष्ट मिलता है.

[ad_2]

इन iPhone और iPad मॉडल्स पर अब नहीं चलेगा YouTube ऐप, जानें क्या है वजह

[ad_1]

YouTube ने चुपचाप एक नया ऐप अपडेट जारी किया है जो अब पुराने iPhone और iPad मॉडल्स के लिए सपोर्ट खत्म कर रहा है. लेटेस्ट YouTube वर्जन 20.22.1 अब iOS 16 या उससे ऊपर के वर्जन की जरूरत करता है, जिससे वे Apple डिवाइस जो iOS 15 तक सीमित हैं उस पर यह ऐप काम नहीं करेगा. इस बदलाव के चलते iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus और पहली पीढ़ी का iPhone SE यूज़र्स अब YouTube ऐप को इंस्टॉल या अपडेट नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा, 7वीं जनरेशन के iPod Touch, जो iOS 15 पर अटका हुआ है, पर भी अब यह ऐप सपोर्ट नहीं करेगा.

इन iPad मॉडल्स पर भी नहीं चलेगा यूट्यूब

iPad यूज़र्स के लिए भी अब YouTube ने iPadOS 16 या उससे ऊपर का वर्जन अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि iPad Air 2 और iPad mini 4 जैसे पुराने मॉडल अब इस नए ऐप वर्जन को सपोर्ट नहीं करेंगे. हालांकि ये डिवाइस सामान्य इस्तेमाल के लिए आज भी ठीक-ठाक माने जाते हैं लेकिन YouTube ऐप का लेटेस्ट वर्जन अब इन पर नहीं चलेगा.

हालांकि YouTube ऐप इन डिवाइसेज़ पर नहीं चलेगा फिर भी यूज़र्स m.youtube.com के ज़रिए मोबाइल ब्राउज़र में YouTube एक्सेस कर सकते हैं. मगर इस तरीके से वो फीचर्स नहीं मिलेंगे जो ऐप में मिलते हैं, जैसे स्मूद नेविगेशन, ऑफलाइन वीडियो सेविंग और बेहतर स्ट्रीमिंग विकल्प.

यह बदलाव इस बात का संकेत है कि अब ज्यादातर ऐप डेवलपर्स नए और आधुनिक डिवाइसेज़ पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. YouTube का यह फैसला ऐसे समय आया है जब Apple ने भी आधिकारिक रूप से iPhone 6 को “obsolete” यानी अप्रचलित घोषित कर दिया है, जिसका मतलब है कि अब वह किसी भी आधिकारिक सर्विस या रिपेयर के लिए योग्य नहीं है.

क्या है वजह

दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले WhatsApp ने भी ऐसा ही कदम उठाया था. अब यह ऐप केवल उन्हीं iPhones पर काम करेगा जिनमें iOS 15.1 या उससे ऊपर है, और Android फोनों के लिए Android 5.0 या उससे ऊपर अनिवार्य है. इससे पहले 2014 से पहले लॉन्च हुए कई स्मार्टफोन, जैसे iPhone 5s, iPhone 6, Samsung Galaxy S3, HTC One X और Sony Xperia Z, अब WhatsApp के नए अपडेट को सपोर्ट नहीं करेंगे.

Meta ने क्या कहा

Meta का कहना है कि पुराने डिवाइसेज़ में वह सिक्योरिटी और तकनीकी क्षमताएं नहीं हैं जो आज के ऐप्स की जरूरत हैं. कंपनी समय-समय पर यह मूल्यांकन करती है कि किन डिवाइसेज़ को सपोर्ट देना व्यावहारिक है, और जिनका यूज़र बेस कम है या जिनमें पुराना हार्डवेयर है, उनका सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म कर दिया जाता है. जिन यूज़र्स के पास अब भी ऐसे पुराने डिवाइसेज़ हैं उनके लिए यह एक संकेत हो सकता है कि अब अपग्रेड का समय आ चुका है खासकर तब जब YouTube और WhatsApp जैसे जरूरी ऐप्स भी इन्हें छोड़ने लगे हैं.

यह भी पढ़ें:

आपकी नौकरी खतरे में है? अगले 5 सालों में इन 8 प्रोफाइल्स को AI कर सकता है बाहर! जानिए कहीं आप तो लिस्ट में नहीं

[ad_2]

RCB की जीत पर अनुष्का को गले लगाने वाली लड़की कौन है? यूजर्स पूछ रहे हैं सवाल

[ad_1]

Trending News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर सीजन में अनुष्का शर्मा स्टेडियम में दिखती हैं, अपने पति विराट कोहली और RCB टीम को चीयर करते हुए. फैंस को ये जोड़ी बहुत पसंद है और कैमरे भी बार-बार उन्हें दिखाते हैं. लेकिन इस बार फैंस ने एक नई बात नोटिस की और वो ये कि अनुष्का हर बार स्टैंड में अकेली नहीं होतीं. उनके बगल में अक्सर एक महिला बैठी दिखाई देती है.

अब सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे हैं .. “ये महिला कौन है जो हर मैच में अनुष्का के साथ होती है?” वह महिला काफी शांत रहती है, कैमरे की तरफ ध्यान नहीं देती, लेकिन हर मैच में मौजूद रहती है. कुछ लोग कह रहे हैं कि वो अनुष्का की कोई करीबी दोस्त या फैमिली मेंबर हो सकती हैं, तो कुछ का मानना है कि शायद वो उनकी पर्सनल स्टाफ में से कोई हैं. आइए हम आपको बताते हैं कौन है वो महिला और क्या है अनुष्का से उनके संबंध.

कौन है अनुष्का के पास बैठी ये महिला

हाल ही में जब RCB का मैच चल रहा था, तो सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि स्टेडियम के स्टैंड में भी एक चेहरा चर्चा में आ गया. हर मैच में अनुष्का शर्मा के बगल में बैठी एक महिला को देख फैंस को जिज्ञासा होने लगी. “ये हैं कौन?” असल में, वो महिला कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा की बेहद करीबी दोस्त मालविका नायक हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनमें बताया गया है कि अनुष्का और मालविका की दोस्ती कई सालों पुरानी है. ये दोनों अक्सर IPL के मैचों में साथ नजर आती हैं और कभी-कभी उनके पति भी साथ में डबल डेट पर दिखते हैं.

आरसीबी से भी है नाता, पति संभालते हैं टीम का ये जिम्मा

मालविका नायक सिर्फ अनुष्का शर्मा की करीबी दोस्त ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव हैं. वो एक जानी-मानी कंपनी इनोज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम करती हैं, जहां वो बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप जैसे जरूरी काम संभालती हैं. उनके पति निखिल सोसले भी क्रिकेट की दुनिया से जुड़े हुए हैं. वो डियाजियो इंडिया में काम करते हैं और वहां RCB के लिए मार्केटिंग और रेवेन्यू का पूरा जिम्मा संभालते हैं. शायद इसी वजह से मालविका RCB के मैचों में अक्सर दिखाई देती हैं, क्योंकि उनका परिवार भी इस टीम से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

ऑफ फील्ड भी काफी गहरी है दोनों की दोस्ती

मैदान से बाहर भी अनुष्का-विराट और मालविका-निखिल की जोड़ी खूब जमी हुई है. ये दोनों कपल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं. चाहे वो डिनर हो, पार्टी हो या कोई ट्रिप, इनकी दोस्ती सिर्फ कैमरे तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑफ-फील्ड भी इनका रिश्ता बेहद खास और मजबूत है. इसलिए जब आप अगली बार IPL मैच में अनुष्का के पास मालविका को देखें, तो अब आपको पता रहेगा कि वो कौन हैं और क्यों हर मैच में मौजूद रहती हैं.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

विराट ही नहीं रोए, RCB के चैंपियन बनने पर हार्दिक के भी निकले आंसू, बोले- भाई तुम पर गर्व…

[ad_1]

Hardik Pandya Special Message For His Brother Krunal Pandya: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. 17 साल के इंतजार के बाद ट्रॉफी जीतने पर विराट कोहली इमोशनल हो गए. वो बीच मैदान पर ही रोने लगे. कोहली के अलावा क्रुणाल पांड्या के भाई हार्दिक पांड्या के भी आंखों से आंसू निकलने लगे. इसके बाद हार्दिक ने अपने बड़े भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया.

पंजाब ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 190 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब 20 ओवरों में सिर्फ 184 रन ही बना पाई और मैच 6 रनों से गंवा दिया. इस जीत के बाद कोहली, क्रुणाल सहित सभी आरसीबी के खिलाड़ी इमोशनल हो गए. वहीं हार्दिक भी रोने लगे और उन्होंने अपने बड़े भाई के लिए स्पेशल मैसेज भी भेजा.

हार्दिक हुए इमोशनल, बड़े भाई के लिए भेजा स्पेशल मैसेज

हार्दिक के भाई क्रुणाल ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई. जिसके बाद हार्दिक काफी इमोशनल हो गए और रोने लगे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रुणाल के लिए स्पेशल मैसेज शेयर किया. हार्दिक ने लिखा कि “मैं रो रहा हूं, मुझे तुम पर गर्व है.”

RCB की जीत के हीरो रहे क्रुणाल

क्रुणाल ने फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने टीम को 17 साल बाद पहली ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. वो आरसीबी की इस जीत के हीरो साबित हुए. क्रुणाल ने इस मैच में दो महत्वपूर्ण विकेट निकाले. क्रुणाल ने सबसे पहले प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे जोश इंग्लिस को आउट कर पूरी बाजी ही पलट दी. क्रुणाल ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट लिए. क्रुणाल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया.

यह भी पढ़ें-

फाइनल में पंजाब की हार से टूट गया प्रिती जिंटा का दिल, आंखों में दिखे आंसू; फैंस बोले- वो ट्रॉफी…,

[ad_2]

मुस्लिम मुल्क में अगवा हो गए थे ये तीन भारतीय, अब वहां से आई गुड न्यूज, जानें पूरी कहानी

[ad_1]

Three Indians Rescued in Iran: विदेश जाने का सपना कई बार ऐसा मोड़ ले लेता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती. कुछ ऐसा ही हुआ पंजाब के तीन युवकों के साथ, जिन्हें एक ट्रैवल एजेंसी ने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा देकर ईरान भेजा. लेकिन तेहरान पहुंचते ही वे लापता हो गए और फिरौती की मांग ने परिजनों की चिंता और बढ़ा दी. इस घटना ने भारत-ईरान के बीच कूटनीतिक हलचल तेज कर दी.

ईरान की राजधानी तेहरान में पिछले महीने लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों को ईरानी पुलिस ने एक सफल अभियान के बाद सुरक्षित बचा लिया है. भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि ये कार्रवाई तेहरान पुलिस द्वारा की गई. ये तीनों युवक पंजाब के निवासी हैं, जिनका नाम- जसपाल सिंह, हुसनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह है, जो 1 मई को ईरान पहुंचे थे और उसी दिन लापता हो गए थे.

ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का लालच देकर भेजे गए थे ईरान
ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तीनों युवक एक स्थानीय ट्रैवल एजेंसी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में आकर्षक नौकरी का झांसा देकर ईरान भेजे गए थे. ईरानी समाचार एजेंसी मेहर और तस्नीम के अनुसार, पुलिस ने दक्षिणी तेहरान के वरामिन इलाके में बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान चलाया और तीनों भारतीयों को सकुशल रिहा कराया.

परिवार को मिली थी फिरौती की धमकी
तीनों भारतीयों के परिजनों ने भारतीय दूतावास को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी. परिजनों ने यह भी बताया कि उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी और धमकी भरे कॉल पाकिस्तानी नंबरों से आए थे. इससे मामला और गंभीर हो गया.

भारतीय दूतावास की सक्रियता
नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ईरान के विदेश मंत्रालय का काउंसलर मामलों का विभाग इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए था और न्यायिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा था. भारतीय दूतावास ने भी समय-समय पर परिजनों को हर अपडेट मुहैया कराया.

भारतीयों को चेतावनी
ईरानी दूतावास और भारत सरकार दोनों ने भारतीय नागरिकों को आगाह किया है कि वे विदेश यात्रा के लिए अनधिकृत एजेंटों या बिचौलियों पर भरोसा न करें. भारत सरकार पहले भी ईरान जाने वाले नागरिकों के लिए परामर्श जारी कर चुकी है, जिसमें सुरक्षित यात्रा, दूतावास से संपर्क में रहने और वैध माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

[ad_2]

विजय माल्या ने RCB को दी जीत की बधाई तो यूजर्स ने ले लिए जमकर मजे, बोले- SBI वाले बुला रहे हैं

[ad_1]

RCB की 18 साल लंबी प्रतीक्षा आखिरकार खत्म हुई. विराट कोहली की टीम ने इतिहास रचते हुए IPL 2025 का खिताब जीत लिया. पूरे देश में जश्न का माहौल है, पटाखे फूट रहे हैं, मीम्स बरस रहे हैं और सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के नाम की गूंज है. लेकिन इस खुशी की आवाज के बीच एक ऐसा ट्वीट भी आया जिसने माहौल को पल भर में ट्रोल-स्टेशन बना दिया. ये ट्वीट किसी और का नहीं, बल्कि टीम के पूर्व मालिक और भारत से भागा हुआ आर्थिक अपराधी विजय माल्या का था. जैसे ही माल्या ने RCB को बधाई दी, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की फौज टूट पड़ी. लोग बोले… “बधाई छोड़ो, बकाया चुकाओ.”

विजय माल्या ने दी टीम को जीत की बधाई

एक तरफ लोग जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ विजय माल्या का नाम आते ही ट्रोलर्स ने ऐसा रुख बदला कि ट्विटर की हवा में ही तल्खी घुल गई. IPL 2025 की ट्रॉफी जैसे ही RCB के हाथ लगी, दुनिया भर से बधाईयों का तांता लग गया. मगर सबकी नजर तब घूम गई जब भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने ट्विटर पर टीम को बधाई दी. लेकिन जनता इतनी जल्दी भूलने वाली नहीं थी. ट्वीट के सेकंड भर बाद ही रिप्लाई बॉक्स में ट्रोलों का तूफान आ गया. किसी ने लिखा – “भाई अब जीत हो गई, अब तू 9000 करोड़ भी वापस भेज दे.” किसी ने व्यंग्य कसा… भारत में जश्न चल रहा है. आप भी लौट आइए, कोर्ट में पेशी का जलसा भी हो जाएगा.”

इस अंदाज में बोला भगौड़ा

ट्वीट करते हुए माल्या ने लिखा…”जब मैंने RCB की शुरुआत की थी, तब मेरा सपना था कि एक दिन IPL की ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंचे. मुझे बहुत गर्व है कि मैंने एक युवा खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली को चुना, जो आज 18 साल बाद भी टीम का हिस्सा हैं और हमारी ताकत बने हुए हैं. मुझे ये भी सौभाग्य मिला कि मैंने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे शानदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया. ये दोनों खिलाड़ी RCB के इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे.”

विजय माल्या ने RCB को दी जीत की बधाई तो यूजर्स ने ले लिए जमकर मजे, बोले- SBI वाले बुला रहे हैं

आगे माल्या ने कहा…”अब आखिरकार, वो दिन आ गया है जब RCB ने IPL ट्रॉफी जीत ली. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे इस सपने को सच किया. RCB के फैंस दुनिया के सबसे अच्छे फैंस हैं और ये ट्रॉफी वाकई में उनके ही नाम है.”

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

SBI आ जा भाई, ई साला बकाया नाम दे

विजय माल्या ने जैसे ही ट्वीट किया ये तुरंत आग की तरह वायरल हो गया. ट्वीट करने के बाद माल्या खुद अपने किए पर पछता रहा होगा. किसी ने अपशब्द कहे तो किसी ने कहा ई साला बकाया नाम दे. एक यूजर ने लिखा…SBI आजा मेरे परदेसी. एक और यूजर ने लिखा…इसी बात पर कर्जा वापस कर दे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बातें मत बना भाई, पार्टी करनी है, कर्जा वापस कर.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

Microsoft को पछाड़ते हुए Nvidia बनी दुनिया की सबसे वैल्यूऐबल कंपनी, अब कंपनी का यह है टारगेट

[ad_1]

Nvidia: सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे वैल्यूऐबल कंपनी बन गई है. आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) में कंपनी की मजबूत होती पकड़ इसकी मार्केट वैल्यू को आगे बढ़ा रही है. बीते मंगलवार को Nvidia के शेयर में लगभग 3.4 परसेंट का उछाल आया. इससे कंपनी का टोटल मार्केट वैल्यू लगभग 3.45 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया. जबकि Microsoft का मार्केट वैल्यूएशन 3.44 ट्रिलियन डॉलर है.

एनवीडिया की AI चिप्स की बढ़ रही डिमांड

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब Nvidia मार्केट वैल्यू की रेस में सबको पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंचा है. कंपनी ने इससे पहले इस साल 24 जनवरी को भी यह मुकाम हासिल की थी. बहरहाल, कुछ समय के लिए कंपनी पीछे बेशक रही, लेकिन अब AI चिप्स की बढ़ती मांग और आमदनी में हो रही वृद्धि के साथ कंपनी फिर से टॉप पर पहुंच गई है.

हाल ही में 27 अप्रैल को समाप्त पहली तिमाही में एनवीडिया का रेवेन्यू 44.1 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 12 परसेंट अधिक है और पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 69 परसेंट ज्यादा है. इसके पीछे वजह एआई और डेटा सेंटर में इस्तेमाल किए जाने वाले इसके चिप्स की मजबूत मांग है.

कंपनी के प्लान में और भी कई चीजें शामिल

इस दौरान, ग्लोबल टैरिफ और व्यापार को लेकर सख्त नियमों के बीच भी Nvidia की H20 चिप की डिमांड लगातार बढ़ती रही. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के दौरान अकेले अपने H20 प्रोडक्ट्स से 4.6 बिलियन डॉलर की कमाई की.

अब एनवीडिया सिर्फ चिप्स ही नहीं बना रही है, बल्कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में भी जुटी हुई है. कंपनी का प्लान अगले चार सालों में 50,000 करोड़ डॉलर तक के एआई सिस्टम बनाने का है. इन सिस्टम में एआई सुपरकंप्यूटर और बड़े डेटा सेंटर शामिल हैं.

AI सुपरकंप्यूटर बनाएगी कंपनी

इस साल अप्रैल में रिपोर्टों में कहा गया था कि Nvidia पहली बार अमेरिका में अपना AI सुपरकंप्यूटर बनाना शुरू करेगी. कंपनी ने एरिजोना में अपने एडवांस ब्लैकवेल चिप्स के प्रोडक्शन के लिए निवेश किया है. यह टेक्सास में AI सुपरकंप्यूटर फेसिलिटी भी बना रही है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग एरिया एक मिलियन स्क्वॉयर फीट से अधिक है. Nvidia ने अपने टेक्सास प्लांट के लिए Foxconn के साथ पार्टनरशिप भी की है.

ये भी पढ़ें:

क्या एसी का स्विच ऑन करते वक्त इन बातों का आया है ख्याल? इस तरह से कर रहे अपना और कुदरत का नुकसान

[ad_2]