MCA की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए कितनी होगी EMI और कैसे कर सकते हैं आसा
[ad_1]
आज के समय में टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है. अगर आप MCA करना चाहते हैं लेकिन फीस की वजह से पीछे हट रहे हैं, तो घबराइए नहीं. अब कई बैंक और वित्तीय संस्थान आपको एजुकेशन लोन की सुविधा देते हैं, जिससे आप बिना पैसों की चिंता किए अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.
अगर आप किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से MCA कर रहे हैं, तो आपको एजुकेशन लोन आसानी से मिल सकता है. अधिकतर बैंक 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देते हैं. कुछ प्राइवेट बैंक और NBFC तो 20-25 लाख रुपये तक का लोन भी दे देते हैं, अगर कॉलेज प्राइवेट और टॉप रैंकिंग का हो. सरकारी कॉलेजों में MCA की फीस जहां 1.5 लाख से 3 लाख रुपये के बीच होती है, वहीं प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस 4 से 10 लाख रुपये तक जा सकती है. ऐसे में एजुकेशन लोन छात्रों के लिए बड़ा सहारा बनता है.
ब्याज दरें और चुकाने की प्रक्रिया
बैंक एजुकेशन लोन पर आमतौर पर 8% से 12% तक की ब्याज दर लगाते हैं. यह दर छात्र के कॉलेज, कोर्स और लोन की रकम के हिसाब से बदल सकती है. अधिकतर बैंक पढ़ाई के दौरान कोई EMI नहीं लेते, यानी आप जब तक कोर्स कर रहे होते हैं, तब तक लोन पर EMI नहीं देनी होती. इसे मोरटोरियम पीरियड कहा जाता है. इस समय में आप पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं. पढ़ाई पूरी करने के 6 महीने से 1 साल के भीतर EMI शुरू करनी होती है.
EMI कैसे बनती है आसान?
मान लीजिए आपने 3 लाख रुपये का लोन लिया और उसे 5 साल में चुकाना है, तो करीब 6,000 से 7,000 रुपये महीने की EMI बनती है. अगर आप 7-8 लाख का लोन लेते हैं, तो EMI करीब 12,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है. आप चाहें तो EMI का समय बढ़ाकर 7 साल भी कर सकते हैं, जिससे मासिक किस्त थोड़ी और कम हो जाएगी.
किन दस्तावेजों की होती है जरूरत?
• कॉलेज का एडमिशन लेटर
• फीस स्ट्रक्चर
• पिछली कक्षा की मार्कशीट्स
• आधार कार्ड, पैन कार्ड
• को-साइग्नर (अभिभावक) की आय का प्रमाण
ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक की बैठक शुरू, रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती संभव!
[ad_1]
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय अहम बैठक 4 जून से शुरू हो चुकी है. इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने एक बड़ा अनुमान पेश किया है, 2025 में RBI रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती कर सकता है. यह अनुमान बाजार की आम राय से दोगुना है, जो सिर्फ 50 bps की कटौती मान रही थी.
RBI गवर्नर के नेतृत्व में बैठक
यह बैठक RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हो रही है और इसका फैसला 6 जून को आएगा. इस बार सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या RBI लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती करेगा. खास बात यह है कि फिलहाल महंगाई दर 4 फीसदी के लक्षित स्तर से नीचे बनी हुई है, जो ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को मजबूत करती है.
अब तक दो बार कटौती
पिछली दो बैठकों में RBI ने कुल 50 bps की कटौती कर रेपो रेट को 6 फीसदी तक ला दिया है. Nomura का कहना है कि अर्थव्यवस्था में मंदी और महंगाई के लक्षित स्तर से नीचे रहने के चलते RBI को और कटौती का मौका मिल सकता है.
Nomura के मुताबिक, GDP ग्रोथ FY26 में 6.2 फीसदी रहने की उम्मीद है (RBI का अनुमान 6.5 फीसदी) का है. महंगाई 3.3 फीसदी रहने का अनुमान है (लक्ष्य 4 फीसदी) का है. इस लिहाज से, नीति दरों को “तटस्थ” नहीं, बल्कि “प्रोत्साहनात्मक ज़ोन” में लाने की जरूरत है.
हर तिमाही 25bps कटौती का अनुमान
Nomura का मानना है कि RBI साल के बाकी बचे चारों मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू (जून, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर) में 25bps की कटौती कर सकता है. इस तरह रेपो रेट 5.00 फीसदी तक आ सकता है. इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी यानी नकदी बनी रहेगी, लगभग 1 फीसदी NDTL के आसपास, जिससे ब्याज दरों का असर जल्दी देखने को मिलेगा.
अमेरिका के फैसलों से RBI नहीं होगा प्रभावित
RBI पहले ही साफ कर चुका है कि उसकी मौद्रिक नीति के फैसले घरेलू आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित होते हैं, ना कि अमेरिका जैसे देशों की नीतियों पर. Nomura का भी मानना है कि भले ही US फेडरल रिजर्व अपनी दरें Q4 तक न बदले, लेकिन RBI अपने रास्ते पर चलेगा, क्योंकि भारत की स्थिति अलग है. वहीं, FY26 में भारत का चालू खाता घाटा (CAD) लगभग 0.6 फीसदी रहने का अनुमान है, जिससे फंडिंग को लेकर कोई बड़ी चुनौती नहीं दिख रही. हालांकि Q1 2025 में GDP ग्रोथ 7.4 फीसदी रही, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे निजी खपत और पूंजीगत खर्च की गति धीमी रही.
शहरी खपत में कमजोरी बनी हुई है
क्रेडिट ग्रोथ और वास्तविक आय की ग्रोथ भी धीमी है. जबकि, वैश्विक अनिश्चितता, चीनी सामान की भरमार और निजी निवेश की सुस्ती भी चिंता का विषय है. फिर भी, कम महंगाई, कमोडिटी कीमतों में गिरावट और सेवाओं की मजबूती भारत की ग्रोथ को थोड़ा संतुलन दे सकती हैं.
3 फीसदी के नीचे आ सकती है CPI
जनवरी से अप्रैल तक CPI महंगाई औसतन 3.6 फीसदी रही है. Nomura का कहना है कि यह और घटकर अगले छह महीनों में 3.0 फीसदी से नीचे जा सकती है. इसके अलावा, खाद्य पदार्थों की कीमतें घटी हैं. मूल महंगाई (core inflation) भी नियंत्रित है. वेतन वृद्धि और इनपुट लागत में भी नरमी है. FY26 में CPI औसतन 3.3 फीसदी रह सकती है, जो कि RBI और बाजार दोनों के 4 फीसदी के अनुमान से काफी कम है.
ये भी पढ़ें: छप्पर फाड़ पैसा देने वाला बिजनेस आइडिया! एक ऑटो रिक्शा खरीदो और बिना चलाए कमाओ 8 लाख रुपये महीना
[ad_2]
Stolen Review: Abhishek Banerjee की Acting लाजवाब, पलक झपकने का मौका नहीं देगी ये फिल्म
[ad_1]
हाल ही में Prime Video पर release हुई इस 90 minutes की film ने audience का दिल जीत लिया है. Film का नाम है ‘Stolen’. Film 4 june को ही release हुई है. कहानी कुछ ऐसी है की इसमें एक lady का बच्चा चोरी हो गया है और समझ नहीं आता चोर है कौन यही कहानी आपको 90 minutes तक seats से बांध कर रखेगी. Film में आपको Abhishek Banerjee, Harish Khanna, Mia Maelzer और Shubham Vardhan कमाल की acting करते दिखेंगे. ‘Stolen’ को Direct किया है Karan Tejpal ने और लिखा है Karan Tejpal, Gaurav Dhingra, Swapnil Salkar ने मिलकर Film को Produce किया है. Anurag Kashyap, Kiran Rao, Nikkhil Advani और Vikramaditya Motwane Gaurav Dhingra ने. यह crime, thrill से भरी है और अगर आप भी crime, thrill जैसी movies के शौकीन है तो यह आपके लिए एक must watch है.
[ad_2]
डिलीवरी से पहले अगर किसी ने छेड़ा पैकेज, तो Amazon की टेप खोल देगी राज
[ad_1]
अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इस डर में रहते हैं कि कहीं आपके महंगे ऑर्डर के साथ छेड़छाड़ न हो जाए, तो अब घबराने की ज़रूरत नहीं है. ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने एक नई तकनीक पेश की है जो आपके ऑर्डर को और भी सुरक्षित बना देगी.
अब अगर कोई डिलीवरी के दौरान आपके पैकेज से छेड़छाड़ करता है, तो उसका पता लगाना बेहद आसान हो जाएगा. दरअसल, Amazon ने अपनी पैकेजिंग में ऐसी खास सील और टेप का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, जो किसी भी तरह की टैंपरिंग यानी छेड़छाड़ की जानकारी दे सकती है.
क्या है Amazon की नई सिक्योरिटी तकनीक?
Amazon अब अपने हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग में एक खास तरह की टेप का इस्तेमाल कर रहा है, जिस पर गुलाबी और लाल रंग के छोटे-छोटे डॉट्स होते हैं. ये डॉट्स तापमान के संपर्क में आने पर अपना रंग बदल लेते हैं. चोर आमतौर पर बॉक्स से टेप हटाने के लिए हीट गन जैसे टूल्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि पैकेज को बिना नुकसान पहुंचाए दोबारा सील किया जा सकेय लेकिन अब अगर ऐसा कोई करने की कोशिश करता है, तो यह स्मार्ट टेप तुरंत रंग बदलकर यह संकेत दे देगी कि बॉक्स से छेड़छाड़ की गई है.
क्या करें अगर दिखे पिंक डॉट?
अगर आपके डिलीवरी बॉक्स पर यह पिंक या बदला हुआ डॉट नजर आता है, तो सबसे पहले उस बॉक्स की फोटो या वीडियो बना लें. यह आपके लिए सबूत का काम करेगा. उसके बाद आप Amazon से उस पैकेज को रिसीव करने से मना कर सकते हैं.
Amazon का कहना है कि ग्राहक चाहें तो ऐसे किसी भी पैकेज को लेने से इनकार कर सकते हैं, जिसमें पिंक डॉट दिख रहा हो। इससे यह साफ हो जाएगा कि डिलीवरी से पहले बॉक्स को किसी ने खोलने की कोशिश की है.
क्यों खास है ये नई पहल?
पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़े कई मामले सामने आए हैं, जहां ग्राहकों को महंगे गैजेट्स की जगह साबुन, पत्थर या ईंट जैसी चीजें भेज दी गईं. ऐसे में Amazon की यह नई पहल ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. अब जब भी आप कोई महंगा सामान ऑर्डर करें, तो पैकेज रिसीव करते समय उस पर लगे डॉट्स को जरूर चेक करें. अगर सब कुछ ठीक है, तो बेझिझक पैकेज लें, वरना उसी समय Amazon से संपर्क करें. इस तकनीक से न सिर्फ ग्राहक राहत महसूस करेंगे बल्कि Amazon भी अपने प्लेटफॉर्म को और ज्यादा भरोसेमंद बना पाएगा.
[ad_2]
‘भारत से बात करने के लिए बेताब…’, सिंधु जल समझौते पर क्या बोले PAK के विदेश मंत्री इशाक डार?
[ad_1]
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार (4 जून, 2025) को कहा कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच फिर से सैन्य संघर्ष शुरू होने की आशंका बहुत कम है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ऐसी किसी भी स्थिति (सैन्य संघर्ष) में मुंहतोड़ जवाब देगा.
इशाक डार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की. इस संवाददाता सम्मेलन का आयोजन मीडिया को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तुर्किए, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की हालिया यात्रा का विवरण देने और पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ संघर्ष में सहयोग देने के लिए संबंधित देशों के नेतृत्व का आभार जताने के लिए किया गया था.
भारत के साथ नए सिरे से संघर्ष छिड़ने की आशंकाओं के बारे में पूछे जाने पर इशाक डार ने कहा कि वह भविष्य का अंदाजा तो नहीं लगा सकते, लेकिन ऐसी किसी भी स्थिति की संभावना बहुत कम है. इशाक डार ने कहा, ‘संघर्ष-विराम बरकरार है और दोनों पक्षों ने सैनिकों की वापसी से जुड़े सभी कदमों पर अक्षरशः अमल किया है. लिहाजा, मेरी राय में (नये सिरे से संघर्ष होने की) कोई आशंका नहीं है.’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, ‘अगर भारत सैन्य संघर्ष का सहारा लेता है, तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.'
इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए बेताब नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक समग्र वार्ता चाहता है, जिसमें आतंकवाद के साथ-साथ सिंधु जल संधि (IWT) सहित अन्य मुद्दे भी शामिल हों. इशाक डार ने दावा किया कि आईडब्ल्यूटी को स्थगित नहीं किया जा सकता.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित अन्य कदम उठाए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच जल विवाद को सुलझाने और सिंधु बेसिन की छह मुख्य नदियों के पानी को साझा करने के लिए 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे.
इशाक डार ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत के साथ तनाव के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सऊदी नेतृत्व का आभार जताने के वास्ते अगले 24 घंटे में सऊदी अरब की यात्रा करेंगे. शहबाज शरीफ की चार देशों की हालिया यात्रा का जिक्र करते हुए इशाक डार ने कहा कि पाक पीएम ने भारत के साथ संघर्ष के दौरान तुर्किए, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की ओर से जताई गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त करने के लिए इन देशों की यात्रा की.
इशाक डार ने पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में किए गए कूटनीतिक प्रयासों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘इन प्रयासों को उनकी स्पष्टता के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा हासिल हुई.'
[ad_2]
RCB की विक्ट्री परेड में फैंस की भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ मचने से माहौल बिगड़ा, देखें वीडियो
[ad_1]
RCB Victory Parade Stampede: कल यानी 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था. दोनों ही टीमें पिछले 17 साल से ट्रॉफी का इंतजार कर रही थीं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह इंतजार पूरा हुआ और 17 साल के बाद रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी जीती.
इतने लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी जीतने की खुशी में 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की विक्ट्री परेड निकाली जाएगी. लेकिन उससे पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया है. आपको बता दें विक्ट्री परेड से पहले ही भगदड़ मच गई है. जिसमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है. हादसे के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
RCB विक्ट्री परेड से पहले मची भगदड़
आईपीएल के 18वें सीजन का टाइटल जीतने के बाद एक और जहां बेंगलुरु फैंस की खुशी सातवें आसमान पर थी. तो वहीं विक्ट्री परेड की सुनने के बाद तो विराट कोहली के साथ अपने बाकी स्टार प्लेयर्स को देखने के लिए बेताब हो गए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की विक्ट्री परेड होनी है लेकिन उससे पहले ही एक खतरनाक दर्दनाक हादसा भी हो गया है. आपको बता दें चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस की इतनी भीड़ थी कि वहां भगदड़ मच गई है. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर से वायरल हो रहा है इस वीडियो में  भगदड़ के दौरान घायल हुए व्यक्ति को स्ट्रेचर पर उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो में देखें बेकाबू भीड़
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं. किस तरह आरसीबी के फैंस की बेकाबू भीड़ स्टेडियम के बाहर मौजूद नजर आ रही है भीड़ इतनी है कि आप देख सकते हैं. जमीन पर पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है. यहां कुछ लोग जमीन पर गिरे हुए भी नजर आ रहे हैं.
लोग एक दूसरे के ऊपर पैर रख कर गुजरे
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले मची भगदड़ में मरने वालों लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं. किस तरह लोग एक दूसरे के ऊपर पैर रखकर गुजर रहे हैं.
गेट के बाहर लोगों की भीड़
इस वीडियो में आप देख सकते हैं. गेट के बाहर किस तरह फैंस की भीड़ नजर आ रही है. जो गेट को तोड़ के अंदर जाने के लिए आमादा है. बता दें अचानक से इतने लोगों के एक साथ आने के चलते ही हालात बेकाबू हुए और भददड़ मची.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए रुक गई शादी, जीतने के बाद जमकर झूमे दूल्हा-दुल्हन- वीडियो हो रहा वायरल
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे इंटरनेशनल क्रिकेट ये दिग्गज खिलाड़ी, ‘शर्मनाक’ प्रदर्शन से हुए बदनाम
[ad_1]
International Cricketer In IPL 2025: आईपीएल का ये सीजन जहां कई खिलाड़ियों के लिए जबरदस्त रहा, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो 18वें सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इनमें वो खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं. इस लिस्ट में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत से लेकर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है. आइए जानते हैं.
ऋषभ पंत (Rishabh Pant)
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इस आईपीएल सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. ऋषभ ने इस सीजन 14 मैचों में 24.45 की औसत से 269 रन बनाए हैं. पंत को LSG ने 27 करोड़ में खरीदा था, लेकिन ऋषभ पंत अपनी टीम को प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचा पाए.
लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने इस सीजन 10 मैच खेले और 16 की औसत से केवल 112 रन ही बनाए. वहीं इस ऑलराउंडर ने इन 10 मैचों में 4 ही विकेट लिए. आरसीबी ने 8.75 करोड़ रुपये में इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को खरीदा था.
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)
ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी निराशाजनक रहा. इंजरी के चलते भी बीच आईपीएल में ही मैक्सवेल को पंजाब किंग्स का साथ छोड़ना पड़ा. मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 में सात मैच खेले, जिनमें 8 की औसत से केवल 48 रन ही बनाए और 4 विकेट हासिल किए.
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)
वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में रखा था और उपकप्तान बनाया था. वहीं इस सीजन अय्यर ने 11 मैचों में 20.29 की औसत से केवल 142 रन ही बनाए हैं. अय्यर के बल्ले से इस सीजन केवल एक ही अर्धशतक आया. ये आईपीएल 2025 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे.
ईशान किशन (Ishan Kishan)
ईशान किशन इस साल सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे. SRH ने ईशान को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. ईशान ने 14 मैचों में केवल 354 रन ही बनाए, जिसमें एक शतक पहले मैच में ही आ गया था, लेकिन इसके बाद ईशान किशन का ये सीजन फ्लॉप रहा.
रियान पराग (Riyan Parag)
रियान पराग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 1 4 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था. वहीं संजू सैमसन के बाहर होने के बाद टीम की जिम्मेदारी भी मिली. लेकिन रियान कप्तानी के साथ ही बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. रियान ने 14 मैचों में 32.75 की औसत से 393 रन बनाए.
रिंकू सिंह (Rinku Singh)
रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में 13 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन रिंकू के ये सीजन काफी खराब रहा. रिंकू सिंह ने 13 मैचों में केवल 206 रन ही बनाए, जिनमें एक भी अर्धशतक तक शामिल नहीं है.
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
मोहम्मद शमी भी इस सीजन अपनी गेंदबाजी से आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. शमी ने 9 मैचों में केवल 6 ही विकेट लिए. हैदराबाद ने शमी को 10 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था.
फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis)
फाफ डु प्लेसिस इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे. फाफ ने इस सीजन 9 मैचों में 22.44 की औसत से केवल 202 रन ही बनाए. फाफ ने कुछ मैचों में दिल्ली के लिए कप्तानी भी की, लेकिन ये खिलाड़ी टीम को प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचा पाया.
शिवम दुबे (Shivam Dube)
शिवम दुबे इस साल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. सीएसके ने शिवम को 12 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था. वहीं शिवम अपने बल्ले से 14 मैचों में 357 रन ही बना सके और इस बार इनकी औसत 32.45 रही.
यह भी पढ़ें
बेंगलुरु में चिन्नास्वामी के बाहर उमड़ी हजारों की भीड़, एयरपोर्ट पर डिप्टी CM ने किया विराट का जोरदार स्वागत
[ad_2]
लाल बत्ती पर लगी शराब की तलब, ट्रैफिक के बीच कार छोड़कर बेवड़े ने किया चौराहा जाम- देखें वीडियो
[ad_1]
Trending Video: भारत में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने हद ही पार कर दी. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स का शराब के लिए प्यार देखने लायक है. ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रोकते ही जैसे ही लाल बत्ती आई, जनाब ने बिना किसी हिचक के अपनी कार को बीच सड़क में छोड़ दिया और सीधे शराब के ठेके की ओर भाग पड़े. हद तो तब हो गई जब पता चला कि ग्रीन सिग्नल होने में सिर्फ 6 सेकंड बचे थे. बावजूद इसके बेवड़े को अपनी कार और ट्रैफिक जाम से ज्यादा शराब पीने की ललक थी. अब यूजर्स इस शख्स का कमेंट बॉक्स में भूत बना रहे हैं.
ट्रैफिक सिग्नल पर शराब लेने चला गया कार सवार
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक लाइट लाल होते ही कार रुकती है. बाकी लोग अपनी सीट बेल्ट कस कर ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे होते हैं, लेकिन वीडियो बनाने वाले शख्स की कार के आगे वाला ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर सड़क के दूसरी ओर बने ठेके पर शराब लेने चला जाता है. वो न तो गाड़ी बंद करता है, न जाम की चिंता करता है, बस सीधे सड़क पार करता है और शराब के ठेके की तरफ दौड़ जाता है, जैसे लॉटरी लग गई हो.
चौराहा हुआ जाम
जैसे ही बत्ती हरी होती है, पीछे गाड़ियों की लाइन लंबी हो जाती है. हॉर्न की बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन हमारी कहानी का नायक तो ठेके के अंदर मस्त खड़ा होता है शायद सोच रहा है कि 6 सेकंड तो जिंदगी में क्या ही होते हैं यार! ये सारा वीडियो ट्रैफिक में फंसे एक शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो नोएडा का बताया जा रहा है. जहां आए दिन ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ते देखना अब आम बात हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर…मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप
यूजर्स ने लगाई क्लास
वीडियो को @GreaterNoidaW नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…नोएडा में नवाबों की कमी नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…अब लखनऊ नहीं, नोएडा को नवाबों का शहर घोषित कर देना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पकड़कर पट्टे से मारो, सारा नशा उतर जाएगा.
यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान
मीन राशिफल 5 जून 2025: व्यापार में मुनाफ़ा और वैवाहिक जीवन में बढ़ेगी मधुरता
[ad_1]
Pisces Horoscope 5 june 2025: मीन राशिफल 5 जून 2025, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि बिजनेस राशिफल – मीन राशि वाले अपने भाइयों के साथ मिलकर नया बिज़नेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी से लाभदायक सलाह मिल सकती है, जो व्यापारिक दृष्टिकोण से फायदेमंद हो सकती है. रुके कार्यों में गति आएगी. निवेश शुभ रहेगा. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है.
मीन राशि जॉब राशिफल – मीन राशि वालों को काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है, जो नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रासंगिक है. आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. नई परियोजनाओं में भागीदारी का अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला ना लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.
मीन राशि फैमली राशिफल – मीन राशि वालों का पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है. भाइयों के साथ सहयोग का संकेत. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.
मीन राशि हेल्थ राशिफल  – मीन राशि वालों का सेहत में सुधार होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का भोग लगाएं.
FAQs
Q1. क्या मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए?
A1. हां, मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए.
Q2. क्या मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है?
A2. हां, मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है.
ये भी पढ़ेः मेष राशि वालों के बढ़ेंगे खर्च और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में आ सकता है उछाल, राजस्थान से मिला 2500 करोड़ का ऑर्डर
[ad_1]
Larsen & Toubro: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मंगलवार, 3 जून को राजस्थान सरकार से एक बड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी. कंपनी ने BSE को दी गई फाइलिंग में कहा, 1,000 से 2,500 करोड़ का यह प्रोजेक्ट L&T के जल और अपशिष्ट उपचार व्यवसाय वर्टिकल को राजस्थान के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग से मिला है.
कंपनी को करने होंगे ये काम
कंपनी ने बताया कि  L&T ने राजस्थान ग्रामीण जलापूर्ति एवं फ्लोरोसिस न्यूनीकरण परियोजना के चरण II, पैकेज-1 के लिए ईपीसी ऑर्डर जीता है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को 5,251 किलोमीटर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन पाइपलाइन्स की सप्लाई और इंस्टॉलेशन, 40 मेगालिटर की कैपेसिटी वाले 38 ग्राउंड लेवल जलाशयों का निर्माण और 25 एमएल की कुल क्षमता वाले 132 ओवरहेड सर्विस जलाशयों का निर्माण करना होगा.
L&T के पास  अजमेर का भी एक प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट का मकसद राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी के 285 गांवों और कस्बों में पेयजल की मांग को पूरा करना है. कंपनी के पास एक और प्रोजेक्ट भी है, जो अजमेर जिले में केकड़ी-सरवर सेक्टर पर वॉटर सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने और रि-हैब करने से संबंधित है. इस प्रोजेक्ट के तहत 43 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन पाइपलाइनों की स्पलाई और इंस्टॉलेशन शामिल है.
L&T ने राजस्थान में अब तक ऐसे ही वॉटर रिलेटेड 24 प्रोजेक्ट्स के काम सफलतापूर्वक पूरे किए है. इन दो नए प्रोजेक्ट्स में दस सालों का ऑपरेशन एवं मैंटेनेंस के साथ-साथ इलेक्ट्रो-मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑटोमेशन और SCADA काम की भी जिम्मेदारी कंपनी पर है. इसके अलावा, 1 साल तक किसी भी खामी को सुधारने की भी जिम्मेदारी है.
कंपनी को एक साल में मिले इतने ऑर्डर
बता दें कि लार्सन एंड टुब्रो 30 बिलियन अमरीकी डॉलर की भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को 3,56,600 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो पिछले साल से 18 परसेंट ज्यादा है. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 2,55,700 करोड़ रुपये हो गया.
कंपनी की ऑर्डर बुक 5,79,100 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो साल-दर-साल 22 परसेंट ज्यादा है. कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के लिए 34 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है.  मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5,497 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 25 परसेंट ज्यादा है. वहीं, 11 परसेंट की उछाल के साथ कंपनी की कमाई 74,392 करोड़ हो चुकी है.
ये भी पढ़ें:
अडानी एयरपोर्ट्स ने कई बड़े बैंकों से जुटाए 750 मिलियन डॉलर, सेलेबी के ‘आउट’ होने के बाद अब यह है कंपनी का प्लान
[ad_2]