चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर भावुक हुए हरभजन सिंह, जानें क्या कहा

[ad_1]

Harbhajan Singh on RCB Parade Stampede: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. हरभजन ने उन सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की, जिन्होंने इस घटना में जान गंवाई है. भज्जी ने कहा कि इस घटना में जिन भी लोगों को हानि पहुंची है, वो सबके साथ खड़े हैं.

हरभजन सिंह ने कहा, “एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनी. इस घटना में कई लोगों की जान गई और बहुत सारे क्रिकेट फैंस चोटिल हुए हैं. यह क्रिकेट के खेल की भावना पर एक काली छाया की तरह है जो देश में लाखों-करोड़ों लोगों को साथ जोड़े रखता है.

हरभजन ने कहा कि वो इस कठिन समय में सभी चोटिल लोगों के जल्द स्वास्थ होने की कामना करते हैं. साथ ही उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. 

आकाश चोपड़ा ने भी दी प्रतिक्रिया

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी कहा कि वो कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं. आकाश ने कहा कि IPL में एक जीत के लिए विक्ट्री परेड ने कई लोगों की जान ले ली है. उन्होंने कहा, “इस घटना से प्रभावित होने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना. शान्ति.”

यह भी पढ़ें:

बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर राजीव शुक्ला और BCCI सचिव का आया बयान, जानें क्या कहा

टीम इंडिया के खिलाड़ी ने लखनऊ में अचानक कर ली सगाई, कई स्टार क्रिकेटर समारोह में हुए शामिल



[ad_2]

Jio vs Airtel में जबरदस्त टक्कर! कौन सा OTT Pack देगा फ्री में ज्यादा बेनिफिट्स? कंपैरिजन से सम

[ad_1]

Jio vs Airtel: अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स का रोज़ाना इस्तेमाल नहीं करते और बस कभी-कभी ही कुछ देख लेते हैं तो हर महीने सब्सक्रिप्शन के पैसे खर्च करना थोड़ा भारी लग सकता है. ऐसे में Jio और Airtel जैसे टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने अपने रिचार्ज प्लान्स में फ्री OTT एक्सेस जोड़कर यूज़र्स को फायदा देने की कोशिश की है. इन प्लान्स का मकसद है आपके मोबाइल रिचार्ज के साथ ही आपको एंटरटेनमेंट का भी मज़ा देना वो भी एक्स्ट्रा चार्ज के बिना. चलिए जानते हैं कि Jio और Airtel में कौन सा ऑपरेटर ज्यादा बेहतरीन OTT कॉम्बो दे रहा है.

Jio के OTT प्लान्स की झलक

Jio ने कई ऐसे प्रीपेड रिचार्ज पैक लॉन्च किए हैं जिनमें Netflix, Amazon Prime Lite और JioHotstar जैसी पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Jio Netflix प्लान्स

1299 रुपये वाला प्लान: Netflix (Mobile), JioHotstar Mobile/TV (90 दिन), 50GB JioAICloud स्टोरेज, 2GB डेटा/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिनों की वैलिडिटी.

1799 रुपये वाला प्लान: ऊपर जैसे ही फायदे लेकिन डेटा लिमिट 3GB/दिन.

Jio Amazon Prime प्लान

1029 रुपये वाला प्लान: Prime Lite का 84 दिन का एक्सेस, 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग.

JioHotstar प्लान्स

100 रुपये वासा प्लान: 5GB डेटा और 90 दिन का JioHotstar एक्सेस.

195 रुपये वाला प्लान: 15GB डेटा और वही सब्सक्रिप्शन वैधता.

949 रुपये वाला प्लान: 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन के लिए Hotstar एक्सेस.

Airtel के एंटरटेनमेंट प्लान्स की डिटेल्स

Airtel भी Netflix, Hotstar, Zee5 और Amazon Prime जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ शानदार प्लान्स दे रहा है.

Airtel Netflix प्लान्स

279 रुपये वाला प्लान: Netflix Basic, 1GB डेटा, Hotstar, Zee5, Xstream Play – वैधता 30 दिन.

598 रुपये वाला प्लान: 2GB/दिन डेटा, वही OTT फायदे और 28 दिन की वैधता.

1729 रुपये वाला प्लान: 2GB/दिन डेटा, Netflix, Hotstar (3 माह), Zee5 (84 दिन), Xstream – वैधता 84 दिन.

1798 रुपये वाला प्लान: 3GB/दिन डेटा, Netflix, अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन की वैधता.

Airtel Hotstar प्लान्स

कीमतें 398 से शुरू होकर 1029 रुपये तक जाती हैं. सभी प्लान्स में Hotstar, डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और SMS शामिल हैं.

Airtel Prime प्लान्स

838 रुपये और 1199 रुपये के दो विकल्प मिलते हैं जिनमें 84 दिन के लिए Amazon Prime Lite और बाकी टेलिकॉम सुविधाएं शामिल हैं.

Jio vs Airtel: कौन देता है ज्यादा फायदा?

अगर कुल वैल्यू की बात करें तो Airtel की ओर झुकाव ज्यादा है. वह कम कीमत पर Netflix, Hotstar, Zee5 और Xstream जैसी कई सेवाएं एक साथ दे रहा है. Netflix पैकिंग में Airtel आगे है क्योंकि 279 रुपये से शुरू होकर 1798 रुपये तक कई ऑप्शन देता है. Amazon Prime में भी Airtel की जीत 838 रुपये और 1199 रुपये के सस्ते विकल्प हैं, जबकि Jio का केवल 1029 रुपये वाला ही ऑप्शन है. लेकिन जिन्हें सिर्फ Hotstar चाहिए कम दाम में, उनके लिए Jio के 100 रुपये और 195 रुपये वाले प्लान बेमिसाल हैं.

यह भी पढ़ें:

फ्री में बनाएं अपनी खुद की AI वीडियो! इस टूल की मदद से हो जाएगा काम आसान, जानें पूरा तरीका

[ad_2]

CSIR UGC NET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ये रहा NTA का डायरेक्ट लिंक

[ad_1]

CSIR UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से CSIR UGC NET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं. इसके लिए योग्य उम्मीदवार अब एक क्लिक में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए उन्हें एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा. इसे लेकर एनटीए की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून है, यानी इस दिन तक सभी उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन किसी भी हाल में करवाना होगा. 

नोट कर लें ये तारीख
CSIR UGC NET June 2025 की परीक्षा 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी. इसके लिए तीन दिन रखे गए हैं, जिसमें 26 से लेकर 28 जुलाई 2025 तक परीक्षा आयोजित होगी. इसके अलावा 24 जून 2025 तक आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी डेट है. अगर किसी को आवेदन में सुधार करना है तो वो 25 जून तक ही कर सकता है.

ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन
योग्य उम्मीदवार ही इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसके लिए एनटीए की तरफ से पूरी शर्तें और गाइडलाइन भी बताई गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा, जिसके बाद होम पेज पर  ‘ज्वाइंट CSIR-UGC-NET जून 2025: रजिस्टर/लॉगिन’ वाला ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें. 

इसके बाद नई विंडो में आपको अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा, जिससे आपका रजिस्ट्रेशन होगा. इसके बाद आपको अपनी तमाम डीटेल्स जैसे- शैक्षणिक योग्यता और बाकी चीजें भरनी होंगीं. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको फीस भी भरनी होगी, जिसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो सकता है. इसका प्रिंट आउट निकालकर आप रख सकते हैं. 

इस परीक्षा को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए आप NTA की तरफ से जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं, इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर आपको परीक्षा से लेकर एडमिट कार्ड और बाकी तमाम तरह की जानकारी भी मिल जाएगी. 

ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर कितनी बार लगाएं गंगा में डुबकी ? कैसे करें पूजा सब कुछ यहां

[ad_1]

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा 5 जून 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है. गंगा दशहरा पर कई लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं. अगर आप भी गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने का सोच रहे हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में पता होना चाहिए, अन्यथा आपको गंगा स्नान का पुण्य नहीं प्राप्त होगा. गंगा दशहरा पर कैसे गंगा स्नान और पूजन विधि जानें.

गंगा दशहरा पर गंगा जी में कितनी डुबकी लगाएं ?

गंगा दशहरा पर आप भी गंगा स्नान करने जा रहे हैं, तो गंगा जी में कम से कम 3 डुबकी लगानी चाहिए. ये तीन डुबकी त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) और त्रिमूर्ति (सृष्टि, पालन, संहार) का प्रतीक है. इसके अलावा गंगा स्नान करते हुए आप 5, 7 या 12 बार भी डुबकी लगा सकते हैं.

गंगा स्नान का मुहूर्त

गंगा दशहरा के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना शुभ होता है. इसके लिए 5 जून 2025 को सुबह 4.02 मिनट से सुबह 4.43 मिनट तक रहेंगे.

गंगा स्नान का मंत्र

  • गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति, नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू’
  • ‘ऊँ नमः गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नमः’

इस मंत्र का जाप गंगा स्नान करते समय करना चाहिए. यह बहुत शक्तिशाली मंत्र माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाते समय इस मंत्र का जाप करने से अमृत की प्राप्ति होती है.

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के लाभ

  • धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और मां गंगा की पूजा से भगवान विष्णु की अनंत कृपा मिलती है.
  •  इस दिन स्नान-दान करने से शरीर शुद्ध और मानसिक विकारों से रहित होता है. व्यक्ति के पिछले और इस जन्म के पाप धुल जाते हैं.
  • कहते हैं अमृतदायिनी मां गंगा को छू लेने मात्र से ही मृत्युलोक के जीवों का उद्धार हो जाता है.

गंगा स्नान से पहले जरुर करें ये काम

  • गंगा या समस्त पूजनीय नदी को बेहद पवित्र माना गया है इसलिए गंगा स्नान करने से पहले पानी से अपने शरीर को साफ कर लेना चाहिए.
  • साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से दोष लगता है.
  • अपवित्र कपड़े पहनकर गंगा स्नान न करें. गंगा स्नान के बाद शरीर को कपड़े से नहीं पोंछना चाहिए.

Jyeshtha Purnima 2025 Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 या 11 जून कब ? स्नान-दान और चंद्रोदय समय, पूजा विधि जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

छप्पर फाड़ पैसा देने वाला बिजनेस आइडिया! ऑटो रिक्शा खरीदो और बिना चलाए कमाओ 8 लाख रुपये महीना

[ad_1]

मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर ने बिना किसी बड़ी डिग्री, स्टार्टअप या मोबाइल ऐप के ऐसा काम कर दिखाया है, जो आज के कई बड़े प्रोफेशनल्स भी नहीं कर पा रहे. हर महीने 5 से 8 लाख की कमाई करने वाला यह ऑटोवाला अब खुद ऑटो भी नहीं चलाता, बल्कि उसने अपनी सूझबूझ और ज़मीन से जुड़ी समझ से एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया है, जो आज सोशल मीडिया पर मिसाल बन चुका है.

‘सर, बैग दे दो, 1,000 लगेंगे’

LensKart में सीनियर प्रोडक्ट लीडर राहुल रूपानी ने यह अनुभव LinkedIn पर शेयर करते हुए बताया कि वो वीजा अपॉइंटमेंट के लिए मुंबई के US Consulate पहुंचे थे, जहां उन्हें बताया गया कि बैग अंदर नहीं ले जा सकते और वहां कोई लॉकर की सुविधा भी नहीं थी. तभी एक ऑटो ड्राइवर पास आया और बेहद शांति से बोला, “सर, बैग दे दो. सेफ रखूंगा. रोज़ का है. 1,000 रुपये चार्ज है.” इस साधारण-सी पेशकश के पीछे छिपा था एक जबरदस्त बिजनेस मॉडल.

रोज के 20 से 30 हजार की कमाई

राहुल रूपानी ने आगे बताया कि इस ऑटो ड्राइवर के पास अगर 20-30 ग्राहक रोज आते होंगे तो 1,000 रुपये प्रति बैग के हिसाब से रोज़ाना की कमाई 20,000 से 30,000 रुपये हुई. यानी यह ऑटोवाला हर दिन वीजा सेंटर के बाहर खड़ा रहता है और बैग रखने की सेवा देता है और महीने के सीधे-सीधे 5–8 लाख तक कमाई कर लेता है.

कानूनी सेटअप भी तैयार

इतनी संख्या में बैग रखना नियमों के तहत मुश्किल हो सकता है. लेकिन इस ऑटोवाले ने इस समस्या का भी हल निकाल लिया. रूपानी ने बताया कि उसने एक लोकल पुलिस ऑफिसर के साथ टाई-अप कर लिया है, जिसके पास पास में एक लॉकर सुविधा है. ग्राहक को लगता है कि बैग ऑटो में रखा गया है, लेकिन असल में बैग लॉकर में जाता है, सुरक्षित, कानूनी और व्यवस्थित.

ना स्टार्टअप, ना कोडिंग, बस ग्राहक की तकलीफ को समझा और बना डाला बिजनेस आइडिया. रूपानी ने इस अनुभव को “एक हाइपर-स्पेसिफिक समस्या का मास्टर सॉल्यूशन” कहा. उन्होंने कहा यह है असली एंटरप्रेन्योरशिप है, जो किताबों में नहीं, सड़कों पर मिलती है. हालांकि, कई लोगों को सिर्फ बैग रखने के एक हजार रुपये लेना, गलत भी लग सकता है. आमतौर पर किसी लॉकर में कुछ देर के लिए अपना सामान रखने की कीमत 50 से 100 रुपये तक होती है. लेकिन, यहां लोगों से उनकी मजबूरी को देखते हुए 1000 रुपये लिया जा रहा है, जो कई मायनों में गलत भी है. 

ये भी पढ़ें: Multibagger Penny Stocks: शेयर मार्केट का पारस पत्थर, सिर्फ 3 हजार लगाया और एक दिन में बनाया 23 करोड़ रुपये

[ad_2]

‘हाफिज सईद और मसूद अजहर के आतंकी संगठनों को दिया चंदा तो…’, बलूचिस्तान और सिंध के बाद अब PoK

[ad_1]

Hafiz Saeed-Masood Azha News: आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. एक तरफ जहां भारत ने दुनियाभर में आतंकियों को सपोर्ट करने को लेकर पाकिस्तान को एक्सपोज किया है तो वहीं अब खुद पड़ोसी मुल्क के भीतर आतंकी संगठनों के खिलाफ अवाजें बुलंद होने लगी है. पीओके की सरकार ने 66 आतंकी संगठनों की लिस्ट जारी किया है, जिसमें बकरीद पर इन संगठनों को पैसे या पशु देने पर रोक लगाई गई है.

हाफिज सईद और मसूद अजहर के आतंकी संगठनों पर एक्शन

पीओके सरकार की ओर से जारी लिस्ट में आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद और लश्कर ए तैयबा का भी नाम शामिल है, जिन्हें बकरीद पर चंदा और फिर जानवर देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. PoK की ओर से जारी आदेश में कहा गया, “भ्रष्टाचार निरोधक एवं आतंकवाद निरोधक अधिनियम 2014 के तहत अगर कोई व्यक्ति या संगठन इन्हें चंदा, जानवर या किसी भी तरह से वित्तीय सहायता देता है तो उसे 1 साल जेल की सजा हो सकती है.”

बलूचिस्तान और सिंध के बाद अब PoK ने शहबाज को दिखाई आंख

जब से पाकिस्तान बना तब से बलूचिस्तान अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. लंबे समय से बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष चल रहा है. बलूच विद्रोही इस क्षेत्र में अक्सर पाकिस्तानी सेना को निशाने बनाते है. बलूचिस्तान के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार उनके संसाधनों का इस्तेमाल कर उनकी ही उपेक्षा करती है.

सिंध प्रांत के राष्ट्रवादी समूह और आम लोग पाकिस्तान की सरकार पर लंबे समय से मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाती रही है. ये लोग भी पाकिस्तान सरकार से आजादी की मांग पर अड़े हुए हैं. पाकिस्तान की सरकार पर सिंधी पहचान और वहां के लोगों को अधिकार छीनने के आरोप लगते रहे हैं.

आतंकी संगठन के साथ पाकिस्तान सरकार

पाकिस्तान की सरकार में आतंकियों की कितनी दखल होती है ये किसी ने छिपा नहीं है. भारत ने कोई मौकों पर सबूत के साथ पाकिस्तान के असली चरित्र को दुनिया के सामने रखा है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा के अध्यक्ष मलिक अहमद खान ने हाल ही में मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के टॉप आतंकियों के साथ मंच साझा किया.

[ad_2]

अब सुनो मत, पढ़ो! WhatsApp में ऑन करें ये फीचर, आलसी लिस्नर्स के लिए साबित होगा मसीहा

[ad_1]

Whatsapp Voice Transcription: कुछ वॉइस नोट्स काम के होते हैं लेकिन कुछ ऐसे लगते हैं जैसे कोई आपको बंधक बनाकर अपनी पूरी कहानी सुना रहा हो. आप सोचते हैं कि बस एक छोटा-सा अपडेट मिलेगा लेकिन प्ले करते ही पांच मिनट का भाषण शुरू हो जाता है जो एक लाइन में भी खत्म हो सकता था. ऐसे में WhatsApp का वॉइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर गेम चेंजर साबित हो सकता है. ये फीचर उन लोगों के लिए खास है जो ऑडियो सुनने के झंझट से बचना चाहते हैं और सीधा टेक्स्ट में बात समझना चाहते हैं.

वॉइस ट्रांसक्रिप्शन क्या होता है?

आसान भाषा में समझें तो यह फीचर वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदल देता है. अब न तो बार-बार रिप्ले करना पड़ेगा न हेडफोन की जरूरत और न ही यह समझने की कोशिश करनी पड़ेगी कि सामने वाले ने “डिनर एट एट” कहा या “अनॉइंग डिबेट”. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. अगर आपके फोन में यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो सबसे पहले यह जांचें कि आपका WhatsApp लेटेस्ट वर्जन पर है या नहीं. अगर फोन या OS बहुत पुराना है तो अब उसे बदलने का वक्त आ गया है.

WhatsApp में वॉइस ट्रांसक्रिप्शन ऑन कैसे करें?

इस आसान प्रक्रिया को फॉलो करें

  • सबसे पहले WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.
  • अब WhatsApp खोलें.
  • Settings में जाएं.
  • Chats ऑप्शन चुनें.
  • यहां Voice Message Transcripts पर टैप करें.
  • अब ट्रांसक्रिप्शन को ऑन या ऑफ करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.

इसके बाद जब भी आपको किसी वॉइस मैसेज को पढ़ना हो उस मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें और फिर ‘Transcribe’ पर टैप करें. बस! अब ऑडियो टेक्स्ट में बदल जाएगा. इस तरह आप इस फीचर का आसानी से लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि व्हाट्सऐप कई समय से यूजर्स के लिए कई सारे अपडेट्स लेकर आ रहा है जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर हो सके.

यह भी पढ़ें:

SIM Swap Fraud: एक चूक और नंबर से हाथ धो बैठेंगे, जानिए कैसे करें बचाव

[ad_2]

5 जून के कार्ड्स आपकी राशि के लिए कैसे हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज पूंजी निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं. अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा. माता-पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ होगा.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज पूंजी निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं. अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा. माता-पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ होगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज आपको मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे. उदर संक्रमण और पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं. पिता और गुरुजनों से आज सोच विचारकर बात करें.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज आपको मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे. उदर संक्रमण और पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं. पिता और गुरुजनों से आज सोच विचारकर बात करें.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें. इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. किसी भी प्रकार के निवेश से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें. इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. किसी भी प्रकार के निवेश से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज नौकरी व व्यापार वालों को शत्रुओं से परेशानी हो सकती है, सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें. करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. सिंगल जातक आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज नौकरी व व्यापार वालों को शत्रुओं से परेशानी हो सकती है, सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें. करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. सिंगल जातक आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे. राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी और नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है. ससुराल पक्ष से किसी भी तरह का विवाद चल रहा है तो आज आपको उससे राहत मिलेगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे. राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी और नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है. ससुराल पक्ष से किसी भी तरह का विवाद चल रहा है तो आज आपको उससे राहत मिलेगी.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा. तमाम परेशानीयों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे. उदर विकार और कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं. ज्यादा भागदौड़ करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा. तमाम परेशानीयों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे. उदर विकार और कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं. ज्यादा भागदौड़ करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है. जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है. जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना आवश्यक है. खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के रखरखाव या मरम्मत को लेकर कुछ योजना बनाएंगे. भाइयों का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना आवश्यक है. खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के रखरखाव या मरम्मत को लेकर कुछ योजना बनाएंगे. भाइयों का सहयोग मिलेगा.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार रचनात्मक क्रियाकलापों में हिस्सा लें. कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं. किसी प्रियजन के साथ जमीन खरीदने की योजना बनाएंगे. विदेश में जाकर नौकरी की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार रचनात्मक क्रियाकलापों में हिस्सा लें. कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं. किसी प्रियजन के साथ जमीन खरीदने की योजना बनाएंगे. विदेश में जाकर नौकरी की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना से जानकारी मिल रही है कि आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी. जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा. नौकरी करने वाले जातक आज वर्क फ्रॉम हॉम की सुविधा ले सकते हैं. परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना से जानकारी मिल रही है कि आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी. जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा. नौकरी करने वाले जातक आज वर्क फ्रॉम हॉम की सुविधा ले सकते हैं. परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा. अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें अन्यथा ऋण लेने की स्थितियां बन सकती हैं.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा. अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें अन्यथा ऋण लेने की स्थितियां बन सकती हैं.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा. आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा और सुख साधन में वृद्धि होगी. नौकरी पेशा जातकों का किसी प्रोजेक्ट में सहकर्मियों कां समर्थन मिलेगा.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा. आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा और सुख साधन में वृद्धि होगी. नौकरी पेशा जातकों का किसी प्रोजेक्ट में सहकर्मियों कां समर्थन मिलेगा.

Published at : 04 Jun 2025 08:03 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर क्या बोले विराट कोहली और RCB टीम? 11 की मौत और कई हैं घाय

[ad_1]

RCB Stampede Today: मंगलवार को RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर IPL 2025 का खिताब जीता था. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था, वहीं जब बुधवार को टीम बेंगलुरु पहुंची तो वहां खिलाड़ियों के लिए विक्ट्री परेड की तैयारियां की गई थीं. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी, लेकिन शाम के समय भगदड़ मच गई. इसके बावजूद RCB टीम के खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

विराट कोहली और RCB टीम ने क्या कहा?

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहड़ भगदड़ मची, जिसमें कई लोगों की जान जाने की खबर है. ऐसे में जब आरसीबी टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची तो विराट कोहली समेत RCB खिलाड़ियों ने कुछ नहीं कहा था. ऐसे में सवाल उठने लाजिमी हैं कि जब मैदान के बाहर इतनी बड़ी घटना हो गई थी, फिर भी RCB टीम के कार्यक्रम को क्यों नहीं रोका गया और टीम के खिलाड़ियों ने कोई बयान क्यों नहीं दिया. इस पर IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने प्रकाश डालते हुए बताया कि स्टेडियम के अंदर मौजूद कर्मचारियों को भगदड़ की जानकारी नहीं थी.

IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने बताया, “यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैदान के भीतर मौजूद कर्मचारियों को भगदड़ की जानकारी नहीं थी. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि समारोह को भीतर ही पूरा किया जाएगा. यह बहुत दुखद है.”

आपको बताते चलें कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विधान सौधा पहुंचे थे. जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया था. वहीं BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस घटना को दुखद बताया और कहा कि कार्यक्रम के आयोजकों को बेहतर तैयारियां करनी चाहिए थी.

यह भी पढ़ें:

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर भावुक हुए हरभजन सिंह, जानें क्या कहा

IPL 2025: उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे इंटरनेशनल क्रिकेट ये दिग्गज खिलाड़ी, ‘शर्मनाक’ प्रदर्शन से हुए बदनाम

[ad_2]