Meta की तैयारी पूरी, iPad यूजर्स के लिए आ रहा है Instagram का नया ऐप

[ad_1]

Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Meta Platforms अब iPad यूजर्स के लिए खास तौर पर एक नया Instagram ऐप तैयार कर रहा है. अब तक iPad पर Instagram चलाने वालों को एक मोबाइल वर्जन से ही काम चलाना पड़ता था, जो पूरी स्क्रीन पर फिट नहीं होता था. लेकिन अब ये दिक्कत जल्द ही खत्म होने वाली है.

iPad के लिए Instagram का खास वर्जन

Meta कंपनी इस वक्त iPad के लिए Instagram के एक बिल्कुल नए वर्जन की टेस्टिंग कर रही है. माना जा रहा है कि इसे खास तौर पर Apple की बड़ी स्क्रीन वाली डिवाइसेज़ के लिए डिज़ाइन किया गया है. अभी तक Instagram का जो ऐप iPad पर चलता है, वो असल में iPhone वर्जन का ज़ूम किया गया रूप है, जिसकी वजह से यूजर एक्सपीरियंस कुछ खास नहीं होता.

कुछ चुनिंदा लोगों को मिला टेस्टिंग का मौका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल Meta के कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को इस नए ऐप की टेस्टिंग के लिए एक्सेस दिया गया है. यानी कंपनी इंटरनली इस ऐप का ट्रायल कर रही है, ताकि फाइनल वर्जन से पहले सभी जरूरी सुधार किए जा सकें. हालांकि कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये ऐप इसी साल iPad यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

WhatsApp के बाद अब Instagram की बारी

Meta ने हाल ही में iPad के लिए WhatsApp ऐप लॉन्च किया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बड़ी स्क्रीन पर WhatsApp इस्तेमाल करने का अनुभव लोगों को काफी पसंद आया. अब उसी तरह Instagram भी iPad पर एक बेहतर और फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है.

क्यों जरूरी है नया ऐप?

अब तक iPad यूजर्स को Instagram देखने के लिए उस ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था जो सिर्फ स्मार्टफोन के लिए बना था. इससे कंटेंट स्क्रीन के बीच में सीमित होकर रह जाता था और यूजर को पूरा मज़ा नहीं मिल पाता था. लेकिन नया ऐप इस समस्या को दूर करेगा और iPad की बड़ी स्क्रीन का पूरा फायदा उठाएगा.

क्या मिलेगा खास?

इस नए ऐप में iPad यूजर्स को Instagram के सभी फीचर्स बड़े और साफ इंटरफेस के साथ मिलेंगे. स्टोरीज़, रील्स, मैसेजिंग और ब्राउज़िंग का एक्सपीरियंस अब ज्यादा आसान और विजुअली बेहतर होगा.

Meta Platforms ने ये साफ कर दिया है कि वह अपने यूजर्स को हर प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन अनुभव देना चाहता है. WhatsApp के बाद अब Instagram को भी iPad के लिए खास तौर पर पेश किया जा रहा है. जैसे ही ये ऐप लॉन्च होगा, iPad यूजर्स को Instagram चलाने में एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा.

[ad_2]

पहले से हैं ये बीमारी तो जानलेवा हो जाता है कोरोना वायरस, ये लोग रहें सबसे ज्यादा सावधान

[ad_1]

देश में बढ़ रहे कोरोना के केसेज एकबार फिर टेंशन देने लगे हैं. इसके साथ ही माैतों का आंकड़ा भी डरा रहा है. सरकारों की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों को जरूरी एहतियात बरतने के लिए भी कहा जा रहा है. संक्रमण की चपेट में हर उम्र वर्ग के लोग आ रहे हैं, लेकिन कोविड 19 कई केसेज में अ​धिक खतरनाक हो सकता है. ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं कि किन लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए अ​धिक सतर्क रहने की जरूरत है?

कोविड 19 के लक्षण

कोविड 19 में सूखी खांसी, बुखार और सांस फूलना इसके सामान्य लक्षण हैं. इस इंफेक्शन का असर फेफड़ों पर पड़ता है. जिससे फेफड़ों के टिश्यू और वायुमार्ग को नुकसान पहुंच सकता है. इससे छाती पर भारी पन महसूस हो सकता है.कोविड के वैरिएंट के अनुसार इसके लक्षणों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कई केसेज में लोगों को खाने में किसी तरह का स्वाद नहीं आता है और कोई भी स्मेल महसूस नहीं होती है. इससे संक्रमित व्य​क्ति के ठीक होने में लगने वाला समय इंफेक्शन के वैरिएंट पर निर्भर कर सकता है. सामान्य संक्रमित व्य​क्ति दो हफ्तों में या उससे पहले रिकवर हो जाता है. कई केसेज में इसका लाॅन्ग टर्म इफेक्ट भी नजर आ सकता है.

किन लोगों को खतरा अ​धिक?

सांस रोगी: अगर पहले से ही सांस की बीमारी जैसे अस्थमा, लंग्स में फाइब्रोसिस आदि से जूझ रहे हैं तो विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है. कोविड 19 भी रे​स्पिरेटिरी सिस्टम पर ही इफेक्ट करता है. ऐसे में संक्रमण की चपेट में आना खतरनाक हो सकता है.

डायबिटीज और हाइपरटेंशन: ये दोनों बीमारी सामान्य हैं. लेकिन इस बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए कोविड 19 संक्रमण खतरनाक हो सकता है.

को-माॅ​​र्बिडिटी सिचुएशन: ये ​स्थिति तब बनती है, जब व्य​क्ति एक ही समय में एक से अ​धिक बीमारी से जूझ रहा होता है. ऐसे में कोरेाना संक्रमण जानलेवा हो सकता है. पूर्व में कोविड वेव के दाैरान ऐसे मरीजों में खतरा अ​धिक देखने को मिला था.

बच्चे और गर्भवती: हेल्थ एक्सपर्ट्स की ओर से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है.

गंभीर बीमारी के रोगी: कैंसर,​ किडनी डायलिसिस, ट्रांसप्लांट आदि गंभीर हेल्थ प्राॅब्लम से जूझ रहे मरीजों को कोविड संक्रमण से बचाव का ध्यान रखना चाहिए. इम्यूनिटी कमजोर होने के चलते संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है.

ऐसे कर सकते हैं बचाव

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. ऐसी जगहों पर संक्रमण का खतरा अ​धिक हो सकता है.

घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें.

नियमित हाथ धोने की आदत बनाएं.

ये भी पढ़ें: <a href=" वायरस से किन लोगों की हो रही है मौत, क्या शरीर में पहले से मौजूद बीमारियां हैं वजह?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

IPL फाइनल से पहले वायरल हो रही विराट कोहली की ये तस्वीर, अय्यर को चिढ़ाने पर खूब मजे ले रहे लोग

[ad_1]

Trending News: आईपीएल 2025 का फाइनल जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे माहौल सिर्फ क्रिकेट का नहीं, जज्बातों का बनता जा रहा है. मैदान में सिर्फ बल्ला और गेंद नहीं, ईगो और हंसी का हिसाब भी बराबर होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने जैसे पूरे मुकाबले को ‘पर्सनल’ बना दिया है. इसमें विराट कोहली श्रेयस अय्यर का मजाक उड़ाते हुए और उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं और अब फैंस कह रहे हैं- “आज का फाइनल तो बदला लेने वाला है, बस खेल नहीं ये पूरी की पूरी फिल्म है.” वायरल हो रही तस्वीर इसी सीजन की है जो कि अब इस फाइनल के पर्सनल होने का सबब बन चुकी है.

वायरल हो रही श्रेयस और विराट कोहली की ये तस्वीर

दरअसल, आईपीएल के इसी सीजन के एक लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हरा दिया था. इस मैच में विराट कोहली शानदार खेल दिखाते हुए मैच को एक तरफा ला खड़ा किया था. फिर जीतने के बाद विराट ने श्रेयस अय्यर को गजब अंदाज में चिढ़ाया भी था.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

अब इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रेंड करा रहे हैं और श्रेयस को सलाह दे रहे हैं कि लोहा गर्म है और ये हथौड़ा मारने का एक दम ठीक समय है. इंटरनेट पर आईपीएल 2025 का मुकाबला अब केवल मुकाबला नहीं रह गया है बल्कि इसे पर्सनल ईगो और भड़ास निकालने का जरिया बनाने की पूरी कोशिश यूजर्स करते दिखाई दे रहे हैं.

बदले का वक्त है, बोले यूजर्स

तस्वीर को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है. अब ऐसे में RCB और PBK के फैंस भी खासे जोश में दिखाई दे रहे हैं और तरह तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कुछ भी कर लो, जीतेगी तो आरसीबी ही. एक और यूजर ने लिखा…पंजाब किंग्स फाइनल में विराट का गुरूर तोड़ेगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये फाइनल नहीं फुल ऑन बदले का वक्त है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

India-Pakistan: मंगल-केतु की युति भारत-पाक सिंधु विवाद की चिंगारी को देगी हवा, जानें हिमाचल के

[ad_1]

India-Pakistan: 7 जून 2025 को मंगल का सिंह राशि में प्रवेश होने वाला है, जहां केतु पहले से ही विराजमान है. ऐसे में सिंह राशि में मंगल और केतु की युति बनेगी और यह युति 28 जुलाई 2025 तक बनी रहेगी. मंगल-केतु की इस युति का भारत-पाकिस्तान सिंधु विवाद पर क्या प्रभाव पड़ेगा. भारत और पाकिस्तान में से कौन उखाड़ेगा गड़े मुर्दे, जो बनेंगे युद्धजन्य परिस्थितियों का कारण. क्या फिर से पाकिस्तान मुंह की खाएगा, जानते हैं ज्योतिष के माध्यम से.

क्या फिर से आतंकी गतिविधियो को अंजाम देगा पाकिस्तान

पाकिस्तान की मेष लग्न की कुंडली में पंचम भाव में यह युति बनने वाली है, जिसमें मंगल लग्न और अष्टम भाव का स्वामी है. लग्न अर्थात स्वयं पाकिस्तान और अष्टम भाव अर्थात गहरे जल स्थान का भाव. इन दोनों का स्वामी मंगल अग्नि तत्व की राशि में जाकर केतु से पीड़ित है. यह युति पाकिस्तान के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं कही जा सकती है. पंचम भाव में केतु मंगल पाकिस्तान के दिमाग में फिर किसी आतंकी गतिविधियो को अंजाम देने के संकेत दे रहे हैं और यह जल संबंधित विवाद होने की प्रबल संभावना है.

जैसा कि सिंधु नदी को लेकर विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और यह विवाद पाकिस्तान के लिए एक कड़ी चुनौती बन गया है जिसे पार कर पाना पाकिस्तान के लिए असंभव सा प्रतीत होता है. इसी को लेकर पाकिस्तान कुछ गड़े मुर्दे उखाड़ने का प्रयास कर सकता है. सिन्धु और POK की शर्त पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी समस्या है जिसे सुलझाने में पाकिस्तान समर्थ ही रहेगा. भारत सरकार के अनुसार POK और सिंधु जल समझौते के अलावा और कोई बात नहीं होगी. पाकिस्तान POK देने के लिए मानेगा नहीं और बिना POK के अभी भारत पाकिस्तान को जल नहीं देगा.

मंगल केतु की युति इस विवाद की चिंगारी को हवा देने वाली है, पाकिस्तान अपनी बेबुनियाद जिद्द पर अड़ा रहेगा और भारत पर पुनः आतंकी हमला करने का प्रयास कर सकता है. इस समय पाकिस्तान भारत पर अचानक हमला कर के भारत की सुरक्षा पर कुछ समय के लिए हावी होता प्रतीत होने लगेगा, लेकिन पाकिस्तान की गर्दन शीघ्र ही भारतीय सेना के हाथ में आ जाएगी. सिन्धु जल विवाद अभी सुलझता नजर नहीं आ रहा है, लेकिन  गोचरीय स्थिति पाकिस्तान के लिए अच्छी नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: कोरोना रिटर्न क्या फिर ले लगाएगा लॉकडाउन, हिमाचल के ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

[ad_2]

जैश सरगना मसूद अजहर का करीबी एजाज इसार मारा गया, PoK टैरर कैंप का था चीफ

[ad_1]

Jaish-e-Mohammed: जैश ए मोहम्मद के सेंट्रल सूरा के सदस्य और टॉप कमांडर अब्दुल ऐज़ाज़ इसार की अज्ञात कारणों से कल सुबह (2 जून) को 10:30 बजे मौत हो गई. ये मसूद अजहर का करीबी था. अब्दुल ऐज़ाज़ इसार जैश के सेंट्रल सूरा के सदस्य के अलावा PoK के गिलगिट बलिटिस्टान प्रांत के टैंगर इलाके में स्थित जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्प मरकज तालीम का भी प्रमुख था.

कल रात 8 बज कर 48 मिनट पर जैश के ध्वस्त हेडक्वार्टर मरकज़ सुभानल्लाह में अब्दुल ऐज़ाज़ इसार का नमाज़ ए जनाज़ा हुआ, जिसके बाद इसे मरकज सुभानल्लाह के परिसर ने ही दफन कर दिया गया. जहां 7 मई को भारत की स्ट्राइक में मारे गए मसूद अजहर के परिवार वालों को दफन किया गया था.

पाकिस्तान से था अब्दुल ऐज़ाज इसार का संबंध
अब्दुल ऐज़ाज इसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर जिले का रहने वाला था और 90 के दशक से मसूद अज़हर के साथ जुड़ा हुआ था. अब्दुल ऐज़ाज़ इसार मसूद अज़हर के करीबियों में एक था और इसकी ज़िम्मेदारी गिलगिट बैलिटिस्तान में जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्प की देखरेख करना, आतंकियों की ट्रेनिंग करना और गिलगिट बैलिटिस्तान ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को जिहाद का पाठ पढ़ा कर जैश में भर्ती करना था.

[ad_2]

अब JNU में नहीं होगा ‘कुलपति’, नए नाम ‘कुलगुरु’ से लौटेगी भारतीय परंपरा की गूंज

[ad_1]

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने एक अहम फैसला लिया है. अब इस यूनिवर्सिटी में ‘कुलपति’ नहीं बल्कि ‘कुलगुरु’ कहा जाएगा. यह बदलाव सिर्फ शब्दों का नहीं है, बल्कि सोच और परंपरा से भी जुड़ा हुआ है. यूनिवर्सिटी की मौजूदा कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने खुद इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में रखा, जिसे सहमति भी मिल गई है.

इस फैसले को 2025 से लागू किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि अब से यूनिवर्सिटी के सभी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स, जैसे डिग्री सर्टिफिकेट, नियुक्ति पत्र या अन्य सरकारी कागजों में ‘कुलपति’ शब्द की जगह ‘कुलगुरु’ लिखा जाएगा. प्रो. शांतिश्री जब किसी डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगी, तो उनके नाम के साथ ‘कुलगुरु’ लिखा नजर आएगा.

बदलाव क्यों किया गया?

इस फैसले के पीछे दो बड़े कारण हैं – पहला, जेंडर न्यूट्रलिटी (लैंगिक समानता) और दूसरा, भारतीय शैक्षिक परंपरा से जुड़ाव.
‘कुलपति’ शब्द का मतलब होता है – ‘कुल का पति’ यानी परिवार का पुरुष प्रमुख. यह शब्द पुरुष प्रधान सोच को दर्शाता है. वहीं ‘कुलगुरु’ शब्द में ऐसा कोई लिंग निर्धारण नहीं है. यह एक ऐसा शब्द है जो किसी भी महिला या पुरुष के लिए समान रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रोफेसर शांतिश्री ने साफ कहा है कि यह बदलाव समावेशी सोच को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जिससे किसी को भी सिर्फ लिंग के आधार पर अलग महसूस न हो. उनका मानना है कि भाषा भी हमारे समाज की सोच को बनाती है और हमें ऐसी भाषा का उपयोग करना चाहिए जो सबके लिए सम्मानजनक हो.

भारतीय परंपरा से जुड़ाव

‘कुलगुरु’ शब्द की जड़ें भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा में हैं. पुराने समय में शिक्षा का केंद्र गुरुकुल होता था और वहां शिक्षा देने वाले को कुलगुरु कहा जाता था. वह सिर्फ शिक्षक ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक भी होते थे. इस परंपरा में ‘गुरु’ को सिर्फ ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि नैतिक और मानसिक रूप से मजबूत करने वाला माना जाता था.

जेएनयू का यह कदम इसी सोच से प्रेरित है. प्रो. शांतिश्री ने कहा कि भारतीय मॉडल में शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, यह सोच, व्यवहार और संस्कृति को भी गढ़ती है. इसलिए ‘कुलगुरु’ शब्द इस परंपरा के अधिक नजदीक है.

अन्य राज्यों में भी हो चुका है प्रस्ताव

बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी संस्था ने कुलपति को कुलगुरु कहने की बात की हो. इससे पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी विश्वविद्यालयों में ‘कुलपति’ शब्द की जगह ‘कुलगुरु’ शब्द को अपनाने का प्रस्ताव सामने आ चुका है.

यह भी पढ़ें: <a href=" की पढ़ाई अब नहीं रह जाएगी सपना, एजुकेशन लोन से मिलेगी राहत, आसान किस्तों में चुका सकेंगे पैसा

[ad_2]

कितने बजे खेला जाएगा फाइनल मैच, कब होगा टॉस, मौसम से लेकर पिच तक की जानकारी एक क्लिक में पढ़िए

[ad_1]

IPL Final Match Time : आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. पूरे सीजन की रोमांचक जंग के बाद फाइनल मुकाबले में अब सिर्फ दो टीमें बची हैं—रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स(PBKS). यह मुकाबला आज, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आप को बता दें कि दोनों ही टीमें अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी हैं, ऐसे में आज कोई एक टीम इतिहास रचने वाली है.

टॉस का समय क्या है और क्यों है टॉस जीतना महत्वपूर्ण?

फाइनल मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा. टॉस के तीस मिनट बाद मैच की शुरुआत होगी. टॉस को लेकर खास चर्चा इसलिए भी है क्योंकि अहमदाबाद की पिच पर बाद में बल्लेबाज़ी करना फायदेमंद माना गया है, खासकर ओस की भूमिका यहां महत्वपूर्ण रहती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है.

फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह वही समय है जो इस सीजन के लगभग सभी नाइट मैचों के लिए तय किया गया था. दिन भर की हलचल के बाद शाम को दर्शकों के पास पूरा वक्त होता है मैच का लुत्फ उठाने का और यही वजह है कि यह टाइम स्लॉट सबसे ज्यादा पॉपुलर माना जाता है. इससे अधिकतम व्यूअरशिप की भी संभावना रहती है.

मौसम और पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हल्की बारिश की आशंका है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक,3 जून की शाम अहमदाबाद में बारिश की संभावना बनी हुई है. शाम 6:00 बजे तक बारिश की संभावना 51 प्रतिशत है, जो मैच शुरू होने तक घटकर 5-2 प्रतिशत तक आ सकती है. पिच की बात करें तो शुरुआत में बल्लेबाज़ों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

आज होने वाले इस महामुकाबले में अगर बारिश के चलते खेल रुक जाता है, तो मैच को अगले यानी रिजर्व डे के दिन पूरा कराने की कोशश की जाएगी, जिसकी तारीख 4 जून निर्धारित की गई है.

लाइव कहां देखें?

इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर होगा, वहीं डिजिटल दर्शकों के लिए JioHotstar पर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध है.

अब बस इंतज़ार है उस ऐतिहासिक पल का, जब कोई एक टीम पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. क्या विराट कोहली की टीम आरसीबी अपना सपना पूरा करेगी या पंजाब किंग्स रचेगी नया इतिहास? जवाब आज रात मिल जाएगा.

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड.

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस(विकेटकीपर),श्रेयस अय्यर(कप्तान), नेहाल वढेरा,शशांक सिंह,मार्कस स्‍टोइनिस,अजमतुल्ला उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन.

[ad_2]

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दो महिलाओं में भिड़ंत, खूब वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया और दिल्ली मेट्रो में कोई खास फर्क है नहीं, दोनों ही में न जाने कब क्या कांड हो जाए कोई कह नहीं सकता. मेट्रो में अक्सर आपने कर्म कांड होते तो बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप अपनी जगह से उठ खड़े होंगे. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल दिल्ली मेट्रो के एक वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला पर जोर जोर से गला फाड़ कर चीखती दिखाई दे रही है. गोद के एक साइड में बच्चे को लिया हुआ है और दूसरी तरफ लड़ाई करने का जुनून जिसे देखने के बाद किसी को भी डर लग जाए और थर थर कांपने लगे.

सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में छिड़ा गदर!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दूसरी महिला पर लगातार जुबानी हमले बोल रही है. गोद में बच्चे को लेकर महिला कथित तौर पर अपने साथ यात्रा कर रहे बुजुर्ग को सीट पर बैठाने की जद्दोजहद में लगी है, लेकिन इसकी कीमत उसे वरिष्ठ नागरिकों की सीट पर बैठी महिला को उठाकर चुकानी होगी और इसीलिए सारा झगड़ा हो रहा है. महिला लगातार सरकारी नियमों का हवाला दे रही है और कह रही है कि उठें आप वरना मैं हेल्पलाइन वालों को बुला लूंगी.

सीट पर बैठी महिला भी देती रही बराबर जवाब

इसकी एवज में सीट पर बैठी महिला भी कहती है कि जिसे बुलाना है बुला ले. सरकार सिर्फ तेरे ही लिए है क्या, सरकार तो सभी की है. हालांकि बाकी के यात्री इस पूरे सीन को चुपचाप खड़े होकर देखते रहते हैं. काफी देर बहस के बाद भी महिला अपनी सीट से नहीं उठती है तो लड़ाई झगड़े से तंग आकर सीट मांग रही महिला अपने बच्चे को लेकर वहां से दूर हो जाती है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दिल्ली मेट्रो की लड़ाई मैं कभी मिस नहीं करता. एक और यूजर ने लिखा…मेट्रो में मनोरंजन के लिए इस तरह के कलेश जरूरी हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सीट पर बैठी महिला गलत है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

दीपिका पादुकोण के बाद अब पंकज त्रिपाठी ने भी की शिफ्ट टाइमिंग को लेकर बात, बोले- ‘लिमिट जरूरी’

[ad_1]

Pankaj Tripathi On Working Hours: हाल ही में दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की ख़बरें सुर्खियों में छाई हुई थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हाल ही में मां बनी अभिनेत्री ने अपने शिफ्ट टाइमिंग को आठ घंटे करने की डिमांड की थी. लेकिन एक्ट्रेस का ये क्लॉज़  फ़िल्म निर्माता को पसंद नहीं आया और उन्होंने दीपिका को फिल्म से ही बाहर कर दिया.

वहीं अब दीपिका के बाद क्रिमिनल जस्टिस 4 एक्टर पंकज त्रिपाठी ने वर्क बाउंड्रीज तय करने और उन लिमिट्स को पार करने पर ‘नहीं’ कहने की अहमियत पर बात की है.

शिफ्ट टाइमिंग पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें ‘नहीं’ कहना मुश्किल लगता है, यही वजह है कि वह इसकी प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “अभी, मैं ‘नहीं’ कहने की प्रैक्टिस कर रहा हूं. क्योंकि सभी को पता होना चाहिए कि लिमिट कहां है और ये लाइन है, और इसके आगे, यह एक विनम्र ‘नहीं’ है.” उन्होंने उन दिनों को भी याद किया जब सेट पर उनके काम के घंटे 16 से 18 घंटे तक बढ़ जाते थे. एक्टर ने कहा, “काम में खिंचे जा रहा है. 16 घंटे-18 घंटे हो गया मैं लगा हुआ हूं. मैं बोल भी रहा हूं, एक्टर जा चुका है. लेबर रुका हुआ है.”

सीमाएं तय करना ज़रूरी है
इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ऐसे समय में विनम्रता से सीमाएं तय करना बेहतर है. एक्टर ने कहा, “फिर लगा नहीं, अभी तो आप विनम्रतापूर्वक बोल दीजिए कि ‘नहीं, इतना ही होगा. हमने कमिट किया था, कमिटमेंट हमारी पूरी हो गई, अब धन्यवाद. जो बचा है, कल करेंगे.” उन्होंने यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि सीमाएं तय करना ज़रूरी है न केवल अभिनय में, बल्कि जीवन के सभी पहलुओं में.

मणिरत्नम ने भी दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया
इस बीच, फेमस फिल्म निर्माता मणिरत्नम ने भी दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है. रत्नम ने न्यूज़18 शोशा से कहा, “मुझे लगता है कि यह एक सही मांग है.  मुझे खुशी है कि वह इसके लिए पूछने की स्थिति में हैय मुझे लगता है कि एक फिल्म निर्माता के रूप में, आप कास्टिंग करते समय इस बात को ध्यान में रखेंगे. यह पूछना कोई अनुचित बात नहीं है, बल्कि एक जरूरत है. मुझे लगता है कि यह प्रायोरिटी होनी चाहिए. आपको इसे स्वीकार करना होगा, इसे समझना होगा और इसके आसपास काम करना होगा.”

ये भी पढ़ें:-सलमान खान अपने घर पर नहीं लगाते कभी ताला, एक्टर के इस करीबी ने खोले कई राज

[ad_2]

जुकरबर्ग ने अचानक क्यों ज्वाइन कर ली अमेरिकी सेना? मेटा अब बनाएगी ‘सुपर सोल्जर’

[ad_1]

आज की दुनिया में जंग सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी से भी जीती जाती है। और इसी दिशा में अब मेटा कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक बड़ा कदम उठाया है. सोशल मीडिया की दुनिया में राज करने के बाद अब जुकरबर्ग का फोकस है अमेरिका की सेना को हाईटेक और स्मार्ट बनाना.

मेटा अब सिर्फ फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप तक सीमित नहीं रहने वाली. कंपनी अब अमेरिका की डिफेंस इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है और सैनिकों के लिए खास तकनीक पर काम शुरू कर दिया है.

स्मार्ट चश्मा और हाईटेक हेलमेट

मेटा और एंड्रिल नाम की डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी मिलकर ऐसे स्मार्ट डिवाइस बना रही हैं, जो सेना के काम आने वाले हैं. इसमें खास चश्मे और हेलमेट शामिल हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई तरह के सेंसर लगे होंगे.

इन गैजेट्स के ज़रिए सैनिकों को रियल टाइम में जरूरी जानकारी मिलेगी यानी जैसे ही कोई खतरा होगा, उसे तुरंत देखा और समझा जा सकेगा. ये डिवाइस सैनिकों की आंख और कान की ताकत को कई गुना बढ़ा देंगे.

दुश्मन का पता लगेगा पहले

इन स्मार्ट चश्मों और हेलमेट्स से सैनिक दूर से आने वाले खतरे को पहले ही भांप सकेंगे चाहे वो ड्रोन हो या कहीं छिपा हुआ दुश्मन. इससे हमले की प्लानिंग और एक्यूरेसी दोनों बेहतर हो जाएगी.

एक और खास बात ये है कि ये तकनीक सैनिकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस हथियारों से सीधे संवाद करने की क्षमता देगी. यानी सैनिक एक तरह से अपने हथियारों से ‘बात’ करके उन्हें कंट्रोल कर पाएंगे.

सेना की सोच बदलेगी

मेटा और एंड्रिल की इस साझेदारी से अमेरिकी सेना का काम करने का तरीका ही बदल सकता है. अभी तक जो चीजें फिल्मों में देखी जाती थीं, अब वो असल जिंदगी में सैनिकों की रोजमर्रा की टेक्नोलॉजी बनने जा रही हैं.

अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा, तो मेटा की छवि पूरी तरह बदल सकती है. अब लोग उसे सिर्फ सोशल मीडिया कंपनी नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध तकनीक बनाने वाली बड़ी टेक कंपनी के रूप में भी जानने लगेंगे.

तकनीक से बनेगा नया सुरक्षा कवच

जुकरबर्ग का यह कदम दिखाता है कि कैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग या फोटो शेयरिंग तक सीमित नहीं है. अब यही तकनीक सेना के लिए सुरक्षा कवच बन रही है. जिस तेजी से दुनिया में खतरों के रूप बदल रहे हैं, उसी तेजी से उनकी काट भी स्मार्ट होनी चाहिए और इसमें एआई अब अहम भूमिका निभाने जा रहा है. जुकरबर्ग की मेटा अब उसी स्मार्ट वॉर का हिस्सा बन चुकी है.

मार्क जुकरबर्ग अब सिर्फ डिजिटल लाइफ को बदलने की नहीं, बल्कि रियल वॉर ज़ोन में भी क्रांति लाने की तैयारी में हैं. एआई से लैस सैनिक भविष्य की लड़ाइयों में पहले से कहीं ज्यादा तैयार और मजबूत होंगे और इसमें मेटा की भूमिका अब सिर्फ एक टेक कंपनी से कहीं ज्यादा बड़ी होती जा रही है.

[ad_2]