सीक्रेट फ्लाइट प्लान, आखिरी समय लैंडिंग चेंज… बांग्लादेश में तख्तापलट वाले दिन कैसे चकमा देकर

[ad_1]

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में तख्तालट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त 2024 को ढाका छोड़कर भारत में शरण लिया था. इस बीच एक बांग्लादेशी अखबार ने दावा किया कि कैसे शेख हसीना ने ढाका छोड़ा और भारत तक आने में किस तरह की सावधानी बरती गई. पहले उनका हेलीकॉप्टर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर उतारने वाला था, लेकिन फिर इस फैसले को बदला गया. शेख हसीना की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें गाजियाबाद में हिंडन एयरफोर्स बेस पर लाया गया.

कोलकाता के लिए रवाना हुईं थी शेख हसीना

अब बांग्लादेश के एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक शेख हसीना मिलिट्री के प्लेन से रवाना हुई थीं. उनकी टीम की ओर से जानबूझकर कर यह फैलाया गया था कि वह कोलकाता के लिए रवाना हुई हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया क्योंकि वह दिल्ली ही आना चाहती थीं. फिर जिस प्लेन से वह आ रहीं थी उसने कोलकाता का ही रूट लिया था.

क्यों बदला गया एयर रूट?

ऐसा इसलिए किया गया ताकि वह विमान बहुत कम देर के लिए बांग्लादेश के एयरस्पेस में रहे. अगर वह दिल्ली के प्लेन से निकलती तो उन्हें लंबे समय के लिए बांग्लादेश की सीमा में रहना पड़ता. शेख हसीना नहीं चाहती थीं कि उनका प्लेन बांग्लादेश एयरस्पेस में ज्यादा देर तक रहे.

नागरिक विमानन सूत्रों ने बांग्लादेशी दैनिक द डेली स्टार को बताया कि ढाका और कोलकाता स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच एक हॉटलाइन है, जिससे एक दूसरे को निकट आ रहे विमानों के बारे में सूचित किया जा सके. जिस प्लेन में गाजियाबाद के लिए उड़ान भरी थी, उसे स्क्वैक कोड नाम दिया गया था. ढाका से उड़ान भरने के बाद कोलकाता को यह सूचना दी गई कि यह ट्रेनिंग वाला प्लेन है. कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ऐसी सूचना इसलिए भी दी गई ताकि ये पता न चल पाए कि विमान में शेख हसीना बैठी हैं.

बंगाल सीमा के पास ट्रांसपोंडर चालू किया गया

ढाका से उड़ान भरने के बाद विमान ने अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए, जो विमान के स्क्वाक कोड, ऊंचाई, गति और स्थान जैसी पहचान संबंधी जानकारी भेजते थे. विमान में शेख हसीना, उनकी बहन और अन्य लोग सवार थे. ट्रांसपोंडरों को केवल बंगाल सीमा के पास ही चालू किया गया. आमतौर पर ऐसा तब किया जाता है जब उड़ान बॉर्डर के करीब होती है. शेख हसीना को 5 अगस्त को बांग्लादेश से सुरक्षित निकालना उनकी सेना के लिए बड़ी चुनौती थी. इस दिन हिंसकर भीड़ ने पीएम हाउस पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी.

[ad_2]

कुंभ राशिफल 4 जून 2025: कुंभ राशि वाले आज मानसिक उलझनों से जूझ सकते हैं, धैर्य से काम लें

[ad_1]

Aquarius Horoscope 4 June 2025: कुंभ राशिफल 4 जून 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.

कुंभ राशि फैमली राशिफल – कुंभ राशि वालों के परिजनों का सहयोग मानसिक रूप से मज़बूती देगा. शादीशुदा जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी. जीवनसाथी की वजह से लाभ, जिससे उन्हें कोई बड़ी ट्रीट देंगे. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. कुंभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

कुंभ राशि लव राशिफल: प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. संवाद में स्पष्टता रखें और गलतफहमियों से बचें. अविवाहित जातकों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं.

कुंभ राशि व्यापार राशिफल: व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें. नए निवेश से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें. पुराने ग्राहकों से लाभ की संभावना है.

कुंभ राशि नौकरी राशिफल: कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. नई परियोजनाओं में भागीदारी से लाभ होगा. प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि हेल्थ राशिफल – कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. इसके कारण तनाव की स्थिति बनी रहेगी.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनिवार को शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंदों को कंबल दान करें.

FAQs

Q1. क्या कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा?

A1.हां, कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा.

Q2. क्या कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है?

A2. हां, कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है.

मीन राशि वालों का सेहत में सुधार होगा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

WhatsApp का नया फीचर! अब छोटे ग्रुप्स में भी कर सकेंगे वॉइस चैट, जानिए कैसे करेगा काम

[ad_1]

Whatsapp New Feature: WhatsApp ने ग्रुप वॉइस चैट को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. पहले यह सुविधा केवल बड़े ग्रुप्स तक सीमित थी, लेकिन अब यह छोटे ग्रुप्स के लिए भी उपलब्ध हो गई है. यानी अब अगर आपके ग्रुप में सिर्फ 3-4 लोग भी हैं, तब भी आप वॉइस चैट शुरू कर सकते हैं.

क्या है नया अपडेट?

इस फीचर को WhatsApp “ऑडियो हैंगआउट” कह रहा है. इसका मतलब है कि अब आप छोटे ग्रुप्स में भी बिना कॉल किए, आराम से एक ऑडियो बातचीत शुरू कर सकते हैं—बिलकुल एक छोटे से पर्सनल पॉडकास्ट की तरह.

कैसे करेगा काम?

जब आप ग्रुप वॉइस चैट शुरू करेंगे, तो ग्रुप के बाकी सदस्यों को कॉल की तरह कोई रिंग नहीं आएगी. उन्हें सिर्फ नोटिफिकेशन मिलेगा, और वे जब चाहें जुड़ सकते हैं या छोड़ सकते हैं. यह प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के काम करती है. इस वॉइस चैट को WhatsApp चैट स्क्रीन के नीचे पिन किया जाता है, जिससे आपको कॉल कंट्रोल्स जल्दी मिल जाते हैं. इसके साथ ही जो नए मेंबर्स बाद में ग्रुप में आते हैं, वे भी इस वॉइस चैट को देख और उसमें जुड़ सकते हैं.

कैसे करें शुरू

इस वॉइस चैट को शुरू करने के लिए ग्रुप चैट में नीचे की तरफ जाएं और चैट बॉक्स से ऊपर की ओर स्वाइप करें. कुछ सेकंड के लिए होल्ड करें, और वॉइस चैट एक्टिवेट हो जाएगी.

WhatsApp ने अब क्यों शुरू किया ये फीचर?

कंपनी ने इसकी कोई खास वजह नहीं बताई है, लेकिन यह जरूर कहा है कि बाकी चैट्स और कॉल्स की तरह वॉइस चैट्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी. Clubhouse और X Space जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पहले ही इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध थीं, और अब WhatsApp ने भी यूज़र्स को यह अनुभव देने की दिशा में कदम बढ़ा लिया है. अगर आप भी अपने दोस्तों या टीम के साथ बिना कॉलिंग झंझट के बातचीत करना चाहते हैं तो WhatsApp का यह फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

YouTuber बनने की सोच रहे हैं? अपने चैनल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

[ad_2]

यूपी की तरह किन राज्यों में मिलता है अग्निवीरों को आरक्षण, यहां देख लें पूरी लिस्ट

[ad_1]

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत दी है. अब यूपी पुलिस में भर्ती के दौरान अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा. यह फैसला हाल ही में यूपी कैबिनेट में मंजूर हुआ है और इसका फायदा खास तौर से उन युवाओं को मिलेगा जिन्होंने चार साल की अग्निपथ सेवा पूरी की है.

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह आरक्षण कांस्टेबल, फायरमैन और घुड़सवार पुलिस जैसे पदों पर सीधी भर्ती में लागू होगा. साथ ही अग्निवीरों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट भी दी जाएगी, जिससे उन्हें भर्ती में ज्यादा अवसर मिल सके.

खास बात ये है कि आरक्षण के अंदर आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है. यानी ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के पूर्व अग्निवीरों को उनके वर्ग के अनुसार आरक्षण मिलेगा. यह व्यवस्था 2026 से लागू होगी और उसी साल यूपी पुलिस में अग्निवीरों का पहला बैच देखा जा सकता है.

सिर्फ यूपी ही नहीं, इन राज्यों में भी मिल रहा है आरक्षण

यूपी पहला राज्य नहीं है जिसने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में प्राथमिकता दी हो. हरियाणा, राजस्थान और असम पहले ही अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का ऐलान कर चुके हैं.

हरियाणा सरकार ने पुलिस और अन्य विभागों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की बात कही है.
राजस्थान सरकार भी पुलिस और होमगार्ड जैसे विभागों में पूर्व अग्निवीरों को मौका दे रही है.
असम ने भी अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में रिजर्वेशन सुनिश्चित किया है.

केंद्रीय बलों में भी मिल रही प्राथमिकता

केंद्र सरकार की कई एजेंसियां जैसे BSF, CISF, ITBP और SSB ने पहले ही ऐलान किया था कि अग्निपथ स्कीम से निकले पूर्व सैनिकों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: <a href=" की पढ़ाई अब नहीं रह जाएगी सपना, एजुकेशन लोन से मिलेगी राहत, आसान किस्तों में चुका सकेंगे पैसा

[ad_2]

IPL की पहली ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे बेंगलुरु और पंजाब, जानें कौन है खिताब जीतने का असल दावेदार?

[ad_1]

RCB vs PBKS Final Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, पिछले 17 सीजनों में कुल सात अलग-अलग टीम चैंपियन बन चुकी हैं. 2025 का फाइनल (IPL Final 2025) बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार लीग को अपनी आठवीं चैंपियन टीम मिलने वाली है. 3 जून यानी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स अपनी-अपनी पहली IPL ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी. ये दोनों टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रही थीं, इसलिए विजेता की भविष्यवाणी करना बहुत कठिन है, लेकिन यहां आप आंकड़ों को देखकर खुद तय कीजिए कि किस टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में बेंगलुरु और पंजाब के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, इनमें दोनों टीम 18-18 बार विजयी रही हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में RCB का सर्वोच्च स्कोर 241 रन है, जो उसने पिछले साल बनाया था. दूसरी ओर बेंगलुरु के खिलाफ मैच में पंजाब टीम का सर्वोच्च स्कोर 232 रन है, जो उसने 2011 में बनाया था.

पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो RCB पूरी तरह पंजाब किंग्स पर हावी रही है. पिछले 5 मैचों में चार बार आरसीबी को जीत मिली है. मौजूदा सीजन में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है क्योंकि उसने 3 मैचों में दो बार पंजाब को हराया है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अभी तक बेंगलुरु और पंजाब सिर्फ एक बार आमने-सामने आए हैं, 2021 में हुई उस भिड़ंत में पंजाब 4 विकेट से विजयी रही थी.

अहमदाबाद के आंकड़ों ने बढ़ाई RCB की मुश्किल

आरसीबी ने अब तक अहमदाबाद ने कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें उसे तीन जीत और 3 बार शिकस्त झेलनी पड़ी है. अहमदाबाद में पिछले 4 मैचों में बेंगलुरु का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है, क्योंकि इस मैदान पर बेंगलुरु को पिछले चार मैचों में 3 हार झेलनी पड़ी हैं. आईपीएल 2025 में अभी तक RCB का अहमदाबाद में कोई मैच नहीं हुआ है.

दूसरी ओर अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उसने यहां IPL में कुल 7 मैच खेले हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है क्योंकि अब तक यहां खेले 7 मैचों में उसे 5 बार जीत मिली है. पंजाब किंग्स ने यहां पिछले पांच में से 4 मैच जीते हैं और वो यहां पिछले 3 मैचों में हारी नहीं है. आईपीएल 2025 में पंजाब ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अपने दोनों मैच जीते.

यह भी पढ़ें:

RCB vs PBKS Final: कहीं विराट कोहली की पूजा, तो किसी ने भगवान से की बेंगलुरु के लिए प्रार्थना; IPL 2025 फाइनल से पहले वायरल हुए ये वीडियो

[ad_2]

AI को तुरंत करो बैन! ठेकेदार ने ChatGPT से बनवा दी सीसी रोड, इंजीनियर को फोटो भेज बिल भी पास

[ad_1]

जब दुनिया ChatGPT का इस्तेमाल रिसर्च, कोडिंग और क्रिएटिव राइटिंग के लिए कर रही है, वहीं हमारे देसी ठेकेदार साहब ने AI को भी जुगाड़ का हथियार बना डाला. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे एक ठेकेदार ने सड़क नहीं बनाई, बल्कि सिर्फ कच्ची सड़क का फोटो खींचा और फिर ChatGPT की मदद से उसे सीधा चमचमाती सीमेंट-कंक्रीट (CC) रोड में बदल डाला. उसके बाद क्या? फोटो व्हाट्सएप पर इंजीनियर को भेजी और “सड़क बन गई है” कहकर बिल पास करवा लिया. ये घटना जितनी मजेदार है, उतनी ही शर्मनाक भी है. क्योंकि ये दिखाता है कि अब भ्रष्टाचार भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ‘स्मार्ट’ हो चुका है.

चैट जीपीटी से बनाई फर्जी सड़क

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स, जिसे लोग ठेकेदार बता रहे हैं, एक उबड़-खाबड़ कच्ची सड़क की तस्वीर क्लिक करता है. फिर वो इस फोटो को एक AI इमेज टूल में अपलोड करता है और कहता है “इस सड़क को सीसी रोड में कन्वर्ट कर दो.” कुछ ही सेकंड में तस्वीर में चमत्कार हो जाता है. सड़क पूरी तरह से सीमेंट की बनी हुई, सफेद पट्टी वाली, किनारे पक्के गटर और लेवलिंग के साथ नजर आती है. अब ठेकेदार इस ‘फर्जी’ फोटो को व्हाट्सएप पर सरकारी इंजीनियर को भेजता है और बिना एक फावड़ा चलाए ही उसका पेमेंट बिल पास हो जाता है.

इंजीनियर से कराया बिल पास, उठने लगे सवाल

वैसे तो ChatGPT सीधे इमेज एडिटिंग नहीं करता, लेकिन AI से जनरेट की गई इस सड़क की चमचमाती फोटो को लेकर लोग कह रहे हैं कि अब सरकारी कामों में ‘दिखावे का डिजिटल युग’ शुरू हो गया है. पहले काम नहीं होता था, सिर्फ दस्तखत से बिल पास होता था. अब “AI से बना लो, भेज दो, पैसा आ जाएगा.” वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…खेला हो गया, चूना लगा गया. एक और यूजर ने लिखा…एआई सभी के लिए खतरनाक है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एआई से पहले भी काम चल ही रहा था, इसने तो मुसीबत में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन पर शॉर्ट ड्रेस में दिखीं नीना गुप्ता, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

[ad_1]

Neena Gupta Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) जल्द ही फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई देंगी. इस वक्त एक्ट्रेस फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में वो फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक इवेंट में पहुंची थी. जहां एक्ट्रेस का बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. लेकिन इस बार यूजर्स को एक्ट्रेस को फैशन सेंस बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने नीना को आड़े हाथ लिया.

छोटी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं नीना गुप्ता

नीना गुप्ता एक्ट्रेस सारा अली खान और फातिमा सना शेख के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस को अपने कैमरे में कैद कर लिया. नीना गुप्ता ने इस दौरान ब्लू कलर शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. अपना लुक उन्होनें ड्रेस की मैचिंग का श्रग, ग्लोसी मेकअप और बालों में पोनीटेल बनाकर पूरा किया है.

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

एक्ट्रेस इन वीडियोज में सारा और फातिमा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. ऐसे में नीना गुप्ता की छोटी ड्रेस देखकर सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स भड़क गए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आप सलवार पहनना भूल गई.’ दूसरे ने यूजर ने लिखा है, ‘कैसी ड्रेस पहनी है, उम्र की सारी हदें पार.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अब आपकी उम्र हो गई है, कुछ तो उम्र का ख्याल करो..’

कब रिलीज होगी मेट्रो इन दिनों?

बात करें ‘मेट्रो इन दिनों’ तो इसमें नीना गुप्ता के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिम सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर जैसे स्टार्स नजर अहम किरदारों में हैं. फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस सीरीज में नजर आएंगी नीना गुप्ता

वहीं ‘मेट्रो इन दिनों’ के अलावा नीना गुप्ता जल्द ही अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पार्ट 4 में भी नजर आएंगी. ये भी जुलाई में रिलीज होनी वाली है. सीरीज में गांव के प्रधान की भूमिका निभा रही हैं. इसके पहले तीन पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें –

विभु राघव के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मां, इन स्टार्स ने भी नम आंखों से दी विदाई

[ad_2]

भारत ने सिंधु का जल रोका तो पाकिस्‍तान पर कहर ढहाएगा ‘सू-भू-प्‍या’ नाम का राक्षस, खौफजदा बिलावल

[ad_1]

Indus Water Treaty: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान पानी के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) के सामने गिड़गिड़ा रहा है. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में बना प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्यों को भारत के वॉटर स्ट्राइक से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया.

पाकिस्तान पर आने वाला है ये खतरा

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने UNSC के सदस्य देशों के बताया कि सिंधु जल संधि के स्थगित होने से पाकिस्तान में पानी की कमी, खाद्य संकट और पर्यावरण आपदा हो सकती है. बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु जल संधि को एकतरफा तरीके से निलंबित कर भारत इसे हथियार के तौर इस्तेमाल कर रहा है, जिससे लाखों लोगों के जीवन को खतरा है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है.

दुनिया के देशों से पाकिस्तान लगा रहा गुहार

कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए बिलावल ने आरोप लगाया कि भारत जंग को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से स्वीकृत प्रस्ताव को नजरअंदाज करता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में आतंकवाद के सबसे बड़े पीड़ित देशों में से एक है. सिंधु समझौते पर रोक के बाद से ही पाकिस्तान दुनिया भर में इसे बहाल करने की गुहार लगा रहा है.

यूनाइटेड नेशन में पाकिस्तान ने एक बार फिर फरियाद लगाई है. संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत फू कांग के साथ बैठक में बिलावल भुट्टो ने भारत के साथ हुए जंग में साथ देने के लिए पाकिस्तान के लोगों की तरफ से चीन का आभार व्यक्त किया.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए कड़े फैसले

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सिंधु जल संधि को निबलंबित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए. तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे. इसमें विश्व बैंक ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी. संधि का उद्देश्य दोनों देशों के बीच नदियों के जल बंटवारे की शर्तें तय कर विवाद को समाप्त करना था.

सिंधु नदी प्रणाली में कुल छह नदियां शामिल हैं, जिनमें तीन पूर्वी नदियां रावी, ब्यास, सतलुज और तीन पश्चिमी नदियां सिंधु, झेलम, चिनाब हैं. इस समझौते के तहत भारत को पूर्वी नदियों का नियंत्रण और उपयोग का अधिकार मिला है, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों का नियंत्रण मिला है. पाकिस्तान की लगभग 80 प्रतिशत कृषि सिंचाई सिंधु जल प्रणाली पर निर्भर है. सिंधु जल समझौते पर भारत के रोक लगाने से पाकिस्तान में सिंधु नदी में पानी नहीं पहुंच पाएगा, जिससे जल संकट पैदा होगा और इसका सीधा असर वहां की खेती पर पड़ेगा.

[ad_2]

अडानी पोर्ट्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मई में कंपनी ने 41.8 MMT कार्गो की ढुलाई की

[ad_1]

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने मई 2024 के अपने बिजनेस अपडेट में बताया कि कंपनी ने इस महीने 41.8 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो की ढुलाई की है. यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है. हालांकि, इसके बाद भी आज अडानी पोर्ट के स्टॉक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई.

कंटेनर और ड्राई कार्गो सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ

मई में कार्गो वॉल्यूम में हुई बढ़ोतरी की मुख्य वजह कंटेनर हैंडलिंग और ड्राई कार्गो सेगमेंट में तेजी रही. कंटेनर हैंडलिंग में 22 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जबकि ड्राई कार्गो में 17 फीसदी का उछाल देखा गया.

अप्रैल-मई में 79.3 MMT कार्गो ढुलाई

वित्तीय वर्ष 2025 के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में अडानी पोर्ट्स ने कुल 79.3 MMT कार्गो की ढुलाई की, जो पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है. इसमें कंटेनर वॉल्यूम में 21 फीसदी की बड़ी वृद्धि हुई.

लॉजिस्टिक्स और रेलवे सेक्टर का अच्छा प्रदर्शन

मई में रेलवे कार्गो: 0.06 मिलियन TEUs (पिछले साल से 13 फीसदी अधिक)

GPWIS (वैगन योजना) वॉल्यूम: 2.01 MMT (4 फीसदी की वृद्धि)

अप्रैल-मई में रेलवे कार्गो: 0.12 मिलियन TEUs (15 फीसदी की बढ़ोतरी)

GPWIS वॉल्यूम: 3.8 MMT (4 फीसदी की वृद्धि)

Q4 FY25 में 48 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

पिछले महीने जारी किए गए अपने चौथे तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों में अडानी पोर्ट्स ने 3,014 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 48 फीसदी अधिक है. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 8,488 करोड़ रुपये रहा, जिसमें भी मजबूत वृद्धि देखी गई.

भारत में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट एक्टिविटी को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि अडानी पोर्ट्स का यह ग्रोथ ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है. कंपनी देश के प्रमुख पोर्ट ऑपरेटर्स में से एक है और लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: भारत की GDP के लिए एक और बड़ा झटका, अब जापानी ब्रोकरेज फर्म ने कर दी ये भविष्यवाणी

[ad_2]

पुलिस को सीधा चैलेंज! कार से बैरिकेड बांधकर घसीटने लगे बदमाश, सीट पर दिखी पिस्टल

[ad_1]

क्या आपको लगता है कि फिल्में ही सिर्फ सनक और स्टंट की हदें पार करती हैं? तो जरा एक बार फिर सोच लीजिए. सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों ने नोएडा की सड़कों को अपना निजी स्टंट-मैदान बना डाला. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खुले दरवाजे, पीछे बैठा युवक, सड़क पर घसीटता हुआ पुलिस का बैरिकेड और चिंगारियां उड़ाती हुई रात की खामोशी. ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं, लेकिन ये सब हकीकत में हुआ है और वीडियो अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है.

कार के पीछे पुलिस बैरिकेड बांध घसीटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कॉर्पियो कार चला रहा है, जबकि दूसरा युवक पीछे बैठा है और उसने गाड़ी का पिछला दरवाजा खोल रखा है. दरवाजे से एक लंबी रस्सी लटक रही है, जो सीधे सड़क पर पड़े पुलिस के बैरिकेड से बंधी है. स्कॉर्पियो जैसे ही तेजी से आगे बढ़ती है, वैसे ही बेरिकेड घिसटते हुए पूरे रोड पर आग जैसी चिंगारियां छोड़ता है. रात का वक्त है, चारों तरफ सन्नाटा है और इस हरकत से ये साफ है कि युवकों को कानून का कोई डर नहीं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि गाड़ी की पिछली सीट पर एक पिस्टल भी रखी हुई नजर आती है.

कट गया मोटा चालान

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत एक्शन लेते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है. दोनों शख्स शहर की एक नामी यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं. मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निशान्त पन्डित, सौरभ पन्डित पुत्र विनोद और आर्यकेत पुत्र धीर सिंह के रूप में हुई है. इसके अलावा 89,500 रुपये का मोटा चालान भी काटा गया है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स ने लिया आड़े हाथ

वीडियो को @INCUttarPradesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये सीधा सीधा पुलिस के मुंह पर तमाचा है. एक और यूजर ने लिखा…पकड़ कर इन्हें भी बेरिकेड के साथ घसीटना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…योगी महाराज जी, कहां हो आप. ये सब क्या चल रहा है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज