IPL 2025 में इस खिलाड़ी को मिली TATA CURVV कार, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन की मिली ट्रॉफी

[ad_1]

'हमने डिप्लोमैसी में भी भारत को हरा दिया...', ऑपरेशन सिंदूर में मात खाए शहबाज ने फिर कराई जगहंसाई; ईरान को कैसे भूल गए पाक PM?

‘हमने डिप्लोमैसी में भी भारत को हरा दिया…’, ऑपरेशन सिंदूर में मात खाए शहबाज ने फिर कराई जगहंसाई; ईरान को कैसे भूल गए पाक PM?

[ad_2]

आज से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग, जानिए कैसे कर सकेंगे अप्लाई

[ad_1]

जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब आईआईटी में दाखिला लेने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है. जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, उनके लिए अब अगला बड़ा कदम है JoSAA काउंसलिंग. जॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA) 3 जून 2025 यानी आज शाम 5 बजे से काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत करेगा.

JoSAA काउंसलिंग के जरिए देशभर के आईआईटी, एनआईटी, IIIT और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलेगा. काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कॉलेज/कोर्स की पसंद चुनने की आखिरी तारीख 12 जून 2025 है. ऐसे में जो उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन करना जरूरी है.

कौन कर सकता है आवेदन?

जेईई एडवांस्ड 2025 में पास होने वाले सभी उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं. इसके जरिए उन्हें IIT, NIT, IIIT और GFTI जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला मिल सकता है.

मॉक सीट अलॉटमेंट कब होगा?

पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट 9 जून 2025 को आएगी.
दूसरी मॉक लिस्ट 11 जून 2025 को जारी की जाएगी.

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे?

• कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
• जेईई मेन या एडवांस का एडमिट कार्ड
• कैटेगरी या पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
• मेडिकल सर्टिफिकेट
• बैंक डिटेल्स (अगर रिफंड लेना हो)
• पासपोर्ट या ओसीआई/पीआईओ कार्ड (अगर लागू हो)

कितनी फीस देनी होगी?

एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए आंशिक प्रवेश शुल्क 20,000 है.
जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह फीस 45,000 तय की गई है.

जरूरी तारीखें

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू: 3 जून 2025 (शाम 5 बजे से)
आखिरी तारीख: 12 जून 2025
मॉक अलॉटमेंट: 9 और 11 जून को

कैसे करें JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन?

1. सबसे पहले josaa.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए “JoSAA Counselling 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना JEE Main या JEE Advanced रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
4. अब अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चुनाव करें और उन्हें प्राथमिकता के अनुसार सेट करें.
5. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, भारत के ऑपरेशन सिंदूर को किया सपोर्ट

[ad_1]

India All Party Delegation in Malaysia: भारत के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार (3 जून, 2025) को मलेशिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जोहरी बिन अब्दुल से मुलाकात की और उन्हें आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति के बारे में जानकारी दी.

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मलेशिया के सांसदों से भी सहयोग मांगा. मलेशिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने शांति के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता जताई और आतंकवाद से निपटने में भारत के दृष्टिकोण पर जानकारी देने के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया.

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने एक्स पर किया पोस्ट

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के एक हिस्से के रूप में हमें मलेशिया की संसद के प्रतिनिधि सदन (दीवान राक्यत) के अध्यक्ष वाईबी तन दातो (डॉ.) जोहरी बिन अब्दुल से मिलने का मौका मिला. हमने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से उनको अवगत कराया.”

उन्होंने कहा, “हमने स्पीकर को पहलगाम हमले के संदर्भ और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैद्धांतिक प्रतिक्रिया के बारे में भी जानकारी दी. स्पीकर ने शांति और सुरक्षा के लिए मलेशिया की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और आतंकवाद से निपटने में भारत के दृष्टिकोण की सराहना की. उन्होंने आपसी समझ और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भारत और मलेशिया की संसदों के बीच निरंतर जुड़ाव का स्वागत किया.”

अंतरराष्ट्रीय संबंध और ट्रेड पर विशेष संसदीय समिति की हुई बैठक

इस बीच, मलेशियाई सांसद वोंग चेन की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय संबंध और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर विशेष संसदीय समिति के साथ बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले और आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में जानकारी दी. चर्चा में आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में सहयोग करने के तरीकों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया.

इसके बाद प्रतिनिधियों ने कुआलालंपुर में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (SEARCCT) के महानिदेशक दतिन पादुका नूर अशिकिन मोहम्मद तैयब के नेतृत्व में इसके प्रतिनिधियों के साथ एक उपयोगी बैठक आयोजित की.

प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की भारत की दृढ़ और सैद्धांतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से पहलगाम में हाल ही में हुए सीमा पार से आए आतंकवादियों के हमले के संबंध में चर्चा की गई.

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाला डेलीगेशन दौरे के अंतिम चरण में

संजय कुमार झा के अलावा प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, बृज लाल, हेमांग जोशी और प्रदान बरुआ, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) के राज्यसभा सदस्य जॉन बरिटास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार भी शामिल हैं.

जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया की यात्राएं पूरी करने के बाद प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के अंतिम चरण में मलेशिया में है, जहां वह ऑपरेशन सिंदूर के महत्व और पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई पर चर्चा कर रहा है.

[ad_2]

MRF फिर बना ‘सबसे महंगा शेयर’, 3 रुपये से 3 लाख तक पहुंचने वाले Elcid को पछाड़ा

[ad_1]

भारत में शेयर बाजार के इतिहास में एक बार फिर MRF ने बाज़ी मार ली है. कंपनी के एक शेयर की कीमत 1,37,834 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे उसने Elcid Investment को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे महंगा शेयर होने का ताज दोबारा हासिल कर लिया है.

Elcid का चौंकाने वाला इतिहास

Elcid Investment ने 29 अक्टूबर 2024 को अचानक सुर्खियां बटोरी थीं, जब उसका शेयर 3.53 रुपये से सीधा 2.36 लाख रुपये पर पहुंच गया था, यानी 66.95 लाख प्रतिशत की उछाल एक ही दिन में, उस दिन Elcid ने MRF को पछाड़कर भारत का सबसे महंगा स्टॉक बनने का गौरव हासिल किया था. लेकिन अब वह 1.29 लाख रुपये पर फिसल चुका है और दूसरे स्थान पर खिसक गया है.

MRF का हालिया प्रदर्शन

भले ही मंगलवार (3 जून) को MRF के शेयर में 1.9 फीसदी की गिरावट आई हो, और पूरे सप्ताह में 3.34 फीसदी की गिरावट देखी गई हो, लेकिन मई में शेयर ने 3.24 फीसदी का मुनाफा कमाया है. पिछले दो महीनों में कंपनी के शेयर ने 22.54 फीसदी का ज़बरदस्त उछाल दिखाया है. साल 2025 की शुरुआत से अब तक (YTD), शेयर में 5.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. MRF का 52 हफ्तों का हाई 1.47 लाख रुपये (26 मई, 2025) और लो 1.02 लाख रुपये (5 मार्च, 2025) रहा है.

मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन

MRF ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 492.74 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 370.52 करोड़ रुपये था. कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 7,074.82 करोड़ रुपये रही, जो कि साल-दर-साल 11.4 फीसदी की ग्रोथ है.

EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) भी 17.8 फीसदी बढ़कर 1,043 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछली साल की इसी तिमाही में यह 885 करोड़ रुपये था. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 15 फीसदी रहा, जो पिछली बार 14.3 फीसदी था.

MRF बनाम Elcid

हालांकि Elcid Investment की ग्रोथ एक तरह का ‘flash spike’ था, लेकिन MRF की स्थिरता और प्रदर्शन इसे एक विश्वसनीय लीडर बनाते हैं. MRF के पास मजबूत बिज़नेस मॉडल, ब्रांड वैल्यू और मार्केट कैप है, जो Elcid जैसे लो वॉल्यूम वाले स्मॉल-कैप स्टॉक्स से इसे अलग बनाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 43 रुपये के डिविडेंड से नारायण मूर्ति के परिवार ने कमाए करोड़ों, 18 महीने के पोते की कमाई होश उड़ा देगी

[ad_2]

10 हजार से कम में चाहिए 5G और 5000mAh बैटरी? ये 3 फोन हैं आपके लिए परफेक्ट!

[ad_1]

अगर आप भी 10 हजार रुपए के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें 5G नेटवर्क का सपोर्ट हो और साथ ही साथ बैटरी भी इतनी तगड़ी हो कि दिनभर चार्जर की जरूरत ही न पड़े, तो आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन्स मार्केट में मौजूद हैं. आज हम आपको तीन ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो इस बजट में काफी दमदार फीचर्स के साथ आते हैं.

1. Infinix Hot 50 5G

अगर आपका बजट 9500 रुपये के आसपास है तो Infinix Hot 50 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक आराम से चलती है. साथ ही, इसमें 6.7 इंच की बड़ी HD+ स्क्रीन और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मिलता है जो डेली टास्क्स और हल्के गेमिंग के लिए काफी अच्छा है. इसके कैमरा सेक्शन में 48MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है.

2. Motorola G35 5G

10 हजार के अंदर एक भरोसेमंद ब्रांड ढूंढ रहे हैं तो Motorola G35 5G पर नजर डाल सकते हैं. इस फोन की कीमत करीब 9999 रुपये है और इसमें भी 5000mAh की बैटरी मिलती है. इसमें 6.72 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए अच्छी है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T760 चिपसेट मिलता है. कैमरा सेक्शन भी अच्छा है 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा.

3. Samsung Galaxy F06 5G

Samsung ब्रांड का ये फोन उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम बजट में सैमसंग का भरोसा चाहते हैं. Galaxy F06 5G की कीमत करीब 8699 रुपये है. इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है. MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ ये फोन डेली यूज में स्मूद एक्सपीरियंस देता है. कैमरा में 50MP डुअल रियर और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल है.

अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है और आपको 5G नेटवर्क के साथ-साथ लंबी चलने वाली बैटरी चाहिए, तो ये तीनों फोन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं. अलग-अलग ब्रांड, अलग-अलग डिजाइन और फीचर्स के साथ आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते हैं.

[ad_2]

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025

[ad_1]

Love Rashifal: बुधवार, 4 जून 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज आपका का दिन प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा लेकर आएगा. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है. विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है. पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ नई योजनाएं बन सकती हैं. सिंगल जातकों को भी किसी खास से मिलने का अवसर मिलेगा.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्ते में नई शुरुआत होगी. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल जातकों को भी किसी खास से मिलने का अवसर मिलेगा.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातकों को आज पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है. पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा लेकर आएगा. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है. विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए आज पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है. पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल जातकों को भी किसी खास से मिलने का अवसर मिलेगा.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के लिए आज का दिन  पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है. पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा लेकर आएगा. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है. विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है. पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल
Love Horoscope Today: बुधवार को मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 4 जून 2025 का जानें लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 1 जून का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

[ad_2]

साई सुदर्शन ने जीती ऑरेंज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप, ट्रॉफी के साथ मिली प्राइज मनी

[ad_1]

Orange Cap And Pupple Cap Winner: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन समाप्त हो गया है. इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीत है. वहीं इस बार का सीजन कई रोमांचक मोड़ से होकर गुजरा है. इस सीजन ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. लेकिन आखिरकार इन कैप के असली हकदार मिल गए हैं. गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप हासिल की है. इसके साथ ही पर्पल कैप भी GT के खिलाड़ी के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती है.

साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप जीतने पर प्राइज मनी

गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस सीजन कई बड़े महारथी को पीछे छोड़ दिया. साई ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप हासिल कर ली. साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप जीतने पर ट्रॉफी मिली है. इसके साथ ही प्राइज मनी में 10 लाख रुपये का चेक भी मिला है. साई ने इस सीजन 759 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है.

प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप

प्रसिद्ध कृष्णा के आईपीएल के इस सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी ने 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप जीतने पर एक ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये की प्राइस मनी मिली है. प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से इस सीजन सभी फैंस का दिल जीता है.

यह भी पढ़ें

पहले जैमिसन फिर अर्शदीप ने उधेड़ डाला, बुरी तरह चरमराई RCB की बैटिंग; चैंपियन बनने के लिए पंजाब को 191 का लक्ष्य

[ad_2]

भारत की नई EV पॉलिसी: विदेशी कंपनियों को बड़ी राहत, लेकिन ये शर्तें लागू

[ad_1]

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए एक नई नीति पेश की है, जिसमें विदेशी कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है. अब अगर कोई विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाती है और 4,150 करोड़ रुपये तक का निवेश करती है, तो उसे इलेक्ट्रिक कारों के इम्पोर्ट पर सिर्फ 15% आयात शुल्क देना होगा.

फिलहाल देश में पूरी तरह से तैयार होकर विदेशों से आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 70% से 100% तक का इम्पोर्ट ड्यूटी लगता है, जो उन्हें आम लोगों की पहुंच से बाहर कर देता है. सरकार की इस नई पहल से उम्मीद की जा रही है कि विदेशी ईवी ब्रांड भारतीय मार्केट में तेजी से कदम रखेंगे और देश में लोकल प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा.

क्या है इस योजना की खास बातें?

15% आयात शुल्क की छूट: योजना के तहत कंपनियों को हर साल 8,000 पूरी तरह से बनी हुई (CBU) इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ 15% ड्यूटी पर भारत में लाने की इजाजत मिलेगी. लेकिन यह छूट सिर्फ उन्हीं कंपनियों को मिलेगी जो भारत में निवेश करेंगी.

कम से कम \$35,000 की कारों पर छूट: यह राहत केवल उन्हीं गाड़ियों पर मिलेगी जिनकी कीमत कम से कम 35,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) है.

5 साल तक मिलेगी छूट: इस योजना के तहत कंपनियों को पांच साल तक यह छूट मिलेगी. लेकिन इस दौरान उन्हें भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करनी होगी.

3 साल में करना होगा निवेश पूरा: निवेश का काम कंपनियों को आवेदन मंजूर होने के 3 साल के भीतर पूरा करना होगा.

ग्लोबल रेवेन्यू की शर्त: सिर्फ वही कंपनियां इस स्कीम का फायदा ले पाएंगी जिनका ग्लोबल रेवेन्यू कम से कम 10,000 करोड़ रुपये है.

आवेदन से लेकर प्लांट लगाने तक की प्रक्रिया

सरकार जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगी. आवेदन विंडो लगभग 120 दिनों तक खुली रहेगी. कंपनियों को 5 लाख रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. प्लांट शुरू करने की डेडलाइन भी आवेदन मंजूर होने के बाद तीन साल की होगी.

क्या-क्या माना जाएगा निवेश?

नए संयंत्र के लिए खरीदी गई मशीनें, रिसर्च और डेवलपमेंट, उपकरण और सपोर्ट फैसिलिटी जैसे खर्चों को निवेश के रूप में गिना जाएगा. जमीन की लागत इसमें शामिल नहीं होगी, लेकिन नई इमारतों को, यदि वो कुल निवेश का 10% से कम हों, तो माना जाएगा. वहीं, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर पर किया गया खर्च निवेश का अधिकतम 5% माना जाएगा.

लोकल प्रोडक्शन पर भी जोर

नई पॉलिसी के अनुसार, कंपनियों को भारत में बनने वाली गाड़ियों में कम से कम 25% घरेलू मूल्य संवर्धन (Domestic Value Addition – DVA) तीन साल में और 50% DVA पांच साल के भीतर पूरा करना होगा.

सरकार की यह नई पॉलिसी न सिर्फ विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित करेगी, बल्कि इससे देश में रोजगार बढ़ेगा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर होगा और भारतीय ग्राहकों को भी ज्यादा विकल्प मिलेंगे. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो भारत ईवी सेक्टर में दुनिया के टॉप देशों में जल्द शामिल हो सकता है.

[ad_2]

मुस्लिम महिलाओं के लिए बाल कटवाना हराम है? क्या कहता है इस्लाम

[ad_1]

Haircut Haram in Islam: जिन कार्यों को करना इस्लाम में निषेध घोषित किया गया है, उसे हराम कहा जाता है. इस्लाम में महिला और पुरुष सभी के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, जिसका सख्ती से सभी को पालन करना चाहिए. नियमों के विरुद्ध कार्य करने या इसका उल्लंघन करने पर जो कार्य किए जाते हैं, उसे हराम कहा जाता है.

बात करें महिलाओं के बालों की तो, बाल हर महिला की जीनत (खूबसूरती) होती है. सुंदर, चमकदार, रेशमी और लंबे बाल भला कौन महिला नहीं चाहती. हालांकि समय-समय पर बालों की कटिंग भी जरूरी होती है. लेकिन एक मुस्लिम महिला कब अपने बाल कटवा सकती, क्या मुस्लिम महिला को कभी अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए, क्या मुस्लिम महिला का बाल कटवाना हराम होता है. जानें मुस्लिम महिला के बाल कटवाने को लेकर इस्लाम में क्या कहा गया है.

इस्लाम में जायज नहीं महिला का बाल कटवाना

कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में देवबंद दारूल उलूम की ओर से महिलाओं के लिए फतवा जारी किया गया, जिसमें मुस्लिम महिलाओं का बाल कटवाना और आइब्रो बनवाना नाजायज करार दिया गया. इस फतवे में कहा गया कि, महिलाओं के लिए इस्लाम में दस प्रतिबंध बताए गए हैं, जिसमें बाल कटवाना भी एक है.

मुस्लिम महिलाओं के बाल कटवाने को लेकर कुछ विद्वानों द्वारा इसे मकरूह (नापसंद) माना गया है, कुछ ने इसे हराम (निषिद्ध) बताया है तो वहीं कुछ विद्वान इसे अनुमेय मानते हैं. यानी मुस्लिम महिलाओं के बाल कटवाने को लेकर विद्वानों की राय के बीच भी मतभेद है. इसलिए यह कहा जा सकता है कि, मुस्लिम महिलाओं का बाल कटवाना या ना कटवाना स्थानीय रीति-रिवाज का पालन किया जाना है.

मुस्लिम महिलाओं का बाल कटवाना कब हराम

• अगर कोई स्त्री गैर-महरम पुरुषों के सामने बाल कटवाकर इसका प्रदर्शन करे.
• महिला के बाल कटवाने का इरादा अविश्वासी या अनैतिक महिलाओं की नकल करना हो.
• अगर महिला बाल कटवा कर पुरुषों के जैसे छोटे कर ले.
• महिला का बाल अगर किसी गैर-महरम व्यक्ति द्वारा काटा जाए.
• अगर महिला अपने शौहर की अनुमति के बगैर बाल कटवाए.

मुस्लिम महिला कब कटवा सकती है बाल

• अगर कोई मुस्लिम महिला अपने शौहर के लिए खुद को सजाने या संवारने के उद्देश्य से बाल कटवाना चाहे.
• लंबे बालों की देखरेख में परेशानी के उद्देश्य से बाल कम करना चाहे तो वह बाल कटवा सकती है.
• उमराह में भी मुस्लिम महिलाओं को बाल छोटे करवाने का आदेश है.

ये भी पढ़ें: Islamic Manners: क्या शादी से पहले गर्लफ्रेंड को किस करना इस्लाम में हराम है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘आतंकवाद पर इस्लामिक देशों ने हमसे जताई सहमति…’, बोलीं प्रतिनिधिमंडल की सदस्य रेखा शर्मा

[ad_1]

All Party Delegations Returns to India: पाकिस्तान के फेक नैरेटिव के खिलाफ भारत सरकार की ओर से विदेश भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अब वापस भारत आ रहे हैं. भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले भारत वापस लौटा है. वापसी पर प्रतिनिधिमंडल की सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन और राज्यसभा में भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है.

आतंकवाद के साथ बंधा है पाकिस्तान- रेखा शर्मा

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने अपने बयान में कहा कि ये सर्वदलीय सदस्यों का दौरा बहुत शानदार रहा है. हमने विदेश में जाकर उनको समझाया है. हमने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ सब तरह के प्रयास करके देख लिए लेकिन वो आतंकवाद को नहीं छोड़ रहा है. इसलिए अब हमने आतंकवाद को जवाब देने का फैसला लिया और ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है.

कुछ लोग काफी असंतुष्ट हैं और देश को तोड़ने में लगे है- रेखा शर्मा

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि हमारी बातों से इस्लामिक देश भी सहमत हुए हैं. प्रेस वार्ता को संबोधित करने के दौरान उन्होंने डेलिगेशन को लेकर देश में विपक्षी दलों की ओर से हो रही राजनीति पर भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग काफी असंतुष्ट हैं और देश तोड़ने में लगे रहते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा सांसद ने दी प्रतिक्रिया

जब उनसे AIMIM प्रमुख और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने जब हमारे देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात की तो और अच्छा संदेश गया है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जितनी सेफ माइनारटीज हिंदुस्तान में है, उतनी पाकिस्तान में नहीं है और उनके इस बयान से सब सहमत थे.

रेखा शर्मा ने कांग्रेस पर किया जोरदार जुबानी हमला

भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के समय कई देशों के नेताओं की एंट्री होती थी, वहां आज हमारे नेतृत्व का स्वागत हो रहा है.

[ad_2]