रूस-यूक्रेन युद्ध में ट्रोजन-हॉर्स के जरिए पर्ल-हार्बर जैसा हमला? क्यों भारत के लिए है ये सबक

[ad_1]

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर ट्रोजन-हॉर्स रणनीति का इस्तेमाल करके ट्रकों और ड्रोन से बड़ा हमला किया है. यह हमले भारत जैसे देशों के लिए भी खतरे की बात है क्योंकि भारत में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से बहुत सारे ट्रक और गाड़ियां व्यापार के लिए आती हैं. कुछ साल पहले तक पाकिस्तान से भी ट्रक लेकर सामान पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर और जम्मू-कश्मीर आता था.

रविवार को यूक्रेन ने रूस के पांच अलग-अलग इलाकों में बहुत सारे एफपीवी ड्रोन से हमला किया. स्वार्म ड्रोन यानी ड्रोन के झुंडों ने रूस के चार बड़े और महत्वपूर्ण एयरबेस को बहुत नुकसान पहुंचाया. ये ड्रोन रूस के अंदर 600 किलोमीटर तक दूर जाकर हमला कर सके. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू ने पिछले डेढ़ साल से इस हमले की तैयारी की थी.
 
ग्रीस की पौराणिक कथा से ली हमले की प्रेरणा  

ग्रीस की विश्व-प्रसिद्ध पौराणिक कथा, ट्रोजन-हॉर्स से प्रेरणा लेते हुए यूक्रेन ने इन ड्रोन को रूस के भीतर पहुंचा दिया. यूक्रेन को पता था कि सीमावर्ती एयर-स्पेस में रूस का एयर-डिफेंस बेहद मजबूत है. ऐसे में बॉर्डर एरिया से बड़ी संख्या में ड्रोन को फ्लाई कर रूस के एयरबेस तक अटैक करने के लिए पहुंचाना टेढ़ी खीर हो सकती है. ऐसे में यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसी ने सड़क के रास्ते बड़ी संख्या में सिविलयन ट्रकों को रूस के पांच अलग-अलग प्रांतों में पहुंचा दिया.

यूक्रेन के इन ट्रकों में फाल्स-सीलिंग तैयार की गई. इन फाल्स सीलिंग में यूक्रेन ने स्वार्म ड्रोन छिपाकर रख दिए थे. ये ड्रोन, बम और दूसरे एक्सप्लोजिव मटेरियल से लैस थे. बॉर्डर पुलिस को गच्चा देकर यूक्रेन ने इन ट्रकों को रूस के चार स्ट्रेटेजिक एयरबेस के करीब ले जाकर खड़ा कर दिया. फिर रिमोट के जरिए दूर से ही ट्रकों की सीलिंग खोलकर स्वार्म ड्रोन्स से रूसी एयरबेस पर खड़े स्ट्रेटेजिक बॉम्बर्स पर हमला कर दिया. ड्रोन अटैक में रूस के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम विमान धूधू कर जल उठे.  रूस के पांच अलग-अलग एयरबेस पर एक ही मोडस-ऑपरेंडी के जरिए हमले किए गए. यूक्रेन ने इस ऑपरेशन को स्पाइडर-वेब नाम दिया है. 

पांच मिलिट्री एयरफील्ड पर हुआ हमला  

ग्रीस की मशहूर कहानी ट्रोजन-हॉर्स से प्रेरणा लेकर यूक्रेन ने ड्रोन को रूस के अंदर भेजा. यूक्रेन को पता था कि सीमा के पास रूस का हवाई रक्षा सिस्टम बहुत मजबूत है इसलिए सीधे ड्रोन उड़ाकर रूस के एयरबेस तक पहुंचाना मुश्किल था. इस वजह से यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने सड़क के रास्ते बहुत सारे सिविलियन ट्रकों को रूस के पांच अलग-अलग इलाकों में भेजा.

इन ट्रकों की बाहर से सीलिंग (ढक्कन) को धोखा देने वाला बनाया गया था. ट्रकों के अंदर ड्रोन छिपाए गए थे, जिनमें बम और विस्फोटक सामग्री भी थी. बॉर्डर पुलिस को धोखा देकर यूक्रेन ने इन ट्रकों को रूस के चार बड़े और महत्वपूर्ण एयरबेस के पास खड़ा कर दिया. फिर दूर से रिमोट कंट्रोल से ट्रकों की सीलिंग खोलकर ड्रोन को छोड़ा गया और ड्रोन ने रूसी एयरबेस पर खड़े बॉम्बर्स पर हमला किया. इस ड्रोन हमले में रूस के परमाणु हथियार ले जाने वाले विमान जल गए. रूस के पांच अलग-अलग एयरबेस पर एक ही तरह के हमले किए गए. यूक्रेन ने इस ऑपरेशन का नाम “स्पाइडर-वेब” रखा है.

रूस के 40 स्ट्रेटेजिक बॉम्बर्स को किया तबाह

रूस ने खुद माना है कि यूक्रेन के हमले में पांच मिलिट्री एयरफील्ड को नुकसान हुआ है. ये एयरफील्ड मुरमांस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रेयजन और अमुर इलाके में हैं. रूस का कहना है कि इवानोवो, रेयजन और अमुर में आने वाले सभी एफपीवी (फर्स्ट पर्सन व्यू) ड्रोन को रोक लिया गया था, लेकिन मुरमांस्क और इरकुत्स्क में कई हवाई जहाज नुकसान में आए हैं. रूस का दावा है कि इन हमलों में कोई सैनिक घायल या मारा नहीं गया है. रूस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

यूक्रेन ने इस हमले के दौरान रूस के एक न्यूक्लियर सबमरीन बेस के पास भी हमला किया. इसके अलावा, कुर्स्क और ब्रायेंस्क इलाके में यूक्रेन ने बम गिराकर रूस के रेलवे ब्रिज को तोड़ दिया, जिससे दो बड़े ट्रेन हादसे हुए.

जानें क्या है पर्ल हार्बर अटैक

दिसंबर 1941 में हुआ पर्ल हार्बर हमला, द्वितीय विश्व युद्ध की एक बहुत बड़ी घटना थी, जो आज भी इतिहास में याद की जाती है. जापान ने सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर अचानक हवाई हमला किया. यह हमला हवाई द्वीप के ओआहू पर स्थित अमेरिकी नौसेना के पर्ल हार्बर बेस पर किया गया था. इस हमले में जापान की नेवी के 177 हवाई जहाजों ने बेस को निशाना बनाया था.

चार बड़े युद्धपोतों को बनाया था निशाना 

जापान का मकसद था कि अमेरिकी नौसेना की पैसिफिक फ्लीट को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि उसी दिन दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रिटिश, डच और अमेरिकी इलाकों पर जापान के हमलों को रोका न जा सके. पहले हमले में उन्होंने हैंगर पर बम गिराए और पार्क किए गए हवाई जहाजों को निशाना बनाया. साथ ही हार्बर में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों पर टॉरपीडो भी दागे गए. हमले के पहले पांच मिनट में चार बड़े युद्धपोतों को निशाना बनाया गया, जिनमें यूएसएस ओक्लाहोमा और यूएसएस एरिजोना शामिल थे. कुछ ही समय बाद एरिजोना में एक बम बारूद के गोदाम पर गिरा, जिससे जहाज डूब गया और 1,177 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई.

यह हमला यहीं खत्म नहीं हुआ. एक घंटे बाद जापान के 163 और हवाई जहाजों ने दूसरा हमला किया. दो घंटे के अंदर 21 अमेरिकी युद्धपोत डूब गए या क्षतिग्रस्त हो गए, 188 हवाई जहाज तबाह हो गए और 2,403 अमेरिकी सैनिक और महिलाएं मारे गए. इनमें से कई जहाजों की मरम्मत की गई और बाद में युद्ध में उनका इस्तेमाल भी हुआ.

[ad_2]

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी में नाचेंगे शाहरुख खान, आईपीएल की परफॉर्मेंस देख किया था वादा

[ad_1]

Shah Rukh Khan Dance In Rinku Singh Marriage:  आईपीएल 2023 में अपनी तूफानी पारी से चर्चा में आए क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी जीवन संगिनी मछलीशहर की सांसद और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज होंगी. इस जोड़ी की शादी की तारीख तय हो गई है. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है.

इस जोड़ी की शादी में केकेआर के मालिक और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल हो सकते हैं. ये भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान रिंकू की शादी में शामिल ही नहीं होंगे बल्कि उनके खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए अपने वादे के मुताबिक डांस भी करेंगे.

 5 छक्कों के बाद किया था शाहरुख खान ने वादा…
ये आईपीएल 2023 की बात है जब रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. उनकी इस धुआंधार पारी ने उन्हें नेशनल सेंसेशन बना दिया था और खुद शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था. स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान रिंकू ने खुलासा किया कि शाहरुख ने कहा था, “लोग मुझे शादियों में आमंत्रित करते हैं, लेकिन मैं आमतौर पर नहीं जाता. आपकी शादी अलग होगी- मैं आपकी शादी में आकर नाचूंगा.”

 


क्या शाहरुख वाकई डांस करने जा रहे हैं?
अगर शाहरुख खान अभिनय के अलावा किसी एक चीज के लिए जाने जाते हैं, तो वह है अपनी बात पर कायम रहना. ऐसे में अपने वादे के मुताबिक किंग खान के रिंकू सिंह की शादी में शामिल होने की पूरी उम्मीद है. वैसे भी शाहरुख खान के लिए उनकी टीम केकेआर उनके परिवार से कम नहीं है. वहीं किंग खान से जब एक्स पर एक फैन ने रिंकू सिंह को लेकर सवाल किया था जो सुपरस्टार ने कहा था वो बच्चा नहीं है बाप है बाप. ये बात साफ दिखाती है कि केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह के साथ शाहरुख खान का खास बॉन्ड है. ऐसे में शाहरुख का शादी में शामिल होना महज एक अफवाह नहीं है. यह एक ऐसा वादा है जिसे पूरा होते देखने के लिए फैंस भी अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब है रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? 
बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 8 जून को लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी करेंगे. इसके बाद 18 नवंबर को ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी.

शाहरुख खान वर्क फ्रंट
इस बीच शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी है. इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

ये भी पढ़ें:-एक साल फिल्मों से क्यों दूर रहे पंकज त्रिपाठी, क्यों एक भी फिल्म नहीं की साइन? एक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह



[ad_2]

सारी लड़ाई दो जून की रोटी पर आई…आज की तारीख क्यों है खास? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में हर तारीख कभी न कभी किसी मजाक की वजह बन ही जाती है. अब 2 जून आ गया है, तो नेटिजन्स को याद आ गई ‘दो जून की रोटी’और फिर क्या था, मीमबाजों ने अपना तंदूर गर्म कर लिया. इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर (X) और फेसबुक तक, हर जगह रोटियों की फोटो, पेट पकड़े मजदूर, और चाय के साथ ‘अच्छे दिन’ की तलाश करते आम आदमी की तस्वीरें तैरने लगीं. कोई कह रहा है, “भैया आज 2 जून है, अब तो दो वक्त की रोटी मिलनी ही चाहिए.” तो कोई पूछ रहा है  “बाकी के 364 दिन कौन खाएगा?”

दो जून को लेकर वायरल हो रहे मीम

2 जून को लेकर शुरू हुए इस ट्रेंड की शुरुआत कुछ मीम पेजों ने की, जब उन्होंने तंज कसा कि “आज का दिन खास है, क्योंकि आज ही है वो दिन जिसका जिक्र हर संघर्ष में होता है दो जून.” देखते ही देखते पोस्ट्स वायरल हो गए. एक यूजर ने लिखा . “आज तो रोटी खुद चलकर मेरे पास आनी चाहिए, क्योंकि 2 जून मेरा हक है.” दूसरे ने लिखा “आज के दिन बकाया रोटियों का हिसाब मांगो सरकार से.”

एक मीम में एक आदमी रोटी के साए में अपने बच्चों और पत्नी के साथ खड़ा है और कैप्शन है.. इतना डिजिटल होने के बाबजूद भी रोटी के लिये दर-2 भटकते हुये मजबूर इंसान को अब और देखा नहीं जाता है. पहले रोटी का इंतजाम, फिर देखो दूसरा कोई. कुछ यूजर्स ने इस मौके पर इमोशनल ट्वीट भी किए “आज 2 जून है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें आज भी दो वक्त की रोटी मयस्सर नहीं. उनके लिए दुआ करें.” यानी सोशल मीडिया पर हंसी और होशियारी के बीच थोड़ा सा जमीनी दर्द भी बिखरा दिखा.

काफी पुराना है ये हिंदी मुहावरा, जानिए असल मतलब

‘दो जून की रोटी’ एक मशहूर हिंदी मुहावरा है, जिसका अर्थ है दिन में दो बार पेट भरने लायक भोजन. ये मुहावरा भारत में आम आदमी के संघर्ष और बुनियादी जरूरतों की प्रतीक बन चुका है. इसमें “जून” का मतलब दिन के दो खाने (सुबह/दोपहर और शाम) से है और यह शब्द हिंदी-उर्दू में पुराने वक्त से प्रचलित है. यानी 2 जून का असल खाना भले कोई खास न हो, लेकिन ‘दो जून की रोटी’ आज के दिन मीम जगत में ही नहीं, लोगों के दिलों में भी खास जगह बना गई.


आपके फोन में इंसान से बात जैसा अनुभव! Google Gemini का ये नया फीचर कर देगा हैरान

[ad_1]

Google Gemini: अब आपका स्मार्टफोन भी इंसानों की तरह आपसे बातचीत कर सकता है. इसके लिए महंगे या प्रीमियम फोन की ज़रूरत नहीं Google ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2025 में एक शानदार AI फीचर पेश किया है जिसका नाम है Gemini Live. इस फीचर की मदद से न सिर्फ आप अपने फोन से बातचीत कर सकते हैं, बल्कि कैमरा ऑन करके अपने आस-पास की चीज़ों की जानकारी भी पा सकते हैं. ये टेक्नोलॉजी Google के Project Astra का हिस्सा है, जिसे कंपनी लंबे समय से डेवलप कर रही थी और पहली बार पिछले साल शोकेस किया गया था.

Google ने अपने X (Twitter) हैंडल पर बताया कि Gemini Live जल्द ही Calendar, Keep Notes, Tasks और Maps जैसे ऐप्स में भी इंटीग्रेट किया जाएगा. मतलब, कैमरा घुमाइए और Gemini आपको बताएगा कि कहां जाना है, क्या नोट करना है या कोई इवेंट कैसे ऐड करना है.

Gemini Live कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले अपने Android या iPhone में Gemini AI ऐप को Play Store या App Store से डाउनलोड करें.

ऐप इंस्टॉल होने के बाद जरूरी परमिशन दें ताकि ये आपसे संवाद कर सके.

ऐप खोलें और माइक आइकन के बगल में दिख रहे Gemini Live बटन पर टैप करें.

कैमरा आइकन पर टैप करें, जिसे भी स्कैन करना हो उस पर कैमरा पॉइंट करें और स्क्रीन पर टैप करें.

बस फिर क्या—आपका फोन आपके सवालों का इंसानों जैसी भाषा में जवाब देगा! Gemini Live आपके द्वारा देखी गई चीज़ों को पहचानकर उनसे जुड़ी जानकारी ऑनलाइन से निकालकर देगा. ध्यान रखें कि इसके लिए फोन का इंटरनेट से जुड़ा होना जरूरी है. Google का ये नया फीचर स्मार्टफोन यूज़ करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. बातचीत अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रही—अब आपका फोन भी आपका स्मार्ट साथी बन सकता है.

यह भी पढ़ें:

कौन है वैभव तनेजा जो सत्याह नडेला और सुंदर पिचाई से भी कमाते हैं ज्यादा! यहां जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

कम होने वाली है फिर से आपकी कार और होम लोन की ईएमआई, RBI बैठक में लेने जा रहा ये फैसला

[ad_1]

RBI To Cut Repo Rate Again: जल्द की कार हो या फिर होम लोन… इन सभी पर आपकी ईएमआई कम होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि इन्फ्लेशन के 4 प्रतिशत के टारगेट की नीचे बने रहने की वजह से आरबीआई एक बार फिर से शुक्रवार को 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है. पिछले छह महीने में आरबीआई की तरफ से दो बार रेपोट रेट में कटौती कर इसे 6 प्रतिशत पर लाया जा चुका है. ऐसे में 6 जून को होने वाली बैठक में एक और बड़े फैसले की उम्मीद है.

रेपो रेट में कटौती की उम्मीद

दरअसल, चार से छह जून के बीच आरबीआई के मोनेट्री पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी की बैठक होने जा रही है. आरबीआई ने इससे पहले इस साल फरवरी और उसके बाद अप्रैल में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी. एक और कटौती के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इससे अमेरिकी आयात शुल्क के बढ़ने से पैदा हुआ वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारतीय जीडीपी को बढ़ावा मिलेगा. गौरतलब है कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक मामले की कमेटी एमपीसी ये फैसला करती है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

आरबीआई की बैठक को लेकर बाजार के एक्सपर्ट्स काफी उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं. बैंक ऑफ बड़ोदी के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस का कहना है कि इन्फ्लेशन के नियंत्रण में होने और आरबीआई के विभिन्न उपायों के माध्यम से तरलता की स्थिति को बहुत सहज बनाए जाने की वजह से एमपीसी छह जून को रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगी. 

जबकि इस बारे में रेटिंग एजेंसी इक्रा की चीफ इकोनॉमिस्ट अदिति नायर का कहना है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के बड़े हिस्से के लिए सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) मुद्रास्फीति के 4 प्रतिशत तक रहने के अनुमान के साथ, MPC द्वारा मौद्रिक ढील जारी रहने की संभावना है. उनका मानना है कि अगले हफ्ते रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत कमी की उम्मीद है, जिसके बाद दो नीति समीक्षाओं में दो और कटौती की जाएगी. इससे चक्र के अंत तक रेपो दर 5.25 प्रतिशत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर मई में तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर आया, लेकिन GDP ग्रोथ की उम्मीद बरकरार

[ad_2]

IPL Winners List: 2008 से लेकर अब तक, किस सीजन कौन सी टीम बनी चैंपियन; कौन रहा रनर-अप

[ad_1]

IPL Winners List: इतना तय हैं कि इस बार हमें नई आईपीएल चैंपियन टीम मिलेगी, क्योंकि 2008 से खेल रही पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक कोई आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. दोनों टीमें मंगलवार, 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल खेलेगी. यहां आपको 2008 से लेकर अभी तक हर सीजन में कौन सी टीम चैंपियन बनी है, कौन रनर-अप रहा है, उसकी जानकारी दी गई है.

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम हैं. दोनों ने 5-5 ट्रॉफी जीती है, लेकिन IPL 2025 के फाइनल में नहीं हैं. चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर थी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. जबकि मुंबई इंडियंस ने चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई और एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराया. हालांकि वो क्वालीफ़ायर-2 में पंजाब किंग्स के हाथों हार गई.

आईपीएल विनर लिस्ट (2008 से 2024 तक)

  • IPL 2008 Winner: राजस्थान रॉयल्स
  • IPL 2009 Winner: डेक्कन चार्जर्स
  • IPL 2010 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2011 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • IPL 2012 Winner: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • IPL 2013 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2014 Winner: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • IPL 2015 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2016 Winner: सनराइजर्स हैदराबाद
  • IPL 2017 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2018 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2019 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2020 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2021 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • IPL 2022 Winner: गुजरात टाइटंस
  • IPL 2023 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2024 Winner: कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल में हर सीजन की रनर-अप

  • 2008: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2009: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2010: मुंबई इंडियंस
  • 2011: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2012: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2013: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2014: पंजाब किंग्स 
  • 2015: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2016: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2017: राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स
  • 2018: सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2019: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2020: दिल्ली कैपिटल्स
  • 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2022: राजस्थान रॉयल्स
  • 2023: गुजरात टाइटंस
  • 2024: सनराइजर्स हैदराबाद

IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लयेर ऑफ़ द अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम है. उन्होंने कुल 3 बार (2012, 2018 और 2014) ये अवार्ड जीता है.

सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीम

चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीम है. उन्होंने कुल 10 फाइनल खेले हैं, जिसमें से 5 जीते हैं और इतने ही हारे हैं. मुंबई इंडियंस 6 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है, जिनमें से सिर्फ 1 बार हारी है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कितनी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है?

IPL 2025 से पहले आरसीबी कुल 3 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई. आरसीबी 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी.

पंजाब किंग्स कितनी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है?

IPL 2025 से पहले पंजाब सिर्फ 1 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, 2014 में उन्हें फाइनल में केकेआर ने हराया था. तब से अब पहली बार है जब ये टीम फाइनल खेलेगी.

[ad_2]

Kal ka Rashifal: कन्या, वृषभ राशि की लव लाइफ में आ सकती है दिक्कतें, जानें 3 जून 2025 का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 3 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) 3 June 2025

मेष राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है. आपके खर्चों में कमी आएगी और अटका धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. लव लाइफ में सुखद समय रहेगा, पार्टनर के लिए कुछ दिखावा कर सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है, लेकिन कामकाज में सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी कोशिश रंग लाएगी और अच्छे काम का कोई बड़ा फल मिल सकता है.

वृषभ राशि (Taurus) 3 June 2025

वृषभ राशि का दिन आज अच्छा हो सकता है. धन का निवेश करने से बचें क्योंकि आपके खर्चे बढ़ेंगे तो स्थिति से तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे काम भी आसानी से बन जाएंगा. भाग्य का सितारा बुलंद होने से कार्यों में सफलता मिलेगी. मौसम में सेहत का ध्यान रखें. परिवार में किसी व्यक्ति की खास देखभाल पर ध्यान देंगे. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन में खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी के साथ रोमांस के योग बनेंगे.

मिथुन राशि (Gemini) 3 June 2025

मिथुन राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है. काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग से आपके काम भी पूरे होंगे. सामाजिक कार्यों को करने से सम्मान के रूप में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है. मित्रों के साथ मौज-मस्ती पर खुलकर पैसा खर्च करेंगे. लव लाइफ में किसी बात पर कुछ तनाव हो सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. ठंड में अपनी सेहत का ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer) 3 June 2025

कर्क राशि वालों का दिन आज अनुकूल साबित होगा, भाग्य का साथ मिलेगा. किसी सरकारी अधिकारी की मदद से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा जातकों के प्रॉजेक्ट्स से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. आपका कारोबार आगे बढ़ सकता है और नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. किसी पुराने वाहन को बेचकर धन कमाने के बारे में सोच सकते हैं. बेवजह के घरेलू खर्चे बढ़ेंगे. घर का जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी. गृहस्थ जीवन में तनाव की लकीर देखने को मिल सकती है.

सिंह राशि (Leo) 3 June 2025

सिंह राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहने वाला है. आपके कुछ कार्य अटक सकते हैं तो कुछ काम बन भी जाएंगे. व्यापार के सिलसिले में आपकी योजनाओं से अच्छे परिणाम मिलेंगे. विदेश में रहने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. घरेलू जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं, रिश्तों को ध्यान में रखते हुए समझदारी से काम लें. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और लव लाइफ में भी दिक्कत बढ़ सकती हैं, सोच समझकर कोई निर्णय लें। पारिवारिक वातावरण शांति भरा रहेगा और उनके सहयोग से विरोधियों पर हावी रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo) 3 June 2025

कन्या राशि वालों का दिन आज महत्वपूर्ण रहेगा. ठंडे मौसम की वजह से आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। इनकम में कमी आएगी और कुछ जरूरी खर्चे भी बढ़ सकते हैं. व्यापारियों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलेगा. लव लाइफ में तनाव बढ़ने की आशंका है, पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्यार भरा रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे.

तुला राशि (Libra) 3 June 2025

तुला राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के कुछ जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे है. किसी अच्छे फायदे के सौदे से अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकता है, इसलिए शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने का प्रयास करें. लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी. पारिवारिक वजहों से गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव हो सकता है. चिंताएं बढ़ सकती हैं, जिससे बीपी भी बढ़ सकता है, इसलिए खुद को अकेला न रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 3 June 2025

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और कोई नया काम भी हाथ में ले सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिससे आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ें. गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्यार बढ़ेगा. लव लाइफ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जिस वजह से फोन पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं. काम के सिलसिले में दिन अनुकूल है, लेकिन यात्रा टालना ही बेहतर होगा. मित्रों से किसी भी प्रकार के झगड़े से बचें और बातचीत से मामले को सुलझाएं.

धनु राशि (Sagittarius) 3 June 2025

धनु राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने का संकेत मिल रहा है. लव लाइफ को खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और पार्टनर के लिए कोई अच्छी ड्रेस ला सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. गृहस्थ जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. अपनी तेज बुद्धि की वजह से कारोबार में चमक लाने वाला कोई सौदा पकड़ सकते हैं, जिसमें भाइयों का भी सहयोग मिलेगा. खानपान पर ध्यान देंगे तो सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.

मकर राशि (Capricorn) 3 June 2025

मकर राशि वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है. मित्रों से अनबन की स्थिति बन सकती है, इसलिए क्रोध और स्वयं पर नियंत्रण रखें, मामले को आगे बढ़ाने से नुकसान होगा. किसी बात को लेकर मन में दुविधा रहेगी, उसके समाधान के लिए किसी करीबी से चर्चा कर सकते हैं. आपके सामाजिक कार्यों से परिवार का सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ में खुशियों का मौसम रहेगा. शादीशुदा जातक आज कहीं बाहर खाना खाने जा सकते हैं. खर्चों पर भी ध्यान देना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius) 3 June 2025

कुंभ राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा, लेकिन सर्द मौसम की वजह से स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. पेट दर्द, एसिडिटी और ऐंठन भी परेशान कर सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. व्यापार में अधिक प्रयास से सफलता मिलेगी. गृहस्थ जीवन प्यार भरा रहेगा और जीवनसाथी भी आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे. लव लाइफ वाले अपने पार्टनर के साथ खुशी-खुशी कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे.

मीन राशि (Pisces) 3 June 2025

मीन राशि वालों का दिन आज बेहद अनुकूल रहने वाला है और आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. आप में जबरदस्त आत्मविश्वास रहेगा, जो कुछ नया करने की प्रेरणा देगा. नौकरी पेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी. आज आप भविष्य के लिए किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं. लव लाइफ वालों को पार्टनर से झगड़ने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करने से रिश्ते में दरार आ सकती है. काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन सहयोगियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें.

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी 2025 में कब ? अभी से नोट कर लें डेट, मुहूर्त

[ad_2]

JEE Advanced 2025 में ये हैं टॉप-10 रैंकिंग, जानें इस बार किस जोन ने मारी बाजी

[ad_1]

इंजीनियरिंग की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली JEE Advanced 2025 का रिजल्ट आखिरकार घोषित हो गया है. IIT कानपुर ने रविवार को परीक्षा परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की रैंक लिस्ट भी जारी कर दी. इस बार राजित गुप्ता ने पूरे देश में टॉप किया है और AIR-1 हासिल की.

हर साल की तरह इस बार भी रैंक लिस्ट को विभिन्न कैटेगरी, जेंडर और जोन के अनुसार अलग-अलग तैयार किया गया है. टॉपर्स की इस सूची ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है.

टॉप 10 में शामिल हुए ये होनहार छात्र

इस साल JEE Advanced के टॉप 10 में जिन छात्रों ने जगह बनाई है. उनमें राजित गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनके बाद दूसरे स्थान पर सक्षम जिंदल, तीसरे पर माजिद मुजाहिद हुसैन, चौथे पर पार्थ मंदार वर्तक, और पांचवें स्थान पर उज्ज्वल केसरी रहे.
इसके अलावा अक्षत कुमार चौरसिया, साहिल मुकेश देव, देवेश पंकज भैया, अर्नव सिंह और वडलमुडी लोकेश भी टॉप 10 में शामिल हैं.

रैंक तय करने का तरीका

रैंक लिस्ट बनाने के लिए छात्रों द्वारा JEE Advanced में प्राप्त कुल अंकों को आधार बनाया गया है. अगर दो या दो से अधिक छात्रों के अंक समान होते हैं, तो उनके बीच टाई-ब्रेक पॉलिसी लागू की जाती है. इसमें गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बेहतर स्कोर वाले को प्राथमिकता दी जाती है.

कैटेगरी वाइज टॉपर्स की लिस्ट

ओपन कैटेगरी में वेद लाहोटी ने 355 अंक हासिल कर टॉप किया है और वह IIT दिल्ली ज़ोन से हैं. GEN-EWS में राघव शर्मा, OBC-NCL में मच्चा बलआदित्य, SC में बिबास्वान विश्वास, ST में सुमुख एम जी टॉपर रहे. वहीं दिव्यांग कैटेगरी में CRL-PwD के तहत चुंचिकला श्रीचरण, GEN-EWS-PwD में गुंडा जोश्मिता, OBC-NCL-PwD में पार्थ बावनकुले, SC-PwD में हेमंत गोडवे और ST-PwD में सांग्ये नोर्फेल शेरपा ने टॉप किया है.

जेंडर वाइज टॉपर्स

जहां पुरुष वर्ग में वेद लाहोटी (355 अंक, IIT दिल्ली) ने AIR-1 हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में सबसे बेहतर प्रदर्शन द्विजा धर्मेशकुमार पटेल (360 अंक, IIT बॉम्बे) ने किया है. उन्होंने पूरे देश में लड़कियों में टॉप किया है और ऑल इंडिया रैंक-7 हासिल की है.

जोन वाइज प्रदर्शन

IIT बॉम्बे जोन से द्विजा पटेल, IIT दिल्ली से अरित्र मल्होत्रा, IIT गुवाहाटी से अर्चिता बांका, IIT कानपुर से श्रेष्ठा गुप्ता, IIT भुवनेश्वर से तमन्ना कुमारी और IIT मद्रास से श्रीनिथ्या देवराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: टॉप IITs में दाखिले की राह हुई साफ, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

COVID-19 Guideline: फिर से याद कर लीजिए कोरोना की ये पांच गाइडलाइन, पूरा परिवार रहेगा सेफ

[ad_1]

COVID-19 Guideline: स्कूल से आते हुए बेटे ने मां से पूछा कि, फिर से मास्क पहनना जरूरी है क्या? थोड़ी देर तक तो वो चुप रह गई. लेकिन थोड़ी देर बाद उसे याद आया कि जब हर बाहर जाने से पहले मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाता था. अब जब कोविड-19 एक बार फिर धीरे-धीरे उभरने लगा है, तो ये सवाल हर घर में गूंजने लगा है. “क्या अब हमें फिर से सतर्क होने की जरूरत है?”

बता दें, भले ही हमने कोरोना को काफी हद तक काबू में कर लिया हो, लेकिन लापरवाही हमें फिर से मुश्किल में डाल सकती है. इसलिए आज हम बात करेंगे कोरोना की उन पांच गाइडलाइंस की, जिन्हें एक बार फिर से याद करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य पूरी तरह सुरक्षित रहे. 

ये भी पढ़े- Covid 19: बार-बार क्यों लौट रहा कोरोना? इससे डरना कितना जरूरी, डॉक्टर से जानिए

मास्क पहनना फिर से बनाएं आदत

अब जब लोग फिर से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने लगे हैं, मास्क पहनना अनिवार्य हो जाना चाहिए. यह न सिर्फ आपको वायरस से बचाता है, बल्कि आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखता है. विशेषकर बुज़ुर्ग और बच्चे को ध्यान देना चाहिए, जिन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है. 

हाथों की स्वच्छता में न करें लापरवाही

कोरोना के मामले कम हुए हों, लेकिन हाथ धोने की आदत को न छोड़ें. हर बार बाहर से आने पर, खाना खाने से पहले और किसी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छे से साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करें. 

सोशल डिस्टेंसिंग को फिर से अपनाएं

रेस्टोरेंट, मार्केट या ऑफिस, जहां भी जाएं, वहां भीड़ से थोड़ा दूरी बनाकर रखें. ये एक छोटी सी आदत है जो बड़ी परेशानी से बचा सकती है. 

सर्दी-खांसी को न करें नजरअंदाज

अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण हैं तो उसे घर पर रहकर आराम करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. खुद को आइसोलेट करना और दूसरों से दूरी बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है. 

बूस्टर डोज जरूर लगवाएं 

जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं ली है या जिन बच्चों को टीका नहीं लगा है, उनके लिए यह सही समय है. वैक्सीनेशन न सिर्फ संक्रमण को रोकता है, बल्कि संक्रमण के बाद के प्रभावों को भी कम करता है. 

आज जब हम थोड़े सहज हो गए हैं, कोरोना हमें फिर से याद दिला रहा है कि सतर्कता ही सुरक्षा है. ये पांच सरल सी गाइडलाइंस अगर हर घर में फिर से अपनाई जाएं, तो न सिर्फ संक्रमण से बचा जा सकता है, बल्कि हम एक बार फिर से समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में जीते कंजर्वेटिव करोल नवरोकी, जानें क्या रूस-यूक्रेन जंग पर होगा

[ad_1]

Poland’s Presidential Election: पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में कंजर्वेटिव नेता करोल नवरोकी ने बहुत ही कड़ी लड़ाई के बाद जीत हासिल की है. अंतिम मतगणना के अनुसार नवरोकी को 50.89% वोट मिले, जबकि उनके मुख्य मुकाबले वाले और वारसॉ के मेयर रफाल ट्रजास्कोव्स्की को 49.11% वोट मिले.

पहले दौर से लेकर सोमवार रात तक चले इस कड़े मुकाबले के दौरान देश में तनाव का माहौल बना रहा. इससे नाटो और यूरोपीय संघ के पूर्वी हिस्सों में पोलैंड के अंदर गहरे मतभेद सामने आए. रविवार शाम को जारी शुरुआती एग्जिट पोल में बताया गया था कि ट्रजास्कोवस्की आगे हैं, लेकिन कुछ घंटे बाद अपडेट सर्वेक्षणों में स्थिति बदल गई और नवरोकी जीत गए.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर करोल नवरोकी की जीत का प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नवरोकी की जीत युद्ध पर महत्वपूर्ण असर डाल सकती है. वर्तमान में यूक्रेनी सेना ने रूस के 5 एयरबेस पर बड़े ड्रोन हमले किए हैं, जिससे युद्ध अपने सबसे घातक दौर में पहुंच चुका है. नवरोकी दक्षिणपंथी पार्टी ‘लॉ एंड जस्टिस’ के करीबी हैं और उन्होंने यूक्रेन के प्रति पोलैंड की नीति को लेकर कई निर्णायक संकेत दिए हैं.

पोलैंड का सैन्य समर्थन यूक्रेन को कम मिलने की संभावना

करोल नवरोकी ने साफ कहा है कि जब तक पोलैंड के लिए संवेदनशील मुद्दे जैसे वोल्हिनिया नरसंहार हल नहीं होते, वे यूक्रेन को नाटो या यूरोपीय संघ में शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पोलैंड ने अब तक यूक्रेन को पर्याप्त सहायता दी है, लेकिन आगे सहयोग ‘राष्ट्रीय हितों’ और ‘प्रतिस्पर्धा’ के आधार पर होगा. नवरोकी पोलिश सैनिकों की यूक्रेन में तैनाती के भी खिलाफ हैं. इससे यूक्रेन को पोलैंड से मिलने वाला सैन्य समर्थन कम हो सकता है.

नवरोकी के रुख से यूक्रेन और उसके सहयोगी चिंतित

नवरोकी की नीति से न केवल यूक्रेन बल्कि उसके सहयोगी भी चिंतित हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर यूक्रेन नाटो का हिस्सा नहीं बना, तो रूस पोलैंड की सीमाओं तक पहुंच सकता है. हालांकि, नवरोकी का रूस के प्रति भी सख्त रुख है, जो यूक्रेन के लिए कुछ राहत की बात है.

[ad_2]