Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानि

[ad_1]

Love Rashifal: मगंलवार,3 जून 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज आपका का दिन आज आपके लिए रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी. सिंगल्स के लिए भी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं. पार्टनर के साथ ईमानदारी से बातचीत करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. पार्टनर के साथ पुराने मुद्दों पर विवाद हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें. सिंगल्स को नए संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा. सिंगल्स को भी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं. अपने भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि वालों के लिए लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे. सिंगल्स को नए संबंधों में सफलता मिल सकती है. भावनाओं को समझने की कोशिश करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आज सिंह राशि के लोगों के लिए रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी. सिंगल्स के लिए भी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं. पार्टनर के साथ ईमानदारी से बातचीत करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातकों को आज लव लाइफ में तनाव के संकेत हैं. पार्टनर के साथ पुराने मुद्दों पर विवाद हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें। सिंगल्स को नए संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा. सिंगल्स को भी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं. अपने भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal) 

वृश्चिक राशि के लिए आज लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे. सिंगल्स को नए संबंधों में सफलता मिल सकती है. भावनाओं को समझने की कोशिश करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी. सिंगल्स के लिए भी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं. पार्टनर के साथ ईमानदारी से बातचीत करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के लिए दिन आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. पार्टनर के साथ पुराने मुद्दों पर विवाद हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें. सिंगल्स को नए संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा. सिंगल्स को भी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं. अपने भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे. सिंगल्स को नए संबंधों में सफलता मिल सकती है. भावनाओं को समझने की कोशिश करें.


Love Horoscope Today: मगंलवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 3 जून 2025 का लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 1 जून का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

[ad_2]

श्रेयस अय्यर की उड़ी रातों की नींद, कहा-‘मैं रात को सो नहीं पाया….’

[ad_1]

Shreyas Iyer Statement Before IPL 2025 Final: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद प्लेऑफ में क्वालीफाई किया. अब टीम आईपीएल 2025 के फाइनल में भी पहुंच गई है और श्रेयस अय्यर, पंजाब को फाइनल जिताकर पहला आईपीएल टाइटल जिताने की कोशिश में हैं. लेकिन फाइनल से पहले पंजाब के कप्तान का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है. श्रेयस अय्यर ने कहा है कि ‘उन्हें रात में नींद नहीं आ पा रही’.

सो नहीं पा रहे श्रेयस अय्यर

अहमदाबाद में 3 जून को पंजाब और बेंगलुरु के मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार की प्री-फाइनल प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि मैं रातभर सो नहीं पाया हूं. अय्यर ने बताया कि कल रात वो केवल चार घंटे ही सो पाए हैं. अय्यर ने बताया कि ‘कल रात मुझे सिर्फ चार घंटे की नींद मिली और मैं यहां बैठा हूं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं’. बीती रात क्वालीफायर-2 देर रात 2 बजे समाप्त हुआ. बारिश की वजह से मैच शाम 7:30 बजे की जगह रात 9:45 पर शुरू हुआ था.

क्वालीफायर-2 में दिलाई जीत

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर-2 मैच खेला गया. इस मैच में मुंबई ने पंजाब के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. वहीं श्रेयस अय्यर ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. अय्यर ने इस मैच में 41 गेंदों में 87 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली और पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा दिया. अब देखना होगा कि क्या श्रेयस अय्यर, पंजाब किंग्स को पहला आईपीएल टाइटल दिला पाएंगे या नहीं, इसका फैसला कल मंगलवार, 3 जून को हो जाएगा.

यह भी पढ़ें

फाइनल में ऐसी हो सकती है पंजाब और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



[ad_2]

इन 8 शेयरों में ऐसा क्या है कि मोतीलाल ओसवाल ने कह दिया जल्दी से खरीद लो, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

[ad_1]

जून की शुरुआत के साथ ही मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ब्रोकरेज फर्म ने उन निवेशकों को राहत दी है जो सही स्टॉक्स की तलाश में हैं. कंपनी ने ऐसे 8 चुनिंदा शेयरों की लिस्ट जारी की है, जिनमें आने वाले समय में 14 फीसदी से 32 फीसदी तक की बढ़त का अनुमान जताया गया है. चलिए समझते हैं कि आखिर मोतीलाल ओसवाल ने इन शेयरों के पीछे की ऐसी क्या कहानी जान ली जो इन्हें बाय रेटिंग दे दी.

SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया)

Target Price: 925 रुपये, Upside Potential: 14 फीसदी

देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI इस लिस्ट में सबसे पहले है. FY25 में बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहा है, नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स पर कंट्रोल, स्टेबल बैलेंस शीट और अच्छी ग्रोथ. कंपनी का अनुमान है कि FY25 से FY27 के बीच SBI की कमाई में 6 फीसदी CAGR की ग्रोथ होगी.

Adani Ports & SEZ (APSEZ)

Target Price: 1,700 रुपये, Upside Potential: 19 फीसदी

Adani Ports अपने लॉजिस्टिक्स बिजनेस को 5 गुना तक बढ़ाने की तैयारी में है. FY29 तक 140 रुपये अरब तक की कमाई का अनुमान है. कंपनी को एक मल्टी-यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट हब में तब्दील करने का सपना मोतीलाल ओसवाल को काफी भरोसेमंद लग रहा है.

Apollo Hospitals

Target Price: 8,050 रुपये, Upside Potential: 17 फीसदी

Apollo Hospitals में डिजिटल हेल्थ और डायग्नोस्टिक्स सेगमेंट में सुधार देखने को मिल रहा है. FY25–27 के बीच 15 फीसदी रेवेन्यू और 23 फीसदी PAT CAGR की उम्मीद जताई गई है.

Prestige Estates Projects

Target Price: 1,938 रुपये, Upside Potential: 32 फीसदी

रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से वैल्यू अनलॉकिंग के चलते यह स्टॉक सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले शेयरों में शामिल है.

IPCA Laboratories

Target Price: 1,750 रुपये, Upside Potential: 17 फीसदी

डॉमेस्टिक फॉर्म्युलेशन सेगमेंट और Unichem की खरीद से मिलने वाले फायदे कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं. FY25–27 के दौरान 18 फीसदी EBITDA CAGR की उम्मीद.

Sobha Ltd.

Target Price: 1,778 रुपये, Upside Potential: 24 फीसदी

बेंगलुरु की ये रियल एस्टेट कंपनी अपनी मजबूत ज़मीन और कैशफ्लो की बदौलत निवेशकों को आकर्षित कर रही है. नए प्रोजेक्ट्स और 154 मिलियन स्क्वायर फीट की ज़मीन का मोनेटाइज़ेशन इसकी ग्रोथ को मजबूत आधार दे रहा है.

Lemon Tree Hotels

Target Price: 200 रुपये, Upside Potential: 16 फीसदी

Aurika Mumbai जैसे होटल्स की ओपनिंग और बढ़ते रूम रेट्स ने कंपनी को फिर से रफ्तार दी है. FY26 में इस ग्रोथ के और बढ़ने की पूरी संभावना है.

Spandana Sphoorty

Target Price: 340 रुपये, Upside Potential: 17 फीसदी

हालांकि FY25 थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन कंपनी का लोन कलेक्शन बेहतर हो रहा है. FY27 तक AUM में 18 फीसदी CAGR और बेहतर ROE/ROA के साथ कंपनी में फिर से भरोसा दिखा रहे हैं ब्रोकर्स.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: PM मोदी को मिलती है माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाले फ्रेशर से भी कम सैलरी, यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

[ad_2]

IP68 या IP69? फोन की ये रेटिंग सिर्फ दिखावा है या वाकई में काम की चीज?

[ad_1]

आजकल स्मार्टफोन कंपनियों के लिए नया ट्रेंड बन गया है, IP रेटिंग दिखाना, खासकर IP68 और अब IP69 तक. बड़े-बड़े बैनर, चमकदार वीडियो और टैगलाइन में ये रेटिंग इतनी बार दोहराई जाती है कि जैसे बिना इसके फोन फोन ही न हो. लेकिन, सवाल ये है कि क्या वाकई इस रेटिंग से आपको कोई बड़ा फायदा होता है?

अगर आपके फोन में IP68 लिखा है तो समझिए कि वो ‘धूल के कणों से पूरी तरह महफूज’ है और पानी में डूब जाए तो भी कुछ मिनट तक कुछ नहीं होगा. आमतौर पर कंपनियां कहती हैं कि 1.5 मीटर गहराई में 30 मिनट तक ठीक रहेगा. लेकिन बस इतना ही. इससे ज़्यादा भरोसा आप नहीं कर सकते.

IP68 और IP69 का झुनझुना

अब आता है नया नाम, IP69 का सुनने में तो लगता है कि ये IP68 से कहीं ज्यादा दमदार होगा और कुछ मामलों में है भी. जैसे कि तेज प्रेशर वाले पानी के जेट, भाप से सफाई और थोड़ी ऊंची गर्मी को ये बेहतर सहन कर पाता है, लेकिन जरा सोचिए, क्या आप अपने फोन को प्रेशर वॉशर से साफ करते हैं? या उसे भाप के कमरे में ले जाकर नहाते हैं?

असल में IP69 रेटिंग का इस्तेमाल तो उन मशीनों में होता है जिन्हें रोज तेज पानी से धोना पड़ता है, जैसे कारखाने की मशीनें, खेतों में इस्तेमाल होने वाले औजार, अस्पताल के उपकरण वगैरह. स्मार्टफोन इनकी लाइन में कैसे आ गया?

स्मार्टफोन कंपनियों का नया मार्केटिंग दांव

कंपनियां बस एक नया ‘मार्केटिंग पॉइंट’ ढूंढ लेती हैं और उसे बेचने लगती हैं. मजेदार बात तो ये है कि चाहे फोन IP68 हो या IP69, अगर वो पानी में गिरकर खराब हो जाए, तो कंपनी आपको ‘वारंटी में कुछ नहीं देने वाली’ तो फिर ये रेटिंग किस काम की?

दिक्कत ये नहीं कि IP रेटिंग है, दिक्कत ये है कि उसे एक ‘गारंटी’ की तरह बेचा जाता है, जबकि असल में ये सिर्फ एक ‘लैब टेस्ट की रिपोर्ट’ है. वो भी कई बार बिना पक्के सबूत के. आप कहें कि ‘फोन तो वाटरप्रूफ है’, लेकिन कंपनी बोलेगी- ‘हां, लेकिन आपकी गलती से खराब हुआ, वारंटी नहीं मिलेगी.’

तो अगली बार जब कोई नया फोन खरीदें और उस पर IP68 या IP69 लिखा हो, तो उस रेटिंग से ‘ज्यादा उम्मीद मत रखिए’. पानी में तैराना है तो बोट को तैराइए, फोन को नहीं.

[ad_2]

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बाद जेलेंस्की ने कर दी बड़ी मांग, बोले- रूस पर लगाइए G-7 स्तर का बै

[ad_1]

तुर्किए की राजधानी इस्तांबुल में सोमवार (2 जून, 2025) को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई. इस बातचीत की शुरुआत 2 घंटे देरी से हुई और ये बैठक एक घंटे भी नहीं चली. वार्ता के दौरान दोनों देशों के डेलिगेशन के तेवर सख्त रहे.

तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने इस्तांबुल के सिरागन पैलेस में शांति वार्ता की अध्यक्षता की, जो ओटोमन साम्राज्य का एक निवास स्थान है. इस वार्ता का उद्देश्य दोनों पक्षों को लेकर युद्ध विराम की शर्तों पर चर्चा करना था.

दोनों पक्षों को युद्ध विराम स्वीकार के लिए मजबूर करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सारे प्रयास अब तक विफल रहे हैं. जेलेंस्की ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने, तेल व्यापार और टैंकरों के उपयोग को सीमित करने का आह्वान किया है.

‘अगर रूस पर दबाव नहीं दिया तो पुतिन खेल खेलते रहेंगे’
APTN की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर इस बातचीत से कुछ भी ठोस निकलकर नहीं आता है तो रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की जरूरत है, और केवल यूरोप से नहीं. हमें G7 स्तर पर संयुक्त प्रतिबंधों पर काम करने की आवश्यकता है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया में हर कोई शामिल है जो शांति चाहता है. उन्होंने आगे कहा कि दबाव के बिना पुतिन उन सभी के साथ खेल खेलते रहेंगे, जो इस युद्ध को समाप्त कराना चाहते हैं.

शांति वार्ता में किस मुद्दे पर बनी सहमति?
लिथुआनिया के विल्नियस में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि दोनों पक्षों ने तुर्की के माध्यम से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया है. हम युद्ध के कैदियों की नई रिहाई की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान रूस-यूक्रेन के बीच 6000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली का भी जिक्र किया गया है. तुर्किए में हुई शांति वार्ता में कैदियों की रिहाई पर भी सहमति बनी. हालांकि, सीजफायर किए जाने को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका. 16 मई, 2025 को हुई पिछली बातचीत में भी कैदियों की अदला-बदली हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के 1,000 कैदियों को एक दूसरे को सौंपा गया था.

ये भी पढ़ें:

रूस ने लिया ऐसा फैसला, पाकिस्तान की उड़ी नींद! रूसी राजनयिक ने S-400 पर दिया बड़ा अपडेट

[ad_2]

MBA की पढ़ाई अब नहीं रह जाएगी सपना, एजुकेशन लोन से मिलेगी राहत, आसान किस्तों में चुका सकेंगे पै

[ad_1]

अब MBA जैसी बड़ी और महंगी पढ़ाई केवल अमीरों तक सीमित नहीं रहेगी. अगर आप भी मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देख रहे हैं लेकिन फीस की वजह से पीछे हट रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज के समय में कई सरकारी और प्राइवेट बैंक, फाइनेंस कंपनियां और NBFCs ऐसे स्टूडेंट्स को एजुकेशन लोन दे रही हैं, जो MBA जैसे प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं.

भारत के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में जैसे कि IIM, XLRI, FMS, ISB या किसी भी नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में MBA की फीस 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक हो सकती है. ऐसे में मिडिल क्लास फैमिली के लिए इतनी भारी रकम जुटाना आसान नहीं होता. लेकिन एजुकेशन लोन इस मुश्किल को आसान बना रहा है.

क्या है फायदा?

एजुकेशन लोन लेने पर छात्र को पढ़ाई के समय कोई किस्त नहीं चुकानी होती. कोर्स पूरा होने और नौकरी लगने के बाद ही लोन चुकाने की प्रक्रिया शुरू होती है. EMI भी बहुत आसान होती है ताकि शुरुआती सैलरी में भी छात्र बिना बोझ के लोन चुका सके.

कौन-कौन से बैंक देते हैं लोन?

SBI, PNB, Bank of Baroda जैसे सरकारी बैंक के साथ-साथ HDFC, ICICI Bank, Axis Bank और कई फाइनेंस कंपनियां एजुकेशन लोन की सुविधा देती हैं. कुछ संस्थाएं बिना गारंटी के भी लोन देती हैं, खासकर अगर आपने टॉप कॉलेज में एडमिशन लिया हो.

ब्याज दर क्या होती है?

एजुकेशन लोन की ब्याज दर आमतौर पर 8% से 12% के बीच होती है. लेकिन कई सरकारी योजनाएं, जैसे कि क्रेडिट गारंटी स्कीम या अल्पसंख्यक/SC/ST स्टूडेंट्स के लिए सब्सिडी स्कीम भी उपलब्ध हैं, जिससे ब्याज दर कम हो सकती है.

कैसे करें अप्लाई?

एजुकेशन लोन के लिए आप बैंक की वेबसाइट या शाखा में जाकर अप्लाई कर सकते हैं. कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे कि एडमिशन लेटर, पिछले एजुकेशन के सर्टिफिकेट, आधार-पैन कार्ड और को-अप्लीकेंट की आय से जुड़े डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: टॉप IITs में दाखिले की राह हुई साफ, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘धूम 4’ की शूटिंग से लेकर रिलीज डेट तक का हुआ खुलासा, जानें फिल्म के 5 बड़े अपडेट

[ad_1]

Dhoom 4 Update: एक्शन और एडवेंचर से भरपूर फिल्म धूम के तीनों पार्ट्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. सालों से फैंस फिल्म के अगले सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में उनके लिए खुशखबरी है. ‘धूम 4’ की शूटिंग शुरू होने से लेकर रिलीज डेट तक, कई बड़ी अपडेट्स सामने आ गई हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट कौन लॉक करेगा और इसे कौन डायरेक्ट करेगा, ये सब यहां जान लें.

‘धूम 4’ की 5 बड़ी बातें

  1. ‘धूम 4’ में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
  2. फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन एक साथ आए हैं.
  3. ‘धूम 4’ की शूटिंग अगले साल, यानी अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है.
  4. फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.
  5. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे.

‘धूम 4’ के लिए एक्साइटेड हैं रणबीर कपूर
पिंकविला के मुताबिक- ‘आदित्य चोपड़ा श्रीधर राघवन के साथ धूम 4 की कहानी और पटकथा को डेवलप करने में करीब से शामिल रहे हैं. वे फिलहाल कहानी के मसौदे पर काम कर रहे हैं जो धूम 4 के साथ रीबूट के आसपास प्रमोशन के काबिल है. लीड किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर भी बाइक पर डकैती की यात्रा पर जाने के लिए एक्साइटेड हैं.’

रणबीर की पर्सनैलिटी के हिसाब से किरदार
रिपोर्ट में लिखा है- ‘रणबीर ‘धूम 4′ के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं और किरदार को भी उनकी पर्सनैलिटी और औरा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. नई धूम फिल्म को ग्लोबल एक्शन स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है और सीन पैलेट, साथ ही कहानी भी पहले से मौजूद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स से बहुत अलग होगी.’

‘वॉर 2’ के बाद ‘धूम 4’ पर फोकस करेंगे अयान मुखर्जी
‘धूम 4’ अप्रैल 2026 से फ्लोर पर आएगी और साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग को पूरा करने की प्लानिंग की जा रही है. अयान मुखर्जी ‘वॉर 2’ की रिलीज के बाद इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर फोकस करेंगे.

[ad_2]

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस… घर में रखें ये दवाएं, बीमार होने पर मिल सकती है राहत

[ad_1]

कोरोना एकबार फिर तेजी पांव पसार रहा है. संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ माैतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है. वहीं माैसम में बदलाव से सीजनल फ्लू के भी मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में वह काैन सी दवाएं हैं, जो घर में रखने से संक्रमण के समय मददगार हो सकती हैं. आइए जानते हैं…

पैरासिटामोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना संक्रमण में बुखार के साथ कई केसेज में बदन दर्द और मांसपेशियों में दर्द आम लक्षण हैं. इसी तरह के लक्षण सीजनल फ्लू में भी देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में पैरासिटामोल कारगर दवा साबित हो सकती है. यह दवा सिरदर्द, शरीर में दर्द और बुखार को कम करने में सहायक है. 

विटामिन सी

विटामिन सी की गोलियां आसानी से मिल सकती हैं. यह खट्टी-मीठी गोलियां शरीर में विटामिन सी कमी को पूरा कर सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एक दिन में 1 से 3 ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है. इसके लिए ताजी सब्जियों और फलों का भी सेवन किया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन सी इम्यूनिटी स्ट्राॅन्ग करने में सहायक होता है.

लेवोसेट्रिजीन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार लेवोसेट्रिजीन का उपयोग बहती नाक को राहत देने के लिए किया जाता है. इसके अलावा यह छींक आना, फीवर और मौसमी एलर्जी के लक्षणों को भी कम करने में सहायक है. एलर्जी के कारण आंखों का लाल होना, खुजली और फटना जैसे लक्षणों में भी उपयोग किया जा सकता है. खुजली और दाने सहित पित्ती के लक्षणों के उपचार के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जाता है.

जिंक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना के लक्षणों को कम करने के लिए जिंक सबसे लोकप्रिय सुझावों में से एक है. हालांकि इसका कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है कि जिंक का उपयोग कोरोना को रोक सकता है. लेकिन जिंक में एंटीवायरल गुण होते हैं और यह कोशिकाओं में वायरस के रेप्लीकेशन को रोकते हैं.

मल्टीविटामिन

बाॅडी को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो हमें फूड से मिलते हैं. लेकिन कई बार असंतुलित खानपान के चलते शरीर को प्राॅपर पोषक तत्व नहीं मिल पाते. ऐसे में मल्टीविटामिन मेडिसिन का इस्तेमाल किया जाता है. मल्टीविटामिन आम तौर पर फूड में पाए जाने वाले विभिन्न विटामिनों का संयोजन होते हैं. इनके सेवन से एनर्जी मिलती है, मूड बेहतर बनता है, तनाव कम होता है, मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है.

खांसी के लिए लें कफ सिरप

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खांसी कोरोना वायरस के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक है. कोल्ड के चलते भी ये दिक्कत हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इसके लिए शहद और कफ सिरप लिया जा सकता है. कोरोना में नाक बहने और सर्दी के लक्षणों के लिए डिफेनहाईड्रामाइन लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: किडनी डैमेज होने का इशारा करते हैं ये लक्षण… नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

WhatsApp ने आखिरकार iPad यूजर्स के लिए ऐसा क्या किया जिसकी हर जगह हो रही चर्चा

[ad_1]

मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने आखिरकार iPad यूजर्स के लिए अपना Standalone ऐप लॉन्च कर दिया है. WhatsApp ने iPad ऐप लॉन्च करने में कुल 16 साल लगा दिए. पिछले कई सालों से iPad के लिए WhatsApp के ऐप की बात चल रही थी. हालांकि यह ऐप कभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ. अब जाकर मेटा ने आखिरकार इस लंबे इंतजार को खत्म किया है. अब यूजर्स बिना किसी जुगाड़ के सीधे iPad की बड़ी स्क्रीन पर  WhatsApp का आनंद से सकेंगे.

iPad के लिए  WhatsApp ऐप का फीचर

iPad के लिए  WhatsApp ऐप को खासतौर पर बड़ी स्क्रीन के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इस ऐप की मदद से यूजर्स एक साथ 32 लोगो  के साथ वॉयस कॉल कर सकेंगे. साथ ही स्क्रीन शेयरिंग का विकल्प भी है, जो टीम मीटिंग्स या ग्रुप वीडियो कॉल्स के दौरान काफी उपयोगी साबित होगा. ऐप में  WhatsApp की सिक्योरिटी का सबसे जरूरी पहलू,यानी end-to-end encryption भी उपलब्ध रहेगा, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी.

iPad के लिए खास iPad-Only फीचर्स

WhatsApp ने iPad की बड़ी स्क्रीन को ध्यान में रखते हुए कई खास फीचर जोड़े हैं :

Stage Manager और Split View जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स जो iPad पर एक साथ कई ऐप्स चलाने में मदद करते हैं.

Slide Over फीचर जिससे WhatsApp को छोटे विंडो में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जबकि बाकी स्क्रीन पर दूसरे काम भी किए जा सकेंगे.

ऐप Apple Pencil और Magic Keyboard के साथ भी कम्पैटिबल है,जिससे यूजर्स को बेहतर टाइपिंग और ड्रॉइंग का अनुभव मिलेगा.

Apple इकोसिस्टम के लिए बड़ा फायदा

iPad के लिए WhatsApp का ऐप आने से Apple यूजर्स को अपने डिवाइस के बीच बेहतरीन सिंकिंग का लाभ मिलेगा. यूजर्स iPhone  पर काम शुरू कर MacBook या iPad पर उसका कंटेट देख और एडिट कर पाएंगे. इससे Apple के इकोसिस्टम में ऐप का बेहतर इंटीग्रेशन होगा.

आगे की उम्मीदें

WhatsApp के iPad पर आने के बाद मेटा के अन्य ऐप्स जैसे Instagram के भी iPad वर्जन आने की उम्मीद बढ़ गई है. इससे Apple यूजर्स को मेटा के प्लेटफॉर्म पर और भी बेहतर अनुभव मिलने की संभावना है.

iPad के लिए WhatsApp का ऐप अब Apple Store से डाउनलोड किया जा सकता है.यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर आराम से चैटिंग,कॉलिंग,मीडिया शेयरिंग और ग्रुप वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं.

[ad_2]

बारिश के लिए क्या हैं IPL फाइनल के नियम, कितने बजे तक हो पाएगा मैच, कितने बजे रिजल्ट? जानें सबक

[ad_1]

IPL Final 2025: आईपीएल 2025 के फाइनल मैच के आयोजन में अब 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है. 3 जून को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने आने वाली हैं. ये 2 ऐसी टीम हैं, जिन्होंने इससे पहले कभी इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीता है. क्वालीफायर-2 मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें झमाझम बारिश के कारण मैच करीब 2 घंटा देरी से शुरू हुआ था. अब यहां जानिए कि फाइनल के दिन बारिश आती है तो कौन से नियम लागू किए जा सकते हैं.

बारिश के लिए IPL फाइनल के नियम

प्लेऑफ स्टेज शुरू होने से पहले BCCI ने कुछ नए नियम बनाए थे. बारिश के कारण मैच को रद्द होने से बचाने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया था. आमतौर पर शाम का मैच 7:30 बजे शुरू होता है, लेकिन नए नियमों के मुताबिक रात 9:30 बजे तक मैच शुरू होता है तो भी ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी. मुंबई-पंजाब दूसरा क्वालीफायर मैच रात 9:45 पर शुरू हुआ, इसके बावजूद 20 ओवरों का मैच खेला गया था.

क्या होगा कट-ऑफ टाइम?

कट-ऑफ टाइम वह होता है कि किस समय तक मैच को रद्द घोषित नहीं किया जा सकता है. पहले मैच को रद्द घोषित करने के लिए कट-ऑफ टाइम 10:56 हुआ करता था, लेकिन नए नियमों के बाद रात 11:56 तक एक भी गेंद नहीं खेली जाती है तो मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि मैच का परिणाम लाने के लिए दोनों टीमों का कम से कम पांच-पांच ओवर खेलना जरूरी होता है.

ऐसे में एक और सवाल उठता है कि कट-ऑफ टाइम के मद्देनजर मैच का रिजल्ट कितने बजे आएगा. एक बार फिर क्वालीफायर-2 मैच का उदाहरण लिया जाए तो मैच रात 9:45 पर शुरू हुआ था और देर रात करीब 1:30 बजे समाप्त हुआ था.

फाइनल के लिए रिजर्व डे

फाइनल के लिए 3 जून की तारीख तय है, लेकिन बारिश के कारण रात 11:56 तक मैच शुरू नहीं हो पाता है तो ऐसी स्थिति के लिए 4 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. इसका मतलब 3 जून को मैच पूरा नहीं हो पाता है तो मुकाबला 4 जून को करवाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IPL फाइनल से बाहर होगा RCB का सबसे धाकड़ प्लेयर! पंजाब के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

[ad_2]