‘हीरामंडी’ एक्टर अध्ययन सुमन के पास नहीं अपना घर, नेपोटिज्म पर बोले- ‘इसके चलते काम नहीं मिला’

[ad_1]

Adhyayan Suman On Nepotism: नेपोटिज्म को लेकर कई कलाकार खुलकर अपनी राय रख चुके हैं. कई सेलेब्स नेपोटिज्म का विरोध करते दिखे तो वहीं कई सितारों ने इसका सपोर्ट भी किया. अब ‘हीरामंडी’ एक्टर अध्ययन सुमन ने इस बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन का दावा है कि नेपोटिज्म के चलते उन्हें काम नहीं मिला और वो नेपोटिज्म का बेस्ट उदाहरण हैं.

बॉलीवुड बबल को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने नेपोटिज्म को लेकर कहा- ‘मैं कह सकता हूं कि मैं नेपोटिज्म का सबसे अच्छी मिसाल हूं, जिसे काम नेपोटिज्म की वजह से नहीं मिला, या मैं इसे साबित कर सकता हूं और आप जानते हैं कि मुझे लगता है कि नेपोटिज्म एक बहुत ही बेमतलब की बहस है. मुझे लगता है कि ये एक तरह की फैशन बातचीत बन गई है.’

preview

‘लग्जरी आपको जेल की तरह लगती है’
अध्ययन सुमन ने इस दौरान अपने डिप्रेशन के दौर को भी याद किया. एक्टर ने कहा- ‘एक समय ऐसा आता है जब लग्जरी आपको जेल की तरह लगती है, चाहे आपके पिता आपको कितनी भी कारें दें या आप कितने भी घर या पेंटहाउस में रहें या आप कितनी भी छुट्टियां मनाएं, मेरे जैसे लोग जो जिंदगी में कुछ करने की इच्छा रखते हैं, वे दुखी होते है.’

preview

एक्टर आगे कहते हैं- ‘क्योंकि आप उस पॉइंट से आगे क्या करते हैं, मेरा मतलब है, आपने कार खरीदी है, आपने घर खरीदा है, ये आपका नहीं है, ये आपके पिता का है, ये उनकी मेहनत है, आपने इसे एंजॉय किया है. लेकिन उस पॉइंट से आगे, आपको लगता है कि मेरा क्या है, 37 साल की उम्र में, मेरे पास घर नहीं है.’

preview

अध्ययन सुमन की फिल्में
अध्ययन सुमन ने साल 2008 में हाल-ए-दिल से डेब्यू किया था. इसके बाद वे राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज में नजर आए थे. उन्हें आखिरी बार संजय लीलाल भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था. इस सीरीज में उनके पिता शेखर सुमन भी नजर आए थे.

[ad_2]

XChat के साथ चैटिंग में आएगा नया बदलाव, मस्क लाए पावरफुल सिक्योरिटी फीचर्स

[ad_1]

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा धमाका करते हुए एलन मस्क ने X प्लेटफॉर्म पर एक नया मेसेजिंग फीचर XChat लॉन्च कर दिया है. इस नए चैटिंग सिस्टम के जरिए अब यूजर्स को मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी, मजबूत सिक्योरिटी और बेहद आसान इंटरफेस का अनुभव.

क्या है XChat?

XChat, X प्लेटफॉर्म का नया इनबिल्ट चैट फीचर है जो फिलहाल कुछ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. इसमें यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ वैनिशिंग मेसेजेस यानी कुछ समय बाद अपने आप गायब होने वाले मैसेज भेजने का विकल्प मिलेगा.

सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके जरिए ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अब आपको किसी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी. यानी अब चैटिंग और कॉलिंग दोनों हो पाएंगी बस एक X अकाउंट के जरिए वो भी सभी डिवाइसेज़ पर.

मजबूत एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी

एलन मस्क ने दावा किया है कि XChat को एक नए एन्क्रिप्शन आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है जो Rust पर आधारित है. उन्होंने इसे ‘बिटकॉइन स्टाइल एन्क्रिप्शन’ कहा है, जिससे ये साफ होता है कि सिक्योरिटी को लेकर कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है.

इसके अलावा, यूजर्स को अपनी चैट और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए चार अंकों का एक पिन कोड सेट करने का विकल्प भी मिलेगा. इससे आपकी चैटिंग पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी.

और क्या होंगे फीचर्स?

भले ही XChat अभी बीटा वर्जन में है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ग्रुप चैट का भी फीचर जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही आप चाहें तो किसी चैट को बिना पढ़े ही छोड़ सकते हैं, यानी “अनरीड” रखने का विकल्प भी मिलेगा.

फाइल शेयरिंग भी अब आसान होगी क्योंकि XChat किसी भी प्रकार की फाइल भेजने की सुविधा देगा.

सबके लिए कब होगा उपलब्ध?

फिलहाल XChat का शुरुआती वर्जन केवल कुछ चुनिंदा पेड यूजर्स को दिया गया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे सभी X यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

मस्क का ‘Everything App’ विजन

XChat को मस्क के उस बड़े प्लान से भी जोड़ा जा रहा है जिसमें वह X को एक ‘everything app’ यानी हर काम के लिए एक ही ऐप बनाना चाहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर पेमेंट, कॉलिंग, और अब चैटिंग X धीरे-धीरे एक मल्टीफंक्शनल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है.

XChat के जरिए एलन मस्क ने यह साफ कर दिया है कि वो X को केवल एक सोशल नेटवर्क नहीं, बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में देख रहे हैं. नई तकनीक, प्राइवेसी और यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस के साथ XChat चैटिंग को एक नया रूप देने वाला है.

तो अगर आप टेक्नोलॉजी के नए दौर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो XChat के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि चैटिंग अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, सिक्योर और सिंपल होने जा रही है.

[ad_2]

मिसाइल या फाइटर जेट नहीं, भविष्य की जंग में ड्रोन बनेंगे ‘ब्रह्मास्त्र’! जानें यूक्रेन का ऑपरेश

[ad_1]

Ukraine Operation Spider Web: यूक्रेन ने रविवार (1 जून 2025) को ऑपरेशन स्पाइडर वेब (Operation Spiderweb) के तहत रूस के सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाते हुए 40 बॉम्बर्स प्लेन को तबाह कर दिया. यूक्रेन ने 18 महीने की प्लानिंग के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. यूक्रेन ने कम लागत वाले 150 छोटे FPV ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसमें से 118 ड्रोन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है.  

रूसी एयर डिफेंस सिस्टम को दिया चकमा

यूक्रेन सुरक्षा सेवा (SBU) ने इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने ड्रोन को गुप्त तरीके से रूस सीमा के भीतर पहुंचाया गया. इन ड्रोन्स को दिन में कम दूरी से हमला करने के लिए ट्रकों पर लकड़ी के ढांचों से लॉन्च किया गया. ड्रोन रूस के सामरिक हवाई अड्डों के पास मोबाइल ट्रकों से लॉन्च किए गए, जिससे रूसी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देना आसान हुआ. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस ऑपरेशन को शानदार उपलब्धि बताया.

यूक्रेन ने बदल दी युद्ध की परिभाषा

ऑपरेशन स्पाइडर वेब को खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि इसने पारंपरिक एयर पावर को चुनौती दी है. यूक्रेन ने फाइटर जेट या क्रूज मिसाइलों को तैनात करने के बजाय विस्फोटकों से लैस सस्ते ड्रोन पर भरोसा किया, जो कारगर साबित हुआ. एक FPV ड्रोन की लागत 430 से 600 डॉलर (लगभग 36,000 से 50,000 रुपये) थी. इन्हीं सस्ते ड्रोन से यूक्रेन ने रूस के चार हवाई अड्डों पर 40 विमानों (Tu-95, Tu-22M3, A-50) को तबाह किया.

दशकों से एयरफोर्स की ताकत को बढ़ाने में बड़े औद्योगिक क्षमता और हाई टेक्नोलॉजी वाले देशों का वर्चस्व रहा है. ये ऑपरेशन दर्शाता है कि कैसे पारंपरिक हवाई ताकत के बिना भी कम लागत में दुश्मनों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है. पारंपरिक हवाई ऑपरेशन में महीनों भर की प्लानिंग, बेस्ट फाइटर जेट, ईंधन भरने वाले टैंकर सैटेलाइट कॉर्डिनेशन की जरूरत होती है. ऑपरेशन स्पाइडर वेब इन सभी मामलों में कमजोर था, लेकिन फिर भी यूक्रेन ने युद्ध के क्षेत्र में नया इतिहास लिख दिया है.

भारत के लिए सबक

ड्रोन अब दुनिया भर में तेजी से मुख्य शक्ति बनता जा रहा है. स्पाइडर वेब हमला इस बात का सबूत है कि यूएवी या मानव रहित हवाई ताकत भविष्य के युद्धों की आधारशिला है. इससे सेना दुश्मन के इलाके में बहुत अंदर तक जा सकती है. इससे पायलट के जान को जोखिम भी नहीं होगा.

भारत को मानवरहित प्रणालियों की ओर तेजी से बढ़ना होगा. भारत ने अपने लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और हवाई परिवहन में दशकों तक खूब खर्च किए हैं, लेकिन अब भविष्य में मानव रहित और एआई के इस्तेमाल वाला ड्रोन होगा. भारत ने उस दिशा में शुरुआती कदम उठाए हैं, लेकिन उतनी तेजी से नहीं. यूक्रेनी ऑपरेशन से भारत को स्वदेशी ड्रोन, सशस्त्र यूएवी पर आगे बढ़ना चाहिए.

[ad_2]

IPL फाइनल से पहले जानिए इस बार किसे मिलेगी ऑरेंज कैप? कोहली से लेकर सुदर्शन तक कई नाम शामिल

[ad_1]

Winner of Orange Cap and Purple Cap in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 जून को खेला जाएगा. इस मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. इस मैच का रिजल्ट आने में अभी समय है, लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले ये जान लेते हैं कि आईपीएल 2025 में कौन सा खिलाड़ी ऑरेंज कैप विजेता बनने वाला है और किसके सिर पर पर्पल कैप सजेगी.

कौन होगा ऑरेंज कैप का हकदार?

आईपीएल में ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को मिलती है, जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए होते हैं. इस बार के सीजन में ऑरेंज कैप के लिए काफी उठा-पटक देखने को मिली है, लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले स्थिति लगभग साफ हो गई है. आईपीएल के 18वें सीजन में गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन ऑरेंज कैप जीत रहे हैं. साई ने 15 मैचों में 54.21 की औसत से 759 रन बनाए हैं.

साई सुदर्शन का ऑरेंज कैप जीतना इसलिए तय है, क्योंकि दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद खिलाड़ी इस रेस से बाहर हो गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से 717 रन बनाए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल ने 15 मैचों में 50 की औसत से 650 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर 13 मैचों में 627 रनों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मिचेल मार्श हैं.

क्या विराट कोहली दिखाएंगे कमाल?

ऑरेंज कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी है. विराट 14 मैचों में 55.82 की औसत से 614 रन बना चुके हैं. लेकिन विराट के पास अब केवल एक ही मैच बचा है और वो साई सुदर्शन से 145 रनों से पीछे हैं. ऐसे में कोहली का आखिरी मुकाबले में 145 रन बना पाना थोड़ा मुश्किल रहा है, जिसके चलते ऑरेंज कैप साई सुदर्शन को ही मिल सकती है.

IPL फाइनल से पहले जानिए इस बार किसे मिलेगी ऑरेंज कैप? कोहली से लेकर सुदर्शन तक कई बड़े नाम शामिल

यह भी पढ़ें

फाइनल में ऐसी हो सकती है पंजाब और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[ad_2]

3 जून के कार्ड्स क्या कहते हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में उन्नति कराने वाला है. आज आप किसी खास चीज की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही आपकी पर्सनैलिटी से दूसरे लोग आकर्षित हो सकते हैं.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में उन्नति कराने वाला है. आज आप किसी खास चीज की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही आपकी पर्सनैलिटी से दूसरे लोग आकर्षित हो सकते हैं.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी समझदारी से काम करने के जरुरत है. फिलहाल, कोशिश करें की आप बुरी आदतों से खुद को दूर रखें. ऐसा करना ही आपके लिए हितकारी रहेगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी समझदारी से काम करने के जरुरत है. फिलहाल, कोशिश करें की आप बुरी आदतों से खुद को दूर रखें. ऐसा करना ही आपके लिए हितकारी रहेगा.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बती रही है कि, मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है. अगर आप ज्यादा भावुक होते हैं तो आपको ही नुकसान हो सकता है. फिलहाल, अपने खाने पीने का ख्याल रखें. असंतुलित भोजन के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बती रही है कि, मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है. अगर आप ज्यादा भावुक होते हैं तो आपको ही नुकसान हो सकता है. फिलहाल, अपने खाने पीने का ख्याल रखें. असंतुलित भोजन के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक, कर्क राशि के लोगों को फिलहाल नौकरी और व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है. किसी विशेष कार्य में आपको विफलता हासिल हो सकती है. जिस वजह से आपका मन उदास हो सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक, कर्क राशि के लोगों को फिलहाल नौकरी और व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है. किसी विशेष कार्य में आपको विफलता हासिल हो सकती है. जिस वजह से आपका मन उदास हो सकता है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा असंतुलन लेकर आ सकता है. आज आपको ऐसा लगेगी की परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती हुई है. साथ ही आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग भी ले सकते हैं.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा असंतुलन लेकर आ सकता है. आज आपको ऐसा लगेगी की परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती हुई है. साथ ही आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग भी ले सकते हैं.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही बीतेगा. आज आप कुछ ज्यादा अच्छे मूड में रहेंगे नहीं. इसी के साथ आज आप खुद को किसी बात को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे. जल्द ही आपको अपनी की गई गलती का एहसास होने लगेगा. स्वास्थ्य फिलहाल नरम रहेगा.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही बीतेगा. आज आप कुछ ज्यादा अच्छे मूड में रहेंगे नहीं. इसी के साथ आज आप खुद को किसी बात को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे. जल्द ही आपको अपनी की गई गलती का एहसास होने लगेगा. स्वास्थ्य फिलहाल नरम रहेगा.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार तुला राशि के लोगों को आज बहुत ही सतर्कता के साथ काम करना होगा. दरअसल, आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. साथ ही आज आप में से कुछ लोग किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं. साझेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार तुला राशि के लोगों को आज बहुत ही सतर्कता के साथ काम करना होगा. दरअसल, आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. साथ ही आज आप में से कुछ लोग किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं. साझेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों में आज अलग ही ऊर्जा रहेगी. आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा. फिलहाल, आप नई नई योजनाओं को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल, समय अच्छा है बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों में आज अलग ही ऊर्जा रहेगी. आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा. फिलहाल, आप नई नई योजनाओं को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल, समय अच्छा है बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और करिश्मा के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आज प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं. आज आपकी सेहत थोड़ी नरम हो सकती है. इसलिए आज अपनी सेहत का ख्याल रखें. ब्लड प्रेशर के कारण आपको परेशानी हो सकती है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और करिश्मा के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आज प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं. आज आपकी सेहत थोड़ी नरम हो सकती है. इसलिए आज अपनी सेहत का ख्याल रखें. ब्लड प्रेशर के कारण आपको परेशानी हो सकती है.

मकर टैरो राशिफल: मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार,स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. फिलहाल, धार्मिक कार्यों में आपका ध्यान अधिक रहने वाला है. आपके लिए ऐसा करना लाभदायक रहेगा.

मकर टैरो राशिफल: मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार,स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. फिलहाल, धार्मिक कार्यों में आपका ध्यान अधिक रहने वाला है. आपके लिए ऐसा करना लाभदायक रहेगा.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ साहसिक कदम उठाने वाला रहेगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. आज आपकी लोकप्रियता से विरोधी थोड़ा तिलमिला सकते हैं.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ साहसिक कदम उठाने वाला रहेगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. आज आपकी लोकप्रियता से विरोधी थोड़ा तिलमिला सकते हैं.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन खर्च कराने वाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे, जिस वजह से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन खर्च कराने वाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे, जिस वजह से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है

Published at : 02 Jun 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

Adani Group ने ईरान से LPG मंगाने के आरोप से किया किनारा, कहा-

[ad_1]

अडानी ग्रुप एक बार फिर विवादों में घिरा, लेकिन इस बार खुद कंपनी ने मोर्चा संभालते हुए अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. दरअसल, अमेरिका के मशहूर अखबार The Wall Street Journal (WSJ) ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों का ईरानी LPG (Liquefied Petroleum Gas) से कथित तौर पर लिंक है और यह अमेरिका के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर सकता है.

लेकिन अडानी एंटरप्राइजेज ने इस पर जोरदार जवाब देते हुए कहा, “हम इस रिपोर्ट को पूरी तरह से निराधार और शरारतपूर्ण मानते हैं. अडानी ग्रुप का ईरानी LPG से कोई जानबूझकर संपर्क या प्रतिबंधों की अनदेखी करने का कोई इरादा नहीं रहा है.”

अमेरिकी जांच की कोई जानकारी नहीं

अडानी ग्रुप ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें अमेरिकी अधिकारियों की ओर से किसी भी जांच की जानकारी नहीं है. कंपनी ने कहा कि WSJ की रिपोर्ट गलत धारणाओं और अटकलों पर आधारित है और यह खबर समूह की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की “जानबूझकर की गई कोशिश” है.

ईरानी जहाज़ों या कार्गो से कोई लेना-देना नहीं

कंपनी ने कहा कि उसके किसी भी पोर्ट पर ईरान से आने वाले कार्गो या ईरानी झंडे वाले जहाज़ों को नहीं हैंडल किया जाता. “हमारी पॉलिसी बिल्कुल साफ है, ईरानी माल या जहाज़ों को हमारी किसी बंदरगाह पर जगह नहीं दी जाती और हम किसी भी ईरानी स्वामित्व वाले शिप से जुड़ी कोई सुविधा नहीं देते.”

Oman से आया था LPG, पूरा डॉक्यूमेंटेशन मौजूद

WSJ की रिपोर्ट में जिस LPG शिपमेंट का ज़िक्र किया गया है, उस पर अडानी ग्रुप का कहना है कि वह एक “रूटीन कमर्शियल ट्रांजेक्शन” था, जो थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक पार्टनर्स के जरिए हुआ. कंपनी के मुताबिक उस शिपमेंट के सभी डॉक्यूमेंट्स में “Sohar, Oman” को पोर्ट ऑफ ओरिजिन बताया गया है, यानी यह माल ईरान से नहीं आया.

1.46 फीसदी से भी कम है LPG बिज़नेस का हिस्सा

अडानी ग्रुप ने यह भी बताया कि LPG व्यापार उनके कुल कारोबार का सिर्फ 1.46 फीसदी है और इस क्षेत्र में की जाने वाली सभी डील्स भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों (जैसे अमेरिकी प्रतिबंध कानूनों) के तहत पूरी तरह से कंप्लायंट होती हैं.

कंपनी ने कहा, “हम हर सप्लायर का सही से KYC और ड्यू डिलिजेंस करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी भी तरह की प्रतिबंधित सूची (जैसे OFAC) में शामिल ना हों.”

क्या यह फिर से अडानी के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है?

अडानी ग्रुप पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स को “राजनीतिक एजेंडे” से प्रेरित बता चुका है. इस बार भी WSJ की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए यह साफ कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कंपनियों की छवि को नुकसान पहुंचाने की एक और कोशिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी को मिलती है माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाले फ्रेशर से भी कम सैलरी, यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

[ad_2]

दिल्ली यूनिवर्सिटी ओपन स्कूल में एडमिशन की नई शुरुआत, पहले ही दिन 4 हजार से ज्यादा छात्रों ने क

[ad_1]

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) में इस बार एडमिशन प्रक्रिया कुछ अलग और खास तरीके से शुरू हुई है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की शुरुआत रविवार, 1 जून से हुई और पहले ही दिन शाम 6 बजे तक 4468 छात्रों ने खुद को रजिस्टर कर लिया. इस बार पहली बार एसओएल में एडमिशन से पहले पंजीकरण की प्रक्रिया लागू की गई है, जो 10 जून तक जारी रहेगी.

अब तक एसओएल में दाखिला और पंजीकरण एक साथ होता था, लेकिन इस साल से इसे अलग कर दिया गया है. एसओएल की निदेशक प्रोफेसर पायल मागो के अनुसार, अब पहले स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी बेसिक जानकारी देनी होगी, जिससे वह एसओएल के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे और उन्हें यूनिवर्सिटी की ओर से प्रॉस्पेक्टस मिल जाएगा. इससे छात्रों को समय रहते जरूरी जानकारी मिल सकेगी और वे सोच-समझकर कोर्स चुन सकेंगे.

चार चरणों में होगा एडमिशन प्रोसेस

इस बार की दाखिला प्रक्रिया को चार स्टेप्स में बांटा गया है, जिससे छात्रों को एक-एक करके सारी जानकारी और काम करने का मौका मिलेगा.
पंजीकरण – सबसे पहले छात्रों को SOL की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा.
एडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) ID बनाना – यह प्रक्रिया 5 से 10 जून के बीच चलेगी. इस आईडी से छात्रों को भविष्य में मिलने वाले क्रेडिट जुड़ते रहेंगे.
योग्यता के अनुसार कोर्स सुझाव – यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों को उनके अंकों के आधार पर यह बताया जाएगा कि वे किन-किन प्रोग्राम्स के लिए योग्य हैं.
फाइनल दाखिला और दस्तावेज अपलोड – इसके बाद छात्र अपने पसंदीदा कोर्स के लिए परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करेंगे.

10 जून के बाद शुरू होगी असली दाखिला प्रक्रिया

पंजीकरण पूरा होने के बाद 10 जून से असली दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी. उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 3 दिन का समय दिया जाएगा. इन तीन दिनों में सभी छात्रों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा.

19 कोर्स में मिलेगा दाखिला, B.A और B.Com सबसे पॉपुलर

इस साल एसओएल के तहत कुल 19 अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा. इनमें B.A, B.Com, और BBA जैसे लोकप्रिय कोर्स शामिल हैं. दाखिले से पहले छात्रों को प्रॉस्पेक्टस और कोर्स गाइडलाइन दी जाएगी, ताकि वे बेहतर फैसला ले सकें.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: टॉप IITs में दाखिले की राह हुई साफ, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अब सेल्फी बनाएगी आपको स्टाइलिश! Glance AI से फैशन शॉपिंग इतनी आसान कि बाहर जाना भूल जाओगे

[ad_1]

Glance AI: गूगल समर्थित कंज़्यूमर टेक कंपनी Glance ने अपना नया प्लेटफॉर्म Glance AI लॉन्च किया है जो फैशन शॉपिंग का तरीका पूरी तरह बदल रहा है. अब न तो कीवर्ड टाइप करने की ज़रूरत है न ही लंबे कैटलॉग में खो जाने की बस एक सेल्फी लो, और AI आपके लिए पर्सनलाइज्ड लुक तैयार कर देगा. यह ऐप Android और iOS दोनों पर ग्लोबली उपलब्ध है.

अब आपकी तस्वीर बनेगी स्टाइल गाइड

Glance AI पारंपरिक ब्राउज़िंग से एक कदम आगे बढ़ चुका है. इसमें यूज़र अपनी एक फोटो या सेल्फी अपलोड करते हैं और फिर यह प्लेटफॉर्म उस व्यक्ति की स्किन टोन, बॉडी शेप और फैशन पसंद के अनुसार खासतौर पर डिज़ाइन किए गए लुक्स तैयार करता है. ये केवल सुझाव नहीं होते, बल्कि फोटोरियलिस्टिक (बिलकुल असली जैसे दिखने वाले) आउटफिट्स होते हैं जिन्हें आप सीधे 400 से ज़्यादा ब्रांड्स से खरीद सकते हैं.

खरीदने से पहले खुद को लुक में देखो

Glance AI की सबसे खास बात यह है कि यह आपके ऊपर उस ड्रेस का रीयल-टाइम प्रीव्यू दिखाता है किसी मॉडल पर नहीं, बल्कि आप पर. इसमें एडवांस AI टेक्नोलॉजी जैसे जियोमेट्री-बेस्ड रेंडरिंग और डिफ्यूज़न मॉडल का इस्तेमाल होता है जिससे आउटफिट्स का वर्चुअल ट्रायल बेहद रियलिस्टिक दिखता है. साथ ही, हर लुक के साथ शॉपिंग लिंक भी जुड़ा होता है, जिससे यूज़र तुरंत पसंद की चीज़ खरीद सकता है.

Glance AI की ताकत

कॉमर्स इंटेलिजेंस मॉडल – 20 साल के ग्लोबल शॉपिंग डेटा पर आधारित.

GenAI एक्सपीरियंस इंजन – यूज़र की बॉडी, पसंद और ट्रेंड्स के अनुसार कपड़ों को वर्चुअली कस्टमाइज़ करता है.

ट्रांजैक्शन जर्नी एजेंट – यूज़र की शॉपिंग मंशा को समझकर लाखों प्रोडक्ट्स में से सबसे उपयुक्त विकल्प सुझाता है.

Glance AI को सिर्फ मोबाइल ऐप तक सीमित नहीं रखा गया है. यह प्लेटफॉर्म ओपन आर्किटेक्चर पर आधारित है और मोबाइल लॉकस्क्रीन, स्मार्ट टीवी, टेलीकॉम सेवाओं, थर्ड-पार्टी ऐप्स और ब्रांड वेबसाइट्स से भी जुड़ सकता है. यानी जहां भी यूज़र कंटेंट से जुड़ता है, वहीं से शॉपिंग का अनुभव शुरू हो सकता है.

शुरुआत में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स

अमेरिका में शुरुआती ट्रायल्स के दौरान Glance AI को कुछ ही हफ्तों में 15 लाख से ज़्यादा यूज़र्स ने अपनाया. इनमें से 50% लोग हर हफ्ते दोबारा लौटे. अब तक 4 करोड़ से ज़्यादा स्टाइल रिक्वेस्ट बनाई जा चुकी हैं और लगभग आधे यूज़र्स ने इन लुक्स को या तो डाउनलोड किया या शेयर. इतना ही नहीं, 40% यूज़र्स ने शॉपिंग लिंक पर क्लिक करके खरीदारी की शुरुआत भी की.

यह भी पढ़ें:

SIM Swap Fraud: एक चूक और नंबर से हाथ धो बैठेंगे, जानिए कैसे करें बचाव

[ad_2]

कैदियों की अदला-बदली पर बनी बात, लेकिन रूस ने रखी ऐसी शर्त, भड़के यूक्रेन और पश्चिमी देश

[ad_1]

Russia Ukraine Peace Talk: रूस-यूक्रेन के बीच तुर्किये के इस्तांबुल में सोमवार (2 जून 2025) को शांति वार्ता को लेकर बैठक हुई. करीब एक घंटे तक चली बैठक में दोनों देशों के तेवर को देखते हुए एक चीज तो साफ हो गई कि रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल सीजफायर तो नहीं हो सकता है. हालांकि दोनों देशों के बीच कुछ चीजों को लेकर सहमति भी बनी है.

मारे गए सैनिकों के शवों की अदला-बदली

न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शांति वार्ता में रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए. रूस के प्रतिनिधि मेडिंस्की ने कहा कि ग्रे जोन के जरिए शवों को सौंपा जाएगा. हालांकि जिस क्षेत्र में शवों को आदान प्रदान होगा वहां सीजफायर जरूरी है. मेडिंस्की के अनुसार कुछ फ्रंटलाइन इलाकों के लिए सीजफायर प्रस्तावित किया गया है.

दोनों देशों के बीच स्थायी समिति का गठन होगा

रूस-यूक्रेन के बीच इस शांति वार्ता में 1000-1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर भी सहमति बनी है. हालांकि इसकी प्रकिया कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. इसके लिए एक स्थायी समिति के गठन पर दोनों देश राजी हुए हैं. इसके समिति के माध्यम से भविष्य में युद्धबंदियों की अदला-बदली की प्रकिया को तेजी और सुचारू ढंग से पूरा किया जाएगा.

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने बताया कि वार्ता की मेज पर रूस ने शत्रुता समाप्त करने के लिए क्रेमलिन की शर्तों को बताते हुए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों को दस्तावेज़ की समीक्षा करने और प्रतिक्रिया पर निर्णय लेने के लिए एक सप्ताह का समय चाहिए. उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने 20 जून से 30 जून के बीच शांति वार्ता पर आगे की बातचीत का प्रस्ताव रखा है.

सीजफायर को लेकर रूस की शर्त

रूस की ओर से दिए गए ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि यूक्रेन उन चार क्षेत्रों से अपनी सेना वापस ले ले, जिन्हें रूस ने सितंबर 2022 में कब्जा कर लिया था, लेकिन युद्धविराम की शर्त के रूप में कभी पूरी तरह से कब्जा नहीं किया. इसमें कहा गया कि यूक्रेन अपनी धरती पर किसी भी तीसरे देश की सैन्य उपस्थिति पर प्रतिबंध लगा दे.

रूसी दस्तावेज में आगे प्रस्ताव दिया गया, “यूक्रेन मार्शल लॉ समाप्त करे और चुनाव कराए, जिसके बाद दोनों देश एक व्यापक शांति संधि पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. यूक्रेन नाटो में शामिल होने के अपने प्रयास को त्याग दे. यूक्रेन अपने सशस्त्र बलों के आकार पर सीमा निर्धारित करेगा और यूक्रेनी भाषा के समान रूसी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देगा.” हालांकि यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने पहले भी मास्को की सभी मांगों को अस्वीकार कर दिया. 

[ad_2]

‘वो मेरी सौतेली मां है, बहुत टॉर्चर करती है’, आमिर खान ने खोला बड़ा राज

[ad_1]

Aamir Khan’s Step Mom: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर छाए हुए हैं. उनकी फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इससे पहले सुपरस्टार ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज खोला है. आमिर खान ने खुलासा किया है कि उनकी एक ‘सौतेली मां’ हैं जो उन्हें बहुत ‘टॉर्चर’ भी करती हैं.

राज शमानी को दिए एक हालिया पॉडकास्ट में आमिर खान ने बताया कि उन्हें अपने कमाए गए पैसों का हिसाब किताब नहीं पता. उन्होंने कभी पैसे के लिए काम नहीं किया. आमिर ने कहा- ‘मुझे शुरू से पैसों में दिलचस्पी नहीं थी और मैं इसकी वजह नहीं बता पाऊंगा क्योंकि ये मेरी फितरत ही नहीं थी. मेरा ध्यान से शुरू से क्रिएटिविटी में था.’

‘वो मेरी सौतेली मां है, बहुत टॉर्चर करती है’, आमिर खान ने खोला बड़ा राज

कौन हैं आमिर खान की सौतेली मां?
आमिर खान ने आगे कहा- ‘अगर आप मुझसे पूछेंगे कि मेरे पास कितने पैसे हैं तो मैं जवाब नहीं दे पाऊंगा. मेरे पैसे कहां-कहां इनवेस्टेड हैं तो मुझे कोई आईडिया नहीं और इस वक्त मैं लॉस में चल रहा हूं या प्रॉफिट में ये भी मुझे पता नहीं है. मेरा एक बंदा है जिसका नाम है विमल पारेख, वो मेरा सौतेली मां है, सौतेली मां नहीं होती? वो मां है क्योंकि मेरी फिक्रे करती है, लेकिन सौतेली है और बहुत टॉर्चर करती है. मेरे करियर के शुरुआत से वो मेरे साथ है, वो मेरा चार्टेड अकाउंटेंट है.’

‘कंगाल करना चाहे तो वो एक सेकेंड में कर देगा’
सुपरस्टार ने आगे बताया- ‘मेरे पैसे का पूरा वो संभालता है, वो मैनेज करता है और मुझे पता भी नहीं है कि वो मेरे पैसे का क्या करता है. अगर विमल मुझे आज की तारीख में कंगाल करना चाहे तो वो एक सेकेंड में कर देगा और मैं उसे रोक भी नहीं पाऊंगा. मैं 100 पर्सेंट उसपर यकीन करता हूं और वो सारे पैसे का ध्यान रखता है क्योंकि मुझसे होता ही नहीं है.’

[ad_2]