भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी का केरल के किस ग्रुप ने किया स्वागत, हुआ बवाल

[ad_1]

Kerala Group Host Shahid Afridi in Dubai: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं. पहलगाम हमले के बाद से वह लगातार अपने बयानों से जहर उगल रहे हैं, उन्होंने भारतीय सेना को लेकर भी अपशब्द कहे. लेकिन इन सबके बावजूद केरल के एक ग्रुप ने उनका दुबई में स्वागत किया, जिसके बाद बवाल मच गया.

हाल ही में दुबई में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जो केरल के एक ग्रुप ने आयोजित किया था. इसमें उन्होंने शाहिद अफरीदी का जोरदार स्वागत किया. इसमें उनके साथ पूर्व क्रिकेटर उमर गुल भी थे. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. अफरीदी के स्वागत के बाद से इस ग्रुप की जमकर आलोचना हो रही है. बढ़ते बवाल के बाद इस ग्रुप ने माफी भी मांग ली है और इसको लेकर एक स्टेटमेंट भी जारी किया है.

किस ग्रुप ने किया शाहिद अफरीदी का स्वागत

25 मई को दुबई में कोचीन यूनिवर्सिटी बीटेक एलुमनाई ऐसोसिएशन (CUBAA) ने एक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया था. इसके स्थल के लिए पाकिस्‍तान एसोसिएशन दुबई के सभागार को चुना था. इसमें अफरीदी और उमर गुल पहुंचे थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों जब कार्यक्रम में आते हैं तो लोग तालियां बजाकर, जोर-जोर से चिल्लाकर गर्मजोशी से उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं.

इस दौरान वहां खड़े लोग बूम-बूम भी चिल्लाते हैं, अफरीदी को क्रिकेट जगत में इस नाम से भी जाना जाता है. इसके बाद अफरीदी ने वहां लोगों को संबोधित भी किया. शाहिद लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं, उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत पर ही आरोप लगा दिया था कि वही ये हमले करता है. ऐसे में जब केरला के एक ग्रुप ने उनका स्वागत किया तो लोगों का गुस्सा फूटना तो लाजमी था. हालांकि इस ग्रुप ने बाद में माफी भी मांग ली.


हमने उन्हें आमंत्रित नहीं किया

CUBAA ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके कहा, “हमारे कार्यक्रम के समय, कूटनीतिक तनाव पहले ही कम हो चुका था. कम समय में वैकल्पिक स्थल की अनुपलब्धता के कारण, हमने PAD दुबई में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. 25 मई, 2025 को हमारे कार्यक्रम के उसी दिन, उपरोक्त क्रिकेटरों ने हाथ के निशान वाले सबसे बड़े यूएई ध्वज के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के हिस्से के रूप में उसी स्थल का दौरा किया. 27 मई, 2025 को प्रकाशित एक प्रमुख यूएई समाचार पत्र गल्फ न्यूज लेख में इसकी सूचना दी गई है. यह ध्वज उस सभागार के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित किया गया था जहाँ हमारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. जब हमारा कार्यक्रम समाप्त हो रहा था, तो ये क्रिकेटर हमारे कार्यक्रम में अघोषित और अनपेक्षित रूप से उपस्थित हुए, जो उसी सभागार में आयोजित किया गया था। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि हमारी आयोजन टीम के किसी भी सदस्य, अधिकारी या पूर्व छात्र सदस्यों ने उन्हें आमंत्रित नहीं किया और न ही इस उपस्थिति का समन्वय किया. हमारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित कार्यक्रम कार्यक्रम, जिसमें इन व्यक्तियों को अतिथि के रूप में शामिल नहीं किया गया है, इस बात का और समर्थन करता है.”

ग्रुप ने मांगी माफी

बयान में आगे कहा गया, “उनकी यात्रा की आश्चर्यजनक प्रकृति को देखते हुए, हम उस छोटी सी अवधि में उनकी पहुँच को प्रतिबंधित करने या भीड़ की प्रतिक्रिया को उचित रूप से प्रबंधित करने में असमर्थ थे. इस अनियोजित घटना के कारण उपस्थित लोगों, प्रतिभागियों या समर्थकों को हुई किसी भी उलझन या असुविधा के लिए हमें खेद है. हमारे कार्यों से किसी को भी ठेस पहुँची हो तो इसके लिए हमें गहरा खेद है. हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था”



[ad_2]

MBA कर थामा ट्रक का स्टियरिंग- कनाडा की सड़कों पर दौड़ रही है भारत की बहादुर बेटी, कमाई 7 लाख हर महीना

[ad_1]

MBA कर थामा ट्रक का स्टियरिंग- कनाडा की सड़कों पर दौड़ रही है भारत की बहादुर बेटी, कमाई 7 लाख हर महीना

डायबिटीज होने से पहले बॉडी देती है ऐसे सिग्नल, गलती से भी न करें नजअंदाज

[ad_1]

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो तेजी से पांव पसार रही है. कई बार शुरुआत में इसका पता लग जाता है, तो कई ​स्थिति में कोई गंभीर समस्या होने पर इस बीमारी की जानकारी होती है. ऐसे में डायबिटिज की शुरुआत से पहले की​ ​स्थिति जिसे प्री डायबिटिक कहा जाता है, उसी दाैरान बाॅडी संकेत देना शुरू कर देती है. लेकिन हम नजरअंदाज कर देते हैं. अगर इन लक्षणों पर ध्यान दिया जाए ताे ​न सिर्फ आने वाली गंभीर हेल्थ प्राॅब्लम से बचा जा सकता है, ब​ल्कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षण जो प्री डायबिटिक ​स्थिति के दाैरान देखने को मिल सकते हैं…

क्या है प्री डायबिटिक?

प्री-डायबिटीज का मतलब है कि बाॅडी में ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा है, लेकिन इतना ज्यादा नहीं कि इसे टाइप 2 डायबिटीज माना जाए. यानी इसे डायबिटीज से पहले की ​स्थिति माना जा सकता है. ऐसी ​स्थिति में बाॅडी में कुछ आसान लक्षणों से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं.

अ​धिक प्यास और बार-बार यूरिन आना

ये ऐसा लक्षण है, जो दिखता तो सामान्य है लेकिन ये बाॅडी में ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत भी हो सकता है. बाॅडी में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर किडनी एक्सट्रा शुगर को यूरिन के रास्ते निकालने का प्रयास करती है. इससे बार-बार पेशाब जाना पड़ता है. जिससे बाॅडी को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए प्यास में इजाफा हो सकता है.

​स्किन पर पैचेस

​स्किन पर पैचेस भी​ प्री डायबिटीज का संकेत हो सकते हैं. इस ​स्थिति को एकेंथोसिस निग्रिकेंस का जाता है, जिसमें ब्लड में इंसुलिन का लेवल हाई होने पर ​स्किन सेल्स तेजी से रीप्रोड्यूस होते हैं. इससे बाॅडी में बगल, गर्दन, कमर, कोहनी और घुटनों में डार्क पैचेस बनना शुरू हो जाते हैं.

धुंधला दिखना

बढ़ा हुआ ब्लड शुगर आंखों के लेंस की शेप में बदलाव और सूजन की वजह बन सकता है. इसके चलते धुंधला दिख सकता है. अगर ऐसे लक्षण दिखें तो समझ लेना चाहिए कि बाॅडी ब्लड शुगर को रेग्यूलेट करने में संघर्ष कर रही है.

हाथ पैरों में सुन्नपन

लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर लेवल बाॅडी को नुकसान पहुंचाता है. शरीर में ये डायबिटिक न्यूरोपैथी की वजह बन सकता है, जिसके चलते हाथ पैरों में सुन्नपन और झनझनाहट महसूस हो सकती है.

घाव का धीरे सही होना

बाॅडी में ग्लूकोज की मात्रा अ​धिक होने से शरीर के विभिन्न हिस्सों मंे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों पहुंचाने वाली वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे घाव, छोटी चोटों को भी ठीक होने में सामान्य से अ​धिक समय लगता है.

थकान महसूस होना

बाॅडी में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने से शरीर में एनर्जी के लिए ग्लूकोज को प्रोसेस्ड करने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है. जिससे प्राॅपर आराम करने के बाद भी थकान महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपको भी तो नहीं शिल्पा शेट्टी वाली बीमारी, बार-बार होता है मिसकैरेज और…

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

कौन हैं मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता? जिन्होंने 16 साल की उम्र में शुरू किया था ब्रेस्ट कैंसर कैंपेन

[ad_1]

कोरोना की दस्तक! देश में 3,395 एक्टिव केस, 8 राज्यों में 100 से ज्यादा संक्रमित, 24 घंटे में 4 की मौत; 10 बड़ी बातें

कोरोना की दस्तक! देश में 3,395 एक्टिव केस, 8 राज्यों में 100 से ज्यादा संक्रमित, 24 घंटे में 4 की मौत; 10 बड़ी बातें

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: मेष, सिंह, तुला राशि के लिए दिन है लाभकारी, जानें अन्य राशियों का

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
आज पारिवारिक समस्या हो सकती है. बिजनेस में बिक्री, उधार की समस्या, प्रतिस्पर्धा और धन की कमी को लेकर परेशान रहेंगे. प्रोफेसनल लाइफ के साथ-साथ अपनी हेल्थ पर भी ध्यान दें. लव और मैरिड लाइफ में अनबन की स्थितियां बन सकती है. जॉब में काम करने के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, वर्कप्लेस पर दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे, पर संभव नहीं होगा. कॉम्पिटिसन की तैयारी कर रहे लोगों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

वृषभ राशि (Taurus)-
प्रेम परवान चढ़ेगा, आप सभी काम को किनारे रखेंगे और घंटो तक पार्टनर से बात करते नजर आएंगे. स्टूडेंट्स का ध्यान अपनी स्टडी पर रहेगा जो उनके लिए अच्छी बात है. बिजनेसमैन अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को बेहतर कर कस्टमर को अपनी और अट्रेक्ट करने में सफल होंगे. बिजनेस में आ रही परेशानियों का कड़ी मेहनत से सामना करते हुए अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने में आप सफल होंगे. सेहत को लेकर अलर्ट रहें, जंक फूड दूरी बनाए रखें. फैमिली में हो रहे मतभेद को सुलझाने में आप सफल रहेंगे.जॉब, वर्क प्लेस एंड ऑफिस में आप पुरानी चीजों में बदलाव के साथ फिर से कुछ नया काम शुरू करना चाहेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)-
जॉब में बदलाव को खुशी से अपनाएं, जो आपके सेहतमंद जीवन के लिए सहायक नहीं है, उससे आप दूर हो जाएंगे. वर्कप्लेस पर किसी कार्य के कारण आपके मान व सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है, आपका इस तरह सम्मान पाना विरोधियों को रास नहीं आएगा. फैमिली में किसी खास का रवैया बदला-बदला रहेगा जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा. जिन लोगों को पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार नहीं मिला है तो उस ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. बिजनेस में कुछ बदलाव लाने की जरूरत रहेगी. लव और लाइफ पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है लेकिन उसे सुलझाने में आप सफल भी होंगे.

कर्क राशि (Cancer)-
जॉब में एंप्लॉयड पर्सन को मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा. अन एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा उन्हें जॉब के ऑफर मिल सकते है. सेहत को लेकर की गई आपकी लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकती है. लव और मैरिड लाइफ ठीक-ठाक रहेगी. जिन बिजनेसमैन ने बिजनेस के लिए लोन ले रखा है वह बिजनेसमैन अपने बिजनेस के लिए एक बजट का प्रारूप बनाएं कि पैसों को मैनेज करना है और लोन को जल्द से जल्द कैसे चुकाया जाए. फैमिली में किसी के साथ रिश्तों में हो रही कड़वाहट दूर होगी, जिससे आपके मन काफी हल्का महसूस करेगा.

सिंह राशि (Leo)- 
खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें. वर्कप्लेस पर संडे के दिन आपके कार्य विरोधियों के द्वारा जानबूझकर डिले करवाए जा सकते है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे परीक्षार्थियों को जी जान लगानी होगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ शब्दों का फेरबदल आपकी बॉन्डिंग को खराब कर सकता है. बिजनेस में अप्स एंड डाउन की सिचुएशन परेशानी का कारण बनेगी जिसका सीधा असर आपी सेहत पर पड़ेगा. हेल्थ के मामले में आपको अलर्ट रहना होगा.

कन्या राशि (Virgo)-
लव और लाइफ पार्टनर के साथ प्यार भरे टाइम बिताएंगे. बिजनेसमैन अपने कस्टमर को जितना हो सके बेहतर सर्विस प्रदान करें जिससे वो मार्केट में आपकी साख को बढ़ाएगे. बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा जिससे दिन आपके फेवर में रहेगा साथ ही बिजनेस को लेकर कुछ न्यू प्लानिंग भी बना सकते हैं. ऑफिस में अपनी एनर्जी बेकार के स्ट्रेस में जाया करने की बजाय उसे पॉजिटिवली अपने काम में लगाएं. बदलते मौसम का ध्यान रखें मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं.

तुला राशि (Libra)-
ध्रुव योग के बनने से बिजनेस में न्यू डील हाथ लगने से डबल प्रॉफिट प्राप्त करेंगे, बिजनेसमैन को पार्टनरशिप के लिए न्यू ऑफर मिल सकते है. घर में बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई डिसीजन लेने से पहले, फैमिली की उन्नति और तरक्की के योग है. लव और लाइफ में दिन अच्छा रहेगा. जॉब में फाइनेंशियली प्रॉफिट की सिचुएशन बनाने वाला दिन है. बात करें सेहत की तो संडे के दिन आप सेहत को लेकर अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ा आलसी हो सकते है. आपकी बुद्धि काफी एक्टिव रहेगी और मन में अति उत्साह भी रहेगा, आप मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
ऑफिस में आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, आप अपनी नेतृत्व क्षमता से लोगों को प्रभावित करेंगे, साथ ही अन एंप्लॉयड कुछ दिक्कतों को दूर करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे. फैमिली, फ्रेंड्स एंड रिलेटिव से या फिर कुछ नए लोगों से मुलाकात दिलचस्प हो सकती है. लव लाइफ में कुछ नए रिश्तों की संभावनाएं आपके लिए दिख रही है आपके सितारे चमकने वाले है. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उसके साथ वैवाहिक बंधन में बंधने का विचार बना सकते हैं. इनोवेटिव आइडियाज आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

धनु राशि (Sagittarius)-
जॉब, सर्विस करने वालों को वर्कप्लेस पर आसपास के माहौल से थोड़ी असुविधा हो सकती है. लव और लाइफ पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर डिबेट न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा अन्यथा छोटी-छोटी बाते कब राई का पहाड़ बन जाएगी. सोशल लेवल पर आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे. स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट का विरोधियों के द्वारा ध्यान भटकाया जा सकता है. पार्टनरशिप बिजनेस में मनी मैनेजमेंट गड़बड़ा जाने से बिजनेस में कुछ हानि का सामना करना पड़ेगा. आपको अनावश्यक यात्रा पर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि यात्रा के दौरान आपकी तबीयत खराब होने की आशंका है.

मकर राशि (Capricorn)- 
जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी. स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए दिन शानदार रहेगा उन्हें अननाउन पर्सन का सपोर्ट मिलेगा जो उनके ज्ञान को बढ़ाएगा. लव और लाइफ पार्टनर आपका हर मोड पर साथ देंगे जिससे लाइफ में आ रही मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे. बिजनेसमैन बिजनेस में आ रही समस्याओं का ढूंढ कर उनके समाधान में जूट जाएंगे जिससे बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. स्टूडेंट्स फ्रेंड्स की खुले दिल से मदद करेंगे. जॉब प्रोफाइल, ऑफिस एंड वर्कप्लेस पर किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है.

कुंभ राशि (Aquarius)-
पेरेंट्स संतान को आउटडोर र्स्पोट्स के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि इस समय उनका फिजिकल एक्टिव रहना बेहद जरूरी है. फैमिली में बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा जो आपके चेहरे की रंगत बदल देगा. लव और मैरिड लाइफ में आप दोनों के मध्य शानदार बॉन्डिंग रहेगी. सोशल लेवल पर आपके कार्य आपकी इमेज को बेहतर तरीके से लोगों के सामने आएंगे. स्टूडेंट्स को कॉलेज प्लेस्टमेंट में किसी बड़ी कम्पनी से बड़ा पेकेज मिल सकता है. बिजनेस में आपको कई नए अवसर प्राप्त होंगे और उन्हें भुनाने में आप सफल होंगे, साथ ही अगर आप किसी भी प्रकार के नए कार्य को करने का मानस बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करना आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगा.

मीन राशि (Pisces)-
ध्रुव योग के बनने से बिजनेस डील के फायनल होने से आपकी प्रॉब्लम में कम होगी. बिजनेस में किसी प्लानिंग के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है. लव और मैरिड लाइफ में डिनर की प्लानिंग बन सकती है जो आपस में हो रही दूरियों को दूर करेगा. आपको करियर प्लानिंग स्टार्ट कर देनी चाहिए ताकि आगे जाकर आपको मनी मैनेजमेंट के लिए ज्यादा भागदौड नहीं करनी पड़े. वर्कप्लेस पर किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है, आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है. फैमिली के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है.

ये भी पढ़ें: Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

[ad_2]

‘जेल में बैठे-बैठे आतंकी लखवी बन गया एक बेटे का बाप’, अल्जीरिया में ओवैसी ने आतंकवाद पर शहबाज

[ad_1]

Asaduddin Owaisi On Pakistan: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक सख्त और बेबाक बयान में पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र करार दिया है. उन्होंने अल्जीरिया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान कहा कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैसे आईएसआईएस (ISIS) और अल-कायदा, केवल संगठनों में नहीं बल्कि विचारधारा में भी समान हैं. उनके अनुसार, यह विचारधारा इस्लाम की मूल शिक्षाओं के खिलाफ है.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस्लाम किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवादियों ने इसे धार्मिक स्वीकृति जैसा दिखाने की कोशिश की है.

आतंकवाद एक वैश्विक समस्या: ओवैसी

ओवैसी ने आतंकवाद को केवल दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं माना, बल्कि उसे वैश्विक समस्या बताया. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जकीउर रहमान लखवी, जो 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है, आज भी पाकिस्तान में मौजूद है और वहां उसे सहूलियतें मिल रही हैं. दुनिया का कोई भी जिम्मेदार देश ऐसे आतंकवादी को बर्दाश्त नहीं करेगा, लेकिन पाकिस्तान ने उसे जेल में बैठाकर पिता बना दिया.

पाक को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग

ओवैसी ने पाकिस्तान को फिर से FATF (Financial Action Task Force) की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग करते हुए कहा कि आतंकवाद केवल विचारधारा से नहीं, बल्कि धन और समर्थन से भी फलता-फूलता है. उन्होंने उदाहरण दिया कि जब 2018 में पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में था, भारत में आतंकवादी घटनाओं में कमी दर्ज की गई थी.

FATF क्या है और ग्रे लिस्ट का क्या असर होता है?

FATF एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण पर नजर रखता है.FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल होने से किसी देश की वैश्विक वित्तीय प्रणाली में उसकी विश्वसनीयता घट जाती है.पाकिस्तान को FATF की सख्ती से वित्तीय नुकसान होता है, जिससे आतंकी संगठनों को फंडिंग मिलना मुश्किल हो जाता है.

भारत-अल्जीरिया के रिश्ते कैसे हैं?

ओवैसी ने भारत और अल्जीरिया के बीच नवंबर 2024 में हस्ताक्षरित रक्षा समझौते की सराहना की. उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत जल्द अल्जीरिया जाएंगे और वहां के राष्ट्रपति भारत आएंगे. यह सही दिशा में एक बहुत अच्छा कदम होगा.

अल्जीरिया के अनुभव से सीख
ओवैसी ने अल्जीरिया के ‘काले दशक’ (1990 का दशक जब देश में आतंकवाद चरम पर था) का हवाला देते हुए कहा कि भारत और अल्जीरिया एक जैसे अनुभव साझा करते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर आतंकवाद के विरुद्ध एक संयुक्त रणनीति बना सकते हैं.



[ad_2]

ITR फाइल करने वालों के लिए खुशखबरी! Excel से घर बैठे भर सकेंगे रिटर्न, कौन कर सकता है इस्तेमाल

[ad_1]

आयकर रिटर्न (ITR) भरने वालों के लिए एक नई अपडेट आई है. अगर आप भी हर साल Income Tax Return भरते हैं या पहली बार भरने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब आयकर विभाग ने ITR-1 (सहज) और ITR-4 (सुगम) के लिए Excel बेस्ड यूटिलिटी टूल लॉन्च कर दिया है.

यानि अब आप बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन अपनी सारी इनकम डिटेल्स भर सकते हैं, फॉर्म वैलिडेट कर सकते हैं और फिर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. लेकिन ध्यान दें, ऑनलाइन फाइलिंग का ऑप्शन अभी एक्टिव नहीं हुआ है.

ITR-1 और ITR-4 Excel यूटिलिटी आखिर है क्या?

Income Tax Department की यह Excel यूटिलिटी एक ऑफलाइन टूल है. आप इसे इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें आप अपनी सैलरी, हाउस प्रॉपर्टी, इंटरेस्ट या बिजनेस इनकम की जानकारी भरते हैं. फिर फॉर्म को चेक करके एक JSON फाइल बनती है जिसे ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड किया जाता है.

ITR-1 (सहज) कौन भर सकता है?

अगर आप एक भारतीय निवासी हैं और आपकी सालाना इनकम 50 लाख से कम है, तो ITR-1 आपके लिए है. ये फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनकी इनकम नीचे दिए गए सोर्स से आती है-

सैलरी

एक हाउस प्रॉपर्टी

सेविंग अकाउंट या FD से ब्याज

5,000 रुपये तक की कृषि आय

ध्यान रहे, ये नॉन-ओर्डिनरी रेजिडेंट्स के लिए नहीं है.

ITR-4 (सुगम) किसके लिए है?

ITR-4 उन रेजिडेंट इंडिविजुअल्स, HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) और फर्म्स (LLP को छोड़कर) के लिए है जिनकी कुल इनकम 50 लाख तक है. यह फॉर्म खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो प्रिज़म्पटिव टैक्सेशन स्कीम (सेक्शन 44AD, 44ADA, 44AE) के तहत इनकम डिक्लेयर करते हैं.

इसमें शामिल है-

बिजनेस इनकम (प्रिजम्पटिव बेसिस पर)

एक हाउस प्रॉपर्टी से आय

इंटरेस्ट इनकम

5,000 रुपये तक की कृषि आय

15 सितंबर तक भर सकते हैं ITR

अगर आप ये सोच रहे थे कि समय कम है, तो राहत की बात है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है. यानी अब आपके पास दो महीने और हैं अपनी फाइलिंग को पूरी करने के लिए.

फाइलिंग और भी आसान

Excel यूटिलिटी के आने से अब आपको बार-बार इंटरनेट पर डेटा भरने की जरूरत नहीं है. घर बैठे, बिना नेटवर्क के, आप पहले से अपनी इनकम डिटेल्स भर सकते हैं और बाद में एक क्लिक में फाइल कर सकते हैं. ये सुविधा खासतौर पर उन टैक्सपेयर्स के लिए फायदेमंद है जो अपने टैक्स रिटर्न्स खुद भरते हैं. 

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत को झटका! 38,000 करोड़ का एक्सपोर्ट होगा प्रभावित, GTRI रिपोर्ट में हुआ खुलासा

[ad_2]

मेट्रो में लगा देसी खाने का तड़का…गोद में थाल लिए दाल चावल खाती दिखी महिला, वीडियो वायरल

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया की गलियों में इन दिनों एक अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन की सिटी रफ्तार के बीच एक महिला अपने देसी स्वाद का पूरा मजा लेती नजर आ रही है. वीडियो ब्रिटेन की ट्यूब ट्रेन (जो वहां की मेट्रो सेवा है) का है और इसमें एक महिला बड़े इत्मीनान से अपनी गोद में दाल-चावल की थाली रखकर खाती दिखाई देती है. बिना किसी हड़बड़ी, बिना किसी शर्मिंदगी के पूरे आत्मविश्वास के साथ. वो एक हाथ से थाली संभालती है, दूसरे हाथ से दाल-चावल मुंह में डालती है और साथ ही साथ अंग्रेजी में फोन पर किसी से बातचीत में मशगूल है. मानो मेट्रो नहीं, उसके घर का डायनिंग टेबल हो.

महिला ने लंदन मेट्रो में खाए दाल चावल!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास बैठे यात्री हैरानी से उसकी ओर देख रहे हैं, कोई मुस्कुरा रहा है, कोई चौंक रहा है लेकिन महिला को किसी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ता. उसकी प्लेट में पूरी देसी थाली है, पीली दाल, सफेद चावल और वो हाथों से खाकर बिल्कुल घर जैसा सुकून पा रही है. न कोई स्पून, न फोर्क और न ही लंदन के लिहाज का कोई दिखावा.

उसे देखकर यही लगता है कि जैसे उसने तय कर रखा हो “जहां पेट भरे, वहीं मेरा देश.” अब ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों को दो हिस्सों में बांट चुका है. एक तबका कह रहा है कि सार्वजनिक परिवहन में खाना खाना असभ्यता है और ये साफ-सफाई के खिलाफ है. वहीं दूसरा तबका महिला की बेफिक्री और देसीपन पर फिदा है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @RadioGenoa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर उसके हाथ में बर्गर या सेंडविच होता तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. एक और यूजर ने लिखा…ये केवल दिखावा है. इतना ही लगाव अपने कल्चर से है तो भारत में रहती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….दीदी से अंग्रेजी तो छूट नहीं रही आई है देसी बनने. ढोंग बंद कर दो अपना.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार


RCB ने कितनी बार IPL फाइनल खेला? खिताबी मैच में कब और कैसे हारी बेंगलुरु; देखें आंकड़े

[ad_1]

Royal Challengers Bangalore Stats In IPL Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल (IPL 2025 Final) में पहुंच गई है. ये मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बेंगलुरु की टीम इस बार से पहले भी आईपीएल के फाइनल तक तीन बार जा चुकी है, लेकिन आरसीबी की टीम एक बार भी ये ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई है.

RCB ने कितनी बार खेला IPL Final?

बेंगलुरु की टीम तीन बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंच चुकी है. पहली बार आरसीबी 2009 में IPL फाइनल में पहुंची थी, तब टीम को डेक्कन चार्जर्स ने 6 रनों से हराया था. इसके बाद बेंगलुरु की टीम 2011 में भी फाइनल तक पहुंची, लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मार ली और आरसीबी की टीम को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 2016 में भी फाइनल तक पहुंची थी. इस बार आरसीबी की मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ था, लेकिन फिर एक बार किस्मत ने आरसीबी का साथ नहीं दिया और बेंगलुरु 8 विकेट से फाइनल हारकर आईपीएल की ट्रॉफी जीतने से चूक गई.

किससे होगा इस बार RCB का फाइनल मुकाबला?

बेंगलुरु की टीम इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है. बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर डायरेक्ट फाइनल का टिकट हासिल किया था. लेकिन पंजाब किंग्स के पास अभी एक मौका बचा है और ये टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंची है. अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में से जो भी टीम क्वालीफायर-2 जीतेगी, वो फाइनल में आरसीबी के खिलाफ खेलेगी.

आरसीबी आईपीएल के 18 सीजन में से अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. वहीं पंजाब किंग्स ने भी अभी तक कोई IPL टूर्नामेंट नहीं जीता है. वहीं मुंबई इंडियंस पांच बार ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है. देखना होगा कि क्या इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की ट्रॉफी जीत पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें

IPL फाइनल में नहीं जाएंगे तीनों सेना प्रमुख, अब इस तरह देशभक्ति में डूबेगा अहमदाबाद; होगा खास शो

[ad_2]

मां बनीं ‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की भांजी ने दिया बेटे को जन्म

[ad_1]

Sharmin Segal Delivers Baby Boy: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस और संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता से शादी की. दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद वो पति के साथ अहमदाबाद ही शिफ्ट हो गई थीं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई में ही थीं.

जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी के मुताबिक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने एक बेटे को जन्म दिया है. शर्मिन और अमन पहली बार पेरेंट्स बने हैं. फिलहाल शर्मिन सहगल या उनकी फैमिली में से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है. फैंस को एक्ट्रेस की पोस्ट का इंतजार है.

शर्मिन सहगल का बॉलीवुड करियर
शर्मिन सहगल ने साल 2019 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने मीजान जाफरी के साथ फिल्म ‘मलाल’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म को उनके मामा संजय लीला भंसाली ने ही प्रोड्यूस किया था. एक्ट्रेस हॉरर-कॉमेडी ‘अतिथि भूतो भव’ में जैकी श्रॉफ और प्रतीक गांधी के साथ भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन शर्मिन को असल पहचान संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ से मिली. वेब सीरीज में आलमजेब का किरदार निभाकर वे छा गईं. हालांकि उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. 

सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहती हैं शर्मिन सहगल
शर्मिन सहगल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के कुल 278 हजार फॉलोवर्स हैं. उन्होंने आखिरी पोस्ट पिछले साल 27 जून को ही की थी. इसमें उन्होंने अपनी और अपने डे-आउट की कुछ फोटोज शेयर की थीं. कैप्शन में एक्ट्रेस ने ‘हीरामंडी’ के अपने फेमस डायलॉग की तर्ज पर लिखा था- ‘एक बार ब्रेक लीजिए, आइसक्रीम खा लीजिए. स्विमिंग करने को है तैयार हम. नीला नीला पानी दिखा दीजिए.’

 

[ad_2]