दांत है या फौलाद! 12 साल के बच्चे ने दांतों से उठा ली एक साथ 7 ईंटें..वीडियो देख घूम जाएगा माथा

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई करतब लोगों को चौंका देता है, लेकिन इस बार जो वायरल हो रहा है, वो हैरान नहीं कर रहा बल्कि लोगों को हिला रहा है. जी हां, एक वीडियो ने सबकी नजरें और दिमाग दोनों फाड़ दिए हैं, जिसमें सिर्फ 12 साल का बच्चा सात ईंटों के भारी-भरकम बंडल को अपने दांतों से पकड़कर उठाता हुआ दिखाई दे रहा है. न कोई बेल्ट, न कोई मशीन, न ही कोई मदद. सिर्फ नन्हे-से जबड़े, छोटी-सी गर्दन और एक ऐसा हौसला जो किसी पहलवान से कम नहीं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि “ये बच्चा नहीं, लौह मानव का ट्रेलर है.”

फौलादी बच्चे ने दिखाया खतरनाक करतब

भीड़ खड़ी है, कैमरे चालू हैं, लेकिन इस बालक की निगाहें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं अपने मिशन पर. वो झुकता है, दांतों से पकड़ता है, फिर जैसे शरीर को स्टील की तरह लॉक कर देता है. और फिर ईंटों का बंडल ऊपर उठ जाता है. कुछ सेकंड के लिए पूरा माहौल शांत हो जाता है. फिर तालियां, शोर और वीडियो में कैद एक अविश्वसनीय क्षण जो अब वायरल तूफान बन चुका है. वीडियो में दिख रहा बच्चा मामूली कपड़ों में है, लेकिन उसका करतब बिल्कुल भी मामूली नहीं.

सात ईंटो का वजन केवल दांतों से उठाया

सात ईंटों का वजन औसतन करीब 12 से 14 किलो हो सकता है और उसे सिर्फ अपने दांतों से पकड़कर उठाना ये कोई जिम में ट्रेंड शख्स भी शायद न कर पाए. लेकिन इस लड़के के चेहरे पर न कोई डर है, न थकान, सिर्फ फोकस और फौलादी इरादा. वो ईंटों के बंडल को उठाकर कुछ सेकंड तक थामे रहता है, फिर धीरे से नीचे रखता है.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ने थाम ली सांसे

वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई का AURA 99999 है. एक और यूजर ने लिखा…पापा की परियां कब करेंगी ये सब. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे दादा, मेरी तो सांसे रुक गई थी एक पल के लिए.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


PBKS बनाम MI क्वालीफ़ायर-2 में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी तगड़ी भिड़ंत, देखें टॉप-5 बैटल

[ad_1]

Top 5 Battle in PBKS vs MI Qualifier-2: आज, 1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2025 फाइनल में जाने के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम क्वालीफ़ायर-1 में हार गई थी, जहां उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी जबकि हार्दिक पण्ड्या एंड टीम ने उसी पिच पर एलिमिनेटर मैच में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था. आज जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट को जल्दी विकेट निकालने होंगे तो पंजाब से प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

प्रियांश आर्य बनाम ट्रेंट बोल्ट

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डालते हैं, और अधिकतर वह पहले ही ओवर में विकेट भी निकालते हैं. प्रियांश आर्य पर शुरुआत में बोल्ट पर संभलकर खेलना होगा. ये लड़ाई रोमांचक होगी, क्योंकि प्रियांश का खेल धीमा नहीं बल्कि शुरुआत से अटैकिंग का है. देखना होगा इस लड़ाई में आज कौन जीतता है. अभी तक प्रियांश ने 15 मैचों में 431 रन बनाए हैं. बोल्ट की बात करें तो उन्होंने 15 मैचों में 21 विकेट लिए हैं.

जोश इंग्लिस बनाम जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को आज नई गेंद थमाई जा सकती है क्योंकि एलिमिनेटर में भी उन्होंने शुरूआती ओवर डाले थे, जबकि इससे पहले वह मिडिल में गेंदबाजी कर रहे थे. ऐसे में जोश इंग्लिस से उनकी सीधी भिड़ंत होगी, वो भी अटैकिंग गेम के लिए जाने जाते हैं. इंग्लिस शुरुआत में नहीं चल रहे थे लेकिन लीग स्टेज के आखिरी मैच में वह अच्छे नजर आए थे. बुमराह ने 11 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और इंग्लिस ने 9 मैचों में 201 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा बनाम अर्शदीप सिंह

पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा को तंग कर सकते हैं. रोहित ने पिछले मैच में 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनके 2 और 12 रन पर आसान कैच भी छूटे थे. अर्शदीप से रोहित को बचकर रहना होगा. अर्शदीप ने अभी तक 15 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. रोहित ने 14 परियों में 410 रन बनाए हैं, इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

काइल जैमीसन बनाम जॉनी बेयरस्टो

लम्बे कद के गेंदबाज काइल जैमीसन और बेयरस्टो के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. बेयरस्टो ख़ास प्लेऑफ मैचों के लिए ही स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं, उन्होंने एलिमिनेटर मैच में 22 गेंदों में 47 रन बनाए थे. काइल को चाहिए कि वह बेयरस्टो को जल्दी आउट करे, नहीं तो एक बार ये टिके तो फिर गेंदबजों की खैर नहीं. हालांकि जैमीसन ने भी 2 ही मैच खेले हैं, और 1 ही विकेट चटकाया है लेकिन वो विकेट विराट कोहली का था.

हार्दिक पांड्या बनाम श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस

एक लड़ाई दोनों टीमों के कप्तानों के बीच देखने को मिलेगी. हार्दिक पांड्या इस सीजन गेंदबाजी में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं, वह अय्यर के सामने गेंदबाजी कर सकते हैं. इस दौरान मार्कस स्टोइनिस भी बल्लेबाजी पर रह सकते हैं तो ये दोनों पांड्या को टारगेट कर सकते हैं. पांड्या ने इस सीजन 14 मटकों में 209 रन और 13 विकेट चटकाए हैं. अय्यर ने 15 पारियों में 516 रन बनाए हैं. स्टोइनिस शुरुआत में नहीं चल रहे थे लेकिन पिछले 2 मैचों में वह अच्छे नजर आए हैं. उन्होंने 9 पारियों में 152 रन बनाए हैं हालांकि वह कोई विकेट नहीं ले सके.

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 (संभावित)

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह. 

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 (संभावित)

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन.

[ad_2]

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेशी ट्रिब्यूनल में चार्जशीट दायर, यूनुस सरकार ने क्या-क्या लगाए आरोप

[ad_1]

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के अभियोजन पक्ष ने जुलाई के जन-विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध किए गए अपराधों के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना पर औपचारिक रूप से आरोप लगाया है. अभियोजन पक्ष ने रविवार (01 जून, 2025) को चार्जशीट दाखिल की.  

मामले में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व आईजीपी चौधरी मामून को भी सह-आरोपी बनाया गया है. इस मुकदमे का बांग्लादेश टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है. 

[ad_2]

ट्रंप को खुश करने के चक्कर में Meta की बड़ी चूक! Facebook पर भड़क उठा नफरत और हिंसा का तूफान

[ad_1]

Meta Facebook: Meta द्वारा कंटेंट मॉडरेशन में ढील देने के फैसले के बाद Facebook पर हिंसा और बदसलूकी से भरे पोस्ट्स में चिंताजनक इज़ाफा देखने को मिला है. यह बदलाव जनवरी 2025 में लागू की गई नई नीति के बाद सामने आया है जिसमें Meta ने कंटेंट हटाने और सख्त निगरानी को कम कर दिया है. Meta की पहली “इंटीग्रिटी रिपोर्ट” के अनुसार, अब Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर हानिकारक कंटेंट की मात्रा तो बढ़ रही है लेकिन कार्रवाई और पोस्ट डिलीट करने के मामले कम हो गए हैं.

हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट में इज़ाफा

Meta की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के अंत में Facebook पर हिंसक कंटेंट की मात्रा 0.06-0.07% थी जो 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 0.09% हो गई. देखने में ये आंकड़े छोटे लग सकते हैं, लेकिन अरबों यूज़र्स वाले प्लेटफॉर्म पर यह एक बहुत बड़ी मात्रा में परेशान करने वाला कंटेंट दर्शाता है. इसी तरह, बुलीइंग और ऑनलाइन उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ी हैं. मार्च 2025 में Facebook पर इस तरह के कंटेंट के शेयर में अचानक उछाल आया जिससे यह दर 0.06–0.07% से बढ़कर 0.07–0.08% हो गई. यह ट्रेंड दर्शाता है कि पहले जो गिरावट आ रही थी, वह अब उल्टी दिशा में जा रही है.

सख्ती में ढील, हटाए गए पोस्ट्स की संख्या में गिरावट

2025 की पहली तिमाही में Meta ने नफरत फैलाने वाले कंटेंट के तहत सिर्फ 34 लाख पोस्ट्स पर एक्शन लिया, जो कि 2018 के बाद सबसे कम आंकड़ा है. स्पैम हटाने की दर भी 730 मिलियन से गिरकर 366 मिलियन पर आ गई. वहीं फेक अकाउंट्स की पहचान और डिलीटिंग में भी गिरावट देखी गई 1.4 बिलियन से घटकर 1 बिलियन.

यह गिरावट इस नई नीति का नतीजा है जिसमें Meta अब केवल गंभीर अपराध जैसे कि चाइल्ड अब्यूज या आतंकवाद से जुड़े कंटेंट पर फोकस करता है जबकि इमिग्रेशन, जेंडर पहचान और नस्ल जैसे संवेदनशील विषयों को अब ‘राजनीतिक चर्चा’ के तहत मॉडरेशन से बाहर रखा गया है.

हेट स्पीच की परिभाषा भी बदली

Meta ने नफरत फैलाने वाले भाषण की परिभाषा को भी सीमित कर दिया है. अब केवल वे पोस्ट हटाए जाते हैं जिनमें सीधे हमले या अमानवीय भाषा हो. पहले जो पोस्ट ‘घृणा, बहिष्कार या हीनता’ जैसी भावनाओं के आधार पर हटाए जाते थे, अब उन्हें हटाने की आवश्यकता नहीं समझी जा रही है.

फैक्ट-चेकिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव

2025 की शुरुआत में Meta ने अमेरिका में अपने थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को बंद कर दिया और उसकी जगह “कम्युनिटी नोट्स” नामक यूज़र-जनरेटेड फैक्ट चेकिंग सिस्टम लॉन्च किया है, जो अब Facebook, Instagram, Threads और Reels में लागू है.

हालांकि Meta ने इस सिस्टम की प्रभावशीलता या उपयोग की कोई आंकड़े नहीं जारी किए हैं, कई विशेषज्ञ इस मॉडल पर सवाल उठा रहे हैं. उनका मानना है कि यूज़र्स द्वारा बनाई गई टिप्पणियां बिना पेशेवर जांच के पक्षपातपूर्ण या भ्रामक हो सकती हैं.

ग़लत मॉडरेशन में 50% की कमी

हालांकि हानिकारक कंटेंट बढ़ा है, लेकिन Meta का कहना है कि गलत मॉडरेशन यानी सही पोस्ट को गलती से हटाने की घटनाएं 50% तक कम हुई हैं. कंपनी का कहना है कि वह ‘ज्यादा सख्ती और बहुत ढील’ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया कि यह आंकड़े कैसे मापे गए.

टीनेज यूज़र्स के लिए बनी रहेंगी सुरक्षा सीमाएं

जहां Meta ने ज्यादातर जगह मॉडरेशन ढीला किया है, वहीं किशोर यूज़र्स (टीन्स) के लिए सख्ती जारी है. नए “टीनेज अकाउंट्स” में ऐसे कंटेंट को फिल्टर किया जा रहा है जो उनके लिए अनुचित हो सकता है. कंपनी यह भी बता रही है कि अब AI आधारित मॉडरेशन सिस्टम इंसानों से भी बेहतर काम करने लगे हैं और कई मामलों में कंटेंट को ऑटोमैटिक रूप से हटा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें:

कल से इन पुराने iPhone और Android पर नहीं चलेगा WhatsApp! यहां चेक करें पूरी लिस्ट

[ad_2]

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 2 June 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, सोमवार, 2 जून 2025 का अंक राशिफल

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 1
2 जून 2025 को मूलांक 1 वालों के लिए आत्मविश्वास से भरे निर्णयों का दिन है.आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें नेतृत्व दिखेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे.आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से लाभ मिल सकता है.सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है.परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा.प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्य से थकावट महसूस हो सकती है.नया काम शुरू करने का विचार आज लाभदायक सिद्ध हो सकता है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 2
2 जून 2025 का दिन मूलांक 2 वालों के लिए आत्ममंथन और भावनात्मक संतुलन का है. आप भीतर से कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं लेकिन निर्णायक होने में समय लगेगा.  नौकरी में बदलाव की संभावना है, किन्तु फैसला सोच-समझकर लें.  पारिवारिक मामलों में आपका योगदान बढ़ेगा.  प्रेम जीवन में ईमानदारी और खुला संवाद आवश्यक रहेगा.  वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी, किंतु फिजूलखर्ची से बचें.  लेखन, कला या काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा.  ध्यान, योग या प्रकृति से जुड़ाव आपको मानसिक रूप से स्थिर बना सकता है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 3
2 जून 2025 मूलांक 3 के जातकों के लिए रचनात्मक और सामाजिक सक्रियता का दिन है. आज आप जिस योजना पर कार्य करेंगे उसमें टीमवर्क का विशेष महत्व होगा. करियर में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपको नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.  प्रेम में उत्साह रहेगा और जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम देखेंगे. आर्थिक दृष्टि से कोई पुराना निवेश आज लाभ देने वाला साबित हो सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. आपके शब्दों और विचारों की सराहना होगी. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 4
2 जून 2025 को मूलांक 4 वालों के लिए अनुशासन, योजना और ठोस निर्णय का दिन है.  किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा. कामकाज में स्थायित्व लाने के लिए आज की गई मेहनत फलीभूत होगी.  परिवार में किसी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलेगा.  प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी बनी रह सकती है, संवाद बनाए रखें.  तकनीकी या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग आज किसी निर्णायक बैठक का हिस्सा बन सकते हैं.  मानसिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन शरीर को आराम देना भी जरूरी है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 5
2 जून 2025 मूलांक 5 वालों के लिए तेज़ गति और नई जानकारियों का दिन है. आज आप जिस कार्य को भी करेंगे, उसमें तुरंत प्रतिक्रिया और निर्णय की आवश्यकता होगी. यात्रा के योग प्रबल हैं, विशेषकर व्यापारिक उद्देश्य से की गई यात्रा लाभदायक होगी.  संचार माध्यम से जुड़े लोग आज विशेष सफलताएं प्राप्त करेंगे.  परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई आयोजन संभव है. प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी.  मोबाइल, इंटरनेट और तकनीक से जुड़ा लाभ हो सकता है.  तेजी से बदलते हालातों में सामंजस्य बनाना जरूरी होगा. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 6
मूलांक 6 के लिए 2 जून 2025 का दिन रिश्तों और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा.  आज घर के किसी सदस्य से जुड़ी खुशी का समाचार मिल सकता है.  कला, फैशन या संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन श्रेष्ठ है.  प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और अविवाहितों को प्रस्ताव मिल सकता है.  आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, विशेषकर साझेदारी से लाभ होगा.  नौकरी में आपकी विनम्रता और सहयोग भावना सराही जाएगी.  घर में साज-सज्जा या नया सामान खरीदने का योग है.  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक संतुलन बनाए रखें. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 7
2 जून 2025 को मूलांक 7 वालों के लिए अंतर्ज्ञान और आंतरिक प्रेरणा का दिन है.  आप एकांत में रहकर किसी विचार या योजना पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे.  आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं.  करियर में निर्णय सोच-समझकर लें, कोई जल्दीबाज़ी नुकसान कर सकती है.  प्रेम संबंधों में पारदर्शिता ज़रूरी है.  पुराने मित्र से संपर्क जीवन में नई दिशा दे सकता है.  तकनीकी या अनुसंधान से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है.  सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 8
मूलांक 8 के लिए 2 जून 2025 मेहनत और कर्म का दिन है. आज आपको अपने पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है, लेकिन पूरी तरह धैर्य और अनुशासन से काम लेना होगा. कानूनी या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खर्च और निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आपको पूरा समर्थन मिलेगा. प्रेम संबंधों में गंभीरता और वचनबद्धता ज़रूरी है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर हड्डी या जोड़ संबंधित परेशानी हो सकती है. परिश्रम ही आज आपकी सबसे बड़ी पूँजी है.

अंक ज्योतिष राशिफल 2 जून 2025: मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत,जानिए अंक राशिफल

मूलांक 9
2 जून 2025 को मूलांक 9 वालों के लिए ऊर्जा, उत्साह और संघर्ष का दिन है. यदि आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन साहसिक निर्णयों के लिए उपयुक्त है. नेतृत्व क्षमता का सही प्रयोग आपको आगे ले जाएगा.  प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के योग हैं. खेल, पुलिस, सेना या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है. परिवार में कोई ज़िम्मेदारी आप पर आ सकती है, जिसे निभाना आवश्यक होगा.  प्रेम संबंधों में जोश रहेगा लेकिन धैर्य रखें.  स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. 

[ad_2]

इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, कहा – तुरंत रिहा करें

[ad_1]

Kangana Supports Sharmishta: हरियाणा के गुरुग्राम की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली को हाल ही में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स शर्मिष्ठा को रिहा करने की मांग कर रहे हैं. अब बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत भी शर्मिष्ठा के सपोर्ट में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘उनको अब औऱ परेशान करने या धमकाने की जरूरत नहीं है.’

कंगना रनौत ने किया शर्मिष्ठा का सपोर्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शर्मिष्ठा को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में कुछ अनुचित शब्दों को इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल कई युवा यूज कर रहे हैं. शर्मिष्ठा ने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है तो ये काफी होना चाहिए. इसलिए उसे अब और अधिक धमकाने या परेशान करने की जरूरत नहीं है, उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए.’

इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, कहा - तुरंत रिहा करें

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली ?

बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली एक लॉ की छात्रा होने के साथ फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं. शर्मिष्ठा ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स पर सवाल खड़े किए थे. इस वीडियो में वो कुछ अनुचित शब्दों का यूज करती नजर आई थी. जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचनाओं हुई. वहीं विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांगी और वीडियो डिलीट कर दिया था. लेकिन फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया.

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

बात करें कंगना रनौत की तो आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थी. जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस की फिल्म में अनुपम खेर भी अहम रोल में थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

ये भी पढ़ें –

युविका चौधरी के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी, नौकरानी ने की लूट, फैमिली संग गोवा ट्रिप पर थीं एक्ट्रेस

 

 

[ad_2]

मकान मालिक इस तरह से रेंट पर बचाएं टैक्स, इस नियम के तहत करना होगा अप्लाई

[ad_1]

Rental Income Tax: अगर आपके पास अपना मकान है और किराए से आपकी अच्छी-खासी इनकम हो जाती है, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किराए से कमाई पर इनकम टैक्स कैसे बचा सकते हैं. आमतौर पर टैक्स का कैलकुलेशन स्लैब रेट के आधार पर किया जाता है. यानी कि व्यक्ति जिस टैक्स स्लैब के तहत आएगा, उसे किराए से होने वाली अपनी कमाई पर उसी दर से टैक्स का भुगतान करना होगा. 

30 परसेंट टैक्स कटौती का कर सकते हैं दावा

लेट -आउट प्रॉपर्टी के मामले में ‘हाउस प्रॉपर्टी से हेड प्रॉपर्टी’ के तहत डिडक्शन ग्रॉस एनुअल वैल्यू के 30 परसेंट पर की जाती है. यानी कि कुल रेंटल इनकम पर टैक्स बचाने के लिए मकान मालिक को 30 परसेंट स्टैंडर्ड डिडक्शन का नियम लगाना होगा. हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स के तहत मकान मालिक शहर की नगरपालिका को टैक्स चुकाता है. आमतौर पर टैक्स का कैलकुलेशन कई इन चीजों के आधार पर की जाती है- 

  • प्रॉपर्टी की लोकेशन
  • प्रॉपर्टी कितनी नई या पुरानी है यानी कि उसकी औसत आयु क्या है
  • कवरेज एरिया कितना है
  • कंस्ट्रकशन क्वॉलिटी कैसी है
  • लोकेशन में औसत किराया कितना है

इस तरह से करें कैलकुलेशन

अब आयकर अधिनियम की धारा 24(A) के तहत सालभर में रेंट से होने वाली कमाई पर 30 परसेंट कटौती का दावा कर सकते हैं. मान लीजिए कि आपको हर महीने रेंट से 12,000 रुपये मिलते हैं, तो सालभर में किराए से उसकी टोटल कमाई 144,000 रुपये होगी. बता दें कि आयकर अधिनियम की धारा 24 के तहत मरम्मत और रखरखाव के लिए एनुअल रेंटल इनकम पर 30 परसेंट स्टैंडर्ड डिडक्शन की इजाजत है. 

इस तरह से 144,000 रुपये का 30 परसेंट 43,200 रुपये होगा. यानी कि अब आपका टोटल रेंटल इनकम 144,000 रुपये – 43,200 रुपये = 100,800 रुपये होगी. इसके अलावा, धारा 24 (B) के तहत आप सालभर के लिए होम लोन पर इंटरेस्ट भी कम कर सकते हैं. इसमें टोटल रेंटल इनकम जो कि 100,800 रुपये है और इस पर आपका होमलोन इंटरेस्ट 45,000 है, तो आपकी कुल आय 55,800 रुपये होगी. 

ये भी पढ़ें: 

खुशखबरी! फिर से कम हो गई LPG सिलेंडर की कीमत, 1 जून से इतने कम हो गए दाम

[ad_2]

धरती, आकाश या सरहद नहीं, चीन के पास वो आ गई वो ताकत कि दुनियाभर में मचा सकता है तबाही

[ad_1]

Controlled Internet: 2021 की Freedom House की “Freedom on the Net” रिपोर्ट के अनुसार, 70 देशों की समीक्षा में चीन वह देश रहा जहां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा नियंत्रण देखा गया. इसने 100 में से केवल 10 अंक हासिल किए, जो इसकी इंटरनेट स्वतंत्रता की गंभीर स्थिति को दर्शाता है. इंटरनेट पर आज़ादी के मामले में अन्य बेहद प्रतिबंधित देशों में ईरान, म्यांमार, और क्यूबा शामिल हैं. वियतनाम, जो इस सूची में पांचवें स्थान पर है, अपने करीबी सहयोगी चीन के नक्शे-कदम पर चल रहा है. चीन का ‘ग्रेट फ़ायरवॉल’ सिस्टम, इंटरनेट पर कड़ा नियंत्रण रखता है, यह एक ऐसा तंत्र है जो देश के भीतर और बाहर जाने वाले इंटरनेट ट्रैफिक को नियंत्रित करता है और सरकार को सामग्री फिल्टर करने की ताकत देता है. ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देश भी इसी तरह की प्रणाली अपनाते हैं.

कई देशों में फेमश है ये मॉडल

यह मॉडल अब दक्षिण-पूर्वी एशिया के कई देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है. कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देश हाल ही में इस तरह की कठोर इंटरनेट नीति अपनाने पर विचार कर रहे हैं. इंटरनेट पर कड़े नियम मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका के देशों में भी आम हैं. संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र, और बहरीन इस सूची में ऊंचे स्थानों पर हैं.

रूस की रिपोर्ट

रूस इस रिपोर्ट में 70 देशों में से 11वें स्थान पर रहा. रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस में ऑनलाइन सामग्री पर रोक, प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करना, झूठी सूचनाओं का प्रचार, साइबर हमले और यूज़र्स पर कार्रवाई जैसे कई उपाय अपनाए जा रहे हैं. इसके अलावा वहां की साइबर क़ानूनों को भी और अधिक सख्त किया गया है. यह रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दिखाती है कि कैसे कुछ सरकारें इंटरनेट का उपयोग नियंत्रण और निगरानी के एक माध्यम के रूप में कर रही हैं, जिससे नागरिकों की अभिव्यक्ति की आज़ादी पर असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें:

चीन का वो वेपन तकनीक जिससे पड़ोसी देशों में चंद सेकंड में मचा सकता है तबाही, क्या भारत को है खतरा

[ad_2]

देखिए धर्राटे काट रही हैं ओम्फों….ढोल नगाड़ों की धुन पर महिलाओं ने नागिन डांस से मचाया गदर..

[ad_1]

Trending Video: अगर आपको लगता है कि आपने सोशल मीडिया पर सब कुछ देख लिया है. नागिन डांस, बुलेट डांस, शादी में गिरते दूल्हे, छत से उतरते बाराती. तो ठहरिए जनाब, इंटरनेट की ये नयी पेशकश आपके धैर्य और पेट की हंसी को गंभीर चुनौती देने आई है. एक वीडियो, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर बुलेट की रफ्तार से वायरल हो रहा है, उसमें दो महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की ताल पर ऐसा डांस किया है कि जमीन भी शायद सोच में पड़ गई होगी – “इतना करीब कब से आने लगे लोग?” महिलाओं ने रेंग रेग कर ऐसा डांस किया कि बस लोग देखते रह गए और कहने लगे…ओम्फो धर्राटे काट रही हैं.

महिलाओं ने किया धरती फाड़ डांस

वीडियो में दिख रही दो महिलाएं न सिर्फ नाच रही हैं, बल्कि नाचते-नाचते जमीन पर पूरी तरह से समर्पित हो गई हैं. मतलब, अब यह केवल एक डांस नहीं रहा, यह तो एक मजा बन गया है उन लोगों के लिए जिन्हें उलूल जुलूल डांस देखने का शौक है. वे रेंग रही हैं, लोट रही हैं, जमीन को आलिंगन दे रही हैं और ऐसा कर रही हैं जैसे ढोल की हर थाप उन्हें धरती मां से जोड़ रही हो. भावनात्मक नहीं, भौतिक रूप से. देखने वालों की हालत ऐसी हो गई है कि लोग कॉमेंट में लिख रहे हैं – “ये नाच नहीं, निन्जा तकनीक है!” कोई कह रहा है “भाभी लोग ‘स्पीड मोड’ में आ गई हैं,” तो कोई पूछ रहा है. “क्या इस डांस से घर की सफाई भी हो जाती है?”


महिलाओं का डांस देख ढोल वाला भी आया जोश में

वीडियो में डांस करती महिलाएं ढोल और नगाड़ों की धुन पर ऐसी मदहोश हुई पड़ी हैं कि उन्हें न तो अपने आस पास वाले लोगों की परवाह है और न ही किसी तरह के Oops moment की. वो बस नाचे जा रही हैं नाचे जा रही हैं. ढोल वाले को भी उनका डांस देखकर जोश आ रहा है और वो इतनी ताकत से ढोल पीट रहा है जैसे जिंदगी भर के खाए पिए की ताकत आज ही झोंक कर जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को deepaksing1695 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन में किस महिला की आत्मा आ गई है. एक और यूजर ने लिखा…अरे आंटी जी, धरती फट जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पूरे घर में कर लो, पौछा भी लग जाएगा.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी


NASA को कौन करेगा लीड? डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के करीबी इसाकमैन को हटाया, जल्द होगा नए चीफ का

[ad_1]

Jared Isaacman News: व्हाइट हाउस ने शनिवार को घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही नासा के नेतृत्व के लिए एक नए उम्मीदवार का ऐलान करेंगे. साथ ही यह भी बताया गया कि टेक अरबपति जैरेड इसाकमैन अब नासा प्रमुख पद के लिए विचाराधीन नहीं रहेंगे.  इस नामांकन वापस लेने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह कदम सीनेट के इसाकमैन के नामांकन पर मतदान से ठीक पहले उठाया गया है.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिज ह्यूस्टन ने कहा, “नासा का अगला नेता ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति के साथ पूरी तरह मेल खाता हो. राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही नए उम्मीदवार की घोषणा करेंगे.”

इसाकमैन का नामांकन 

जैरेड इसाकमैन को दिसंबर 2024 में नासा प्रमुख पद के लिए नामांकित किया गया था. निजी क्षेत्र से आने वाले इसाकमैन की नियुक्ति को अंतरिक्ष समुदाय में आश्चर्य के साथ देखा गया था. इसाकमैन ने हाल ही में सीनेट कॉमर्स कमेटी के सामने अपनी पुष्टि सुनवाई भी दी थी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “पिछले जांचों के बाद मैंने जेरेड इसाकमैन के नामांकन को वापस ले लिया है. मैं जल्द ही एक ऐसे उम्मीदवार का चयन करूंगा जो मिशन से जुड़ा हो और अमेरिका को स्पेस में प्राथमिकता दे.”

रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

समाचार एजेंसी सेमाफोर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि व्हाइट हाउस इसाकमैन के नामांकन को वापस लेने की योजना बना रहा था. इसाकमैन के समर्थकों के बीच यह डर था कि एलॉन मस्क के प्रशासन से बाहर जाने के बाद उनका नामांकन खतरे में है.

रॉयटर्स ने बताया कि मस्क इसाकमैन के हटाए जाने से निराश हैं और इसे राजनीति से प्रेरित मानते हैं. मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऐसा सक्षम और नेकदिल व्यक्ति मिलना बहुत दुर्लभ है.” इससे पहले इसाकमैन ने एलॉन मस्क से दूरी बनाते हुए कहा कि वे चंद्र लैंडिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो मस्क की राय से अलग है. मस्क ने पहले चंद्र मिशनों को ध्यान भटकाने वाला बताया था.

[ad_2]