टॉप-10 कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप लाख करोड़ के पार, सबसे ज्यादा बढ़ी LIC की वैल्यू

[ad_1]

M-Cap of Top 4 Indian Firms: पिछले हफ्ते सुस्त रूझान के बावजूद, सेंसेक्स की टॉप 19 सबसे वैल्यूऐबल कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 1,01,369.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इनमें सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को हुआ. एलआईसी का मार्केप कैप पिछले एक हफ्ते में 59,233 करोड़ रुपये बढ़कर 6.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, वह भी तब बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई थी. पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 270.07 अंक या 0.33 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई थी. 

इन कंपनियों ने भी कमाया मुनाफा

एलआईसी के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक के मार्केट वैल्यूएशन में भी उछाल आया है. SBI का मार्केट कैप 19,589.54 करोड़ बढ़कर 7,25,036.13 करोड़ हो गया है. जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8,462.15 करोड़ बढ़कर 14,89,185.62 करोड़ हो गया है. इस दौरान भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 14,084.2 करोड़ बढ़कर 10,58,766.92 करोड़ तक पहुंच गया है. 

इन्हें हुआ नुकसान

इसके विपरीत TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में गिरावट आई है. 17,909.53 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का वैल्यूएशन 12,53,486.42 करोड़ रह गया है. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,645.85 करोड़ घटकर 19,22,693.71 करोड़ रुपये रह गया है.

इनके अलावा, बजाज फाइनेंस (4,061.05 करोड़ रुपये घटकर 5,70,146.49 करोड़), ICICI बैंक (2,605.81 करोड़ रुपये घटकर 10,31,262.20 करोड़), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (1,973.66 करोड़ रुपये घटकर 5,52,001.22 करोड़) और इंफोसिस (656.45 करोड़ रुपये घटकर 6,49,220.46 करोड़) को भी नुकसान पहुंचा है. 

रिलायंस का पोजीशन बरकरार

यहां यह भी बताना जरूरी है कि  7,645.85 करोड़ रुपये की गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूऐबल कंपनी के अपने पोजीशन पर बरकरार रही. इसके बाद HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा. 

ये भी पढ़ें:

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते इन दो IPO पर दांव लगा सकेंगे निवेशक, इन 10 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

[ad_2]

बारिश तो होती रहेगी, खाना नहीं रुकना चाहिए! शादी में पानी के बीच बैठकर मटन कोरमा खाता दिखा शख्स

[ad_1]

Trending Video: सोचिए, आसमान से मूसलधार बारिश गिर रही हो, शादी का पंडाल पानी से सराबोर हो चुका हो, कुर्सियां तैरने लगी हों और लोगों की प्लेटों में सब्जी से ज्यादा पानी भर चुका हो. ऐसे हालात में आम इंसान या तो छाता ढूंढता या पंडाल से जान बचाकर भाग लेता. लेकिन नहीं साहब, ये कहानी एक ऐसे वीरभोजी की है, जो अपनी थाली पर ऐसा अडिग बैठा है जैसे अर्जुन ने मछली की आंख पर ध्यान साधा था. पूरी पंगत में भगदड़ मची है, दूल्हा खुद फोटोग्राफर को बचा रहा है, लेकिन इस एक बंदे के लिए जैसे पूरी दुनिया थाली की रोटी और मटन कोरमे में सिमट गई हो.

भरी बारिश और पानी में शादी की पंगत में खाता दिखा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के एक पंडाल का नजारा दिखाई देता है, जो किसी डूबते टाइटैनिक से कम नहीं लगता. बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि टेबलों पर पानी झील की तरह जम गया है. पर वहां बीचोंबीच बैठा एक शख्स है, जो न बारिश देख रहा है न पंगत की अफरा-तफरी.


गुलाब जामुन की तरह फूली रोटियां

वो बस रोटी को पकड़ रहा है, उसे थोड़ी निचोड़ रहा है और सब्जी के कटोरे में डुबोकर निगल जा रहा है. इतना ही नहीं, उसकी थाली में रोटियां गुलाब जामुन की तरह फूल चुकी हैं, पानी में गलकर पूरी तरह से बेकसूर बन चुकी हैं. लेकिन उसके चेहरे पर संतोष का भाव ऐसा है जैसे पांच सितारा होटल में बैठा हो. सब्जी में जब पानी गिर रहा है तो वो उसे आशीर्वाद की तरह स्वीकार कर रहा है. पूरा टेबल बारिश से लबालब है, प्लेटें बहने को तैयार हैं, लेकिन भाई की भूख और हिम्मत टस से मस नहीं हो रही.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स इसलिए कर रहे तारीफ

वीडियो को irfan__shaikh_143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….वो भूखा नहीं है, वो किसी बेटी के बाप का दिल रख रहा है. एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं जन्मों जन्मों का भूखा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुछ भी हो, भूख पहले है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार


कन्या राशिफल 2 जून 2025: कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार

[ad_1]

Virgo Horoscope 2 June  2025:  कन्या राशिफल 2 जून, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसके कारक ग्रह बुध और शुक्र माने गए हैं. आइए जानते हैं कि आपकी कन्या राशि क्या कहती है.

कन्या राशि बिजनेस राशिफल – कन्या राशि वालों के व्यापारियों का दिन सफल रहेगा. आय में निश्चितता रहेगी. शत्रुओं का पराभव होगा. कामकाज में सफलता मिलेगी. रूके हुए सारे काम आज पूरे होंगे.

कन्या राशि जॉब राशिफल – कन्या राशि वालों को काम में दक्षता के कारण अच्छे परिणाम मिलेंगे. कन्या राशि वालों को व्यर्थ भागदौड़ करनी रहेगी. काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. 

कन्या राशि फैमली राशिफल – कन्या राशि वाले पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन सुख की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी से किसी बात पर नाराज़गी संभव है. दु:खद समाचार मिल सकता है. कन्या राशि वालों को परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. कन्या राशि वालों के परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तनाव संभव है. 

कन्या राशि युवा राशिफल – कन्या राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा.

कन्या राशि हेल्थ राशिफल – कन्या राशि वालों को घरेलू तनाव हो सकता है.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

उपाय: बुधवार को तुलसी के पौधे की पूजा करें और हरे मूंग का दान करें.

FAQs

Q1. क्या कन्या राशि वालों को करियर को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे?

A1. हां, कन्या राशि वालों को करियर को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे.

Q2. क्या कन्या राशि वालों को अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते हैं?

A2. हां, कन्या राशि वाले अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते हैं.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

डेविड वार्नर की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी IPL 2025 ट्रॉफी, कौन होगा फाइनल का POTM

[ad_1]

IPL 2025 winner prediction: आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहुंच गई है, अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में से एक टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी. इससे पहले डेविड वार्नर ने आईपीएल विनर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया है कि उनके अनुसार ट्रॉफी कौन सी टीम जीतेगी. उन्होंने ये भी बताया कि फाइनल में आरसीबी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच कौन होगा.

डेविड वार्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया है, वह इस साल ऑक्शन में बिक नहीं पाए थे जिसके बाद वह पीएसएल में खेले थे. वार्नर से एक फैन ने सोशल मीडिया पर आईपीएल संबंधित सवाल पूछा कि, “आपको क्या लगता है, टाटा आईपीएल 2025 का चैंपियन कौन होगा?” इस पर वार्नर ने जवाब दिया.

कौन सी टीम जीतेगी आईपीएल 2025 ट्रॉफी?

आईपीएल के पहले संस्करण से अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन शानदार नजर आ रही है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, हर क्षेत्र में टीम के प्लेयर्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. आरसीबी ने क्वालीफ़ायर-1 में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह पक्की की.

डेविड वार्नर ने भविष्यवाणी करते हुए आरसीबी का नाम लिया. उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है RCB और जोश हेजलवुड प्लेयर ऑफ़ द मैच.” आईपीएल फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. जिसकी दूसरी फाइनलिस्ट आज होने वाले दूसरे क्वालीफ़ायर की विजेता होगी.

आरसीबी ने अंक तालिका में अपना सफर दूसरे स्थान पर रहकर किया था. टीम ने 14 मैचों में से 9 जीते थे, उसके पहले नंबर पर मौजूद पंजाब के बराबर 19 अंक थे लेकिन नेट रन रेट में थोड़ी पीछे थी.

विराट कोहली आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 14 मैचों में 614 रन बनाए हैं. वह अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें नंबर पर हैं, लेकिन अब ऑरेंज कैप नहीं जीत सकते.

जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. पर्पल कैप जीतने के लिए उन्हें फाइनल में 5 विकेट लेने होंगे, जो मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं.



[ad_2]

मोमोज की बर्बादी LIVE: पहले तले, फिर पिघलाए, फिर डुबाए; वायरल वीडियो में चॉकलेट की फजीहत

[ad_1]

सोचिए एक थाली, जिसमें गरमागरम मोमोज हों, वो भी तले हुए, यानी पहले से ही सेहत के गुनहगार. फिर एक हाथ आता है, जो बटर को पिघलाता है, उसमें चॉकलेट डालता है और चॉकलेट सिरप की बौछार कर देता है. आप सोच रहे होंगे कि यहीं कहानी खत्म होगी. लेकिन नहीं जनाब, यहां से तो ‘क्राइम ऑफ द ईयर’ शुरू होता है. उस बटर-चॉकलेट काढ़े में पानी मिलाया जाता है और एक तरह का चॉकलेटी ‘कीचड़’ तैयार किया जाता है. फिर उस कीचड़ में डुबो दिए जाते हैं सारे मोमोज बिना किसी गुनाह के, सिर्फ इसलिए कि कोई स्ट्रीट वेंडर अपनी क्रिएटिविटी को इंस्टाग्राम रील बनाना चाहता था. जी हां, ये घिनौना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद मुमकिन है कि आप अपना फोन बंद कर दें.

शख्स ने बनाए चॉकलेट मोमोज

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यह आग पेट में नहीं, दिल और आत्मा में जल रही है. वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर नजर आता है, जो पहले मोमोज को तेल में तलकर पकौड़े बना देता है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद वह एक पैन में बटर डालता है और जैसे ही उसमें चॉकलेट के टुकड़े गिरते हैं, खाने के शौकीनों के दिल टुकड़ों में बंट जाते हैं. पिघलती चॉकलेट में जब चॉकलेट सिरप और पानी मिलाया जाता है, तो जो दृश्य बनता है, उसे देखकर लगता है कि शायद यह मोमोज नहीं, किसी बचपन की मीठी याद को सरेआम कुचलने की कोशिश है.


इंटरनेट का घुटने लगा दम

वेंडर पूरे आत्मविश्वास से उस पेस्ट में मोमोज डालकर उन्हें चमचे से लपेटता है, मानो यह कोई खास पकवान हो. लेकिन हर लपेटे के साथ इंटरनेट की जनता अंदर ही अंदर घुटती जा रही है. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को “खानपान पर अत्याचार”, “फूड आतंकवाद” और “पेट के दुश्मन की स्ट्रीट पर वापसी” बताया है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स ने भेजी लानत

वीडियो को Humbhifooodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा…इसके लिए नरक में अलग से सजा है. एक और यूजर ने लिखा…ये फास्ट फूड नहीं जिंदगी का लास्ट फूड हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…RIP मोमोज.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज


शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में क्यों उतरी पाकिस्तान की बलूच आर्मी, क्या है कनेक्शन?

[ad_1]

Sharmistha Panoli Controversy: सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली के गिरफ्तारी के खिलाफ कई लोगों ने आवाज उठाई थी. इसमें आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हैं. हालांकि अब ये मुद्दा राष्ट्रीय स्तर का नहीं बल्कि इंटरनेशनल हो चुका है. पहले डच नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने शर्मिष्ठा को अपना समर्थन दिया था और पीएम मोदी से उनकी रिहाई की अपील की थी. अब इसमें एक नया नाम बलूचिस्तान सेना का जुड़ गया है.

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से X पर लिखा गया है कि शर्मिष्ठा नाम की एक हिंदू लड़की को पाकिस्तान के खिलाफ बोलने के कारण गिरफ्तार किया गया, जो एक तथाकथित लोकतंत्र में बहुत शर्मनाक है, जहां एक लड़की को बोलने की आजादी नहीं दी जाती. भारत सरकार को तुरंत उसकी रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए. बलूच आर्मी ने ये भी कहा कि पाकिस्तान और उसके समर्थक भारत में भी मौजूद हैं.

बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली को शुक्रवार दोपहर 30 मई को हरियाणा के गुरुग्राम से  कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया था. वह लॉ की स्टूडेंट है. हालांकि, 22 22 वर्षीय शर्मिष्ठा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को बाद में डिलीट करके माफी भी मांगी थी. उसने पोस्ट में माध्यम से सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुए दावा किया था कि कुछ बॉलीवुड हस्तियां ऑपरेशन सिंदूर पर चुप हैं. इस पोस्ट के कारण उन्हें इंटरनेट पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. ऑनलाइन काफी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

शर्मिष्ठा पर क्या बोले AIMIM नेता वारिस पठान?

शर्मिष्ठा पनोली से जुड़े मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान ने आरोप लगाया कि इसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है और नफरत फैलाई जा रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर #ArrestSharmistha जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. इसके अलावा कंगना रनावत ने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर आवाज उठाई और उन्हें तुरंत रिहा करने की बात की.



[ad_2]

आज 1 जून, 2025 से इन वित्तीय नियमों में होंगे बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

[ad_1]

New Rules from 1st June, 2025: आज से जून का महीना लग गया और 1 जून, 2025 से ही कई नए वित्तीय नियम लागू नियम लागू होने वाले हैं, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज ही से ATM ट्रांजैक्शन चार्ज, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स, फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट और आधार अपडेट फीस जैसी कई चीजें बदल जाएंगी. आप आज हम इन बदलावों और इनका आप पर क्या असर पड़ेगा इस बारे में बताने जा रहे हैं- 

क्रेडिट कार्ड को लेकर बदले नियम

1 जून से क्रेडिट कार्ड को लेकर लागू हुए नए नियम के मुताबिक, अगर आपके क्रेडिट कार्ड की ऑटो-डेबिट पेमेंट फेल हो जाती है, तो 2 परसेंट तक की पेनाल्टी लगाई जाएगी. जैसे कि अगर आपने अपने मोबाइल में ऑटो डेबिट सेट कर रखा है और यह फेल हो जाता है, तो बैंक आपसे 2 परसेंट तक का चार्ज वसूलेगा.

इसके अलावा, 1 जून से इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज लगेगा. कुछ बैकों ने क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी और इंटरनेट जैसे यूटिलिटी बिल भरे जाने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने के संकेत दिए हैं. इसके साथ ही साथ कैशबैक को लेकर भी नियम बदले जा सकते हैं. इतना ही नहीं, आज से क्रेडिट कार्ड से फ्यूल खरीदने पर भी एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. 

ATM से पैसा निकालना होगा महंगा

1 जून से डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर ATM से पैसा निकालना भी महंगा हो जाएगा. नए नियमों के तहत, अगर आप फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपका विदड्रॉल चार्ज बढ़ सकता है. यानी कि एटीएम से बार-बार कैश निकालना अब जेब पर भारी पड़ सकती है. 

फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर

1 जून, 2025 से बैंक FD पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं. मौजूदा समय में, बैंक FD पर अमूमन 6.5 परसेंट से 7.5 परसेंट के बीच रिटर्न देते हैं. अब RBI के रेपो रेट में कटौती किए जाने की उम्मीदों के बीच एफडी पर इंटरेस्ट घट सकता है. वैसे कई छोटे बैंक पहले ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरें कम कर चुके हैं. 

EPFO 3.0 आज से लॉन्च 

नए EPFO 3.0 सिस्टम का आज लॉन्च होगा वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. इससे सब्सक्राइबर्स को बैंक जैसी सुविधाएं मिलेंगी जैसे कि PF का पैसा ATM से निकाला जा सकेगा, KYC अपडेट, क्लेम सेटलमेंट में आसानी होगी. 

कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम

आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 24 रुपये कम हो गई है. इससे होटल, रेस्टोरेंट या ढ़ाबा चलाने वालों को फायदा होगा. ऑपरेश्नल कॉस्ट कम होगा, तो फायदा ग्राहकों को भी होगा. 

फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख

अब मुफ्त में 14 जून, 2025 तक ही आधार अपडेट हो पाएगा. इसके बाद ऑनलाइन आधार अपडेट कराने पर 25 रुपये और सेंटर पर जाकर अपडेट कराने में 50 रुपये लगेंगे. 

म्यूचुअल फंड्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम

मार्केट रेगुलेटर सेबी के मुताबिक, 1 जून 2025 से ओवरनाइट और लिक्विड म्यूचुअल फंड स्कीम्स में रिडेम्प्शन के लिए नई कट-ऑफ टाइमिंग सेट की गई है. यानी कि अब दोनों के लिए कट-ऑफ टाइम अलग-अलग तय किए गए हैं. अब ऑफलाइन रिडेम्प्शन रिक्वेस्ट दोपहर के 3 बजे तक जमा करनी होगी, जबकि ओवरनाइट स्कीम्स में  रिडेम्प्शन करने वाले निवेशक शाम के 7 बजे तक रिडेम्प्शन रिक्वेस्ट जमा करा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें:

जून के महीने में पूरे 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाकर काम निपटाने का सोच रहे हैं तो हॉलिडे लिस्ट पर डालें एक नजर

[ad_2]