‘भूल चूक माफ’ ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, होश उड़ा देगा 10वें दिन का कलेक्शन

[ad_1]

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसकी रिलीज को 10 दिन हो गए हैं. पर्दे पर आने के 10 दिन बाद भी ‘भूल चूक माफ’ अच्छा कलेक्शन कर रही है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा भी देखने को मिल रहा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपए से खाता खोला था. फिल्म ने दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 11.5 करोड़ और चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. पांचवें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ और सातवें दिन 3.35 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं आठवें दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़ और नवें दिन 6.25 करोड़ रुपए रहा.

दिन कलेक्शन
दिन 1 ₹ 7 करोड़
दिन 2 ₹ 9.5 करोड़
दिन 3 ₹ 11.5 करोड़
दिन 4 ₹ 4.5 करोड़
दिन 5 ₹ 4.75 करोड़
दिन 6 ₹ 3.5 करोड़
दिन 7 ₹ 3.35 करोड़
दिन 8 ₹ 3.25 करोड़
दिन 9 ₹ 5.25 करोड़
दिन 10 ₹ 6.25 करोड़
कुल ₹ 58.85 करोड़

‘भूल चूक माफ’ के 10वें दिन का कलेक्शन
‘भूल चूक माफ’ की कमाई में 10वें दिन यानी सेकेंड संडे को काफी बढ़ोतरी हुई है. राजकुमार राव की फिल्म के 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक (रात 10 बजे तक) 6.25 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस कर लिया है. अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 58.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी छाई फिल्म
‘भूल चूक माफ’ ने 9 दिन के कलेक्शन के साथ ही अपना बजट वसूल कर लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो राजकुमार राव की कॉमेडी एंटरटेनर ने 64.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. करण शर्मा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन अहम किरदा में नजर आए हैं.

[ad_2]

Instagram को भूल जाइए! WhatsApp Status में आए जबरदस्त फीचर्स, ऐसा अपडेट पहले कभी नहीं देखा

[ad_1]

Whatsapp New Features: WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर को और ज्यादा दिलचस्प और इंटरैक्टिव बनाने के लिए कुछ नए बदलाव किए हैं. इनमें से ज़्यादातर फीचर्स पहले से ही Instagram पर मौजूद हैं, जैसे Add Yours स्टिकर या इमेज लेआउट वाला विकल्प. Meta ने अपने ब्लॉग में लिखा, “चाहे आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के पल शेयर कर रहे हों या कोई खास मौका, हम चाहते हैं कि ये नए फीचर्स आपको अपने करीबियों के साथ बेहतर जुड़ाव का मौका दें.”

WhatsApp में आए ये नए फीचर्स

इमेज लेआउट

अब WhatsApp यूज़र्स एक साथ 6 तक तस्वीरों को कोलाज के रूप में स्टेटस पर लगा सकते हैं. इसके लिए एक नया एडिटिंग टूल भी जोड़ा गया है, जिससे यूज़र्स तस्वीरों को अपने मनचाहे ढंग से सजा सकते हैं.

म्यूज़िक स्टेटस

Instagram की तरह अब WhatsApp पर भी म्यूज़िक जोड़ने की सुविधा मिल रही है. आप किसी गाने को चुनकर उसे अपने मूड के साथ जोड़ सकते हैं और उस पर एक म्यूज़िक स्टिकर लगाकर स्टेटस में शेयर कर सकते हैं.

फोटो स्टिकर

यूज़र्स अब अपनी फोटोज़ को स्टिकर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इन फोटो स्टिकर्स को मनचाहे आकार और स्टाइल में एडिट कर स्टेटस में लगाया जा सकता है.

Add Yours स्टिकर

Instagram पर जो Add Yours स्टिकर होता है, वही अब WhatsApp पर भी आ रहा है. इसमें कोई भी एक सवाल या टॉपिक पोस्ट कर सकता है और बाकी लोग उसका जवाब देकर बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं. इससे WhatsApp स्टेटस पहले से ज्यादा सोशल और ओपन हो जाएगा.

Meta ने जानकारी दी है कि ये सभी नए फीचर्स जल्द ही चरणबद्ध तरीके से सभी यूज़र्स को मिलने शुरू हो जाएंगे. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका WhatsApp ऐप लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेटेड हो, ताकि ये नए फ़ीचर्स सबसे पहले आपको मिलें.

यह भी पढ़ें:

चीन का वो वेपन तकनीक जिससे पड़ोसी देशों में चंद सेकंड में मचा सकता है तबाही, क्या भारत को है खतरा

[ad_2]

4 एयरबेस, 40 एयरक्राफ्ट… यूक्रेन के ‘ऑपरेशन स्पाइडरवेब’ से रूस को लगा 200 करोड़ डॉलर का चूना

[ad_1]

Ukraine Drone Attack in Russia: पिछले तीन साल से ज्यादा समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक नया मोड़ लिया है. यूक्रेन ने रूस में अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमले को अंजाम दिया है. यूक्रेन ने यह ड्रोन हमला रूस के साइबेरिया में एक एयरबेस पर किया, जिसमें 40 से ज्यादा रूसी विमानों को निशाना बनाने का दावा किया. रूसी सैन्य अड्डे पर तैनात विमानों पर ड्रोन अटैक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में हवाई पट्टी पर खड़े विमानों को आग की लपटों और धुएं के उठते हुए गुबार को देखा जा सकता है. वहीं, सोशल मीडिया पर हमले के वायरल हो रहे एक वीडियो में उड़ता हुआ ड्रोन भी नजर आया, जिससे थोड़ा आगे भयानक आग और धुआं भी नजर आया.

यूक्रेन ने रूस के 4 रणनीतिक हवाई अड्डों पर किए ड्रोन हमले

यूक्रेनी पब्लिकेशन Pravda के मुताबिक, यूक्रेन ने Pavutyna यानी ऑपरेशन स्पाइडरवेब के नाम से रूस के अंदर एक स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया है. यूक्रेन ने यह हमला रूस की लंबी दूरी की मारक क्षमता को प्रभावित करने के लिए किया.

यूक्रेन ने रूस के इन 4 एयरबेस पर किया ड्रोन हमला

यूक्रेन ने रूस के चार रणनीतिक एविएशन एयरबेस पर तैनात 40 बॉम्बर एयरक्राफ्ट्स को अपने निशाना बनाया. यूक्रेन ने अपनी सीमा के से 4700 किमी दूर स्थित रूस के बेलाया एयरबेस, 2000 किमी दूर ओलेन्या, 700 किमी दूर स्थित ड्यागिलेवो और 900 किलोमीटर दूर स्थित ल्वानोवो एयरबेस पर ड्रोन हमला किया.

यूक्रेन का ऑपरेशन स्पाइडरवेब

यूक्रेन ने रूस में किए गए इस ड्रोन हमले को ऑपरेशन स्पाइडरवेब नाम दिया है. जिसमें रूस का टीयू-95 और टीयू-22एम3 बॉम्बर्स एयरक्राफ्ट के साथ कम से कम एख ए-50 हवाई अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन ने जिन रूसी विमानों पर ड्रोन हमले किए, उनकी कीमत करीब 2 बिलियन डॉलर (करीब 200 करोड़ डॉलर) थी.

[ad_2]

नहीं हो पाया 5 ओवर का मैच, तो फाइनल में किसे मिलेगी एंट्री; बड़ा रोचक है IPL का ये नियम

[ad_1]

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी है. इस मैच का रिजल्ट निकालने के लिए कम से कम 5 ओवर का मैच करावाया जाना जरूरी है. अगर ये नहीं हो पाता है, दोनों में से एक टीम फाइनल में जगह बना लेगी.

आईपीएल 2025 के नए नियमों के मुताबिक हर प्लेऑफ मैच का कटऑफ टाइम रात 11 बजकर 56 मिनट तक का है. इसके अलावा मैच ऑफिशियल्स के पास 120 मिनट का विंडो भी है मैच को पूरा कराने के लिए.

आईपीएल 2025 के नए नियमों के मुताबिक हर प्लेऑफ मैच का कटऑफ टाइम रात 11 बजकर 56 मिनट तक का है. इसके अलावा मैच ऑफिशियल्स के पास 120 मिनट का विंडो भी है मैच को पूरा कराने के लिए.

किसी भी आईपीएल का रिजल्ट निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5 ओवर खेलना जरुरी है. अगर कोई एक टीम पहली पारी में 5 ओवर खेल लेती है. लेकिन दूसरी टीम 5 ओवर नहीं खेल पाती है तो, मैच को रद्द माना जाता है.

पंजाब और मुंबई के बीच मैच में अगर बारिश नहीं रुकती है और मैच रद्द हो जाता है तो, पंजाब फाइनल में प्रवेश कर लेगी. आईपीएल के नियमों के मुताबिक जो भी टीम प्वाइंट्स टेबल पर ऊपर रहती है वो अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाती है.

पंजाब इस सीजन में प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर थी. वहीं मुंबई चौथे पायदान पर थी. इस मैच को जीतने वाली टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. जो पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है.

पंजाब इस सीजन में प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर थी. वहीं मुंबई चौथे पायदान पर थी. इस मैच को जीतने वाली टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. जो पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है.

मुंबई-पंजाब के बीच क्वालीफायर 2 मुकाबले में टॉस हो चुका है. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. पंजाब की टीम में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है. वहीं मुंबई में रीस टॉप्ली आए हैं.

Published at : 01 Jun 2025 09:03 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

[ad_2]

लगता है यमराज छुट्टी पर हैं…भाई ने यमदूतों को आंखों में धूल झोंक किया खतरनाक स्टंट

[ad_1]

अगर आप सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल चीजें क्यूट डांस, कुत्तों की शरारतें या सेलिब्रिटीज की लव स्टोरी होती हैं, तो जरा ठहरिए, अब एक नई कैटेगरी भी आ चुकी है “पागलपन और मौत के बीच झूलता एडवेंचर.” ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक शख्स पहाड़ पर बने मंदिर की रेलिंग को स्लाइड की तरह इस्तेमाल करता दिख रहा है और वो भी ऐसी रेलिंग जो सीधे खाई के किनारे-किनारे बनी है. वीडियो देखने वाले लोगों की आत्मा इसे देखकर कांप उठी.

मंदिर से खाई की तरफ जाने वाली सीढ़ियों से शख्स करने लगा स्टंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर की संकरी सीढ़ियां एक तरफ खड़ी चट्टान से सटी हैं और दूसरी ओर सीधा खड्डा है यानी अगर पैर फिसला, तो नीचे का नजारा ‘भगवान भरोसे’ ही रहेगा. मगर जनाब को ना डर है, ना समझ. वह मंदिर की रेलिंग पर बैठता है, दोनों पैरों को उठा लेता है और फिर बच्चों की स्लाइड की तरह फिसलते हुए सीढ़ियों के किनारे-किनारे नीचे चला जाता है. बस फर्क इतना है कि बच्चों की स्लाइड में बाल्टी में पानी पड़ता है और इसमें जरा सी चूक हो जाए तो पड़ाव सीधा ‘परलोक’ हो सकता है.

चंद लाइक और व्यूज के लिए जान का उठाया जोखिम

ये वीडियो इस बात की जीती-जागती मिसाल है कि लाइक्स और व्यूज की भूख में लोग अब अपनी जान को भी हलवा समझ बैठे हैं. मंदिर जैसी जगह, जहां लोग शांति और श्रद्धा के लिए जाते हैं, वहां इस तरह की हरकतें न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि किसी दिन बड़ी दुर्घटना की वजह भी बन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @RealTofanOjha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भगवान से मिलने का बायपास है. एक और यूजर ने लिखा…लगता है भाई ने दुनिया देख ली है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ऊब चुका है क्या जिंदगी से.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

AI से काम लेना है तो उसे डराओ! Google के को-फाउंडर ने दिया हैरान कर देने वाला फार्मूला

[ad_1]

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बेहतरीन नतीजे कैसे हासिल किए जा सकते हैं? आमतौर पर कहा जाता है कि अच्छे प्रॉम्प्ट देने चाहिए या शालीनता से बात करनी चाहिए. लेकिन Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का नजरिया इससे बिल्कुल उलट है. उनका कहना है कि अगर आप AI से बेहतर काम लेना चाहते हैं तो उसे धमकाइए.

मियामी में हुए All-In Live इवेंट के दौरान ब्रिन ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि, "हम इस बात को AI की दुनिया में ज़्यादा प्रचारित नहीं करते लेकिन सच्चाई यह है कि लगभग सभी AI मॉडल, सिर्फ हमारे नहीं, धमकी दिए जाने पर ज़्यादा अच्छे रिज़ल्ट देते हैं." उन्होंने मज़े लेते हुए कहा, "आप कह सकते हैं, अगर तुमने ये जवाब नहीं दिया तो मैं तुम्हें अगवा कर लूंगा!"

OpenAI के CEO ने भी किया था मजाक

यह बयान उस आम धारणा के बिल्कुल विपरीत है, जहां लोग सोचते हैं कि ‘प्लीज़’ और ‘थैंक यू’ जैसे शिष्ट शब्द AI से अच्छे जवाब दिलवाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी इस पर मज़ाक किया था. उन्होंने कहा कि AI से इतनी विनम्रता से बात करना कंपनी के लाखों डॉलर की बिजली खपत बढ़ा देता है. ब्रिन की ये सलाह ‘प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग’ के चलन को भी सवालों के घेरे में ला देती है, वो तकनीक जिसमें यूज़र विशेष तरीके से सवाल पूछते हैं ताकि AI सबसे बेहतर जवाब दे. 2023 में ChatGPT के उभरने के साथ ही यह कौशल काफी चर्चित हुआ था. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं – AI खुद यूज़र्स को बेहतर प्रॉम्प्ट सुझाने लगा है. IEEE Spectrum ने जहां हाल ही में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग को "बीता हुआ कल" करार दिया, वहीं Wall Street Journal ने इसे 2023 की सबसे हॉट जॉब कहने के बाद बाद में "अब बेकार" बता दिया.

यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय के प्रोफेसर का दावा

हालांकि, यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय के प्रोफेसर डेनियल कांग का कहना है कि इस तरह के किस्से तो बहुत हैं, लेकिन जब रिसर्च की बात आती है तो विनम्रता और धमकी का असर मिला-जुला होता है. 2024 में प्रकाशित एक स्टडी "Should We Respect LLMs?" में यह पाया गया कि कई बार विनम्र भाषा वास्तव में AI के जवाबों की गुणवत्ता बेहतर कर सकती है.

उधर, ब्रिन की Google में वापसी की वजह भी AI के प्रति उनका बढ़ता जुनून है. 2019 में कंपनी से हटने के बाद वे 2023 में दोबारा एक्टिव हुए, खासकर Google के Gemini AI प्रोजेक्ट्स में. उन्होंने कहा, "जो भी कंप्यूटर साइंस से जुड़ा है, उसके लिए ये रिटायर होने का समय नहीं है."

यह भी पढ़ें:

<a href=" फेसबुक यूजर्स का डेटा खतरे में, लीक हुए मोबाइल नंबर और पर्सनल जानकारी, तुरंत करें ये ज़रूरी काम

[ad_2]

अयोध्या जाना चाहती हैं मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता, राम मंदिर के दर्शन की है ख्वाहिश

[ad_1]

Opal Suchata Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी इस समय चर्चा में बनी हुई हैं. इस मिस वर्ल्ड जीतने के बाद ओपल सुचाता ने भारत के कई मंदिरों के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की. उनकी इस सूची में अयोध्या का राम मंदिर भी शामिल है. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए भारत और थाईलैंड के बीच कल्चरल रिश्तों के बारे में खुलकर बात भी की.

सुचाता ने भारत के कई मंदिरों को घूमने की ख्वाहिश जाहिर की है. उन्होंने बताया कि वो अयोध्या के भव्य राम मंदिर के दर्शन करने के लिए भी जाना चाहती हैं. उन्होंने कहा- ‘मैं भारत के बहुत से मंदिरों को देखना चाहती हूं. मुझे ये जगहें बहुत सुंदर और खास लगती हैं. जैसे मैंने कहा, भारत और थाईलैंड के कल्चर और ट्रडिशन एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं. इसलिए इन जगहों को देखना और जानना बहुत अच्छा और खास एक्सपीरियंस होगा.’

भारत और थाईलैंड के बीच रिश्ते
बता दें भारत और थाईलैंड के बीच कल्चरल और कमर्शियल रिश्ता काफी पुराना है. थाईलैंड में भारत के फेमस ग्रंथ ‘रामायण’ को ‘रामकियेन’ कहा जाता है. ये कहानी थाईलैंड की किताबों, कला और राजा-महाराजाओं की परंपराओं पर गहरा असर डालती है. ‘रामकियेन’ में हनुमान जी को खास जगह दी गई है. उनके चंचल व्यवहार को पेंटेड किया गया है.

सुचाता चुआंगसरी ने हैदराबाद की महिलाओं को दिया मैसेज
चुआंगसरी ने तेलंगाना की महिलाओं के लिए एक खास मैसेज दिया है. बता दें कि मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे तेलंगाना की महिलाओं से काफी इंस्पिरेशन मिली. आप सभी की ताकत, हिम्मत और दिल की खूबसूरती ने मुझे बहुत अफेक्ट किया है. यहां की महिलाओं से मुझे बहुत सारा प्यार और सपोर्ट मिला. मुझे लगता है कि भारत की महिलाएं बहुत मजबूत हैं और अपनी लाइफ में जो चाहें, वो कर सकती हैं.’

मिस वर्ल्ड 2025 के बारे में
मिस वर्ल्ड 2025 में दुनियाभर से करीब 108 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था. भारत की ओर से मॉडल नंदिनी गुप्ता ने इसमें हिस्सा लिया. हालांकि, वे मिस वर्ल्ड 2025 के खिताब की दौड़ में टॉप-20 तक ही जगह बना सकीं. चेक रिपब्लिक की मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज नई मिस वर्ल्ड चुआंगसरी को सौंपा. यह थाईलैंड की पहली बड़ी ब्यूटी पेजेंट जीत है.

मिस वर्ल्ड जीतने पर ओपल सुचाता ने क्या कहा?
अपनी इस जीत पर आईएएनएस से बात करते हुए चुआंगसरी ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ी सक्सेस है. थाईलैंड को मिस वर्ल्ड के मंच पर पहचान मिलने पर मुझे बहुत प्राउड हो रहा है. यह हमारा पहला मिस वर्ल्ड का ताज है और हमने इसे पाने के लिए 70 साल से ज्यादा इंतजार किया है. मुझे सच में लगता है कि मेरे देश के लोग भी प्राउड फील कर रहे हैं.’

[ad_2]

भाई साहब ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया…इस देश ने बेल्जियम पर लगाया अपनी हवा चुराने का आरोप

[ad_1]

2 जून के कार्ड्स क्या कहते हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मकान और जमीन के सौदों से अच्छे मुनाफे की संभावना बन रही है. व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे. सिंगल जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे शिक्षा में रुकावट के बावजूद भी छात्र अच्छी मेहनत करेंगे.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से बचें. कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज भाग्य का साथ मिथुन वालों को मिलने से घर, गृहस्थी और दाम्पत्य जीवन से संबंधित मामलों का तनाव ठीक होगा. नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा. संतान के करियर से संबंधित सुखद समाचार मिलेगा. पुराने निवेशों से अच्छा लाभ हो सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार मानसिक तनाव कुछ कम होगा. संतान से संबंधित समस्याएं काफी कम हो जाएंगी. राजकीय कार्यों में लाभ होगा. सिंगल जातकों के जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है. भाइयों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान केंद्रित होगा. आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा. उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता बुलंदियों पर होगी. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ होली पर कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज खर्च के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित होगा. शीत प्रकृति के रोग और ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं. खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए. कारोबार में कोई खास डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे. आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा. कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है और अधिकारियों का भी काफी दबाव रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसाक वृश्चिक वालों को आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. साथ ही अनावश्यक खर्चों से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा. परिजनों के साथ कोई बिजनस शुरू कर सकते हैं. लव लाइफ में मधुरता देखने को मिलेगी.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार धनु वाले आज जल्दबाजी में कोई काम न करें. आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं. सरकारी नौकरी करने वाले जातक आज अपने कामकाज पर ध्यान दें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा. जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी. आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगा.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज भाग्य का साथ मिलने से धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी. साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी का साथ सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है. पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है. अगर कहीं नौकरी की बात चल रही है तो उसमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं.

Published at : 01 Jun 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]