आज 31 मई शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद? फटाफट चेक करें RBI की लिस्ट

[ad_1]

Bank Holiday Today 31st May 2025: वीकेंड है तो हफ्ते भर के सारे जरूरी काम इसी दौरान निपटाने हैं, लेकिन अगर आप बैंक रिलेटेड किसी काम के लिए ब्रांच विजिट करने का सोच रहे हैं और इस दुविधा में हैं कि आज बैंक खुला है या बंद, तो यह खबर आपके लिए है.

बता दें कि आप आज बेझिझक बैंक जाकर अपने जरूरी काम पूरे कर सकेंगे क्योंकि आज महीने का पांचवां शनिवार होने के चलते देशभर में बैंक खुले रहेंगे. बैंक आमतौर पर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को छोड़कर वीकेंड पर बंद रहते हैं. आज चूंकि महीने का पांचवां शनिवार है इसलिए बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से होगा. ऐसे में आप ब्रांच जाकर अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे.

वीकेंड के अलावा इस दिन बैंक रहते हैं बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं. वीकेंड के अलावा बैंक अमूमन नेशनल हॉलिडे वाले दिन बंद रहता है. इसके अलावा, बैंकों की छुट्टियों राज्यों के हिसाब से भी तय की जाती हैं.

नेशनल हॉलिडे के दिन देशभर में बैंक बंद रहते हैं, जबकि रीजनल छुट्टियां विशिष्ट राज्यों पर ही लागू होती हैं इसलिए ग्राहकों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि भारत में बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं और उन्हें बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट के लिए लोकल ब्रांच से संपर्क करना चाहिए. ध्यान रहें कि बैंक की अगली छुट्टी रविवार, 1 जून 2025 को है. इस दिन देश में सारे बैंक बंद रहेंगे.

जून के महीने में बैंकों की छुट्टियां

• 6 जून (शुक्रवार) – ईद-उल-अजहा (बकरीद) – केरल में बैंक बंद रहेंगे.
• 7 जून (शनिवार) – बकरीद (ईद-उज-ज़ुहा) – पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे.
• 11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा – सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
• 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.
• 30 जून (सोमवार) – रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.

हालांकि, इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि इस दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, कैश डिपॉजिट और विदड्रॉल के लिए एटीएम हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे खुले रहते हैं. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, बैलेंस जानने या दूसरे कामों के लिए इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल एप्लीकेशन की मदद ले सकते हैं. UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) जैसी सुविधाओं के इस्तेमाल कर बिना किसी झंझट के आराम से पैसों का लेनदेन भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.992 अरब डॉलर का इजाफा, जानें पाकिस्तान के पास कितना है खजाना?

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal 31 May 2025: मेष, सिंह, तुला राशि के लिए अच्छा है दिन, जानें अन्य राशियों का हा

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 31 May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
कार्यक्षेत्र में आपको पूरी एकाग्रता से काम करने की जरूर है. क्योंकि छोटी सी भी गलती पर बॉस और सीनियर आपकी क्लास ले सकते हैं. नौकरीपेशा वालों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा ऑफिस में कुछ प्रतिकूल खबरें हैरान कर देगी. आज आपका काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा. खून की कमी होने से सेहत में गिरावट की आशंका दिख रही है, सचेत रहें और ब्लड बढ़ाने वाली चीजों का अधिक सेवन करें. बिजनेसमैन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें. भाषा शैली और व्यवहार के चलते आपके कई बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं, इस बात का बिजनेसमैन को खास रूप से ध्यान रखना है.

वृषभ राशि (Taurus)-
बिजनेसमैन किसी अपरिचित या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करने से बचें, वरना हानि हो सकती है. अपनी गुप्त बातें किसी के साथ साझा न करें, कुछ बातों का गोपनीय रहना जरूरी है. स्टूडेंट्स को सफलता हासिल करने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी. लव लाइफ में लव एंड पीस भरपूर रहेगा. वर्कप्लेस पर आपको कामकाज में अधिक भागीदारी दिखानी होगी, तभी आप बॉस की नजरों में आ सकेंगे. जॉब में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)-
आर्थिक रूप से आज मजबूत रहेंगे. वृद्धि, लक्ष्मी योग के बनने से बिजनेस में कोई बड़ा ओर्डर मिलने से आपकी कमाई में बढ़ोतरी की प्रबल संभावनाएं है. र्स्पोट्स पर्सन के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. फैमिली के साथ भोजन करें. यह समय मैरिड लाइफ को समर्पित करने का है. वर्कप्लेस पर ऑफिस के कार्यों में किसी प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से प्रेजेंटेशन करने के कारण सभी आपकी तारीफ करेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. समय की स्थिति को देखते हुए दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की बात चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाली होगी.

कर्क राशि (Cancer)-
आपका बौद्धिक विकास होगा. बिजनेसमैन ज्ञान और साहस के दम पर बिजनेस विस्तार करने में सफल होंगे. लेकिन आप लेन-देन में सावधानी रखें. स्टूडेंट्स अपने फील्ड में करियर बनाने में व्यस्त रहेंगे जिसमें उन्हें किसी का गाइडेंस भी मिल सकता है. वीकेंड पर फैमिली में सभी लोग आप से खुश रहेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ संवाद की कमी न होने दें, काम के बाद का समय उनके साथ व्यतीत करें और संभव हो तो कहीं बाहर घूमने भी जाएं. मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे एंप्लॉयड पर्सन को करियर के बेहतर मौके मिलेंगे. खानपान को लेकर सजग रहें.

सिंह राशि (Leo)-
वर्कप्लेस पर वर्क लोड के प्रेशर को लेकर कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. जॉब में बनते बनते काम के रुकने के आसार हैं किसी के साथ अनबन हो सकती है. काम के बीच भी रिलेशन को बेहतर निभाने के चलते सभी के चहेते बनेंगे. आर्थिक समस्या को लेकर र्स्पोट्स पर्सन को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. फैमिली लाइफ में आप अपनी इनकम के हिसाब से सेविंग एंड खर्च के बीच तालमेल बना कर ही काम करे. बिजनेसमैन लोन लेने के लिए विचार बना रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय का और इंतजार करना होगा. प्रतियोगी परीक्षा के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी तब ही वो अपने टारगेट को अचिव कर पाएंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
बिजनेसमैन धैर्य बनाए रखें. बिजनेस में लाभ हानि तो चलती ही रहती है किंतु धैर्य खोने पर नुकसान भी उठा सकते हैं. संतान की पढ़ाई और करियर की ठोस प्लानिंग करें, साथ ही उसे अपने करियर के बारे में प्लानिंग बनाने के लिए प्रेरित करें. र्स्पोट्स पर्सन आलस्य को दूर भगाएं. वीकेंड पर वर्कप्लेस पर कार्य करते समय आलस्य से दूरी बनाकर रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं. कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. वर्कप्लेस पर काम करने के लिए एक सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है.

तुला राशि (Libra)-
वीकेंड होने के बावजूद भी आपके किसी बेहतर कार्य को लेकर गवर्नमेंट डिपार्टमेंट की ओर से आपको सम्मानित किया जा सकता है. एंप्लॉयड पर्सन के कार्य को लेकर स्थिति कुछ विपरीत हो सकती है. लाइफ पार्टनर को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा. बिजनेस बढ़ाना चाह रहे है, तो दोपहर 12.15 से 1.30 और 2.30 से 3.30 के मध्य करना आपके लिए उचित रहेगा. सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, बेफिक्र होकर दिन को इंजॉय करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृद्धि, लक्ष्मी योग के बनने से वीकेंड को देखते हुए बिजनेस में आपके हाथ अच्छा खासा मुनाफा हाथ लग सकता है. समय की स्थिति को देखते हुए पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के बीच विवादों का हल निकलेगा. आपका मन काफी शांत रहेगा, और खुद में सकारात्मक महसूस करेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ आपने संबंध मजबूत रखें क्योंकि लाइफ में मुश्किल दौर में लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. वर्कप्लेस पर हार्ड वर्क के साथ-साथ र्स्माट वर्क करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लें, इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय भी बचेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-
बिजनेसमैन न्यू प्लानिंग बना सकते हैं पर असफलता मिलने से आप परेशान रहेंगे लेकिन धैर्य रखें. बिजनेस रिलेटेड समस्या है तो अलर्ट रहें. आप अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. वर्कप्लेस पर आपको अपने कामकाज को लेकर अलर्ट रहना चाहिए, आपके बॉस आपके काम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)-
बिजनेसमैन को बेहतर लाभ प्राप्त होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के रिजल्ट फेवर में आने से उनको अपनों से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है. आपका अध्ययन के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा. फैमिली में भाइयों के साथ समय व्यतीत करें. वर्कप्लेस पर को-वर्कर के साथ अपना तालमेल बनाकर चलने से ऑफिस में हो रहे विवाद की स्थिति पर फुल स्टॉप लगेगा. जॉब में काम बनने के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)-
वर्कप्लेस पर कामकाज में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती है. एंप्लॉयड पर्सन को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है. ऑफिशियली वर्क में गलती की गुंजाइश न रखें, काम करते समय सावधानी बरतें यही आगे आपके वेतनवृद्धि और पदोन्नती के द्वार खोलेगा. समय आपके फेवर में होने से र्स्पोट्स पर्सन का किसी बड़े इवेंट में सलेक्शन हो सकता है. आपके कंधों पर फैमिली की जिम्मेदारी आ सकती है. पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों की आपसी बॉन्डिंग के चलते बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. काफी दिनों के बाद लवर के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है.

मीन राशि (Pisces)-
स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा. वृद्धि, लक्ष्मी योग के बनने से मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं, वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रखकर लक्ष्य पाने में सफल होंगे. बिजनेसमैन के आर्थिक ग्राफ में बढ़ोतरी होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे, बस लेन-देन में सावधानी रखें. स्टूडेंट्स को किसी से भी कुछ नया सीखने को मिल सकता है, इसलिए हमेशा तैयार रहें. वीकेंड पर हेल्थ के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें. वर्कप्लेस पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है जिससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी. जॉब में मान-सम्मान मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Taurus Monthly Horoscope June 2025: वृषभ राशि जून मासिक राशिफल, धन लाभ के बनेंगे अच्छे योग

[ad_2]

‘भूल चूक माफ’ ने मचा दी धूम, हिट होने के लिए फिल्म को चाहिए बस इतने करोड़, जानें- कलेक्शन

[ad_1]

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 8:  ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के पहले दिन से भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही है. इसे 2025 में बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी सरप्राइज़ में से एक माना जा सकता है. साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ने निगेटिव रिव्यू को मात देकर सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम किया है. ‘भूल चूक माफ’ ने साल की 7वीं सबसे ज्य़ादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया है?

‘भूल चूक माफ’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में ऐसे समय रिलीज हुई थी जब बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड 2 गदर काट रही थी. रेड 2 की जबरदस्त परफॉर्मेस देखते हुए इसकी तो बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जा रही थी कि राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और रितेश देखमुख की रेड 2 पर हावी हो जाएगी. हालांकि, दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है और इसे अपनी पहली पसंद बना लिया. अब ‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए एक हफ्ता पूरा कर चुकी है. इस दौरान इसने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ के अब तक के डे वाइज कलेक्शन की बात करें को सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

• राजकुमार राव की फिल्म ने 7 करोड़ से खाता खोला था.
• इसने पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ का कारोबार किया.
• वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 3.15 करोड़ की कमाई की है.
• इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 47.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भूल चूक माफ’ को हिट होने के लिए चाहिए बस इतने करोड़
कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हैं. इसने 8 दिनों में 47 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है और इसे अपना बजट वसूलने के लिए महज 2.75 करोड़ चाहिए. शनिवार को फिल्म ये आंकड़ा हर हाल में पार कर लेगी और इसी के साथ ये राजुकमार की हिट टैग वाली फिल्म बन जाएगी.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान, कपिल शर्मा या रूपाली गांगुली, टीवी पर किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रकम जान उड़ जाएंगे होश

[ad_2]

इंडियन ओवरसीज बैंक में 400 पदों पर भर्ती, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

[ad_1]

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 400 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर विजिट करना होगा.

इस भर्ती के जरिए अलग-अलग राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी. सबसे ज्यादा भर्तियां तमिलनाडु में की जाएंगी. इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, वेस्ट बंगाल, पंजाब और ओडिशा जैसे राज्यों में भी पद उपलब्ध हैं. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि SC, ST और दिव्यांग (PH) वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 175 रुपये का शुल्क देना होगा.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा. सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें कुल 140 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी. इसके बाद भाषा दक्षता परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. सामान्य वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 35% और आरक्षित वर्गों के लिए 30% तय किए गए हैं. गलत उत्तर देने पर एक चौथाई (1/4) अंक काटे जाएंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी?
सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 48,840 से 85,920 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. इसके साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी जो बैंक के नियमों के अनुसार होंगी.

आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाएं. वहां Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. अंत में फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रात को सोने से पहले पीएं लौंग का पानी…नींद आएगी भरपूर, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

[ad_1]

भारतीय किचन यानी औषधीय गुणों का खजाना. हर इंग्रीडिएंट अपनी खूबियों से भरपूर होता है. ये न सिर्फ फूड को टेस्टी बनाने में मददगार होते हैं, ब​ल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. ऐसे ही एक छिपे हुए स्पासेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सुगंध और टेस्ट से तो आप रूबरू होंगे, लेकिन ये सेहत के लिए भी उतना भी लाभकारी होता है. ये है लौंग. सिर्फ साबुत लौंग ही नहीं, बल्कि इसका पानी भी हेल्थ पर काफी अच्छा असर डालता है. अगर सोने से पहले इसका सेवन किया जाए तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता सकता है. आइए जानते हैं इसके लाभ…

कैसे करें लौंग के पानी का सेवन?

लौंग का सेवन कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन रात में लौंग का पानी पीने से शरीर पर कई असर देखने को मिलते हैं. इसके लिए दो लौंग को पानी में उबाल लें. फिर इस पानी को ठंडा होने या गुनगुने पर इसका सेवन करें.

क्या होता है फायदा?

लिवर की सफाई करता है: लौंग का पानी पीने से लिवर को डिटॉ​​क्सिफाई करने में भी मदद मिल सकती है. एक स्टडी के अनुसार इसमें पाए जाने वाला यूजेनॉल सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है, जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है: लोगों को रात में खाना खाने के बाद अक्सर गैस, अपच जैसी डाइजेशन प्राॅब्लम होती हैं. ऐसे में लौंग का पानी राहत दे सकता है. इसका सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में गेम चेंजर की तरह काम कर सकता है. एक स्टडी के अनुसार लौंग दस्त और गैस्ट्रिक चिड़चिड़ापन के लक्षणों से राहत दिलाने में कारगर है. वे पाचन एंजाइम को भी बूस्ट करता है, जिससे डाइजेशन सिस्टम इंप्रूव करने में मदद मिलती है.

नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार: लौंग का गर्म पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है. लौंग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, इसलिए इसका पानी हानिकारक संक्रमणों से लड़ने की बाॅडी की क्षमता में सुधार कर सकता है.

मुंह का रखता है ध्यान: लौंग में यूजेनॉल पाया जाता है, जो कई तरह की ओरल समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है. यूजेनॉल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करते हैं. जब सोने से पहले इसका सेवन किया जाता है, तो यह सुनिश्चित करेगा कि आपका मुंह बैक्टीरिया-फ्री रहे.

स्टे्स से रखता है दूर: लौंग में यूजेनॉल होने के चलते ये स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. सोने से पहले लौंग का पानी पीने से स्ट्रेस फ्री फील हो सकता है. जो अच्छी नींद में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: <a href=" लक्षण दिखें तो समझ जाएं दिल की एंजियोप्लास्टी कराना हो गया बेहद जरूरी, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

चीन ने बनाया UN को टक्कर देने का प्लान! पाकिस्तान, इंडोनेशिया समेत कई देशों संग मिलकर बनाया नया

[ad_1]

International Organization for Mediation: चीन अब संयुक्त राष्ट्र को सीधी टक्कर देने जा रहा है. शुक्रवार (30 मई, 2025) को ड्रैगन ने दर्जनों देशों के साथ मिलकर नया वैश्विक मध्यस्थता समूह बनाया है. इस समूह में पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बेलारूस समेत कई देश शामिल हुए.

चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक हांगकांग में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता संगठन (आईओमेड) की स्थापना पर एक सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और यूरोप के 85 देशों के साथ-साथ लगभग 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 400 उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों ने शिरकत की.

33 देश बने संस्थापक सदस्य

मंत्रालय के अनुसार इनमें से 33 देशों ने मौके पर ही कन्वेंशन में हस्ताक्षर किए और इसके संस्थापक सदस्य देश बन गए. सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने समारोह में कहा कि चीन ने हमेशा आपसी समझ और समझौते की भावना से मतभेदों को सुलझाने, बातचीत और परामर्श के माध्यम से आम सहमति बनाने, जीत की मानसिकता के साथ विकास को बढ़ावा देने और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ चुनौतियों का समाधान करने की वकालत की है.

संयुक्त राष्ट्र को टक्कर देने की तैयारी में चीन

चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को प्रकाशित एक बयान के अनुसार वांग ने कहा कि आईओएमईडी की स्थापना अंतरराष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में एक अहम कदम है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के इतिहास में इसका महत्वपूर्ण महत्व है. वांग ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को मूर्त रूप देता है और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही संस्थागत कमी को पूरा करता है.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हस्ताक्षर समारोह में भाग लेने वाले देशों में इंडोनेशिया, पाकिस्तान, लाओस, कंबोडिया और सर्बिया शामिल थे. संयुक्त राष्ट्र सहित 20 अंतरराष्ट्रीय निकायों के प्रतिनिधियों के भी भाग लेने की उम्मीद थी. कुछ विश्लेषकों ने कहा कि मध्यस्थता समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन के प्रभाव को बढ़ा सकता है और वैश्विक शासन में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए अधिक मुखर भूमिका को बढ़ावा दे सकता है, हालांकि रॉयटर्स के अनुसार इसकी सफलता अभी देखी जानी बाकी है.

चाइनीज एसोसिएशन ऑफ हांगकांग एंड मकाऊ स्टडीज के सदस्य चू कार-किन ने शुक्रवार को ग्लोबल टाइम्स को बताया कि आईओएमईडी शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाधान के लिए एक आधिकारिक प्रतीक है और आईओएमईडी की स्थापना वैश्विक विवाद समाधान में एक नया अध्याय जोड़ती है.

ये भी पढ़ें:

जिहादी कंटेंट, मदरसा अटैक और मर्डर… पश्चिम बंगाल के इस इंजीनियर ऐसे चुना आतंक का रास्ता, जानें इनसाइड स्टोरी

[ad_2]

एशियाई बाजार में रुपये ने दिखाई जोरदार ताकत, औंधे मुंह गिरा हुआ अमेरिकी डॉलर

[ad_1]

Rupee Rises Against US Dollar: भारतीय रुपये में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 19 पैसे की मजबूती आयी है. ऐसे विदेश पूंजी की प्रवाह जारी रहने और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपये ने दम दिखाया है. रुपया अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange) में 85.35 प्रति डॉलर पर खुला और उसके बाद 19रुपये मजबूत होकर 8529 पर पहुंच गया.

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.48 के स्तर पर बंद हुआ था. इधर, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाले डॉलर इंडेक्स 0.16 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 99.36 पर आ गया है.

शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार का गिरावट का दौर जारी रहा. बीएसई सेंसेक्स 35.68 अंक नीचे गिरकर 81,597.34 के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 24,833.70 के स्तर पर बना रहा. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48% फिसलने के साथ 63.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया.

विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 884.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बाजार के जानकारों का कहना है कि अमरेकी फेडरल कोर्ट की तरफ से ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरफ लगाई गई रोक के फैसले का कुछ ही देर तक असर रहा. उसके बाद कोर्ट ने अगले ही दिन रेसिप्रोकल टैरिफ के ऊपर से रोक हटा दी है.

तेज रहेगी 2026 में भी ग्रोथ

इधर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026 में भी भारत दुनिया की तेज गति से भागने वाली इकोनॉमी रहेगी. आरबीआई ने आगे कहा है कि भारतीय इकोनॉमी अपने मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे, मजबूत वित्तीय सेक्टर फाइनेंशियल सेक्टर और सत्त विकास का फायदा उठाकर वित्त वर्ष 2025-26 में तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख इकोनॉमी में बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: चौथी तिमाही में 365 प्रतिशत का जबरदस्त मुनाफा, मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर की दी BUY की सलाह

[ad_2]

‘फैमिली बहुत जरूरी है..’, अजय के बाद दीपिका के सपोर्ट में उतरे सैफ अली खान

[ad_1]

Saif Ali Khan On Working Hours: दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद इंडस्ट्री में काफी बहस चल रही है. ये बहस 8 घंटे काम को लेकर छिड़ी हुई है. कहा जा रहा है कि दीपिका ने दिन में 8 घंटे ही काम करने की डिमांड की थी. जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. हाल ही में अजय देवगन एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे. वहीं अब सैफ अली खान ने भी इस मामले पर एक बड़ बयान दिया और कहा कि परिवार हमारे लिए बहुत जरूरी है.

काम करने पर क्या बोले सैफ अली खान?

सैफ अली खान ने अरब मीडिया समिट में इस मुद्दे पर बात की थी. एक्टर ने कहा कि, ‘फैमिली बहुत जरूरी है. क्योंकि मुझे भी ये अच्छा नहीं लगता है कि मैं घर पर आऊं और बच्चे सोने जा चुके हो. फिर ये आपकी सफलता नहीं है. असली सफलता वो है जब आप कह सकें कि नहीं, अब मुझे घर जाना है ताकि आप अपने बच्चों के साथ आधा घंटा बिता सकें.’

‘मुझे मां और बच्चे दोनों को देखना है’

सैफ अली खान ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों को साल में चार छुट्टियां मिलती हैं. जब मेरे बच्चे ब्रेक पर होते हैं, तो भी मैं काम नहीं करता हूं. क्योंकि वो वक्त बहुत महत्वपूर्ण है.फिलहा में मैं उम्र के उस पड़ाव पर हूं. जहां मुझे मेरी मां और बच्चों दोनों को कॉल करना होता है. आपको दोनों फैमिली संभालनी होती है.’

सैफ ने बताया सफलता का असली मतलब

सैफ आगे कहते हैं कि, ” हम सबके लिए काम करना जरूरी है, लेकिन परिवार के साथ वक्त भी बिताना है. परिवार के साथ पास्ता बनाना, खाना खाना और बच्चों पर फोकस करना भी बहुत जरूरी है. आपके लिए असली सफलता और प्रिवलेज तो वो है जब आप काम करने को मना कर सकें और परिवार के साथ समय बिताने को हां कह सकें.”

ये भी पढ़ें –

IPL का फाइनल मैच RCB vs PBKS होगा, यजुवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का दावा

[ad_2]

‘भारत कभी भी न्यूक्लियर अटैक की गीदड़भभकी के आगे नहीं झुकेगा’, PAK की धमकी पर बोले एस जयशंकर

[ad_1]

MEA S. Jaishankar in Gujarat: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को गुजरात के वडोदरा के पारुल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के दीक्षांत समोराह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया. जयशंकर ने अपने संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आत्मनिर्भर भारत और वसुधैव कुटुंबकरम के महत्व के बारे में बताया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी तरह से अडिग है.

आतंकवाद और परमाणु हमले को लेकर बोले जयशंकर

वहीं, पाकिस्तान की ओर से लगातार परमाणु हमले की धमकी को लेकर जयशंकर ने कहा कि भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा. जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित, पोषित और इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी चाहिए.

विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह टिप्पणी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आई है.

भारत की विदेश कूटनीति पर विदेश मंत्री का संबोधन

भारत की विदेश कूटनीति के बारे में बोलते हुए जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, “भारत की कूटनीति का एक उद्देश्य है कि भारत को दुनिया के अन्य सभी देशों के साथ एकजुटता को बढ़ाना है. कुछ देश इसे भौगोलिक और ऐतिहासिक आधार पर करते हैं, तो कुछ विश्वास, भाषा और संस्कृति के आधार पर करते हैं. भारत विश्वास के आधार पर साझेदारी बनाने में भरोसा रखता है. ऐसे में भारत ने निकटता, समाजशास्त्र और विरासत के संबंधों को विकास सहयोगि में बदला है. वहीं, कुछ वर्गों मे अन्य देशों के साथ खुलेआम आदान-प्रदान करना एक चलन बन गया है.”

उन्होंने कहा, “भारत एक दुर्लभ सभ्यता वाला देश है, जो विश्व बिरादरी में अपना उचित स्थान फिर से हासिल कर रहा है. आज भारत की साझेदारी जल, बिजली, स्थास्थ्य, डिजिटल सेवा, शिक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में फैली हुई है.”

[ad_2]