सेहत का बादशाह! ये है दुनिया का सबसे पौष्टिक फल, रिसर्च से मिली सही जानकारी

[ad_1]

Best Fruit for Fitness: जब भी बात होती है सेहतमंद खाने की तो लोग आमतौर पर महंगे सुपरफूड्स, ड्राई फ्रूट्स की तरफ भागते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा एक आम सा दिखने वाला फल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पौष्टिक माना गया है? हम बात कर रहे हैं,  नींबू की. खट्टी-सी झलक और ताजगी से भरपूर खुशबू वाला ये छोटा-सा फल सेहत के बड़े-बड़े काम करता है।

दरअसल, अमेरिका की विलियम पीटरसन यूनिवर्सिटी के मुताबिक नींबू में इतनी अधिक मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं कि ये कई बीमारियों से शरीर को बचाने में कारगर है. चलिए जानते हैं कि नींबू को क्यों माना गया है ‘सेहत का बादशाह’, और इसे इस्तेमाल करने के कौन-कौन से आसान तरीके हैं. 

ये भी पढे़- सुबह-सुबह यह नाश्ता करती हैं सोहा अली खान, एक्ट्रेस की तरह आप भी हो सकती हैं एकदम फिट

नींबू क्यों है सबसे पौष्टिक फल?

नींबू में विटामिन C की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है. स्किन को ग्लोइंग बनाता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. इसके अलावा इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर भी मौजूद होता है. 

नींबू के 5 बेहतरीन फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर – रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना संक्रमण से बचाता है.

स्किन क्लीनर – नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन को साफ और टैनिंग से मुक्त करता है. 

वजन घटाने में मददगार – नींबू डिटॉक्स का काम करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है. 

पाचन सुधारता है – खाना पचाने में मदद करता है और कब्ज से राहत देता है. 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है – नींबू में पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. 

कैसे करें नींबू का इस्तेमाल?

नींबू पानी- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाएं. 

सलाद में नींबू- खाने के साथ सलाद पर नींबू छिड़कना स्वाद के साथ सेहत भी बढ़ाता है. 

नींबू-शहद ड्रिंक- दोपहर या शाम को शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बेहतरीन है. 

नींबू स्किन पैक- नींबू का रस बेसन या एलोवेरा के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. 

नींबू और नारियल तेल- बालों का डैंड्रफ हटाने के लिए स्कैल्प पर लगा सकते हैं. 

नींबू एक सस्ताऔर शक्तिशाली फल है, जिसे वैज्ञानिकों ने भी दुनिया का सबसे पौष्टिक फल माना है. रोजाना नींबू को अपनी दिनचर्या में शामिल करके न सिर्फ आप स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि आपकी त्वचा और बालों की खूबसूरती भी निखर सकती है. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025: मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 1 June 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, रविवार,1 जून 2025 का अंक राशिफल

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 1 

1 जून को आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा. आज कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी प्रतिभा को पहचानेगा जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है. नेतृत्व क्षमता के कारण आपको टीम या परिवार में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, नया निवेश सोच-समझकर करें.  सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. पारिवारिक मामलों में थोड़ी उलझन रह सकती है, धैर्य से सुलझाएं.  सेहत सामान्य रहेगी, पर थकावट हो सकती है.  प्रेम संबंधों में ईगो से बचें. व्यवसाय में नया क्लाइंट जुड़ सकता है.  कुल मिलाकर, आज का दिन स्थिर और अवसरों से भरा है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 2 

आज का दिन आपकी संवेदनशीलता और अंतर्ज्ञान के लिए बेहद खास है. आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझ पाएंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. कार्यक्षेत्र में आपसी सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूरा हो सकता है.  जो लोग क्रिएटिव या आर्ट से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत अनुकूल है. आर्थिक रूप से स्थिति संतुलित रहेगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है. मानसिक रूप से थोड़े चंचल रह सकते हैं, मेडिटेशन से लाभ होगा. प्रेम संबंधों में भावुकता बढ़ सकती है. पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा.  कोई पुरानी याद अचानक मन को उद्वेलित कर सकती है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 3 

आपका आत्मबल और गुरु का आशीर्वाद आज आपको सही दिशा में मार्गदर्शन देगा. शिक्षा, प्रशासन और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बहुत फलदायक रहेगा.  यदि किसी बड़े निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आज उसका समाधान मिल सकता है.  करियर में पदोन्नति या सम्मान की संभावना बन रही है. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी.  पारिवारिक दृष्टि से किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा.  संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.  निवेश के लिए समय अनुकूल है. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी और आत्मिक संतुलन महसूस करेंगे. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 4 

आज का दिन थोड़ा अप्रत्याशित हो सकता है, लेकिन आप अपनी रणनीतिक सोच से चीजों को नियंत्रण में रख पाएंगे.  टेक्नोलॉजी, रियल एस्टेट या रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए दिन उन्नति भरा हो सकता है.  रूटीन से हटकर कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी.  पुराने कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से समाधान निकलेगा. आर्थिक रूप से खर्चों में वृद्धि संभव है.  पारिवारिक स्तर पर किसी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है.  यात्रा का योग है लेकिन पूरी योजना बनाकर ही निकलें.  प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं. आज कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 5 

1 जून आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है.आज आपके विचारों में स्पष्टता और वाणी में आकर्षण रहेगा जिससे आप अपने पक्ष को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर पाएंगे. मार्केटिंग, मीडिया, कम्युनिकेशन या सेल्स से जुड़े लोगों के लिए विशेष उपलब्धियों का योग है. यात्राएं सफल होंगी और नए संपर्क बनेंगे. आर्थिक रूप से धनलाभ के संकेत हैं, विशेष रूप से कोई पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है.  प्रेम जीवन में स्पष्ट संवाद से समस्याएं हल होंगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन नींद पूरी लें.  कुल मिलाकर आज का दिन अवसरों से भरा है. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 6 

आज सौंदर्य, कला और प्रेम के मामलों में आपका झुकाव अधिक रहेगा. किसी महत्वपूर्ण संबंध में गहराई आएगी और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा.  फैशन, डिजाइनिंग, या इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नई परियोजनाएं मिल सकती हैं. वित्तीय दृष्टि से दिन स्थिर है, हालांकि विलासिता पर अधिक खर्च हो सकता है. घर में सजावट या परिवर्तन की योजना बन सकती है. माता-पिता से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी.  सेहत सामान्य रहेगी, परन्तु त्वचा या हार्मोन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.  संगीत या कला में मन लगेगा. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 7 

1 जून को आपका आध्यात्मिक और विश्लेषणात्मक पक्ष प्रबल रहेगा. आप किसी गूढ़ विषय या रिसर्च में गहराई से सोच सकते हैं.  आज आपके अकेलेपन की प्रवृत्ति अधिक होगी लेकिन यह आत्ममंथन के लिए लाभकारी साबित होगी.  विदेश या उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों में प्रगति के संकेत हैं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है जो नई सोच या दिशा दे सकता है. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन भावनात्मक संवाद की आवश्यकता रहेगी.  सेहत में पेट या नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है. कामकाज में धीमापन रहेगा लेकिन स्थायित्व की ओर बढ़ रहे हैं.  ध्यान करना लाभकारी होगा. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 8 

आज का दिन कर्म प्रधान रहेगा और परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या जिम्मेदारी में वृद्धि हो सकती है. व्यवसाय में कोई बड़ा अनुबंध या डील पक्की होने की संभावना है.  अतीत की गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है लेकिन भविष्य के लिए योजना बनाना आवश्यक होगा.  परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा लेकिन उनका स्वास्थ्य ध्यान मांग सकता है.  प्रेम संबंधों में थोड़ा संदेह उत्पन्न हो सकता है, संवाद से समाधान संभव है.  ब्लड प्रेशर और हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है, लापरवाही न करें. 

अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025:  मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

मूलांक 9 

आज आपकी ऊर्जा और जोश उच्च स्तर पर रहेगा, जिससे आप कठिन से कठिन कार्य भी पूरे आत्मविश्वास से कर पाएंगे. समाज सेवा, पुलिस, सेना, या खेल से जुड़े लोगों के लिए विशेष उपलब्धि का दिन हो सकता है. किसी प्रतिस्पर्धा में जीत के संकेत हैं.  साहसिक निर्णय लेने से लाभ मिलेगा लेकिन आवेग से बचना जरूरी है. वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है.  पारिवारिक जीवन में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ेगी. प्रेम संबंधों में स्पष्टता जरूरी है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अत्यधिक परिश्रम से थकावट हो सकती है. कुल मिलाकर दिन ऊर्जा, जोश और साहस से भरा रहेगा. 

[ad_2]

रूस-चीन सब पीछे, इस मुस्लिम मुल्क़ की ड्रोन तकनीक से थर-थर कांपती है दुनिया, जानिए टॉप 5 की लिस

[ad_1]

Drones: आज के समय में बिना पायलट वाले लड़ाकू ड्रोन (UCAVs) युद्ध के मैदान की तस्वीर ही बदल रहे हैं. ये ड्रोन अब केवल निगरानी और जासूसी तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि सटीक हमलों में भी इनकी भूमिका बेहद अहम हो गई है और वो भी बिना किसी सैनिक की जान जोखिम में डाले. कभी सीमित उपयोग वाली तकनीक माने जाने वाले ये ड्रोन अब हर देश की सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं. तेज़, खतरनाक और स्वायत्त रूप से काम करने वाले इन प्लेटफॉर्म्स की मांग पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ चुकी है. चाहे अमेरिका का MQ-9 रीपर हो, तुर्की का किफायती लेकिन घातक Bayraktar TB2 या फिर चीन और रूस द्वारा विकसित हो रहे नए ड्रोन—ये सभी आने वाले हवाई युद्धों की दिशा तय कर रहे हैं.

MQ-9 Reaper

अमेरिका द्वारा विकसित MQ-9 Reaper को दुनिया का सबसे प्रभावशाली कॉम्बैट ड्रोन माना जाता है. यह न सिर्फ लंबे समय तक उड़ान भर सकता है बल्कि भारी हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है. MQ-1 Predator के उत्तराधिकारी के रूप में विकसित यह ड्रोन अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की सैन्य ताकत का अभिन्न हिस्सा है.

Bayraktar TB2

तुर्की की Baykar Defense कंपनी द्वारा विकसित Bayraktar TB2, आधुनिक युद्धों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सैन्य ड्रोन बन चुका है. इसकी लागत अपेक्षाकृत कम है, लेकिन इसकी मारक क्षमता किसी भी बड़े ड्रोन से कम नहीं. TB2 ने सीरिया, लीबिया, नागोर्नो-कराबाख और यूक्रेन जैसे क्षेत्रों में अपनी ताकत साबित की है. पहली उड़ान 2009 में और सेवा में प्रवेश 2014 में हुआ था. इसके बाद यह दुनिया के सबसे भरोसेमंद और प्रभावी ड्रोन में गिना जाने लगा.

TAI Anka

TAI Anka, Bayraktar TB2 से कहीं अधिक क्षमताओं वाला ड्रोन है. यह लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है और भारी हथियार ले जाने में सक्षम है. शुरुआत में इसे निगरानी और जासूसी के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन बाद में इसे हथियारों से लैस कर युद्ध-योग्य बना दिया गया. Anka-A संस्करण 2016 में तुर्की वायुसेना में शामिल हुआ, जबकि Anka-B ने 2015 में उड़ान भरी और इसमें स्वचालित लैंडिंग की सुविधा और अधिक पेलोड क्षमता है. वहीं Anka-S, इसका उत्पादन संस्करण है जिसमें सैटेलाइट संचार और अलग-अलग प्रकार के हथियार जोड़ने की क्षमता है.

Wing Loong II

चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री ग्रुप द्वारा बनाया गया Wing Loong II एक मीडियम एल्टीट्यूड, लॉन्ग एंड्यूरेंस ड्रोन है. इसका उपयोग खुफिया जानकारी इकट्ठा करने से लेकर सटीक हमलों तक में किया जाता है. यह अमेरिका के MQ-9 का किफायती विकल्प है और मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में काफी लोकप्रिय हो चुका है. 2015 में पहली बार पेश किए जाने के बाद, इसने 2017 में पहली उड़ान भरी और उसी साल सेवा में शामिल हो गया. इसकी डिज़ाइन और क्षमताएं काफी हद तक MQ-9 से मिलती-जुलती हैं, लेकिन लागत के मामले में यह कहीं सस्ता विकल्प है.

Kronshtadt Orion

Kronshtadt Orion रूस का पहला ऐसा MALE ड्रोन है जिसे पूरी तरह देश में ही विकसित किया गया है. Kronstadt Group ने इसे 2011 में बनाना शुरू किया, और 2016 में इसने पहली उड़ान भरी. 2020 में यह रूसी सेना में शामिल हो गया. इसे ‘Inokhodets’ (अर्थ: धीरे चलने वाला) नाम से भी जाना जाता है.

यह ड्रोन लगभग 26 फीट लंबा है और 250 किलोग्राम तक के पेलोड में चार गाइडेड बम या मिसाइलें ले जा सकता है. भले ही इसे उतनी वैश्विक सफलता न मिली हो जितनी अन्य ड्रोन को, लेकिन इसकी क्षमताएं इसे 2025 में दुनिया के प्रमुख सैन्य ड्रोन की सूची में शामिल करती हैं.

यह भी पढ़ें:

AI Vs परमाणु बम: चीन की तकनीक से बदल जाएगी दुनिया की तस्वीर, हथियार नियंत्रण सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा

[ad_2]

IRB बोर्ड ने दी 8450 करोड़ रुपये के एसेट ट्रांसफर को मंजूरी

[ad_1]

IRB Infrastructure: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स बोर्ड ने शुक्रवार को आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की तीन BOT (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) हाइवे एसेट्स को पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) में ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है.

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ये तीन BOT एसेट्स- IRB हापुड़ मुरादाबाद टोलवे, कैथल टोलवे और किशनगढ़ गुलाबपुरा टोलवे है. इन एसेट के 100 परसेंट इक्विटी का सौदा 8,450 करोड़ रुपये में होना है. जबकि इस सौदे की इक्विटी वैल्यू लगभग 4,905 करोड़ रुपये है. इसके लिए बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन भी हो चुके हैं. ये तीनों एसेट्स लगभग 1,800 लेन किलोमीटर में फैले हुए हैं. 

इस काम में होगा जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

इस लेनदेन से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 15,000 करोड़ रुपये के नए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए होगा. यह कदम आईआरबी ग्रुप की एसेट चर्न स्ट्रैटेजी (Asset Churn Strategy) का हिस्सा है, जिसका मकसद ग्रोथ के लिए कैपिटल की रीसाइकिलिंग करना है. तीन हाईवे एसेट्स को लेकर हुई डील से आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स बोर्ड को जो पैसे मिलेंगे उससे अगले तीन सालों में आईआरबी ग्रुप का एसेट बेस 80,000 करोड़ से बढ़कर 1,40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. 

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र डी. म्हैसकर ने कहा है, ”कंपनी और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट आने वाले समय में कई दूसरे सेक्टरों की फंडिंग के लिए इस डील से हुई कमाई का लाभ उठा सकते हैं, जो ट्रांसफर किए जा रहे एसेट्स के आकार का लगभग दोगुना है. इसके अलावा, आईआरबी इनविट फंड के पोर्टफोलियो के इस विस्तार से अधिक रेवेन्यू वाले बीओटी हाइवे एसेट्स के साथ अपनी एवरेज लाइफ को बढ़ाना है.” 

कंपनी के शेयर की परफॉर्मेंस

बता दें कि खासकर, बीओटी मॉडल के तहत भारत में सड़क और हाईवे प्रोजेक्ट्स में निवेश करने वाली इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 0.19 रुपये या 0.37 परसेंट की गिरावट के साथ 51.26 पर बंद हुए. बीओटी मॉडल का मतलब है कि कंपनी जिस सड़क या राजमार्ग को बनाती है उसे कुछ समय तक खुद चलाती है और फिर उसे सरकार को सौंप देती है. 

ये भी पढ़ें:

खूब बढ़ रही चीन-पाकिस्तान की दोस्ती, पहले हथियार देकर की मदद अब ड्रैगन देगा 316604005000 रुपये

[ad_2]

‘सिंधु जल संधि हमारे लिए लक्ष्मण रेखा, हम कभी नहीं झुकेंगे, पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल आसिम म

[ad_1]

Asim Munir on Indus Water Treaty: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. पाक सेना चीफ ने कहा है कि सिंधु जल संधि पाकिस्तान के लिए लक्ष्मण रेखा है और वो इससे कोई समझौता नहीं करेगा. आसिम मुनीर ने कहा कि सिंधु का पानी 24 करोड़ लोगों का मौलिक अधिकार है. 

भारत की तरफ से 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले ने पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में बेचैनी पैदा कर दी है. मुनीर ने सिंधु जल समझौते को लक्ष्मण रेखा करार दिया. इतना ही नहीं पाक आर्मी चीफ ने भारत के इसके परिणाम भुगतने की गीदड़भभकी भी दी. 

पहलगाम हमले के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय बहावलपुर में तबाह हुआ. इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर मुरीदके में नष्ट किया गया. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले का जवाब थी, जिसमें पहलगाम में 26 पर्यटक मारे गए थे.

सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान 

पाकिस्तान ने 8 से 10 मई के बीच भारत के सैन्य ठिकानों पर हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया. भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 एयरबेसों पर बमबारी की, जिससे पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया. आखिरकार 10 मई को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की मांग की, जिसे भारत ने मान लिया, परंतु साथ ही स्पष्ट संकेत दे दिया कि भविष्य में आतंक के समर्थन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत ने भेजे डेलीगेशन 

भारत जानता था कि पाकिस्तान दुनिया के सामने विक्टिम कार्ड खेलेगा. इसलिए भारत ने 7 सर्वदलीय डेलीगेशन दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजे ताकि सिंधु जल संधि निलंबन की वजह क्लीयर की जा सके. ऑपरेशन सिंदूर को आतंक के खिलाफ आवश्यक कदम के रूप में प्रस्तुत किया जा सके. पाकिस्तान की तरफ से बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन को उजागर किया जा सके.

[ad_2]

झारखंड में निकली 1614 होम गार्ड की भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

[ad_1]

झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड होम गार्ड, रांची ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए होम गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1614 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें से 1276 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और 338 पद शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं.

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 15 जून 2025 से होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

होम गार्ड की इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिसाब से पदों का वितरण इस प्रकार है – ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों के लिए 641 और महिलाओं के लिए 635 पद हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 169-169 पद निर्धारित किए गए हैं. यानी कुल मिलाकर 810 पुरुष और 804 महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है (सटीक शैक्षणिक योग्यता के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार करें). वहीं आयु सीमा की बात करें तो 18 साल से लेकर 40 साल तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षण), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शारीरिक परीक्षण में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी. चयन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए साझा की जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर ‘ऑनलाइन आवेदन’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  3. अपनी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  4. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें.
  6. आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सनोज मिश्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़िता ने वापिस ली शिकायत

[ad_1]

Sanoj Mishra Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को एक बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को एक महिला के द्वारा रेप के आरोप में फसाया गया था. जिसने अब दिल्ली हाईकोर्ट में ये स्वीकार किया है कि जो शिकायत उसने दर्ज कराई थी वह झूठी थी. दिल्ली हाई कोर्ट में महिला ने एफिडेविट दाखिल कर कोर्ट को बताया कि सनोज मिश्रा के साथ सहमति से वो लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी और जो शिकायत उसने सनोज मिश्रा के खिलाफ दर्ज करवाई थी. वो शिकायत उनके विरोधियों के बहकावे में आकर दर्ज कराई गई थी.

 दिल्ली HC की स्पेशल बेंच ने की मामले की सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस गिरिश कथपालिया के द्वारा स्पेशल बेंच का गठन कर इस मामले की अहम सुनवाई की गई. दिल्ली हाई कोर्ट में आम तौर पर फूल कोर्ट रिफरेंस के बाद कोई भी ज्यूडिशियल कार्रवाई नहीं होती है ,लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस गिरीश कथपालिया की बेंच ने आरोपी की निजी स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए स्पेशल बेंच का गठन कर इस मामले की अहम सुनवाई की.

सनोज मिश्रा को 30 मार्च को किया गया था गिरफ्तार

फिल्म डायरेक्टर सरोज मिश्रा को 30 मार्च को आईपीसी की धारा 376 ,354C ,313 ,323 और 506 के तहत अरेस्ट किया गया था. सनोज मिश्रा के ऊपर आरोप था कि उन्होंने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार शारीरिक शोषण और उसे ब्लैकमेल किया लेकिन फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया था उनका कहना था कि दोनों के बीच में आपसी सहमति का रिश्ता था.

महिला ने कहा सनोज के प्रतिद्वंद्वियों के कहने पर दर्ज की शिकायत

दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी वकील के द्वारा पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में माना है कि जो आरोप लगाए गए थे वो झूठे हैं और वो सनोज के साथ सहमति से संबंध में थी. इसके अलावा महिला ने दिल्ली हाई कोर्ट को यह भी बताया की उसने ये शिकायत सनोज के विरोधियों के कहने पर दर्ज कराई थी.

दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए एक अहम टिप्पणी की. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ये केस एक और उदाहरण को दर्शाता है कि हाल ही में समाज मे झूठी यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराने की गति बढ़ रही है. हर झूठी शिकायत न केवल आरोपी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचती है. बल्कि पूरे समाज में अविश्वास और संदेह का माहौल भी पैदा करती है. जिससे वास्तविक पीड़ितों को भी नुकसान होता है। क्योंकि समाज उनकी सच्ची शिकायतों पर भी भरोसा नही करता है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसी झूठी शिकायतों से शक्ति से निपटा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें –

युजवेंद्र चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच आरजे महवश ने फिर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- ‘आपने कभी किसी के साथ गलत’

 

 

[ad_2]

दिग्गजों की लिस्ट से जुड़े साई सुदर्शन, IPL में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

[ad_1]

Sai Sudarshan Runs in IPL 2025: साई सुदर्शन ने अपना नाम IPL के दिग्गजों में दर्ज करवा लिया है. सुदर्शन इतिहास में ऐसे केवल 9वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 700 से अधिक रन बनाए हैं. सुदर्शन ने यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हासिल की है. वो IPL 2025 में 700 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, इसलिए ऑरेंज कैप भी अभी उन्हीं के पास है.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच से पूर्व सुदर्शन ने 14 मैचों में 679 रन बना लिए थे. MI के खिलाफ मैच में 21 रन बनाते ही उन्होंने 700 रनों का आंकड़ा छू लिया है. उनसे पहले विराट कोहली और शुभमन गिल ही ऐसे 2 भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक IPL सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हों. साई सुदर्शन ने मुंबई के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भी पचासा ठोक दिया है, जो आईपीएल 2025 में उनकी कुल छठी फिफ्टी है. वो इसके अलावा एक शतक भी लगा चुके हैं.

एक सीजन में 700 या ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली (2 बार), क्रिस गेल (2 बार), डेविड वॉर्नर, फाफ डु प्लेसिस, शुभमन गिल, जोस बटलर, केन विलियमसन और माइक हसी, वे 8 क्रिकेटर हैं जिन्होंने अब तक एक IPL सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है.

  • विराट कोहली – 973 रन (2016)
  • शुभमन गिल – 890 रन (2023)
  • जोस बटलर – 863 रन (2022)
  • डेविड वॉर्नर – 848 रन (2016)
  • विराट कोहली – 741 रन (2024)
  • केन विलियमसन – 735 रन (2018)
  • क्रिस गेल – 733 रन (2012)
  • माइकल हसी – 733 रन (2013)
  • फाफ डु प्लेसिस – 730 रन (2023)
  • क्रिस गेल – 708 रन (2013)

साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की दौड़ में काफी आगे निकल गए हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने 673 रन बनाए हैं, जबकि सुदर्शन उनपर 60 रनों से भी ज्यादा की बढ़त कायम कर चुके हैं. सुदर्शन का व्यक्तिगत प्रदर्शन सीजन दर सीजन बेहतर होता जा रहा है. पिछले सीजन उन्होंने 527 रन बनाए थे. बताते चलें कि शानदार फॉर्म के बलबूते उन्हें इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है.

यह भी पढ़ें:

विराट के पीछे-पीछे चल रहे रोहित शर्मा, बड़े IPL रिकॉर्ड के लिए छिड़ी है जंग; इतिहास रचने से इतने रन दूर ‘हिटमैन’

[ad_2]

पानी से दुश्मन की मौत, क्या है वाटर वेपन तकनीक, किस देश ने किया इस्तेमाल, दुनियाभर में दहशत

[ad_1]

Water Weapon Technology: आज दुनिया गंभीर जल संकट से जूझ रही है. ताजे पानी का प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि और बढ़ती मांग ने पानी की गुणवत्ता और उपलब्धता दोनों को खतरे में डाल दिया है. पिछले 40 वर्षों में, कृषि, उद्योग और जनसंख्या के लिए पानी की वैश्विक खपत हर साल लगभग 1% की दर से बढ़ रही है. इस दबाव का असर साफ़ दिखता है, दुनिया की 26% आबादी को आज भी स्वच्छ पीने के पानी तक पहुंच नहीं है और 46% लोग बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं से वंचित हैं. जहां संघर्ष और युद्ध जारी हैं, वहां हालात और भी बदतर हैं.

युद्ध प्रभावी इलाकों में जल संकट

2015 के आंकड़ों के अनुसार, युद्ध-प्रभावित इलाकों में 38% लोगों को पीने के लिए सुरक्षित पानी नहीं मिल पाता और 61% लोग शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं. बच्चों पर इसका असर सबसे ज़्यादा पड़ता है, UNICEF की रिपोर्ट बताती है कि लंबे समय से युद्ध झेल रहे इलाकों में रहने वाले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, युद्ध से कम बल्कि दस्त जैसी बीमारियों से तीन गुना ज़्यादा मौत का शिकार होते हैं. वहीं पांच साल से छोटे बच्चों की मृत्यु दर बीमारियों से 20 गुना ज़्यादा होती है, मुकाबले सीधे युद्ध से.

पानी पर बढ़ता संकट और उसके खतरनाक रूप

2023 के अंत में Pacific Institute द्वारा जारी की गई रिपोर्ट “Water Conflict Chronology” ने पानी से जुड़े संघर्षों की बढ़ती घटनाओं को उजागर किया. इसमें पानी को किसी संघर्ष का कारण, एक रणनीतिक हथियार या स्वयं एक “शिकार” के रूप में प्रस्तुत किया गया. यह चिंता इसलिए भी बढ़ती जा रही है क्योंकि जल संसाधनों पर नियंत्रण अब सिर्फ जीवन नहीं, राजनीति और युद्ध का भी केंद्र बन चुका है.

पानी को हथियार बनाने की पुरानी परंपरा

हालांकि पानी को युद्ध में हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की रणनीति नई नहीं है, 1942 में ब्रिटेन ने जर्मनी के रूह्र बांधों पर हमला किया था जिससे 1,300 नागरिक मारे गए लेकिन पिछले दो दशकों में इसकी घटनाएं बढ़ती गई हैं. Pacific Institute के मुताबिक, साल 2020 के बाद से अब तक पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने के कम से कम 28 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2000 से 2009 के बीच ऐसे 32 मामले दर्ज हुए थे.

पानी को हथियार बनाने के पीछे मंशा, भूमिका और भूगोल जैसे कई कारक होते हैं. विशेषज्ञ Marwa Daoudy ने इसे चार वर्गों में बांटा है राजनीतिक नियंत्रण, सैन्य रणनीति, सैन्य लक्ष्य और सहयोग की संभावना. इसका अर्थ है कि पानी का दुरुपयोग केवल युद्ध के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य परिस्थितियों में भी राज्य और गैर-राज्य तत्वों द्वारा किया जा सकता है.

जलवायु परिवर्तन से जुड़ा तनाव इस स्थिति को और बदतर बना रहा है. पानी की पाइपलाइनों, बांधों और जल वितरण प्रणालियों को नुकसान पहुँचाना अब संघर्षों में सामान्य रणनीति बनती जा रही है, जिसके परिणाम लंबे समय तक समुदायों और देशों को भुगतने पड़ते हैं.

यूक्रेन

2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद, Nova Kakhovka बांध सहित कई नागरिक जल संरचनाओं को निशाना बनाया गया. इस एक हमले के चलते 80 से अधिक कस्बों के करीब 3,600 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, और 10 लाख लोग पीने के पानी से वंचित हो गए. यह बांध दक्षिण यूक्रेन में कृषि के लिए ज़रूरी सिंचाई का मुख्य स्रोत था.

शोधकर्ता Marcus King बताते हैं कि रूस ने जानबूझकर जल संरचनाओं को नुकसान पहुंचाकर लोगों को आतंकित करने की रणनीति अपनाई. Mariupol जैसे शहरों में तो पानी की सप्लाई रोक देना एक जानबूझकर की गई सैन्य चाल थी. यह सिर्फ एक भौतिक हमला नहीं था बल्कि लोगों की ज़िंदगियों को बंधक बनाने की एक गहरी रणनीति थी. Erika Weinthal जैसे विशेषज्ञ मानते हैं कि यूक्रेन में पानी 2014 से ही निशाने पर है जब रूस ने क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा किया था तब भी जल प्रणाली को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया था.

यह भी पढ़ें:

AI Vs परमाणु बम: चीन की तकनीक से बदल जाएगी दुनिया की तस्वीर, हथियार नियंत्रण सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा

[ad_2]

‘अमेरिका ने टाला न्यूक्लियर वॉर’, ट्रंप ने फिर की भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेने की कोश

[ad_1]

Donald Trump on India-Pakistan Ceasefire:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को एक बार फिर यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका और दोनों देशों से कहा कि उनका (ट्रंप) प्रशासन एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से व्यापार नहीं कर सकता. 

ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एवं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ ओवल ऑफिस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका. मेरा मानना ​​है कि यह न्यूक्लियर वॉर में बदल सकता था.’ 

ट्रंप ने कहा कि वह भारत के नेताओं, पाकिस्तान के नेताओं और अपने लोगों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हमने व्यापार पर बात की और कहा कि हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है. 

ट्रंप ने फिर की सीजफायर के क्रेडिट की कोशिश

यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता ‘महान’ हैं और ‘उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सहमति जताई, जिसके बाद यह सब बंद हो गया.’ ऐसा पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर करवाने का दावा किया है. वह पहले भी कई बार इसको लेकर दावा कर चुके हैं. हालांकि भारत की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा खारिज कर दिया गया. 

दोनों देशों की आपसी सहमति से हुआ सीजफायर: MEA

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से सीजफायर पर क्लीयर किया गया कि ये दोनों देशों के बीच और दोनों की आपसी सहमति से हुआ है. सीजफायर के लिए पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से कॉल आया था. दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत के बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी.

पहलगाम आतंकी हमले में 22 लोग मारे गए थे 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के करीब दो सप्ताह बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. चार दिनों तक सीमा के दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी.

[ad_2]